इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
यादव 1989 में वीपी सिंह की सरकार में मंत्री थे. उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया.
शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे, जो 70 के दशक में कांग्रेस के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए और दशकों तक राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई.
हालांकि, बीते कुछ सालों से ख़राब स्वास्थ्य के चलते वो सक्रिय राजनीति में नहीं थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के तौर पर प्रतिष्ठित किया. वो डॉक्टर लोहिया के आदर्शों से काफ़ी प्रभावित थे. पीएम मोदी ने कहा कि वो यादव के साथ अपनी बातचीत को हमेशा संजो कर रखेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शरद यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वो एक छात्र नेता के तौर पर सत्तर के दशक में लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़े, वो संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण आवाज़ थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कंझावला केस: गृह मंत्रालय ने पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफ़ारिश की
गृह मंत्रालय ने दिल्ली कंझावला केस मामले में वारदात के दिन तीन पीसीआर वैन में और दो चेक-पॉइंट पर मौजूद पुलिस वालों को सस्पेंड करने की सिफ़ारिश की है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये पुलिस वाले उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद थे जब गाड़ी में फंसी एक लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया.
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
गृह मंत्रालय की ये सिफ़ारिश दिल्ली पुलिस द्वारा एक विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने के बाद आई है.
रिपोर्ट दिल्ली पुलिश कमिश्नर शालिनी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के बाद तैयार की थी.
राजधानी दिल्ली में साल 2023 की शुरुआत के कुछ ही घंटे बाद हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक कार से टक्कर के बाद युवती का जिस्म गाड़ी में फंस गया और वो क़रीब बाहर किलोमीटर तक घिसटती रही.
बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर: मैं शबरी के जूठे बेर खाने वाले राम का पुजारी, राम और रामचरितमानस में अंतर
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर ने गुरुवार को एक बार फिर रामचरितमानस पर टिप्पणी की है.
एक के बाद एक ट्वीट कर डॉक्टर चंद्रशेखर ने कहा है कि 'मैं उस श्री राम की पूजा करता हूँ जो माता शबरी के जूठे बेर खाते हैं, जो माँ अहिल्या के मुक्तिदाता हैं, जो जीवन भर नाविक केवट के ऋणी रहते हैं."
उन्होंने कहा कि राम और रामचरितमानस दोनों में, ज़मीन आसमान का अंतर है.
इससे पहले बुधवार को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पटना में एक दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए रामचरितमानस को नफ़रत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था.
समारोह के बाद उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो शिक्षा मंत्री ने कहा, "एक युग में मनुस्मृति, दूसरे युग में रामचरितमानस, तीसरे युग में गुरु गोवलकर का बंच ऑफ थॉट, ये सभी देश को, समाज को नफरत में बांटते हैं."
उनके इस बयान के बाद काफ़ी विवाद हो गया था. बिहार बीजेपी के नेताओं ने भी उनपर तीखे हमले किए थे.
आज क्या कहा?
शिक्षा मंत्री ने आज ट्वीट कर कहा, "राम शबरी के जुठे बैर खाकर सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं. अब आप बताइए और सोचिए इतने उदारवादी और समाजवादी राम अचानक से रामचरितमानस में आकर शूद्रों को ढोलक की तरह पीटकर साधने की बात क्यों करने लगते हैं? इस फर्जी पुस्तक से किसे फ़ायदा पहुँच रहा है? सवाल तो करना होगा न."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने रामचरितमानस पर हमला आज भी जारी रखा. एक ट्वीट में बिहार के शिक्षामंत्री ने कहा, "मैं उस रामचरितमानस का विरोध करता हूँ जो हमें यह कहता है की जाति विशेष को छोड़ कर बाक़ी सभी नीच हैं. जो हमें शूद्र और नारियों को ढोलक के समान पिट पिट कर साधने की शिक्षा देता है. जो हमें गुणविहीन विप्र की पूजा करने एवं गुणवान दलित, शूद्र को नीच समझ दुत्कारने की शिक्षा देता है."
उन्होंने लिखा, "मेरे बयान के बाद से ठेकेदारों के पेट में मरोड़ आ रही है. अरे वे परेशान होंगे ही. उन्होंने तो मंदिरों से ख़ूब माल छापे हैं. सवाल दलितों-वंचितों का है जिन्हें तुम मंदिर में घुसने से रोकते हो."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ऑस्ट्रेलिया ने अफ़ग़ानिस्तान से खेलने से किया इंकार, राशिद ख़ान बोले - सियासत को दूर रखें
इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान के साथ क्रिकेट सिरीज़ नहीं खेलने के ऑस्ट्रेलिया के फ़ैसले पर अफ़ग़ानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद ख़ान ने कहा है उन्हें इस बात का अफ़सोस है.
साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया की घेरलू लीग बिग बैश में हिस्सा लेने पर दोबारा विचार करेंगे.
ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "क्रिकेट! देश की इकलौती उम्मीद. इसे राजनीति से बाहर रखें."
इसी पोस्ट के साथ एक बयान में उन्होंने लिखा, "ये सुनकर बहुत अफ़सोस हुआ कि ऑस्ट्रेलिया ने हमारे साथ सिरीज़ खेलने से इनकार कर दिया है. मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करता हूं. हमने विश्व पटल पर काफ़ी आगे बढ़े हैं. "
"क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ये फ़ैसला इस रास्ते में एक रुकावट. अगर ऑस्ट्रेलिया को हमारे साथ खेलने में इतनी ही दिक्कत है, तो मैं उनके लिए बिग बैश लीग में हिस्सा लेकर और परेशानी नहीं खड़ा करना चाहूंगा."
उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग में भविष्य में हिस्सा लेने के बारे में वो "गंभीर चिंतन" करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वो सिरीज़ नहीं खेलेंगे क्योंकि तालिबान द्वारा महिलाओं पर बढ़ते प्रतिबंधों के बीच वो सिरीज़ को लेकर "आगे बढ़ने में सक्षम नहीं हैं."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान को यूएई में आईसीसी सुपर लीग के तहत मार्च में तीन वनडे मैचों की एक सिरीज़ खेलनी थी. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सिरीज़ में हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला किया है.
उन्होंने कहा, "ये फ़ैसला हमने तालिबान के महिलाओं और लड़कियों पर शिक्षा, रोज़गार उनके पार्क और जिम जाने से जुड़े प्रतिबंध लगाने के फ़ैसले के बाद लिया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
"ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड महिलाओं और पुरुषों के खेल को अफ़ग़ानिस्तान समेत दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इस उम्मीद में बातचीत जारी रखेगा कि महिलाओं और लड़कियों की हालत उनके देश में बेहतर होगी."
अगस्त, 2021 में अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता की बागडोर संभालते वक़्त तालिबान ने कहा था कि वो महिला अधिकारों को लेकर सख्त नहीं रहेंगे, हालांकि उसके बाद से उन्होंने कई प्रतिबंध लगाए हैं.
अगले तीन साल में अफ़ग़ानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को दो सिरीज़ खेलनी है. अगस्त, 2024 में तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ और अगस्त, 2026 में एक टेस्ट और तीन टी-20 मैच प्रस्तावित हैं.
दूसरे वनडे में भी श्रीलंका पर भारी पड़ा भारत, चार विकेट से दर्ज की जीत
इमेज स्रोत, ANI
कोलकाता में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को चार विकट से हरा दिया है.
श्रीलंका के 215 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 43.1 ओवर जीत हासिल की.
हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 33 के स्कोर पर भारत का पहला और 41 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिर गया. रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 21 रन के निजी स्कोर पर पवैलियन लौट गए.
विराट कोहली भी सिर्फ़ 4 रन पर आउट हो गए. 86 रन पर भारत पर भारत का चौथा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा.
इसके बाद हार्दिक पंड्या और के एल राहुल ने पारी को संभाला, वो स्कोर को 150 के पार ले गए. 161 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या 36 रन बनाकर आउट हुए.
के एल राहुल ने अर्धशतक जड़ा, वो 64 रन पर नाबाद रहे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम भारत के ख़िलाफ़ पूरे 40 ओवर भी नहीं खेल पाई और 215 रनों पर ऑल आउट हो गई. मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ नुवानिदु फर्नांडो ने अपने करियर के पहले मैच में अर्धशतक बनाया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की टीम कुलदीप यादव की अगुवाई वाले भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई.
युज़वेंद्र चहल की जगह खेल रहे लेफ़्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव 51 रन देकर तीन विकेट लिए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने भी 30 रन देकर तीन विकेट और उमरान मलिक ने 48 रन देकर दो विकेट झटके.
63 गेंद पर 50 रन बनाने वाले नुवानिदु फर्नांडो के अलावा श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 34 रन तो दुनिथ वेल्लालागे ने 32 रन बनाए. श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 रन ही बना सकी.
असम राइफ़ल्स का दावा, म्यांमार सेना के हमले में भारत में नहीं गिरा कोई बम
इमेज स्रोत, Getty Images
असम राइफ़ल ने गुरुवार को कहा है कि म्यांमार की सेना के चिन विद्रोही कैंपों पर हवाई हमले के दौरान भारत की ओर कोई बम नहीं गिरा है.
ये बयान स्थानीय लोगों के दावों के बाद आया है जिनके मुताबिक एक बम मिज़ोरम के चम्पाई ज़िले गिरा था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक असम राइफ़ल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देश म्यांमार में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई धमाके हुए.
चंपाई के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरीचन्ना ने कहा, "हमने एक अधिकारी को स्थानीय लोगों के दावे की पुष्टि के लिए भेजा गया है. इस मामले में एक अधिकारिक बयान गुरुवार शाम तक जारी किया जाएगा."
उन्होंने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी.
म्यांमार की सेना ने मंगलवार को कथित तौर पर चिन नेशनल आर्मी के कैंप विक्टोरिया पर हमला किया था. ये पड़ोसी देश का विद्रोही जातीय समूह है.
पुतिन ने नए कमांडर को सौंपी ज़िम्मेदारी, क्या है इरादा ?, ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर' मानसी दाश और सारिका सिंह के साथ.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
जोशीमठ में ज़मीन धंसने का असर सेना से जुड़ी इमारतों पर भी पड़ा है: जनरल मनोज पांडे
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय सेना के अध्यक्ष मनोज पांडे ने गुरुवार को बताया है कि जोशीमठ में ज़मीन धंसने की घटना का असर आर्मी से जुड़ी कई इमारतों पर भी पड़ा है.
आर्मी चीफ़ ने कहा, "हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है. अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे."
"जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें हैं जिसे सीमा सड़क संगठन ठीक कर रहा है. इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "जहां तक स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने की बात है तो हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिए हैं जिससे वे लोगों को अस्थाई तौर पर लोगों को स्थानांतरित कर सकें."
जनरल पांडे ने ये भी कहा कि भारतीय सेना इस संकट से निकलने में स्थानीय प्रशासन का हर संभव मदद कर रही है.
इस बीच जोशीमठ में प्रशासन ने कहा है कि वो मलारी इन होटल को ध्वस्त करेगी. इसकी ज़मीन भूमि धंसने के कारण आस-पास की इमारतों और संरचनाओं में दरारें पड़ गई हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इससे पहले उत्तराखंड की राज्य सरकार ने जोशीमठ में प्रभावित लोगों की मदद के लिए 45 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंज़ूरी दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ये राहत पैकेज तीन हज़ार प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तैयार किया गया है.
जोशीमठ भू-धंसाव पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस समय हम हर तरीके से जोशीमठ के लोगों के साथ खड़े हैं, पूरी सरकार उनके साथ खड़ी हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने हर तरीके से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है. यहां पर पूरी टीम काम कर रही है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में सेना, आईटीबीपी, वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक की.
उन्होंने कहा, "मैंनें व्यापारी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधी आदि से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है. हम अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपये की राशि लोगों के खातों में भेज रहे हैं. कमेटी तय करेगी कि और अच्छे से अच्छा रेट देंगे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
उधर, जोशीमठ भू-धंसाव के चलते स्थानीय लोग अपना घर खाली कर रहे हैं.
एक स्थानीय ने बताया, "हम अपने घर से सामान निकाल रहे हैं. प्रशासन ने हमें कोई जगह नहीं बताई जहां हम अपना सामान रख सकें. हम अपनी ज़िम्मेदारी पर किराए के कमरों में सामान रख रहे हैं जिससे वह सुरक्षित रह सके."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि उत्तराखंड की सरकार जोशीमठ पर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको देख रहे हैं. केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है. मैंने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को वहां भेजा था, आगे जरूरत पड़ी तो वहां जाएंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
पत्नी की याद में एक शख़्स ने घर में बना दी लाइब्रेरी
वीडियो कैप्शन, पत्नी की याद में एक शख़्स ने घर में बना दी लाइब्रेरी
मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी की मोहब्बत में ताज महल बनवाया था.
अब मिलिए गुजरात के जयंतीभाई पटेल से जो वलसाड के धर्मपुर में रहते हैं.
उन्होंने अपनी पत्नी की याद में अपने ही घर में एक लाइब्रेरी बनवा दी है.
पटेल ने इसकी शुरुआत आर्थिक रूप से कमज़ोर घरों से आने वाले छात्रों और बच्चों के लिए थी, लेकिन ये सभी के लिए खुली है.
उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान को गलत बताते हुए पी चिदंबरम ने कहा- संविधान सर्वोच्च है ना कि संसद
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
वरिष्ठ कांग्रेस
नेता पी चिदंबरम ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान को गलत बताते हुए कहा कि
संविधान सर्वोच्च है ना कि संसद.
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा था कि न्यायिक मंचों से 'किसी की हावी होने की कोशिश और सार्वजनिक
दिखावा' सही नहीं है. इन
संस्थानों को पता होना चाहिए कि उन्हें कैसे काम करना है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के
कॉलेजियम प्रणाली को लेकर कही गई बात पर जगदीप धनखड़ ने ये बयान दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजस्थान के जयपुर में 83वीं ऑल इंडिया प्रेजाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने 2015 में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग (एनजेएसी) विधेयक को रद्द करने की आलोचना की.
साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस फ़ैसले की आलोचना की कि संसद संविधान में संशोधन कर सकती है लेकिन उसके मूलभूत ढांचे में नहीं.
इस पर पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, "राज्यसभा के माननीय सभापति का ये कहना गलत है कि संसद सर्वोच्च है. वो संविधान है जो सर्वोच्च है. मूलभूत ढांचे का सिद्धांत इसलिए आया ताकि संविधान के मूलभूत सिद्धांतों पर बहुमत से चलने वाली सरकार के हमलों को रोका जा सके.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, "मान लीजिए, अगर बहुमत के ज़रिए संसदीय प्रणाली को ख़त्म करके राष्ट्रपति प्रणाली लागू कर दी जाती है या सातवीं अनुसूची में राज्य को दिए अधिकारों को ख़त्म कर दिया जाए. क्या ऐसे संशोधन वैध होंगे?"
उन्होंने कहा, "एनजेएसी अधिनियम के रद्द होने के बाद सरकार को नया बिल लाने से किसी ने नहीं रोका था. एक अधिनियम के रद्द होने का मतलब ये नहीं है कि मूलभूत ढांचे का सिद्धांत गलत है."
चिदंबरम ने कहा कि उपराष्ट्रपति के विचार संविधान को चाहने वालों के लिए चेतावनी है कि आगे क्या-क्या खतरें हैं.
पाकिस्तान के हालात कब सुधरेंगे?
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान के हालात कब सुधरेंगे?
पाकिस्तान आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से जूझ रहा है.
वर्ल्ड बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर को घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है.
पाकिस्तान अरबों डॉलर के विदेशी क़र्ज़ में डूबा है. खाने पीने की क़ीमतें आसमान छू रही हैं.
बलूचिस्तान प्रांत में आटे के लिए लंबी क़तारें देखी जा सकती हैं.
इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता साद सोहेल की रिपोर्ट
मोदी सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाना चाहती है: अखिलेश यादव
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज़ सर्विस एमवी गंगा विलास और वाराणसी में टेंट सिटी के उद्घाटन की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाना चाहती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी योजनाओं पर पैसे बर्बाद कर रही है, जबकि इसका इस्तेमाल गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा की सफ़ाई के लिए होना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने लिखा, "अब क्या भाजपा नाविकों का रोज़गार भी छीनेगी. भाजपा की धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाकर पैसे कमाने की नीति निंदनीय है. पूरी दुनिया से लोग काशी का आध्यात्मिक वैभव अनुभूत करने आते है; विलास-विहार के लिए नहीं. भाजपा बाहरी चकाचौंध से असल मुद्दों के अंधेरों को अब और नहीं ढक पाएगी."
शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी रिवर क्रूज़ को हरी झंडी दिखाएंगे और गंगा नदी के किनारे बने टेंट सिटी का उद्घाटन करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
डेल्फ़ीन आर्नो: दुनिया के सबसे अमीर आदमी की वारिस
इमेज स्रोत, Getty Images
वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की बेटी हैं और अब वे फ़्रांस के लग्ज़री फ़ैशन हाउस डीओर को चलाएंगी.
डेल्फ़ीन आर्नो अरबपति बिज़नेमैन बेयरनार आर्नों की सबसे बड़ी बेटी हैं और वो डीओर की प्रमुख बन गई हैं. लग्ज़री और फ़ैशन ग्रुप एलवीएमएच ग्रुप में इसके अलावा लुई वितॉन ब्रांड भी शामिल है. और इन दोनों मशहूर ब्रांडों की मार्केट वैल्यू 42 करोड़ डॉलर है.
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने अपने शीर्ष प्रबंधन में भारी फेरबदल किया है और इसी के तहत डेल्फ़ीन को डीओर का प्रमुख बनाया गया है. बेयरनार आर्नो के पांच अन्य बेटों को भी मैनेजमेंट में शीर्ष ज़िम्मेदारियां दी गई हैं.
47 साल की डेल्फ़ीन साल 2013 से ही लूई वितॉन की डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट रही हैं और अब वो पिएत्रो बेक्केरी की जगह लेंगी. पिएत्रो लूई वितॉन में माइकल बर्क की जगह लेंगे.
भारतीय सेना की आर्टिलरी में महिलाओं की भर्ती के लिए सेना ने भेजा प्रस्ताव
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय सेना की आर्टिलरी (तोपखाने) में अब महिलाओं की भर्ती जल्द ही शुरू हो सकती है.
सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को इससे जुड़ा प्रस्ताव भेज दिया है और उन्हें उम्मीद है कि इसे मंज़ूरी मिल जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भारतीय सेना की आर्टिलरी के पास कई तरह के बड़े हथियारों को संभालने और इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी होती है.
इससे पहले भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमिशन को मंज़ूरी दी गई थी.
गंगा विलास क्रूज़: जानिए क्या है ख़ास और बिहार में क्यों हो रहा है विरोध
इमेज स्रोत, PIB
13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से दुनिया के सबसे लंबे क्रूज़ 'गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाएंगे.
गंगा विलास क्रूज़ वाराणसी के रविदास घाट से रवाना होगी और बिहार बंगाल के रास्ते बांग्लादेश के रास्ते होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. पूरी यात्रा कुल 51 दिनों की होगी.
लेकिन क्रूज़ की यात्रा के शुरू होने से पहले ही बिहार में इसका विरोध होने लगा है.
बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरोप लगाया है कि 'गंगा विलास क्रूज़ चलाना जनता के पैसे की लूट है.'
ललन सिंह ने कहा है कि 'हर साल क्रूज़ चलाने के लिए गंगा नदी में जमा गाद को साफ़ किया जाएगा और फिर बाढ़ में इसमें गाद भरेगा.'
ब्रेकिंग न्यूज़, कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान युवक ने सुरक्षा घेरा तोड़ा
इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनके सुरक्षा घेरे को तोड़े जाने का मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक युवक उन्हें माला पहनाना चाहता था और वो प्रधानमंत्री मोदी को माला देने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़कर उनके क़रीब चला आया.
हालांकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मियों ने फौरन कार्रवाई की और उसे प्रधानमंत्री से दूर हटा दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने उसकी माला स्वीकार कर ली.
26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के हुबली पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड जाने के रास्ते में ये घटना हुई.
पीएम को माला देने की लड़के की नाकाम कोशिश के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उससे वो माला ले ली और प्रधानमंत्री को दे दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ऑटो एक्सपो : नई कारें, नई बाइक और क्या कुछ है ख़ास?, ग्रेटर नोएडा के ऑटो एक्सपो से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता गुलशनकुमार वनकर
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने क्यों कहा- और बिगड़ सकती है मुल्क की हालत
पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ़ अल्वी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है और कहा है कि अगर राजनीतिक दलों समेत सभी पक्षों ने मतभेदों को नजरअंदाज़ कर चर्चा शुरू नहीं किया, तो आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है.
उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक तापमान को कम करना बहुत ज़रूरी है. राष्ट्रपति अल्वी ने सभी पक्षों के बीच संवाद की पेशकश भी की.
बीबीसी उर्दू को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के साथ बातचीत को लेकर टालमटोल कर रही है.
उनके मुताबिक़ पिछले एक महीने के दौरान तहरीक-ए-इंसाफ़ और गठबंधन सरकार के बीच कोई संवाद नहीं हुआ है और बातचीत के उनके अनुरोध का कोई जवाब नहीं मिला है.
ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvSL का दूसरा वनडे, श्रीलंका ने जीत के लिए भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा
इमेज स्रोत, ANI
कोलकाता में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा है.
श्रीलंका की पूरी टीम भारत के ख़िलाफ़ पूरे 40 ओवर भी नहीं खेल पाई और 215 रनों पर ऑल आउट हो गई. मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ नुवानिदु फर्नांडो ने अपने करियर के पहले मैच में अर्धशतक बनाया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की टीम कुलदीप यादव की अगुवाई वाले भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
युज़वेंद्र चहल की जगह खेल रहे लेफ़्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव 51 रन देकर तीन विकेट लिए. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने भी 30 रन देकर तीन विकेट और उमरान मलिक ने 48 रन देकर दो विकेट झटके.
63 गेंद पर 50 रन बनाने वाले नुवानिदु फर्नांडो के अलावा श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 34 रन तो दुनिथ वेल्लालागे ने 32 रन बनाए. श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में 215 रन ही बना सकी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर इतने लोग क्यों जमा हैं?
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर इतने लोग क्यों जमा हैं?
अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर सैकड़ों प्रवासी इस इंतज़ार में हैं कि उन्हें अमेरिका में दाख़िल होने का मौका मिलेगा.
इनमें बच्चों से लेकर महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं.
यही है मेक्सिको और अमेरिका के बीच विवाद की एक वजह. कवर स्टोरी में इसी की बात.