पद्म पुरस्कारों का एलान, पढ़िए किस-किस का है सूची में नाम

केंद्र सरकार ने इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस वर्ष कुल 106 लोगों को ये सम्मान दिया गया है.

लाइव कवरेज

  1. पद्म पुरस्कारों का एलान, पढ़िए मुलायम सिंह यादव समेत किस-किस का है सूची में नाम

    मुलायम सिंह यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    74वें गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म सम्मानों को मंज़ूरी दी है.

    मुलायम सिंह यादव, दिलीप महलनोबिस, ज़ाकिर हुसैन, एस एम कृष्णा, बालकृष्ण दोशी और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा.

    इसके अलावा सुधा मूर्ति, केएम बिड़ला, समेत नौ लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा.

    पद्म श्री एम एम कीरावनी, आनंद कुमार समेत 91 लोगों की दिया जाएगा. पूरी सूची आप यहां देख सकते हैं.

  2. यूक्रेन को लेपर्ड 2 टैंक भेजने पर जर्मनी ने दी सहमति, ज़ेलेंस्की ने कहा शुक्रिया

    लेपर्ड 2 टैंक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, लेपर्ड2 टैंक

    यूक्रेन ने जर्मनी के लेपर्ड 2 टैंक भेजने के फ़ैसला का स्वागत किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने जर्मनी चांसलर स्कोल्ज़ को शुक्रिया कहा है.

    उन्होंने जर्मनी के फ़ैसले को "महत्वपूर्ण और समय पर लिया गया" फ़ैसला बताया है.

    फ़ैसले का फ्रांस और पोलैंड ने भी स्वागत किया है. वहीं रूस ने इसे "बहुत ख़तरनाक" कदम बताया है.

    रूस ने कहा है कि इससे युद्ध को बढ़ावा मिलेगा और टैंक "जलेंगे"

    यूक्रेन का कहना है कि बड़े हथियारों की मदद से उसे रूस से कब्ज़ा किए गए इलाकों को वापस लेने में मदद मिलेगी.

    कई दिनों से जर्मनी पर फ़ैसला लेना का दबाव बन रहा था. जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने अपने नागरिकों से उन पर "भरोसा" करने की अपील की है और कहा है कि यूक्रेन का समर्थन करना "सही" फ़ैसला है.

    स्कोल्ज़ के कहा कि "पहला कदम" यूक्रेन को 14 टैंक देना है लेकिन उनका उद्देश्य यूक्रेन के लिए दो बटालियन तैयार करना होगा.

    जर्मनी ने दूसरे देशों को भी लेपर्ड 2 टैंक यूक्रेन को देने की इजाज़त दी है. एक्सपोर्ट के नियमों के तहत अभी तक ऐसा करने पर पाबंदी थी.

    अमेरिका की जो बाइडन सरकार भी 30 एम1 अब्राम टैंक देने के प्लान का जल्द एलान कर सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नेटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि जर्मनी का ये फ़ैसला यूक्रेन को जंग जीतने में मदद करेगा.

    उन्होंने लिखा, "रूस की जंग में ये एक अहम मोड़ है, ये यूक्रेन को अपनी रक्षा करने, जीतने में और एक आज़ाद देश की तरह रहने में मदद करेगा.

  3. मिस्र ने भारत से हल्के लड़ाकू विमान तेजस खरीदने में दिलचस्पी दिखाई

    मिस्र

    इमेज स्रोत, ANI

    मिस्र ने एक बार फिर भारत से हल्के लड़ाकू विमान तेजस समेत रडार, मिलिट्री हेलीकॉप्टर और दूसरे सैन्य प्लेटफॉर्म खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है.

    दोनों देशों ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की उभरती जरूरतों के लिए रक्षा समझौते को और मजबूत करने का इरादा जताया है.

    मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह सीसी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के दौरान हथियार सौदे पर बातचीत हुई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इस बातचीत की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि मोदी और सीसी ने भारत और मिस्र के बीच सहयोग को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का इरादा जताया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सीसी तीन दिन के भारत दौरे पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे. वह इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

    भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिश पिछले कई साल से चल रही है.

    पिछले साल जुलाई में भारतीय वायुसेना ने तीन एसयू-30 सुखोई और दो सी-17 ट्रांसपोर्ट विमानों के साथ मिस्र में हुए एक महीने के टैक्टिकल लीडरशिप प्रोग्राम में हिस्सा लिया था.

    इसके बाद सितंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्त्र की तीन दिवसीय यात्रा की थी. मिस्र को अफ्रीका और यूरोप के बाज़ार का प्रमुख गेटवे माना जाता है. इसलिए भारत इसके साथ अपना सहयोग और मज़बूत करना चाहता है

  4. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अनिल एंटनी के बारे में क्या कहा?

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बिना नाम लिए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी पर आरोप लगाया कि वो कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के प्रति ज़िम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ कर रहे थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रमेश ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे से तुलना करते हुए कहा, "दो मुख्यमंत्रियों के दो बेटों की गाथा. एक भारत जोड़ो यात्रा में बिना थके चल रहा है, ज़्यादातर समय नंगे पैर ताकि देश को जोड़ा जा सके. और दूसरा जो धूप में मज़े कर रहा है."

    कांग्रेस मे आधिकारिक तौर पर अनिल एंटनी को लेकर कुछ नहीं कहा है. अनिल एंटनी ने मंगलवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "मैंने कांग्रेस और केरल कांग्रेस में अपनी भूमिका से इस्तीफ़ा दे दिया है. जो लोग फ़्री स्पीच के लिए लड़ते हैं, वो मुझे अपने बयान वापस लेने के लिए कह रहे थे, मैंने इनकार कर दिया. जो लोग प्यार का समर्थन करते दिखते हैं वो फ़ेसबुक पर मुझ पर गालियाँ और नफ़रत बरसा रहे हैं. ये हिप्पोक्रेसी ही है. ज़िंदगी चलती रहती है. ये मेरा इस्तीफ़ा है."

    मंगलवार को अनिल एंटनी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बयान दिया था और डॉक्यूमेंट्री का समर्थन करने वालों पर सवाल उठाए थे.

    उनका बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की लाइन से बिलकुल अलग था. राहुल गांधी ने इस डॉक्यूमेंट्री पर कहा था, “सच हमेशा सामने आता है, उसे प्रेस को बैन करके, ईडी या सीबीआई का इस्तेमाल करके रोका नहीं जा सकता, वह सामने आ कर रहेगा.”

  5. पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों ने देखी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर पांडिचेरी विश्वविद्यालय में हुआ विवाद

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @NSUI

    इमेज कैप्शन, पंजाब यूनिवर्सिटी में मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते छात्र

    देश भर में बीजेपी और उसके छात्र संगठन एबीवीपी के विरोध के बीच कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की.

    एनएसयूआई ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी.

    कांग्रेस के छात्र संगठन ने लिखा, "पंजाब एनएसयूआई के प्रमुख और अन्य कई छात्रों ने लोकतंत्र की हत्या करने वालों का सच देखा."

    आज दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में भी ये डॉक्यूमेंट्री दिखाने का प्रयास किया गया लेकिन भारी पुलिस बल के बीच ये कार्यक्रम नहीं हो सका.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग पर रोक

    उधर दक्षिण भारत में भी इस डॉक्यूमेंट्री के दिखाए जाने पर विवाद नज़र आया है.

    आज पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में भी वामपंथी संगठन एसएफआई ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की योजना बनाई थी.

    लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को रोक दिया. स्क्रीनिंग रोकने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस तैनात कर दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पांडिचेरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अब इसे अपने मोबाइल फोन में देखने की योजना बनाई है.

    लेकिन छात्र मोबाइल पर भी डॉक्यूमेंट्री न देख सकें इसलिए यहां जैमर लगा दिए गए हैं.

    यूनिवर्सिटी कैंपस में इसे लेकर तनाव का माहौल है.

  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा

    राष्ट्रपति मुर्मू

    इमेज स्रोत, dd

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया. राष्ट्रपति मुर्मू का गणतंत्र दिवस के मौके पर यह पहला संबोधन था.

    संबोधन की मुख्य बातें:

    • हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं. इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है. इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं. यही भारत का सार-तत्व है.
    • हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों में से एक रहा है.
    • भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है. संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी.
    • पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है. सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए, और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया.
    • महिला सशक्तिकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी.
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    • हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों में से एक रहा है.
    • जनजातीय समुदाय के लोग, पर्यावरण की रक्षा से लेकर समाज को और अधिक एकजुट बनाने तक, कई क्षेत्रों में सीख दे सकते हैं.
    • इस वर्ष भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है. विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं. G-20 की अध्यक्षता एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है.
    • इस वर्ष भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है. विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं. G-20 की अध्यक्षता एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है.
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    • मैं किसानों, मज़दूरों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भूमिकाओं की सराहना करती हूं जिनकी सामूहिक शक्ति हमारे देश को "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान" की भावना के अनुरूप आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है.
    • मैं देश की प्रगति में योगदान देने वाले प्रत्येक नागरिक की सराहना करती हूं.
    • मैं उन बहादुर जवानों की विशेष रूप से सराहना करती हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसी भी त्याग तथा बलिदान के लिए सदैव तैयार रहते हैं. देशवासियों को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने वाले समस्त अर्ध-सैनिक बलों तथा पुलिस-बलों के बहादुर जवानों की भी मैं सराहना करती हूं.
    • मैं सभी प्यारे बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हृदय से आशीर्वाद देती हूं.
  7. दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर, मोहम्मद शाहिद और सारिका सिंह के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. रेणुका सिंह बनीं आईसीसी इमर्जिंग विमेंस प्लेयर ऑफ़ द ईयर

    रेणुका सिंह

    इमेज स्रोत, Pankaj Nangia/Getty Image

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज़ रेणुका सिंह,ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन, इंग्लैंड की एलिस कैपसे और भारत की ही याशिका भाटिया को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी इमर्जिंग विमेन्स प्लेयर ऑफ़ द ईयर बन गई हैं.

    26 साल की सिंह ने 2022 में 29 वनडे और टी-20 मैचों में 40 विकेट लिए हैं.

    वनडे में रेणुका ने 14.88 की औसत से 18 विकेट लिए हैं, वहीं टी-20 में उन्होंने 23.95 की औसत से 22 विकेट लिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. इंदौर: पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन

      • Author, समीर खान
      • पदनाम, इंदौर से बीबीसी हिंदी के लिए
    इंदौर में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, s niyazi

    फ़िल्म पठान को लेकर किए गए विरोध में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज में रोष है.

    इंदौर के कस्तूरबा टॉकीज में पठान के विरोध के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

    मुस्लिम समाज द्वारा चंदन नगर थाना का घेराव कर पुलिस से अनुरोध किया गया कि वह इन लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करें ताकि मोहम्मद साहब के ख़िलाफ़ ऐसी टिप्पणी आगे से ना हो.

    इसके अलावा मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने बड़वाली चौकी पर भी एकत्रित होकर प्रदर्शन किया है.

    मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि कि पठान का विरोध करने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पठान के विरोध की आड़ में पैगंबर मोहम्मद साहब का अपमान मुस्लिम समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.

  10. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा, भारत पाकिस्तान के बीच आ गई थी परमाणु युद्ध की नौबत

    मिसाइल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ट्रंप प्रशासन में विदेश मंत्री रहे अमेरिकी नेता माइक पॉम्पियो ने अपनी किताब में दावा किया है कि साल 2019 के फरवरी महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने की नौबत आ गयी थी.

    उनके इस दावे पर अब तक भारत सरकार की ओर से किसी तरह की टिप्पणी नहीं आई है. इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने भी अब तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है.

    भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में साल 2019 में भारतीय सैनिकों के काफ़िले पर हमला किया गया था जिसमें चालीस सैनिकों की मौत हुई थी.

    भारत ने इसके बाद पाकिस्तान पर हवाई हमले किए थे जिसमें भारत ने कई चरमपंथियों को मारने का दावा किया गया था.

  11. धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

    इमेज स्रोत, FB/BAGESHWARDHAMSARKAROFFICIAL

    महाराष्ट्र पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ केस दर्ज नहीं करेगी. पुलिस ने कहा कि सात और आठ जनवरी के दरबार के वीडियो देखे हैं और उनमें किसी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है.

    नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने प्रेस काफ्रेंस कर कहा, "इसमें किसी प्रकार की अंध श्रद्धा फैलाई जा रही है या फिर अंध श्रद्धा निर्मूलन कानून 2013 या ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत गुनाह नहीं है, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं."

    शास्त्री के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने नागपुर पुलिस से शिकायत की थी. समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास और जादू-टोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

  12. सूर्यकुमार यादव बने आईसीसी टी-20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर

    भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को 2022 के आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के सम्मान से नवाज़ा गया है.

    आईसीसी ने आज इसका एलान किया.

    साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 31 मैचों में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए.

    यादव के लिए एक शानदार साल रहा और उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े. वो टी-20 में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने. साथ ही वो साल के सबसे रन बनाने वाले खिलाड़ी है.

    टी-20 में यादव ने पिछले साल रिकॉर्ड 68 छक्के लगाए. दो शतक और नौ अर्ध शतक के साथ उन्होंने कई मौकों पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है.

    वर्ल्ड कप में उन्होंने क़रीब 60 की औसत से तीन अर्धशतक बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 189.68 रहा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. भारत के मोहम्मद सिराज बने दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज़

    मोहम्मद सिराज

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं.

    तीन साल बाद बीते वर्ष फ़रवरी में टीम इंडिया में अपनी वापसी के बाद से मोहम्मद सिराज ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस दौरान खेले गए 21 वनडे में 37 विकेट झटके.

    इतना ही नहीं पिछले 10 वनडे में सिराज ने प्रति मैच एक से अधिक विकेट भी लिए.

    सिराज का यह प्रदर्शन श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेले गए घरेलू वनडे सिरीज़ में भी जारी रहा.

    बीते एक महीने के दौरान सिराज ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेले गए तीन वनडे मुक़ाबलों में 9 विकेट लिए वहीं न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले ही वनडे में उन्होंने चार विकेट चटकाए.

    वनडे में सिराज का शानदार प्रदर्शन उन्हें आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग के टॉप स्पॉट पर ले गया.

    हालांकि 729 रेटिंग पॉइंट के साथ वो इस रैंकिंग के शीर्ष पर ज़रूर पहुंच गए हैं लेकिन नंबर-2 पर काबिज़ ऑस्ट्रेलियाई जॉस हेजलवुड के मुक़ाबले उनकी बढ़त महज़ 2 अंकों की है.

    वनडे में गेंदबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर सिराज से पहले बीते वर्ष जसप्रीत बुमराह भी पहुंचे थे.

    न्यूज़ीलैंड से वनडे सिरीज़ 3-0 से जीतने और आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के नंबर-1 बनने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी सिराज की तारीफ़ की.

    उन्होंने कहा, उन्होंने वाकई बहुत अच्छा किया है, टीम को उनसे क्या चाहिए वे इसे बखूबी समझते हैं."

    रोहित ने कहा, "नई गेंद लेना, उसे स्विंग करना और शुरुआती विकेट झटकना. फिर मिडिल ओवर्स में भी उन्होंने विकेट निकालने की क्षमता दिखाई है."

    आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप- 5 गेंदबाज़

    • मोहम्मद सिराज (भारत)- 729
    • जॉस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 727
    • ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड)- 708
    • मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 665
    • राशिद ख़ान (अफ़ग़ानिस्तान)- 659
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. विमेन प्रीमियर लीग: 1289 करोड़ रुपये में अदानी ने खरीदी सबसे महंगी टीम

    महिलाओं के आईपीएल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिलाओं के आईपीएल यानी विमेन प्रीमियर लीग की 5 टीमों के लिए कुल 4669 की बोली लगी है. सबसे महंगी टीम अहमदाबाद को अदानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    इसके अलावा मुंबई को इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये, बेंगलुरू को रॉयल चैलेजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 901 करोड़ में, दिल्ली को जेएसडब्लू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने 810 करोड़ में और लखनऊ को कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 757 करोड़ में ख़रीदा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, "क्रिकेट के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि WPL की शुरुआती बिडिंग ने मेन्स आईपीएल के 2008 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विजेताओं को बधाई, हमें इस नीलामी से 4669.99 मिले हैं. महिला क्रिकेट के लिए ये एक क्रांति की शुरुआत है और ये न सिर्फ़ महिला क्रिकेटरों के लिए बल्कि पूरे खेल परिवार के लिए एक बदलाव की शुरुआत है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में पहुंचे

    सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना

    इमेज स्रोत, Graham Denholm/Getty Images

    सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल के फ़ाइनल में पहुंच गई है.

    भारतीय जोड़ी ने सेमीफ़ाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की नील स्कूप्स्की और अमेरिका की देसीरा क्रॉज्ज़िक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-7 (5-7) 7-6 (7-5) 10-6 से मात दी.

    इससे पहले, सानिया मिर्ज़ा और रोहन की जोड़ी बिना क्वार्टर फाइनल मैच खेले सेमी फ़ाइनल में पहुंची थी. ज़ेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज़ की लातवियाई और स्पेनिश जोड़ी के ना खेलेने के कारण उन्हें वाकओवर मिला था.

    सानिया ने घोषणा की कि यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. 'धोखाधड़ी' के आरोपों पर अदानी ने दी सफ़ाई, पढ़िए क्या कहा

    अडानी समूह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका की एक फ़ाइनैन्शियल फ़ोरेंसिक कंपनी ने आरोप लगाया है कि अदानी समूह स्टॉक मार्केट के "बहुत बड़े हेरफेर" और "अकाउन्टिंग फ़्रॉड स्कीम" में शामिल है.

    मंगलवार को छपी एक एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 218 बिलियन डॉलर वाला अदानी समूह "कारोबारी इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी" कर रहा है.

    आरोपों का जवाब देते हुए अदानी समूह ने एक बयान जारी कर कहा, "हमें धक्का लगा कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमसे संपर्क करने या तथ्यों को जांचने की कोशिश के बिना 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट छापी है.

    "ये रिपोर्ट चुनिंदा गलत जानकारियों और पुरानी, निराधार और बदनाम करने के लिए लगाए गए आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है जिन्हें भारत के उच्चतम न्यायालयों में जांचा और ख़ारिज किया जा चुका है."

    "रिपोर्ट के प्रकाशन का समय स्पष्ट रूप से भारत में अब तक के सबसे बड़े एफ़पीओ, अडानी एंटरप्राइजेज की आने वाले फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग, को नुकसान पहुंचाने के मकसद के साथ अदानी समूह की प्रतिष्ठा को कमज़ोर करने के एक खुले, दुर्भावनापूर्ण इरादे को दर्शाता है."

    "वित्तीय विशेषज्ञों और प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए विस्तृत विश्लेषण और रिपोर्ट के आधार पर निवेशक समुदाय ने हमेशा अदानी समूह में विश्वास जताया है. हमारे निवेशक निहित स्वार्थों के साथ एकतरफा, प्रेरित और निराधार रिपोर्टों से प्रभावित नहीं होते हैं."

  17. लखनऊ बिल्डिंग हादसा: 14 लोगों को बचाया गया, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

    लखनऊ बिल्डिंग हादसा

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 4 मंजिला इमारत मंगलवार शाम को गिर गई थी.

    अलाया अपार्टमेंट में मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, बिल्डिंग का मलबा हटाया जा रहा है.

    बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी बताई जा रही है. मौके पर लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं.

    घायलों को सिविल अस्पताल और केजीएमयू में भर्ती किया जा रहा है.बिल्डिंग हादसे में अभी तक दो लोगों के मौत की पुष्टी हो चुकी है. एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

    समाजवाद पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर की मौत के बाद अब पत्नी उजमा की भी हादसे में मृत्यु हो गई है.वहीं लखनऊ के सिविल अस्पताल की तरफ़ से जारी की गई लिस्ट में 70 साल की बेगम हैदर की मौत की पुष्टि की गई.

    वहीं मलबे से बाहर निकाली गई अब्बास हैदर की पत्नी उज़्मा को भी सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया कर दिया, जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था.

    लखनऊ हादसे पर डीजीपी डीएस चौहान ने बयान देते हुए कहा “14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है. हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है. एक व्यक्ति मलबे में दबा हुआ है. स्निफर डॉग्स के जरिए इसकी जानकारी मिली है. पूरे मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. इंदौर, ग्वालियर और कर्नाटक में 'पठान' का विरोध, सुबह के शो कैंसिल

    पठान

    इमेज स्रोत, YRF

    मध्यप्रदेश के इंदौर में शाहरुख ख़ान की फ़िल्म पठान के सुबह के शो को कैंसिल कर दिया गया है. शहर के सपना संगीता मल्टीप्लेक्स में पठान का सुबह का शो था जिसके लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई थी, लेकिन जब एडवांस बुकिंग कर चुके लोग शो देखने पहुंचे तो उन्हें प्रदर्शन कर रहे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

    पुलिस सिनेमा हॉल के बाहर मौजूद थी लेकिन उन्होंने किसी भी तरह से प्रदर्शनकारियों को नही रोका.

    इसके बाद सिनेमा हॉल ने सुबह के पहले शो को कैंसिल कर दिया. इसके अलावा ग्वालियर में भी फ़िल्म के विरोध की ख़बरें सामने आ रही हैं.

    लगभग चार साल बाद शाहरुख़ ख़ान बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं. 25 जनवरी को उनकी फ़िल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है.

    बेंगलुरु के एक थिएटर के सामने बजरंग दल के सदस्यों ने फ़िल्म पठान का विरोध किया. उन्होंने फ़िल्म के पोस्टर जलाए. इसके अलावा कलबुर्गी में भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया गया, बीती रात कर्नाटक के बेलगावी में एक थिएटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था.

    इस फ़िल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज़ के समय से ही इसका विरोध शुरू हुआ और अब हिंदू संगठनों ने फ़िल्म की रिलीज़ का भी विरोध करना शुरू कर दिया है.

  19. तमिलनाडु में श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    श्री श्री रविशंकर

    इमेज स्रोत, FACEBOOK

    आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब मौसम की वजह से श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर को इरोड ज़िले के सत्यमंगलम में उतरना पड़ा.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सभी सुरक्षित हैं.

    श्री श्री रविशंकर चार लोगों के साथ एक निजी हेलीकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे.

    बाद में आसमान साफ़ होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने भारत से रिश्तों के बारे में क्या कहा

    अल-सीसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल-सीसी ने कहा है कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की ख़ासियत है कि इसमें हमेशा संतुलन और स्थिरता रही है. दोनों के रिश्ते हमेशा विकास पर ही आधारित रहे हैं.

    मंगलवार को भारत पहुंचे अब्दुल फ़तेह अल-सीसी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे, यहां उन्होंने कहा,“हम सभी बहुत सकारात्मक के साथ आगे बढ़ते रहे हैं.”

    “मैं इस खास दिन के लिए भारत की सरकार और लोगों को बधाई देता हूं. इस मौके पर अतिथि बनना और राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना मेरा सौभाग्य है.”

    इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी मंगलवार को भारत पहुंचे.

    यह पहली बार है कि मिस्र के किसी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.