विराट कोहली का छलका दर्द, 'लोगों ने मुझे फेल कैप्टन समझा'

जब विराट कोहली से पूछा गया कि, 'क्या कभी आपको दुख होता है कि आप आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए?'

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. यूएन में 'एक मिनट के मौन' के दौरान जब रूस ने टोका और कहा- सबकी ज़िंदगी क़ीमती है...

    रूस

    बीते गुरुवार संयुक्त राष्ट्र आम सभा में यूक्रेन से जुड़ा एक प्रस्ताव लाया गया.

    जिस दौरान यूएन की कार्यवाही चल रही थी उस दौरान यूक्रेन के रक्षा मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने हमले में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखने की गुज़ारिश की.

    इसके बाद यूएन में रूस के प्रतिनिधि वासिली नेबेन्ज़्या ने बयान देने के लिए वक्त मांगा.

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन के रक्षा मंत्री के रूसी हमले में मारे गए लोगों के लिए एक मिनट के मौन रखने के प्रस्ताव पर रूस ने हस्तक्षेप किया.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "हम लोग 2014 की शुरुआत से यूक्रेन में जो कुछ हुआ उसे लेकर, उसमें मारे गए सभी लोगों की याद में मौन रखने के लिए खड़े हो रहे हैं. हर ज़िंदगी क़ीमती है, इसलिए हम हर उस व्यक्ति की याद में मौन रख रहे हैं."

    इसके बाद यूएन आम सभा में एक के बाद एक नेता खड़े हुए और उन्होंने मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा.

  2. पाकिस्तान को चीन से मिला 70 करोड़ डॉलर का कर्ज़, अमेरिका ने जताई चिंता

    डोनाल्ड लू

    इमेज स्रोत, Twitter/State_SCA

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड लू

    चीन ने पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर का कर्ज़ दिया है जिसके बाद अमेरिका ने इस पर चिंता जताई है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक मंत्री डोनाल्ड लू ने चिंता जताई है कि चीन भारी कर्ज़ से पैदा होने वाले हालात का कहीं जबरन फायदा न उठाए.

    लू ने दक्षिण एशिया के मुल्कों की तरफ इशारा करते हुए कहा ,''अमेरिका इस इलाक़े के देशों से बात कर रहा है कि वे अपने फ़ैसले ख़ुद लें और चीन जैसे किसी दूसरे देशों के दबाव में न आएं.''

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज़ लेने को लेकर चल रही पाकिस्तान की बातचीत के बीच ये चीन ने ये कदम उठाया है.

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार ने बीते सप्ताह कहा था कि चाइना डेवलपमेंट बैंक के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं,जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान को कुछ दिनों में 70 करोड़ डॉलर का कर्ज मिल जाएगा.

    शुक्रवार देर शाम उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि चीन से उन्हें कर्ज़ मिल गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिका ने जताई चिंता

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार डोनाल्ड लू ने पाकिस्तान और श्रीलंका की तरफ इशारा करते हुए कहा, "भारत के पड़ोसियों को चीन कर्ज़ दे रहा है जो चिंता का विषय है. हमें इस बात की चिंता है कि वो कहीं इसका इस्तेमाल कर फायदा न ले."

    अमेरिका रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन के दौरे से पहले डोनाल्ड लू ने ये बात कही.

    ब्लिंकन अगले महीने होने वाले जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के लिए एक से लेकर तीन तारीख तक भारत के दौरे पर होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. मध्य प्रदेश: सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच की मौत, कई घायल

    मध्य प्रदेश

    इमेज स्रोत, Twitter/ANI

    मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

    सीधी ज़िले के ज़िलाधिकारी साकेत मालवीय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ. उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं रीवा के एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने इस हादसे में क़रीब 50 लोगों के घायल होने का दावा किया है.

    उनके अनुसार, 15 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

    बताया जा रहा है कि ये बसें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को लेकर आ रही थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हादसे की ख़बर मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरे मामले की जानकारी हासिल की. उन्होंने इस हादसे को दुखी करने वाला बताया.

    हताहतों को मुआवज़े का एलान

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है.

    उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की मदद देने का भी एलान किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

    उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके बताया है कि घायलों को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने भी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है.

    उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से बताया है कि सभी घायल ख़तरे से बाहर हैं. घायलों के इलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने का दावा करते हुए कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा कहीं और ले जाया जायेगा.

  4. नमस्ते!

    आपका दिन शुभ हो. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 24 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    अब तक की अहम ख़बरें-

    • पंजाब के 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफ़ान को अमृतसर जेल से रिहा कर दिया गया है. लवप्रीत की रिहाई को लेकर अजनाला में गुरुवार को हंगामा खड़ा हो गया था.
    • महिला टी20 वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका ने इंग्लैंड को दी मात, फ़ाइनल ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा.
    • तुर्की और सीरिया में इस सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 50 हज़ार से अधिक हो चुका है.
    • आर्थिक मुसीबत में फंसे पाक पीएम ने कहा, खुद की मदद नहीं की तो बाहर से भी कोई नहीं आएगा.
    • एफ़एटीएफ़ ने निलंबित की रूस की सदस्यता, यूक्रेन ने किया फ़ैसले का स्वागत.
    • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के अधिकारियों को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कार्यालय से आने वाले सीधे आदेशों को न मानने के लिए कहा है.