जब नाइंसाफ़ी होगी तो दख़ल देना हमारा फ़र्ज़ हैः सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़

चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को कहा कि अदालतें हमेशा ही नीतिगत मामलों में दख़ल नहीं दे सकतीं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and दिलनवाज़ पाशा

  1. बिहार में अमित शाह की हुंकार और नीतीश- तेजस्वी के महागठबंधन की रैली से निकले संकेत

    नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/@yadavtejashwi

    बिहार की सियासत के लिए शनिवार का दिन बड़ा रहा. एक तरफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बिहार आकर महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा. वहीं महागठबंधन ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को मात देने के लिए पूर्णिया में रैली कर तैयारी शुरू कर दी. इस रैली में लालू प्रसाद यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुए.

    बिहार की सियासी ज़मीन शनिवार की सुबह से ही महागठबंधन की रैली और अमित शाह के दौरे को लेकर गर्म हो रही थी.

    एक तरफ जहां बीजेपी ने महागठबंधन की रैली की वजह से पूर्णिया विश्वविद्यालय के पार्ट-2 परीक्षाएं रद्द करने को मुद्दा बनाया. वहीं जेडीयू ने अमित शाह को यह कहकर चुनौती दी कि अमित शाह को स्वामी सहजानंद सरस्वती याद आ रहे हैं तो उनको भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा करें.

    स्वामी सहजानंद सरस्वती स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने अपना ज़्यादातर समय बिहार में किसानों की लड़ाई लड़ते हुए गुज़ारा है.

  2. पाकिस्तानः बलूचिस्तान में चौबीस घंटे में दूसरा हमला, बम धमाके में 4 लोगों की मौत

    धमाके में घायल लोग

    इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA

    पाकिस्तान में पुलिस के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के एक बाज़ार में हुए बम धमाके में कम से कम चार लोग मारे गए हैं.

    बरख़ान के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल्लाह खोसो ने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि ये धमाका रखिनी बाज़ार में हुआ जहां एक मोटरसाइकिल में आईईडी रखा गया था.

    इस हमले में कम से कम 12 लोग घायल भी हुए हैं. डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है. इस धमाके से कई दुकानों और मकानों को नुक़सान पहुंचा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    डिप्टी कमिश्नर ने बीबीसी से कहा कि धमाके की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही ये बताया जा सकेगा कि कितना विस्फोटक लगाया गया था और इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया था या नहीं.

    रखिनी पंजाब से सटे बरख़ान ज़िले का इलाक़ा है.

    पंजाब और बूलचिस्तान के बीच इस इलाक़े को लेकर विवाद भी होता रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बलूचिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में ये दूसरा धमाका है.

    शनिवार रात खुजदार के एसएसपी के स्क्वाड की गाड़ी को निशाना बनाया गया था.

    इसमें गाड़ी के चालक की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे.

    पाकिस्तान में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बीएलए ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.

  3. इटली में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही नाव डूबी, कम से कम 27 की मौत

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, HOTLI SIMANJUNTAK/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    इटली के दक्षिणी इलाके में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक नाव डूब गई है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है.

    इटली से आ रही मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इस घटना में मारे गए लोगों के कम से कम 27 शव बरामद किए गए हैं.

    इनमें वो शव भी शामिल हैं जो कालाब्रिया के क्रोटोन शहर के सागर तट से बरामद हुए हैं.

    प्रशासन वहां तलाशी और बचाव अभियान चला रहा है.

    एक स्थानीय न्यूज़ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रवासी मजदूरों से भरी नाव बीच समुद्र में दो टुकड़ों में टूट गई.

    घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

  4. अदानी जी और मोदी जी एक हैं, हम अदानी को लेकर सवाल पूछते रहेंगे: राहुल गांधी

      • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
      • पदनाम, रायपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ALOK PRAKASH PUTUL

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अदानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हैं. देश का पूरा धन एक ही व्यक्ति को जा रहा है. हम अदानी को लेकर सवाल पूछते रहेंगे और जब तक इसकी सच्चाई नहीं निकलेगी, तब तक सवाल पूछते रहेंगे.

    राहुल गांधी नवा रायपुर में कांग्रेस पार्टी के 85वें अधिवेशन के तीसरे और अंतिम दिन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चार महीने की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखने को मिला.

    राहुल गाँधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब लोगों से मिलता था तो लोगों से हाथ पकड़ते-गले मिलते ही उनका दुख मैं समझ जाता था. मेरे बिना कुछ कहे वो मेरा कहा समझ जाते थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी ने भावुक होते हुए चुनाव के समय सरकारी घर को छोड़ने का किस्सा साझा किया और कहा कि 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है, आज तक घर नहीं है. हमारे परिवार का जो घर है, वह इलाहाबाद में है, वो भी मेरा घर नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा के समय मेरे आगे-पीछे की जो खाली जगह थी, उसे मैंने घर की तरह देखा और एक घर मेरे साथ चल रहा था.

    उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि संसद में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने भी जा कर लाल चौक पर तिरंगा फहराया था.

    राहुल गांधी ने कहा, "मैंने सोचा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को बात समझ में नहीं आई. प्रधानमंत्री को फर्क समझ में नहीं आया. नरेंद्र मोदी जी ने बीजेपी के 15-20 लोगों के साथ जा कर लाल चौक पर तिरंगा फहराया, भारत जोड़ो यात्रा ने, लाखों कश्मीरी युवाओं के हाथ से तिरंगा फहराया. हमने हिंदुस्तान की भावना, इस झंडे की भावना जम्मू-कश्मीर के युवाओं के अंदर डाल दी. आपने इस झंडे की भावना जम्मू -कश्मीर के युवाओं से छीन ली. ये फर्क है, आपमें और हममें."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी ने सरकार की सोच का उल्लेख करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले इंटरव्यू में एक मंत्री ने कहा कि चाइना की इकॉनामी, हिंदुस्तान की इकॉनामी से बड़ी है, तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं? जब अंग्रेज़ हम पर राज करते थे तो क्या उनकी इकॉनामी हमारी इकॉनामी से छोटी थी? इसका मतलब जो आपसे शक्तिमान है, उससे आप लड़ो ही मत. जो आपसे कमज़ोर है, उसी से लड़ो. इसको कायरता कहा जाता है."

    राहुल गांधी ने कहा कि इसे सावरकर की विचारधारा बताते हुए कहा कि अगर जो आपके सामने आपसे तगड़ा है, मज़बूत है, तो उसके सामने अपना सिर झुका दो, अपना मत्था टेक दो.

    राहुल गांधी ने आक्रामक तरीके से कहा, "इसको क्या नेशनलिज़्म कहते हैं? इसको देशभक्ति कहते हैं क्या? ये कौन सी देशभक्ति है? जो आपसे कमज़ोर है, उसे मारो, और आपसे मज़बूत है, उसके सामने आप झुक जाओ."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए कहा, "महात्मा गांधी सत्याग्रह की बात करते थे. सत्याग्रह का मतलब सत्य के रास्ते को कभी मत छोड़ो. इनके लिए एक नया शब्द है, आरएसएस बीजेपी वालों के लिए. हम हैं सत्याग्रही, वो हैं सत्ताग्राही. ये सत्ता के लिए कुछ भी कर लेंगे. ये किसी से भी मिल जाएंगे.किसी के सामने झुक जाएंगे सत्ता के लिए."

    राहुल गांधी ने आदानी समूह को लेकर कहा कि संसद में मैंने पूछा कि 609 नंबर से दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचे? मैंने नरेंद्र मोदी जी से पूछा कि आपका अदानी जी से रिश्ता क्या है?

    राहुल गांधी ने कहा, "पूरी की पूरी सरकार, सारे के सारे मंत्री अदानी जी की रक्षा करने लग गए. कहते हैं कि जो अदानी जी पर आक्रमण करता है, वो देशद्रोही है. मतलब अदानी जी देश के सबसे बड़े देशभक्त बन गए हैं. बीजेपी और आरएसएस इस व्यक्ति की रक्षा कर रही है. सवाल ये उठता है कि रक्षा क्यों कर रही है? क्या है इस अदानी में?"

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    राहुल गांधी ने अदानी समूह की कथित शेल कंपनियों को लेकर सवाल उठाया कि आखिर इनकी जांच क्यों नहीं की जा रही है, इसकी जेपीसी से जांच क्यों नहीं हो रही है?

    राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कह सकते थे कि अदानी से कोई रिश्ता नहीं है. मगर रिश्ता है.

    राहुल गांधी ने कहा, "अदानी जी और मोदी जी एक हैं. और देश का पूरा का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है. एयरपोर्ट, पोर्ट्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर स्टोरेज, हिमाचल प्रदेश में सेब, कश्मीर में सेब, पूरा का पूरा धन एक व्यक्ति के हाथ में जा रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    राहुल गांधी ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई भी इस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी. वो भी एक कंपनी थी. उस कंपनी ने भी हिंदुस्तान का सारा धन, सारा इंफ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स, सारा का सारा उठा लिया था. इतिहास दुहराया जा रहा है. ये देश के ख़िलाफ़ काम हो रहा है और देश के ख़िलाफ़ काम होगा तो कांग्रेस पार्टी खड़ी हो जाएगी, लड़ जाएगी.

  5. जी20 देशों की बैठक में रूस-यूक्रेन के सवाल पर सहमति नहीं, चीन के इनकार से हुई मुश्किल

    व्लादिमीर पुतिन और वांग यी

    इमेज स्रोत, SPUTNIK/KREMLIN/POOL/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन जी20 देशों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन के बाद जारी किए गए 'आउटकम डॉक्यूमेन्ट' पर सहमति नहीं बन पाई.

    बेंगुलुरू में आयोजित सम्मेलन में चीन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया था. वित्त मंत्रियों की बैठक के बाद जी20 के साझा बयान को आख़िरी रूप देने के वक़्त चीन ने इस पर आपत्ति जताई.

    बयान में चीन ने उस हिस्से पर अपनी सहमति जताने से इनकार कर दिया जिसमें यूक्रेन पर रूसी हमले की 'कड़े शब्दों' में निंदा की गई है.

    रूस ने भी जी20 देशों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन में युद्ध को लेकर अपना रुख़ जाहिर किया और कहा कि 'रूस विरोधी' पश्चिमी देशों ने जी20 की गतिविधियों को 'अस्थिर' कर दिया है.

  6. जम्मू और कश्मीर: पुलवामा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    चरमपंथी हमला

    इमेज स्रोत, ANI

    जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को चरमपंथियों ने करीब 40 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी.

    पुलिस का कहना है कि मृतक का नाम संजय शर्मा था, जो दक्षिण कश्मीर जिले के अचन इलाके के रहने वाले थे. यह हमला सुबह करीब 11 बजे हुआ.

    कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी, "आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक वर्ग के एक नागरिक संजय शर्मा पर गोलीबारी की. उस वक्त वे पुलवामा में स्थानीय बाजार जा रहे थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई ने कश्मीर के डीआईजी रईस अहमद के हवाले से भी इस खबर की पुष्टि की है.

    डीजीपी ने बताया कि जो साक्ष्य मिले हैं उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस जल्द आतंकवादियों को पकड़ लेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर से हुआ पथराव

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कर्नाटक में पथराव

    इमेज स्रोत, ANI

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कर्नाटक में पथराव की घटना सामने आई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार को बेंगलुरु में उपद्रवियों ने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया. पथराव में ट्रेन की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं लगी है.

    ये घटना कृष्णराजपुर और बेगलुरु केंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के बीच हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है.

    21 जनवरी, 2023 को बिहार के कटिहार जिले से गुजरने के दौरान ट्रेन पर पथराव हुआ था. उस वक्त ट्रेन न्यूजलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही थी.

    इससे पहली तीन जनवरी को किशनगंज में तीन लड़कों ने इस ट्रेन पर पत्थर फेंके थे. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. कांग्रेस के विज्ञापन में मौलाना आजाद की तस्वीर न होने पर उठे सवाल, पार्टी ने मांगी माफी

    अखबार में विज्ञापन

    इमेज स्रोत, Socialmedia

    रविवार को टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में कांग्रेस के दिए एक फुल पेज विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं.

    विज्ञापन में रायपुर में हो रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का जिक्र है. इसके साथ ही विज्ञापन में महात्मा गांधी से लेकर नरसिम्हा राव तक की तस्वीर लगाई गई है.

    लेकिन सवाल मौलाना आजाद की तस्वीर को लेकर है, जो विज्ञापन में कहीं दिखाई नहीं दे रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इतिहासकार इरफान हबीब ने विज्ञापन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अफसोस की बात है कि मैं यहां मौलाना आजाद को नहीं देख पा रहा हूं. मुझे लगता है कि वे एक महत्वपूर्ण कांग्रेसी थे जो इन दिग्गजों के बीच जगह पाने के हकदार हैं."

    न सिर्फ इतिहासकार इरफान हबीब बल्कि कई लोग हैं जो सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस मामले में कांग्रेस ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस के कम्युनिकेशन इंचार्ज और महासचिव जयराम रमेश ने इसके लिए माफी मांगी है. "यह गलती से हुआ. इसकी जिम्मेदारी तय की जा रही है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हम बहुत ईमानदारी से इसके लिए माफी मांगते हैं. वे हमेशा हमारे और भारत के लिए एक प्रतिष्ठित और प्रेरक व्यक्ति बने रहेंगे."

    हालांकि रायपुर में हो रहे अधिवेशन के मंच पर मौलाना आजाद की तस्वीर पार्टी ने लगाई हुई है.

    कांग्रेस के मंच पर मौलाना आजाद

    इमेज स्रोत, @gurdeepsappal

  9. तुर्की भूकंप: इमारतों के घटिया निर्माण करने को लेकर 600 से ज्यादा लोगों के खिलाफ जांच, कई गिरफ्तार

    तुर्की में भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तुर्की की सरकार का कहना है कि 6 फरवरी को आए भूकंप में ढह गई इमारतों को लेकर अब 600 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है.

    शनिवार को न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा कि बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदारों और मालिकों समेत 184 संदिग्ध लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

    सालों से विशेषज्ञ यह चेतावनी दे रहे थे कि भ्रष्टाचार और सरकारी नीतियों के चलते कई नई इमारतें असुरक्षित हैं, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है.

    दो हफ्ते पहले अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ 113 अरेस्ट वारंट जारी किए हैं.

    तुर्की मीडिया के अनुसार गिरफ्तार होने वाले लोगों में एक शहर का मेयर भी शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ये वो शहर है जो सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाके के करीब है.

    भूकंप के बाद तुर्की में 16 हजार से ज्यादा बिल्डिंग ढह गई हैं.

    वहीं, विपक्षी पार्टियों और कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट्स ने राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप सरकार पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने नियमों में ढील दी और अब सरकार आपदा को जिम्मेदार बता रही है.

  10. अमेरिका: कंपनी ने वापिस मंगवाए 20 लाख एयर फ्रायर, आग लगने का डर

    एयर फ्रायर

    इमेज स्रोत, @CosoriCooks

    अमेरिका में करीब 20 लाख कोसोरी एयर फ्रायर वापस मंगाए गए हैं.

    यूएस कंज्यूमर प्रोडक्ट सेफ्टी कमीशन का कहना है कि आग लगने और जलने की खबरों के कारण ये फैसला लिया गया है.

    सीपीएससी ने कहा कि एयर फ्रायर्स में लगी तारों के चलते ये दिक्कत आ रही है जो जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती हैं और इससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है.

    कनाडा में करीब 2.5 लाख और मेक्सिको में भी 21 हजार एयर फ्रायर को वापिस मंगाए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोसोरी को एयर फ्रायर्स में आग लगने, जलने, पिघलने, अधिक गर्म होने और धुंआ निकलने की 250 शिकायतें मिली हैं.

    इस एयर फ्रायर की कीमत 70 अमेरिकी डॉलर से करीब 13 हजार अमेरिकी डॉलर के बीच है.

    कंपनी का कहना है, "पूरी तरह से जांच के बाद, हमने पता लगाया कि बहुत ही दुर्लभ स्थिति में वापिस मंगवाए गए एयर फ्रायर के अंदर लगे क्लोज-एंड-क्रिम्प कनेक्टर की वजह से ये दिक्कत आ रही है. जिसके चलते आग लग सकती है."

    किचन एप्लायंस के लिए मशहूर कंपनी कोसोरी का स्वामित्व चीन के शेनज़ेन में स्थित वेसिंक के पास है.

  11. मनीष सिसोदिया पहुंचे पूछताछ के लिए, सीबीआई दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में पूछताछ के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केंद्रीय जांच ब्यूरो के दफ्तर पहुंच गए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, क़ानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने साउथ डिस्ट्रिक्ट और सीबीआई दफ्तर के प्रवेश द्वार के आस-पास सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले सीबीआई के सामने मनीष सिसोदिया की पेशी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है.

    सीबीआई के सामने पेश होने से पहले मनीष सिसोदिया महात्मा गांधी को नमन करने राजघाट गए. उनके साथ सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते देखे गए.

    आप कार्यकर्ताओं ने 'शिक्षा मंत्री तुझे सलाम के' पोस्टर हाथ में पकड़े हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  12. दुनिया के सबसे बड़े मेढकों को बचाने की कोशिशों का नतीजा निकला

    गोलियाथ फ्रॉग

    इमेज स्रोत, CEDRICK FOGWAN

    पश्चिमी अफ्रीका में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े मेढक को बचाने की उनकी कोशिशों के नतीजे निकल रहे हैं.

    गोलियाथ फ्रॉग का आकार बिल्ली की साइज़ तक बड़ा हो सकता है.

    मुख्यतः कैमरून और इक्वेटोरियल गिनी के इलाके में पाया जाना वाला गोलियाथ फ्रॉग शिकार की वजह से लगभग लुप्तप्राय हो चले थे.

    गोलियाथ फ्रॉग

    इमेज स्रोत, JEANNE D'ARC PETNGA

    पांच साल पहले वैज्ञानिकों ने शिकारियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया कि वे खाद्य स्रोत के रूप में घोंघे की खेती का सहारा लें.

    कैमरून के जलीय क्षेत्रों में अब इन गोलियाथ मेढकों के नए घर दिखने लगे हैं. वैज्ञानिक दुनिया में गोलियाथ मेढकों के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है.

    यहां तक कि कैमरून के बहुत से स्थानीय लोगों को भी इन मेढकों की उपयोगिता के बारे में जानकारी नहीं है. ये मेढक उन कीड़ों का शिकार करते हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं.

  13. रूस-यूक्रेन जंग ख़त्म करने के लिए भारत क्या भूमिका लेगा, पीएम मोदी ने बताया

    मोदी और ओलाफ़ शॉल्त्स

    इमेज स्रोत, HARISH TYAGI/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    यूक्रेन-रूस जंग के एक साल पूरे होने के ठीक एक दिन भारतीय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत इस संकट को सुलझाने के लिए किसी भी 'शांति प्रक्रिया' का हिस्सा बनना चाहेगा.

    'द हिंदू'ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने जर्मन चासंलर ओलाफ़ शॉल्त्स का स्वागत करते हुए यूक्रेन शांति वार्ता में भारत की दिलचस्पी का जिक्र किया है.

    इसके साथ ही उन्होंने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार की अपील की और सीमापार आतंकवाद को भी ख़त्म करने पर जोर दिया.

    अख़बार लिखता है कि मोदी से मुलाक़ात के बाद ओलाफ़ शॉल्त्स की ओर से जारी किया गया बयान यूक्रेन संकट पर केंद्रित था.

  14. कोरियाई प्रायद्वीप में दिखाई दी अमेरिका की 'यूएसएस स्प्रिंगफील्ड' पनडुब्बी

    यूएसएस स्प्रिंगफील्ड पनडु्ब्बी

    इमेज स्रोत, @US7thFleet

    अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने दक्षिण कोरिया के बुसान में नौसैनिक बंदरगाह पर डॉक किया है.

    सोशल मीडिया पर परमाणु-संचालित यूएसएस स्प्रिंगफील्ड के आने की घोषणा की गई थी.

    ऐसा माना जा रहा है कि पनडुब्बी की मौजूदगी का मकसद उत्तर कोरिया को चेतावनी देना है, जिसने हाल के महीनों में कई बार हथियारों का परीक्षण किया है.

    इन परीक्षणों ने प्रायद्वीप में तनाव को बढ़ाने का काम किया है.

    उत्तर कोरिया ने गुरुवार को समुद्र में चार क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. सारस और एक शख़्स के बीच प्यार दोस्ती की कहानी

    वीडियो कैप्शन, सारस और एक शख़्स के बीच प्यार दोस्ती की कहानी

    उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के मंडका गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ के साथ एक सारस पक्षी दोस्त की तरह रहता है.

    मोहम्मद आरिफ को यह सारस पक्षी एक साल पहले खेत में घायल हालत में मिला था. सारस का एक पैर टूटा हुआ था और वह उड़ नहीं पा रहा था.

    आरिफ उस पक्षी को घर लेकर आए और उसके पैर का घरेलू इलाज किया, जिससे पक्षी का पैर ठीक हो गया.

    सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है. यह सारस अब आरिफ के साथ ही रहता है.

    वीडियोः अमन द्विवेदी और शुभम वर्मा, बीबीसी के लिए

  16. मनीष सिसोदिया सीबीआई की पूछताछ से पहले राजघाट पहुंचे

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली शराब नीति मामले में आज सीबीआई के सामने मनीष सिसोदिया की पेशी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई है.

    सीबीआई के सामने पेश होने से पहले मनीष सिसोदिया महात्मा गांधी को नमन करने राजघाट पहुंचे हैं. उनके साथ सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी नारेबाजी कर रहे हैं.

    आप कार्यकर्ताओं ने 'शिक्षा मंत्री तुझे सलाम के' पोस्टर हाथ में पकड़े हुए हैं.

    आप नेता आतिशी ने कहा, "आज हम राजघाट आए हैं क्योंकि गांधी जी सत्य और संघर्ष का प्रतीक है और वे सच्चाई के लिए संघर्ष करते रहेंगे."

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    अरविंद केजरीवाल ने डर जताया है कि सीबीआई, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "भगवान आपके साथ है मनीष. लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआएं आपके साथ हैं. जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है."

    "प्रभु से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें. दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे."

    वहीं मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, "आज फिर सीबीआई जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियों का आशीर्वाद साथ है कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं."

    "भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले सीबीआई ने उन्हें 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उस वक्त वे दिल्ली का बजट बनाने में व्यस्त थे, क्योंकि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग भी मनीष सिसोदिया के पास ही है.

    सिसोदिया से पिछले साल 17 अक्टूबर को भी पूछताछ हुई थी. ये पूछताछ क़रीब क़रीब नौ घंटे तक चली थी.

    मनीष सिसोदिया पर आरोप

    जांच एजेंसी ने बीते 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी

    जांच एजेंसी का आरोप है कि नई शराब नीति लागू होने के बाद जहां सरकारी ख़ज़ाने को नुक़सान हुआ. वहीं मामले में अभियुक्तों ने लाइसेंसधारी शराब विक्रेताओं को अनुचित लाभ देने के इरादे से नई शराब नीति में मन मुताबिक बदलाव किए गए.

    एफ़आईआर में बताया गया है कि सिसोदिया के क़रीबी सहयोगी बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे, लाइसेंस धारकों से पैसे लेकर अभियुक्तों और सरकारी कर्मचारियों तक पहुंचाते थे.

  17. निकी हेली ने लिया पाकिस्तान का नाम, कहा- विरोधियों को मिल रही मदद बंद होनी चाहिए

    भारतीय मूल की निकी हेली

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी का एलान करने वालीं रिपब्लिकन पार्टी की नेता निकी हेली ने विदेश भेजी जा रही मदद को लेकर बाइडन प्रशासन पर हमला बोला है.

    भारतीय मूल की निकी हेली ने कहा कि अगर वे जीतकर आती हैं तो वे अमेरिका से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली सहायता को पूरी तरह बंद करेंगी.

    न्यूयॉर्क पोस्ट में उन्होंने एक ओपिनियन लेख लिखा जिसमें उन्होंने कहा, "अमेरिका ने पिछले साल विदेशी सहायता पर 46 अरब डॉलर खर्च किए. यह अभी तक किसी भी देश से ज्यादा है. टैक्स देने वालों को यह जानने का अधिकार है कि वह पैसा कहां जा रहा है और उससे क्या हो रहा है."

    उन्होंने लिखा, "लोग यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसका अधिकांश हिस्सा अमेरिकी का विरोध करने वाले देशों को दिया जा रहा है. राष्ट्रपति के रूप में मैं इस पर रोक लगाऊंगी."

    निकी हेली ने लिखा, "बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है, बावजूद इसके कि वहां पर कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और वहां की सरकार चीन बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है, हालांकि यह कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठनों का घर है और वहां की सरकार चीन के सामने मजबूर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    निकी हेली का भारत से रिश्ता

    निकी हेली का जन्म भारत से जाकर अमेरिका के साउथ कैरोलाइना के बामबर्ग में बसे एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ है. उनके परिवार का कपड़ों का व्यापार है. जन्म के वक्त निकी का नाम निम्रता निकी रंधावा था.

    निकी हेली को अपने बचपन में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा था.

    अकाउंटिंग की पढ़ाई करने के दौरान क्लेमसन यूनिवर्सिटी में निम्रता निकी रंधावा की मुलाक़ात माइकल हेली से हुई. दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली जिसके बाद निकी ने अपने पति का आख़िरी नाम अपना लिया.

    दोनों की शादी दो रीति-रिवाज़ों के अनुसार हुई थी, पहला ईसाई मेथोडिस्ट चर्च के नियमों के अनुसार और दूसरा सिख रीति के अनुसार. दोनों के दो बच्चे हैं.

    आज से एक दशक पहले निकी हेली ने 39 साल की उम्र में अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर बनने का रिकॉर्ड बनाया था. माना जाता है कि अमेरिकी राजनीति में उन्हें राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलना यहीं से शुरू हुआ.

    उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में उनकी ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही थी- वे कंज़र्वेटिव पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इस राज्य की पहली महिला और पहली एशियाई-अमेरिकी गवर्नर बनीं.

  18. राजस्थान: शिक्षक भर्ती (रीट) परीक्षा को लेकर 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    शिक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान में 48 हज़ार शिक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा (रीट) आयोजित की जा रही है. परीक्षा में कम से कम आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं.

    राज्य के ग्यारह ज़िलों में परीक्षा के लिए तीन हज़ार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें जयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, समेत अधिकतर ज़िलों में रविवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

    25 फरवरी को दो शिफ्ट में हुई परीक्षा के दौरान भी भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर समेत कई ज़िलों में इंटरनेट बंद किया गया था.

    शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को भी दो शिफ्ट में होगी. इसके बाद की परीक्षाएं 27, 28 फरवरी और एक मार्च को सिर्फ़ जयपुर ज़िले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ही होगी.

    इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करवा रहे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा के दौरान इंटरनेट बंद करने के लिए सरकार को भी पत्र लिखा था.

    12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद होने से ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इससे लोगों को काफ़ी समस्या भी हो रही है.

    राज्य में लगातार कई पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं. ऐसे में इस परीक्षा का सफ़ल आयोजन कराना सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है.

  19. आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले बिनॉय-बादल-दिनेश की कहानी

    वीडियो कैप्शन, आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले बिनॉय-बादल-दिनेश की कहानी

    भारत की आज़ादी की लड़ाई की ऐसी कितनी ही कहानियां हैं जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता है.

    ऐसी ही एक कहानी बिनॉय-बादल-दिनेश तिकड़ी की है जिन्होंने राइटर्स बिल्डिंग में घुसकर एक क्रूर अंग्रेज़ आईजी को गोली मारी थी.

    रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं उनकी कहानी विवेचना में.

  20. महिला टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका के लिए बड़ा दिन, ऑस्ट्रेलिया से मुक़ाबला

    आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023

    इमेज स्रोत, ANI

    आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फ़ाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.

    यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा. यह पहली बार है कि साउथ अफ्रीका की महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंची हैं.

    वहीं पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया छठी बार ख़िताब पर कब्ज़ा करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

    ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ़्रीका को हराकर सेमीफ़ाइनल में एंट्री ली थी.

    सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से हुआ. इस बेहद रोमांचक मैच में भारत को पांच रन से हार झेलनी पड़ी.

    दूसरी तरफ साउथ अफ़्रीका को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है. उसे पहले मुक़ाबले में श्रीलंका ने और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था.

    हालांकि दो मैचों में जीतकर साउथ अफ़्रीका ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई और नॉक आउट मैच में इंग्लैंड को हराकर पहली बार फ़ाइनल में जगह बनाई.