इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल झांकियों में दिखी विविधता की झलक
गणतंत्र दिवस की परेड में देश के अलग-अलग राज्यों की
झांकियां पेश की जा रही है.
अब तक कर्तव्य पथ पर आंध्र प्रदेश, असम ,लद्दाख, त्रिपुरा, झारखंड,
अरूणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात की झांकियां पेश की गईं.
असम की झांकी का थीम है वीरता और अध्यात्म. इस झांकी में
पारंपरिक परिधान पहने पुरुषों और महिलाओं ने आसम का लोक नृत्य भी करते दिखे.
वहीं आंध्र प्रदेश की झांकी का थीम रहा- प्रबला तीर्थम. ये मकर संक्रांति के मौक़े पर मनाए जाने वाला ख़ास त्यौहार है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लद्दाख की झांकी का थीम रहा कंपोज़िट कल्चर यानी समरसता और प्रकृति के प्रति प्रेम.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
गुजरात की झांकी में राज्य के क्लीन एनर्जी के लिए किए गए प्रयासों की झलकी दिखाई गई.
वहीं त्रिपुरा की झांकी का थीम रहा 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती के ज़रिए आजीविका के साधन'.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
जम्मू-कश्मीर की झांकी पेश की गई जिसका थीम रहा- नया जम्मू-कश्मीर.
हर राज्य की झांकी में वहां की संस्कृति का प्रदर्शन किया गया है.
इमेज स्रोत, ANI
गणतंत्र दिवस परेड की झलकियां: दिखा मार्चिंग मिस्र का दस्ता
इमेज स्रोत, ANI
74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल परेड में शामिल हुआ है. इस दल में 120 जवान शामिल थे.
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस की परेड को देख रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
वैसे गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ हुई. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस परेड उत्सव का नेतृत्व कर रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
परेड में अब तक भारतीय सेना की मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन शामिल हो चुकी है. वहीं 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ ने किया है जबकि 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट का नेतृ्तव लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
Live : गणतंत्र दिवस की परेड देखिए लाइव
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जा रहा, जहां इस मौक़ पर हर साल ख़ास परेड का आयोजन होता है. इस बार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी शामिल हो रहे हैं.
कर्तव्य पथ पहुंचे राष्ट्रपति के साथ मुख्य अतिथि अल-सीसी, परेड शुरू
इमेज स्रोत, ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल
फ़तह अल-सीसी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं.
यहां परंपरा के मुताबिक़ पहले से मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका
स्वागत किया.
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
शामिल हो रहे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस उत्सव का नेतृत्व कर रही है.
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ 21 तोपों की सलामी के साथ आज की परेड शुरू हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है. भारत और मिस्र के बीच कूटनीतिक संबंधों को लेकर सीसी का ये दौरा अहम माना जा रहा है.
परेड में राज्य और केंद्र की ओर से झांकियां दिखायी जाएंगी तो देश की विविधता और सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करेंगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां और विभिन्न मंत्रालयों से 6 झांकियां और रक्षा मंत्रालय से 4 झांकियां कर्तव्य पथ पर उतरेंगी.
पहली बार महिलाएं सीमा सुरक्षाबल की ऊंट टुकड़ी के हिस्से के रूप में परेड में भाग लेंगी. ये महिलाएं सशस्त्र बलों के 16वें मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगी.
वॉर मेमोरियल पर मोदी ने जवानों को दी श्रद्धांजलि
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर देश के लिए मर मिटने वाले जवानों
को श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके बाद उन्होंने डिज़िटल विज़िटर बुक पर हस्ताक्षर किया. आज देश 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है.
इस मौक़े पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है जहां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी बतौर
मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं.
रूस के भारत स्थित दूतावास ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने अपने आवास पर तिरंगा फरहाकर गणतंत्र दिवस मनाया.
वहीं रक्षा मंत्री ने भी दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "आज का यह दिन सभी भारतवासियों के लिए देश की संवैधानिक परंपराओं को मज़बूत करने और नये भारत के निर्माण के संकल्प के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने का अवसर है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ब्रूनेई के सुल्तान ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रूनेइ के सुल्तान हाजी हस्सनल बोल्किया ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी है.
उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे बधाई संदेश में उनकी अच्छी सेहत के साथ देशवासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की है.
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से मित्रता और आपसी सहयोग से दोनों देशों को फ़ायदा हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वे दोनों देशों के आपसी संबंध को मज़बूत करने की दिशा में काम करना चाहते हैं.
ब्रूनेई के सुल्तान ने कहा कि भारत, दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन आसियान का बेहद अहम सदस्य है और पिछले ही साल भारत-ब्रूनेई के आपसी संबंधों के 30 साल पूरे हुए हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि वे इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत सहित आसियान देशों के साथ विस्तृत रणनीति के मुताबिक़ काम करना चाहते हैं.
74वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह मना रहा है भारत
इमेज स्रोत, ANI
भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.
इस मौक़े पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी और कहा कि "इस बार हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने अपने आवास पर तिरंगा फरहाकर आज गणतंत्र दिवस मनाया.
वहीं रक्षा मंत्री ने भी दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "आज का यह दिन सभी भारतवासियों के लिए देश की संवैधानिक परंपराओं को मज़बूत करने और नये भारत के निर्माण के संकल्प के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने का अवसर है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
पीएम मोदी ने देश को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
इमेज स्रोत, EPA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है.
उन्होंने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी
शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आज़ादी के
अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को
साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है.”
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस
का समारोह मनाया जाएगा, जहां इस मौक़े पर ख़ास परेड का आयोजन है.
इस बार समारोह में
बतौर मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी शामिल हो रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति को इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है. भारत और मिस्र इस साल अपने कूटनीतिक संबंधों को 75 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं.
परेड में राज्य और केंद्र की ओर से झांकियां दिखायी जाएंगी तो देश की विविधता और सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करेंगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां और विभिन्न मंत्रालयों से 6 झांकियां और रक्षा मंत्रालय से 4 झांकियां कर्तव्य पथ पर उतरेंगी.
पहली बार महिलाएं सीमा सुरक्षाबल की ऊंट टुकड़ी के हिस्से के रूप में परेड में भाग लेंगी. ये महिलाएं सशस्त्र बलों के 16वें मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगी.
इस साल परेड में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर, एनएसएस के साथ 19 सैन्य समूह शामिल हैं.
Live : गणतंत्र दिवस की परेड देखिए लाइव
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जा रहा, जहां इस मौक़ पर हर साल ख़ास परेड का आयोजन होता हहै. इस बार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी शामिल हो रहे हैं.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर अमेरिका ने कहा- प्रेस की आज़ादी का हम समर्थन करते हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बीबीसी की पीएम नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर
पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा है कि हम दुनिया में प्रेस की आज़ादी का समर्थन करते हैं,
और हम हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को उजागर करते आए हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस से सवाल
पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने बैन
कर दिया है. इसे लेकर यूनिर्सिटी, कॉलेज बंद किए जा रहे हैं, लिंक सोशल मीडिया से
हटाए जा रहा हैं. क्या आपको लगा है कि ये बोलने की आज़ादी का मुद्दा है?
इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं
कहना चाहता हूं कि जब इस तरह की बात आती है तो हम दुनियाभर में प्रेस की आज़ादी का
समर्थन करते हैं. हम और हम हमेंशा लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता को उजागर करते आए हैं, जैसे-बोलने
की आज़ादी, धर्म और मान्यताओं को मानने की आज़ादी, मानवाधिकार. इस
सभी से लोकतंत्र मज़बूत होता है. ये वो बिंदु हैं जिसके आधार पर हम दुनियाभर के
देशों से रिश्ते बनाते हैं.ज़ाहिर तौर पर भारत के साथ हमारे रिश्ते में भी ये एक
बिंदु है.”
बीबीसी ने दो एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसका
नाम है - 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन'.
इसका पहला एपिसोड 17
जनवरी को ब्रिटेन में प्रसारित हुआ था. दूसरा एपिसोड 24 जनवरी
को प्रसारित हुआ.
ये डॉक्यूमेंट्री बीबीसी 2 पर दिखाई गई है.
बीबीसी ने भारत में इसे रिलीज नहीं किया है.
इमेज स्रोत, REUTERS/Amit Dave
सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को सो़शल मीडिया या यूट्यूब जैसे प्लेटफ़ॉर्मों पर शेयर करने पर रोक लगाई है.
सरकारी प्रतिबंध का विरोध करते हुए बड़ी तादाद में लोग बीबीसी की अनुमति के बग़ैर डाउनलोडेड वर्जन शेयर कर रहे हैं.
मंगलवार को दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग के दौरान डॉक्यूमेंट्री देखने वाले छात्रों पर पथराव हुआ है और छात्रों ने जेएनयू गेट तक मार्च निकाला और नारेबाज़ी की.
इसके अलावा जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े छात्र संगठन एसएफ़आई ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की घोषणा की थी. लेकिन यहां भी भारी सुरक्षा बल तैनात रही और स्क्रीनिंग नहीं करने दिया गया.
जामिया में नहीं हुई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
मुलायम सिंह को सम्मान देना है तो चीन से हमारी ज़मीन वापस ले सरकार- सपा
इमेज स्रोत, Getty Images
समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव
को दिए गए पद्म पुरस्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर सरकार सच में
मुलायम सिंह यादव को सम्मान देना चाहती है तो चीन की ओर से अतिक्रमण किया गया भूभाग
वापस लाए.
दरअसल, बुधवार को द हिंदू ने एक
रिसर्च पेपर के हवाले से रिपोर्ट दी कि पूर्वी लद्दाख में 65 पेट्रोलिंग प्वाइंट
में से 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट भारत की पहुंच से बाहर हो चुके हैं.
इस ख़बर के लिंक को ट्वीट करते हुए
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अगर बीजेपी सरकार दिखावे के बजाय श्रद्धेय नेताजी को सच में सम्मान देना चाहती है तो चीन
द्वारा अतिक्रमण किया गया पूरा भूभाग वापस ले. नेताजी अपनी भारत भूमि से बेहद
प्यार करते थे और चीन के ख़िलाफ़ उन्होंने सदैव हर सरकार को सतर्क भी किया और
स्वयं रक्षा मंत्री रहते उन्होंने चीन को करारा जवाब दिया था.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये रिसर्च पेपर ‘अनफेंस्ड लैंड बॉर्डर’ से संबंधित सुरक्षा मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए 15 रिसर्च पपरों में से ये एक है.
पेपर में इस बात की चर्चा है कि कैसे भारत के "सुरक्षा कारणों" वाले दृष्टिकोण को अपनाते हुए आगे के क्षेत्रों में ज़िला प्रशासन और स्थानीय लोगों की आवाजाही को रोक दिया है. जिसके कारण ये अनौपचारिक "बफर" ज़ोन बन गए हैं.
अख़बार का कहना है कि इन पेट्रोलिंग पोस्ट पर गश्त की कमी ने चीनी सेना को उन पर कब्ज़ा करने का अवसर दिया है.
पद्म पुरस्कारों का एलान, पढ़िए मुलायम सिंह यादव समेत किस-किस का है सूची में नाम
इमेज स्रोत, Getty Images
74वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म सम्मानों को मंज़ूरी दी है.
मुलायम सिंह यादव, दिलीप महलनोबिस, ज़ाकिर हुसैन, एस एम कृष्णा, बालकृष्ण दोशी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा.
इसके अलावा सुधा मूर्ति, केएम बिड़ला, समेत नौ लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा.
पद्म श्री एम एम कीरावनी, आनंद कुमार समेत 91 लोगों की दिया जाएगा. पूरी सूची आप यहां देख सकते हैं.
74वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आज, अल-सीसी होंगे मुख्य अतिथि
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस का समारोह
मनाया जाएगा, जहां इस मौक़ पर ख़ास परेड का आयोजन है. इस बार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिस्र के
राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी शामिल हो रहे हैं.
ये पहली बार है जब मिस्र के राष्ट्रपति
को इस आयोजन में शामिल होने का न्योता दिया गया है. भारत और मिस्र इस साल अपने कूटनीतिक संबंधों को 75 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं.
बुधवार को अल-सीसी राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी
मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. मिस्र के नेता का ये दौरा
भारत-मिस्र रिश्तों के लिहाज़ से काफ़ी अहम माना जा रहा है.
इमेज स्रोत, HARISH TYAGI/EPA-EFE/REX/Shutterstock
परेड में राज्य और केंद्र की ओर से झांकियां दिखायी जाएंगी तो देश की विविधता और सशक्तिकरण की तस्वीर पेश करेंगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की झांकियां और विभिन्न मंत्रालयों से 6 झांकियां और रक्षा मंत्रालय से 4 झांकियां कर्तव्य पथ पर उतरेंगी.
पहली बार महिलाएं सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी के हिस्से के रूप में परेड में भाग लेंगी. ये महिलाएं सशस्त्र बलों के 16वें मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगी.
इस साल परेड में केंद्रीय अर्ध सैनिक बल, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर, एनएसएस के साथ 19 सैन्य समूह शामिल हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इस बीच, कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुलिल ने जगह जगह चेक पोस्ट और पेट्रोलिंग अभियान तेज़ कर दिया गया है.
पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि करीब 6,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और समारोह में शामिल होने वालों के लिए नई दिल्ली में कुल 24 हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.
हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.
यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 25 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.