विराट कोहली का छलका दर्द, 'लोगों ने मुझे फेल कैप्टन समझा'
जब विराट कोहली से पूछा गया कि, 'क्या कभी आपको दुख होता है कि आप आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए?'
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and अभिनव गोयल
इस ईसाई बहुल राज्य में कैसे आगे बढ़ रही है बीजेपी?
वीडियो कैप्शन, इस ईसाई बहुल राज्य में कैसे आगे बढ़ रही है बीजेपी?
ईसाई धर्म अब से 150 साल पहले नगालैंड पहुंचा था, अब ये यहां की पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया है.
नगालैंड में चाहे दीमापुर या कोहिमा जैसे बड़े शहर हों या कोई छोटा गांव, चर्च की इमारत सबसे पहले नज़र आती है.
नगालैंड में चुनाव हैं. केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी यहां भी गठबंधन सरकार में हैं और स्थानीय नगा पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी यहां विकास का वादा लेकर आई है.
पाकिस्तान के लिए मुख़बिरी के आरोप में डीआरडीओ के एक अफसर की गिरफ्तारी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के लिए मुख़बिरी करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के चांदीपुर स्थित रक्षा शोध और विकास संस्थान (डीआरडीओ) के एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के एक सीनियर टेक्निकल ऑफिसर बाबूराम डे को गिरफ्तार कर लिया है.
बाबूराम डे पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी युवती के के "हनी ट्रैप" में फंस कर मिसाइल परीक्षण के बारे में उसे गुप्त सूचना दी.
इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्वी रेंज के पुलिस आई. जी. हिमांशु लाल ने कहा, "अभियुक्त का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और इस बात की पड़ताल की जा रही है कि इस मामले में कोई और भी शामिल है या नहीं. हमने डे को फांसने वाली "क्वीन बी" (रानी मधुमक्खी) का पता लगा लिया है. वह रावलपिंडी की रहनेवाली है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बालेश्वर के एस पी सागरिका नाथ ने बताया कि डे के ऊपर कई दिनों से नजर रखी गई थी और पूरी तसल्ली के बाद ही उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
उनके खिलाफ इंडियन पेनल कोड की धारा 120 (A) और 120 (B) के अलावा ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
आज सुबह डे को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और पुलिस की ओर से उन्हें सात दिन के रिमांड की मांग की गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
डे के परिवार सदस्य और उनके बचपन के मित्र इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि वे मुख़बिरी कर सकते हैं.
आईटीआर में मुख़बिरी का यह पहला मामला नहीं है. 14 सितंबर, 2021 को यहां के चार अस्थायी कर्मचारियों को पाकिस्तान के लिए मुख़बिरी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
इससे पहले जनवरी 23, 2015 को एक और अस्थायी कर्मचारी ईश्वर बेहेरा को मुख़िबरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बालेश्वर की अदालत ने उन्हें मुख़बिरी का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि आईटीआर के किसी वरिष्ठ अधिकारी को मुख़बिरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
अमेरिका को जवाब देने के लिए क्या एकजुट हो रहे रूस और चीन?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: अमेरिका को जवाब देने के लिए एकजुट हो रहे रूस और चीन?
जहां यूएन में रूस के ख़िलाफ़ देशों को एकजुट करने की कोशिशें चल रही हैं. वहीं रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका साझा सैन्य अभ्यास कर रहे हैं.
ये सैन्य अभ्यास दक्षिण अफ्रीका के तट पर हो रहा है.
हालांकि माना जा रहा है कि अभ्यास के दौरान रूस क्रूज़ मिसाइल नहीं दागेगा, बल्कि सिर्फ बमबारी करेगा.
दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेताओं ने इस साझा सैन्य युद्धाभ्यास की आलोचना की है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस के तीन जवानों की मौत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ के सुकमा
ज़िले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान मारे गए. डीआरजी को खास तौर से नक्सलियों से मुक़ाबले के लिए बनाया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई
ने बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज के हवाले से यह जानकारी दे दी है.
उन्होंने बताया कि यह
हमला शनिवार सुबह नौ बजे तब हुआ,
जब पुलिस की टीम जगरगुंडा और कुंदेड़ गांवों
के बीच से गुजर रही थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रामूराम नाग (36 साल), कॉन्स्टेबल कुंजम जोगा (33 साल) और कॉन्स्टेबल वंजम भीमा (31 साल) मारे गए.
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख ज़ाहिर करते हुए कहा है कि इन जवानों की 'शहादत' बेकार नहीं जाएगी.
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "बस्तर के सुकमा ज़िले के जगरगुंडा में नक्सली मुठभेड़ के दौरान हमारे तीन वीर जवानों की शहादत का समाचार दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे. इस दुख में हम सब साथ हैं. उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजधानी रायपुर से यह जगह क़रीब 400 किलोमीटर दूर है. मुठभेड़ की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर और सुरक्षाबल को भेजा गया है. इलाक़े में नक्सलियों की खोज जारी है.
पुलिस का दावा है कि उसकी ओर से चली गोलियों से क़रीब छह नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव लेकर भागने में उनके साथी सफल रहे.
इससे पहले 20 फ़रवरी को हुई एक अन्य वारदात में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे.
ऑस्ट्रेलिया: माउंटेन बाइकिंग दे रही अर्थव्यवस्था को सहारा
वीडियो कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया: माउंटेन बाइकिंग दे रही है अर्थव्यवस्था को सहारा
ऑस्ट्रेलिया सालों से जंगल की आग, बाढ़ और घटती जनसंख्या की मार झेल रहा है.
लेकिन अब माउंटेन बाइकिंग ने इसकी अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने का काम किया है.
एक अनुमान के मुताबिक़, राइडर्स हर साल देश की अर्थव्यवस्था में 43 करोड़ डॉलर का योगदान दे रहे हैं.
देखिए बीबीसी संवाददाता फिल मर्सर की ये रिपोर्ट.
तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी को हारने का डर है, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे हैं अमित शाह
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार के उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह पर राज्य को ठगने का
आरोप लगाते हुए शनिवार को उन पर निशाना साधा.
राज्य के उत्तर-पूर्वी
ज़िले पूर्णिया में उन्होंने कहा, "अमित
शाह बार-बार बिहार आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें
2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के नुक़सान होने का डर है."
तेजस्वी यादव ने कहा, "अमित शाह आज यहां आ रहे हैं तो वो बताएं कि
बजट में उन्होंने बिहार को क्यों ठगा और इस बजट से बिहार को क्या मिला?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने केंद्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा, "आपने सिर्फ़ ठगने का काम किया है, बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. लेकिन जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इन्हें सबक़ सिखाना है."
अमित शाह शनिवार को बिहार के उत्तरी पश्चिमी इलाक़े के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में लौरिया में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पूर्णिया में एक रैली में भाग लेंगे. इस रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य नेता भी शामिल होंगे.
यूक्रेन में पुतिन और रूस की मुसीबत जानिए
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन में पुतिन और रूस की मुसीबत जानिए
जब 24 फ़रवरी 2022 को व्लादिमीर पुतिन ने अपने लगभग दो लाख सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए भेजे थे, तो उन्होंने ये ग़लत अंदाज़ा लगाया था कि रूस की सेना महज़ कुछ दिनों के भीतर, कीव में दाख़िल हो जाएगी और यूक्रेन की सरकार को सत्ता से हटा देगी.
एक के बाद एक कई मोर्चों पर शर्मनाक हार और पीछे हटने के बाद, साफ़ है कि यूक्रेन पर हमले की पुतिन की योजना नाकाम हो गई है.
अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत पहुंचा 42वें नंबर पर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
अमेरिकी व्यापार मंडल
की ओर से जारी नए अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक (इंटरनेशनल आईपी इंडेक्स) में
भारत एक स्थान चढ़कर 42वें नंबर पर पहुंच गया है. पिछले साल 55 देशों में भारत 43वें
नंबर पर था.
इस बार भारत का आईपी
इंडेक्स स्कोर 38.64 प्रतिशत रहा है. 95.48 प्रतिशत स्कोर के साथ इस बार भी अमेरिका
टॉप पर बना हुआ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे नंबर पर ब्रिटेन
है जिसका स्कोर 94.14 प्रतिशत है. उसके बाद फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन,
जापान और नीदरलैंड आता है.
अमेरिकी व्यापार मंडल
के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पैट्रिक किलब्राइड ने शुक्रवार
को हर साल जारी होने वाली यह रिपोर्ट जारी की.
इस मौक़े पर उन्होंने
कहा, ''दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार और
प्रभाव जैसे जैसे बढ़ा है, वैसे वैसे भारत उभरती
अर्थव्यवस्थाओं का लाभ उठाने को तैयार है. इसके लिए वो बौद्धिक संपदा से प्रेरित इनोवेशन
के ज़रिए अर्थव्यवस्था बदलने की कोशिश कर रहा है.''
बीजेपी, कांग्रेस, आरएसएस और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर शशि थरूर ने क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, बीजेपी, कांग्रेस, आरएसएस और टुकड़े-टुकड़े गैंग पर शशि थरूर ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस में 'बग़ावत', भाजपा, अमित शाह के बयान और विदेश में भारत की छवि को लेकर क्या-क्या कहा?
वीडियो: दिलनवाज़ पाशा और सेराज अली
नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, टूट सकता है सत्ताधारी गठबंधन
इमेज स्रोत, RSS/PM Secretariat
इमेज कैप्शन, नेपाली कांग्रेस के नेता रामचंद्र पौडेल और सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार सुभाष चंद्र नेमवांग
नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल दोनों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर लिया है.
शनिवार को नेपाली कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि सभा के पूर्व स्पीकर रामचंद्र पौडेल को अपना उम्मीदवार बनाया है.
वहीं यूएमएल ने पार्टी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमवांग को अपना उम्मीदवार बनाने का फ़ैसला किया है. वो संविधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री प्रचंड और यमाले नेता केपी शर्मा ओली
समाचार रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल 'प्रचंड', नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड सोशलिस्ट्स) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल और कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के बीच बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करने के समझौते के बाद भी यह फ़ैसला किया गया.
इन तीनों पार्टियों के अलावा जनता समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और जन मोर्चा के नेताओं ने भी राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का संकल्प लिया है.
यूएमएल ने लगाया धोखे का आरोप
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) सहित आठ पार्टियों के समर्थन देने के फ़ैसले के बाद मौजूदा गठबंधन टूटता नज़र आ रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
कांग्रेस उम्मीदवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के समर्थन देने के फ़ैसले पर केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल नेताओं ने कहा है कि उनकी पार्टी के साथ हुए समझौते का पालन न कर धोखा दिया जा रहा है.
कई विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव ने दो माह पहले बने मौजूदा सत्ताधारी गठबंधन के भविष्य को संकट में डाल दिया है.
78 साल के रामचंद्र पौडेल नेपाल के उपप्रधानमंत्री और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर रह चुके हैं. वो पिछले साल के आम चुनाव में सांसद चुने गए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आरपीपी का सरकार छोड़ने का फैसला
इस बीच, प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का फ़ैसला किया है.
आरपीपी के मुताबिक़, मौजूदा गठबंधन में हुए अचानक बदलाव के कारण यह फ़ैसला लिया गया है और इसने देश को अस्थिरता की ओर धकेल दिया है.
आरपीपी ने प्रांतीय सरकारों को दिया गया अपना समर्थन वापस लेने का भी फ़ैसला किया है.
यूक्रेन युद्ध: बैले डांसर्स भी ले रही हैं रूसी सैनिकों से लोहा
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन युद्ध: बैले डांसर्स भी ले रही हैं रूसी सैनिकों से लोहा
यूक्रेन पर रूस के हमले को एक साल पूरा हो गया है. यूक्रेन के इलाक़ों पर कब्ज़े की इस लड़ाई का यूक्रेन के लोगों पर बड़ा असर हुआ है.
अस्सी लाख से ज़्यादा लोगों ने जान बचाने के लिए देश छोड़ दिया. जो यहीं रह गए, उन्होंने बहुत कुछ देखा-सहा.
बीते एक साल में कई आम यूक्रेनी लोगों ने भी मोर्चा संभाला.
बीबीसी संवाददाता लीस डुसेट ने ऐसी ही चार महिलाओं से मुलाक़ात की, जिनकी ज़िंदगी जंग ने हमेशा के लिए बदल दी.
प्रयागराज की घटना पर बोले सीएम योगी- हम यूपी में माफिया को मिट्टी में मिला देंगे...
इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि वे राज्य में माफिया को मिट्टी में मिला देंगे.
उन्होंने कहा, "ये जो अपराधी और माफिया हैं आखिर ये पाले किसके द्वारा गए हैं? क्या ये सच नहीं है कि जिसके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज है उन्हें समाजवादी पार्टी ने सांसद बनाया था? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं. हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने प्रयागराज की घटना पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था, "उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है. ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदूकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार भाजपा है."
दरअसल, शुक्रवार को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया, "शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब हमें सूचना मिली थी कि सुलेमसराय में उमेश पाल पर उनके घर के बाहर हमला हुआ है, वो कुछ मामलों की पैरवी कर रहे थे. उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर दिए गए थे, वो दोनों भी घायल हुए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
"इस हमले में उमेश पाल की मृत्यु हो गई है और दोनों गनर गंभीर हालत में हैं. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी. मामले में जांच के लिए 8-10 टीमें लगा दी गई हैं. सीलीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
इस बीच उमेश पाल हत्या मामले में पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के दो बेटे समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.
उमेश पाल की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की भी मृत्यु हो गई और एक अभी भी घायल है.
रूसी सैनिकों के कॉल रिकॉर्ड में चौंकाने वाली बातें
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: रूसी सैनिकों के कॉल रिकॉर्ड में चौंकाने वाली बातें
यूक्रेन जंग के दौरान रूसी सैनिक अपने परिवार वालों को लगातार फ़ोन कर उन्हें अपना हाल बताते रहे.
उनमें से कई सैनिकों ने परिवार को बताया कि वो लड़ना नहीं चाहते और घर वापस लौटना चाहते हैं.
यूक्रेनी सेना ये फ़ोन कॉल्स लगातार सुन रही थी और रिकॉर्ड भी कर रही थी.
पिछले साल इज़्यूम शहर पर रूसी सेना ने कब्ज़ा कर लिया था लेकिन अब यूक्रेन ने वापस यहां कब्ज़ा कर लिया है.
इज़्यूम से बीबीसी संवाददाता क्लाइव माइरी की ख़ास रिपोर्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ बोले- बिना वेतन काम करें मंत्री, 200 अरब बचेगा
इमेज स्रोत, SALVATORE DI NOLFI/EPA-EFE/REX/Shutterstock
आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अपने मंत्रियों और सलाहकारों से वेतन और दूसरी सुविधाएं न लेने की अपील की है.
उन्होंने कहा है कि इससे देश के खज़ाने में सालाना 200 अरब पाकिस्तानी रुपये की बचत होगी.
साथ ही नेताओं से उन्होंने लग्ज़री कार से यात्रा न करने को कहा है. सरकार का खर्च घटाने के मकसद से उन्होंने मंत्रियों से इकोनॉमी क्लास में हवाई यात्रा करने को कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पाकिस्तान सरकार फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद की रुकी हुई किस्त हासिल करने की कोशिश कर रही है.
आईएमएफ़ से बातचीत पूरी होने पर उसे एक अरब डॉलर का पैकेज मिल सकता है. इस बीच सरकार देश को आर्थिक बदहाली से बचाने की कोशिश में खर्च कम करने की कोशिश में लगी है.
एक तरफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है और वहां अब सिर्फ तीन सप्ताह के आयात के लायक डॉलर बच गए हैं, तो दूसरी तरफ देश में महंगाई 35 फ़ीसदी से ऊपर पहुंच गई है.
पूर्णिया से LIVE: बिहार में सियासत का बड़ा दिन
पूर्णिया में महागठबंधन की रैली. शनिवार को ही अमित शाह भी पश्चिमी चंपारण में बैठक करेंगे.
इस बारे में ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े
मध्य प्रदेश: ट्रक के तीन बसों से टकराने की घटना में मरने वालों की संख्या 13 हुई
....में
Author, शुरैह नियाज़ी
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश के सीधी
ज़िले में सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को एक ट्रक के टक्कर मारने की घटना में मरने वालों
की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. वहीं घायलों की संख्या 40 हो गई है.
ये बसें केंद्रीय गृह
मंत्री अमित शाह की रैली से लौट रहे लोगों को लेकर आ रही थी.
हादसे की ख़बर मिलने
के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनास्थल का दौरा किया और
पूरे मामले की जानकारी हासिल की. उन्होंने इस हादसे को दुखी करने वाला बताया.
मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने
का एलान किया है.
उन्होंने गंभीर रूप
से घायल लोगों को 2 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की मदद देने
का भी एलान किया है.
विराट कोहली ने कहा, बुरे दौर में परिवार के अलावा मदद करने वाले अकेले शख़्स धोनी थे
इमेज स्रोत, Youtube/RCB
क्रिकेटर विराट कोहली
ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा है कि हाल के उनके बुरे दौर में
उनके परिवार और बचपन के कोच के अलावा धोनी ने उनकी मदद की.
आरसीबी के यूट्यूब चैनल
पर शनिवार को रिलीज़ एक पॉडकास्ट में कोहली ने धोनी के साथ मैदान के भीतर और बाहर के
अपने रिश्तों पर खुलकर बात की.
इस पॉडकास्ट
में उन्होंने कहा, ''हाल में मैंने अपने
करियर का एक अलग दौर देखा. दिलचस्प चीज़ है कि इस पूरे दौर में अनुष्का, मेरे बचपन के कोच और परिवार के अलावा... मेरी मदद करने
वाले अकेले शख़्स एमएस धोनी हैं.''
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कोहली ने कहा, ''मैं किसी दिन उन्हें फोन करता हूं, तो 99 प्रतिशत वो फ़ोन नहीं उठाते. इसलिए उनका मुझसे संपर्क करना मायने रखता है.''
धोनी ने एक संदेश में कोहली को लिखा, ''जब आपसे मज़बूत होने की उम्मीद की जाती है और एक मज़बूत इंसान के रूप में देखे जाते हैं तो लोग पूछना भूल जाते हैं कि आप क्या कर रहे हैं?''
अमेरिका ने कहा, 'पता है भारत रूस के साथ रिश्ते ख़त्म नहीं करेगा, लेकिन...'
इमेज स्रोत, Twitter/State_SCA
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन
संघर्ष पर भारत के रुख़ के बारे में कहा है कि उसे पता है कि भारत, रूस के साथ हाल फ़िलहाल अपने रिश्ते ख़त्म नहीं करने
जा रहा.
हालांकि उसने उम्मीद
जताई है कि यूक्रेन संघर्ष को ख़त्म करवाने में भारत, रूस पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेगा.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय
में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के सहायक मंत्री डोनाल्ड लू ने ये विचार व्यक्त किए
हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री
एंटनी ब्लिंकन की भारत, कज़ाख़स्तान और उज़्बेकिस्तान
की प्रस्तावित यात्रा के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं.
यूक्रेन युद्ध को लेकर
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में हुए मतदान में इन तीनों देशों ने भाग लेने से इनकार
कर दिया था.
इन देशों के बारे में
उन्होंने कहा कि हमें ये पता है कि मध्य एशियाई देशों और भारत के रूस के साथ लंबे और
जटिल रिश्ते रहे हैं, इसलिए हम हाल फ़िलहाल में उनसे ये रिश्ते ख़त्म करने की उम्मीद
नहीं कर रहे, बल्कि उम्मीद करते हैं
कि वे यूक्रेन संकट को ख़त्म करने में योगदान करें.
भारत ने ज़ोर दिया कि
यूएन के चार्टर के अनुसार यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति बहाल करने की तत्काल ज़रूरत
है.
यूक्रेन युद्ध का एक साल: यूक्रेन में कैसी है लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन युद्ध का एक साल: कैसी है रोज़ मर्रा की ज़िंदगी
साल भर पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. बीते एक साल से जारी इन हमलों के यूक्रेन के कई छोटे-बड़े शहर तबाह हो गए हैं.
दोनों तरफ से सैंकड़ों लोगों की जानें गई हैं और हज़ारों यूक्रेनी नागरिक अपना घर छोड़ पलायन करने को मजबूर हुए हैं.
तमाम ख़तरे उठाने के बावजूद कई यूक्रेनी नागरिक आम ज़िंदगी बताने की कोशिश कर रहे हैं.
बीबीसी ने कुछ यूक्रेनी नागरिकों से बात की और जानने की कोशिश की कि रूस के हमले के बाद उनकी ज़िदगी कैसे बदल गई.
तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 50,000 के पार हुआ
इमेज स्रोत, REUTERS/Sertac Kayar
इस महीने तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 50 हज़ार से अधिक हो चुका है.
तुर्की की आपदा राहत एजेंसी ने कहा है कि देश में भूकंप से मरने वालों की संख्या 44,200 से अधिक हो गई है. वहीं सीरिया में इस कारण क़रीब 6,000 से अधिक जानें गई हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, तुर्की में भूकंप के कारण एक लाख 60 हज़ार से अधक इमारतें या तो ज़मींदोज़ हो गई हैं या उनमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं. जिनमें पांच लाख 20 हज़ार से अधिक घर थे.
तुर्की और सीरिया में छह फरवरी तड़के भूकंप के दो शक्तिशाली झटके आए थे.