आर्थिक मुसीबत में फंसे पाक पीएम ने कहा - खुद की मदद नहीं की तो बाहर से भी कोई नहीं आएगा

आर्थिक संकट से पाकिस्तान को निकालने के लिए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक व्यापक रणनीति तैयार करने का संकल्प लिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and कमलेश मठेनी

  1. हैदराबाद में दिल दहलाने वाली घटना के बाद उठे सवाल, आवारा कुत्तों का आतंक क्यों बढ़ा?

    कुत्ता

    इमेज स्रोत, NurPhoto

    हैदराबाद में हुई एक दर्दनाक घटना में आवारा कुत्तों ने चार साल के एक बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला. घटना सीसीटीवी में भी क़ैद हुई.

    बच्चे के पिता गार्ड की नौकरी करते हैं. वो अपने दो बच्चों को अपने काम की जगह लेकर आए थे.

    बीबीसी से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो ड्यूटी कर रहे थे और उनका बेटा पास ही में खेल रहा था, जब उन्होंने उसको बोला कि बस पाँच मिनट में वापस आते हैं.

    जब तक वो वापस आए, तब तक अनहोनी हो चुकी थी. रविवार की छुट्टी के कारण आसपास कोई नहीं था. माँ घर पर थीं. जब तक बच्चा अस्पताल पहुँचता, उसकी मृत्यु हो चुकी थी. परिवार ने इस घटना पर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की है.

  2. कांग्रेस कार्यसमिति के लिए चुनाव नहीं होंगे, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मनोनीत करेंगे सदस्य

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सभी सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार देने का फ़ैसला किया है.

    ये फ़ैसला कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में लिया गया. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है. इसमें कांग्रेस कार्यसमिति के गठन को लेकर चर्चा हुई.

    कांग्रेस महासचिव (कम्यूनिकेशन) जयराम रमेश ने कहा कि स्टीयरिंग कमिटी ने सीडब्ल्यूसी चुनावों को लेकर खुलकर चर्चा की और बैठक में मौजूद सभी 45 सदस्यों ने पार्टी अध्यक्ष को मनोनीत करने का अधिकार देने का सर्वसम्मति से फ़ैसला किया.

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    जयराम रमेश ने मीडिया को बताया कि कई सदस्यों ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों के चुनाव के पक्ष और विपक्ष दोनों को लेकर विचार रखे. उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि एआईसीसी और पीसीसी के सभी सदस्य इस फ़ैसले से सहमत होंगे."

    जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में पार्टी के संविधान में मौजूद 32 नियमों में 16 संशोधनों को लेकर भी फ़ैसला किया जाएगा. उन्होंने बताया, "कांग्रेस पार्टी के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों और अध्यक्षों को कार्य समिति में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा."

  3. इस ईसाई बहुल राज्य में कैसे आगे बढ़ रही है बीजेपी?

    वीडियो कैप्शन, इस ईसाई बहुल राज्य में कैसे आगे बढ़ रही है बीजेपी?

    ईसाई धर्म अब से 150 साल पहले नगालैंड पहुंचा था, अब ये यहां की पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया है.

    नगालैंड में चाहे दीमापुर या कोहिमा जैसे बड़े शहर हों या कोई छोटा गांव, चर्च की इमारत सबसे पहले नज़र आती है.

    नगालैंड में चुनाव हैं. केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी यहां भी गठबंधन सरकार में हैं और स्थानीय नगा पार्टी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. बीजेपी यहां विकास का वादा लेकर आई है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन और नेपाल के बीच पहली बार शुरू हुई रेल सेवा

    चीन और नेपाल

    इमेज स्रोत, Twitter@JiRongMFA

    चीन और नेपाल के बीच रेल सेवा आज से शुरू हो गई है.

    चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी जी रोंग ने बताया कि चीन के गांसु प्रांत के लांझु शहर से दक्षिण एशिया के लिए फ्रेट ट्रेन (माल गाड़ी) आज रवाना हुई.

    ये ट्रेन काठमांडू शहर 9 से 10 दिनों में पहुंचेगी.

    जी रोंग का कहना है कि समुद्री रास्ते से नेपाल सामान पहुंचाने में लगने वाले समय में 15 दिनों की बचत होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. भारत में इस जगह दौड़ रही 'बुलेट ट्रेन'

    वीडियो कैप्शन, भारत में इस जगह दौड़ रही 'बुलेट ट्रेन'

    भारत का पहला मिनिएचर रेलवे मॉडल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है.

    पुणे में स्थित इस म्यूज़ियम में सबकुछ है, जैसे भाप वाले इंजन से लेकर इलेक्ट्रिक इंजन तक, डीज़ल वाले इंजन से लेकर बुलेट ट्रेन तक.

  6. पीएम मोदी बोले- देश का कृषि बजट पिछले नौ साल में पांच गुना बढ़ा है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि साल 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट में पिछले आठ-नौ सालों की तरह ही कृषि क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है.

    कृषि और सहकारिता क्षेत्र के लोगों से बात करते हुए एक वेबीनार में उन्होंने बताया, "पिछले 8-9 वर्षों की तरह इस बार भी बजट में कृषि को बहुत अधिक महत्व दिया गया है. वर्ष 2014 में कृषि बजट 25 हजार करोड़ रुपये से भी कम था, लेकिन आज देश का कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है."

    "आजादी के बाद लंबे समय तक हमारा कृषि क्षेत्र अभाव के दबाव में रहा. अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए हम दुनिया पर निर्भर थे, लेकिन हमारे किसानों ने हमें ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि आज उनकी वजह से हम निर्यात करने में भी सक्षम हो गए हैं. हमने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक किसानों की पहुंच को आसान बनाया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "हमने एमएसपी में बढ़ोतरी की, दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया, फूड प्रोसेसिंग करने वाले फूड पार्कों की संख्या बढ़ाई गई."

    खाद्य तेल और तिलहन के लिए आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार की कोशिशों पर पीएम मोदी ने कहा, "साथ ही खाद्य तेल के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर होने के लिए मिशन मोड में काम चल रहा है. साथियों, जब तक हम कृषि क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों को दूर नहीं कर लेते, संपूर्ण विकास का लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता."

    कृषि क्षेत्र में स्टार्ट अप्स की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "इस बार के बजट में एक और महत्वपूर्ण घोषणा हुई है, एग्री टेक स्टार्टअप्स के लिए एक्सेलरेटर फंड की व्यवस्था की गई है. एग्री टेक डोमेन में आज इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट की अपर संभावनाएं बन रही हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    युवाओं की भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, "हमारे युवाओं के लिए इस सेक्टर में करने के लिए बहुत कुछ है. अपनी सक्रिय भागीदारी से ना केवल वो किसानों की मदद करेंगे बल्कि उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. नौ वर्ष पहले देश में एग्री स्टार्टअप्स ना के बराबर थे लेकिन आज इनकी संख्या 3 हजार से ज्यादा है, लेकिन हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा."

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत के सहकारिता सेक्टर में हो रहे बदलावों और प्रगति पर भी अपनी बात रखी.

    उन्होंने कहा, "भारत के सहकारिता सेक्टर में भी एक नया रिवोल्यूशन हो रहा है. इस बार के बजट में सहकारिता क्षेत्र को टैक्स संबंधित राहतें दी गई हैं जोकि काफी महत्वपूर्ण हैं. पिछले आठ-नौ वर्षों में हमारा मत्स्य उत्पादन करीब 70 लाख मीट्रिक टन बढ़ा है जबकि 2014 से पहले इतना ही उत्पादन बढ़ाने में तीन दशक लग गए थे. इसके अतिरिक्त हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और केमिकल आधारित खेती को कम करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  7. हरमनप्रीत कौर के रन आउट पर भारतीय फैंस क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, हरमनप्रीत कौर के रन आउट पर भारतीय फैंस क्या बोले?

    महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा.

    बेहद रोमांचक मैच में भारत को पांच रन से हार झेलनी पड़ी.

    भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रन आउट होना मैच में अहम पल साबित हुआ.

    देखिए साउथ अफ़्रीका के केपटाउन से बीबीसी के लिए विमल कुमार की रिपोर्ट.

  8. पीरियड्स लीव की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज, कहा- नीतिगत फ़ैसले नहीं कर सकते

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    पीरियड्स लीव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए पीरियड्स के दौरान छुट्टी की मांग करने वाली याचिका ख़ारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि यह नीतिगत मामला है, कोर्ट इस पर कोई आदेश पारित नहीं कर सकता है.

    चीफ़ जस्टिस डॉ. धनंजय यशवंत चद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बात कही.

    चीफ़ जस्टिस ने कहा, "नीतिगत विचारों को ध्यान में रखते हुए, यह उचित होगा कि याचिकाकर्ता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संपर्क करें. ये नीति से जुड़ा मामला है इसलिए हम इस याचिका को रद्द कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा था कि मैटरनिटी के कठिन समय में महिलाओं की देखभाल के लिए कानून में सभी प्रावधान किए जाने के बावजूद, मैटरनिटी के पहले चरण यानी पीरियड्स को समाज ने जाने-अनजाने में नजरअंदाज किया है.

    बीबीसी से बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा, "हमें कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का रुख करने को कहा है."

    "इस दुनिया में केवल महिलाओं के पास ही एक नए इंसान को दुनिया में लाने की विशेष क्षमता है, इसे हम मातृत्व कहते हैं. इसके कई चरण होते हैं और महिलाएं अपने जीवन में कई तरह की शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करती हैं. पीरियड हो, प्रेग्नेंसी हो या फिर मिसकैरेज हो. बिहार इकलौता राज्य है जो महिलाओं को पीरियड के दौरान दो दिन की छुट्टी देता है."

  9. अमृतपाल सिंह: दीप सिद्धू के बाद 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख सुर्खियों में क्यों छाए

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, THEWARISPANJABDE/INSTAGRAM

    पंजाब के अमृतसर के नज़दीक अजनाला में गुरुवार को 'वारिस पंजाब दे' के समर्थकों ने एक थाने पर हमला कर दिया.

    बंदूकों और तलवारों से 'लैस वारिस पंजाब दे' समर्थक वहां इस संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत सिंह को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे.

    समर्थक पुलिसबलों से भिड़ गए. इस झड़प में एक पुलिस अफ़सर समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए.

    समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह भी थाने पहुंचे थे.

  10. नेटफ़्लिक्स ने 30 देशों में घटाई सब्सक्रिप्शन फ़ीस

    नेटफ़्लिक्स

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ़्लिक्स ने 30 से अधिक देशों में अपनी सब्सक्रिप्शन फ़ीस घटा दी है.

    जिन देशों में कीमत घटाई गई है उनमें मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, क्रोएशिया, वेनेजुएला, कीनिया और ईरान का नाम शामिल हैं.

    बढ़ती मंहगाई और बाजार में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए नेटफ़्लिक्स ने ये फ़ैसला किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कंपनी के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, "मनोरंजन के लिए आज लोगों के पास जितने विकल्प हैं उतने कभी नहीं रहे."

    उन्होंने कहा, "हम सब्सक्रिप्शन लेने वाले सदस्यों के अनुभव को बेहतर बनाने के तरीके और मौके खोजते रहते हैं. हम ये पुष्टि करते हैं कि कुछ देशों में दाम घटा रहे हैं."

    नेटफ़्लिक्स 190 देशों में संचालन करता है और बाज़ार में एमेज़न, एचबीओ एंट डिज़्नी, सोनी जैसे स्ट्रिमिंग प्लेटफॉर्म इसके बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं.

  11. कौन हैं अजय बंगा जिन्हें बाइडन ने वर्ल्ड बैंक के लिए किया मनोनीत?

    अजय बंगा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अजय बंगा

    अमेरिका ने भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और मास्टरकार्ड के पूर्व चीफ़ अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के चीफ़ के पद के लिए मनोनीत किया है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को इस पद के लिए उनके नॉमिनेशन का ऐलान किया है.

    व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एकबयान मेंबाइडन ने कहा है कि अजय बंगा के पास वैश्विक कंपनियां बनाने और उन्हें चलाने का तीन दशक से अधिक का अनुभव है.

    बाइडन ने ये कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब अमेरिका वर्ल्ड बैंक पर जलवायु परिवर्तन की दिक्कतों को सुलझाने की दिशा में कदम उठाने का दबाव डाल रहा है.

    अजय बंगा ने क्रेडिट कार्ड की जानीमानी कंपनी मास्टरकार्ड का एक दशक से भी अधिक वक्त तक नेतृत्व किया. अब वह अमेरिका में प्राइवेट इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं.

  12. पाकिस्तान में जावेद अख़्तर के दिए बयान पर अली ज़फ़र ने दिया जवाब

    जावेद अख्तर और अली ज़फर

    इमेज स्रोत, AFP/ANI

    पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली ज़फ़र ने कहा है कि पाकिस्तान ख़ुद आतंकवाद से पीड़ित है और ऐसे में असंवेदनशील बयान हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है.

    जावेद अख़्तर के लिए परफ़ॉर्म करने के कारण अली ज़फ़र को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. जावेद अख़्तर बीते दिनों सुर्खियों में थे क्योंकि अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान उन्होंने 26/11 को लेकर टिप्पणी की थी.

    दरअसल जावेद अख़्तर मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की याद में होने वाले फ़ैज़ फ़ेस्टिवल में शामिल होने लाहौर गए थे. जहां उन्होंने एक सेशन के दौरान कहा कि “पाकिस्तानियों को बुरा नहीं लगना चाहिए जब हम 2008 के आतंकी हमले की बात करते हैं, क्योंकि उसमें शामिल लोग आपके देश में आज़ाद घूम रहे हैं."

    अली जफ़र

    इमेज स्रोत, Ali Zafar/Twitter

    जावेद अख़्तर एक समारोह में भी शामिल हुए थे जहां अली जफ़र ने उनके लिखे गीत गाए थे.

    गुरुवार को अली ज़फ़र ने जावेद अख़्तर का नाम लिए बग़ैर इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और स्वाभाविक रूप से कोई पाकिस्तानी ऐसे किसी बयान की सराहना नहीं कर सकता जो पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हो, खासकर ऐसे इवेंट में जहां दिलों को पास लाने की कोशिश की जा रही हो."

  13. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    गुरुग्राम

    इमेज स्रोत, ANI

    नमस्कार!

    आशा है कि आप स्वस्थ होंगे और आपके आस-पास सब अच्छा होगा.

    हमें मालूम है कि हफ़्ते भर आपके पास वक़्त की कुछ कमी रही होगी.

    इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.

    इसी के चलते हम लाए हैं आपके लिए बीते हफ़्ते की कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.

  14. पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को हम कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ये दावा किया कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के राज्यों का इस्तेमाल एटीएम की तरह किया जबकि भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र के आठ राज्यों को अष्टलक्ष्मी मानती है जो इसके अमन और विकास के लिए काम कर रही है.

    नगालैंड के दीमापुर एक चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार नगालैंड में स्थाई शांति लाना चाहती है ताकि आर्म्ड फोर्सेज (स्पेशल पावर्स ऐक्ट), 1958 को इस राज्य से पूरी तरह से ख़त्म किया जा सके.

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एटीएम माना हुआ था. सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि करप्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था. कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "दिल्ली से लेकर दीमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है. नगालैंड को पहली महिला राज्यसभा सांसद देने का अवसर भी एनडीए को मिला है."

    "नॉर्थ-ईस्ट के आठ राज्यों को हम कांग्रेस की तरह एटीएम नहीं बल्कि 'अष्ट लक्ष्मी' मानते हैं. हमारा यह प्रयास है कि दिल की दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो. बीते नौ वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं."

    "अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता. देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके. पहले जहां नॉर्थ-ईस्ट में बंटवारे की राजनीति चलती थी, उसको हमने डिवाइन में बदला है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "नागालैंड के लिए हमारा मंत्र है- पीस, प्रोग्रेस और प्रॉसपरिटी. पिछले साढ़े तीन वर्षों में ही नागालैंड के साढ़े तीन लाख से अधिक परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया है और इसका सबसे अधिक लाभ हमारी आदिवासी महिलाओं को हुआ है."

    "हम ना रीजन को देख भेदभाव करते हैं और ना ही रिलीजन को देख भेदभाव करते हैं. एनडीए सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रही है."

    "हम गरीबों, आदिवासियों और महिलाओं के विकास पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं और इसीलिए हमारी हर योजना में इन वर्गों को प्राथमिकता दी जा रही है."

  15. रूस-यूक्रेन युद्ध को 12 महीने पूरे, पुतिन के 'विशेष सैन्य अभियान' पर क्या कह रहे हैं रूसी नागरिक

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Sputnik/Pavel Bednyakov/Pool via REUTERS

    रूसी हमले से पहले के हफ़्तों में मैं सेंट्रल मॉस्को डिस्ट्रिक्ट ज़मोस्कवोरेचिये में घंटों घूमा करता था. सात साल से मैं यहीं रह रहा था और बीबीसी ऑफ़िस में काम करता था.

    ये शहर का सबसे शांत इलाक़ा है. मेरे लिए ये जगह रूस के जटिल वर्तमान और अतीत को अपने में समेटे हुए है.

    सदियों से मॉस्को में रहने वाले यहां घर बनाने और बिज़नेस करने का काम करते रहे हैं और शांति से अपनी ज़िंदगी में मशगूल रहे हैं. उन्होंने अपने शासकों को देश का बड़ा मंच संभालने और अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए अकेला छोड़ दिया है. इस बड़े मंच पर अब एक आम रूसी नागरिक के करने के लिए कुछ नहीं था.

    इस इलाक़े के एक तरफ़ मोस्कवा नदी और क्रेमलिन है और दूसरी तरफ़ स्टालिन के युग के अपार्टमेंट. शोरगुल भरे यहां के सादोवोये रिंग रोड पर 21वीं सदी में बनी गगनचुंबी इमारतें हैं.

  16. छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, 12 घायल

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले में एक पिक-अप वैन और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, घटना शुक्रवार को हुई. पुलिस का कहना है कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं.

    राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भाटापारा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले खमरिया गांव के पास ये दुर्घटना हुई जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने बताया कि वैन पर सवार लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई.

    उन्होंने बताया कि घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं. ट्रक का ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ज़िले के एसपी ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक जताया है.

    उन्होंने कहा, "बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को हिम्मत दे. जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं."

  17. टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत-जेमिमा के शानदार खेल के बावजूद भारत हारा, चार मोर्चों पर हुई चूक

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, ANI

    कप्तान हरमनप्रीत ने आगे बढ़ कर कमान संभाली, जेमिमा रॉड्रिग्स ने कंगारुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया.

    वेल प्लेड इंडिया. बस पांच रन की कमी रह गई, लेकिन जीत के बावजूद कंगारुओं की नहीं टीम इंडिया की दो बेहतरीन महिला खिलाड़ियों की बात हो रही है.

    इन दोनों महिलाओं ने सेमीफ़ाइनल में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम की पेशानी पर बल डाल दिया.

    मैच के तीसरे ओवर में जेमिमा पिच पर थीं तो हरमनप्रीत चौथे ओवर में ही अपना बल्ला थामे मैदान में उतर चुकी थीं.

  18. नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट ने खारिज किया

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी

    बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के ख़िलाफ़ दायर की गई दो याचिकाओं को मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया है.

    इस मामले में नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की 'पूर्व पत्नी' और याचिकाकर्ता ज़ैनब ने कोर्ट से मांग की थी कि कथित दहेज उत्पीड़न के लिए उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने का पुलिस को निर्देश दिया जाए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के वकील का कहना है कि ज़ैनब का ये दावा झूठा है कि वे नवाज़ की पत्नी हैं. वकील ने ये भी कहा कि ज़ैनब ने उनके मुवक्किल के ख़िलाफ़ कई शिकायतें दर्ज कराई हैं.

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के वकील अदनान शेख और दृष्टि खुराना ने बताया कि "दोनों के तलाक के दस्तावेज़ कोर्ट में पेश किए जाने के बाद मैजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर किए गए दो केस 21 फरवरी को खारिज कर दिए गए."

    वीडियो कैप्शन, नवाज़ुद्दीन ने शादी, रोमांस और डांस पर क्या कहा?

    वकील ने बताया कि नवाज़ के ख़िलाफ़ ये केस शादी के दस्तावेज़ों के आधार पर दायर किए गए थे जबकि तलाक के वैध दस्तावेजों के बारे में अदालत से जानकारी छुपाई गई थी.

    मैजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर याचिका में ज़ैनब ने मांग की थी कि वरसोवा पुलिस स्टेशन को नवाज के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करने का निर्देश दिया जाए.

    पिछले महीने वरसोवा पुलिस स्टेशन ने ज़ैनब पर ट्रेसपास और नवाज की मां मेहरूनिसा सिद्दीक़ी को चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया था.

    नवाज़ की मां ने आरोप लगाया था कि ज़ैनब ने उनके घर में जबरन दाखिल हुई थी और बहस के बाद उन पर हमला किया था.

  19. यूक्रेन पर यूएन के शांति प्रस्ताव पर पाकिस्तान, भारत और चीन का क्या रुख़ रहा

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन युद्ध के ठीक एक बरस पूरे होने की पूर्वसंध्या पर यूएन जनरल असेंबली में लाए गए शांति प्रस्ताव पर भारत एक बार फिर वोटिंग से दूर रहा है.

    'द हिंदू'की रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव लाया गया.

    इसमें यूएन चार्टर के सिद्धांतों के मुताबिक़ यूक्रेन में 'समग्र, न्यायोचित और स्थायी शांति' हासिल करने की ज़रूरत को रेखांकित किया गया था.

    प्रस्ताव पारित हो गया है. इसके पक्ष में 141 वोट पड़े जबकि इसके ख़िलाफ़ सात.

  20. मेघालय से LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले कैसा है शिलॉन्ग का माहौल, बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता मयूरेश कोण्णूर

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त