राहुल गांधी ने कहा, '21वीं सदी के कौरव 'ख़ाकी हाफ़ पैंट' पहनते हैं और शाखा लगाते हैं'

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने पर बात की.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और पति दीपक कोचर की रिहाई के आदेश

    चंदा कोचर-दीपक कोचर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, चंदा कोचर-दीपक कोचर (फ़ाइल फ़ोटो)

    वीडियोकॉन ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ़्तार हुईं आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ज़मानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर रिहाई मिली है. दोनों को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोर्ट ने कहा कि गिरफ़्तारी में कानून का पालन नहीं किया गया था.

    लगातार नौ सालों तक आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रहीं चंदा कोचर पर वीडियोकॉन समूह को लोन दिए जाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रहते हुए उन्होंने अपने पद का ग़लत इस्तेमाल किया.

    मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीडियोकॉन ग्रुप की पांच कंपनियों को आईसीआईसीआई बैंक ने अप्रैल 2012 में 3,250 करोड़ रुपये का लोन दिया.

    चंदा कोचर पर कथित रूप से अपने पति को आर्थिक फ़ायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग के आरोप लगे.

  2. कप्तानी छोड़ने और अपने ही उपकप्तान से जुड़े सवाल पर बाबर आज़म के जवाबों की हो रही चर्चा

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बाबर आज़म

    कराची में न्यूज़ीलैंड के साथ आज से शुरू हो रही एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म कप्तानी छोड़ने और उपकप्तान शान मसूद से जुड़े सवालों पर अपने जवाब को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

    बाबर आज़म न्यूज़ीलैंड के साथ शुरू हो रही सिरीज़ को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे थे. इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे टेस्ट मैचों में ख़राब प्रदर्शन और उनकी कप्तानी को लेकर सवाल किया, जिस पर बाबर आज़म ने थोड़ा उखड़े अंदाज़ में जवाब दिया.

    इसी के साथ उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शान मसूद के शामिल होने पर भी कोई साफ़ जवाब नहीं दिया, जबकि मसूद इस सिरीज़ में उपकप्तान हैं.

    एक पत्रकार ने बाबर आज़म से पूछा, "सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, सईद अनवर महान क्रिकेटर हैं लेकिन अच्छे कप्तान साबित नहीं हुए. घरेलू पिच पर देखें तो पिछले रेड बॉल मैच (टेस्ट) में हम एक भी नहीं जीते. ऐसे में क्या आप समझते हैं कि आपको टेस्ट कप्तानी छोड़ देनी चाहिए ताकि आपके महान बल्लेबाज़ बनने का सफर आसान हो?"

    इस पर बाबर आज़म ने जवाब दिया, "अभी व्हाइट बॉल (ओडीआई) हो रही है. टेस्ट गुज़र गए हैं. व्हाइट बॉल पर कोई सवाल है तो वो पूछिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान हाल ही में इंग्लैंड के साथ हुई टेस्ट सिरीज़ में 3-0 से हार गई थी.

    इसके बाद बाबर आज़म से पूछा गया कि क्या न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ प्लेइंग इलेवन में शान मसूद शामिल होंगे. इस पर उन्होंने कहा, "एक बंदे पर बात नहीं कर सकते, अगर वो उपकप्तान हैं या कोई भी है, वो प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं, अभी तो उस पर चर्चा करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बाबर आज़म के इस बयान पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

    अधिकतर लोगों का मानना है कि न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ में शान मसूद को उपकप्तान चुनने के बारे में बाबर आज़म को कोई जानकारी नहीं दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    जियो न्यूज़ के पत्रकार आरफ़ा फ़िरोज़ ज़ेक भी इसका ज़िक्र करते हुए लिखते हैं, "बाबर आज़म अभी इस बात पर पक्का नहीं बता पा रहे कि उप कप्तान शान मसूद को प्लेइंग इलेवन में लिया जाएगा या नहीं.

    ये इस चर्चा को बल देता है कि शान मसूद को उपकप्तान बनाने की घोषणा से पहले चीफ़ सलेक्टर की ओर से बाबर आज़म को भरोसे में नहीं लिया गया."

  3. ब्राज़ील में संसद, SC और राष्ट्रपति भवन पर हमले को लेकर बोले पीएम मोदी, बाइडन ने भी दी प्रतिक्रिया

    ब्राज़ील की संसद पर हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारी

    ब्राज़ील के संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों की ओर से किए हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता ज़ाहिर की है.

    पीएम मोदी ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को टैग करते हुए कहा, "ब्राज़ीलिया में राष्ट्र की संस्थाओं में दंगा और तोड़फोड़ की ख़बर से चिंतित हूं. लोकतांत्रिक परंपराओं का सबको सम्मान करना चाहिए. हम ब्राज़ील की सरकार को पूरा समर्थन देते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस हिंसक हमले पर दुनिया के अन्य शीर्ष नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कुछ दिन पहले ही ब्राज़ील में लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ब्राज़ील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हुए इस हमले की निंदा की है और कहा है कि ब्राज़ील के लोगों और यहां की संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि ब्राज़ील सहित किसी भी लोकतंत्र में लोगों की लोकतांत्रिक पसंद का सम्मान करना सर्वोपरि होता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    रविवार को ब्राज़ील की राजधानी ब्राज़ीलिया में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के हज़ारों समर्थकों ने संसद, राष्ट्रपति भवन और सर्वोच्च न्यायालय पर धावा बोल दिया. प्रदर्शनकारियों ने इन भवनों की खिड़कियां तोड़ दीं और ब्राज़ील के मंत्री के दावे के अनुसार दंगाई हथियार भी लेकर भागे हैं.

    ब्राज़ील पुलिस ने अभी तक 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया है.

    ब्राज़ील में बीते साल अक्टूबर में राष्ट्रपति चुनावों में मिली हार को बोलसोनारो मानने से इनकार करते आए हैं. बोलसोनारो बीते सप्ताह सत्ता हस्तांतरण के समारोह में भी शामिल नहीं हुए और फ़िलहाल अमेरिका में हैं.

  4. दिल्ली में कंपकंपाती ठंड के बीच छाया घना कोहरा, यूपी-हरियाणा, राजस्थान का क्या है हाल?

    कोहरा

    इमेज स्रोत, ANI

    मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से लेकर बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है.

    मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई.

    भारतीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सफ़दरजंग में सुबह साढ़े 5 बजे विज़िबिलिटी 25 और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं, पंजाब के बठिंडा में विज़िबिलिटी शून्य रही और ये अमृतसर-अंबाला में 25 मीटर थी. आगरा, लखनऊ और अमौसी में भी विज़िबिलिटी शून्य रही.

  5. ब्राज़ील हिंसा: मंत्री का दावा- राष्ट्रपति आवास से हथियार चुरा ले गए दंगाई

    ब्राज़ील हिंसा

    इमेज स्रोत, Reuters

    ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के कैबिनेट के एक मंत्री ने दावा किया है कि रविवार को अहम इमारतों में हुई हिंसा में शामिल दंगाई राष्ट्रपति आवास से हथियार अपने साथ ले गए.

    संचार मंत्री पालो पिमेन्ता ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, "हम इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटी ऑफ़िस रूम में हैं. यहां मौजूद हर ब्रीफ़केस में घातक और गैर-घातक हथियार थे. इन्हें अपराधियों ने चुरा लिया है."

    ब्राज़ील हिंसा

    इमेज स्रोत, Reuters

    हालांकि, ब्राज़ील की सरकार ने ये नहीं बताया कि रविवार को राष्ट्रपति आवास, संसद और सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने वाले पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों ने कितने हथियार चुराए हैं.

    पुलिस के अनुसार, अभी तक क़रीब 200 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

  6. ब्राज़ील की संसद में घुसे बोलसोनारो के समर्थक, याद आई यूएस कैपिटल हिंसा

    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्राज़ील की संसद में रविवार को धुर-दक्षिणपंथी नेता जायर बोलसोनारो के हज़ारों समर्थकों ने धावा बोल दिया. लोगों ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति आवास को भी घेर लिया.

    ब्राज़ील की फ़ुटबॉल टीम की जर्सी पहने हज़ारों प्रदर्शनकारी हाथों में झंडा लिए संसद के अंदर घुस गए. कुछ लोग स्पीकर के मंच पर चढ़कर प्रदर्शन करते दिखे.

    कुछ प्रदर्शनकारी संसद की छत पर चढ़ गए और खिड़कियां तोड़ दीं.

    भीषण झड़पों के बाद राजधानी ब्राज़ीलिया की अहम इमारतों पर पुलिस ने रविवार शाम तक नियंत्रण कर लिया था.

    राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इसे "फ़ासीवादी हमला" क़रार दिया है.

    ब्राज़ील में रविवार को हुई हिंसा के बाद लोगों के ज़ेहन में 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल की इमारत में हुई इसी तरह की झड़पों की याद ताज़ा हो गई है. उस समय डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपटिल बिल्डिंग पर धावा बोल दिया था.

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई बड़ी हस्तियों ने इस हिंसा की निंदा की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीते सप्ताह ही ब्राज़ील के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले लूला डा सिल्वा ने वादा किया है कि पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी.

    इससे पहले लूला डा सिल्वा ने ट्वीट किया, "हम सरकार गठन में जुटे हुए हैं और रविवार को उन्होंने हमारी चुप्पी का फ़ायदा उठाया और आप जानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति के कई भाषण ऐसा करने के लिए उकसाते हैं. ये उनकी पार्टी और उनकी ज़िम्मेदारी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    देश के न्याय मंत्री फ़्लैवियो डिनो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अभी तक 200 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    ब्राज़ील

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बोलसोनारो बीते साल अक्टूबर में हुए चुनाव के नतीजों को मानने से लगातार इनकार करते रहे हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह लूला डा सिल्वा के शपथग्रहण समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया था.

    हालांकि, 67 वर्षीय बोलसोनारो ने इस हिंसा की ज़िम्मेदारी से दूरी बनाते हुए इसकी निंदा की है. बोलसोनारो फ़िलहाल अमेरिका में हैं.

  7. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 08 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.