जब नाइंसाफ़ी होगी तो दख़ल देना हमारा फ़र्ज़ हैः सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़

चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि अदालतें हमेशा ही नीतिगत मामलों में दख़ल नहीं दे सकतीं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and दिलनवाज़ पाशा

  1. जब नाइंसाफ़ी होगी तो दख़ल देना हमारा फ़र्ज़ हैः सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़

    जस्टिस चंद्रचूड़

    इमेज स्रोत, ANI

    चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि अदालतें हमेशा ही नीतिगत मामलों में दख़ल नहीं दे सकतीं.

    उन्होंने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट को एडमिशन के पहले भी दख़ल देना पड़ा था. मेरे पास एक मुकदमा आया जिसमें एक स्टूडेंट को विकलांग होने की वजह से एमबीबीएस में एडमिशन नहीं मिल रहा था. इसके अलावा नीट (NEET) जैसे मामले भी मेरी बेंच के सामने आए.'

    सीजेआई ने कहा कि 'जब भी नाइंसाफ़ी होती है, तो ये हमारा फ़र्ज़ है कि हम दख़ल दें.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि न्याय का सिद्धांत क़ानून और मेडिसिन दोनों क्षेत्रों पर लागू होता है.

    क़ानून में हरेक के साथ निष्पक्षता बरती जाती है और मेडिसिन के क्षेत्र में हर किसी को एक समान सेवा पाने का अधिकार है.

    सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ रविवार को दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल की ओर से आयोजित 19वें सर गंगा राम भाषण शृंखला में बोल रहे थे.

  2. बैंकों के पैसे खाेन वाले खुले घूम रहे हैं, शरीफ़ और ईमानदारों को जेल भेज रहे हैंः केजरीवाल

    सिसोदिया के घर के बाहर पत्रकारों से बात करते केजरीवाल और भगवंत मान

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सिसोदिया के घर के बाहर पत्रकारों से बात करते केजरीवाल और भगवंत मान

    मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाक़ात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है, "हम सिसोदिया की गिरफ़्तारी से डरने वाले नहीं हैं, हम इसका ज़बरदस्त विरोध करेंगे."

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया को फ़र्ज़ी केस में फंसाया गया है.

    सिसोदिया को रविवार शाम सीबीआई ने कथित शराब घोटाले को लेकर गिरफ़्तार किया है.

    केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया को पूरी तरह से फ़र्ज़ी और झूठे केस में फंसाकर गिरफ़्तार किया गया है. मनीष एक ईमानदार देशभक्त और साहसी व्यक्ति हैं जो चौबीस घंटे देश की सेवा में लगे रहते हैं. पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से उन्होंने ग़रीबों के बच्चों के अच्छा भविष्य देने के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा देनी शुरू की थी.”

    केजरीवाल ने कहा, “हम देख रहे हैं कि किस तरह से पूरे देश में शरीफ़ों को, ईमानदारों को, देशभक्तों को पकड़ कर जेल में डाल रहे हैं लेकिन जो लोग बैंकों को अरबों-ख़रबों रूपए लूट रहे हैं उनके ख़िलाफ़ कुछ नहीं हो रहा क्योंकि वो उनके दोस्त हैं. लोग ये सब देख रहे हैं, लोग ही इसका जवाब देंगे.”

    केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, “मनीष सिसोदिया की पत्नी से हम मिलकर आए हैं, वो गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. मनीष के बेटे अभी बाहर पढ़ रहे हैं, उनकी पत्नी अकेली हैं. मनीष उनका ख्याल रखते थे. हमने उनसे कहा है कि पूरे देश को मनीष पर गर्व है, हम एक परिवार की तरह हैं और उनका ख्याल रखेंगे.”

    वहीं भगवंत मान ने कहा, "हम बीजेपी के इस कायरतापूर्ण क़दम से डरने वाले नहीं हैं."

    पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा, “सिसोदिया को गलत आरोप में गिरफ़्तार किया है, हम उसकी निंदा करते हैं. इनके ख़िलाफ़ जो बोलेगा उसके साथ ऐसा ही होगा, एक कॉमेडियन तक को गिरफ़्तार कर लिया गया था.”

    भगवंत मान ने कहा, “ऐसा करके बीजेपी हमारी टीम को तोड़ना चाहती है, हमें डराना चाहती है. हम गुजरात गए वहां 13 प्रतिशत वोट लिए. बीजेपी हमसे डरी हुई है.”

    भगवंत मान ने कहा, “अंदर उन्हें होना चाहिए जो एलआईसी खा गए, बैंकों का पैसा खा गए, जिनके बारे में दुनिया बात कर रही है. वो तो खुले घूम रहे हैं, लेकिन जो दिल्ली में स्कूल बना रहे हैं, तरक्की करा रहे हैं, उन्हें जेल में भेज रहे हैं.”

    मान ने कहा, “ये कायरता पूर्ण क़दम है, आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं हैं. हम आंदोलन से निकले लोग हैं, हम किसी पार्टी से निकाले गए लोग नहीं हैं. हम अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग हैं. हम डरने वाले नहीं हैं. आम आदमी पार्टी में हर समाज का हर वर्ग है, हम इसका ज़बरदस्त विरोध भी करेंगे.”

  3. अखिलेश यादव ने किया सिसोदिया की गिरफ़्तारी का विरोध, कहा हार मान चुकी है बीजेपी

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी का विरोध किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि सिसोदिया की गिरफ़्तारी बताती है कि बीजेपी साल 2024 के चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है.

    अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार 2024 से पहले ही अपनी हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुक़दमों में फँसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते. सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है."

    वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि उन्हें और पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. जुनैद-नासिर हत्याकांडः हरियाणा के नूंह में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

    जुनैद और नासिर

    हरियाणा के नूंह ज़िले में सांप्रदायिक तनाव की आशंका के मद्देनज़र प्रशासन ने तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं.

    हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने एक आदेश जारी करके टेलीकॉम आपरेटरों से तुरंत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के लिए कहा है.

    इस आदेश के बाद समूचे नूंह ज़िले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई हैं. मोबाइल पर एसएमएस सेवा भी बंद कर दी गई है.

    इस आदेश में कहा गया है कि नूंह ज़िले में सांप्रदायिक हिंसा की आशंका है जिसके मद्देनज़र ये क़दम उठाया जा रहा है.

    राजस्थान के भरतपुर ज़िले के रहने वाले दो मुसलमान युवाओं की हत्या के बाद से ही राजस्थान और हरयाणा के मेवात क्षेत्र में तनाव है.

    दो दिन पहले ही नूंह के फ़िरोज़पुर झिरका इलाक़े में इन हत्याओं के ख़िलाफ़ एक बड़ा प्रदर्शन हुआ था.

    प्रदर्शनकारी भिवानी में हुए हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं.

    जुनैद और नासिर नाम के दो युवा 15 फ़रवरी को लापता हुए थे. अगले दिन हरयाणा के भिवानी ज़िले के लौहारू इलाक़े में एक कार में उनके जले हुए शव मिले थे.

    दोनों युवकों की हत्या का आरोप गौ-रक्षकों पर है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है.

    अभियुक्तों के समर्थन में भी गुरुग्राम के मानेसर गांव में प्रदर्शन हुआ है.

  5. मनीष सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया इसलिए गिरफ़्तारी हुईः सीबीआई

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद सीबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति के अनुपालन में हुई गड़बड़ी की जांच के दौरान सिसोदिया को गिरफ़्तार किया गया है.

    सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि साल 2021-22 के लिए बनाई गई आबकारी नीति में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया था.

    सीबीआई के मुताबिक इस मामले में मुंबई स्थित एक कंपनी के सीईओ समेत 6 लोगों के ख़िलाफ़ 25 दिसंबर 2022 को चार्जशीट दाख़िल की गई थी और इस मामले में अभी आगे की जांच चल रही है.

    सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि सिसोदिया को 19 फ़रवरी 2023 को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था.

    सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि मनीष सिसोदिया ने अपनी व्यवस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय लिया था. उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए 26 फ़रवरी को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया.

    सीबीआई ने कहा है कि रविवार को पूछताछ के दौरान जो सवाल सिसोदिया से पूछे गए उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया.

    सीबीआई का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे सबूत जुटाए गए थे जिनसे उनकी संलिप्तता साबित होती है. इसी से जुड़े सवालों के जवाब सिसोदिया नहीं दे सके.

    सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया इसलिए उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

    सिसोदिया को सोमवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

  6. मनीष के घर पहुंचे भगवंत मान और केजरीवाल, बीजेपी बोली- ‘जवाब क्यों नहीं दे पा रही है आप’

    मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.

    इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी कभी भी आबकारी नीति से जुड़े तकनीकी सवालों का जवाब नहीं दे सकी है.

    भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेसवार्ता में कहा, “अरविंद केजरीवाल ख़ुद एक अफ़सर रहे हैं, उन्हें तकनीकी सवालों के जवाब देने आते हैं. एक साल का समय हो गया क्या अरविंद केजरीवाल या उनकी टीम में किसी एक भी व्यक्ति ने आबकारी नीति को लेकर तकनीकी जानकारी दी?”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पात्रा ने सवाल किया, “अगर आपकी ये आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो फिर वो आपको आनन-फानन में वापस क्यों लेनी पड़ी? आपने ही आबकारी नीति वापस ली थी, सवाल ये है कि जिसकी आपने हमेशा इतनी तारीफ़ की उसे आपको क्यों वापस लेना पड़ा?”

    पात्रा ने कहा, “इस शराब नीति को मंत्री समूह के समक्ष रखने से पहले शराब कारोबारियों तक पहुंचा दिया गया था ताकि उन्हें लाभ पहुंचाया जाए. क्या कारण था कि मनीष सिसोदिया ने बतौर शराब मंत्री काली सूची में शामिल कंपनियों को भी ठेके दिए?”

  7. सिसोदिया गिरफ़्तारः केजरीवाल बोले लोग जवाब देंगे, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम

    केजरीवाल और सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोगों में 'बहुत ग़ुस्सा है' और वो सब देख रहे हैं.

    सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, “मनीष बेक़सूर हैं. उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा.”

    सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, “मोदी सरकार ने ऐसे शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार किया है जिसने देश को शिक्षा का मॉडल दिया है. ये ज़ुल्म की इंतहा है, मोदी जी आपने अच्छा नहीं किया है.”

    संजय सिंह ने कहा, “जिस अदानी ने लाखों करोड़ का घोटाया किया आपमें उसका नाम लेने की हिम्मत नहीं हैं. आपकी पूरी सरकार उसके लिए काम कर रही है. सीबीआई, ईडी कोई एजेंसी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं कर रही है. हज़ारों लाखों करोड़ का घोटाला करने वालों पर आप कार्रवाई नहीं करते लेकिन आपको डर लगता है अरविंद केजरीवाल से.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कड़ी सुरक्षा

    मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा के इंतज़ाम भी सख़्त किए जा रहे हैं. दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर रैपिड एक्शन फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में भी सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं.

    मनीष सिसोदिया रविवार सुबह जब पूछताछ के लिए गए थे तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन किया था. आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया था.

    सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ़्तर के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. दिल्ली के कई विधायक और पार्टी के नेता भी दफ़्तर पहुंच रहे हैं.

  8. बीजेपी डरी हुई है इसलिए सिसोदिया को गिरफ़्तार कियाः आम आदमी पार्टी

    केजरीवाल के साथ सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने कहा, 'हम डरने वाले नहीं हैं.'

    आम आदमी पार्टी की तरफ़ से प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी विधायक अतिशी ने एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी से आम आदमी पार्टी डरेगी नहीं.

    अतिशी ने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से डर लग रहा है इसलिए ही सिसोदिया को गिरफ़्तार किया गया है.

    अतिशी ने कहा, “सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार कर लिया है. सिसोदिया ने स्वयं कहा था कि आज उन्हें गिरफ़्तार किया जाने वाला है. मनीष सिसोदिया वो शिक्षा मंत्री हैं जिन्होंने पिछले आठ सालों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट किया है. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के बीस लाख ग़रीब बच्चों को अच्छा भविष्य दिया है. मनीष सिसोदिया ने पूरे देश का विश्वास सरकारी स्कूल सिस्टम में बढ़ाया है.”

    अतिशी ने कहा, “आज भाजपा कह रही है कि मनीष सिसोदिया ने दस हज़ार करोड़ रुपए का घोटाला किया है, हम पूछना चाहते हैं कि कहां हैं ये दस हज़ार करोड़ रुपए जिनका घोटाला हुआ है. क्या ये पैसे कहीं मिले हैं, मनीष के घर में या किसी रिश्तेदार के घर में या उनकी कोई संपत्ति मिली है क्या?”

    अतिशी ने कहा, “एक साल की जांच के बाद भी सीबीआई, ईडी के पांच सौ अफ़सर लगाने के बाद भी मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ एक रूपए के भ्रष्टाचार का भी प्रमाण नहीं पेश किया जा सका. ये गिरफ़्तारी किसी जांच से नहीं जुड़ी है, ये गिरफ़्तारी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती हुई लोकप्रियता से जुड़ी हुई है.”

    उन्होंने कहा, “बीजेपी सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहती है. लेकिन हम डरेंगे नहीं.”

    अतिशी ने कहा, “हम जेल से डरने वाले नहीं हैं, आप हमें फांसी पर टांग दो, हम उससे डरने वाले नहीं हैं. आज आपने एक मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया है, इस गिरफ़्तारी से हज़ार मनीष सिसोदिया पैदा होंगे. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये याद दिलाना चाहते हैं कि दुनिया और देश का इतिहास देख लें, जब जब तानाशाही ने सत्य को दबाने की कोशिश की है तब सत्य के लिए लड़ने वाले और मज़बूत हुए हैं, और आगे बढ़े हैं.”

    उन्होंने कहा, “हम भाजपा से कहना चाहते हैं, आपने मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया है, आपकी इस सत्य को दबाने की राजनीति की वजह से सत्य और मज़बूत होगा. यही मनीष सिसोदिया आने वाले समय में देश के शिक्षा मंत्री बनेंगे, यही आम आदमी पार्टी आने वाले समय में इस तानाशाही को ख़त्म करेगी.”

  9. सिसोदिया गिरफ़्तारः आम आदमी पार्टी ने कहा- 'तानाशाही', बीजेपी बोली, 'अगला नंबर केजरीवाल का'

    सिसोदिया और केजरीवाल

    इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    सीबीआई ने रविवार सुबह मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. सीबीआई के दफ़्तर पहुंचने से पहले ही सिसोदिया ने कह दिया था कि आज उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.

    आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ़्तारी को 'तानाशाही' कहा है और रविवार को 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' बताया है.

    आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “ सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतहा है. आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा. एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रूर होगा मोदी जी.”

    वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सिसोदिया को तो गिरफ़्तार होना ही था, अगला नंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है.

    बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट करके कहा, “मैं शुरू से कह रहा हूँ केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे , इनमें से दो लोग जेल जा चुके, अगला नंबर केजरीवाल का है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ़्तारी को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है.

    एक ट्वीट में पार्टी की तरफ़ से कहा गया, “लोकतंत्र के लिए काला दिन! बीजेपी की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्रीमनीष सिसोदिया को फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तार किया. बीजेपी ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा न एक ट्वीट में कहा है, "जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ़्तार किया

    मनीष सिसौदिया

    इमेज स्रोत, @msisodia

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ़्तार कर लिया है.

    सीबीआई दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच कर रही है.

    मनीष सिसौदिया के ख़िलाफ़ कई महीनों से जांच चल रही थी. रविवार को सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था.

    सीबीआई के कार्यालय जाने से पहले ही मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आज उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मनीष सिसौदिया की गिरफ़्तारी को 'तानाशाही की इंतहा' कहा है.

    मनीष सिसौदिया की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “शराब से बर्बाद हुए परिवारों के माता बहनों की हाय लगी है मनीष सिसोदिया को.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  11. जम्मू-कश्मीर में तीन सरकारी कर्मचारी नौकरी से बर्ख़ास्त

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    कश्मीर घाटी

    इमेज स्रोत, Majid Jahangir

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को तीन लोगों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में नौकरी से बर्ख़ास्त कर दिया.

    ये कार्रवाई भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत की गई है.

    संविधान के अनुच्छेद के तहत किसी राज्य या केंद्रीय सरकार के कर्मचारी को बर्ख़ास्त करने का प्रावधान है.

    जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये कर्मचारी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और इनकी गतिविधियां जांच एजेंसियों की नज़र में आईं थीं.

    बयान के मुताबिक ये लोग ‘आतंकवाद और ड्रग्स’ से संबंधित गतिविधियों में लिप्त थे.

    किन्हें किया गया है बर्खास्त

    बर्ख़ास्त किए गए कर्मचारियों में से एक पीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर, एक सामाजिक कल्याण विभाग में कर्मचारी और एक टीचर है.

    इनमें से एक कर्मचारी पर युवाओं को 'आतंकवादी गतिविधियों' में शामिल होने के लिए भड़काने के आरोप हैं.

    एक अन्य कर्मचारी पर ड्रग तस्करी और तीसरे पर विस्फोटक लगाने के आरोप हैं.

    जम्मू-कश्मीर में इस तरह के आरोपों के तहत पिछले एक साल में 44 सरकारी कर्मचारी नौकरी से निकाले जा चुके हैं.

  12. जो समझते हैं देश की राजनीति में ग़लत हो रहा है, उन्हें कांग्रेस देगी मंच: प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, TWITTER/PRIYANKAGANDHI

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस का काम ऐसे लोगों को मंच देना है, जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है.

    छत्तीसगढ़ में चल रहे पार्टी के अधिवेशन में प्रियंका गांधी ने पार्टी और विपक्ष के एकजुट होने पर ज़ोर भी दिया.

    प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारे संगठन के सामने बड़ी चुनौती हैं, उस चुनौती का सामना हम कैसे करेंगे, इसी को लेकर हम इकट्ठा हुए हैं और तीन दिनों से चर्चा कर रहे हैं. मैं इससे जुड़ी कुछ बातें कहना चाहती हूं.”

    प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता आजीवन संघर्ष ही करते रहते हैं.

    पार्टी को ज़मीनी स्तर पर ले जाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा, “मंडल तक हमें अपना संगठन बनाना है, ब्लॉक तक बनाना है, नए लोगों को जोड़ना है, लेकिन ये प्रस्ताव काग़ज़ पर नहीं रहना चाहिए. हमें गांव-गांव, ब्लॉक-ब्लॉक जाकर अपने संगठन को मज़बूत करना है.”

    प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया है.

    उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा की एक लंबी लकीर खींची हैं. पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता किस विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रियंका ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों को हिम्मत दी है. उन्होंने कहा, “कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं ने मुझे बताया कि तीन सालों से उनकी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं थी, इस यात्रा ने हिम्मत दी और हम बाहर आए. ये हिम्मत दिलाना कांग्रेस का काम है.”

    उन्होंने कहा, "जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि जो हो रहा है ठीक नहीं हैं, उन्हें एक प्लेटफॉर्म देना, उनकी आवाज़ को बुलंद करना हमारा काम है, जो नहीं समझ रहे हैं उनके पास भी जाना और समझाना हमारा काम है. हमें अपने गिले-शिकवे अलग करने होंगे और एकजुट होकर लड़ना होगा.”

    प्रियंका गांधी ने सरकार पर तंज करते हुए कहा, “देश का किसान आज क़र्ज़ में डूब रहा है, मुश्किलों से घिरा हुआ है लेकिन ज़मीन प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को दिलवा रहे हैं. आज हमें देश को दिखाना पड़ेगा कि किस तरह कुछ गिनचुने उद्योगपति आगे बढ़ रहे हैं और किसान की आमदनी कम हो रही है. किसानों के क़र्ज़ माफ़ नहीं होते लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपतियों के होते हैं.”

    प्रियंका ने पार्टी और विपक्ष की एकजुटता पर भी ज़ोर दिया. उन्होंने कहा, “हमसे एकजुट होने की उम्मीद हैं. जितनी भी पार्टियां हैं, दल हैं, लोग हैं जिनकी विचारधारा इनसे विपरीत है वो एक साथ आएं और एकजुट होकर लड़ें. सभी से उम्मीद है लेकिन सबसे ज़्यादा उम्मीद आज कांग्रेस पार्टी से है.”

  13. महिला टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनलः ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी बैटिंग

    #AUSvSA, Cape Town, Women T20 World Cup Final 2023

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिला टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीकी टीम आमने सामने हैं.

    केपटाउन के न्यूलैंड में खेले जा रहे फ़ाइनल मुक़ाबले में टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग का फ़ैसला लिया है.

    मेजबान दक्षिण अफ़्रीका महिला टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहली बार पहुंचा है.

    वहीं मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार यह वर्ल्ड कप जीत चुकी है और यह उसका लगातार 7वां महिला टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कौन जीत का अहम दावेदार?

    दोनों टीमों के बीच हुए मुक़ाबलों की बात करें तो इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम, दक्षिण अफ़्रीकी टीम पर कहीं भारी है.

    ऑस्ट्रेलिया इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ़्रीका से कभी हारा ही नहीं है. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी पांच मैच जीते हैं.

    इन दोनों टीमों के बीच इसी टूर्नामेंट में आखिरी मुक़ाबला खेला गया था. वहां ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से मैच 6 विकेट से जीत लिया था.

    वहीं दक्षिण अफ़्रीकी टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुक़ाबला श्रीलंका के हाथों 3 रन से हार गई थी.

    हालांकि, इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने इस टूर्नामेंट में दो बड़े कारनामे किए.

    पहले उसने ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा कर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई, फिर ख़ुद से कहीं मजबूत इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में 6 रन से मात दी.

    ऑस्ट्रेलिया की तरह ही इंग्लैंड की टीम सेमीफ़ाइनल से पहले एक भी मैच नहीं हारी थी. लेकिन दक्षिण अफ़्रीका ने उसे हरा कर फ़ाइनल में जगह बनाई.

    लिहाजा फ़ाइनल में एक उलटफेर की संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया जा सकता है.

  14. पंजाब के तरनतारन की जेल में भिड़े क़ैदी, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

    जेल

    पंजाब के तरनतारन जिले की गोइंदवाल साहिब जेल में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कुछ अभियुक्त आपस में भिड़ गए.

    तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रविंदर सिंह रोबिन से फोन पर बातचीत के दौरान जेल में हुई इस गैंगवार की पुष्टि की है.

    पुलिस के मुताबिक इस गैंगवार के दौरान दो लोगों की मौत हुई है, जिनकी पहचान मनदीप सिंह (तूफान) और मनमोहन सिंह (मोहना) के रूप में हुई है.

    पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे इलाज के लिए अमृतसर भेजा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोलीं महबूबा मुफ़्ती- बीजेपी कश्मीर में अल्पसंख्यकों को...

    महबूबा मुफ़्ती

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले में रविवार सुबह चरमपंथियों ने एक कश्मीरी पंडित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

    जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं चाहें हरियाणा में हो या कश्मीर में, इनसे फ़ायदा बीजेपी को ही पहुंचता है.

    महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि बीजेपी कश्मीर में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "बीजेपी घाटी के हालात सामान्य दिखाने के लिए अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल करती है."

    वहीं, रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपनी प्रेसवार्ता में कहा है कि जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा हालात बेहतर हुए हैं.

    संबित पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने पहली बार स्वीकार किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है. राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जम्मू और कश्मीर में चारों तरफ़ तिरंगे झंडे लहराते दिख रहे हैं. जिस जम्मू और कश्मीर में पहले कोई तिरंगा नहीं लहराता था, आज वहां तिरंगे दिख रहे हैं. ये बीजेपी ने हासिल किया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हालांकि संबित पात्रा ने अपनी प्रेसवार्ता में कश्मीरी पंडित युवक की हत्या का कोई ज़िक्र नहीं किया.

    जम्मू और कश्मीर में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों की हत्याओं ने क़ानून व्यवस्था और सुरक्षा हालात पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

  16. पंजाब पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान होने से बचा लिया: भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अजनाला की घटना पर कहा है कि पंजाब पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान होने से बचा लिया.

    उन्होंने कहा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद लें उनकी शिक्षा पर चलें लेकिन अगर आप सोचेंगे कि आप गुरु ग्रंथ साहिब को किसी हड़ताल या प्रदर्शन में ढाल बनाकर आगे बढ़ेंगे तो और कुछ भी करेंगे तो यह ग़लत है."

    उन्होंने अजनाला की घटना पर पुलिस की कार्रवाई के लिए उसे बधाई देते हुए कहा, "मैं पंजाब पुलिस को बधाई दूंगा कि उन्हें भले ही चोट लगी है लेकिन उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान होने से बचा लिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजनाला की घटना के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए कहा, "कानून व्यवस्था तो भगवंत मान के पास है, वो क्या कर रहे हैं? पंजाब और ईस्ट इंडिया का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ लगा हुआ है. अगर ये नहीं संभाल सकते हैं तो केंद्र सरकार को संभालना पड़ेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "जिस दिन अजनाला घटना हुई उस दिन मुख्यमंत्री दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ थे. उन्हें इसमें कोई रूची नहीं है कि पंजाब में क्या चल रहा है. मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री कदम उठाने से डरते हैं. इस तरह से कोई भी सरकार नहीं चल सकती जिस तरह से ये सरकार चल रही है. पुलिस को जो आदेश होता है वो वही करते हैं, अगर उन्हें आदेश है कि कुछ नहीं करना है तो वो क्या कर सकते हैं?"

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  17. गांधी परिवार बिना ज़िम्मेदारी के सत्ता चाहता है: बीजेपी

    संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के अधिवेशन में एक के बाद एक नेता दावा करते रहे कि भारत बर्बाद हो गया है लेकिन आज दुनिया भारत की क्षमता देख रही है.

    भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "गांधी परिवार बिना ज़िम्मेदारी के सत्ता चाहता है, वो ज़िम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए. कहने को तो खड़गे जी अध्यक्ष है लेकिन पूरा का पूरा सत्र गांधी परिवार के इर्द-गिर्द ही चल सका."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस का 85वां अधिवेश छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में हो रहा है. राहुल गांधी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि अदानी और मोदी एक ही हैं.

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में ये भी कहा कि बीजेपी ने भारत को बर्बाद कर दिया है.

    राहुल गांधी को जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा, "हिंदुस्तान आज के उभरता हुआ सितारा है, आप कितनी भी नकारात्मक राजनीति का प्रयास करें लेकिन आज विश्व जानता है कि भारत की क्षमता क्या है. इसलिए आपको भारत की चिंता नहीं करनी चाहिए, आपको भारत क्या है ये और जानने का प्रयास करना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. मनीष सिसोदिया से पूछताछ का विरोध कर रहे 'आप' के कई नेता-कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को आज दिल्ली पुलिस ने बड़ी संख्या में हिरासत में लिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी के लगभग 50 कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस का कहना है कि सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के लिए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    इनमें आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी शामिल थे.

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुल 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज सीबीआई ने लोदी रोड के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. 'पांच सौ किलो माल के दो रुपये', महाराष्ट्र के किसान रो रहे हैं 'प्याज के आंसू'

    वीडियो कैप्शन, 'पांच सौ किलो प्याज़ के दो रुपये', महाराष्ट्र के किसान रो रहे हैं 'प्याज़ के आंसू'

    महाराष्ट्र के सोलापुर में रहने वाले किसान राजेंद्र चव्हाण ने 500 किलो प्याज उगाया था लेकिन बाज़ार में उन्हें महज़ 1 रुपये प्रति किलो का भाव मिला.

    ट्रांसपोर्ट, मजदूरी और माल ढुलाई की कीमत चुकाने के बाद वो बमुश्किल 2 रुपये ही कमा सके. उन्हें महज़ 2 रुपये का एक चेक मिला है.

    ऐसे ही नासिक के किसान सुनील बोरगुडे को भी बाज़ार में अपने प्याज का बहुत कम दाम मिला. इससे नाराज़ होकर सुनील ने अपनी 2 एकड़ की प्याज की खेती पर ट्रैक्टर चला दिया.

  20. उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कभी मुसलमानों की मदद नहीं कीः ओवैसी

    असदउद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, @asadowaisi

    ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदउद्दीन ओवैसी ने एक भाषण में देश के मुसलमान युवाओं से एकजुट होकर एक मज़बूत ताक़त बनने का आह्वान किया है.

    असदउद्दीन ओवैसी ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे महाराष्ट्र नेताओं पर निशाना भी साधा.

    असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब मुसलमानों को मदद की ज़रूरत थी तब उद्धव ठाकरे या शरद पवार उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए.

    असदउद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के थाणे ज़िले के मुंबरा इलाक़े में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    असदउद्दीन ओवैसी ने मुसलमान युवाओं से कहा, "अगर अजीत पवार, सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नेता बन सकते हैं तो तुम नेता क्यों नहीं बन सकते?"

    ओवैसी ने कहा कि मुसलमान युवाओं को आगे आना चाहिए और दलितों और मुसलमानों के अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए.

    ओवैसी ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमारा समुदाय उत्पीड़न का शिकार हो रहा था तब वो मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, शरद पवार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए तो उनका एआईएमआईएम का साथ चाहिए लेकिन जब मुसलमानों को मदद की ज़रूरत होती है तो वो कभी आगे नहीं आते.

    ओवैसी ने कहा, "लेकिन वो भूल जाते हैं कि जब मुसलमान परेशानी में होते हैं तो वो कभी भी मदद के लिए आगे नहीं आते और हमें हमारी क़िस्मत पर छोड़ देते हैं. ये किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है."

    ओवैसी ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, "ये मीडिया वाले पूछ रहे थे कि शिवसेना के दो टुकड़े हो गए, आपको उद्धव ठाकरे से हमदर्दी नहीं होती. मैंने मीडिया के दोस्त को जवाब नहीं दिया, मैं रुक गया, क्योंकि सामने जलसे में जवाब देने का मज़ा कुछ और होता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    ओवैसी ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं जब मुंबई की सड़कों पर क़त्ल-ए-आम हो रहा था तब आपको हमदर्दी नहीं हुई, जब टाडा के क़ानून में लोगों को जेल में डाला जा रहा था तब हमदर्दी नहीं हुई. मैं नहीं भूला हूं, मैं कभी नहीं भूलूंगा. अगर मुंबरा बसा तो क्यों बसा, पूछो कि किसने उन्हें मार-मार कर भगाया था जो उन्हें यहां आकर बसना पड़ा."

    ओवैसी ने सवाल किया, "क्या शिवसेना सेक्यूलर है, शिवसेना कब से सेक्यूलर हो गई, क्या राहुल गांधी ये कह सकते हैं कि शिवसेना सेक्यूलर है?"