उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर कसा तंज़, कहा- चुनाव चिह्न लेकर मोगेम्बो ख़ुश हुआ

उद्धव ठाकरे ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न शिंदे गुट को मिलने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and कमलेश मठेनी

  1. ड्रैगन स्क्वॉड की महिला बाउंसर्स

    वीडियो कैप्शन, ये कहानी है नाइजीरिया की, जहां महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा काफी हद तक आम बात हो चुकी है.

    क्या आपने ड्रैगन स्क्वॉड का नाम सुना है. क्या आपने प्लस साइज बॉडी वाली महिला बाउंसर्स को देखा है, जो पुराने ढर्रों से आगे निकलकर कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं.

    ये कहानी है नाइजीरिया की, जहां महिलाओं के साथ शारीरिक हिंसा काफी हद तक आम बात हो चुकी है.

    लेकिन ड्रैगन स्क्वॉड का इन महिलाओं ने अपनी ज़िंदगी तो बदली ही है वो दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं.

  2. फ्रांस के राष्ट्रपति की चेतावनी- रूस को हराएं लेकिन 'पूरी तरह से तबाह' न करें...

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    म्यूनिख़ सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में रूस की हार होनी चाहिए लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि रूस को 'पूरी तरह तबाह' नहीं किया जाना चाहिए.

    फ्रांसीसी मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि सैन्य कार्रवाई के ज़रिए इस युद्ध का समाधान नहीं निकलेगा.

    जर्मनी में हो रहे म्यूनिख़ सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए जी-7 देशों के आला नेता और विदेश मंत्री पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि उनकी सरकार यूक्रेन को लंबे वक्त के लिए मदद देने के लिए तैयार है.

    ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक ने कहा रूस को बूचा, इरपुन, मारियोपोल और दूसरी जगहों पर युद्ध अपराधों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर इस बात का दवाब बनाया जाना चाहिए कि यूक्रेन के पुनर्निमाण के लिए वो फंड दे.

    वहीं पश्चिमी देशों के सैन्य गठबंधन नेटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने कहा, "अगर पुतिन ये लड़ाई जीत गए तो इससे उन्हें और दुनिया के दूसरे तानाशाह नेताओं को ये संदेश जाएगा कि वो ताकत का इस्तेमाल कर कुछ भी हासिल कर सकते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि रूस को एक ऐसा यूरोप चाहिए, जहां वो अपने पड़ोसियों पर नियंत्रण कर सके.

    उन्होंने चीन की तरफ़ इशारा करते हुए कहा, "रूस हारता है या जीतता है इस पर चीन की भी नज़र है. आज जो यूरोप में हो रहा है वो कल एशिया में हो सकता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने समर्थन के लिए पश्चिमी मुल्कों का धन्यवाद दिया है और कहा है कि रूस की आक्रामकता को ख़त्म करने में उनकी मदद बेहद महत्वपूर्ण होगी.

    उन्होंने कहा, "दुनिया के कई देशों के नेताओं ने हमें समर्थन दिया है और हमारी सेना को हथियार देकर उन्हें और मज़बूत करने के संकेत दिए हैं. हमें रूस को जल्द से जल्द हराने के लिए सब कुछ करना चाहिए. दुनिया को रूस पर दवाब बनाना चाहिए ताकि उसे डराने के नए तरीके खोजने का वक्त न मिले."

  3. ब्रिटेन की इकोनॉमी, अमेरिका और ईयू से पिछड़ती क्यों जा रही है?

    ब्रिटेन के बाज़ार

    इमेज स्रोत, NEIL HALL/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था कई दिक्कतों से जूझ रही है. लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. महंगाई जिस तेज़ी से बढ़ रही हैं, उस हिसाब से लोगों का वेतन नहीं बढ़ रहा है.

    हालात कितने खराब हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने इस साल सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बढ़ने की उम्मीद जताई है लेकिन कहा है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी.

    बैंक ऑफ़ इंग्लैंड का आकलन है कि ब्रिटेन इस साल मंदी की गिरफ़्त में फंस सकता है. हालांकि मंदी का यह दौर छोटा होगा और पहले जिस भयावह हालात की आशंका जताई जा रही थी वैसा नहीं होगा.

    इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा और खाद्य सामग्रियों के बढ़ते दाम ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को लगातार कमज़ोर ही किया है.

  4. विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन क्रिकेटर विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 25,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए.

    रविवार को विराट कोहली ने ये उपलब्धि अपने करियर के 549 वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हासिल की. उनसे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34,437 रन बना चुके सचिन तेंदुलकर ने ये उपलब्धि 577 मैचों में हासिल की थी.

    ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने ये उपलब्धि 588 मैचों में हासिल की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. यहां अकेले जाने से क्यों डरती हैं पाकिस्तान की औरतें?

    वीडियो कैप्शन, यहां अकेले जाने से क्यों डरती हैं पाकिस्तान की औरतें?

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के सबसे पॉश इलाके में स्थित एक शानदार पार्क में बीते दिनों एक ऐसी घटना की ख़बर आई, जिसने पाकिस्तान की औरतों को अंदर से हिलाकर रख दिया है.

    एक बेहद पॉश इलाक़े में, हर समय सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रहने के बावजूद इस्लामाबाद में रहने वाली कई औरतें यहां अकेले आने से डरती हैं.

    उनका मानना है कि पार्क या ऐसी किसी भी जगह शौहर, भाई या घर के किसी मर्द के साथ जाना ही सुरक्षित है. लेकिन उनकी इस सोच के पीछे क्या वजह है? वीडियोः सहर बलोच, इस्लामाबाद

  6. सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इसराइल के हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत

    दमिश्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीरिया ने कहा है कि राजधानी दमिश्क और उसके आसपास के इलाक़ों पर किए गए इसराइल के मिसाइल हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

    इस हमले में 28 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    सरकारी टीवी पर दिखाए गए वीडियो में क्ष​तिग्रस्त दशा में एक 10 मंज़िल की इमारत को दिखाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसराइल ने जिस इलाक़े पर हमले किए, वहां सुरक्षा के भारी बंदोबस्त वाले रिहाइशी परिसर बने हैं. यह इलाक़ा घनी आबादी वाला बताया जाता है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, इसराइल ने इस हमले पर अपना बयान देने से इनकार कर दिया है.

    ईरान और हिज़्बुल्ला विद्रोहियों से जुड़े सीरिया के ठिकानों पर इसराइल अक्सर हमले करता रहा है. हालांकि उसने बहुत कम बार अपनी कार्रवाइयों को स्वीकार किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. टाइटेनिक की अनदेखी फुटेज

    वीडियो कैप्शन, टाइटेनिक की अनदेखी फुटेज

    साल 1912 में वो जहाज़ अपने पहले सफ़र में डूब गया, जिसके बारे में कहा जाता था कि वो कभी नहीं डूब सकता. नाम टाइटेनिक.

    लेकिन इतिहास की गर्त में डूबे इस जहाज़ को लेकर लोगों की दिलचस्पी सौ साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी कम नहीं हो रही. इस जहाज़ की एक और फुटेज जारी की गई है, जिसे कई साल पहले शूट किया गया था. आप भी देखिए.

  8. छत्रपति शिवाजी की जयंती पर पीएम मोदी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए रविवार को लिखा कि शिवाजी महाराज का साहस और सुशासन पर उनका ज़ोर हमें प्रोत्साहित करता है.

    ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का आयाम बहुआयामी था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    क्या कहा पीएम मोदी ने?

    "वीर, पराक्रमी महापुरुष, जिनके सुशासन और प्रशासन ने हिंदुस्तान के इतिहास में एक नवीन अध्याय लिखा. ऐसा संकटों के बीच किया था. संघर्षमय जीवन के रहते हुए किया था.

    शिवाजी महाराज ने राष्ट्र रक्षा के लिए सशक्त सेना को प्राथमिकता दी. उस काल में भी उन्होंने एक सशक्त नौसेना का निर्माण किया था.

    पानी के बिना तरसते हुए इलाक़ों को पानी कैसे पहुंचाया जा सकता है, अगर उसका उत्तम से उत्तम ज्ञान प्राप्त करना है, तो छत्रपति शिवाजी महाराज ने पानी के लिए जो पूरी व्यवस्थाएं खड़ी की थीं, वे आज भी किसी को प्रेरणा दे सकती हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "छत्रपति शिवाजी महाराज यानी घोड़ा, तलवार, युद्ध और विजय, यहीं तक सीमित नहीं थे. वो पराक्रमी, वीर और पुरुषार्थी थे. वो हम सब की प्रेरणा हैं."

    छत्रपति शिवाजी का जन्म अभी से 393 साल पहले 19 फ़रवरी, 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी क़िले में हुआ था.

    उन्होंने अपनी मौत से छह साल पहले 1674 में रायगढ़ में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी.

  9. गुस्साए हाथी ने तीन लोगों को कुचल डाला

    वीडियो कैप्शन, गुस्साए हाथी ने तीन लोगों को कुचल डाला

    विशालकाय नाराज़ हाथी ने तीन लोगों को कुचल दिया. ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मोहम्मदपुर माफी गांव की है.

    यहां गुरुवार 16 फ़रवरी को एक नाराज़ हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को कुचल दिया.

    बाद में प्रशासन ने हाथी को ट्रैंक्वेलाइज़ कर उसे नियंत्रित किया.

  10. दिल्ली एक्साइज़ पॉलिसी केस: मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से मांगी मोहलत

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो से एक्साइज पॉलिसी केस में रविवार को होने वाली पूछताछ को टालने का आग्रह किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से कहा है कि वे दिल्ली के बजट को तैयार करने में व्यस्त हैं और इसलिए पूछताछ को फरवरी के आख़िर तक के लिए टाल दिया जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में चार्जशीट दाखिल किए जाने के लगभग तीन महीने बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने इस केस की चार्जशीट में अभियुक्त नहीं बनाया है, हालांकि उनके और अन्य संदिग्ध लोगों के ख़िलाफ़ अभी भी जांच चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने सीबीआई को लिखा है और उनसे फरवरी के आख़िरी हफ़्ते तक के लिए मोहलत मांगी है क्योंकि मैं दिल्ली के बजट को अंतिम रूप दे रहा हूं और ये एक अहम वक़्त है. मैंने उनसे कहा है कि मैं फरवरी के आख़िरी हफ़्ते के बाद आऊंगा."

    उन्होंने पत्रकारों से कहा, "वित्त मंत्री के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बजट समय पर पेश करूं और मैं इसके लिए दिन रात काम कर रहा हूं."

  11. औरंगज़ेब को अंत तक चैन से नहीं बैठने दिया था शिवाजी ने

    शिवाजी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कल्पना कीजिए एक शख़्स एक पूरे साम्राज्य को न सिर्फ़ टक्कर दे रहा है बल्कि उस पर भारी भी पड़ रहा है. साम्राज्य भी ऐसा वैसा नहीं, अपने समय का दुनिया का संभवत: सबसे बड़ा और ताक़तवर साम्राज्य!

    जीजा बाई और शहाजी राजे भोसले के बेटे शिवाजी राजे भोसले ने ताकतवर मुग़ल साम्राज्य के छठे सम्राट औरंगज़ेब के ख़िलाफ़ उस समय ज़बरदस्त मुहिम छेड़ी थी जब वो अपने वैभव की पराकाष्ठा पर था.

    शिवाजी ने वास्तव में एक ऐसे आंदोलन को हवा दी जिसने मुग़ल साम्राज्य के पतन और बर्बादी के बीज बो दिए. इस दौरान शिवाजी ने अपना स्वतंत्र राज्य बनाया और अपने आप को 'छत्रपति' घोषित किया.

    जब 1630 में शिवाजी का जन्म हुआ तो भारत के पश्चिमी भाग मे तीन इस्लामी सल्तनतें थीं, अहमदनगर की निज़ामशाही, बीजापुर की आदिलशाही और गोलकुंडा की कुतुबशाही. ये तीनों तो आपस में लड़ते ही रहते थे, उत्तर से मुग़ल इन सल्तनतों को अपने राज्य में मिलाने के लिए लगातार दबाव डाल रहे थे ताकि दक्षिणी भारत में उनका वर्चस्व हो जाए.

  12. सौराष्ट्र बना नया रणजी चैंपियन, बंगाल को उसके घर में नौ विकेट से हराया

    सौराष्ट्र

    इमेज स्रोत, ANI

    कप्तान जयदेव उनादकट के शानदार प्रदर्शन के बूते बंगाल को नौ विकेट से हराकर सौराष्ट्र नया रणजी चैंपियन बन गया है.

    कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए फाइनल मुक़ाबले ने तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट ने कुल नौ विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में छह विकेट लिए.

    इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बंगाल ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे. दूसरी पारी में उसने 241 रन बनाए. वहीं सौराष्ट्र ने पहली पारी में 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अपने स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा की अनुपस्थिति में खेल रहे सौराष्ट्र ने खेल के हर विभाग में मेज़बान टीम को पीछे छोड़ दिया.

    सौराष्ट्र की पहली पारी में दो को छोड़कर उसके क़रीब सभी बल्लेबाज़ों ने योगदान दिया.

    वहीं बंगाल की पहली पारी में शहबाज़ अहमद और अभिषेक पोरेल ही अर्धशतक बना पाए.

    बंगाल की दूसरी पारी में भी केवल दो बल्लेबाज़ों अनुस्तूप मजूमदार और कप्तान मनोज तिवारी ने अर्धशतक लगाए.

  13. नीतीश ने क्यों कहा 2024 में 100 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी

    तेजस्वी यादव के साथ नीतीश : बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश

    इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN/BBC

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह सभी विपक्षी दलों के एक साथ लाने की कोशिश में कांग्रेस के संकेतों का इंतज़ार कर रहे हैं.

    'इंडियन एक्सप्रेस'की ख़बर के मुताबिक़ शनिवार को पटना में उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल एक साथ आ जाएं तो बीजेपी 2024 के चुनाव में 100 सीटों से भी आगे नहीं बढ़ पाएगी.

    नीतीश ने ये बयान सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया है. सीपीआई (एमएल) लिबरेशन बिहार में महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.

    नीतीश लिबरेशन के जिस मंच से भाषण दे रहे थे उसमें कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के जनरल सेक्रेट्री दीपांकर भट्टाचार्य और महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे.

  14. INDvsAUS: दिल्ली टेस्ट में 113 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी, जडेजा को सात विकेट

    ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा कर 113 रन पर ही सिमट गई.

    इस तरह, पहली पारी में एक रन की बढ़त लेने वाले ऑस्ट्रेलिया से जीतने के लिए भारत को दूसरी पारी में 115 रन बनाने हैं.

    आज के खेल में जडेजा और अश्विन की घूमती गेंदों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ बेबस दिखे.

    हाल यह हुआ कि उसके सभी बल्लेबाज़ लंच के आधे घंटे पहले ही आउट हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कुल सात विकेट लिए. इस पारी के अंतिम पांच विकेट जडेजा ने ही लिए.

    रविचंद्रन अश्विन को इस पारी में तीन विकेट मिले. हालांकि आज के खेल में भारत को पहली सफलता उन्होंने ही दिलाई थी.

    भारत को आज के खेल के पहले ओवर में ही ट्रेविस हेड का विकेट मिल गया.

    अश्विन ने उन्हें 43 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर एस भरत के हाथों कैच करवाया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अश्विन को दूसरी सफलता स्टीवन स्मिथ के रूप में मिली. अश्विन ने उन्हें नौ रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया.

    ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका रवींद्र जडेजा ने दिया, जब लबुशाने को उन्होंने 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया.

    उसके तुरंत बाद अश्विन ने अपने ओवर की अंतिम गेंद पर रेनशॉ को आउट कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    वहीं अगले ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने हैंड्सकॉम्ब और कमिंस को चलता कर दिया.

    जडेजा ने उसके बाद एलेक्स कैरी और नाथन लॉयन को भी आउट किया.

    सबसे अंत में कुहेनमैन को भी उन्होंने ही आउट ​किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    इससे पहले भारत की पहली पारी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के 263 रन के जवाब में 262 रन पर सिमट गई.

    इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिल गई.

  15. उत्तर कोरिया ने फिर किया इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

    उत्तर कोरिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने कहा है कि हथियार की विश्वसनीयता परखने के लिए शनिवार को एक इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया गया है.

    बयान के अनुसार, यह मिसाइल 67 मिनट में 900 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जापान सागर में जा गिरा.

    उत्तर कोरिया के अनुसार, इस परीक्षण से पता चला है कि यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे दुश्मनों का मुक़ाबला करने में सक्षम है.

    मिसाइल का यह परीक्षण अगले महीने होने वाले अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास से पहले हुआ है.

    उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को आयोजित एक परेड में अपनी विशाल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया था. इसमें एक दर्जन से अधिक आईसीबीएम शामिल थे.

    उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया पर हमला करने की तैयारी के लिए की जाने वाली किसी भी कवायद का 'अप्रत्याशित रूप से मज़बूत' जवाब दिया जाएगा.

    वहीं देश के शासक किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने रविवार को कहा कि किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का 'मज़बूत और कड़ा' जवाब दिया जाएगा.

    उन्होंने अमेरिका से उत्तर कोरिया की सरकार के ख़िलाफ़ 'ख़तरे' को ख़त्म करने की भी अपील की है. हालांकि उन्होंने ज़ोर दिया कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल को उत्तर कोरिया की मिसाइलें निशाना बनाएगी.

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

    जापान ने क्या कहा?

    जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस मिसाइल के बारे में बताया है कि यह जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में होक्काइडो के पश्चिम में स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 27 मिनट पर गिरी.

    जापान की सरकार के प्रवक्ता हिरोकाजू मत्सुनो ने राजधानी टोक्यो में बताया कि यह 5,700 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा.

  16. तेलुगु अभिनेता तारक रत्न के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    नंदामुरी तारक रत्न

    इमेज स्रोत, Twitter/Nandamuri TarakaRathna

    तेलुगु फ़िल्मों के अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न के हर्ट अटैक से निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

    सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ''नंदामुरी तारक रत्न गारू (आदरणीय) के असामयिक निधन से दुख हुआ. उन्होंने फ़िल्मों और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ओम शांति.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    39 साल के तारक रत्न जाने-माने फ़िल्म एक्टर जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के पोते थे.

    पिछले महीने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

  17. तेलुगु अभिनेता तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन, लोग ​कर रहे हैं उन्हें याद

    नंदमुरी तारक रत्ना

    इमेज स्रोत, Twitter/Nandamuri TarakaRathna

    तेलुगु फ़िल्मों के अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न का शनिवार को बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पिछले महीने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    39 साल के तारक रत्न जाने-माने फ़िल्म एक्टर जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के पोते थे.

    उन्हें उनके असामयिक निधन के बाद फ़िल्म और राजनीतिक जगत के तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

    कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता डॉ के सुधाकर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनकी आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू ने लिखा, ''तारक रत्न की असामयिक मौत से सदमे में और बहुत दुखी हूं. बहुत जल्दी चले गए भाई... दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फ़िल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ट्वीट में लिखा, ''तारक रत्न गारू (आदरणीय) की मौत के बारे में जानकर दिल टूट गया. जल्दी चले गए. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. उनकी आत्मा को शांति मिले!''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट किया, ''तारक रत्न के दुखद और असामयिक मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, प्यारा युवा... बहुत जल्द चला गया! सभी परिजनों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवदना! उनकी आत्मा को शांति मिले!''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

  18. ईरान इंटरनेशनल न्यूज़ चैनल ने ब्रिटेन में रोका अपना काम, कहा- मिल रही थीं धमकियां

    ईरान इंटरनेशनल

    इमेज स्रोत, IRAN INTERNATIONAL

    ब्रिटेन से संचालित फ़ारसी भाषा के स्वतंत्र न्यूज़ चैनल 'ईरान इंटरनेशनल' ने लंदन स्थित अपने पत्रकारों को मिली धमकियों के कारण ब्रिटेन में अपना संचालन निलंबित करने का एलान किया है.

    चैनल का कहना है कि उसका यह फ़ैसला 'ईरान से सरकार समर्थित ख़तरों में हुई अहम बढ़ोतरी' के कारण लिया गया है.

    चैनल के अनुसार, "धमकियां इस हद तक बढ़ गई थीं कि यह महसूस होने लगा कि चैनल के कर्मचारियों की सुरक्षा करना अब संभव नहीं है."

    हालांकि चैनल ने कहा है कि अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी स्थित अपने कार्यालय से काम करना वो जारी रखेगा.

    इससे पहले नवंबर में चैनल के दो ब्रितानी-ईरानी पत्रकारों को पुलिस ने सतर्क किया था कि उनकी ज़िंदगी को ख़तरा हो सकता है.

    उसके बाद पश्चिम लंदन के चिसविक स्थित चैनल के स्टूडियो के पास पुलिस का एक सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था. साथ ही उसकी इमारत के बाहर कंक्रीट के अवरोध खड़े किए गए थे.

    वहीं लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, पिछले एक साल में अपहरण और हत्या के क़रीब 15 साज़िशों को नाकाम कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि ब्रिटेन में रह रहे ईरान की सरकार के कथित दुश्मनों को ख़तरा हो सकता है.

    नेटवर्क के महाप्रबंधक महमूद इनायत ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह मामला इस हद तक पहुंच गया है. एक विदेशी सरकार ने ब्रिटेन की धरती पर ब्रितानी जनता के लिए इतना बड़ा ख़तरा पैदा कर दिया है कि हमें अपना काम रोकना होगा."

    उन्होंने कहा, "यह साफ़ कर दूं कि यह ख़तरा न केवल हमारे टीवी स्टेशन, बल्कि ब्रिटेन की बहुतायत जनता के लिए भी है."

  19. कमला हैरिस का आरोप, रूस ने किए मानवता के ख़िलाफ़ गंभीर अपराध

    कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि उनके देश ने औपचारिक रूप से यह तय कर लिया है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध किए हैं.

    म्यूनिख़ सिक्योरिटी कॉन्फ्रेन्स में कमला हैरिस ने रूस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि जब से यूक्रेन पर हमले हुए हैं, तब से रूस ने 'हत्या, जुल्म, बलात्कार और निर्वासन जैसे जघन्य काम' किए हैं.

    इस सम्मेलन के दौरान दुनिया के तमाम नेताओं ने यूक्रेन का लंबे समय तक समर्थन करने की अपील की है.

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन का सैन्य समर्थन और बढ़ाने की ज़रूरत बताई है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों को उसके भविष्य की सुरक्षा के लिए योजना बनाने और यूक्रेन को हथियार भेजने की ज़रूरत है.

    कमला हैरिस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

    कमला हैरिस के आरोप

    इस सम्मेलन में कमला हैरिस ने कहा है कि यूक्रेन में हुए कथित अपराधों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

    हैरिस ने कहा, "उनके कृत्य हमारे सामान्य मूल्यों और हमारी मानवता पर हमला हैं."

    उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एक ख़ास नागरिक समाज पर 'व्यापक या सिस्टमैटिक हमला' मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है.

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति ने कहा, "यूक्रेन में रूस की कार्रवाई को लेकर हमने सबूतों की जांच की. हम क़ानूनी मानकों को जानते हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये मानवता के ख़िलाफ़ अपराध हैं."

    उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के दौरान बूचा और मारियोपोल में हुए 'बर्बर और अमानवीय' अत्याचारों का हवाला दिया.

    कमला हैरिस ने कहा, "हम सभी सहमत हैं कि ज्ञात और अज्ञात सभी पीड़ितों के लिए न्याय होना चाहिए."

    हालांकि रूस ने अपने हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने के आरोपों से बार-बार इनकार किया है.

    जर्मनी के म्यूनिख़ में यह सम्मेलन पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूस के हमले की पहली सालगिरह पर आयोजित किया जा रहा है.

  20. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 18 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    • सलमान खुर्शीद ने बताई विपक्षी एकता की समस्या, पूछा- पहले आई लव यू कौन बोलेगा
    • दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए
    • दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए 22 फरवरी की तारीख़ को मंजूरी दे दी है. राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.
    • हरियाणा में बनेगा उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र, फतेहाबाद ज़िले के गोरखपुर गांव में लगेगा यह संयंत्र
    • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुक़सान पर 61 रन बनाए हैं.