जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुग्राम के फ़ोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. वो 75 साल के थे.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and शुभम किशोर
एलन मस्क ने दौलत गंवाने के मामले में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, एलन मस्क
इतिहास में सबसे अधिक दौलत गंवाने का विश्व रिकॉर्ड एलन मस्क ने तोड़ दिया है.
गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कहा है कि नवंबर, 2021 से दिसंबर, 2022 के बीच एलन मस्क ने 165 अरब डॉलर गंवाएं हैं.
हालांकि ये आंकड़ें फ़ोर्ब्स मैगज़ीन के डेटा पर आधारित है लेकिन गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड का कहना है कि अन्य स्रोतों से ये संकेत मिला है कि एलन मस्क का नुक़सान इससे भी बड़ा हो सकता है.
वीडियो कैप्शन, दुनिया के सबसे अमीर आदमी के पास है अब दुनिया के सबसे ताक़तवर सोशल मीडिया में से एक ट्विटर
पिछले साल ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों की क़ीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है.
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को 44 अरब डॉलर में टेकओवर करने के बाद टेस्ला के निवेशकों को ऐसा लगने लगा कि एलन मस्क अब अपने इलेक्ट्रिक कार के व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
एलन मस्क से पहले दौलत गंवाने के मामले में विश्व रिकॉर्ड जापान के टेक इन्वेस्टर मासायोशी सोन के नाम पर था.
वीडियो कैप्शन, एलन मस्क ने टेस्ला को टॉप कंपनी कैसे बनाया? Duniya Jahan
मासायोशी सोन ने साल 2000 में 58.6 अरब डॉलर गंवाएं थे.
नुक़सान का ये हिसाब-किसाब कंपनी के शेयरों की क़ीमतों में आई गिरावट के आधार पर लगाया गया है और ये भविष्य में बढ़ भी सकती हैं.
यानी इसका मतलब है कि आने वाले समय में एलन मस्क की दौलत पुराने स्तर पर लौट सकती है या फिर उससे भी आगे निकल सकती है.
कार वॉश के दौरान पलट गई कार, भीतर फंसा रहा ड्राइवर
वीडियो कैप्शन, कार वॉश के दौरान पलट गई कार, भीतर फंसा रहा ड्राइवर
अमेरिका के पेंसिलविनिया में कार वॉश के लिए एक गाड़ी आई थी.
एक्सीलेटर पर पांव रखा गया और चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया.
कार तेज़ी से भीतर घुसी और पलट गई.
ड्राइवर काफ़ी देर तक भीतर ही फंसा रहा.
केंद्र सरकार ने बताया- ये छह यू ट्यूब चैनल फैला रहे हैं झूठी ख़बरें
इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्र सरकार ने मंगलवार को छह यू ट्यूब चैनलों के नाम साझा किए हैं जो उनके मुताबिक फ़ेक न्यूज़ फैला रहे हैं.
पीआईबी की फ़ैक्ट चेक की टीम के मुताबिक़, उन्होंने इन चैनलों का 'पर्दाफ़ाश' किया है. ये चैनल हैं, - नेशन टीवी, संवाद टीवी, सरोकार भारत, नेशन 24, स्वर्णिम भारत और संवाद समाचार.
इस सभी के मिलाकर 20 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इनके वीडियो को 51 करोड़ से ज़्यादा बार देख जा चुका है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
पीआईबी के नाम सार्वजनिक करने के बाद इनमें से कुछ चैनलों ने अपने नाम बदल लिए हैं.
इन चैनलों के वीडियो में ईवीएम पर बैन की झूठी ख़बरें, राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश समेत सरकारी पदों पर बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से झूठे दावे शामिल हैं.
क्या टैलेंट की भरमार से जूझ रही है भारतीय क्रिकेट टीम
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत को आईसीसी की ट्रॉफ़ी घर लाए दशक भर बीत चुका है. इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में 50 ओवर वाला विश्वकप होने जा रहा है. ऐसे में दो सवाल उठते हैं.
पहला स्वाभाविक सवाल हैः 2011 में फ़ाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के छक्के के साथ जीत के बाद भारत इस साल फिर से अपनी जीत दोहरा पाएगा?
और दूसरा बहुत कम लेकिन आम तौर पर पूछा जाने वाला सवाल हैः क्या भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से होकर गुज़र रहा है?
खेल की दुनिया में ऐसा कम ही होता है जब रातों रात बदलाव आ जाए. हां, कभी-कभी लगातार जीत के बाद कुछ सीनियर खिलाड़ी युवाओं के लिए रास्ता बनाते हैं, लेकिन अक़्सर, ये हार ही होती है जो बदलाव की ओर ले जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़, तालिबान की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान के साथ यूएई में सिरीज़ नहीं खेलने का फ़ैसला किया
इमेज स्रोत, Sarah Reed/Getty Images
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वो सिरीज़ नहीं खेलेंगे क्योंकि तालिबान द्वारा महिलाओं पर बढ़ते प्रतिबंधों के बीच वो सिरीज़ को लेकर "आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हैं."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान को यूएई में आईसीसी सुपर लीग के तहत मार्च में तीन वनडे मैचों की एक सिरीज़ खेलनी थी. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सिरीज़ में हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला किया है.
उन्होंने कहा, "ये फ़ैसला हमने तालिबान के महिलाओं और लड़कियों पर शिक्षा, रोज़गार उनके पार्क और जिम जाने से जुड़े प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले के बाद लिया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड महिलाओं और पुरुषों के खेल को अफ़ग़ानिस्तान समेत दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इस उम्मीद में बातचीत जारी रखेगा कि महिलाओं और लड़कियों की हालत उनके देश में बेहतर होगी."
अगस्त, 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता की बागडोर संभालते वक़्त तालिबान ने कहा था कि वो महिला अधिकारों को लेकर सख्त नहीं रहेंगे, हालांकि उसके बाद से उन्होंने कई प्रतिबंध लगाए हैं.
अगले तीन साल में अफ़ग़ानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो सिरीज़ खेलनी है. अगस्त, 2024 में तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ और अगस्त, 2026 में एक टेस्ट और तीन टी-20 मैच प्रस्तावित हैं.
कोरोना को लेकर चीन और दक्षिण कोरिया में क्यों ठनी?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: कोरोना को लेकर चीन और दक्षिण कोरिया में क्यों ठनी?
एक तरफ़ चीन दावा कर रहा है कि उसने कोरोना की नई लहर पर क़ाबू पा लिया है, तो दूसरी तरफ़ विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई देशों को उसके दावे पर शक़ है.
इसके साथ ही कई देशों ने चीन से आने वाले लोगों पर सख़्त नियम लागू कर दिए हैं.
अब चीन ने भी बदले की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बिहार: रामचरितमानस पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले मंत्री ने कहा- बयान पर अडिग हैं, माफी नहीं मांगेंगे
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर
रामचरित मानस पर विवादास्पद बयान देने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं.
उन्होंने कहा कि "हम उस राम के भक्त हैं जो शबरी के झूठे बेर खाते हैं उसके नहीं जो शंबूक का वध करे..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नीतीश कुमार की सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा, "अमेरिका ने जिस शख्स को ज्ञान का प्रतीक कहा, भीमराव आंबेडकर, उन्होंने मनुस्मृति क्यों जलाई?"
"हम उस राम के भक्त हैं जो शबरी के झूठे बेर खाते हैं उसके नहीं जो शंबूक का वध करे... मेरी जीभ काटने पर फतवा दिया है, हमारे पुरखे जीभ कटवाते रहे हैं, इसलिए हम अपने बयान पर अडिग हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीजेपी नेताओं की ओर से की गई माफी की मांग पर उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को तथ्यों से अवगत नहीं होने के लिए माफी मांगनी चाहिए.
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में 15वें दीक्षांत समारोह में दिए अपने संबोधन में रामचरितमानस और मनुस्मृति को समाज को बांटने वाली किताबें बताया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उधर, दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चंद्रशेखर के बयान पर इतना ही कहा है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है.
कवि कुमार विश्वास ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कुमार विश्वास ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम कथा को विद्वेष और जहर फैलाने वाला बताएं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
उन्होंने चंद्रशेखर को कैबिनेट से बाहर करने की मांग करते हुए कहा, "नीतीश कुमार का मैं आदर करता हूं, तेजस्वी मेरे भाई जैसे हैं. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे व्यक्ति को संगठन और सरकार से बाहर करें, क्षमा मांगने के लिए कहें."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "रामचरित मानस के बारे में जिसने ये कहा, उन्हें ज्ञान सीखने की आवश्कता है. उन्होंने करोड़ों लोगों की श्रद्धा पर जो चोट पहुंचाई है, ये सनातन धर्मावलंबी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी."
"उन्हें देशवासियों से माफी मांगना चाहिए. ऐसे मंत्री को पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
इस लड़के का शरीर रबड़ की तरह लचीला है
वीडियो कैप्शन, इस लड़के का शरीर रबड़ की तरह लचीला है
अफ़्रीकी देश गैबॉन में रहने वाले जोरेस कोम्बिला में पास ख़ास तरह का टैलेंट है.
वो अपने शरीर को बहुत ज़्यादा मोड़ लेते हैं.
उनके ऐसे ही फ्लेक्सिबल शरीर को देखते हुए लोगों ने उन्हें 'भूत-प्रेत' समझ लिया.
हालांकि कोम्बिला ने अपने शरीर पर मेहनत की और आज वो जगह-जगह परफॉर्म करके खूब नाम कमा रहे हैं.
जनरल मनोज पांडे बोले- देश की उत्तरी सीमाओं पर स्थिति सामान्य है लेकिन...
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जनरल मनोज पांडे
भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि देश की उत्तरी सीमाओं पर स्थिति सामान्य है लेकिन लेकिन उसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.
चीन के साथ चल रही बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि हमने सात में पांच मुद्दों को सुलझा लिया है और मिलिट्री और कूटनीतिक दोनों ही स्तरों पर बातचीत जारी है.
जनरल मनोज पांडे ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त क्षमता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जम्मू और कश्मीर की स्थिति पर आर्मी चीफ़ ने कहा, "जहां तक जम्मू और कश्मीर की स्थिति की बात है, फरवरी, 2021 से चल रहा संघर्ष विराम बरकरार है लेकिन सीमा पार से चरमपंथ को समर्थन भी जारी है."
उत्तर पूर्व भारत को लेकर जरनरल पांडे ने कहा कि पूर्वोत्तर के ज़्यादातर राज्यों में अमन की बहाली हो चुकी है. आर्थिक गतिविधियों और विकास कार्यों ने अच्छे नतीजे दिए हैं.
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कश्मीर के हालात और भारत जोड़ो यात्रा पर क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कश्मीर के हालात और भारत जोड़ो यात्रा पर क्या कहा?
लोकसभा सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह कुछ दिनों पहले भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देने उत्तर प्रदेश पहुंचे थे.
फ़ारूक जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले ख़िलाफ़ बोलते रहे हैं.
वो मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अमन स्थापित करने के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को आगे आना होगा. देखिए उनसे ये ख़ास बातचीत.
ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस विधायक के घर आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों बरामद
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, SANJAY DAS
इमेज कैप्शन, तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन के बीड़ी कारखानों और दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की रकम बरामद हुई है.
हालांकि विधायक का दावा है कि वे 23 साल से आयकर रिटर्न भरते रहे हैं.
उधर, भाजपा नेता शमीक भट्टाचार्य ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा है, "सत्तारूढ़ तमाम नेताओं के घरों से ऐसे ही भारी मात्रा में नकदी बरामद होगी."
इमेज स्रोत, SANJAY DAS
बुधवार से मुर्शिदाबाद और कोलकाता के 28 ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "विधायक के दो बीड़ी कारखानों, घर और दफ्तरों से अब तक करीब 15 करोड़ की रकम बरामद की गई है. इसमें से नौ करोड़ रुपये की रकम तो एक ही ठिकाने से मिली है. इसके अलावा एक गोदाम से दो करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. इस मामले की सूचना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी दी गई है."
बुधवार को आयकर अधिकारियों की टीम अर्धसैनिक बलों के साथ 20 कारों के काफिले में विधायक के ठिकानों पर पहुंची.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विधायक जाकिर हुसैन ने बुधवार को कहा था, "आयकर विभाग जांच के लिए आ ही सकता है. लेकिन इस तरह अर्धसैनिक बलों के साथ इलाका घेर कर छापे मारने की कोई वजह समझ में नहीं आ रही है. मैं कोई अपराधी नहीं बल्कि विधायक हूं. मुझे परेशान करने के लिए ही ऐसा किया गया है."
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस के किसी नेता ने फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
हालांकि ममता पहले ऐसे छापों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसके खिलाफ मुखर रही हैं.
अमेरिका: तूफ़ान के बाद अब बाढ़ ने मचाई तबाही
वीडियो कैप्शन, अमेरिका: तूफ़ान के बाद अब बाढ़ ने मचाई तबाही
अमेरिका में हाल ही में आए बर्फीले तूफ़ान से हुए नुक़सान से लोग उबरे भी नहीं थे और अब वहां का कैलिफोर्निया प्रांत भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया है.
हालात इतने ख़राब हैं कि कई इलाक़ों से लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा है.
अकेले मॉन्टेसिटो में 10 हज़ार लोगों को शहर छोड़ना पड़ा है.
ब्रेकिंग न्यूज़, आम आदमी पार्टी को दिल्ली सरकार का नोटिस- दस दिन में 163.62 करोड़ जमा करें...
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी अधिकारियों के ज़रिये दिल्ली सरकार पर 'असंवैधानिक' नियंत्रण रखना चाहती है.
मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली में अफ़सरों पर असंवैधानिक नियंत्रण का नाजायज़ इस्तेमाल देखिए - बीजेपी ने दिल्ली सरकार की सूचना विभाग सचिव ऐलिस वाज़ (आईएएस) से नोटिस दिलवाया है कि 2017 से दिल्ली से बाहर राज्यों में दिये गए विज्ञापनों का खर्चा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से वसूला जाएगा."
उन्होंने कहा, "दिल्ली के अख़बारों में बीजेपी के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के विज्ञापन छपते हैं, पूरी दिल्ली में इनके मुख्यमंत्रियों के फोटो वाले सरकारी होर्डिंग लगे हैं. क्या इनका खर्चा बीजेपी मुख्यमंत्रियों से वसूला जाएगा? क्या इसीलिए दिल्ली के अफ़सरों पर असंवैधानिक क़ब्ज़ा करके रखना चाहती है बीजेपी?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मनीष सिसोदिया का ये आरोप आम आदमी पार्टी को दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार निदेशालय की ओर से जारी किए गए उस नोटिस के बाद आया है जिसमें पार्टी को सरकारी विज्ञापन के नाम पर कथित रूप से दिए गए राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपयों का भुगतान करने के लिए कहा गया है.
सूचना एवं प्रचार निदेशालय के इस नोटिस से पहले दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने चीफ़ सेक्रेटरी को आम आदमी पार्टी द्वारा सरकारी विज्ञापनों की आड़ में दिए गए कथित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 97 करोड़ रुपये की रिकवरी करने का निर्देश दिया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रचार निदेशालय ने अपने नोटिस में इस रकम पर ब्याज की रकम भी जोड़ी है और आम आदमी पार्टी को 10 दिनों के भीतर इसका भुगतान करने के लिए कहा है.
सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान बोझ है या उसकी ताक़त
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में आर्थिक संकट इस क़दर गहरा गया है कि आटे के लिए सड़कों पर लोग आपस में लड़ रहे हैं.
पाकिस्तान का ख़ज़ाना ख़ाली है और वहाँ की सरकार किसी तरह से मुल्क को डिफ़ॉल्टर होने से बचाने में लगी है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने अपने वित्तीय संस्थानों को आदेश दिया है कि पाकिस्तान में निवेश और क़र्ज़ बढ़ाने के लिए अध्ययन करें.
सऊदी अरब की गिनती दुनिया के अमीर देशों में है, लेकिन वह बार-बार एक ग़रीब और तंगहाल मुल्क पाकिस्तान की मदद के लिए क्यों सामने आता है?
ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvSL का दूसरा वनडे, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया
इमेज स्रोत, ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images
भारत और श्रीलंका
के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का
फ़ैसला किया है.
भारत-श्रीलंका से
बीच तीन वनडे मैच की सिरीज़ हो रही है. इससे पहले हुई टी-20 सिरीज़ में भारत ने श्रीलंका को 2-0 से मात दी थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज हो रहे इस मैच में अगर भारत जीतता है तो सिरीज़ अपने नाम कर लेगा.
वहीं, सिरीज़ में बने रहने के लिए श्रीलंका का ये मैच जीतना ज़रूरी है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में हो रहे इस मैच में अन्य खिलाड़ी हैं- एस गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.
बीसीसीआई के मुताबिक युज़वेंद्र चहल के चोटिल होने के कारण वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में लिया गया है.
ब्रिटेन में भारतीय डांस का जलवा
वीडियो कैप्शन, ब्रिटेन में भारतीय डांस का जलवा
ब्रिटेन के डर्बी में रह रही कुछ भारतीय मूल की महिलाएं वहां के एशियाई समुदाय में गिद्दा डांस के प्रचार-प्रसार का काम कर रही हैं.
ये महिलाएं कुछ यूरोपीय प्रतियोगिताओं में अपनी कामयाबी का परचम भी लहरा चुकी हैं.
इस ग्रुप को चलाने वाली महिलाओं का कहना है कि ब्रिटेन में भारतीय संस्कृति को ज़िंदा रखने के लिए वो ऐसा कर रही हैं.
पीएम मोदी ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को भारत आने का न्योता दिया
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर
बातचीत की. उन्होंने बिन्यामिन नेतन्याहू को भारत आने का न्योता भी दिया.
प्रधानमंत्री
कार्यालय की ओर से ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी ने बिन्यामिन नेतन्याहू
को छठी बार इसराइल का प्रधानमंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं.
दोनों ने नेताओं
ने फ़ोन पर बातचीत के दौरान हाल के सालों में भारत-इसराइल रणनीतिक भागीदारी में
हुए तेज़ प्रगति को लेकर संतुष्टि जाहिर की. साथ ही कई क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग मजबूत करने को लेकर सहमति जताई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत को लेकर ट्वीट किया, ''भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को 37वीं सरकार बनाने पर बधाई दी और द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया. दोनों ने जल्द ही मिलने पर सहमति जताई.''
इससे पहले पीएम मोदी ने 29 दिसंबर को ट्वीट करके बिन्यामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी थी.
73साल के नेतन्याहू इसराइल के सबसे ज़्यादा लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं. इस बार उन्होंने कई दलों के समर्थन से सत्ता में वापसी की है. इसराइल में एक नवंबर को चुनाव हुए थे.
जोशीमठ के बाद कर्णप्रयाग में दरारों से दहशत, घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे लोग
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जोशीमठ में अपना घर छोड़ने पर भावुक महिला
इस समय पूरे देश की निगाहें उत्तराखंड के ज़मींदोज़ होते जोशीमठ पर है, लेकिन इससे महज़ 82 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग में भी स्थिति इतनी ही भयावह नज़र आ रही है.
कर्णप्रयाग के क़रीब दो दर्जन घरों की दीवारों में दिख रही दरारों पर अंग्रेज़ी अख़बारद इंडियन एक्सप्रेसने एक रिपोर्ट छापी है. इसके अनुसार, ये दरारें नई नहीं हैं, बल्कि पहली बार दशक भर पहले ऐसे मामले सामने आए थे.
समय के साथ-साथ अब ये दरारें इतनी गहरी हो गई हैं कि कई घर रहने लायक नहीं बचे हैं. इस वजह से मकान मालिकों और किरायेदारों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है. जिनके पास रहने का का कोई दूसरा विकल्प नहीं है वो अपने खर्चे पर पार्षद के बनाए बसेरों में रहने को मजबूर हैं.
अख़बार ने इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की. इन्हीं में से एक तुला देवी बिष्ट भी हैं जिन्होंने साल 2010 में अपना घर बनवाया था. इसके सिर्फ़ तीन साल बाद, उनके घर के पास एक मंडी (मार्केट) खुली और तभी से घर में दरारें आनी शुरू हो गईं.
फ़ुटबॉल विश्व कप के बाद पहली बार खेले लियोनेल मेसी
इमेज स्रोत, Mustafa Yalcin/Anadolu Agency via Getty Images
अर्जेंटीना के
स्टार फ़ुटबॉल लियोनेल मेसी ने फ़ुटबॉल विश्व कप के बाद पहली बार मैच खेला और उन्होंने फ्रांस में हुए लीग1 मैचों में पेरि सन जर्मा (पीएसजी) क्लब से खेलते हुए
एंगर्स एससीओ क्लब को हराने में अहम भूमिका निभाई.
पेरिस सेंट जर्मन क्लब ने 2-0 से जीत हासिल की. मेसी ने मैच ख़त्म होने के 17 मिनट पहले गोल दागकर पीएसजी को बढ़त को दोगुना कर दिया.
पिछले महीने
दिसंबर में हुए फ़ीफ़ा विश्व कप में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर विश्व कप अपने
नाम किया था. इसके बाद मेसी ने
कुछ समय के लिए खेल से ब्रेक लेकर आराम किया. वह पीएसजी के पहले तीन मैचों में
भी नहीं खेले.
वो एक हफ़्ते
पहले ही ट्रेनिंग के लिए पेरिस लौटे थे और फिर बुधवार को हुए मैच में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ब्राज़ील के दिवंगत महान फ़ुटबाल खिलाड़ी पेले की तस्वीर वाली
टीशर्ट पहनी थी.
शमीमा बेगम: आईएस में शामिल रही लड़की ने क्यों कहा, 'मैं वो नहीं जो लोग समझ रहे हैं'
इमेज कैप्शन, शमीमा बेगम
शमीमा बेगम ने कहा है कि वो मानती हैं ब्रिटेन से भागने के बाद वो एक चरमपंथी संगठन में शामिल हो गई थीं. जिस वक़्त वो ब्रिटेन से भागी थीं, उस समय वह स्कूल में पढ़ रही थीं. उनका इरादा इस्लामिक स्टेट में (आईएस) में शामिल होने का था.
शमीमा कहती हैं कि उनके प्रति लोगों के गुस्से को वो समझती हैं.
लगभग एक साल से अधिक समय बाद दिए इंटरव्यू में शमीमा ने बताया है कि उन्हें आईएस के सदस्यों ने विस्तृत निर्देश दिए थे. लेकिन 2015 की यात्रा के लिए योजना उन्होंने ख़ुद बनाई थी.
ब्रिटेन की सरकार ने शमीमा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया था और उनकी नागरिकता छीन ली थी.