स्वीडन में तुर्की दूतावास के बाहर कैसे हुई कुरान जलाने की घटना?

धुर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने पिछले साल भी अपनी रैलियों में कुरान जलाने की धमकी दी थी.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and अभिनव गोयल

  1. स्वीडन में तुर्की दूतावास के बाहर कैसे हुई कुरान जलाने की घटना?

    स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास

    स्वीडन नेटो सैन्य गठबंधन में शामिल होना चाहता है और नेटो सदस्य तुर्की इसके खिलाफ है.

    रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद स्वीडन और फ़िनलैंड ने नेटो सदस्यता के लिए आवेदन किया है. इसी वजह से स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता तुर्की के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

    इस विरोध प्रदर्शनों के दौरान स्ट्राम कुर्स पार्टी के नेता रासमुस पैलुदान ने शनिवार को स्टॉकहोम में ही तुर्की दूतावास के बाहर मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान की एक प्रति में आग लगा दी.

    रासमुस पैलुदान ने पिछले साल भी अपनी रैलियों में कुरान जलाने की धमकी दी थी, जिसके बाद विरोध शुरू हो गया था.

    इस घटना के बाद तुर्की और स्वीडन के बीच कूटनीतिक स्तर पर टकराव गहराता जा रहा है. तुर्की ने स्वीडिश रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन की तुर्की यात्रा रद्द कर दी है.

    तुर्की का कहना है कि स्वीडन के रक्षा मंत्री की यात्रा ने अपना महत्व और अर्थ खो दिया है.

    वहीं इस घटना पर स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन ने दुख जाहिर करते हुए सभी आहत मुसलमानों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है.

    किन देशों ने की निंदा

    तुर्की, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र के अलावा कई देशों ने कुरान जलाए जाने की निंदा की है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना पर कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा है, "स्वीडन में एक दक्षिणपंथी चरमपंथी द्वारा पवित्र कुरान की बेअदबी के घृणित कार्य की पुरजोर निंदा के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में दुनिया भर के डेढ़ अरब मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती है."

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    तुर्की को क्या है आपत्ति

    नेटो के सदस्य तुर्की के आरोप हैं कि स्वीडन और फ़िनलैंड दोनों कुर्दिस्तान वर्किंग पार्टी (पीकेके) का समर्थन करते रहे हैं जो कि कई दशकों से तुर्की की सरकार के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष छेड़े हुए हैं.

    तुर्की कई बार कह चुका है कि स्वीडन और फ़िनलैंड को अपने देशों में आतंकवाद का समर्थन बंद कर देना चाहिए और सुरक्षा गारंटी देते हुए तुर्की पर से निर्यात प्रतिबंध हटा देना चाहिए.

    वहीं, नेटो के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका, स्वीडन और फ़िनलैंड को लेकर अपना समर्थन जाहिर कर चुका है.

    स्वीडन और फ़िनलैंड में कुर्द समुदाय रहता है और स्वीडन में तो कई सांसद कुर्द मूल के हैं. हालांकि, तुर्की ऐसे कोई सुबूत मुहैया नहीं करा सका है जो इस समुदाय के पीकेके के साथ संबंध को दिखाता हो.

    नेटो संगठन में किसी को भी शामिल करने के लिए सभी 30 सदस्य देशों और उसकी संसद की अनुमति लेना अनिवार्य होता है.

    तुर्की बीते 70 सालों से नेटो का सदस्य है और उस पर फ़िनलैंड और स्वीडन को शामिल करने का अत्यंत दबाव भी हो सकता है क्योंकि नेटो के राजनयिकों का मानना है कि इस बड़े गठबंधन में फ़िनलैंड और स्वीडन को शामिल करने से बाल्टिक सागर में उसे मज़बूती देगा.

    नाटो

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    नेटो क्या है?

    नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइज़ेशन यानी नेटो 1949 में बना एक सैन्य गठबंधन है जिसमें शुरुआत में 12 देश थे जिनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस शामिल थे.

    इस संगठन का मूल सिद्धांत ये है कि यदि किसी एक सदस्य देश पर हमला होता है तो बाकी देश उसकी मदद के लिए आगे आएंगे.

    यह यूरोपीय देशों का एक सैन्य गठबंधन है और इसमें भौगोलिक स्थिति के हिसाब से सामरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए सदस्य जोड़े जाते रहे हैं अपनी भौगोलिक स्थिति और कूटनीतिक कारणों से भारत नेटो का सदस्य नहीं है. दरअसल नेटो में कोई भी एशियाई देश सदस्य नहीं है.

    इसका मूल मक़सद दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूस के यूरोप में विस्तार को रोकना था. 1955 में सोवियत रूस ने नेटो के जवाब में पूर्वी यूरोप के साम्यवादी देशों के साथ मिलकर अपना अलग सैन्य गठबंधन खड़ा किया था जिसे वॉरसा पैक्ट नाम दिया गया था.

  2. चीफ़ जस्टिस चंद्रचूड़ की किस बात पर पीएम मोदी ने की तारीफ़

    प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने पर ज़ोर देने के लिए भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तारीफ़ की है.

    चीफ़ जस्टिस के भाषण के एक हिस्से को ट्विटर पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है, "हाल ही में एक कार्यक्रम में आदरणीय चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की ज़रूरत के बारे में बात की."

    "उन्होंने इसके लिए टेक्नोलॉजी के भी इस्तेमाल का सुझाव दिया है. ये एक प्रशंसनीय विचार है जिससे बहुत से लोगों को मदद मिलेगी, ख़ासकर नौजवानों को."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम मोदी पहले भी क्षेत्रीय भाषाओं में न्यायिक फ़ैसलों को उपलब्ध कराकर उन तक आम लोगों की पहुंच को बढ़ाने की बात करते रहे हैं.

    पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, "भारत में कई भाषाएं चलन में है जो हमारी सांस्कृतिक विविधता को विस्तार देता है. इंजीनियरिंग और मेडिसिन जैसे विषयों को मातृभाषा में पढ़ने का विकल्प देकर केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई कदम उठा रही है."

  3. हॉकी वर्ल्ड कप: रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर मेजबान भारत हुआ बाहर

      • Author, वात्सल्य राय
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, भुवनेश्वर से
    हॉकी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हॉकी वर्ल्ड कप के क्रॉसओवर मैच में भारत, न्यूजीलैंड से रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हारकर बाहर हो गया है.

    चौथे क्वार्टर के बाद दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रहीं. इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट पर आ गया, लेकिन दोनों टीमें पेनाल्टी शूट आउट में भी 3-3 की बराबरी पर रहीं.

    इसके बाद सडन डेथ शुरू हुआ. जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 5-4 से हरा दिया.

    सडन डेथ में पहला मौका न्यूजीलैंड को मिला, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी, इसके बाद भारत को मिला पहला मौका भी किसी काम नहीं आया.

    दूसरे मौके पर दोनों टीमों ने गोल किया. मैच तब भी बराबरी पर रहा. इसके बाद तीसरे मौके में न्यूजीलैंड ने गोल किया है, लेकिन भारत गोल नहीं कर पाया.

    मैच में क्या हुआ?

    भारत की तरफ से पहला गोल ललित उपाध्याय, दूसरा गोल सुखजीत और तीसरा गोल वरुण कुमार ने किया.

    वहीं न्यूजीलैंड की ओर पहला गोल सैम लेन ने 28वें मिनट पर, दूसरा गोल केन रसेल ने 43वें मिनट पर और तीसरा गोल सीन फिंडले ने किया.

    भुवनेश्वर में खेले जा रहे इस मैच को जीतने वाली टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है.

    भारतीय हॉकी टीम 2010 के बाद से वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल तक नहीं पहुंच सकी है. अब 24 जनवरी को न्यूजीलैंड का मुकाबला चैंपियन बेल्जियम के साथ होगा.

    भारत, पूल डी में है. इस पूल से इंग्लैंड की टीम पहले ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी है.

    इससे पहले क्रॉसओवर मैच में स्पेन ने मलेशिया को हरा दिया है.

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 44 मैच खेल जा चुके हैं जिसमें से भारत ने 24 में जीत दर्ज की है, वहीं न्यूजीलैंड को 15 मैच में जीत मिली है.

  4. 1700 करोड़ रुपये, 260 किलो सोना, इस मंदिर ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा

    गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर

    इमेज स्रोत, thrissur.nic.in

    केरल जिले में प्रसिद्ध गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर ने बताया है कि उसके बैंक अकाउंट में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि और 260 किलोग्राम सोना है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मंदिर प्रशासन ने आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है.

    मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि उसके पास 263.637 किलो सोना है, जिसमें कीमती पत्थर, सिक्के और करीब बीस हजार सोने के लॉकेट शामिल हैं.

    मंदिर के प्रबंधन ने इससे पहले सुरक्षा कारणों की वजह से मंदिर की संपत्ति का ब्योरा देने से इनकार कर दिया था.

    द हिंदू वेबसाइट के मुताबिक एक अपील के बाद आरटीआई का जवाब दिया गया जिसमें कहा गया कि मंदिर के पास 6 हजार 605 किलो चांदी, 19 हजार 981 सोने के लॉकेट और 5 हजार 359 चांदी के लॉकेट हैं.

    इस मंदिर के देवता भगवान गुरुवायुरप्पन हैं, जिनकी बालगोपालन (कृष्ण भगवान का बालरूप) के रूप पूजा की जाती है.

    इस मंदिर में अपने वजन के बराबर चीजें भगवान को अर्पित करने की प्रथा है. जून, 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमल के फूलों से तोला गया था. इन्हीं फूलों से विशेष पूजा की मंदिर में की गई थी.

    मंदिर की दीवारों पर श्रीकृष्ण के बाल रूप के तस्वीरें उकेरी गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. कुरान जलाए जाने से गुस्से में मुस्लिम देश, कुवैत, यूएई और मिस्र ने क्या कहा?

    कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर अल सबा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर अल सबा

    स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के बाहर कुरान जलाए जाने की घटना की कुवैत के विदेश मंत्री अहमद नासिर अल सबा ने निंदा की है.

    उन्होंने कहा कि यह घटना दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को आहत करती है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस तरह के अस्वीकार्य कृत्यों को रोकने के लिए आगे आने के लिए कहा है.

    अहमद नासिर ने कहा कि घृणा और उग्रवाद किसी भी तरह से हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए और ऐसा करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने भी इस घटना की निंदा की है.

    बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना से लोगों को उकसाया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि कुरान को जलाने की घटना, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों और सिद्धांतों का उल्लंघन करती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस घटना पर मिस्र के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में ऐसा करने वाले व्यक्ति को ‘आतंकवादी’ करार दिया है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना दुनियाभर के लाखों मुसलमानों को भड़काने का काम करती है.

    इसके अलावा मुस्लिम दुनिया में सबसे बड़ी मिस्र की सुन्नी अथॉरिटी ने भी इस घटना की निंदा की है.

    उन्होंने इसे मुस्लिम पवित्र मूल्यों पर हमला बताया है.

    रासमुस पैलुदान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रासमुस पैलुदान

    क्या है मामला ?

    स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने शनिवार को क़ुरान जलाई.

    रासमुस अति दक्षिणपंथी स्ट्राम कुर्स पार्टी के नेता हैं.

    दरअसल, नेटो में शामिल होने की स्वीडन की कोशिशों के ख़िलाफ़ तुर्की की सक्रियता के चलते स्टॉकहोम में दक्षिणपंथी उसका विरोध कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    रासमुस पैलुदान इस्लाम विरोधी नीतियों के लिए चर्चित रहे हैं. उन्होंने स्ट्राम कुर्स (हार्ड लाइन) नाम का एक संगठन बना रखा है, जो कथित तौर पर इस्लाम विरोधी है.

    2020 में पैलुदान को नस्लवाद और कई दूसरे आरोपों में एक महीने की जेल हुई थी.

    इससे पहले 2019 में डेनमार्क में हुए चुनावों में स्ट्राम कुर्स को 1.8 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन कोई सीट नहीं मिल पाई थी.

  6. 40 दिन की परोल पर गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर

    वीडियो कैप्शन, 40 दिन की परोल पर गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर

    डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की परोल दे दी गई है. शनिवार को वो हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गए.

    बीते चार महीने में ये दूसरी बार है जब राम रहीम को परोल दी गई है. इससे पहले अक्टूबर में भी राम रहीम को 40 दिन की परोल दी गई थी. राम रहीम पिछले साल 17 जून को भी एक महीने के लिए परोल पर बाहर आए थे.

  7. 'सुप्रीम कोर्ट ने संविधान हाइजैक कर लिया है...' क़ानून मंत्री ने शेयर किया ये वीडियो और कहा...

    कानून मंत्री किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कानून मंत्री किरेन रिजिजू

    कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने हाई कोर्ट के एक रिटायर्ड जस्टिस का एक वीडियो शेयर करते हुए एक बार फिर देश की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

    इस वीडियो में रिटायर्ड जस्टिस कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाईजैक कर लिया है क्योंकि वह खुद ही जजों की नियुक्ति कर करता है.

    दिल्ली कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस सोढ़ी (सेवानिवृत्त) के एक इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ये एक न्यायाधीश की आवाज़ है और देश के ज्यादातर लोग इस बात से सहमति रखते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जस्टिस सोढ़ी ने कहा कि कानून बनाने का अधिकार संसद के पास है.

    कानून मंत्री ने कहा ऐसे लोग जो संविधान के प्रावधानों की अवहेलना करते हैं और उन्हें लगता है कि वे भारत के संविधान से ऊपर हैं.

    उन्होंने लिखा, "भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती उसकी सफलता है. लोग अपने प्रतिनिधियों के जरिए शासन चलाने का काम करते हैं. चुने हुए प्रतिनिधि लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं और कानून बनाते हैं. हमारी न्यायपालिका स्वतंत्र है और हमारा संविधान सर्वोच्च है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं जस्टिस लोढ़ी अपने इंटरव्यू में कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट कानून नहीं बना सकता है क्योंकि उसके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अधिकार देश की संसद के पास है.

    उन्होंने कहा, "...क्या आप संविधान में संशोधन कर सकते हैं? सिर्फ संसद संविधान में संशोधन करेगी. लेकिन यहां मुझे लगता है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार संविधान को हाइजैक कर लिया है. हाईजैक करने के बाद वह (सुप्रीम कोर्ट) कहता है कि हम न्यायधीशों की नियुक्ति करेंगे."

    जस्टिस सोढ़ी ने कहा, "हमारी सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  8. वृंदावन के लोग आख़िर इतने गुस्से में क्यों हैं?

    वीडियो कैप्शन, वृंदावन के लोग आख़िर इतने गुस्से में क्यों हैं?

    राजधानी दिल्ली से डेढ़ सौ किलोमीटर और ब्रज के हृदय में यमुना किनारे बसा धार्मिक शहर वृंदावन इन दिनों आक्रोशित है. सरकार यमुना तट से लेकर प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर तक कॉरिडोर बनाना चाहती है.

    इसके लिए सैकड़ों मकान, दुकानें और बहुत से ख्वाब तोड़ने होंगे. यही वजह है कि इस परियोजना के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. देखिए ये रिपोर्ट.

  9. 'क़ुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि...'- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    इमेज स्रोत, @girirajsinghbjp

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह की कथित विवादित टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसे भागवत गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है वैसे ही क़ुरान मुस्लिमों का पवित्र ग्रंथ है. क़ुरान को लेकर कोई कुछ नहीं बोलता क्योंकि सर तन से जुदा कर दिया जाता है. हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ के खिलाफ बोलना आज के समय में फैशन बन गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्रशेखर ने दावा किया था कि "दलितों, पिछड़े वर्गों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखने की बात कर रामचरितमानस और मनुस्मृति समाज में नफरत फैलाते हैं."

    चंद्रशेखर की टिप्पणी के बाद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन के भीतर भी मतभेद के स्वर तो सुनाई दे रहे हैं.

    जहां आरजेडी राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर का समर्थन किया वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने उनकी आलोचनी की और उन पर पार्टी की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. शाहजहां की बेटी की बनाई वो सराय जो पाकिस्तान में है

    वीडियो कैप्शन, शाहजहां की बेटी की बनाई वो सराय जो पाकिस्तान में है

    पाकिस्तान के पेशावर में मुग़ल शहज़ादी जहांआरा बेगम की कारवां सराय क़रीब 400 साल बीत जाने के बाद आज भी खड़ी है, लेकिन यहाँ अब कोई नहीं रहता.

    पेशावर से अज़ीज़ुल्लाह ख़ान और बिलाल अहमद की यह रिपोर्ट.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका: कैलिफोर्निया में चीनी नव वर्ष समारोह में गोलीबारी, नौ की मौत

    लॉस एंजेलिस

    इमेज स्रोत, FREDERIC J. BROWN/AFP via Getty Images

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है.

    ये गोलीबारी लॉस एंजेलिस से क़रीब 12 किलोमीटर पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई है.

    यहां चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था जिसके चलते हज़ारों लोग इकट्ठा हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया है कि घायलों की संख्या कितनी है.

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी है.

  12. भुवनेश्वर से LIVE: भारत और न्यूज़ीलैंड के हॉकी वर्ल्ड कप में क्रॉस ओवर मैच के पहले का हाल, भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम के बाहर फैन्स से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय. कैमरा: शाहनवाज़ अहमद

  13. तुर्की के दूतावास के बाहर कुरान जलाए जाने पर स्वीडन के प्रधानमंत्री क्या बोले

    स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन

    स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के बाहर कुरान जलाए जाने की घटना पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन ने प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर दिए बयान में इस घटना को 'अपमानजनक' बताया और कहा कि वे उन मुसलमानों के साथ खड़े हैं जो इस घटना से आहत हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का एक बुनियादी हिस्सा है. लेकिन सिर्फ इसलिए कि कोई बात कानूनी है तो इसका मतलब ये भी नहीं है कि वो वाजिब भी हो. एक किताब को जलाना जो कई लोगों के लिए पवित्र है, बेहद अपमानजनक है. स्टॉकहोम में जो कुछ भी हुआ है, उससे आहत होने वाले सभी मुसलमानों के प्रति मेरी संवेदना है."

    तुर्की ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अंकारा में स्वीडन के राजदूत स्टाफ़न हेरस्ट्रॉम को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है.

    स्वीडिश रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन की शुक्रवार को प्रस्तावित यात्रा भी तुर्की ने रद्द कर दी है. तुर्की में इस बात को लेकर भी नाराज़गी है कि स्वीडन ने इस घटना को होने से रोकने की कोशिश नहीं की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उधर, स्वीडन ने कहा है कि वो तुर्की के साथ अपने संबंधों को अहमियत देता है. विदेश मंत्री की अंकारा यात्रा स्टॉकहोम में मुस्लिम विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनज़र रद्द हुई है. तुर्की और स्वीडन दोनों की ही सरकार कुरान जलाने की कड़ी निंदा करती है.

    स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन ने कहा है कि वे सुरक्षा सहयोग के मसले पर तुर्की के साथ बातचीत को लेकर आशान्वित हैं.

  14. कनाडा की अप्रवासन नीति अन्य देशों के लिए मिसाल बन सकती है? - दुनिया जहान

    वीडियो कैप्शन, कनाडा की अप्रवासन नीति अन्य देशों के लिए मिसाल बन सकती है? - दुनिया जहान

    कनाडा ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम देशों में कुशल श्रमिकों की कमी है.

    कई देश कनाडा की तरह उदारवादी अप्रवासन नीति अपनाते दिख रहे हैं.

    लेकिन क्या कनाडा का ये मॉडल सभी के लिए अनुकूल होगा? इसी सवाल की पड़ताल इस बार दुनिया जहान में.

  15. फिल्मों पर गलत बयानबाजी को लेकर बोले अक्षय कुमार, किया पीएम मोदी का जिक्र

      • Author, सुप्रिया सोगले
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से
    अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस नसीहत की सराहना की है जो उन्होंने कुछ दिन पहले बीजेपी के नेताओं की दी थी.

    दरअसल पीएम मोदी ने दिल्ली में हुई दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में बीजेपी नेताओं से बेवजह की बयानबाजी करने से बचने के लिए कहा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय पर आया था जब शाहरुख ख़ान की फिल्म पठान को लेकर विवाद हो रहा है. इसका विरोध कर रहे लोग फिल्म में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकनी पहनने का विरोध कर रहे हैं.

    अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि पीएम मोदी हमारे देश के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर हैं. अगर वे कुछ कह रहे हैं और चीजें बदलती हैं तो यह इंडस्ट्री के लिए बेहतर होगा."

    "हम फिल्में बनाते हैं, फिल्में सेंसर बोर्ड में ले जाते हैं, वहां से पास करवाकर लाते हैं फिर कोई न कोई कुछ बोल देता है और गड़बड़ हो जाती है, लेकिन अब उन्होंने कहा है तो हमारे लिए चीजें बेहतर होंगी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. COVER STORY: यूक्रेन: सोलेडार के पास भीषण जंग

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: यूक्रेन: सोलेडार के पास भीषण जंग

    पूर्वी यूक्रेन के सोलेडार पर रूस का कब्ज़ा हो गया है.

    यूक्रेन के सैनिकों से बीबीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो सोलेडार से पीछे हट गए हैं.

    देखिए जंग के मोर्चे से बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू हार्डिंग की रिपोर्ट.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, चश्मदीद ने कहा- एक शख़्स मशीनगन लेकर घूम रहा है...

    गोलीबारी

    इमेज स्रोत, EPA

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

    ये गोलीबारी लॉस एंजेलिस से करीब 12 किलोमीटर पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई है.

    यहां चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था जिसके चलते हजारों लोग इकट्ठा हुए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गोलीबारी में किसी की मौत और घायलों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी है.

    एक चश्मदीद ने लॉस एंजेलिस टाइम्स को बताया कि तीन लोग उसके रेस्तरां में भागे और उससे कहा कि वह दरवाजे को बंद कर ले क्योंकि इलाके में एक आदमी मशीनगन के साथ घूम रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    एक हफ्ते के न्यू ईयर फेस्टिवल पर पिछले साल एक लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे.

    मोंटेरी पार्क की आबादी करीब 60 हजार है और यह एक बड़े एशियाई समुदाय का घर है.

  18. मिस्टर सिंह कैसे बने 'सिंगिंग सेंसेशन'

    वीडियो कैप्शन, मिस्टर सिंह को काम का जुनून है और उस जुनून से मोहब्बत भी

    इंग्लैंड में एक बस ड्राइवर रंजीत सिंह को गाने का बेहद शौक है. उन्हें अपने काम पर नाज़ भी है.

    उन्होंने अपने काम और अपने साथियों से दुनिया को वाक़िफ़ कराने के लिए एक म्यूज़िक वीडियो बनाने का फ़ैसला किया और फिर इसे यूट्यूब पर पंजाबी में अपने गाने के साथ रिलीज़ भी किया, जो काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है.

    देखिए नवतेज जोहल की रिपोर्ट.

  19. कुरान जलाए जाने पर बोले इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी के महासचिव

    इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा

    इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने स्वीडन में कुरान जलाने जाने की कड़ी निंदा की है.

    ये क़ुरान स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर दक्षिणपंथी नेता रासमुस पैलुदान ने शनिवार को जलाई. रासमुस अति दक्षिणपंथी स्ट्राम कुर्स पार्टी के नेता हैं.

    दरअसल, नेटो में शामिल होने की स्वीडन की कोशिशों के ख़िलाफ़ तुर्की की सक्रियता के चलते स्टॉकहोम में दक्षिणपंथी उसका विरोध कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महासचिव ने स्वीडिश अधिकारियों को ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

    उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाने और पवित्र मूल्यों का अपमान करने के लिए धुर दक्षिणपंथी लोग बार बार ऐसा कर रहे हैं.

    उन्होंने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जी रही कोशिशों को बढ़ाने की बात भी की है.

    रासमुस पैलुदान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रासमुस पैलुदान

    कौन हैं रासमुस पैलुदान

    रासमुस पैलुदान इस्लाम विरोधी नीतियों के लिए चर्चित रहे हैं.

    उन्होंने स्ट्राम कुर्स (हार्ड लाइन) नाम का एक संगठन बना रखा है, जो कथित तौर पर इस्लाम विरोधी है.

    2020 में पैलुदान को नस्लवाद और कई दूसरे आरोपों में एक महीने की जेल हुई थी.

    इससे पहले 2019 में डेनमार्क में हुए चुनावों में स्ट्राम कुर्स को 1.8 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन कोई सीट नहीं मिल पाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  20. एक ऐसी बस जिसके सवारी केवल कुत्ते हैं और वो अपनी सीट पहचानते हैं

    वीडियो कैप्शन, एक ऐसी बस जिसके सवारी केवल कुत्ते हैं और वो अपनी सीट पहचानते हैं

    अलास्का की एक ऐसी बस जो सिर्फ़ कुत्तों के लिए है, पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. ये बस मो माउंटेन मट्स नाम की डॉग सर्विस कंपनी चलाने वाले एक जोड़े का है.

    ये जोड़ा कुत्तों को बस में सवार करते हैं और किसी ख़ास जगह टहलाने ले जाते हैं. बस पर सवारी करते कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है.