अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, देखिए वीडियो
दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार और भारत के जाने-माने व्यवसायी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई हो गई है. 19 जनवरी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई धूमधाम से हुई.
इस कार्यक्रम में क्रिकेट सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ शामिल हुए. इसके अलावा भी कई जानी मानी हस्तियां इस सगाई कार्यक्रम में पहुंचे. ये भव्य कार्यक्रम अंबानी परिवार के बंगले एंटीलिया में आयोजित हुआ.