पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली निवासी दोषी करार
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रहने वाले मोहम्मद परवेज़ पर 2017 में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and संदीप राय
चीन पर जयशंकर और कांग्रेस का एक-दूसरे पर हमला, चीन-भारत संबंधों की सच्चाई क्या है?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि मोदी सरकार चीन को लेकर ना तो बचाव की मुद्रा में रहती है और ना ही चीन से डरती है.
मंगलवार को जयशंकर ने भारत की एक समाचार एजेंसी एएनआई से लंबी बातचीत की थी. उसमें चीन के मुद्दे पर उन्होंने खुलकर बात की.
विपक्ष और ख़ासकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गलवान घाटी की घटना के बाद से मोदी सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं.
राहुल गांधी का आरोप है कि मोदी सरकार चीन के प्रति सख़्त नहीं हैं और चीन ने भारत के लगभग दो हज़ार वर्गकिलोमीटर भू-क्षेत्र पर क़ब्ज़ा किया हुआ है.
एआईएडीएमके के अंतरिम महासचिव पद पर पलनीसामी के दावे को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया
इमेज स्रोत, getty
इमेज कैप्शन, ई पलनीसामी
सुप्रीम कोर्ट ने
मद्रास हाईकोर्ट के फ़ैसले पर मुहर लगाते हुए गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व
मुख्यमंत्री ई पलनीसामी को एआईएडीएमके का अंतरिम महासचिव बने रहने की अनुमति दे दी है.
जस्टिस दिनेश
माहेश्वरी और जस्टिस हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने पार्टी नेता ओ पनीरसेल्वम की याचिका
ख़ारिज कर दी है. उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अदालत के इस फ़ैसले से एआईएडीएमके का नियंत्रण अब पलनीस्वामी के हाथों में आ गया है.
जयललिता के निधन के बाद पार्टी के अगले नेता के लिए चल रही रस्साकशी में यह फ़ैसला ई पलनीसामी को मजबूती दे सकता है. एआईएडीएमके के अधिकतर नेता पहले से ही पलनीसामी के समर्थन में हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पलनीस्वामी के समर्थकों ने चेन्नई के रायपेटा स्थित एआईएडीएमके मुख्यालय में पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.
अदानी को लगे 'हिंडनबर्ग शॉक' का असर ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों पर भी
इमेज स्रोत, REUTERS/Amir Cohen
भारतीय कारोबारी गौतम अदानी की कंपनियों से जुड़ी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारत में उनकी कंपनियों के शेयर्स तो लगातार गिर ही रहे हैं, इसका असर ऑस्ट्रेलिया में भी दिख रहा है.
द टेलिग्राफ़में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, यूके के एक अख़बार ने दावा किया है कि जिन ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों ने अदानी की कंपनियों में ये सोचकर निवेश किया था कि वो भारत की ग्रोथ स्टोरी में निवेश कर रहे हैं, उन्हें अब भारी नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है.
द गार्डियन के ऑस्ट्रेलियाई संस्करण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में रिटायरमेन्ट के लिए रखे सरकारी फ़ंड्स का निवेश अदानी की कंपनियों में किया गया था, जिस पर अभी ख़तरा मंडरा रहा है.
टेलिग्राफ़ लिखता है कि माइकल बैरेट की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि क्वींसलैंड के सरकारी कर्मचारियों और कॉमनवेल्थ बैंक के कर्मचारियों के पेशन फ़ंड जैसे कई सुपरएन्युएशन फ़ंड्स को बढ़ाने की उम्मीद में अदानी की कंपनियों में लगाया गया था.
दिल्ली: नहीं हो सका एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, सदन कल तक के लिए स्थगित
इमेज स्रोत, ANI
स्थायी समिति
(स्टैंडिंग कमेटी) चुनने के
लिए बुधवार से हो रही दिल्ली नगर निगम की बैठक अब स्थगित कर दी गई है.
दिल्ली की मेयर
शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तक एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित करने का
एलान किया है.
एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी के कई काउंसलर पर सदन में तोड़फोड़ करने और अव्यवस्था फैलाने के आरोप लगाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान सदन में मोबाइल ले जाने की इजाज़त देने के मेयर के फ़ैसले पर सवाल उठाया है.
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कैमरा वाले फोन ले जाने की इजाज़त देकर गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन किया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हालांकि मेयर शैली ओबेरॉय ने मोबाइल फोन पर रोक न लगाने के अपने फ़ैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसे लेकर उन्होंने क़ानूनी जानकारों से राय ली थी.
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद स्थायी समिति चुनने के लिए हंगामे और स्थगन के बीच रातभर सदन की कार्यवाही चलती रही.
इस दौरान बीजेपी और आम आदमी के पार्षदों के कई बार उलझने की नौबत आ गई.
महिला पार्षदों के भी हाथापाई करने के वीडियो सामने आए हैं. ऐसे में सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी.
भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान
इमेज स्रोत, ANI
भारत के ख़िलाफ़
मार्च में होने वाली वनडे सिरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान कर दिया गया है.
तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिन्स टीम के कप्तान होंगे.
गुरुवार को घोषित
16 सदस्यों की टीम में तीन चोटिल खिलाड़ियों ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श और ज़ाई रिचर्डसन की वापसी हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा है कि भारत में इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सिरीज़ खिलाड़ियों को काफ़ी अनुभव देगी.
भारत के साथ वनडे सिरीज़ 17 मार्च से शुरू होगी जो 22 मार्च तक चलेगी.
पंजाब: पीए के घूस लेते पकड़े जाने के बाद अब AAP विधायक अमित रतन भी गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, FB/ER. AMIT RATTAN KOTFATTA
पंजाब में आम
आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को घूसखोरी के एक मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो
ने गिरफ़्तार कर लिया है.
उन्हें गुरुवार
को बठिंडा की ज़िला अदालत में पेश किया जाएगा. वो बठिंडा ग्रामीण के विधायक
हैं.
बीबीसी संवाददाता गगनदीप सिंह के मुताबिक़, 16 फरवरी को
सामने आए घूसखोरी के एक मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें गिरफ़्तार किया
है.
इमेज स्रोत, FB/ER. AMIT RATTAN KOTFATTA
इमेज कैप्शन, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विधायक अमित रतन.
पिछले हफ़्ते उनके पीए राशिम गर्ग को चार लाख रुपए घूस लेते पकड़ा गया था. गर्ग को विधायक की मौजूदगी में ही गिरफ़्तार किया गया था.
उनके पीए की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब के विपक्षी दल- कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी विधायक अमित रतन को गिरफ़्तार करने की मांग कर रहे थे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रिश्वतखोरी के इस मामले में सख़्त कार्रवाई न करने को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी.
दिल्ली: स्थायी समिति के चुनाव में घमासान, रातभर चला हंगामा, कई पार्षद भिड़े
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली नगर निगम
के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने के बाद स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) चुनने के लिए रातभर सदन की कार्यवाही चलती रही. सदन की बैठक गुरुवार सुबह भी जारी है.
इस दौरान बीजेपी
और आम आदमी के पार्षदों के कई बार उलझने की नौबत आ गई. महिला पार्षदों के भी
हाथापाई करने के वीडियो सामने आए हैं. ऐसे में सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित
करनी पड़ी.
समाचार एजेंसी
एएनआई की ओर से गुरुवार की सुबह जारी किए गए एक वीडियो में महिला पार्षदों को एक
दूसरे से उलझते देखा जा सकता है.
एएनआई के अनुसार,
एमसीडी सदन में हंगामा और
नारेबाज़ी जारी है. चौथी बार सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद आप और
बीजेपी के पार्षद आपस में भिड़ गए. कल रात से लगातार पांचवीं बार एमसीडी सदन की
कार्यवाही स्थगित हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मेयर का बीजेपी पर हमला करने का आरोप
नगर निगम सदन में मचे इस घमासान के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं.
नवनिर्वाचित मेयर शैली ओबेरॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से किए एक ट्वीट में बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने लिखा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, जब मैं स्थायी समिति का चुनाव करा रही थी, तभी बीजेपी के पार्षदों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की. बीजेपी की गुंडागर्दी की ये हद है कि ये एक महिला मेयर पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इसे दुखद और बर्दाश्त न करने वाला बताया है.
आम आदमी पार्टी ने बुधवार रात अपने ट्वीट में कहा, "इस देश में सुप्रीम कोर्ट ही आख़िरी विकल्प है, क्योंकि कोई और संस्था बची नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आज ही चुनाव होगा."
उसने ट्वीट में लिखा, "AAP का मेयर-डिप्टी मेयर बन गया है, स्टैंडिंग कमेटी भी AAP की ही बनेगी. फ़िर चाहे BJP को सारी रात बैठना पड़े, हम चुनाव करवाएंगे."
वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के काउंसिलर पर बैलट बॉक्ल चुराने का आरोप लगाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
बीजेपी के आरोप
हालांकि बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, "स्थायी समिति के चुनाव मैं हार के डर से अरविंद केजरीवाल अपने गुंडों से सदन में गुंडागर्दी करवा रहें हैं!"
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "शर्म कीजिए अरविंद केजरीवाल. हम शुरू से कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी महापौर एवं उप महापौर चुनाव के बाद स्थाई समिति चुनाव नहीं होने देगी. और आपने साबित कर दिया कि स्थाई समिति में हार के भय से आप चुनाव नही होने देंगे."
दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के अनुसार, "आम आदमी पार्टी के गुंडे पार्षदों ने भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता व अरुण डेढ़ा पर किया हमला. अरविंद केजरीवाल के अर्बन नक्सल गुंडों ने पहले दिन से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. दिल्ली सब देख रही है... फ़ैसला जनता करेगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, चीन में भी लगे झटके
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के
जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि गुरुवार की सुबह क़रीब छह बजे (भारत के अनुसार) ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज़
झटके आए हैं.
अभी तक मिली
शुरुआती जानकारी में बताया है कि इसकी तीव्रता 6.8 थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
यूएसजीएस के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पूर्वी ताजिकिस्तान के मुरग़ोब से 67 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था.
समाचार एजेंसी एफ़पी के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार सवेरे 5 बज तक 37 मिनट पर आया था और इसका केंद्र ज़मीन के 20.5 किलोमीटर नीचे था.
हताहतों की संख्या के बारे में अभी तक कोई ख़बर नहीं है.
यूएसजीएस का कहना है कि शुरूआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र गोर्नो-बदख्शां की पहाड़ियों के आसपास है जहां आबादी बहुत कम है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वेस्ट बैंक पर इसराइली सेना के हमले में कम से कम 11 की मौत, दर्जनों घायल
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, पत्थर फेंकते फलीस्तीनी युवक.
फ़लीस्तीनी क्षेत्र के
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि इसराइल के सुरक्षा बलों के वेस्ट बैंक पर किए
एक हमले में कम से कम 11 फ़लीस्तीनी मारे
गए हैं, जबकि लगभग 80 लोग घायल हो गए हैं.
इसराइली सुरक्षा
बल बुधवार की सुबह जैसे ही वहां के पुराने शहर नब्लुस में दाखिल हुए, वैसे ही वहां से धमाकों और गोलियां चलने की
आवाज़ सुनाई पड़ने लगी.
इसराइल की सेना
ने बताया है कि उसने एक घर में सेंधमारी करके वहां छिपे तीन वांछित चरमपंथियों को
मार गिराया है.
वहीं बाहर मारे
गए लोगों में से कई आम लोग हैं, जिनमें कम से कम
दो बुजुर्ग हैं.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, मारे गए लोगों के जनाजे में नब्लूस में उमड़ी भीड़.
फ़लीस्तीनी क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 72 साल के अदनान साबे बारा उनमें से एक हैं. तेज़ी से फैल रहे एक वीडियो में ब्रेड के पैकेटों के पास उनका शव दिख रहा है.
मंत्रालय ने 61 साल के अब्दुल हादी अशक़र और 16 साल के मोहम्मद शाबान के भी मारे जाने की सूचना दी है.
बुधवार की सुबह आंसू गैस से दम घुटने के चलते एक और बुजुर्ग अमन शौकत अनब की अस्पताल में मौत हो गई.
चरमपंथी संगठन लायन्स डेन ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया है कि उसके और अन्य संगठनों के छह सदस्य मारे गए हैं.
इस हमले में मरने वालों के अलावा घायलों की संख्या बहुत ज़्यादा है. फ़लीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि घायलों का पांच अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
इसराइली सेना ने पिछले महीने जेनिन में ऐसे ही हमले किए थे जिसमें 10 लोग मारे गए थे. 2005 के बाद वेस्ट बैंक पर हुए इसराइली हमले में मरने वालों की यह संख्या सबसे ज़्यादा थी.
नमस्ते! आपका दिन शुभ हो.
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.
22 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.