पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली निवासी दोषी करार
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रहने वाले मोहम्मद परवेज़ पर 2017 में पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and संदीप राय
जब जिम में हमलावर से भिड़ गई महिला बॉडी बिल्डर
वीडियो कैप्शन, जब जिम में हमलावर से भिड़ गई महिला बॉडी बिल्डर
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 24 साल की लड़की जिम में वर्कआउट कर रही थी.
तभी एक शख़्स जिम में आया और उस महिला पर हमला करने लगा.
इस महिला बॉडीबिल्डर ने उस हमलावर का जमकर सामना किया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
पवन खेड़ा की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस ने कहा, क्या भारत 'बनाना रिपब्लिक' बन चुका है?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस प्रवक्ता पवन
खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार कर गिरफ़्तार किए जाने का कांग्रेस पार्टी ने
कड़ा विरोध जताया है.
गुरुवार को हुई इस घटना
के तुरंत बाद कांग्रेस नेता और पार्टी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी पर
कांग्रेस के अधिवेशन को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
उन्होंने पूछा कि क्या
भारत ‘बनाना रिपब्लिक’ बन गया है?
इमेज स्रोत, ANI
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वेणुगोपाल ने कहा कि "जिस तरह वे ऐसी चीजें कर रहे हैं वो निंदनीय है. हम सभी कांग्रेस अधिवेशन में रायपुर जा रहे थे. पवन खेड़ा भी हमारे साथ थे. अचानक उन्हें बिना किसी कारण के विमान से उतार दिया गया."
घटना के बारे में उन्होंने बताया कि "आधे घंटे के बाद दिल्ली पुलिस आती है और कहती है कि वे खेड़ा को असम पुलिस के हवाले करेंगे. हमने एफ़आईआर. गिरफ़्तारी वारंट या कोई और दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन उनके पास कुछ नहीं था, केवल ज़बानी आदेश था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "ये कैसे हो सकता है, क्या भारत बनाना रिपब्लिक बन गया है?"
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "हेमंत बिस्वा सरमा अपनी वफ़ादारी सिद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं. पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी एफ़आईआर दर्ज़ की गई. उन्होंने कौन सा अपराध किया है? हम सच्चाई के लिए लड़ेंगे और वे हमें चुप नहीं करा सकते. हम इसे क़ानूनी तरीके से लड़ेंगे."
हवाई जासूसी का ये इतिहास हैरान करने वाला है
वीडियो कैप्शन, हवाई जासूसी का ये इतिहास हैरान करने वाला है
हवाई जासूसी का इतिहास हैरान करने वाला है. फ्रांस की क्रांति के दौरान बाकी के यूरोपीय देश फ्रांस के खिलाफ थे.
लेकिन फ़्रांस ऊपर से सब देख रहा था.
इसी तरह प्रथम विश्व युद्ध में भी बैलून का इस्तेमाल हुआ था.
क्योंकि उस समय एयरक्राफ्ट एक उभरती हुई टेक्नोलॉजी थी. देखिए स्पाई बैलून पर ऐसे ही रोचक फैक्ट्स.
ब्रेकिंग न्यूज़, पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अंतरिम ज़मानत देने का निर्देश
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के द्वारका कोर्ट को उन्हें अंतरिम जमानत पर छोड़ने का निर्देश दिया है.
सर्वोच्च
न्यायालय ने अर्णब गोस्वामी मामले का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश और असम सरकार को
इस मामले में दर्ज सारे एफ़आईआर को क्लब करने का नोटिस जारी किया है.
पवन खेड़ा की ओर
से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की अपील लेकर पहुंचे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले जब दिन में तीन बजे सुनवाई शुरू हुई तो सिंघवी ने मामले से संबंधित सभी याचिकाओं को एक साथ करने की अपील की और कहा कि उनके मुवक्किल बिना शर्त मांगी मांग लेंगे क्योंकि किसी को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था.
सिंघवी की ओर से कहा गया कि चूंकि सभी एफ़आईआर उस प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान के कारण ही दर्ज हुई हैं इसलिए उन्हें क्लब किया जाना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने पूछा कि क्या वे एफ़आईआर को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, इस पर सिंघवी ने कहा कि वे सभी एफ़आईआर को क्लब करने की अपील कर रहे हैं.
यूक्रेन में पुतिन और रूस की मुसीबत जानिए
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन में पुतिन और रूस की मुसीबत जानिए
जब 24 फ़रवरी 2022 को व्लादिमीर पुतिन ने अपने लगभग दो लाख सैनिक यूक्रेन पर हमला करने के लिए भेजे थे, तो उन्होंने ये ग़लत अंदाज़ा लगाया था कि रूस की सेना महज़ कुछ दिनों के भीतर, कीव में दाख़िल हो जाएगी और यूक्रेन की सरकार को सत्ता से हटा देगी.
एक के बाद एक कई मोर्चों पर शर्मनाक हार और पीछे हटने के बाद, साफ़ है कि यूक्रेन पर हमले की पुतिन की योजना नाकाम हो गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, #T20WorldCup सेमीफ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका
इमेज स्रोत, Getty Images
महिला टी-20 वर्ल्ड कप के
सेमीफ़ाइनल से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है.
भारत की अग्रणी गेंदबाज़
पूजा वस्त्राकर बीमार होने के कारण टीम से बाहर हो गई हैं.
उन्होंने इस टूर्नामेंट में औसतन 44.5 गेंदों पर दो विकेट लिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पूजा को इनफ़ेक्शन की वजह से सांस लेने में परेशानी आ रही है.
आईसीसी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने बीसीसीआई की अपील पर उनकी जगह ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ स्नेह राना को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पूजा वस्त्राकर
स्नेर 24 टी 20 मैचों समेत 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं.
आज सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के साथ भारत का मुकाबला होना है और अगर भारतीय टीम ये मैच जीतती है तो वो फ़ाइनल में पहुंच जाएगी.
दिल्ली एमसीडी चुनाव: बीजेपी-आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी, कब-कब क्या-क्या हुआ
इमेज स्रोत, ANI
राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनावों (म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन दिल्ली) को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में तीखी बहस जारी रहने के बाद, दिल्ली असेंबली सत्र को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
बुधवार को आयोजित सत्र में एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव होना था लेकिन हंगामे और स्थगन के बीच रातभर सदन की कार्यवाही चलती रही.
इस दौरान कई बार ऐसा हुआ जब बीजेपी और आम आदमी के पार्षदों के उलझने की नौबत आ गई.
महिला पार्षदों के भी हाथापाई करने के वीडियो सामने आए हैं. ऐसे में सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी.
पवन खेड़ा मामला: इंडिगो के विमान से उतारे गए बाकी यात्रियों को दूसरी फ़्लाइट से भेजा जाएगा
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली रायपुर फ़्लाइट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को उतारने के कारण इस हंगामे में फंसे बाकी यात्रियों को दूसरी फ़्लाइट से रायपुर भेजा जाएगा.
ये जानकारी इंडिगो एयरलाइन ने दी है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को
रायपुर जाने वाली फ़्लाइट से उतार दिया गया है. वो पार्टी अधिवेशन में शामिल होने
जा रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जब पवन खेड़ा को उतरने के लिए कहा गया तो उनके साथ जा रहे कांग्रेस पार्टी के कई अन्य नेता भी उतर गए और एयरपोर्ट पर ही धरना प्रदर्शन किया.
ये घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर हुई.
यूक्रेन की जंग: बख़मूत में रूस के आक्रामक तेवर
वीडियो कैप्शन, यूक्रेन के बख़मूत पर रूस कर रहा है ताबड़तोड़ हमले. हर हाल में करना चाहता है कब्ज़ा
रूस-यूक्रेन जंग को एक साल पूरा होने जा रहा है और इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बीच एक बार फिर वॉर ऑफ़ वर्ड्स शुरू हो गया है.
दोनों ही युद्ध के लिए एक दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं और अपने आपको शांति का पुजारी बता रहे हैं.
उधर, रूस जंग का एक साल पूरा होने से पहले ही किसी भी क़ीमत पर बख़मूत को अपने क़ब्ज़े में लेना चाहता है और वहां ताबड़तोड़ हमले किए जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया: कांग्रेस, मामला सुप्रीम कोर्ट में
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी के नेता पवन खेड़ा को एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ़्लाइट से उतारे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर असम के हाफलोंग में पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज किया था जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के एयरपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई.
हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में ये कहा गया है कि असम पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरफ़्तार कर लिया है. पवन खेड़ा को आज दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा जहां उन्हें असम ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दोपहर तीन बजे सुनवाई होनी है.
पवन खेड़ा के मामले में असम पुलिस के आग्रह के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें रायपुर जा रही इंडिगो की फ़्लाइट से उतरने के लिए कहा.
इसके बाद कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर ही धरने पर बैठ गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस के नेताओं का कहना था कि बिना गिरफ़्तारी वारंट के उन्हें ले जाने नहीं दिया जाएगा.
इसके बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने असम पुलिस का वो डॉक्युमेंट पेश किया जिसमें पवन खेड़ा को हिरासत में लिए जाने के लिए मदद मांगी गई थी.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पवन खेड़ा के साथ पुलिस स्टेशन गए जहां सीआईएसएफ़ के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
समाज से लड़कर बॉडी बिल्डर बनी ये महिला
वीडियो कैप्शन, तमिलनाडू की वेरोनिका ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कईयों का साथ छोड़ा
एक महिला जिनकी तमन्ना थी बॉडी बिल्डर बनने की.
लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें कइयों का साथ छोड़ना पड़ा, जिम जाने के लिए ताने सुनने पड़े, लेकिन उन्हें जीत की ज़िद थी.
देखिए बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभुराव आनंदन की रिपोर्ट.
पवन खेड़ा क्यों उतारे गए इंडिगो की फ्लाइट से? जानिए कांग्रेस नेता, इंडिगो और दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता
पवन खेड़ा को इंडिगो की रायपुर जा रही फ़्लाइट से उतर जाने के लिए कहा गया. उसके
बाद उनके साथ सफ़र कर रहे कई अन्य यात्री भी इस फ्लाइट से उतर गए.
एयरपोर्ट पर
हालात संभालने के लिए घटनास्थल पर सीआईएसएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है.
इस घटना की
जानकारी अब ख़ुद पवन खेड़ा ने पत्रकारों को दी है. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से
ट्वीट किए गए उनकी बातचीत के एक वीडियो में वो अपनी आपबीती बता रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पवन खेड़ा ने बताया, "मुझे कहा गया कि आपका सामान देखना है, तो मैंने कहा कि मेरे पास तो कोई सामान है ही नहीं, केवल हैंडबैग है. तो फिर कहा गया कि आइए, कुछ कन्फ्यूज़न है."
उन्होंने बताया, "जब फ्लाइट से नीचे आया तो कहा गया कि आप नहीं जा सकते, अभी डीसीपी आएंगे आपसे मिलने. मुझे ख़ुद नहीं मालूम. पिछले 20 मिनट से डीसीपी का ही इंतज़ार कर रहा हूं."
खेड़ा ने कहा, "क्या नियम हैं, क्या क़ानून हैं, क्यों मुझे रोका जा रहा है, मुझे नहीं पता."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पुलिस ने बताया- उतारा क्यों
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि असम पुलिस की ओर से पवन खेड़ा को रोकने का अनुरोध मिला. उसके बाद उन्हें चढ़ने से रोका गया.
आशंका जताई जा रही है कि असम पुलिस के अनुरोध पर खेड़ा को गिरफ़्तार किया जा सकता है.
घटनास्थल पर डीसीपी के अलावा सीआईएसएफ और असम पुलिस के जवान मौजूद हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इंडिगो ने क्या कहा
एएनआई के अनुसार इंडिगो ने बताया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने वाली फ़्लाइट में पुलिस ने एक यात्री से उतरने को कहा.
एयरलाइंस कंपनी ने बताया, कई अन्य यात्रियों ने अपनी मर्जी से इस फ्लाइट से उतरने का फ़ैसला किया. हम संबंधित अधिकारियों की सलाह के अनुसार चल रहे हैं. अब यह फ्लाइट लेट हो चुकी है.
नगालैंड चुनावः चुनावी माहौल और जनता के मुद्दे क्या हैं?
वीडियो कैप्शन, नगालैंड चुनावः चुनावी माहौल और जनता के मुद्दे क्या हैं?
उत्तर भारत में जब चुनाव होता है, कई महीनों पहले उस राज्य की तस्वीर-तक़दीर बदल जाती है.
लेकिन भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जहां की आबोहवा को देखकर ये अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि बहुत जल्द यहां अगले पांच साल के लिए सत्ता बदलने वाली है, नेताओं कि किस्मत तय होने वाली है और जनता के मुद्दों पर असर होने वाला है.
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए से की पूछताछ
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार
को राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार से
पूछताछ की है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग
के केस की जांच के लिए दिल्ली में यह पूछताछ हुई.
अधिकारियों के
अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी
लॉन्ड्रिंग रोधी क़ानून के प्रावधानों के तहत विभव कुमार के बयान दर्ज किए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट के सामने दावा किया है कि इस कथित घोटाले में हज़ारों करोड़ रुपए की चपत लगाई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय का यह भी आरोप है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विभव कुमार ने इसके प्रमाण छिपाने के लिए क़रीब 170 फोन 'नष्ट या इस्तेमाल' किए.
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अब तक दो आरोप पत्र दाख़िल किए हैं और कुल नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
हालांकि जिस आबकारी नीति को लेकर ये जांच हो रही है, उसे पिछले साल अगस्त में ख़त्म कर दिया गया था.
दिल्ली के उपराज्यपाल ने उसके बाद सीबीआई से इसमें हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने का आदेश दिया.
जांच के दौरान सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया. उसके बाद इस केस में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई.
रूस-यूक्रेन युद्ध: पुतिन और चीन का ये रिश्ता क्या कहलाता है
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लंबी मेज़ पर बैठना पसंद करते हैं, कम से कम कुछ तस्वीरों में ये साफ़ दिखता है.
लेकिन इस सप्ताह जब चीन के विदेश मंत्रालय के आला नेता मॉस्को पहुंचे तो बातचीत के लिए पुतिन उनके क़रीब बैठे दिखे.
अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पुतिन की मुलाक़ातों की तस्वीरों में आम तौर पर देखा जा सकता है कि पुतिन ख़ुद मेज़ की एक सिरे पर होते हैं जबकि अन्य नेता मेज़ की दूसरे छोर पर.
कई बार आपको ये संदेह भी होता है कि क्या दोनों एक दूसरे की बात सुन भी पा रहे होंगे.
अदानी समूह ने हिमाचल प्रदेश में बंद सीमेंट प्लांट को दोबारा खोलने का एलान किया
इमेज स्रोत, ANI
हिंडनबर्ग
रिपोर्ट सामने के बाद अदानी समूह के शेयरों में ज़ोरदार गिरावट आई है. इससे समूह से जुड़े अधिकतर निवेशकों और कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि हिमाचल
प्रदेश के ट्रक संचालकों को इस संकट का अप्रत्यक्ष लाभ हुआ है.
ट्रक भाड़े को
ज़रूरत से कहीं ज़्यादा बताते हुए क़रीब दो माह पहले अदानी समूह ने राज्य के अपने
दो सीमेंट प्लांट बंद कर दिए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
लेकिन अदानी समूह से बातचीत के बाद ट्रक संचालक अब अपना किराया 10 से 12 फ़ीसदी घटाने पर सहमत हो गए हैं.
इसके बाद दोनों संयंत्रों को खोलने पर सहमति अब बन गई है.
कंपनी ने दिसंबर 2022 में कांगड़ा ज़िले के गागल स्थित एसीसी प्लांट और सोलन ज़िले के दरलाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद कर दिए थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्या था मामला?
पिछले साल अदानी समूह ने अंबुजा सीमेंट और एसीसी समूह को ख़रीद लिया था.
उसके ठीक बाद समूह ने इन दोनों प्लांट से जुड़े ट्रक मालिकों को कहा कि ढुलाई की मौजूदा दर पर उसके लिए कारोबार करना संभव नहीं है, क्योंकि दरें बहुत अधिक हैं.
अदानी समूह ने ट्रक मालिकों से किराए को आधा करने को कहा, लेकिन सहमति न बनने पर उसने 15 दिसंबर से दोनों प्लांट बंद कर दिए.
इस फ़ैसले के बाद क़रीब दो महीने से दोनों पक्षों के बीच सुलह करने की कोशिशें की जा रही थी.
यूक्रेन युद्धः प्रतिबंधों का रूसी अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ रहा है?
इमेज स्रोत, EPA
एक साल पहले जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो कई देशों ने रूस की आमदनी को कम करने और उसकी युद्ध की कोशिशों को कमज़ोर करने के लिए उसके तेल और गैस के आयात को नियंत्रित करने की हर संभव कोशिश की.
यूरोपीय संघ के देशों ने समंदर के रास्ते आने वाले तेल की ख़रीद को ख़त्म कर दिया जबकि वे रूसी ईंधन पर निर्भर रहने वाले प्रमुख देश थे.
पांच फ़रवरी से रूसी कच्चे तेल के उत्पादों पर भी प्रतिबंध लागू हो चुका है.
अमेरिका ने पिछले मार्च में कहा था कि वो रूसी तेल आयात को बंद कर देगा और ब्रिटेन में भी रूसी कच्चे तेल और उसके उत्पादों पर पांच दिसंबर को प्रतिबंध लगा दिया गया.
इंडिगो की फ़्लाइट से पार्टी नेता पवन खेड़ा को उतरने के लिए कहा गया: कांग्रेस
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया है कि पार्टी के नेता पवन खेड़ा को इंडिगो की रायपुर जा रही फ़्लाइट से उतर जाने के लिए कहा गया.
ट्विटर पर उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा है, "हम सभी इंडिगो एयरलाइंस की फ़्लाइट संख्या 6ई 204 से रायपुर जाने वाले थे तभी अचानक मेरे सहयोगी पवन खेड़ा को विमान से उतरने के लिए कहा गया. ये किस तरह की मनमानी है? क्या क़ानून का राज ख़त्म हो गया है? किस आधार पर और किसके आदेश से ऐसा किया गया?"
इस मामले में इंडिगो या नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ़ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने से रोका है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि असम पुलिस ने पवन खेड़ा को रोकने के लिए आग्रह किया था.
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्या बच सकते थे जुनैद और नासिर, पुलिस की कार्रवाई और चश्मदीदों के सवाल - ग्राउंड रिपोर्ट
इमेज कैप्शन, मृतक जुनैद और नासिर
जली हुई बोलेरो कार, कार में जलाए गए दो मुसलमान युवकों के शव और कथित गोरक्षकों पर हत्या के संगीन आरोप.
हरियाणा के भिवानी ज़िले की ये ख़बर पिछले कई दिनों से सुर्ख़ियों में है कि 'गो तस्करी के आरोप में कुछ कथित गोरक्षकों ने जुनैद और नासिर को जला कर मार दिया.'
हालांकि राजस्थान पुलिस के मुताबिक़ मृतकों के पास कोई गौवंश नहीं मिला है और एफ़आईआर में भी गो तस्करी का ज़िक्र नहीं है.
ये मामला,राजस्थानऔर हरियाणा के कई थानों के बीच फंसा हुआ है. यही नहीं हरियाणा पुलिस ने तो राजस्थान पुलिस के ख़िलाफ़ एफ़आईआर तक दर्ज कर दी है. हरियाणा में जहां बीजेपी की सरकार है, वहीं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है.
टोयोटा और होंडा ने स्टाफ की सैलरी में रिकॉर्ड वृद्धि का एलान किया
इमेज स्रोत, TOYOTA
जापानी मोटर कंपनी टोयोटा और होंडा ने कहा है कि वे जापान में अपने कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्ड वृद्धि करने जा रहे हैं.
बीते कई दशकों में ये अब तक की सबसे बड़ी वेतन वृद्धि होने जा रही है.
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बढ़ती क़ीमतों के मद्देनज़र वेतन वृद्धि का एलान करने वाली कंपनियों की लिस्ट में टोयोटा और होंडा भी शामिल हो गई हैं.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जापान में महंगाई बीते 40 सालों के अपने सबसे उच्च स्तर पर है.
इससे कंपनियों और वहां की सरकार पर लोगों की मदद के लिए दबाव बढ़ा है ताकि उनकी कम होती व्यय क्षमता को संभाला जा सके.
जापान में हरेक साल कंपनियां वेतन वृद्धि के एलान से पहले अमूमन कर्मचारी संगठनों से बातचीत करती हैं और ये काम ज़्यादातर 15 मार्च के आसपास होता है.
लेकिन इस बार तय वक्त से पहले कंपनियां वेतन वृद्धि का एलान कर रही हैं.
हालांकि कार बनाने वाली इन कंपनियों ने अभी तक ये नहीं कहा है कि इस साल की ये घोषणा वक्त से पहले क्यों जा रही है.