You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

त्रिपुरा से 14 रोहिंग्या और दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ़्तार

पुलिस के मुताबिक 16 विदेशियों को अगरतला रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर बाद में गिरफ़्तार किया गया.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and कमलेश मठेनी

  1. कराची हमले के बाद शहबाज़ शरीफ़ ने कहा- पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करेगा

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कराची पुलिस मुख्यालय पर हमले की निंदा की है और कहा है कि उनका देश आतंकवाद को जड़ से ख़त्म कर देगा.

    अपने ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं कराची में पुलिस पर हुए आतंकी घटना की कड़ी निंदा करता हूं और इस हमले को विफल करने वाले साहसी पुलिस और लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों को सलाम करता हूं."

    शरीफ़ ने लिखा है कि आतंकवादी शायद भूल गए होंगे कि पाकिस्तान ही वो मुल्क है, जिसने अपने शौर्य और साहस से आतंकवाद को हराया है.

    उन्होंने दावा किया है कि "पाकिस्तान न केवल आतंकवाद को जड़ से ख़त्म कर देगा, बल्कि आतंकवादियों को भी न्याय के कठघरे में लाकर उन्हें ख़त्म कर दिया जाएगा."

    शहबाज़ शरीफ़ के अनुसार, "पिछले दो दशकों के दौरान इस देश ने अपने ख़ून से आतंकवाद का मुक़ाबला किया है. यह महान देश संकट की घड़ी में भी यह संकट हमेशा के लिए ख़त्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है."

  2. अमेरिका के बाद अब ताइवान में भी मिला चीन का संदिग्ध बैलून, हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    ताइवान ने कहा है कि उसे चीन के एक 'वेदर बैलून' का अवशेष मिला है.

    ताइवान की सेना के अनुसार, उसने गुरुवार सुबह 11:00 बजे (भारत में 8:30 बजे) ताइवान के नियंत्रण वाले डोंग्यिन द्वीप के ऊपर एक अज्ञात चीज़ उड़ते हुए देखी.

    बाद में यह बैलून दुर्घटनाग्रस्त होकर एक शूटिंग रेंज के पास गिर गया. इसके अवशेष ताइवान को मिले हैं.

    शुरुआती जांच के बाद ताइवानी सेना ने बताया है कि यह अवशेष मौसम का पता लगाने वाले एक उपकरण का हिस्सा थे.

    ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त हुए इस बैलून की जांच करेंगे और हड़बड़ी में किसी 'निष्कर्ष पर नहीं' पहुंचेंगे.

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, वरिष्ठ रक्षा अधिकारी चेन यू-लिन ने कहा है कि ताइवान के द्वीपों में पहली बार ऐसे किसी बैलून के अवशेष मिले हैं.

    डोंग्यिन द्वीप के पास पाए गए इस बैलून का व्यास क़रीब एक मीटर था और उस पर चीन की एक कंपनी का नाम छपा था.

    ताइयुआन रेडियो नंबर 1 फैक्ट्री कंपनी लिमिटेड नाम की यह कंपनी चीन के ताइयुआन शहर में स्थित है. चीन के प्रमुख औद्योगिक स्थलों में शुमार यह शहर शांक्सी प्रांत की राजधानी भी है.

    अभी कुछ दिनों से चीन और अमेरिका के बीच ऐसे ही बैलून को लेकर तनाव चल रहा है. इसकी शुरुआत इस महीने तब हुई, जब चीन का एक बैलून अमेरिका के आसमान में देखा गया.

    अमेरिका ने इसे चीन की ओर से भेजा एक जासूसी बैलून करार दिया.

    हालांकि चीन ने इसे अपना मानते हुए कहा कि यह एक वेदर बैलून है, जो मौसम का अध्ययन करता है. चीन के अनुसार यह भटककर अमेरिका के आसमान में चला गया.

    अमेरिका ने दक्षिण कैरोलिना के समुद्र के ऊपर एक लड़ाकू विमान के ज़रिए इसे मार गिराया. चीन ने इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी. बाद में कनाडा और अमेरिका के आसमान में ऐसे कुछ और अज्ञात चीज़ें दखी गईं.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 17 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    • चुनाव आयोग ने कहा, एकनाथ शिंदे गुट ही आधिकारिक शिवसेना
    • पाकिस्तान: कराची के पुलिस मुख्यालय में घुसे कई हमलावर, भारी गोलीबारी की ख़बरें.
    • आयकर विभाग ने बीबीसी का नाम लिए बिना कहा, 'एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी के दफ़्तरों' में सर्वे के बाद टैक्स भुगतान में कुछ अनियमितताएँ पाई गईं.
    • आयकर विभाग के बयान पर बीबीसी ने कहा है कि ऐसे किसी भी आधिकारिक संदेश का उचित उत्तर दिया जाएगा जो उसे आयकर विभाग से प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा.
    • बाइडन बोले- चीनी बैलून गिराने का अफ़सोस नहीं, शी जिनपिंग से जल्द करेंगे बात.