पहले टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया

न्यूज़ीलैंड ने भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है..

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and वात्सल्य राय

  1. सऊदी अरब फ़ुटबॉल पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहा?

    वीडियो कैप्शन, सऊदी अरब फ़ुटबॉल पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहा?

    फुटबॉल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सऊदी अरब का नया रिश्ता बनने के बाद सऊदी अरब के अल नस्र क्लब और रोनाल्डो के बीच लगभग 200 मिलियन डॉलर का क़रार हुआ है.

    इसे अब तक की सबसे महंगी डील मानी जा रही है. अब उसके साथ सवाल है कि अब तक के इस सबसे महंगे डील सौदे से रोनाल्डो को तो फायदा है ही सऊदी अरब इससे क्या हासिल कर पाएगा?

  2. डीयू और आंबेडकर यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा

      • Author, दिलनवाज़ पाशा
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    डॉक्टर आंबेडकर यूनिवर्सिटी

    दिल्ली विश्वविद्यालय और आंबेडकर यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा और प्रदर्शन हुआ.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स के पास प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया गया है

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उधर, वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने आंबेडकर यूनिवर्सिटी में फ़िल्म की स्क्रीनिंग का एलान किया था. छात्र प्रोजेक्टर लेकर आए थे.

    लेकिन प्रशासन ने बिजली काट दी और इंटरनेट बंद कर दिया जिसकी वजह से डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकनी पड़ी.

    स्क्रीनिंग कर रहे छात्रों का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिश भी की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुलिस बल के यूनिवर्सिटी में दाख़िल होने के बाद वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन भी किया. आंबेडकर यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा नेहा इस प्रदर्शन में मौजूद थीं.

    बीबीसी से बात करते हुए नेहा ने कहा, "प्रशासन फ़िल्म की स्क्रीनिंग को रोक रहा है. इससे पहले जेएनयू और जामिया में स्क्रीनिंग को रोका गया. अब आंबेडकर यूनिवर्सिटी में रोका जा रहा है. पुलिस यूनिवर्सिटी में दाख़िल हुई. हम इसी का विरोध कर रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    मौके पर मौजूद एक पत्रकार के मुताबिक इंटरनेट और बिजली काटे जाने के बाद छात्रों ने लैपटॉप पर चलाकर डॉक्युमेंट्री को देखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री भारत में रिलीज नहीं हुई है.

    भारत सरकार ने इसे प्रोपेगैंडा बताकर खारिज किया है.

    वहीं बीबीसी ने भारत सरकार की आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि गंभीर शोध के बाद इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है. ये फ़िल्म दो हिस्सों में बीबीसी 2 चैनल पर रिलीज़ की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    भारत सरकार ने इंटरनेट मीडिया पर इस फ़िल्म को ब्लॉक कर दिया है और आपात शक्तियों का इस्तेमाल करके इसके लिंक ट्विटर और यूट्यूब से हटवा दिए हैं.

    आंबेडकर यूनिवर्सिटी से पहले जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इस फ़िल्म को स्क्रीन करने के प्रयास किए गए थे.

  3. मरियम नवाज़ भी अपने पिता और चाचा की तरह बन पाएंगी पाकिस्तान की पीएम?

    मरियम नवाज़

    इमेज स्रोत, TWITTER @Nadeem Malik

    पाकिस्तान में इस साल चुनाव होने की उम्मीद है. देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान अप्रैल 2022 में सत्ता से बाहर होने के बाद से ही जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. उस समय से हुए कई उपचुनावों और जनमत सर्वेक्षणों की मानें तो पाकिस्तान के नेताओं में फ़िलहाल वे सबसे अधिक लोकप्रिय हैं.

    वहीं कई जानकारों की राय में एक दर्जन से ज़्यादा दलों के विपक्षी गठबंधन के पास करिश्माई नेतृत्व की कमी है.

    दूसरी तरफ़ राजनी​तिक मोर्चे पर कई हार झेलने के बाद अब ऐसा लगता है कि सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (पीएमएल-एन) अपना 'तुरुप का पत्ता' चलने जा रही है.

    पीएमएल-एन अपने प्रमुख नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ को पार्टी के चीफ़ ऑर्गनाइज़र के तौर पर उतार रही है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, #U19T20WorldCup : भारतीय महिला टीम फ़ाइनल में, न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट से हराया

    भारतीय टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    भारत ने न्यूज़ीलैंड पर आठ विकेट से ज़ोरदार जीत हासिल की. भारतीय टीम ने 34 गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

    29 जनवरी को खेले जाने वाले फ़ाइनल में भारतीय टीम का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा. दूसरा सेमीफ़ाइनल भी आज खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी.

    न्यूज़ीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन बना सकी. भारत के लिए पार्श्वी चोपड़ा ने तीन विकेट लिए.

    भारत ने 108 रन का लक्ष्य 15वें ओवर में दो विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया.

    भारत के लिए श्वेता सेहरावत ने नाबाद 61 और सौम्या तिवारी ने 22 रन बनाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. महाराष्ट्र का ये आदिवासी बहुल गांव कैसे बना करोड़पति?

    वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र का ये आदिवासी बहुल गांव कैसे बना करोड़पति?

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में गोंड आदिवासियों का गांव है मेंढा लेखा. यह गांव आज देशभर के कई दूसरे गांवों के लिए एक प्रेरणा बन गया है.

    लेकिन इस गांव ने ऐसा क्या किया जो बाकी गांवों के लिए उदाहरण बन गया. इस गांव के लोगों ने महात्मा गांधी के विचार ग्राम स्वराज को अपनाया. देखिए बीबीसी की ख़ास सिरीज़ द चेंजमेकर्स की यह कहानी.

  6. बिहार: जेडीयू में 'अलग- थलग' पड़े उपेंद्र कुशवाहा का ज़ोरदार हमला, जवाब में नीतीश ने दी ये सलाह

      • Author, चंदन कुमार जाजवड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    उपेंद्र कुशवाहा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उपेंद्र कुशवाहा

    जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में खुद को 'अलग- थलग' करने का आरोप लगाया है. कुशवाहा ने ये भी कहा कि पार्टी में शामिल करते वक़्त उनसे जो वादे किए गए थे, वो पूरे नहीं हुए हैं.

    कुशवाहा ने आज (शुक्रवार को) पत्रकारों से कहा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कुछ बातें कही जा रही हैं और मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) ने भी उन बातों को बढ़ावा दिया है."

    दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा को सलाह दी है कि उन्हें पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बाहर बात नहीं करनी चाहिए.

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    उपेंद्र कुशवाहा बीते कुछ समय से पार्टी नेतृत्व के ख़िलाफ़ बयान देते रहे हैं. इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं. वो साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे.

    कुशवाहा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया और कहा, "जब कभी पार्टी कमज़ोर हुई तब मुझे बुलाया गया. जब 43 सीटों (बिहार विधानसभा में) पर आ गए तब उपेंद्र कुशवाहा को बुलाया गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "मैं जब पार्टी में आया था तभी पार्टी को नंबर 1 बनाने की ज़रूरत बताई थी लेकिन दो साल में एक बार भी मुख्यमंत्री ने मुझे फ़ोन करके नहीं बुलाया कि आइए बात करनी है."

    उन्होंने कहा, "पार्टी और मंत्रिमंडल में आने जाने वाले लोग हैं. पार्टी अध्यक्ष भी आए गए वाले हैं और मुझे कहते हैं कि कई बार आए गए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री आज जिन्हें (बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को) आगे बढ़ाने की बात करते हैं, उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रहते हुए मुख्यमंत्री पर निजी हमले किए थे.

    नीतीश कुमार का जवाब

    उपेंद्र कुशवाहा के आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "क्या आपने कभी किसी राजनीतिक दल के भीतर होने वाली चर्चाओं पर बार-बार बाहर बात करते देखा है? लोगों को पार्टी में मिल कर बात करनी चाहिए. "

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने आगे कहा, "हमारा इतना स्नेह है कि पार्टी से कोई चला भी जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता."

    उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के संबंध बनते बिगड़ते रहे हैं.

    कुशवाहा एनडीए का भी हिस्सा रह चुके हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी आरएलएसपी का मायावती की बहुजन समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ गठबंधन था लेकिन उनकी पार्टी कोई सीट नहीं जीत पाई थी.

    चुनाव के बाद वो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे.

  7. भारतीय सेना के कुत्ते 'ज़ूम' को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

    वीडियो कैप्शन, भारतीय सेना के कुत्ते 'ज़ूम' को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

    भारतीय सेना के कुत्ते 'ज़ूम' को मेंशन-इन-डिस्पेचेस गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाज़ा गया है.

    28 आर्मी डॉग यूनिट के इस कुत्ते को 13 अक्टूबर 2022 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो गोलियां लगी थीं.

    बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई थी. ज़ूम को मरणोपरांत गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

  8. कंगना: 'पठान सिर्फ़ एक फ़िल्म हो सकती है.... गूंजेगा तो यहां सिर्फ़ जय श्री राम'

    कंगना

    इमेज स्रोत, ANI

    शाहरुख ख़ान की फ़िल्म 'पठान' में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सकारात्मक छवि दिखाने की आलोचना की है.

    उन्होंने कहा है, "वे सभी लोग जो ये दावा कर रहे हैं कि पठान नफ़रत के ऊपर प्यार की जीत का प्रतीक है, मैं उनसे सहमत हूं लेकिन ये किसकी नफ़रत के ऊपर किसके प्यार की जीत है? सीधे मुद्दे पर आते हैं, कौन लोग टिकट खरीद रहे हैं और फ़िल्म को कामयाब बना रहे हैं? हां, ये भारत का प्यार है और सबको साथ लेकर चलने की भावना है जहां 80 फ़ीसदी हिंदू रहते हैं और इसके बावजूद फ़िल्म का नाम पठान है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "जिसमें हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और आईएसआई की अच्छी छवि दिखाई गई है और फ़िल्म कामयाबी से चल रही है. ये नफ़रत के ऊपर भारत की भावना है जो इसे महान बनाता है. ये भारत का प्यार है जो दुश्मनों की ओछी राजनीति और नफ़रत के ऊपर जीत है."

    उन्होंने कहा, "लेकिन वे सभी लोग जिन्हें बेहद उम्मीदें हैं, वो नोट कर लें कि... पठान सिर्फ़ एक फ़िल्म हो सकती है.... गूंजेगा तो यहां सिर्फ़ जय श्री राम." "मैं इस बात में यकीन रखती हूं कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफ़ग़ान पठानों से अलग हैं.... मूल बात ये है कि भारत कभी भी अफ़ग़ानिस्तान नहीं हो सकता है. हम सभी जानते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में क्या हो रहा है. वहां नर्क से भी बुरे हालात हैं. इसलिए कहानी के अनुसार, इस फ़िल्म का नाम इंडियन पठान रहता तो उचित रहता."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  9. COVER STORY: तालिबान की नज़रों से बचकर 'सीक्रेट' स्कूल जाती लड़कियां

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान की नज़रों से बचकर 'सीक्रेट' स्कूल जाती लड़कियां

    अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने लड़कियों की तालीम पर पाबंदी लगा दी है.

    इससे उनकी ज़िंदगी पर क्या असर पड़ रहा है और अब वो पढ़ने के लिए कैसे अपनी जान जोख़िम में डाल रही हैं.

    इसी की बात आज कवर स्टोरी में.

  10. पीएम मोदी ने दिए छात्रों को परीक्षा के टिप्स, कहा- आलोचना अच्छी चीज़ है लेकिन...

    मोदी

    इमेज स्रोत, BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 'परीक्षा पर चर्चा' के छठे संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की.

    उन्होंने कहा कि आलोचना अच्छी चीज़ है लेकिन कुछ लोग आदतन आलोचना करते हैं, उस पर ध्यान मत दीजिए क्योंकि उनका इरादा कुछ और होता है.

    परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को टिप्स देते हुए कहा, "कभी-कभी होता है कि आलोचना करने वाला कौन हैं, ये महत्वपूर्ण होता है. जो अपना है, वो कहता है तो आप उसे सकारात्मक लेते हैं, लेकिन जो आपको पसंद नहीं है, वो कहते हैं तो आपको गुस्सा आता है. आलोचना करने वाले आदतन आलोचना करते रहते हैं तो उसे एक बक्से में डाल दीजिए क्योंकि उनका इरादा कुछ और है. ऐसे लोग हैं जो बहुत मेहनत करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    "कुछ लोगों के लिए कड़ी मेहनत उनके जीवन के शब्दकोश में मौजूद नहीं है. कुछ मुश्किल से स्मार्ट वर्क करते हैं और कुछ स्मार्ट तरीके से हार्ड वर्क करते हैं. हमें इन पहलुओं की बारीकियों को सीखना चाहिए और परिणाम के लिए उसी अनुसार काम करना चाहिए."

    उन्होंने कहा, "हम राजनीति में कितने ही चुनाव क्यों न जीत लें लेकिन ऐसा दबाव पैदा किया जाता है कि हमें हारना नहीं है. चारों तरफ से दबाव बनाया जाता है. क्या हमें इन दबावों से दबना चाहिए? अगर आप अपनी ऐक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे. कभी भी दबावों के दबाव में न रहें."

    "मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं. ये जो मूल्यों में बदलाव आया है, ये समाज के लिए खतरनाक है. अब जिंदगी बदल चुकी है, जगत बहुत बदल चुका है. आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है. नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    "सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं, वैसे भी जीवन में हमें समय के प्रबंधन के प्रति जागरूक रहना चाहिए. काम का ढेर इसलिए खड़ा हो जाता है क्योंकि समय पर उसे नहीं किया गया. काम करने से कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष होता है. काम ना करने से थकान होती है कि इतना काम बचा है."

    उन्होंने कहा कि एक बार आप इस सत्य को स्वीकार कर लेते हैं कि मेरी एक क्षमता है और मुझे अब इसके अनुकूल चीजों को करना है... आप जिस दिन अपने सामर्थ्य को जान जाते हैं, उस दिन बहुत बड़े सामर्थ्यवान बन जाते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    'कुछ लोग आदतन आलोचना करते हैं'

    "आदतन आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दीजिए. हमें अपना फोकस कभी छोड़ना नहीं चाहिए. मां-बाप से भी मेरा आग्रह है कि टोका-टोकी के जरिए आप अपने बच्चों को 'मोल्ड' नहीं कर सकते."

    "हर मां-बाप अपने बच्चों का सही मूल्यांकन करें और बच्चों के भीतर हीन भावना को ना आने दें."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    स्क्रीन टाइम का उदाहरण

    पीएम मोदी ने कहा, "हमारे देश में अब गैजेट-यूज़र्स के लिए औसतन छह घंटे का स्क्रीन-टाइम है. यह निश्चित रूप से उस समय और ऊर्जा की मात्रा को दर्शाता है जो किसी व्यक्ति की ओर से अर्थहीन और उत्पादकता के बिना निकाल दी जाती है. यह गहरी चिंता का विषय है और लोगों की रचनात्मकता के लिए खतरा है."

  11. नेपाल के लिए खाड़ी के इस्लामिक देश इतने अहम क्यों हो गए हैं?

    नेपाली युवा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    काठमांडू का थमेल अपनी नाइट लाइफ़ के लिए जाना जाता है, लेकिन बाक़ी काठमांडू 10 बजते-बजते सो जाता है.

    जैसे-जैसे रात चढ़ती है, थमेल में लाइव म्यूजिक और डांस बार का शोर बढ़ने लगता है. पूरा थमेल शराब और लोकप्रिय संगीत के शोर में डूब जाता है.

    यहाँ के डांस बार में हिंदी और पंजाबी गाने भी ख़ूब बजते हैं.

    लेकिन कभी न थमने वाला थमेल क्या अब थमता दिख रहा है? गुरुवार की रात के क़रीब 11 बज रहे हैं और सड़कें ख़ाली हैं.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, दलाल स्ट्रीट में हाहाकार, सेंसेक्स में भारी गिरावट, अदानी समूह के ज़्यादातर शेयर लोअर सर्किट में

    दलाल स्ट्रीट

    इमेज स्रोत, ANI

    गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद खुले शेयर बाज़ारों में शुक्रवार का दिन भी भारी गिरावट के नाम रहा.

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को 1000 अंकों से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी फिसलकर 17600 से भी नीचे चला गया.

    बजट 2022-23 से पहले निवेशकों में तनाव का माहौल है और उसका असर शेयर बाज़ारों में भारी बिकवाली के रूप में दिखा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अदानी पोर्ट्स, अदानी इंटरप्राइजेज, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बीपीसीएल के शयरों में निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई.

    बुधवार को हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदानी समूह के शेयरों में गिरावट के बाद शुक्रवार को भी समूह की कंपनियों में लोअर सर्किट लगने का सिलसिला देखा गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अदानी पोर्ट के शेयर की क़ीमतें दो साल के निचले स्तर पर हैं. अदानी ट्रांसमिशन, अदानी ग्रीन और अदानी टोटल गैस की शेयर कीमतों में भी शुक्रवार को लोअर सर्किट लगा है.

    बाज़ार के जानकारों का कहना है कि बजट, अदानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली, साल 2023 के लिए भारत के विकास के अनुमानों में कटौती और विदेशी निवेशकों के द्वारा पैसा निकालने के कारण गिरावट देखी जा रही है.

  13. पठान फ़िल्म का पहला शो देखकर आए लोग क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, पठान फ़िल्म का पहला शो देखकर आए लोग क्या बोले?

    शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज़ हो चुकी है.

    रिलीज़ होने से ही पहले ये फ़िल्म विवादों में रही है. इस फिल्म का पहला शो देखने वाले लोग क्या बोले?

  14. भारत Vs न्यूज़ीलैंड U19: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

    शेफ़ाली वर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शेफ़ाली वर्मा

    भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के साथ दक्षिण अफ़्रीका में सेमीफ़ाइनल मैच खेल रही है.

    भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया.

    शेफ़ाली वर्मा की कप्तानी में टीम ने बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ मैच बड़े अंतर से जीतने के बाद अपनी सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत के प्लेइंग इलेवन: शेफ़ाली वर्मा (कप्तान), श्वेता शेरावत, सौम्या तिवारी, गोंगाडी तृषा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीता साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, सोनम यादव.

  15. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

    वीडियो कैप्शन, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस पर लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

    ये वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आया है जिसमें NCC की ड्रेस पहने छात्र अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रहे हैं.

    ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विवाद हो गया.

    वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक छात्र एएमयू ज़िंदाबाद का नारा लगाता है तो सभी छात्र उसका साथ देते हुए नारा लगाते हैं.

    फिर वही छात्र 'एएमयू जिंदाबाद' के बीच में अचानक 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाने शुरू कर देता है.

    इसके बाद वहीं NCC की ड्रेस पहने एक नौजवान उसे ऐसा करने से रोकता है.

    वीडियो: अदनान ख़ान, बीबीसी के लिए

  16. केरल में हुई पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    केरल

    इमेज स्रोत, Kerala PCC

    केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के शांगुमुखम बीच पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की. पार्टी कुछ दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों में भी इसी तरह की 'स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रही है.'

    बड़ी संख्या में लोग, जो आम तौर पर बीच घूमने आते हैं उन्होंने डॉक्युमेंट्री देखी, जबकि पुलिसकर्मियों की टुकड़ी को निगरानी के लिए तैनात रखा गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केरल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जीएस बाबू ने बीबीसी हिंदी को बताया, "बीच पर बड़ी संख्या में पर्यटक भी थे. वहां कुछ संघ परिवार के सदस्य भी थे, लेकिन भीड़ को देखकर उन्होंने कुछ नहीं किया."

    पोथनकोड और नेदुमंगड में युवा मोर्चा के कुछ सदस्यों की ओर से स्क्रीनिंग को बाधित करने की कोशिश की गई, जिन्हें पुलिस ने मौके से हटाया. इसे छोड़कर शहर से किसी भी तरह अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को वाम दलों और कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठनों ने डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. एक वक़्त ऐसा था जब तनाव बढ़ता नज़र आया क्योंकि हालात ऐसे बन रहे थे कि दोनों पार्टियों के छात्र युवा मोर्चा के प्रदर्शनकारियों से भिड़ने वाले थे.

    इसके बाद पुलिस ने शासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थोड़ा बलप्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को हटाया.

  17. BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

    धीरेंद्र शास्त्री

    इमेज स्रोत, FB/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIAL

    नमस्ते. उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.

    हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.

    ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

    ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.

  18. दुबई जाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस को इस शर्त पर मिली कोर्ट से इजाजत

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    जैकलीन फर्नांडिस

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, जैकलीन फर्नांडिस

    दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 27 जनवरी से 30 जनवरी के बीच दुबई यात्रा करने की इजाजत दे दी है.

    दो सौ करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रमुख अभियुक्त सुकेश चंद्रशेखर के साथ आरोपों का सामना कर रहीं जैकलीन फर्नांडिस पेप्सिको इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दुबई जाना चाहती थीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने बुधवार को दुबई यात्रा के लिए नई याचिका दायर की थी.

    पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज शैलेंद्र मलिक ने शुक्रवार को कुछ शर्तों के साथ जैकलीन को दुबई यात्रा की इजाजत दे दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कोर्ट ने जैकलीन को कहा है कि उन्हें इस यात्रा के लिए एक करोड़ रुपये की राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट जमा करने के लिए कहा है और साथ में जैकलीन को भारत लौटने पर कोर्ट को इसकी जानकारी भी देनी होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    37 वर्षीय जैकलीन एक श्रीलंकाई नागरिक हैं और उन्हें इस मामले में 15 नवंबर, 2022 को जमानत दी गई थी.

  19. कहानी ज़िंदगी की: एक शाम ज़िंदगी के नाम.. कहानी रवि प्रकाश की, तीसरा एपिसोड

    कहानी रवि प्रकाश की

    एक शाम ज़िंदगी के नाम..कहानी रवि प्रकाश की: तीसरा एपिसोड

    बंद मुठ्ठी से रेत की तरह फिसलती ज़िंदगी को रोकने का तरीका क्या है. रवि प्रकाश ने क्या किया...

    ये पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  20. अमेरिका: जो बाइडन ने भारतीय मूल के राजा चारी को ब्रिगेडियर जनरल पद के लिए किया नॉमिनेट

    राजा जे चारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा जे चारी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एयर फ़ोर्स ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए नामांकित किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नामांकन की घोषणा गुरुवार को की गई.

    अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, अब इसकी पुष्टि सीनेट की तरफ़ से की जाएगी, जहां सभी सैन्य नियुक्तियों को मंजूरी दी जाती है. 45 साल के चारी वर्तमान में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर टेक्सास में क्रू-3 कमांडर और अंतरिक्ष यात्री के रूप में कार्यरत हैं.

    राजा ने मैसैचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी एमआईटी से एयरोनॉटिक्स में मास्टर्स डिग्री हासिल की. इससे पहले उन्होंने मैरीलैंड के पटक्सेंट नदी में अमेरिकी नेवल टेस्ट पायलट स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी.

    चारी ने 461वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर के रूप में काम किया और कैलिफोर्निया में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस में F-35 इंटीग्रेटेड टेस्ट फोर्स के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं.