लखनऊ टी-20: भारत ने न्यूज़ीलैंड को छह विकेट से हराया, आखिरी ओवर तक रहा रोमांच

भारत ने एक गेंद बाकी रहते हासिल की जीत. सूर्य कुमार यादव ने बनाए नाबाद 26 रन. सिरीज़ में भारत ने की 1-1 की बराबरी

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा and अभिनव गोयल

  1. COVER STORY: क्या श्रीलंका की राह पर चल रहा पाकिस्तान?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क्या श्रीलंका की राह पर पाकिस्तान?

    पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है. वहां का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से खाली हो रहा है.

    कई मुल्कों से कर्ज़ लेने के बावजूद वहां के हालात बेहद ख़राब हैं और आसमान छूती महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है.

    पाकिस्तान इस भंवर से कैसे निकल पाएगा? क्या वहां हालात श्रीलंका जैसे हो जाएंगे?

  2. राजस्थान: बीबीसी डॉक्युमेंट्री देखने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ने सस्पेंड कर हॉस्टल से निकाला

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय अजमेर में बीबीसी डॉक्युमेंट्री का विरोध

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस की शाम सात बजे बीबीसी की मोदी पर बनी डॉक्युमेंट्री देखने के मामले में दस छात्रों को 14 दिन के लिए विश्वविद्यालय से सस्पेंड कर हॉस्टल से निकाल दिया गया है.

    सस्पेंड किए गए अधिकतर छात्र दक्षिण भारत के मुस्लिम परिवारों से हैं. इस कार्रवाई को विश्वविद्यालय प्रशासन अनुशासनात्मक कार्रवाई बता रहा है, लेकिन, सस्पेंड हुए छात्र डॉक्युमेंट्री देखने को कार्रवाई की वजह बता रहे हैं.

    इस मामले पर बीबीसी हिंदी ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर आनंद भालेराव से उनका पक्ष लेने की कोशिश की. काफी कोशिशों के बाद उनका पक्ष नहीं मिल पाया.

    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय अजमेर में बीबीसी डॉक्युमेंट्री का विरोध

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    सस्पेंड हुए छात्रों ने क्या कहा?

    सस्पेंड हुए छात्रों को हॉस्टल और यूनिवर्सिटी से बाहर निकाल दिया गया है.

    नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में गुजरात के रहने वाले एक छात्र ने कहा, "26 जनवरी को कुछ दोस्तों ने पोस्टर बनाया कि शाम को विश्वविद्यालय में पोस्ट ऑफिस के पास बीबीसी की मोदी पर बनाई डॉक्युमेंट्री देखेंगे."

    "वहां हमने स्क्रीन नहीं लगाई, शाम को सात बजे फ़ोन पर ही डॉक्युमेंट्री देख रहे थे."

    "वहां सिक्योरिटी भी मौजूद थी, उन्होंने हमसे कहा कि भारत में यह बैन है क्यों देख रहे हो. हमने उनसे कहा कि हम फ़ोन पर देख रहे हैं, इसके बाद सिक्योरिटी ने पुलिस को बुला लिया."

    छात्रों को सस्पेंड किया

    इमेज स्रोत, BBC/MOHAR_SINGH_MEENA

    छात्र ने बताया, "हमें उठने के लिए कहा लेकिन हम बैठकर फ़ोन में डॉक्युमेंट्री देख रहे थे. आठ बजे तक हमने डॉक्युमेंट्री देखी और फिर सब अपने हॉस्टल में चले गए. इस दौरान कोई नारेबाजी नहीं हुई, कुछ देर के लिए बहस ज़रूर हुई थी."

    "इसके बाद वहां एबीवीपी से जुड़े छात्र आए और नारेबाजी करने लगे. इतनी ही देर में हॉस्टल के कुछ व्हॉट्सएप ग्रुप में एबीवीपी वाले चैट कर रहे थे कि यह हमारी पहचान पर खतरा है. सभी बास्केटबॉल कोर्ट में पहुंचे, और नारेबाजी की कि हम देश विरोधी गतिविधियां नहीं होने देंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    'एबीवीपी ने हॉस्टल में लगाए नारे...'

    सस्पेंड हुए छात्र ने बताया, "रात दस बजे एबीवीपी से जुड़े चालीस से पचास छात्र भगवा झंडे लेकर बास्केटबॉल कोर्ट में एकजुट हुए हुए नारेबाजी करने लगे 'देश के गद्दारों भारत छोड़ो', 'देश के गद्दारों को गोली मारो......को'."

    उन्होंने बताया, "रात क़रीब सवा ग्यारह बजे वे लोग भगवा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए हॉस्टल में आ गए. हॉस्टल की लाइट्स बंद कर दी और सभी कमरे के गेट पर लात मारने लगे. हम बहुत घबरा गए थे."

    "उन्होंने छात्रों के नाम की रैंडम लिस्ट बनाई, लिस्ट में अधिकतर मुस्लिम छात्रों के नाम लिखे थे. कई ऐसे नाम लिखे जो हॉस्टल में थे ही नहीं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पहले दो फिर नो छात्रों को किया सस्पेंड

    सस्पेंड हुए एक मुस्लिम छात्र ने बीबीसी से नाम नहीं लिखने की शर्त पर कहा, "26 जनवरी की देर रात तक हंगामा होता रहा. इसके बाद 27 को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर कुछ छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया."

    "28 तारीख़ को फिर एक आदेश जारी किया गया और छात्रों को सस्पेंड किया गया. इस तरह दस छात्रों को सस्पेंड किया गया है."

    उन्होंने बताया, "विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी ने 28 तारीख़ की रात जबरन हम लोगों को हॉस्टल और यूनिवर्सिटी से बाहर निकाल दिया गया. विश्वविद्यालय प्रोक्टर ने हमसे बात तक नहीं की और न ही हमें हमारा पक्ष बताने का मौक़ा दिया. अब प्रोक्टर फ़ोन भी नहीं उठा रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    सस्पेंड हुए छात्र ने आरोप लगाते हुए कहा, "एबीवीपी ने जो लिस्ट बनाई है उसी आधार पर प्रशासन छात्रों को सस्पेंड कर रहा है."

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मेल के ज़रिए सस्पेंशन लेटर भेजे हैं. इस घटना के बाद छात्र इतना घबरा गए हैं कि अधिकतर ने अपने परिजनों को इसके बारे में कोई जानकारी तक नहीं दी है.

    छात्रों को भेजे गए सस्पेंशन लेटर में सस्पेंड करने का कारण विश्वविद्यालय नियम 3.3 और 3.5 का हवाला दिया गया है. छात्रों का कहना है कि नियम 3.3 के अनुसार 'टीचर्स और अथॉरिटी के साथ मिस बिहेव करना' और 3.5 के अनुसार 'गैदरिंग एट इन डिजाइन प्लेस' का ज़िक्र है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    विश्वविद्यालय का क्या कहना है?

    इस विवाद पर विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा ने बीबीसी से फ़ोन पर कहा, "हमने जो दस बच्चों को सस्पेंड किया है, इसका डॉक्युमेंट्री से कोई संबंध नहीं है.

    प्रॉक्टोरियल बोर्ड से यह डिसीप्लिनरी एक्शन लिया गया है. ऐसे एक्शन पहले भी लिए गए हैं. इसको जबरदस्ती डॉक्युमेंट्री के साथ जोड़ा जा रहा है."

    विश्वविद्यालय के प्रोक्टर केएल शर्मा से जब इस मामले में बात करने के लिए फ़ोन किया गया तो उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. मैसेज पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    एबीवीपी ने दिया जवाब

    सस्पेंड हुए छात्रों के एबीवीपी पर लगाए आरोप पर एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा ने बीबीसी हिंदी से फ़ोन पर कहा, "विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बात हुई है. गलत आरोप है कि एबीवीपी की लिस्ट के आधार पर छात्रों को सस्पेंड किया गया है, प्रशासन एबीवीपी थोड़े ही चला रही है."

    "भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिली है जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है."

    होशियार मीणा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है तो माहौल बिगाड़ने का काम कौन कर रहा है. सस्पेंड तो बहुत छोटी कार्रवाई है, ऐसे लोग देश की छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए."

  3. हॉकी पर ओडिशा इतने करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रहा है?

    वीडियो कैप्शन, हॉकी पर ओडिशा इतने करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रहा है?

    ओडिशा में हॉकी का वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है. ओडिशा सरकार हॉकी पर अच्छी खासी रकम खर्च कर रही है. इसके ज़रिए वह हॉकी को भारत में एक बार फिर पुराने दिनों की तरह प्रचलित कर रही है.

    वहीं, कहा जा रहा है कि हॉकी के ज़रिए सरकार अपना प्रचार कर रही है. आखिर हॉकी पर ओडिशा इतने करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रहा है? इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करती यह ख़ास रिपोर्ट.

  4. अदानी समूह में सरकारी निवेश पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- लोगों की गाढ़ी कमाई...

    मायावती

    इमेज स्रोत, ANI

    बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा है हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से अदानी समूह के शेयरों में हुई गिरावट को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है और कहा है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा.

    उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर कहा, "देश में पिछले दो दिनों से गणतंत्र दिवस से ज्यादा प्रमुख अदानी उद्योग ग्रुप के सम्बंध में अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की आई निगेटिव रिपोर्ट व उसका शेयर बाजार पर व्यापक बुरा प्रभाव आदि काफी चर्चाओं में है. सरकार चुप है जबकि देश के करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई उससे जुड़ी हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "शेयरों में धोखाधड़ी आदि के आरोपों के बाद अदानी की सम्पत्ति में 22.6 अरब डालर की कमी और उनके विश्व रैंकिंग घटने से ज्यादा लोग इससे चिन्तित हैं कि सरकार ने ग्रुप में जो भारी निवेश कर रखा है उसका क्या होगा? अर्थव्यवस्था का क्या होगा? बेचैनी व चिन्ता स्वाभाविक. समाधान जरूरी."

    मायावती ने कहा, "संसद के 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के प्रारंभ में ही सरकार को इस मुद्दे पर विस्तार से स्वयं ही वक्तव्य सदन के दोनों सदन में रखना चाहिए ताकि पूरे देश में और खासकर अर्बन मिडिल क्लास परिवारों में आर्थिक जगत तथा अदानी ग्रुप आदि को लेकर छाई बेचैनी व मायूसी थोड़ी कम हो सके."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमेरिका के हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन अदानी समूह के शेयरों में इस गिरावट से एलआईसी को ज़बरदस्त झटका लगा है.

    लेकिन इसका खमियाज़ा जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी को भुगतना पड़ा. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी को इस वजह से 16,627 करोड़ रुपये गंवाने पड़े.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  5. मुग़ल गार्डन अब अमृत उद्यान: नाम बदलने का चलन, राजनीति या कुछ और

    मुग़ल गार्डन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुग़ल गार्डन, राष्ट्रपति भवन

    इस साल दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के मशहूर 'मुग़ल गार्डन' घूमने की चाहत रखने वाले जब 31 जनवरी से वहां पहुंचना शुरू करेंगे तो उन्हें ये नाम कहीं नहीं दिखेगा.

    शनिवार को जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति भवन के सभी बागों का नाम 'अमृत उद्यान' कर दिया गया है और वहां से 'मुग़ल गार्डन' का बोर्ड भी हटा लिया गया.

    राष्ट्रपति भवन कीप्रेस विज्ञप्तिमें कहा गया है कि रविवार से 'अमृत उद्यान' में उद्यान उत्सव 2023 के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी. जनता के लिए इसे 31 जनवरी से 26 मार्च तक के लिए खोल दिया जाएगा.

    राष्ट्रपति की डिप्टी प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के सभी बगीचों को अब 'अमृत उद्यान' कहा जाएगा.

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इस्लामाबाद, रावलपिंडी समेत कई इलाकों में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर समेत देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.

    पाकिस्तान के सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था.

    संगठन के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 150 किलोमीटर दर्ज की गई है, जबकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, बेल्ट के उत्तरी और ऊपरी इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की संभावना है.

    अभी तक जानोमाल के नुक़सान की कोई ख़बर नहीं मिली है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

  7. मोदी सरकार पिछले बजट के अपने वादों पर कितनी खरी उतर पाई

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली भारत सरकार अगले महीने 2024 के आम चुनावों से पहले अपना आख़िरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है.

    हमने ये देखने के लिए उन आधाकारिक आंकड़ों की पड़ताल की कि एक साल पहले जब बजट पेश किया गया तो उस समय किए गए वायदे कितने पूरे हुए.

    आर्थिक विकास और ख़र्च के वायदे

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 का बजट पेश करते हुए कहा था कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की "अनुमानित विकास दर 9.2 फ़ीसदी थी जो कि सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ऊंची है."

    लेकिन वैश्विक मंदी और रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की क़ीमतों में वृद्धि की आशंकाओं को देखते हुए, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पिछले दिसम्बर में देश की विकास दर के अनुमान को संशोधित कर 6.8 फ़ीसदी कर दिया.

  8. पाकिस्तान: पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमत में रिकॉर्ड वृद्धि, जानें नई क़ीमत

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार में 35-35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इस एलान को तत्काल लागू करने का फैसला किया गया है.

    बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत बढ़कर 249.80 रुपये हो गई है जबकि डीजल की कीमत 262.80 रुपये हो गई है. गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग शहरों से पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत की खबरें आ रही थीं.

    इशाक डार के अनुसार, इस कृत्रिम कमी को समाप्त करने के लिए कीमतों में तत्काल वृद्धि का सुझाव दिया गया था और देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

    वित्त मंत्री के मुताबिक केरोसिन के दाम में 18 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. पाकिस्तान में केरोसिन अब 189.83 रुपये प्रति लीटर की दर पर पहुंच गया है.

  9. नेपाल में जनता परेशान लेकिन क्या आने वाला समय और मुश्किल होगा?

    वीडियो कैप्शन, नेपाल में जनता परेशान लेकिन क्या आने वाला समय और मुश्किल होगा?

    भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मौजूद बीबीसी की टीम जब सब्ज़ी मंडी पहुंची तो वहां शिकायतों का अम्बार लगा नज़र आया.

    हालांकि ये हालात कब तक ऐसे ही बने रहेंगे या और अधिक बिगड़ेंगे, इस बारे में फिलहाल कुछ भी पुख़्ता तौर पर कहना मुश्किल है.

  10. क़ुरान जलाए जाने के मामले पर बोले पाकिस्तान के पीएम- इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़...

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने डेनमार्क में क़ुरान जलाए जाने की घटना पर कहा है कि सभ्य समाज को इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए.

    रविवार को उन्होंने ट्विटर पर कहा, "पवित्र क़ुरान की बेहद अपमानजनक बेअदबी हाल में हुई तीसरी ऐसी घटना है जिसका सभ्य समाज को कड़ी निंदा करनी चाहिए. इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ वैश्विक की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा आज है. हम इस बाद से बहुत आहत हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि "कुछ दिन पहले इस्लामोफ़ोब (इस्लाम से डरने वाले व्यक्ति) ने स्वीडन में पवित्र क़ुरान को जलाया था. डेनमार्क में उनके क़ुरान का अपमान करने की हरकत का पाकिस्तान कड़े शब्दों में विरोध करता है."

    "ये बेहद मूर्खतापूर्ण और आक्रामक काम है. बार-बार हो रहे इस घिनौने काम से दुनिया भर के मुसलमानों के मन में ये साफ़ कर दिया गया है कि धार्मिक नफरत फैलाने और हिंसा उकसाने के लिए अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का दुरुपयोग किया जा रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा था कि इसके बाद उस क़ानूनी ढांचे पर सवाल पैदा होता है जिसकी आड़ लेकर इस्लामोफ़ोब बच निकलते हैं और नफ़रत फैलाना जारी रखते हैं.

  11. ऐसा बैंक जहां खाता सबका खुलता है, पर लोन सिर्फ़ औरतों को मिलता है

    वीडियो कैप्शन, ऐसा बैंक जहां खाता सबका खुलता है, पर लोन सिर्फ़ औरतों को मिलता है

    ‘मान देशी महिला सहकारी बैंक’ की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी. यह बैंक महिलाओं के लिए बनाया गया.

    यह भारत का पहला महिलाओं के ज़रिए चलने वाला डिजिटल कोओपरेटिव बैंक है.

    आज इनका लक्ष्य है कि वह दुनिया का पहला महिलाओं का डिजिटल बैंक बनें.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर जानलेवा हमला

    नबा किशोर दास

    इमेज स्रोत, Twitter/Naba Kisore Das

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह हमला झारसुगुड़ा ज़िले में हुआ.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एएनआई के अनुसार, ज़िले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने दास को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना तब हुई जब नब किशोर दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

    गोली लगने के बाद दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी तक इस हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस हमले के बाद इलाक़े में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. बीजू जनता दल के सीनियर नेता दास झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से 2009 से विधायक हैं.

    एएनआई से हुई बातचीत में एक प्रत्यक्षदर्शी और पेशे से वकील राम मोहन राव ने बताया, ''जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे. उसी दौरान एक आवाज़ आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा. भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की. हमें लगा कि जिसने मारा, उसके लिए उसने फायरिंग की है. गोली सीने में लगी है.''

  13. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हनुमान और श्रीकृष्ण के लिए क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हनुमान और श्रीकृष्ण को बताया सबसे बड़ा डिप्लोमेट

    पुणे के एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर रामायण और महाभारत का ज़िक्र करते नज़र आए.

    उन्होंने कहा कि हनुमान और श्रीकृष्ण दुनिया के सबसे बड़े डिप्लोमैट थे. जयशंकर अपनी क़िताब के विमोचन के लिए पुणे में थे, जिसका मराठी में अनुवाद किया गया है.

    इस दौरान वो चीन और पाकिस्तान पर भी टिप्पणी करते नज़र आए.

  14. तुर्की ने अमेरिका और यूरोप जाने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की यात्रा चेतावनी

    तुर्की

    इमेज स्रोत, Reuters

    तुर्की के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों की यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है.

    अपनी चेतावनी में तुर्की ने इन देशों में विदेशी नागरिक और नस्ल विरोधी हमलों की बढ़ती घटनाओं के साथ बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता का ज़िक्र किया है.

    इस चेतावनी में कहा गया है, "टेनेसी राज्य के मेंफिस शहर में पुलिस की हिंसा से टायरी निकोल्स नामक शख़्स की मौत के बाद पूरे अमेरिका में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. दूसरी ओर, यह पाया गया है कि हाल में पूरे अमेरिका में विदेशी नागरिक और नस्ल विरोधी, मौखिक और शारीरिक हमले हुए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में रह रहे या वहां जाने की योजना बनाने वाले तुर्की के नागरिकों से प्रदर्शन वाले इलाक़ों से दूर रहने की अपील की गई है.

    वहीं, एक अन्य बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूरोप के कई देशों में इस्लाम, विदेशी नागरिक और नस्ल विरोधी गतिविधियों में वृद्धि हुई है. साथ ही चरमपंथी संगठनों से जुड़े समूहों द्वारा तुर्की के खिलाफ़ होने वाले प्रदर्शनों में बढ़ोतरी हुई है.

    बयान के अनुसार, "ये घटनाएं यूरोप में धार्मिक असहिष्णुता और घृणा की ख़तरनाक प्रवृत्तियों को बताते हैं. इससे पता चलता है कि यूरोप में नस्लवादी और भेदभावपूर्ण गतिविधियां ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. मुग़ल गार्डन हुआ अमृत उद्यान: राष्ट्रपति भवन के इस बगीचे के बारे में क्या ये जानते हैं आप

    दिल्ली का मुग़ल गार्डन

    इमेज स्रोत, Imtiyaz Khan/Anadolu Agency via Getty Images

    मोदी सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए राष्ट्रपति भवन परिसर में बने मुग़ल गार्डन का नाम अमृत उद्यान करने का फ़ैसला किया है.

    राष्ट्रपति भवन का ये बग़ीचा 1928-29 में बना था.

    मुग़ल गार्डन का नाम बदलने की मांग हिंदू महासभा ने की थी. 2019 में हिंदू महासभा ने मांग की थी कि मुग़ल गार्डन का नाम बदलकर राजेंद्र प्रसाद उद्यान कर दिया जाए.

    उस वक़्त ये मांग नहीं मानी गई थी. लेकिन अब दिल्ली की एक पहचान बन चुके मुग़ल गार्डन को नया नाम दे दिया गया है.

    राष्ट्रपति भवन परिसर में 15 एकड़ में फैले मुग़ल गार्डन को बनाने की प्रेरणा, जम्मू-कश्मीर के मुग़ल गार्डन, ताजमहल के इर्द गिर्द फैले बाग़ीचे और यहां तक कि भारत और फ़ारस की पेंटिंग्स से मिली थी.

  16. अदानी समूह के शेयरों में एलआईसी और एसबीआई के निवेश पर केंद्र जवाब दे: बीआरएस

    तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव

    तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति ने शनिवार को कहा है कि अदानी समूह के शेयरों में एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बड़े निवेश से जुड़े गंभीर सवालों पर केंद्र की एनडीए सरकार को जवाब देने की ज़रूरत है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी ने ये सवाल उठाया है.

    तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव ने कहा, "एनडीए सरकार को हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कुछ गंभीर सवालों के जवाब देने की ज़रूरत है. जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के 77 हज़ार करोड़ और 80 हज़ार करोड़ रुपये अदानी समूह के शेयरों में क्यों निवेश किए गए हैं? एसबीआई और एलआईसी को ऐसा करने के लिए उन पर किसने दबाव डाला था? इस पूरे प्रकरण में कौन उन्हें मदद दे रहा है और उकसा रहा है?"

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केटी रामाराव तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य सरकार में स्थानीय निकाय मामलों के मंत्री हैं.

    भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी मुख्यमंत्री की बेटी के कविता ने एक बयान में कहा है कि केंद्र को एलआईसी, एसबीआई और पूरे बाज़ार पर इस गिरावट से जुड़े सवालों के जवाब देना चाहिए.

  17. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताई मां बनने की सही उम्र, तो लोग बोले- न करें मॉरल पुलिसिंग

    हिमंत बिस्वा सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि महिलाओं को सही समय पर मां बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं के मां बनने के लिए 22 से 30 साल की उम्र के बीच का समय सही हो सकता है. सरमा के इस बयान के बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है.

    'हिन्दुस्तान टाइम्स'की ख़बर के मुताबिक़ सरमा ने गुवाहाटी के एक कार्यक्रम में कहा, "महिलाओं के लिए मां बनने की सबसे सही उम्र 22 से 30 साल के बीच है. अगर महिलाएं इसे फॉलो करें तो मां और बच्चे दोनों के लिए ये अच्छा होगा."

    सरमा ने ये भी कहा कि 30 के आसपास पहुंच रही महिलाओं को जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए.

    अख़बार लिखता है कि सरमा राज्य में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को नीचे लाने की कोशिश से जुड़े एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. वो इस दिशा में अपनी सरकार की कोशिशों की जानकारी दे रहे थे. उनके मुताबिक़ जल्दी शादी और गर्भाधान जच्चा-बच्चा मृत्यु दर बढ़ने की एक अहम वजह है.

  18. पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री देखने पर राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10 स्टूडेंट्स निलंबित

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीबीसी की डॉक्यमेंट्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अजमेर ज़िले में स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस के दिन पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' देखने के आरोप में अपने 10 विद्यार्थियों को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है.

    फ़िल्म देखने के एक दिन बाद यानी शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की ओर से जारी एक आदेश में इस फ़ैसले की जानकारी दी गई है.

    इस आदेश के अनुसार, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से की गई एक जांच के बाद इन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अध्यादेश संख्या 47 के तहत तुरंत प्रभाव से 14 दिनों के लिए अध्ययन गतिविधि और हॉस्टल, दोनों से निलंबित किया जाता है.

    CURAJ

    इमेज स्रोत, CURAJ

    बताया गया है कि ये सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन पर ये डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई बताया है.

    प्रॉक्टर ने छात्रों के नाम से जारी एक एडवाइज़री ने विद्यार्थियों से परिसर में क़ानून और व्यवस्था बनाए रखने के साथ नारेबाज़ी करने से बचने को कहा है.

    CURAJ

    इमेज स्रोत, CURAJ

    वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने जारी एक अन्य आदेश में बताया है कि सक्षम अथॉरिटी ने इस डॉक्युमेंट्री के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है, इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपने विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक करें.

    इस आदेश में यह भी बताया गया कि जिस किसी भी एकेडमिक गतिविधि में लोगों के इकट्ठा होने की ज़रूरत होगी, उसके लिए रजिस्ट्रार से अनुमति लेनी होगी.

    CURAJ

    इमेज स्रोत, CURAJ

  19. भारत जोड़ो यात्रा: विपक्षी नेता के तौर पर राहुल गांधी की स्वीकार्यता कितनी बढ़ी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, INC @Twitter

    सात सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 दिसंबर को कश्मीर के श्रीनगर में ख़त्म हो जाएगी.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई राज्यों से होते हुए क़रीब 3750 किलोमीटर की पदयात्रा कर इसे पूरी की है.

    ख़ुद राहुल गांधी और कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश कहते रहें हैं कि भारत जोड़ो यात्रा को चुनावी राजनीति से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए.

    राहुल गांधी जब राजस्थान में थे तो पत्रकारों से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा 'चुनाव जीतो' या 'चुनाव जिताओ यात्रा' नहीं है.

  20. ईरान में 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 300 से अधिक घायल

    ईरान में भूकंप

    इमेज स्रोत, Isna News Agency/AFP via Getty Images

    ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी आईआरएनए ने ख़बर दी है कि देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक शक्तिशाली भूकंप आया है जिसके कारण वहां कई इमारतों को नुक़सान पहुंचा है.

    रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है.

    ये भूकंप स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 9 जब तक 44 मिनट पर आया और इसकी केंद्र ज़मीन के भीतर सात किलोमीटर भीतर था.

    भूकंप का केंद्र उत्तरपश्चिम ईरान के वेस्ट अज़रबैजान प्रांत का खोय शहर था. ये इलाक़ा तुर्की के साथ सटी ईरान की सीमा के नज़दीक है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सैंकड़ों में है घायलों की ताताद

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    भूकंप के कारण कई घरों को नुक़सान पहुंचने की ख़बर है.

    वहीं समाचार एजेंसी एएफ़पी ने कहा है कि वेस्ट अज़रबैजान के गवर्नर सादिक मोतमदीन ने आईआरएनए को बताया है कि भूकंप के कारण दो लोगों की मौत हुई है जबकि 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कई देशों में महसूस किए गए झटके

    भूकंप के बारे में जानकारी देने वाले यूरोपीय-भूमध्यसागरीय केंद्र ने बताया है कि भूकंप के झटके तुर्की, इराक़, आर्मीनिया और अज़रबैजान में भी झटके महसूस किए गए.

    राहत और बचाव दल को वेस्ट अज़रबैजान प्रांत भेजा गया है, जहां के खोय शहर में घरों और अन्य इमारतों के तहस-नहस होने की सूचना है.

    इमरजेंसी सेवा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि भूकंप से प्रभावित कुछ इलाकों में बर्फबारी हो रही है. वहीं बिजली कटौती से भी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

    ईरान में भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टेक्टोनिक प्लेट के नज़दीक होने के कारण ईरान में भूकंप की घटनाएं होती रहती हैं.

    इसी साल जनवरी 18 को खोय में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें सैंकड़ों लोग घायल हुए थे.

    साल 2020 में ईरान के पश्चिमी इलाक़े में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें क़रीब नौ लोगों की मौत हो गई थी.

    साल 1990 में ईरान ने अपना अब तक का सबसे भयेकर भूकंप देखा था जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई थी. देश के उत्तर में आए इस भूकंप के कारण 40 हज़ार लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग घायल हुए. इस भूकंप ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया था.