पहले टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया

न्यूज़ीलैंड ने भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है..

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and वात्सल्य राय

  1. पहले टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया

    भारत

    इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN/AFP via Getty Images)

    रांची में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 21 रन से हराकर तीन मैचों की सिरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है.

    भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया.

    न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए. न्यूज़ीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में डेरल मिचेल की पारी का अहम योगदान रहा. उन्होंने नाबाद 59 रन (30 बॉल, तीन चौके, पांच छक्के) बनाए.

    न्यूज़ीलैंड के लिए डेवन कॉनवे ने 52, फिन एलन ने 35 और ग्लेन फिलिप ने 17 रन बनाए.

    भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 51 रन दिए. उन्होंने 20वें ओवर में 27 रन खर्च कर दिए.

    जवाब में भारत की शुरुआत ख़राब रही. 15 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे.

    हालांकि सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला. उन्होंने 47 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए.

    भारत 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सका.

    इससे पहले भारत ने तीन मैचों की वनडे सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 3-0 से मात दी थी

  2. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.727 अरब डॉलर की वृद्धि

    विदेशी मुद्रा भंडार

    इमेज स्रोत, ADEK BERRY/AFP/GETTYIMAGES

    रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 20 जनवरी को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1.727 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है और ये बढ़कर 573.727 अरब डॉलर हो गया है.

    यह दूसरा हफ़्ता है जब देश के ख़ज़ाने में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है. इससे पहले वाले हफ़्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 10.417 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के साथ अपने रिकॉर्ड स्तर पर था.

    डॉलर के मुक़ाबले रुपये पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रिज़र्व बैंक को इसमें कुछ पैसे ख़र्च करने पड़े थे, तभी से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख़ देखा जा रहा था.

    अक्टूबर, 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार में 14.721 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. उत्तराखंड के जोशीमठ में निकाली गई जन आक्रोश रैली, आसिफ अली, बीबीसी हिंदी के लिए

    जोशीमठ रैली

    इमेज स्रोत, Asif Ali

    उत्तराखंड के जोशीमठ में आज जन आक्रोश रैली निकाली गई.

    "जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति" के बैनर तले नगर क्षेत्र में निकाली गई इस रैली में आपदा प्रभावित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

    रैली में नौकरीपेशा, व्यापारी, छात्र और महिलाएं शामिल थीं. रैली में शामिल कई लोग एनटीपीसी के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे थे.

    इसे देखते हुए पुलिस ने टीसीपी बाज़ार से लेकर एनटीपीसी टाउनशिप तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे.

    जोशीमठ के स्थानीय लोग सरकार से 'एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना' के निर्माण कार्य को बंद करने की मांग कर रहे हैं.

    'जोशीमठ संघर्ष समिति' का आरोप है, "जोशीमठ में भूधंसाव का कारण एनटीपीसी की भूमिगत टनल है."

    इससे पहले 26 जनवरी को स्थानीय लोगों ने जोशीमठ में 'तिरंगा यात्रा' निकाली थी.

    उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव डा. रनजीत सिन्हा ने बताया है कि 95 प्रभावित किराएदारों को 47.50 लाख की धनराशि राहत के रूप में दी गई है.

    आपदा सचिव के मुताबिक़ सर्वेक्षण में दरारों वाले भवनों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

  4. लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: ज़मानत पर जेल से बाहर आए आशीष मिश्र

      • Author, प्रशांत पांडेय
      • पदनाम, लखीमपुर खीरी से बीबीसी हिंदी के लिए
    आशीष मिश्र

    इमेज स्रोत, SHADAB RIZVI

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में अभियुक्त आशीष मिश्र उर्फ़ मोनू आज (शुक्रवार को) ज़मानत पर जेल से रिहा हो गए. वो क़रीब नौ महीने से जेल में बंद थे.

    देर शाम तीन- तीन लाख रुपये के दो ज़मानतदारों के सत्यापन के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया. आशीष मिश्र केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं.

    जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक़, "सेशन कोर्ट से ज़मानत के काग़ज़ात आने के बाद आशीष को जेल मैनुअल के मुताबिक़ रिहा किया गया."

    आशीष मिश्र को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ज़मानत मिली है. रिहाई के बाद आशीष तेज़ क़दमों से चलते हुए जेल के पीछे पहुंचे. उन्होंने नीला कोट पहना हुआ था. उनके साथियों ने जेल के पीछे कार खड़ी की हुई थी. वो उसी में सवार होकर चले गए.

    क्या है मामला?

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर 2021 को प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी. इस घटना में चार किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी.

    इस मामले में आशीष और 13 अन्य लोग अभियुक्त हैं. एसआईटी ने जाँच के बाद आशीष समेत 14 लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल की थी.

    आशीष और बाक़ी अभियुक्त तभी से ज़िला जेल में बंद थे.आशीष को बीच में हाईकोर्ट से ज़मानत मिली थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया.

    अब सुप्रीम कोर्ट ने ही आशीष को आठ सप्ताह की सशर्त अंतरिम ज़मानत दी है. अभी बाक़ी 12 अभियुक्त लखीमपुर ज़िला जेल में ही हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने काउंटर केस में बंद चार अभियुक्तों को भी ज़मानत दी है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, रांची टी-20: न्यूज़ीलैंड ने भारत को दी 177 रन की चुनौती

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    न्यूज़ीलैंड ने रांची में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 मैच में भारत को जीत के लिए 177 रन की चुनौती दी है.

    भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया.

    न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए. न्यूज़ीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में डेरल मिचेल की पारी का अहम योगदान रहा. उन्होंने नाबाद 59 रन (30 बॉल, तीन चौके, पांच छक्के) बनाए.

    न्यूज़ीलैंड के लिए डेवन कॉनवे ने 52, फिन एलन ने 35 और ग्लेन फिलिप ने 17 रन बनाए.

    भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे महंगे गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 51 रन दिए. उन्होंने 20वें ओवर में 27 रन खर्च कर दिए.

    भारत ने तीन मैचों की वनडे सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 3-0 से मात दी. ट्वेंटी-20 सिरीज़ में भी तीन मैच खेले जाएंगे.

  6. एएमयू में धार्मिक नारे लगाने के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित, एक छात्र निलंबित

    एएमयू

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान धार्मिक नारे लगाने के मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है. इस मामले में एक छात्र को निलंबित भी किया गया है.

    इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एनसीसी की यूनिफ़ॉर्म पहने छात्र 'अल्लाह-हू-अकबर' के नारे लगाते दिख रहे थे.

    ये वीडियो क़रीब 17 सेकेंड का है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एएमयू के प्रवक्ता उमर पीरज़ादा ने बताया कि जांच कमेटी को पांच दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

    उन्होंने बताया कि कमेटी पूरी घटना की जांच करेगी. प्रवक्ता ने बताया कि वीडियो में नज़र आ रहे एक छात्र को आज (शुक्रवार को) निलंबित कर दिया गया.

    अलीगढ़ के एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और एएमयू प्रशासन से इस मामले में क़ानूनी क़दम उठाने को कहा है.

    भारतीय जनता पार्टी के नेता नीशीत शर्मा ने इसे 'बहुत गंभीर मामला' बताया है.

    वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अमीश जामई ने कहा है कि ये घटना संस्थान को बदनाम करने के लिए की गई है.

  7. हॉकी पर ओडिशा इतने करोड़ों रुपये क्यों खर्च कर रहा है?

  8. 85 साल बाद आज थम जाएगा बीबीसी अरबी रेडियो का प्रसारण

    बुश हाउस (बीबीसी अरबी सेवा का पूर्व मुख्यालय)

    बीबीसी अरबी रेडियो सेवा का 85 साल से जारी प्रसारण का सिलसिला आज थमने जा रहा है.

    बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ की अरबी सेवा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ़ोकस करेगी.

    बीबीसी अरबी रेडियो मध्य पूर्व और दुनिया के दूसरे हिस्से में रहने वाले अरबी भाषी लोगों की कई पीढ़ियों के लिए सूचना का अहम स्रोत रहा.

    बीबीसी अरबी रेडियो सेवा का पहला प्रसारण तीन जनवरी 1938 को हुआ था.

    मध्य पूर्व के कई लोगों इसे सूचना का सबसे विश्वसनीय स्रोत मानते रहे.

    बीबीसी अरबी सेवा ने बीते दशकों के दौरान युद्ध और मध्य पूर्व के संकट समेत कई अहम घटनाओं का प्रसारण किया.

    बीबीसी अरबी सेवा के चुनिंदा कार्यक्रम अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाएंगे.

  9. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर: मोहन लाल शर्मा और प्रेरणा के साथ

    दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर: मोहन लाल शर्मा और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  10. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों के डूबे 10.73 लाख करोड़ रुपये

    दलाल पथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के बीते दो कारोबारी सत्रों में 10.73 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दो सत्रों के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1647.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. अकेले शुक्रवार को (आज) 874.16 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाज़ार 59330.90 अंकों पर बंद हुआ.

    बुधवार को 773.69 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाज़ार बंद रहा.

    अदानी ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे काराबारी सत्र में गिरावट देखी गई. ये गिरावट करीब 20 फ़ीसदी की रही.अदानी ग्रुप के शेयरों की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई.

    अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह के शेयरों की बिकवाली का दौर शुरू हुआ.

    जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज़ के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि अदानी ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट का असर बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों पर भी दिखा.

  11. गर्भाशय के कैंसर का वक्त से पहले पता लगाया जा सकता है: रिसर्च

    गर्भाशय का कैंसर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक नए शोध में ये बात सामने आई है कि बिना पर्ची के खरीदी गई दवाओं के डेटा से गर्भाशय के कैंसर की पहचान शुरुआती स्तर पर ही की जा सकती है.

    लगभग तीन सौ ब्रितानी महिलाओं पर छह साल तक चली स्टडी में पाया गया कि गर्भाशय के कैंसर का पता लगने से आठ महीने पहले तक दर्द की दवा और घरेलू इलाज़ कैंसर का कारण बन सकते हैं.

    लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की टीम का कहना है कि इस खोज की पुष्टि के लिए और अधिक शोध की ज़रूरत है, लेकिन वे अब जांच कर रहे हैं कि क्या इस खरीद के डेटा के इस्तेमाल से अन्य तरह के कैंसर की संभावनाओं का भी पता लगाया जा सकता है.

    अगर शुरुआती स्तर पर गर्भाशय के कैंसर का पता लग जाए तो 10 में से नौ महिलाएं पांच साल या उससे अधिक वक़्त तक जिंदा रह सकती है. लेकिन अगर इसका पता बहुत देर में चले तो आठ में एक ही महिला पांच साल तक जी पाती हैं.

  12. कोरोना: चीन के ग्रामीण इलाक़ों में कितनी मौतें हुईं?

    वीडियो कैप्शन, कोरोना: चीन के ग्रामीण इलाक़े का हाल

    चीन में हाल ही में आई कोरोना की नई लहर बुज़ुर्गों पर भारी पड़ी है.

    अब बीबीसी की एक इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि शहरी इलाक़ों के साथ-साथ ग्रामीण इलाक़ों में भी कोरोना की इस लहर से काफ़ी लोगों की मौत हुई है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता स्टीफ़न मैकडोनल की रिपोर्ट.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाज़ी, न्यूज़ीलैंड से है ट्वेंटी-20 मैच

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आज रांची में तीन ट्वेंटी-20 मैचों की सिरीज़ का पहला मुक़ाबला खेला जा रहा है.

    भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी है.

    भारत ने वनडे सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड को 3-0 के अंतर से मात दी.

    भारत की टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

  14. जब रांची में टीम इंडिया से मिलने पहुंचे धोनी, बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो

    धोनी

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ नज़र आए.

    भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ ट्वेंटी-20 सिरीज़ के लिए रांची में है. रांची में सिरीज़ का पहला ट्वेंटी-20 मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा.

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी का रांची घरेलू मैदान है. बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक 39 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें धोनी भारतीय ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और दूसरे खिलाड़ियों के साथ नज़र आ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को पोस्ट किए वीडियो के साथ बीसीसीआई की ओर से लिखा गया है, "देखिए, रांची में आज ट्रेनिंग में कौन आया, द ग्रेट महेंद्र सिंह धोनी."

    बतौर कप्तान भारतीय टीम को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अनगिनत कामयाबी दिलाने वाले धोनी को 'मैजिकल माही' जैसे उपनाम मिल गए थे. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप जीता था.

    देश में ट्वेंटी-20 फॉर्मेट की लोकप्रियता बढ़ाने में उस ख़िताब की बड़ी भूमिका मानी जाती है.

  15. बृहस्पति ग्रह के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश

    वीडियो कैप्शन, बृहस्पति ग्रह के रहस्यों को सुलझाने की कोशिश

    अप्रैल में लॉन्च होने वाला है एक स्पेसक्राफ़्ट जो बृहस्पति ग्रह पर मौजूद रहस्यमयी चांद का अध्ययन करेगा.

    यूरोपियन स्पेस एजेंसी से जुड़े एक बड़े मिशन के लिए वैज्ञानिक स्पेसक्राफ़्ट को तैयार करने में जुटे हैं.

    बीबीसी संवाददाता रेबेका मोरेल जूस नाम के इस एयरक्राफ्ट को देखने पहुंचीं.

  16. राहुल गांधी की 'सुरक्षा में चूक', कांग्रेस- विपक्ष का आरोप कश्मीर पहुंचते ही 'टूटा सुरक्षा घेरा', पुलिस ने क्या कहा

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Twitter/@SupriyaShrinate

    भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने काफ़िले की 'सुरक्षा में हुई चूक' का मामला उठाते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है.

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था 'पूरी तरह ध्वस्त' हो गई. इसे लेकर उन्हें अपनी यात्रा रोकनी पड़ी. राहुल गांधी ने राज्य प्रशासन से मांग की है कि वो अगले दो दिन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें.

    वहीं, जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा है कि राहुल गांधी की "सुरक्षा में किसी तरह की सुरक्षा चूक नहीं हुई" और दावा किया कि यात्रा को "फूलप्रूफ़ (पुख्ता) सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल गांधी ने कहा, "आज काफी बड़ा रिशेप्सन यात्रा के शुरुआत में हुआ. टनल के बाद जो पुलिस अरेजमेंट (इंतजाम) था, वो बिल्कुल कोलेप्स (ध्वस्त) कर गया. जो पुलिस वाले क्राउड को कंट्रोल करते हैं, रस्सियों को मैनेज करते हैं, वो चले गए या दिखे नहीं. मेरी जो सिक्योरिटी डिटेल थी, उन्होंने मुझे कहा कि हमें आगे नहीं चलना चाहिए. इसलिए हम नहीं चल पाए."

    राहुल गांधी ने आगे कहा, "एडमिनिस्ट्रेशन (प्रशासन) की ज़िम्मेदारी है कि जो क्राउड कंट्रोल होता है, पुलिस का जो रोल होता है, उसको गारंटी करें. मुझे मालूम नहीं (ऐसा) क्यों हुआ, कल (शनिवार) और परसों (रविवार को) ऐसा नहीं होना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उमर अब्दुल्लाह ने भी लगाया आरोप

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया.

    उमर अब्दुल्लाह ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इसका गवाह हूं. राहुल गांधी ने जैसे ही चलना शुरू किया, कुछ ही मिनटों में सुरक्षा चक्र का बाहरी घेरा, जिसे जम्मू और कश्मीर पुलिस संभालती है, ध्वस्त हो गया. "

    उन्होंने आगे लिखा, "हम जम्मू से कश्मीर में दाखिल ही हुए थे, हमें 11 किलोमीटर चलना था लेकिन दुर्भाग्य से इसे रद्द करना पड़ा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी को काज़ीगुंड पहुंचने के बाद दक्षिणी कश्मीर के वेसू की ओर बढना था.

    कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी को 11 किलोमीटर चलना था लेकिन एक किलोमीटर से कम दूरी तय करने के बाद ही यात्रा रोकनी पड़ी.

    पुलिस ने क्या कहा

    जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कांग्रेस के आरोपों को ख़ारिज किया है और दावा किया है कि यात्रा को पुख्ता सुरक्षा दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी, "सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे. सीआरपीएफ़ की 15 और जम्मू कश्मीर पुलिस की 10 कंपनी तैनात की गई थीं. "

    पुलिस ने कहा है, "यात्रा के मार्ग पर सिर्फ़ उन्हीं लोगों को आने दिया गया था जिनकी पहचान आयोजकों ने की थी और भीड़ में शामिल लोगों को तलाशी के बाद ही जाने दिया गया था."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पुलिस ने दावा किया है, "भारत जोड़ो यात्रा के आयोजकों और प्रबंधकों ने ये नहीं बताया था कि बनिहाल से बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं. वो सब भीड़ के रूप में जमा थे."

    जम्मू और कश्मीर पुलिस के मुताबिक यात्रा रोके जाने के बारे में उनसे कोई सलाह नहीं ली गई थी.

    राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और इसका समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा.

  17. दुनिया को लूटकर फ़रार हुई मोस्ट वांटेड क्रिप्टोक्वीन के लौटने की आहट

    डॉक्टर रूजा

    इमेज स्रोत, Shutterstock/Paul Hampartsoumian

    जब लंदन के एक आलीशान बंगले के बिकने की ख़बर बाज़ार में आई तो लोगों को लगा कि ख़ुद को क्रिप्टोक्वीन कहने वाली फ़रार रुजा इग्नातोवा वापस आ गईं हैं और वो अपने आलीशान घर को बेचना चाह रही हैं.

    उसी हफ़्ते उनका शानदार पेंटहाउस बिकने वाले मकानों की सूचि में था.

    ब्रिटेन के नए क़ानून के तहत पहली बार यह सार्वजनिक किया गया कि रुजा इग्नातोवा ही उस पेंटहाउस की मालकिन हैं. बाज़ार में उस बंगले की क़ीमत एक करोड़ 25 लाख ब्रितानी पाउंड यानी लगभग 125 करोड़ रुपए लगाई गई है.

    रुजा इग्नातोवा पिछले पांच साल से लापता हैं और फ़िलहाल वो अमेरिकी जांच एजेंसी एफ़बीआई के 10 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल हैं.

  18. फ़ोर्ब्स की सूची में तीसरे से सातवें रैंक पर पहुँचे अदानी, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद 48 अरब डॉलर का नुक़सान

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, ANI

    अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा.

    दुनिया के सबसे दौलतमंद लोगों में शामिल गौतम अदानी के कंट्रोल वाले अदानी समूह की सात कंपनियां शेयर बाज़ार में लिस्टेड हैं और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद इन कंपनियों की बाज़ार पूंजी में बुधवार से 48 अरब डॉलर का नुक़सान दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी समूह के अमेरिकी बॉन्ड्स में भी गिरावट दर्ज की गई है. रिसर्च फर्म की रिपोर्ट में कंपनी के कर्जों और टैक्स हैवेंस (कर चोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली जगहों) के उपयोग को लेकर चिंता जाहिर की गई थी.

    शुक्रवार को अदानी समूह के एफ़पीओ को लेकर भी निवेशकों का ठंडा रुख रहा. एफ़पीओ इशू को एक फ़ीसदी से भी कम बिडिंग मिली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रिसर्च फर्म एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज़ के सौरभ जैन समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहते हैं, "ये बिकवाली बेहद गंभीर है.... इसने साफ़ तौर पर बाज़ार में निवेशकों की भावनाएं आहत कर दी हैं."

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ अदानी समूह को आशंका है कि कंपनियों के शेयरों में गिरावट का ये सिलसिला 31 जनवरी तक जारी रह सकता है और मार्केट रेगुलेटर सेबी भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है. सेबी और अदानी समूह की ओर से इन रिपोर्टों पर आधिकारिक तौर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अदानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि वे क़ानूनी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

    फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने के बाद अरबपति गौतम अदानी दुनिया के तीसरे सबसे दौलतमंद शख़्स के ओहदे से फिसलकर अब सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं.

  19. सीरिया: कूड़े में खाना तलाशने को मजबूर लोग

    वीडियो कैप्शन, सीरिया: कूड़े में खाना तलाशने को मजबूर लोग

    चार साल पहले उत्तर-पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर फ़तह का दावा किया गया था.

    लेकिन वहां आज भी लाखों लोग बेहाल हैं. हालात इतने ख़राब हैं कि कुछ लोग यहां कूड़े में खाना तलाशने को मजबूर हैं.

  20. नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर किया तंज, कहा- वे नहीं चाहते...

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुनावी रणनीतिकार से ऐक्टिविस्ट बने प्रशांत किशोर के बयानों का सिलसिला जारी है.

    शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, प्रशांत किशोर ने कहा, "मार्च, 2022 में जब दिल्ली में नीतीश कुमार से मेरी मुलाकात हुई तो उन्होंने मुझे महागठबंधन के बारे में बताया और मुझे उसमें शामिल होने के लिए कहा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रशांत किशोर ने कहा, "वे जानते थे कि अगर वे बीजेपी के साथ गठबंधन में बने रहे तो साल 2024 का चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा देगी और बीजेपी अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के लिए नेता चुनेगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को चुना क्योंकि वे जानते हैं कि साल 2025 के बाद वे बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और बिहार को यादव नेतृत्व झेलना पड़ेगा और लोग एक बार फिर नीतीश कुमार को मौका देंगे. वे सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं. वे नहीं चाहते हैं कि कोई उनसे बेहतर व्यक्ति सत्ता में आए."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने शिवहर में पिछले महीने कहा था कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी है कि उनके बिहार के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी संकट है.