त्रिपुरा से 14 रोहिंग्या और दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ़्तार

पुलिस के मुताबिक 16 विदेशियों को अगरतला रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर बाद में गिरफ़्तार किया गया.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and कमलेश मठेनी

  1. त्रिपुरा से 14 रोहिंग्या और दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ़्तार

      • Author, पिनाकी दास
      • पदनाम, अगरतला से, बीबीसी हिंदी के लिए
    गिरफ़्तार

    इमेज स्रोत, Kittirat Roekburi / EyeEm

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    त्रिपुरा में अगरतला रेलवे स्टेशन से शनिवार को तीन बच्चों सहित 16 विदेशियों को हिरासत में लिया गया.

    अगरतला जीआर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुस रहे थे.

    अगरतला जीआरपीएस के राणा चटर्जी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर 16 संदिग्धों को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ़्तार किया गया. पूछताछ में पता चला है कि इनमें से 14 लोग रोहिंग्या और दो बांग्लादेशी हैं.

    उन्होंने बताया कि ये सभी बांग्लादेश से अवैध तरीक़े से भारत में घुस रहे थे. ये कोलकाता जाने के लिए कंचनजंगा एक्सप्रेस में चढ़ने वाले थे. इसके बाद वो जम्मू जाने वाले थे.

    जीआरपीएस अधिकारी ने बताया कि रोहिंग्या भारत के मुख्य शहरों बैंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली और जम्मू जाने के लिए त्रिपुरा को पड़ाव के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.

    उन्होंने बताया कि एक भारतीय एजेंट अभिजीत देब को भी गिरफ़्तार किया गया है. वो इन्हें नकली आधार कार्ड और रेल टिकट मुहैया कराता है.

    चटर्जी ने कहा कि इनके ख़िलाफ़ बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने के लिए पासपोर्ट अधिनियम के तहत विशिष्ट मामला दर्ज किया गया है और सभी को स्थानीय अदालत में भेजा गया है.

    उन्होंने ये भी बताया कि फरवरी में अभी तक 33 विदेशियों को अगरतला रेलवे स्टेशन से गिरफ़्तार किया गया है. इनमें से अधिकतर रोहिंग्या थे जो बांग्लादेश में चिट्टगांव में अपने कैंप से यहां आए थे.

  2. दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    चीता

    इमेज स्रोत, ANI

    दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए 12 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है. इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी आठ चीतों को इसी पार्क में छोड़ चुके हैं.

    इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे.

    इस नेशनल पार्क में अब चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है. इससे पहले इन चीतों को नामीबिया से लाया गया था. इन 12 चीतों में सात नर चीते हैं जबकि पांच मादा.

    चीतों को लेकर वायु सेना का विमान शनिवार सुबह ग्वालियर एयरबेस पर पहुंचा. फिरे उन्हें चार हेलिकॉप्टरों की मदद से कूनो नेशनल पार्क लाया गया.

    पार्क में चीतों को रखने के लिये क्वारेंटाइन बाड़े तैयार किये गये हैं जहां पर शुरुआत में उन्हें रखा जायेगा. इसके कुछ महीनों बाद ही इन्हें पार्क के अंदर छोड़ा जायेगा. अभी इन पर लगातार निगरानी रखी जायेगी.

  3. हरियाणा में बनेगा उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र

    परमाणु ऊर्जा संयंत्र

    इमेज स्रोत, ALAMY

    उत्तर भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के गोरखपुर गांव में लगाया जाएगा. ये इलाक़ा दिल्ली से करीब 150 किमी. दूर है.

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संयंत्र लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है.

    अधिकतर परमाणु ऊर्जा संयंत्र देश के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में ही थे. अब अन्य राज्यों में भी संयंत्र लगाए जाएंगे.

    राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत की परमाणु क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले आठ सालों में कई क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं.

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना के लिए एक व्‍यापक स्‍वीकृति दी है. साथ ही ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों के साथ संयुक्त उद्यम बनाने की भी अनुमति दी गई है.

    उन्होंने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसमें 700 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां हैं जिनमें हर एक में स्वदेशी डिजाइन वाले प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर हैं.

    इन पर गोरखपुर के पास काम चल रहा है. इसके लिए कुल 20594 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे जिसमें से 4906 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और कुल वित्तीय प्रगति 23.8 प्रतिशत हुई है.

  4. नवनीत राणा का उद्धव पर ज़ुबानी हमला- ''जो राम-हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं''

    नवनीत राणा

    इमेज स्रोत, GANESH POL/BBC

    शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न शिंदे गुट के पास जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है.

    शिवेसना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जहां शिंदे गुट पर नाम और चिह्न चुराने का आरोप लगा रहे हैं वहीं, शिंदे गुट इसे सही फ़ैसला बता रहा है.

    चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे समूह को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी. उन्हें 'शिवसेना' नाम और चुनाव चिह्न 'धनुष और बाण' इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी.

    इस फ़ैसले को सही ठहराते हुए सांसद नवनीत राणा ने कहा, ''मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता को यही अपेक्षित था. उन्होंने ढाई सालों में हम जैसे लोगों और बाकी विधायकों के साथ अत्याचार किया है.''

    ''वो बोलते हैं ना कि जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं और धनुष बाण उनका नहीं. वो ही प्रसाद आज उद्धव जी को नतीजों के माध्यम से दिया है."

    "चुनाव आयोग ने जिनकी विचारधारा सही थी, जिनके पास बहुमत था, उनके पक्ष में ये फैसला दिया है. मुझे लगता है कि आज उद्धव जी को भोले जी का बहुत अच्छा प्रसाद मिला है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा, ''हमारा धनुष और बाण चोरी कर लिया गया है. ऊपर के लोग इसमें शामिल हैं. हम इसके सरगना को ढूंढ लेंगे और जनता के सामने लाएंगे. हमें बाद में नया चुनाव चिह्न मिल जाएगा लेकिन इससे पहले हम इन चोरों का सच सामने लाएंगे.''

    ''बीजेपी शिवसेना पर वोट के लिए उसका नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है. अब वो वोट के लिए बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए, उन्होंने हमारा धनुष और बाण चुरा लिया है.''

    चुनाव आयोग के फ़ैसले के विरोध में आज मातोश्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया.

    उद्धव ठाकरे ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का 'धनुष और बाण' चुनाव चिह्न चुरा लिया गया है और चोरों को सबक सिखाने की ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. सलमान खुर्शीद ने बताई विपक्षी एकता की समस्या, पूछा- पहले आई लव यू कौन बोलेगा

    सलमान खुर्शीद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सलमान खुर्शीद

    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने विपक्षी एकता को लेकर बयान दिया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि विपक्षी एकता को लेकर बस सवाल इतना है कि पहले प्यार का इज़हार कौन करता है.

    वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के 11वें जनरल कन्वेंशन में बोल रहे थे. इसी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

    इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा था, ''हम तो चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग एकजुट हो जाएं. आज आप आए हुए हैं, तो आप ही के माध्यम से आपकी पार्टी के नेतृत्व से हम अनुरोध करेंगे कि जल्दी से जल्दी फ़ैसला कीजिए.''

    वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा था, ''अगर हम लोगों को भाजपा, आरएसएस को हराना है तो हम सभी लोगों को एक हो करके एक रोडमैप, एक रणनीति तैयार करनी पड़ेगी. तभी हम लोग लड़ सकते हैं. यही चर्चा माननीय मुख्यमंत्री जी ने अपने भाषण में की है.''

    इसके बाद सलमान खुर्शीद ने कहा, ''जो आप चाहते हैं, वो ही वहां भी सब लोग चाहते हैं. कभी-कभी प्यार में एक समस्या होती है और तेजस्वी जी ये जानते हैं. प्यार में समस्या ये होती है कि पहले कौन कहेगा आई लव यू.''

  6. वित्त मंत्री का एलान- पेंसिल शार्पनर और राब पर जीएसटी में कटौती

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राज्यों को जीएसटी मुआवजे की लंबित राशि का पूरा भुगतान आज से कर दिया जाएगा.

    उन्होंने कहा, "हमने आज घोषणा की है कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया आज से चुका दिया जाएगा. दूसरे शब्दों में जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया- जून का कुल 16,982 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा."

    49वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद वित्त मंत्री ने कहा, "हालांकि ये रकम आज की तारीख में कॉम्पनसेशन फंड में उपलब्ध नहीं है लेकिन हमने फ़ैसला किया है कि अपने संसाधनों से हम ये राशि जारी करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके साथ ही उन्होंने राब (चीनी की तरह इस्तेमाल होने वाला रवेदार गुड़) और पेंसिल शार्पनर पर भी जीएसटी में कटौती का एलान किया है.

    उन्होंने कहा, "राब का जीएसटी रेट कम किया जा रहा है. अगर खुला राब लिया जाता है तो उसमें रेट शून्य फ़ीसदी जीएसटी लगेगा और अगर यही प्री पैकेट और लेबल्ड होगा तो उसमें पांच फ़ीसदी जीएसटी लगेगा. पेंसिल शार्पनर में जीएसटी को कम करके 18 फीसदी से 12 फीसदी किया गया है."

    टिकाऊ कंटेनरों पर लगे टैग ट्रैकिंग डिवाइस या डेटा लॉगर्स पर जीएसटी में कटौती का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ शर्तों के अधीन जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर शून्य किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. रूस से कब तक लड़ेगा यूक्रेन, क्या उसे मिल रही मदद ख़त्म हो जाएगी

    वीडियो कैप्शन, रूस से कब तक लड़ेगा यूक्रेन, क्या उसे मिल रही मदद ख़त्म हो जाएगी Duniya Jahan

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय समुदाय, ख़ासतौर पर पश्चिमी देशों से हथियारों की सप्लाई के लिए गुहार लगाते रहे हैं.

    और पश्चिमी देश उसकी मदद कर भी रहे थे. पर सवाल ये है कि पश्चिमी देश कब तक यूक्रेन की मदद करते रहेंगे.

  8. महिला टी20 वर्ल्ड कपः INDvsENG: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

    हरमनप्रीत कौर

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-2 के सबसे अहम मुक़ाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.

    यह इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का तीसरा मुक़ाबला है. इससे पहले खेले गए अपने दोनों मुक़ाबले भारत जीत चुका है. वहीं इंग्लैंड की टीम भी अपने दोनों मुक़ाबले आसानी से जीत चुकी है.

    इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं भारतीय टीम ने एक बदलाव करते हुए देविका वैद्य की जगह पर शिखा पांडे को लिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दोनों टीमों के बीच हो रहे इस मैच की चर्चा टूर्नामेंट के पहले से थी क्योंकि अगर आगे कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो इसे जीतने वाली टीम ही ग्रुप-2 से नंबर एक टीम बनेगी.

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अब तक इस टूर्नामेंट में बड़े स्कोर नहीं किए हैं. आज हरमनप्रीत कौर एक रिकॉर्ड भी बनाने की कगार पर है.

    हरमनप्रीत कौर को महिला टी20 क्रिकेट में तीन हज़ार रन पूरे करने के लिए 11 रन की ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आंकड़ों में इंग्लैंड कहीं आगे

    बात अगर आंकड़े की करें तो दोनों टीमों के बीच पिछले साल चार टी20 मैच खेले गए. तब दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते थे.

    वहीं टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय महिला टीम इंग्लैंड को नहीं हरा सकी है. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड 5-0 से आगे है.

    अगर अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मुक़ाबलों के आंकड़े को देखें तो यहां भी पलड़ा 19-07 से इंग्लैंड के पक्ष में काफी भारी है.

  9. यूक्रेनः रूस के युद्धबंदियों के लिए बनी जेल के भीतर बंद सैनिकों का हाल

    पश्चिम यूक्रेन में रूसी युद्धबंदियों के लिए बनाई गई जेल

    यूक्रेन के पश्चिम में रूसी युद्धबंदियों के लिए बनाई गई इस जेल में अभी हम भीतर आए ही थे कि रूसी मिसाइलें जैसे यूक्रेन का मज़ाक उड़ाती हुईं आसमान से गुज़रती दिखाई दीं.

    रूसी सैनिक, भाड़े के सैनिक और मिलिट्री ट्रेनिंग लिए रिज़र्व सैनिक सैकड़ों की संख्या में इस कामचलाऊ इमारत में रखे गए हैं. यूक्रेन में इस तरह की ऐसी क़रीब 50 जगहें बनाई गई हैं जहां रूसी सैनिकों और भाड़े के सैनिकों को क़ैद कर रखा गया है.

    हमें एक तहखाने में ले जाया गया ताकि हम रूसी हमले से बचने के लिए यहां रह रहे दर्जनों सैनिकों से मिल सकें, दूर से यूक्रेनी वायु सेना की कार्रवाई की तेज़ और स्पष्ट गड़गड़ाहट सुनाई दे रही थीं.

    इस युद्ध में युद्धबंदियों की अदला-बदली एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया बन गई है और कीएव के लिए यह अहम है कि ये बदस्तूर चलता रहे.

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvAUS दूसरे दिन का खेल ख़त्म, ऑस्ट्रेलिया को भारत पर 62 रन की बढ़त

    भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच

    इमेज स्रोत, Pankaj Nangia/Getty Images

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुक़सान पर 61 रन बना लिए हैं.

    दिल्ली में हो रहे इस मैच में दूसरी पारी शुरू हो चुकी है. इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी.

    फिलहाल दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के उस्मान ख्वाज़ा छह रनों पर अपना विकेट गवां चुके हैं. अब ट्रैविस हेड (39 रन) और मार्नस लबुशेन (16 रन) क्रीज़ पर टिके हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं, भारत की पहली पारी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के ऑफ़ स्पिनर नाथन लॉयन की धारदार गेंदबाज़ी के सामने दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया था.

    भारत ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

    ओपनर केएल राहुल (17 रन) का विकेट सबसे पहले गिरा. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हुए.

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ का ये दूसरा मैच है. पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल की थी.

  11. जयशंकर ने किसके लिए कहा, "बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक"

    वीडियो कैप्शन, जयशंकर ने किसके लिए कहा, "बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक"

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अदानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिग्गज अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस की तीखी आलोचना की है.

    शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को "बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक" बताया.

    जयशंकर ने कहा कि सोरोस की टिप्पणी ठेठ 'यूरो अटलांटिक नज़रिये' वाली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जयशंकर ने कहा, "सोरोस एक बूढ़े, रईस, हठधर्मी व्यक्ति हैं जो न्यूयॉर्क में बैठकर सोचते हैं कि उनके विचारों से पूरी दुनिया की गति तय होनी चाहिए... अगर मैं ठीक से कहूं तो वो बूढ़े, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक हैं.''

  12. दिल्ली के मेयर चुनाव की नई तारीख़ तय, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

    आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए 22 फरवरी की तारीख़ को मंजूरी दे दी है. राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

    इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 22 फरवरी को मेयर चुनाव कराने का सुझाव दिया था. उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया था.

    इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटों में दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक करने के लिए अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया था ताकि मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव की तारीख तय हो सके.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में ये फ़ैसला भी सुनाया था कि एलजी के मनोनीत सदस्य मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव में मतदान नहीं कर सकते.

    पहले भी दो बार मेयर चुनाव के लिए एमसीडी की बैठक हो चुकी है लेकिन हंगामे के कारण कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.

  13. उद्धव ने लगाया शिवसेना का चुनाव चिह्न चुराने का आरोप, कहा- सबक सिखाने की ज़रूरत

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, ANI

    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपने समर्थकों से कहा कि पार्टी का 'धनुष और बाण' चुनाव चिह्न चुरा लिया गया है और चोरों को सबक सिखाने की ज़रूरत है.

    उद्धव ठाकरे अपने घर मातोश्री के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. यहां पार्टी नेताओं के साथ उनकी बैठक थी.

    शुक्रवार को आया चुनाव आयोग का फ़ैसला उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे समूह को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी थी. उन्हें 'शिवसेना' नाम और चुनाव चिह्न 'धनुष और बाण' इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी.

    ऐसा पहली बार है जब शिवसेना पर ठाकरे परिवार का नियंत्रण नहीं रहा है. बाला साहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना 1966 में की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    ठाकरे ने कहा, ''धनुष और बाण चोरी कर लिया गया है. चोरों को सबक सिखाने की ज़रूरत है. उनकी चोरी पकड़ी गई है. मैं चोरों को चुनौती देता हूं कि वो धनुष और बाण के साथ मैदान में आएं और हम जलती हुई मशाल के साथ उनका सामना करेंगे.''

    चुनाव आयोग ने पिछले साल उद्धव ठाकरे गुट को जलती हुई मशाल का चुनाव चिह्न दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    मातोश्री के बाहर बड़ी संख्या में उद्धव समर्थक इकट्ठा हुए थे. इसके शक्तिप्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.

    ठाकरे ने पार्टी नेताओं से राज्य का दौरा करने और अपने कैडर को सक्रिय करने के लिए कहा.

  14. जयशंकर ने सोरोस को बताया, "बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक"

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिग्गज अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस की तीखी आलोचना की है.

    शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को "बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक" बताया.

    जयशंकर ने कहा कि सोरोस की टिप्पणी ठेठ 'यूरो अटलांटिक नज़रिये' वाली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जयशंकर ने कहा, "सोरोस एक बूढ़े, रईस, हठधर्मी व्यक्ति हैं जो न्यूयॉर्क में बैठकर सोचते हैं कि उनके विचारों से पूरी दुनिया की गति तय होनी चाहिए... अगर मैं ठीक से कहूं तो वो बूढ़े, रईस, हठधर्मी और ख़तरनाक हैं.''

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvAUS पहली पारी में टीम इंडिया 262 रन बनाकर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया से एक रन पीछे

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में पहली पारी में भारतीय टीम 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है.

    भारत सिर्फ़ एक रन से पीछे रह गया है.

    ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ऑस्ट्रेलिया के ऑफ़ स्पिनर नाथन लॉयन की धारदार गेंदबाज़ी के सामने दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया था.

    भारत ने दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    ओपनर केएल राहुल (17 रन) का विकेट सबसे पहले गिरा. उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हुए.

    अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा अपना खाता भी नहीं खेल सके. श्रेयस अय्यर केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए.

  16. अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी की घटना, पांच लोगों की मौत

    फायरिंग

    इमेज स्रोत, Mongkol Nitirojsakul / EyeEm

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    अमेरिका के मिसिसिपी में एक शख़्स ने तीन बंदूकों से अपनी पूर्व पत्नी और पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी.

    पुलिस के मुताबिक ये घटना मिसिसिपी के एक छोटे से गांव अर्कबतला में हुई है. इस घटना के दौरान इलाक़े में भगदड़ मच गई.

    इलाक़े में अलग-अलग जगहों पर शव मिले हैं. एक स्टोर और दो घरों में भी शव मिले हैं. इस गांव में करीब 300 लोग रहते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस ने इस मामले में 52 साल के एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है. हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है.

    मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने कहा कि ऐसा लगता है कि अभियुक्त ने ये काम अकेले किया है.

    शेरिफ ब्रैड लैंस ने बताया कि ये भगदड़ तब शुरू हुई जब एक पेट्रोल स्टेशन पर एक बंदूकधारी घुस आया और उसने एक अनजान शख़्स को गोली मार दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद वो पास के घर में गया और अपनी पूर्व पत्नि को गोली मार दी और न्यूज़ चैनल सीएनएन के मुताबिक उसने पूर्व पत्नि के मंगेतर को गोली नहीं मारी.

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं का कहना है कि अभियुक्त इसके बाद दूसरे घर में गया और अपने सौतले पिता और एक अनजान महिला को गोली मार दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इसके बाद उसने कार में बैठे एक शख़्स और सड़क पर मौजूद एक अन्य शख़्स को गोली मारी.

    शैरिफ़ लैंस के मुताबिक अभियुक्त के पास एक शॉटगन और दो हैंडगन थी.

  17. गुस्साए हाथी ने तीन लोगों को कुचल डाला

    वीडियो कैप्शन, गुस्साए हाथी ने तीन लोगों को कुचल डाला

    विशालकाय नाराज़ हाथी ने तीन लोगों को कुचल दिया. ये घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मोहम्मदपुर माफी गांव की है.

    यहां गुरुवार 16 फ़रवरी को एक नाराज़ हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को कुचल दिया.

    बाद में प्रशासन ने हाथी को ट्रैंक्वेलाइज़ कर उसे नियंत्रित किया.

  18. तेजस्वी यादव बोले- देश का माहौल ऐसा है कि बीजेपी के ख़िलाफ़ बोलने पर...

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) के 11वें जनरल कन्वेंशन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ बोलने पर छापे मारे जा रहे हैं.

    उन्होंने कहा, "आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे, चरित्र हनन किया जाएगा, छवि को बिगाड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा और अगर आप भाजपा के साथ रहोगे तो आप हरिश्चंद्र कहलाएंगे."

    तेजस्वी यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा वॉशिंग मशीन के अंदर साफ कर दिया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा, "आप सब लोग देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं इसलिए हम आप सबको धन्यवाद देते हैं."

    इसी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए उनके नेताओं से कहा है कि यदि वे हमारी बात मानकर साथ मिलकर लड़ेंगे, तो बीजेपी 100 सीटों के नीचे सिमट जाएगी.

    नीतीश कुमार ने कहा, ''हम तो चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग एकजुट हो जाएं. आज आप आए हुए हैं, तो आप ही के माध्यम से आपकी पार्टी के नेतृत्व से हम अनुरोध करेंगे कि जल्दी से जल्दी फ़ैसला कीजिए.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. समुद्र में इन चट्टानों पर क़ब्ज़ा क्यों चाहता है चीन और क्या है ताज़ा लेज़र विवाद

    फिलीपींस ने चीन पर उसकी तटरक्षक नाव पर एक 'सैन्य ग्रेड' की लेज़र लाइट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

    इमेज स्रोत, PHILIPPINE COAST GUARD

    इमेज कैप्शन, फिलीपींस ने चीन पर उसकी तटरक्षक नाव पर एक 'सैन्य ग्रेड' की लेज़र लाइट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

    चीन के अलग-अलग देशों से एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं. अमेरिका के साथ जासूसी बैलून मामले के बाद अब चीन और फिलीपींस के बीच विवाद पैदा हो गया. इसकी वजह है लेज़र लाइट.

    फिलीपींस ने चीन पर उसकी तटरक्षक नाव पर एक 'सैन्य ग्रेड' की लेज़र लाइट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उसके मुताबिक ये घटना छह फरवरी को हुई थी जब नाव एक जहाज़ सिएरा माडरे तक आपूर्ति लेकर जा रही थी.

    सिएरा माडरे का इस्तेमाल दक्षिण चीन सागर में फिलीपीनो नौसैनिक चौकी के तौर पर किया जाता है. इस जहाज़ तक आपूर्ति ले जाते हुए एक चीनी जहाज़ ने फिलीपीनो तटरक्षक नाव को रोका था और उस पर एक लेज़र डिवाइस का इस्तेमाल किया था जिससे क्रू को कुछ देर के लिए दिखाई देना बंद हो गया था.

    ये साफ़ नहीं है कि चीनी पक्ष ने किस तरह के उपकरण का इस्तेमाल किया था और वो कितना शक्तिशाली था लेकिन लेज़र हथियार आंखों की रोशनी को नुक़सान पहुंचा सकते हैं और संयुक्त राष्ट्र ने इन पर रोक लगाई हुई है.

  20. तुर्की में आए भूकंप में घाना के फ़ुटबॉलर क्रिश्चन एत्सु की मौत

    फ़ुटबॉलर क्रिश्चन एत्सु

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ़ुटबॉलर क्रिश्चन एत्सु

    तुर्की में आए भूकंप में घाना के फ़ुटबॉलर क्रिश्चन एत्सु की मौत हो गई है.

    भूकंप के करीब दो हफ़्तों बाद उनका शव मलबे के नीचे मिला है.

    क्रिश्चन एत्सु के एजेंट ने उनके निधन की पुष्टि की है.

    31 साल के क्रिश्चन एत्सु प्रीमियर लीग में एवर्टन, चेलसा और न्यूकैसल फ़ुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं.

    वह भूकंप के बाद छह फरवरी से लापता थे. हेते में उनका अपार्टमेंट भी भूकंप में ढह गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्रिश्चन एत्सु के क्लब हताएस्पोर ने शुरुआत में कहा था कि उन्हें बचा लिया गया है लेकिन चोटें आई हैं. पर बाद में सब बदल गया.

    उनके एजेंट नाना सशीयर ने शनिवार को ट्वीट करके बताया, ''बहुत भारी मन के साथ मुझे ये बताना पड़ रहा है कि क्रिश्चन अत्सु का शव आज सुबह मिला है. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.''

    एत्सु हताएस्पोर क्लब से सितंबर 2022 में जुड़े थे और पांच फरवरी को हुए सुपरलीग मैच में जीत दिलाने वाला गोल किया था.

    दक्षिण तुर्की और उत्तरी सीरिया में आए भूकंप में 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है.