जब नाइंसाफ़ी होगी तो दख़ल देना हमारा फ़र्ज़ हैः सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़
चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि अदालतें हमेशा ही नीतिगत मामलों में दख़ल नहीं दे सकतीं.
लाइव कवरेज
अभिनव गोयल and दिलनवाज़ पाशा
यूक्रेन युद्ध का एक साल: यूक्रेन में कैसी है लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन युद्ध का एक साल: कैसी है रोज़ मर्रा की ज़िंदगी
साल भर पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था.
बीते एक साल से जारी इन हमलों के यूक्रेन के कई छोटे-बड़े शहर तबाह हो गए हैं. दोनों तरफ से सैंकड़ों लोगों की जानें गई हैं और हज़ारों यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़ पलायन करने को मजबूर हुए हैं.
तमाम ख़तरे उठाने के बावजूद कई यूक्रेनी नागरिक आम ज़िंदगी बताने की कोशिश कर रहे हैं.
बीबीसी ने कुछ यूक्रेनी नागरिकों से बात की और जानने की कोशिश की कि रूस के हमले के बाद उनकी ज़िदगी कैसे बदल गई.
कांग्रेस अधिवेशन का आज आख़िरी दिन, 10.30 बजे होगा राहुल गांधी का संबोधन
इमेज स्रोत, @INCIndia
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के मेलास्थल में हो रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आज आख़िरी दिन है.
अधिवेशन में सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी और दोपहर 1.50 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण देंगे.
इसके बाद तीन बजे कांग्रेस की रैली होगी जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
अधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में रिजर्वेशन को लेकर अहम संशोधन को पास किया है. अब पार्टी में कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण की गारंटी की व्यवस्था की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
क्या सोनिया गांधी रिटायरमेंट लेने जा रही हैं?
कल यानी शनिवार को कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में अपनी राजनीतिक पारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है.
अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला. 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी.
सोनिया गांधी ने कहा कि हमने 10 साल मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने बहुत अच्छी सरकार दी थी. हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉक्टर मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सोनिया गांधी ने कहा कि यह समय कांग्रेस, कांग्रेसजनों के साथ देश के लिए चुनौती का समय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, आरएसएस का गठबंधन हर संस्थान पर कब्जा कर रहा है.
उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल में देश में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है. भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर चोट कर रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है. भाजपा देश में नफरत फैला रही है. अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि यह बड़े संघर्ष का समय है. इस कठिन अवसर पर कांग्रेस की विशेष जिम्मेदारी है. कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, समानता की धुरी है.
दिल्ली शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया से आज सीबीआई करेगी पूछताछ
इमेज स्रोत, @msisodia
इमेज कैप्शन, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति के मामले में आज एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि मनीष सिसोदिया जांच के लिए जाएंगे और इसमें पूरा सहयोग करेंगे.
पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “8-10 सालों में आप नेताओं पर 150-200 केस कर चुके हैं, लेकिन ये एक भी केस में एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाए हैं, क्योंकि आप एक ‘कट्टर ईमानदार’ पार्टी है.”
इससे पहले सीबीआई ने उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उस वक्त वे दिल्ली का बजट बनाने में व्यस्त थे, क्योंकि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग भी मनीष सिसोदिया के पास ही है.
सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को भी पूछताछ हुई थी. ये पूछताछ क़रीब क़रीब नौ घंटे तक चली थी.
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
सीबीआई की जांच का आधार क्या है?
सीबीआई की जांच की बुनियाद वो एफ़आईआर की कॉपी है जिसे एजेंसी ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की है.
जांच एजेंसी ने बीते 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. इनमें तत्कालीन एक्साइज़ कमिश्नर समेत तीन अफ़सर, दो कंपनियां और नौ कारोबारी शामिल थे.
जांच एजेंसी का आरोप है कि नई शराब नीति लागू होने के बाद जहां सरकारी ख़ज़ाने को नुक़सान हुआ. वहीं मामले में अभियुक्तों ने लाइसेंसधारी शराब विक्रेताओं को अनुचित लाभ देने के इरादे से नई शराब नीति में मन मुताबिक बदलाव किए गए.
एफ़आईआर में बताया गया है कि सिसोदिया के क़रीबी सहयोगी बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे, लाइसेंस धारकों से पैसे लेकर अभियुक्तों और सरकारी कर्मचारियों तक पहुंचाते थे.
नाइजीरिया: राष्ट्रपति चुनावों में मतों की गिनती शुरू, नतीजे आने में लग सकते हैं कई दिन
इमेज स्रोत, BB/GIFT UFUOMA
नाइजीरिया में 1999 में सैन्य शासन समाप्त होने के बाद से अब तक के सबसे कठिन राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है.
इस बार के चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा दिखाई दे रहा है. शनिवार को मतदान केंद्रों पर कुछ कुछ जगह से बैलेट बॉक्स छीनने और हथियारबंद लोगों के हमलों की छिटपुट खबरें भी आईं.
कुछ पार्टियों ने अनियमितताओं के आरोपों पर चिंता जताई है.
अफ्रीका में 8 करोड़ 70 लोग वोटर हैं. 24 साल पहले लोकतंत्र की बहाली के बाद से दो ही दलों का नाइजीरिया की राजनीति में वर्चस्व रहा है. इसमें सत्तारूढ़ ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस(एपीसी) और पीडीपी शामिल हैं.
लेकिन इस बार राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के उत्तराधिकारी की दौड़ लेबर पार्टी के पीटर ओबी से भी कड़ी चुनौती मिल रही है. उन्हें पसंद करने वालों में युवाओं की अच्छी खासी संख्या हैं.
हजारों मतदान केंद्रों पर मतगणना हो रहा है जिन्हें मिलाकर आखिर में राजधानी अबुजा में चुनावी मुख्यालय भेजा जाएगा.
1960 में ब्रिटेन से आज़ादी के बाद से ही नाइजीरिया में कई बार तख़्तापलट और धांधली से भरपूर चुनाव हो चुके हैं. इन चुनावों में ख़तरनाक इलाक़ाई और राजनीतिक मतभेद सतह पर उभरकर आ गए हैं.
नमस्ते!
आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 25 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
अब तक की अहम ख़बरें-
1999 के बाद से नाइजीरिया में अब तक के सबसे कठिन राष्ट्रपति चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति के मामले में CBI ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है.
रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन का आज आख़िरी दिन. मल्लिकार्जुन खड़गे के समापन भाषण के साथ ख़त्म होगा कार्यक्रम.
सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी राजनीतिक पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ख़त्म हो सकती है. कई लोगों का मानना है कि उनका ये इशारा रिटायरमेन्ट की तरफ है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने पर यूक्रेन ने नए पोस्टल स्टांप जारी किए हैं. इसमें एक बच्चा रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को पटखनी देता है.