पाकिस्तान: दिन भर रही बत्ती गुल, अब धीरे धीरे लौट रही है बिजली

12 घंटे से ऊपर के बिजली संकट के बाद पूरे देश में अलग अलग फ़ेज में बिजली सेवा बहाल की जा रही है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and शुभम किशोर

  1. दिल्ली: द्वारका के लोगों ने ऐसा क्या किया कि इस जगह का धंसना बंद हुआ?

    दिल्ली में पानी की किल्लत

    इमेज स्रोत, Hindustan Times/Getty

    उत्तराखंड के जोशीमठ में सैंकड़ों इमारतों में दरार इसलिए पड़ी क्योंकि वहां निर्माण कार्य अंधाधुंध तरीक़े से जारी रहा और उस बीच वहां बेलगाम तरीक़े से पानी का दोहन किया जाता रहा, जिसके कारण ज़मीन में पानी का स्तर भी नीचे चला गया.

    ज़ाहिर है, ज़मीन धंसने लगी और जानकारों को लगता है कई दूसरे शहरों का भी यही हश्र हो सकता है. लेकिन इस बीच पानी के लिए तरस चुकी दिल्ली की एक बड़ी कॉलोनी ने वो कर दिखाया जिससे न सिर्फ़ ज़मीन का धंसना बंद हुआ बल्कि ज़मीन के नीचे पानी के स्तर में सुधार भी आया.

    सुधा सिन्हा और उनके परिवार ने भविष्य की प्लानिंग करते हुए 1998 में दिल्ली के द्वारका इलाक़े में बसने का फ़ैसला लिया था.

  2. रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बोले, बैन किए जाएं कुछ हिस्से

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीते कुछ दिनों से रामचरितमानस को लेकर हो रही बहस में अब एक और नाम जुड़ गया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि रामचरितमानस बकवास है, इसके कुछ हिस्सों को बैन कर देना चाहिए.

    उनका कहना है कि इससे पिछड़े, दलित वर्गों की भावनाएं आहत हो रही हैं.

    एक टेलीविज़न चैलन को दिए इंटरव्यू में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “सभी धर्मों का हम सम्मान करते हैं. लेकिन अगर धर्म के नाम पर किसी वर्ग को अपमानित करने के लिए कुछ कहा जाता है तो वो आपत्तिजनक है.”

    “रामचरितमानस के कुछ अंश है जिस पर मुझे आपत्ति थी और आज फिर कह रहा हूं. किसी भी धर्म में किसी को गाली देने का हक नहीं है. तुलसीदास की रामचरित मानस में एक चौपाई है- जे बरनाधम तेली कुम्हारा, स्वपच किरात कोल कलवारा, ये सीधे-सीधे जाति का नाम लेकर उसे अधम जाति का सर्टिफिकेट दिया गया है.”

    “एक और चौपाई है- ‘ढोल गंवार शूद्र पशु और नारी सब ताड़ना के अधिकारी- इसमें शूद्र और महिलाओं को भी ताड़ना का अधिकारी बताया गया है. इस पर आपत्ति करने पर धर्म के ठेकेदार ये कहने लग जाते हैं कि हमरा अर्थ उन्हें शिक्षा देने से है.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मौर्य ने कहा कि “धर्म का वास्तविक अर्थ मानवता के कल्याण और उसकी मजबूती से है. अगर रामचरितमानस की किन्ही पंक्तियों के कारण समाज के एक वर्ग का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता हो तो यह निश्चित रूप से धर्म नहीं बल्कि अधर्म है.“

    “इससे इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही है. अगर तुलसीदास की रामचरितमानस पर वाद-विवाद करना किसी धर्म का अपमान है तो धार्मिक नेताओं को अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों और महिलाओं की चिंता क्यों नहीं होती? क्या यह वर्ग हिंदू नहीं है?“

    उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के आपत्तिजनक हिस्सों जिनसे जाति वर्ग और वर्ण के आधार पर समाज के एक हिस्से का अपमान होता है उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए.

    • ये भी पढ़ें-तुलसीदास की रामचरितमानस में शूद्र, गँवार, ढोल, पशु, नारी...के मायने क्या हैं?
    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया

    स्वामी प्रसाद के बयान पर बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

    अपर्णा यादव ने कहा कि “शबरी के झूठे बेर खाकर राम ने जाति के बंधनों को तोड़ा और सतयुग में एक परम उदाहरण दिया. राम भारत का चरित्र है. राम किसी एक धर्म या मजहब के नहीं हैं. आज भी भारत में कहा जाता है बेटा हो तो राम जैसा हो. इस तरह का बयान अपनी राजनीति गर्म करने के लिए किसी ने भी दिया हो वह अपने खुद के चरित्र को दिखा रहे हैं.”

    बिहार से शुरु हुआ विवाद

    बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरित मानस को लेकर कहा था कि इससे समाज में नफ़रत फैल रही है.

    चंद्रशेखर ने कहा था, ''मनुस्मृति को जलाने का काम क्यों किया गया? मनुस्मृति में एक बड़े तबके के ख़िलाफ़ यानी 85 प्रतिशत लोगों के ख़िलाफ़ गालियां दी गई हैं. रामचरितमानस का क्यों प्रतिरोध हुआ? किस अंश का प्रतिरोध हुआ? अधम जाति मैं बिद्या पाए, भयउँ जथा अहि दूध पिआए. यानी नीच जाति के लोगों को शिक्षा हासिल करने का अधिकार नहीं था.''

    चंद्रशेखर ने कहा था, ''इसमें कहा गया है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करके ज़हरीले हो जाते हैं, जैसे कि साँप दूध पीने के बाद होता है. इसी को कोट करके बाबा साहेब आंबेडकर ने बताया था कि ये ग्रंथ नफ़रत को बोने वाले हैं. एक युग मेंमनुस्मृति, दूसरे युग मेंरामचरितमानसऔर तीसरे युग में गुरु गोलवलर कीबंच ऑफ थॉट. ये हमारे देश और समाज को नफ़रत में बाँटती हैं.''

    • ये भी पढ़ें- बिहार के वो 'चंद्रशेखर' जिनकी रामचरितमानस पर टिप्पणी से मचा है बवाल
  3. पाकिस्तान: संसद में शॉर्ट सर्किट, तीन दिन के लिए ठप पड़ा कामकाज

    पाकिस्तान संसद

    पाकिस्तान के संसद भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण नेशनल असेम्बली के दफ़्तर और सीनेट सेक्रेटेरिएट को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.

    स्थिति को देखते हुए सीनेट के चेयरमैन और नेशनल असेंबली के स्पीकर ने अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है.

    साथ ही सीनेट के चेयरमैन ने 23 जनवरी 2023 की शाम 4 जबे से लेकर 26 जनवरी 2023 के 11 बजे तक होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मामले में नेशनल असेंबली ने एक ट्वीट कर कहा, "रविवार को संसद में शॉर्ट सर्किट हुआ था. ईश्वर का शुक्र है कि इससे कोई बड़ा नुक़सान नहीं हुआ है."

    "लेकिन मरम्मत का काम करने, इमारत की पूरी जांच करने और ये सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो, इमारत में मौजूद सभी दफ्तर 26 जनवरी तक बंद करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इस्लामाबाद समेत कई बड़े शहरों में बिजली गुल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में सोमवार सुबह बिजली व्यवस्था ठप हो गई.

    ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आज सुबह 7:34 बजे नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रिक्वेंसी कम हो गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक ख़राबी आई है.

    इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी यानी इस्को के अनुसार, 117 ग्रिड स्टेशनों को बिजली आपूर्ति रोक दी गई है.

    बिजली आपूर्ति कंपनी ने ट्वीट कर कहा है कि “रीजन कंट्रोल सेंटर की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, इस्को प्रबंधन संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं. “

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं रेडियो पाकिस्तान के अनुसार एनर्जी मंत्रालय ने कहा है कि बिजली सप्लाई बहाल करने का काम तेज़ी से चल रहा है.

    इस बीच इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी यानी इस्को ने देश के 117 ग्रिड स्टेशनों को बिजली की आपूर्ति रोक दी है.

  5. कैलिफ़ोर्निया में गोलीबारी: संदिग्ध ने खुद को मारी गोली

    कैलिफ़ोर्निया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में गोलीबारी करने वाले शख़्स ने खुद को गोलीमार ली है. बंदूकधारी का नाम हू चन त्रान था जिसकी उम्र 72 साल थी.

    हू चन त्रान वह एक सफ़ेद वैन में थे जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया था ये देख कर उन्होंने खुद को गोली मार ली. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और कोई संदिग्ध नहीं है.

    पुलिस अब तक इस गोलीबारी के पीछे की मंशा का पता नहीं लगा सकी है.

    कैलिफोर्निया

    इमेज स्रोत, Reuters

    गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हुई है. ये गोलीबारी लॉस एंजेलिस से क़रीब 12 किलोमीटर पूर्व में स्थित मोन्टेरी पार्क में हुई है.जहां चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था जिसके चलते हज़ारों लोग इकट्ठा हुए थे.

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि शूटिंग की जांच के लिए पूरा फेडरेशन सपोर्ट दिया जाएगा ताकि हमले के कारण उठे सवालों के "जवाबों की तलाश" की जा सके.

  6. शहबाज़ शरीफ़ ‘कटोरा’ लिए देश-देश घूम रहे हैं, पर कोई पैसे नहीं दे रहा: इमरान ख़ान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने रविवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ‘कटोरा’ लेकर दुनियाभर के देशों की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है.

    पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने एक समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा, "देखिए, इस इंपोर्टेड सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्या किया है."

    "शहबाज़ शरीफ़ कटोरा लेकर अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं. किन उनमें से कोई भी उन्हें एक पैसा नहीं दे रहा है."

    इमरान ख़ान ने प्रधानमंत्री शरीफ़ के हालिया इंटरव्यू का ज़िक्र किया जिसमें उन्होंने भारत के साथ बातचीत की इच्छा ज़ाहिर की थी. उन्होंने कहा, "शरीफ़ भारत से बातचीत के लिए भीख मांग रहे हैं, लेकिन भारत सरकार उनसे पहले आतंकवाद को ख़त्म करने के लिए कह रही है."

    शरीफ़ के बयान पर टिप्पणी करते हुए भारत ने कहा था कि वह हमेशा पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी का संबंध चाहता है, लेकिन ऐसे संबंधों के लिए आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल होना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान की यह टिप्पणी शहबाज़ शरीफ़ की संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद आई है. इस दौरान यूएई ने पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का मौजूदा ऋण और एक अरब डॉलर का अतिरिक्त ऋण देने पर सहमति जताई है ताकि तेज़ी से घट रहे विदेशी मुद्रा भंडार के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को संकट से निपटने में मदद मिल सके.

    70 साल के ख़ान ने ये भी कहा कि उन्हें 100 फ़ीसदी यकीन है कि शहबाज़ शरीफ़, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ‘आईएसआई काउंटर इंटेलिजेंस विंग’ के प्रमुख मेजर-जनरल फ़ैसल नसीर उनकी हत्या की कोशिश के पीछे थे.

    उन्होंने कहा, "अब मुझे 100 प्रतिशत यकीन हो गया है कि शहबाज़ और अन्य दो लोग जिनका नाम मैंने एफ़आईआर में लिया था (जो दर्ज नहीं की जा सकी) उन्होंने मुझे मारने की साज़िश रची थी. यह एक युनियोजित साज़िश थी क्योंकि तीन प्रशिक्षित निशानेबाजों को मेरी हत्या करने के लिए भेजा गया था, लेकिन यह ऊपर वाले की इच्छा थी कि मैं बच गया."

    इमरान ख़ान को बीते साल तीन नवंबर को पंजाब प्रांत के वज़ीराबाद इलाक़े में उनकी पार्टी की रैली के दौरान उन पर तीन गोलियां चलाई गई थीं.

  7. दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, गाड़ियों के लिए एडवायज़री जारी

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, ANI

    सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है, जिसके मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है.

    एडवाइज़री में कहा गया है कि सवेरे 9 बजे के बाद से जब तक परेड ख़त्म नहीं होती तब तक राजधानी की किसी भी सीमा की तरफ़ से भारी वाहनों और ट्रकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया.

    इसलिए लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.

    इस साल भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस बार मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह अल सिसि होंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. यूक्रेन पहुंचे बोरिस जॉनसन, कहा- पुतिन जितनी जल्दी हारें, उतना बेहतर

    जॉनसन और ज़ेलेंस्की

    ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन की राजधानी कीएव समेक कई इलाक़ों का दौरा किया.

    रविवार को उन्होंने शहर के बाहरी इलाकों का दौरा किया. इसके कुछ देर बाद जव वो कीएव पहुंचे, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने उनका स्वागत किया.

    कंज़र्वेटिव पार्टी के सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बुलावे पर यूक्रेन का दौरा करना मेरा ‘सौभाग्य’है.

    ये अघोषित दौरा पूर्व प्रधानमंत्री पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है वो भी तब जब हाल ही में उनके व्यक्तिगत खर्चों को लेकर कर वह ब्रिटेन में चर्चा में हैं.

    दावा किया गया है कि बीबीसी के अध्यक्ष रिचर्ड शार्प ने जॉनसन को प्रधानमंत्री रहते हुए लोन गारंटी पाने में मदद की थी. शार्प को जॉनसन सरकार ने बीबीसी अध्यक्ष नियुक्त किया था.

    अपने यूक्रेन दौरे के दौरान उन्होंने लोन की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है. कीएव पहुंचने पर जॉनसन को यूक्रेन के राष्ट्रपति और उनके साथ कई मंत्री लेने पहुंचे.

    ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, “मैं यूक्रेन के सच्चे मित्र बोरिस जॉनसन का कीएव में स्वागत करता हूं. बोरिस आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बोरिस जॉनसन ने राजधानी कीएव के उत्तर-पश्चिम में स्थित बुचा और बोरोडिका शहरों का भी दौरा किया, जिन पर पिछले साल मार्च में रूसी सेना ने कब्ज़ा किया था. यहां बड़े पैमाने पर आम लोगों की मौत हुई थी.

    रूसी सैनिकों को खदेड़ने के बाद, दो शहरों से बड़े पैमाने पर हिंसा और विनाश के तस्वीरें सामने आई थीं. बुचा शहर में एक सड़क के किनारे नागरिकों के शव भी शामिल थे.

    यहां जॉनसन ने कहा "यूक्रेन के लोगों की पीड़ा बहुत लंबे समय से चली आ रही है.इस युद्ध को ख़त्म करने का एकमात्र तरीका है यूक्रेन की जीत –जितनी जल्दी हो सके जीतना है.यह कोशिशों को दोगुना करने का समय है और यूक्रेन को युद्ध ख़त्म करने के लिए सभी ज़रूरी टूल देने का समय है. जिनता जल्दी पुतिन फेल होंगे, यूक्रेन और दुनिया के लिए उतना अच्छा होगा,"

  9. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 22 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.