तुर्की और सीरिया में भूकंप: ताज़ा स्थिति के बारे में जो बातें अब तक पता हैं
तुर्की के भूकंप पीड़ितों के लिए चल रहे राहत कार्य को लेकर बढ़ती नाराज़गी पर राष्ट्रपति अर्दोआन ने कहा है कि इतनी बड़ी आपदा की पहले से तैयारी करके रखना नामुमिकन है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा
अमेरिका, चीन के बीच तकरार, फिर भी जमकर हो रहा व्यापार
इमेज स्रोत, Getty Images
बीते कुछ सालों से अमेरिका और चीन के कूटनीतिक रिश्तों में आया तनाव अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच बीते साल दोनों मुल्कों के बीच व्यापार भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में अमेरिका और चीन के बीच क़रीब 690 अरब डॉलर का व्यापार हुआ.
बीते कुछ दिनों में चीन के एक ग़ुब्बारे को लेकर दोनों मुल्कों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया. अमेरिका ने इसे जासूसी ग़ुब्बारा कहा जबकि चीन ने इसे मौसम की जानकारी जुटाने वाला मानवरहित ग़ुब्बारा कहा.
लेकिन दोनों देशों के बीच दक्षिण चीन सागर में चीन के कृत्रिम द्वीप बनाने और वहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने समेत ताइवान जैसे मुद्दों को लेकर पहले से ही तनाव है.
संसद में अदानी पर राहुल गांधी का बयान 'रिकॉर्ड से हटाने' का मामला गरमाया
इमेज स्रोत, Sansad TV
अरबपति कारोबारी
गौतम अदानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी
के लगाए आरोपों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाने के जयराम रमेश के दावे को कांग्रेस
के अन्य नेताओं ने भी दोहराए हैं. कुछ पत्रकारों ने भी यही दावा किया है.
कांग्रेस नेता और
राज्यसभा टीवी के पूर्व सीईओ गुरदीप सिंह सप्पल ने भी अपने ट्वीट में यह
दावा किया है. उन्होंने लिखा, ''राहुल गांधी
द्वारा अदानी के साथ पीएम मोदी के रिश्ते और उनकी यात्राओं पर उठाए गए सवालों को
लोकसभा अध्यक्ष ने रिकॉर्ड से हटा दिया है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''यदि पीएम-अदानी गठजोड़ पर राहुल गांधी के बयान को हटाया गया है, तो यह सरकार के दोषी होने, उसकी घबराहट और कायरता का एक और प्रमाण है. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और यह अलोकतांत्रिक है. मोदी-अदानी मामला प्रमाण के साथ पब्लिक डोमेन में है. हम जांच होने तक इस मामले को उठाते रहेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक निखिल वागले ने भी एक न्यूज़ वेबसाइट की ख़बर को ट्वीट करते हुए दावा किया है कि पीएम मोदी और अदानी के रिश्तों पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है.
वहीं इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ऐसा उस नियम के तहत किया है जिसमें संसद में लगाए गए आरोपों को प्रमाणित करना होता है.
इस वेबसाइट का दावा है कि राहुल गांधी ने अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उधर लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस दिया. इसमें बताया गया है कि गांधी ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ 'निराधार, लापरवाही भरे आरोप' लगाए.
गांधी के आरोप और रमेश का दावा
इससे पहले जयराम रमेश ने एक ट्वीट में लिखा था, ''प्रधानमंत्री से संबंधित अदानी महामेगास्कैम पर राहुल गांधी की टिप्पणी हटाने के साथ ही लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया. ओम शांति.''
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया था कि मौजूदा केंद्र सरकार ने सरकारी संसाधनों से अदानी समूह का कारोबार आगे बढ़ाने में मदद की.
उन्होंने कहा था कि यह देश की विदेश नीति नहीं, अदानी जी का कारोबार बढ़ाने की विदेश नीति है. गांधी ने ये आरोप भी लगाया कि सरकार के दबाव में अदानी समूह को हज़ारों करोड़ रुपए के सरकारी लोन दिए गए, जिससे समूह का कारोबार आगे बढ़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़, लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए अदानी मामले पर राहुल गांधी के आरोप: जयराम रमेश
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता
जयराम रमेश ने मंगलवार को लोकसभा में अदानी मामले पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों
को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने सरकार
पर लोकसभा में लोकतंत्र का 'अंतिम संस्कार'
कर देने जैसा गंभीर आरोप
लगाया है.
कांग्रेस के
संचार मामलों के प्रभारी महासचिव रमेश ने इस बारे में
एक ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा,
''प्रधानमंत्री से संबंधित
अदानी महामेगास्कैम पर राहुल गांधी की टिप्पणी हटाने के साथ ही लोकसभा में
लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया. ओम शांति.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया था कि मौजूदा केंद्र सरकार ने सरकारी संसाधनों से अदानी समूह का कारोबार आगे बढ़ाने में मदद की.
उन्होंने कहा था कि यह देश की विदेश नीति नहीं, अदानी जी का कारोबार बढ़ाने की विदेश नीति है. गांधी ने ये आरोप भी लगाया कि सरकार के दबाव में अदानी समूह को हज़ारों करोड़ रुपए के सरकारी लोन दिए गए, जिससे समूह का कारोबार आगे बढ़ा.
हालांकि वे जब ये आरोप लगा रहे थे, तब बीजेपी के कई सांसदों ने उनका कड़ा विरोध किया. निशिकांत ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन राम मेघवाल जैसे सांसदों ने दावा किया कि राहुल गांधी बिना किसी प्रमाण के संसद में पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
सीरिया: 'तबाही के बाद महामारी का ख़तरा'
इमेज स्रोत, Getty Images
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की कार्यकारी निदेशक नतालिया रॉबर्ट्स ने कहा है कि उनकी सीरिया में एक टीम है और दुर्भाग्य से उनके एक साथी की भी मलबे में दबकर मौत हो गई है.
उन्होंने कहा, "ये तबाही पर तबाही है. तुर्की के भूकंप ग्रस्त इलाकों में लाखों सीरियाई लाखों सीरियाई शरणार्थी अक्सर मज़बूत घरों में नहीं रहते हैं."
रॉबर्ट्स ने कहा, "लंबे समय तक मलबे के नीचे दबे और घायल लोगों की किडनी फेल होने का ख़तरा होता है, और आने वाले हफ्तों में मामले और बढ़ सकते हैं."
नतालिया रॉबर्ट्स ने कहा कि ऐसे में कड़ाके की ठंड भी एक समस्या है क्योंकि लोग अपने घरों को वापस जाने से डर रहे हैं.
रॉबर्ट्स ने कहा कि उनके लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की ज़रूरत है वरना महामारी फैलने का ख़तरा है.
उन्होंने कहा कि भूकंप का असर उत्तरी सीरिया में कई महीनों तक बना रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 8700 के पार
इमेज स्रोत, Reuters
तुर्की और सीरिया
में सोमवार को आए भूकंप में 8700 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है. ये संख्या और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.
तुर्की की आपदा
एजेंसी के मुताबिक कुल मौतों में तुर्की में मरने वालों की संख्या 6234 है.
सीरियाई
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीरिया में मौत के आंकड़ों की पुष्टि कर पाना मुश्किल
है. लेकिन, स्थानीय मीडिया और
बचाव समूह का कहना है कि 2500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है. सरकार
के नियंत्रण वाले इलाक़े में कुल 1250 लोगों की मौत हुई है.
सीरिया में
विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाक़े व्हाइट हेल्मेट ने बताया कि मौत का आंकड़ा 1280
के पार पहुंच गया है.
वहीं, बचावकर्मी दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में
लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं. उनके साथ-साथ पीड़ितों के परिवार भी बचाव
कार्य में लगे हुए हैं.
तुर्की के
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने देश के दक्षिणी हिस्से के 10 प्रांतों में
आपातकाल लगा दिया है. ये आपातकाल तीन महीनों के लिए होगा.
राहुल के पीएम मोदी पर लगाए आरोपों का क्या जवाब दिया रविशंकर प्रसाद ने
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद
रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पीएम मोदी
पर लगाए आरोपों का जवाब दिया.
उन्होंने अदानी
मामले पर बताया कि कांग्रेस और यूपीए के कार्यकाल में अदानी समूह को कहां-कहां
कॉन्ट्रैक्ट मिले थे.
साथ ही उन्होंने
कई भ्रष्टाचार के मामलों का भी ज़िक्र किया जो यूपीए सरकार में सामने आए थे.
रविशंकर ने
प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी की
स्पीच सुनी. उसमें टिप्पणी थी, कुछ पीड़ा,
क्लेश भी था और हताशा भी
थी. वो 14 में हारे,
19 में हारे और 24 में और कसकर हारने वाले हैं.''
उन्होंने सवाल
उठाया, ''क्या बोलते समय
सारी संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया जाए. विदेश नीति की बात हो रही थी.
श्रीलंका को लेकर बात हो रही थी. उन्होंने जो संदर्भ दिया उसे श्रीलंका के
राष्ट्रपति ने खारिज किया था. आप जब आरोप लगाते हैं तो कोट करते हैं एक विशेष
अधिकारी को लेकिन उस देश के राष्ट्रपति के खंडन को और उस अधिकारी के बयान वापस
लेने को छुपा जाते हैं.''
उन्होंने कहा,
''2008 में अदानी ने इंडोनेशिया
में बुनियो कोलमाइन खरीदी थी जो उनकी विदेश में पहली खरीद थी. 2010 में यूपीए सरकार में अदानी समूह ने
ऑस्ट्रेलिया में कार्माइकल माइन का अधिग्रहण किया.''
''2010 में ही अदानी ने
बंदरगाह और रेल बुनियादी ढांचे के लिए 1.65 अरब की डील इंडोनेशिया की सरकार के साथ की थी. 2011 में यूपीए शासन में अदानी ने ऑस्ट्रेलिया में
अबॉट प्वाइंट कोल टर्मिनल खरीद था.''
रविशंकर प्रसाद
ने कहा, ''क्या हम मानकर
चलें कि मनमोहन सिंह जी ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे और इनको माइन मिल रही थी. क्या मतलब
है इनका? भारत के उद्यमी
बाहर जाकर काम करें ये अच्छी बात है ना. उनको परेशानी होती है कि नरेंद्र मोदी की
अगुवाई में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर आ गई है.''
रविशंकर प्रसाद
ने इस दौरान यूपीए सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने
बोफोर्स घोटाला, 2जी घोटाला,
कोयाला घोटाला और आदर्श
घोटाले पर भी बोला. साथ ही उन्होंने यूपीए सरकार के दौरान प्रियंका गांधी के पति
रॉबर्ट वाड्रा को फायदा पहुंचाने का आरोप भी लगाया.
इमेज स्रोत, ANI
राहुल गांधी ने क्या कहा था
राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अदानी की दोस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अदानी ग्रुप को सरकार ने नाजायज फायदा पहुंचाया है.
राहुल गांधी ने कहा कि अदानी ग्रुप किसी भी बिजनेस में एंट्री कर लेता है और बिना फेल हुए सफलता भी पा लेता है.
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे जहां जाते हैं उसी देश से अदानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलने लगते हैं.
उन्होंने कहा, "पीएम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, और जादू से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक बिलियन डॉलर का लोन अदानी जी को ऑफर करता है."
राहुला गांधी ने बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का भी ज़िक्र किया.
यूक्रेन को मज़बूती से समर्थन देने के लिए अमेरिका का धन्यवाद: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का शुक्रिया अदा किया है.
जे़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, ''राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति का यूक्रेन को मज़बूती से समर्थन देने के लिए धन्यवाद. हम यूक्रेन की मदद करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व के आभारी हैं. हमारे मूल्य समान हैं और हमारा एक ही मकसद है जीतना. अपने भविष्य को खुद चुनना. ये मकसद है और यही रहेगा.''
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए यूक्रेन के लिए एकजुटता से खड़े रहने की बात कही थी.
बाइडन ने कहा, "अमेरिका आपके देश की मदद के लिए एकजुट है. चाहे जितना भी समय लगे हम आपके साथ खड़े रहेंगे."
उन्होंने नेटो गठबंधन और रूस के सामने उसकी मज़बूती के प्रदर्शन की तारीफ़ भी की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन और शी जिनपिंग की बात करते-करते क्यों ग़ुस्सा हो गए बाइडन
इमेज स्रोत, SAUL LOEB/GETTY
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संसद में दिए भाषण में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा है.
अमेरिकी आसमान में चीन के 'जासूसी' गुब्बारे के दिखने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.
ऐसे में 2024 चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले इस स्टेट ऑफ़ यूनियन स्पीच में बाइडन ने चीन पर भी कुछ बातें कही हैं.
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "मेरे सत्ता संभालने से पहले चीन की ताक़त बढ़ने और दुनिया में अमेरिका के पिछड़ने की कहानी सुनाई देती थी, लेकिन अब और नहीं."
महुआ मोइत्रा के लोकसभा में अपशब्द कहने पर हंगामा, बीजेपी ने की माफ़ी की मांग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा
तृणमूल
कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के लोकसभा में अपशब्द कहने के बाद सदन में मंगलवार को हंगामा हो गया. बीजेपी उनसे मांफ़ी की मांग करने लगी.
ये घटना तब की है
जब टीडीपी सांसद केआरएम नायडु लोकसभा में मंगलवार को बोल रहे थे. इस बीच महुआ
मोइत्रा ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.
इससे पहले, महुआ
मोइत्रा लोकसभा में बोल रही थी और बीच-बीच में दूसरी तरफ़ से उनके विरोध में शोर
भी हो रहा था. विरोध करने वालों में बीजेपी सांसद भी थे.
जब महुआ के बाद
केआरएम नायडु बोलने लगे तो उन्होंने शोर मचा रहे सांसदों के लिए असंसदीय भाषा
का इस्तेमाल किया.
लोकसभा अध्यक्ष ने
भी इस आपत्ति जताते हुए कहा, ''सदन में
आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाने चाहिए. अगर ऐसा होता है तो मैं संबंधित
पार्टी अध्यक्ष और संसदीय मामलों के मंत्री से उपयुक्त फ़ैसला लेने का अनुरोध करता
है.''
संसदीय मामलों के
मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी महुआ मोइत्रा के बयान पर आपत्ति जताई और उनसे माफ़ी
मांगने के लिए कहा.
उन्होंने कहा, ''जिन शब्दों की मुझे जानकारी मिली है वो बहुत
दुर्भाग्यपूर्ण है. विनम्रता से मांग करते हैं कि वो माफ़ी मांगे. अगर वो माफ़ी
नहीं मांगती हैं तो ये मैं उनके ऊपर छोड़ता हूं क्योंकि ये उनके संस्कार दिखाता
है.''
माफ़ी से इनकार
महुआ मोइत्रा ने
अपने बयान पर माफ़ी मांगने से इनकार किया है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए
कहा, ''उनसे हमें संसदीय शिष्टाचार नहीं सीखना है.
हमने जो बोला, सेब को सेब ही बोलेंगे, उसे संतरा नहीं बोलेंगे. कल हम बोल रहे थे, मेरा समय था 12 मिनट. बीजेपी हर
आदमी के ख़िलाफ़ एक-एक व्यक्ति को लगा देती है. राहुल जी के ख़िलाफ़ निशिकांत को
लगाया था. मेरे ख़िलाफ़ बिधूड़ी को लगाया था. जब से हम बोले, वो आदमी लगातार रुकावट डालता रहा. अध्यक्ष के
बोलने पर भी उसने बंद नहीं किया. मुझे अपनी सुरक्षा का अधिकार है. मैंने जो कहा वो
सदन में ऑन रिकॉर्ड नहीं कहा.''
इस मामले पर
बीजेपी के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने महुआ मोइत्रा की आलोचना करते हुए
कहा, ''उनका व्यवहार ही ऐसा है. वे जिस पार्टी में हैं
उनके लिए यह मुद्दा नहीं है, वे चाहते हैं कि
इस पर चर्चा की जाए. उन्हें समाचार में बने रहना है इसके लिए वे लक्ष्मण रेखा को
पार कर जाते हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की: 'भूकंप टैक्स' के इस्तेमाल पर जनता का गुस्सा
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की सरकार द्वारा दो दशक से ज़्यादा समय पहले लगाए गए "भूकंप टैक्स" के इस्तेमाल पर आम जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
अनुमानित 88 बिलियन लीरा की रकम का इस्तेमाल आपदा की रोकथाम और आपातकालीन सेवाओं के विकास.पर खर्च किया जाना था.
1999 में, उत्तर पश्चिमी तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे.
जब भी तुर्की में भूकंप आता है तब इस टैक्स के बारे में सवाल पूछे जाते हैं. अधिकारी इसे "विशेष संचार कर" कहते हैं.
बीबीसी तुर्की का कहना है कि सरकार ने कभी सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि इस पैसे को कैसे खर्च किया जाता है.
61 वर्षीय सेलाल डेनिज़ का भाई और भतीजा मलबे में दबे हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, "1999 से एकत्र किए गए हमारे सभी कर कहां गए?"
चीन ने ठुकराई बातचीत की पेशकश: अमेरिका
इमेज स्रोत, WILL OLIVER/EPA-EFE/REX/Shutterstock
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने दोनों मुल्कों के रक्षा मंत्रियों लॉयड ऑस्टिन और जनरल वी फेंगहे के बीच बातचीत की पेशकश को ठुकरा दिया है.
मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा कि शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने चीन के ग़ुब्बारे को गिरा दिया था जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने फ़ोन पर चीन से गुज़ारिश की कि दोनों देशओं के रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत हो.
हमें लगता है कि ये ज़रूरी है कि संबंधों में ज़िम्मेदारी दिखाते हुए दोनों के बीच बातचीत के रास्ते खुले रखे जाएं. इस तरह की स्थिति में दोनों मुल्कों के बीच संवाद के दरवाज़े खुले रहने चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले शनिवार को अमेरिका ने एक फ़ाइटर जेट की मदद से अमेरिका में दिखा चीन का ग़ुब्बारा गिरा दिया था.
इस मामले में चीन ने कहा था कि ये ग़ुब्बारा मौसम की जानकारी के लिए छोड़ा गया था और ग़लती से अमेरिका के वायु क्षेत्र में दाख़िल हो गया. चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इसके लिए खेद जताया था.
इसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन का अपना दौरा भी रद्द कर दिया था.
चीन ने ग़ुब्बारे को गिराने की अमेरिका की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था और कहा कि अमेरिका ने ताक़त का इस्तेमाल किया. चीन ने कहा कि अमेरिका मामला बढ़ाकर स्थति को और जटिल न बनाए.
'जासूसी गुब्बारे' ने अमेरिका-चीन के रिश्तों की हवा कैसे निकाल दी?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ब्रेकिंग न्यूज़, आरबीआई ने 0.25 प्रतिशत बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा लोन
इमेज स्रोत, PUNIT PARANJPE/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास
भारतीय रिज़र्व
बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके बाद अब रेपो रेट बढ़कर 6.5 प्रतिशत
हो गई है.
आरबीआई के गवर्नर
शक्तिकांत दास ने आज रेपो रेट में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए महंगाई के आंकड़ों
पर भी बात की.
उन्होंने कहा कि
वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत खराब नहीं लग रही है और महंगाई भी नीचे आ रही
है.
गवर्नर ने कहा, ''आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति में दो के
मुक़ाबले चार सदस्यों ने रेपो रेट बढ़ाने का समर्थन किया. उनका मानना था कि ब्याज दर
कम रखने और बाज़ार में पैसा बढ़ाने की नीति को वापस लिया जाए.''
रिज़र्व बैंक ने
उम्मीद जताई है कि 2023-24 में देश की विकास दर 6.4 फ़ीसदी रहेगी. साथ ही साल 2024
तक महंगाई दर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान भी लगाया.
दिसंबर 2022 में
भी आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी जिसे रेपो रेट बढ़कर
6.25 प्रतिशत हो गई थी.
आरबीआई ने इस वित्त वर्ष में अब तक छह बार रेपो रेट में कुल 2.50 प्रतिशत की
बढ़ोतरी की है.
रेपो रेट वह दर
है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है. रेपो रेट बढ़ने से होम लोन, पर्सनल लोन समेत दूसरे लोन भी महंगे हो जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राहुल के आरोपों का जीवीके ने किया खंडन, कहा- अदानी को एयरपोर्ट बेचने के लिए नहीं था दबाव
इमेज स्रोत, Ramesh Pathania/Mint via Getty Images
जीवीके कंपनी के वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी ने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट बेचने के लिए अदानी समूह या
किसी और की तरफ़ से उन पर कोई दबाव नहीं था.
उन्होंने
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लगाए उन आरोपों से इनकार किया है जिसमें उन्होंने
मुंबई एयरपोर्ट का कॉन्ट्रैक्ट अदानी समूह को देने के लिए जीवीके पर सरकार का दबाव
होने की बात कही थी.
राहुल गांधी ने
मंगलवार को लोकसभा में सरकार पर आरोप लगाया था कि मुंबई एयरपोर्ट पहले जीवीके के
पास था लेकिन केंद्र सरकार ने ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन पर
दबाव बनाया और उस एयरपोर्ट को अदानी के हाथों में कर दिया.
अदानी की तरक्की पर राहुल के मोदी से सवाल, बीजेपी ने किया पलटवार
वाइस चेयरमैन जीवी संजय रेड्डी ने इस मुद्दे पर समाचार चैनलएनडीटीवी से बातचीत में कहा, "मुंबई एयरपोर्ट बेचने के लिए अदानी ग्रुप या किसी भी तरफ़ से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था."
अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने जुलाई 2021 में मुंबई एयरपोर्ट जीवीके से लिया था.
रेड्डी ने कहा, "मैं इस लेनदेन की पृष्ठभूमिक के बारे में बताता हूं. इसके (बिक्री) के लगभग एक साल पहले हम फंड की तलाश कर रहे थे क्योंकि हमारी एयरपोर्ट होल्डिंग कंपनी में हमने क़रीब 10 साल पहले क़र्ज़ लिया था. उस समय हमने बैंगलुरू एयरपोर्ट अधिग्रहित किया था. वो क़र्ज़ चुकाना बाकी थी. ऐसे में हमारी तीन निवेशकों से बात हो रही थी. वो हमारी कंपनी में एकसाथ निवेश करने के लिए तैयार थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
संजय रेड्डी ने कहा, "लेकिन, तब कोविड आ गया. तीन महीनों के लिए हवाई कारोबार ठप्प हो गया और हमारी बिल्कुल कमाई नहीं हुई. इससे हम पर वित्तीय दबाव और बढ़ गया था. हम निवेशकों के साथ बातचीत कर रहे थे लेकिन वो नहीं हो पाया."
रेड्डी ने बताया, "इसी दौरान गौतम भाई ने मुझसे बात की और मुंबई एयरपोर्ट में दिलचस्पी दिखाई. हमने गौतम अदानी के साथ डील की क्योंकि वो कंपनी की ज़रूरत थी. हमें अपने कर्ज़ चुकाने थे और हम पर कोई दबाव नहीं था. गौतम भाई के साथ ये काम बहुत आसानी से हो गया. उन्होंने सीधा मुझसे बात की थी और पूरी डील होने में एक हफ़्ते का समय लगा."
तुर्की और सीरिया में भूकंप, तबाही की कुछ तस्वीरें
इमेज स्रोत, Getty Images
तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप से तुर्की और सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा 8 हज़ार पहुंचने वाला है.
यहां राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है लेकिन बचावकर्मियों के हाथों से वक़्त फिलसता जा रहा है. दूसरी तरफ तुर्की में हज़ारों लोग कड़ाके की ठंड में सड़कों पर रहने को मजबूर हो गए हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, REUTERS/UMIT BEKTAS
बाइडन की स्टेट ऑफ़ यूनियन स्पीच: पुतिन पर भड़के, की नेटो की तारीफ़
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी
राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध और रूसी
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर कई बातें कहीं.
उन्होंने नेटो
गठबंधन और रूस के सामने उसकी मज़बूती के प्रदर्शन की तारीफ़ की.
उन्होंने कहा, "एक साथ, हमने वो किया जो
अमेरिका हमेशा करता है, अपना सर्वश्रेष्ठ
देने की कोशिश. हमने नेतृत्व किया. हमने नेटो को एकजुट किया
और वैश्विक गठबंधन बनाया. हम पुतिन की आक्रामकता के ख़िलाफ़ खड़े हुए. हम यूक्रेन
के लोगों के साथ खड़े हुए."
जो बाइडन ने अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत की कांग्रेस में मौजूदगी को लेकर भी ज़िक्र किया.
वह पिछले साल के संबोधन में भी उपस्थित थे. बाइडन ने कहा, "अमेरिका आपके देश
की मदद के लिए एकजुट है. चाहे जितना भी समय लगे हम आपके साथ खड़े रहेंगे."
इसके अलावा उन्होंने चीन के साथ अमेरिका के संबंधों का भी ज़िक्र किया. बाइडन ने बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साफ़ कर दिया है कि अमेरिका प्रतिस्पर्धा चाहता है, टकराव नहीं.
उन्होंने अमेरिका में मिले चीनी 'जासूसी गुब्बारे' का साफ़तौर पर ज़िक्र नहीं किया लेकिन, कहा कि उनका प्रशासन हमेशा अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा.
तुर्की: भूकंप के बाद अर्दोआन ने 10 प्रांतों में लगाया 3 महीनों का आपातकाल
इमेज स्रोत, Presidential Press Office/Handout via REUTERS
तुर्की में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने देश के दक्षिणी हिस्से के 10 प्रांतों में आपातकाल लगा दिया है.
टेलीविज़न पर प्रसारित एक संदेश में अर्दोआन ने कहा कि ये आपातकाल तीन महीनों के लिए होगा.
तुर्की में आए भूकंप के कारण यहां और पड़ोसी सीरिया में क़रीब 7,800 लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ारों लोग घायल हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा था कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों- कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस पर पड़ा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार तीन महीनों के आपातकाल के कारण यहां 14 मई को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं और आपातकाल इन चुनावों से ठीक पहले ख़त्म होगा.
इससे पहले जुलाई 2016 में अर्दोआन ने तख़्तापलट की कोशिशों के बाद पूरे देश में आपातकाल लगा दिया था.
अर्दोआन ने ये भी कहा है कि राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए क़रीब 70 देशों ने हाथ बढ़ाया है.
न्यूज़ीलैंड का पायलट इंडोनेशिया में हुआ अगवा, अलगाववादियों ने रखी मांग
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, विमान में पांच यात्री भी थे जिनमें एक बच्चा था. माना जा रहा है कि यात्रियों को रिहा कर दिया गया है.
न्यूज़ीलैंड के
एक पायलट को इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में अलगाववादी लड़ाकों ने अगवा कर लिया
है. उन्होंने पायलट को जान से मारने की धमकी दी है.
पायलट फिलिप
मर्टेंस को तब अगवा किया गया जब विमान में आग लगने के बाद उसे नुडगा के पहाड़ी
इलाक़े में उतारा गया था.
विमान में पांच
यात्री भी थे जिनमें एक बच्चा था. माना जा रहा है कि यात्रियों को रिहा कर दिया
गया है.
अलगाववादियों की
मांग है कि इंडोनेशिया पश्चिमी पपुआ प्रांत को स्वतंत्र घोषित करे.
पुलिस का कहना है
कि वो मामले की जांच कर रही है. हालांकि, इसमें काफ़ी
मुश्किलें हैं क्योंकि इलाक़े में सिर्फ़ विमान के ज़रिए ही पहुंचा जा सकता है.
पश्चिमी पापुआ
में सक्रिय नेशनल लिबरेशन आर्मी ने इस अपहरण की ज़िम्मेदारी ली है. इंडोनेशिया की
सरकार इसे एक आतंकी समूह मानती है.
नेशनल लिबरेशन
आर्मी के प्रवक्ता सेबी सैमबॉम ने कहा कि अगर इंडोनेशिया "अड़ियल रुख़ अपनाता
है" और पश्चिम पापुआ की स्वतंत्रता पर बातचीत करने में विफ़ल रहता है तो पायलट
को मार दिया जाएगा.
वहीं, न्यूज़ीलैंड की सरकार ने कहा है कि उन्हें इस
घटना की जानकारी है और इंडोनेशिया में उनके राजदूत पायलट के परिवार की मदद कर रहे
हैं.
समाचार एजेंसी
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक़ ये विमान सुसी एयर का था जो पड़ोसी ज़िले में खनन वाले
शहर टिमिका से सामान आपूर्ति कर रहा था.
पापुआ इलाक़ा एक
डच कॉलोनी रहा है जो दो हिस्सों में विभाजित था- पापुआ और पश्चिमी पापुआ.
इसे संयुक्त
राष्ट्र के पर्यवेक्षण में किए गए एक विवादित मतदान के बाद इंडोनेशिया में शामिल
किया गया था. इसके बाद से अलगाववादियों और इंडोनेशियाई सेना के बीच लड़ाई जारी है.
वहीं, पापुआ और पापुआ न्यू गिनी दो अलग जगह हैं.
पापुआ न्यू गिनी एक देश है जिसे ऑस्ट्रेलिया से 1975 में आज़ादी मिली थी.
तुर्की में आए भूकंप में एक जानेमाने फ़ुटबॉल खिलाड़ी की मौत
इमेज स्रोत, Yeni Malatyaspor
इमेज कैप्शन, गोलकीपर अहमेट आयप तुर्कसलैन
तुर्की में आए
भूकंप में जानेमाने गोलकीपर अहमद आयप तुर्कसलैन की मौत हो गई है. उनके फ़ुटबॉल क्लब येनी
मलात्यसपोर ने इसकी पुष्टि की है.
क्लब ने ट्विटर
पर बताया, "हमारे गोलकीपर अहमद आयप तुर्कसलैन की भूकंप में मौत हो गई. हमें उन्हें नहीं भूलेंगे. वे एक
बेहद अच्छे इंसान थे."
28 साल के
तुर्कसलैन ने येनी मलात्यसपोर क्लब के लिए छह बार खेला था. वो साल 2021 में इस
क्लब से जुड़े थे.
तुर्की और सीरिया
में सोमवार को आए भूकंप से अब तक 7,800 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग
अब भी मलबे के नीचे दबे हैं जिन्हें बचाने के लिए राहत कार्य जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 7,800 के पार, बचाव कार्य जारी
इमेज स्रोत, Tunahan Turhan/SOPA Images/LightRocket via Getty
तुर्की और सीरिया
में सोमवार तड़के आए भूकंप के कई ज़ोरदार झटकों से दोनों देशों में अब तक करीब 7,800 से ज़्यादा लोगों को मौत हो गई है.
समाचार एजेंसी
एएफ़पी के मुताबिक़ इनमें से तुर्की में 5,894 और सीरिया में 1,932 लोगों की मौत हुई है.
दक्षिणी तुर्की
और उत्तरी सीरिया में बड़े स्तर पर बचाव कार्य जारी है. बचावकर्मी पीड़ितों को
बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.
तुर्की के
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कहा है कि उन्हें दुनिया के 70 से अधिक देशों से राहत और बचाव अभियान में मदद
करने की पेशकश मिल चुकी है. अर्दोआन ने मदद भेजने या पेशकश करने वाले देशों का
शुक्रिया अदा किया है.
इसके साथ ही
उन्होंने देश के दक्षिण के 10 सूबों में तीन
महीने के लिए आपातकाल लगा दिया है.
भारत ने भी
स्वास्थ्यकर्मियों और उपकरणों के साथ 30 बेड वाला फ़ील्ड हॉस्पिटल तुर्की रवाना किया है. भारतीय सेना और एनडीआरएफ़ की
टीमों को लेकर भारतीय वायुसेना के चार सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान तुर्की रवाना हो गए
हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
संयुक्त राष्ट्र के एक पूर्व सहायता प्रमुख ने बीबीसी से कहा कि उत्तरी सीरिया में कब्ज़े की कोशिश में लगे गुटों के बजाय मानवीय और अंतरराष्ट्रीय समूहों के ज़रिए सहायता भेजी जानी चाहिए.
बीबीसी के पीएम प्रोग्राम में बात करते हुए जेन ईगलैंड ने कहा कि सीरिया में किसी भी राजनीतिक पक्ष को मदद नहीं जानी चाहिए, चाहे वो सरकार नियंत्रित इलाक़ा हो या विपक्ष नियंत्रित.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, तुर्की में भूकंप के बाद बंदरगाह में लगी आग
बंदरगाह पर लगी आग बुझाई गई
तुर्की में भूकंप के बाद एक बंदरगाह में भीषण आग लग गई थी. अधिकारियों के मुताबिक़ आग को बुझा लिया गया है.
इसके चलते कई कंटेनरों में आग लग गई थी और वहां से गुजरने वाले कई जहाज़ों को डायवर्ट कर दिया गया.
वहीं, नेटो देशों ने तुर्की के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नेटो मुख्यालय में सदस्य देशों के झंडे आधे झुकाए गए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 07 फरवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें–
तुर्की और सीरिया में सोमवार तड़के आए भूकंप के कई ज़ोरदार झटकों से दोनों देशों में अब तक करीब 7800 से ज़्यादा लोगों को मौत हो गई है.
तुर्की में सोमवार को आए भूकंप में गोलकीपर अहमेट आयप तुर्कसलैन की मौत हो गई. उनके क्लब येनी मलात्यसपोर ने इसकी पुष्टि की है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर आज लोकसभा में जवाब देगें पीएम नरेंद्र मोदी.
वीडियो कांफ्रेंस की सुविधान देने वाली ज़ूम के सीईओ ने जानकारी दी है कि कंपनी करीब 1300 कर्मचारियों की छटनी करने वाली है.