राहुल गांधी ने कहा, '21वीं सदी के कौरव 'ख़ाकी हाफ़ पैंट' पहनते हैं और शाखा लगाते हैं'
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने पर बात की.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
ब्रेकिंग न्यूज़, जसप्रीत बुमराह चोट से नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका सिरीज़ से बाहर
इमेज स्रोत, ADRIAN DENNIS/AFP via Getty Images
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के ख़िलाफ़ सिरीज़ में नहीं खलेंगे. चोट के कराण उन्हें सिरीज़ के बाहर कर दिया गया है.
बीसीसीआई ने जानकारी दी कि बुमराह, जिन्हें पहले श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन मैचों की सिरीज़ में शामिल किया गया था, उन्हें बोलिंग के लिए पूरी तरह तैयार होने में थोड़ा और समय लगेगा.
बीसीसीआई ने कहा, "ये कदम एहतिहात के तौर पर उठाया गया गया है."
श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
खदान से कैसे निकलता है कोयला और बनती है बिजली?
वीडियो कैप्शन, खदान से कैसे निकलता है कोयला और बनती है बिजली?
भारत में कुल बिजली उत्पादन का 64 फीसदी हिस्सा कोयले से आता है.
क्या आप जानते हैं कि खदानों से कोयला कैसे निकाला जाता है?
आइए आपको ले चलते हैं तेलंगाना की सिंगरेनी कोयला खदान में.
सऊदी अरब पर कंटेंट नियंत्रित करने के आरोपों को लेकर विकिपीडिया ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
विकिपीडिया की पैरंट कंपनी विकिमीडिया ने मध्य-पूर्व देशों में मौजूद अपनी टीमों में सऊदी अरब की सरकार की दखलअंदाज़ी के दावों को खारिज किया है.
दो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने हाल ही में सऊदी अरब सरकार पर विकिपीडिया कंटेंट को नियंत्रित करने की कोशिश का आरोप लगाया था.
ये दावे मध्य पूर्व में कंटेंट एडिटिंग को लेकर विकिमीडिया की अंदरूनी जांच और 16 यूज़र्स को सस्पेंड करने के बाद किए गए थे.
इमेज स्रोत, Getty Images
विकिमीडिया ने कहा, "ग़लत जानकारियां" प्रकाशित की गई थीं लेकिन इसमें सऊदी अरब की दखलअंदाज़ी के कोई सबूत नहीं मिले.
कंटेंट के संपादन के लिए विकिपीडिया वॉलंटियर टीमों और एडिटर पर निर्भर है.
'स्मेक्स और डेमोक्रेसी ऑफ़ द अरब वर्ल्ड नाउ (डॉन)' ने सऊदी सरकार पर आरोप लगाया था कि वो 'देश से जुड़ी सूचनाओं को नियंत्रित' करने के लिए विकिपीडिया कंटेंट को अपने एजेंटों के ज़रिए बदल रही है या उसे हटा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
स्मेक्स लेबनान की संस्था है जबकि डॉन अमेरिका स्थित संगठन है जिसकी स्थापना सऊदी के पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी ने की थी. जमाल ख़ाशोगी की साल 2018 में इस्तांबुल में सऊदी के कान्सुलेट के अंदर हत्या कर दी गई थी.
इन संस्थाओं ने ये भी आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 में सऊदी के दो शीर्ष अधिकारियों को 'सार्वजनिक नैतिकता के उल्लंघन' के आरोप में गिरफ़्तार किया गया और उन्हें पांच से आठ साल की सज़ा सुनाई गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीते साल विकिमीडिया ने दुनियाभर में 16 यूज़र्स को निलंबित करने का एलान किया था.
इस पूरे मामले पर सऊदी के अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
भारत के दो दिग्गज जासूसों की कहानी- विवेचना
वीडियो कैप्शन, भारत के दो दिग्गज जासूसों की कहानी- विवेचना
आमतौर से ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख अपनी आत्मकथा लिखने से कतराते हैं और अगर लिखते भी हैं तो अपने साथियों का खुलेआम ज़िक्र करने से परहेज़ कर जाते हैं.
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख रहे अमरजीत सिंह दुलत की हाल में प्रकाशित आत्मकथा 'अ लाइफ़ इन द शैडोज़ अ मेमॉएर' इस मामले में अपवाद है.
इस किताब में उन्होंने अपने बॉस रहे एम.के. नारायणनन और अपने जूनियर रहे अजीत डोभाल की कार्यशैली पर अपनी बेबाक राय प्रकट की है.
17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 'मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी' पर क्या बोले पीएम मोदी
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रांतों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है.
पीएम ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग देशों में जब सबसे शांतिप्रिय, लोकतांत्रिक और अनुशासित नागरिकों की चर्चा होती है, तो 'मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी' होने का भारतीय गौरव और बढ़ जाता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस इसलिए मायने रखता है क्योंकि कुछ महीने पहले ही भारत की आज़ादी 75 साल पूरे हुए हैं. देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है. इससे भारत की वैश्विक दृष्ट को मज़बूती मिलेगी.
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन 10 जनवरी यानी मंगलवार तक चलेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फ़ैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं.
पीएम मोदी ने इस सम्मेलन को भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिहाज से भी एक अवसर बताया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने कहा, "इस वर्ष भारत दुनिया के G20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है. भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. हमारे लिए ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है. हमारे इन प्रवासी भारतीयों के योगदान का विश्व आकलन करता है, तो उसे 'सशक्त और समर्थ भारत' की आवाज़ भी सुनाई देती है."
ब्राज़ील में संसद पर हमले का ट्रंप कनेक्शन क्या है?
इमेज स्रोत, Getty Images
ब्राज़ील की राजधानी ब्राज़ीलिया में बीते रविवार संसद, राष्ट्रपति भवन और सर्वोच्च न्यायालय पर हुए प्रदर्शनकारियों के हमले की तस्वीरें दो साल पहले अमेरिकी संसद पर हुए हमले की याद दिलाती हैं.
यही नहीं, इन दोनों घटनाओं के बीच गहरे संबंध भी हैं.
पिछले साल अक्तूबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के बाद ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस रणनीतिकार रहे स्टीव बैनन के पॉडकास्ट पर एक मेहमान ने कहा था 'ये पूरा मामला ठीक नहीं दिखता."
इस वक़्त तक चुनाव में कुछ भी स्पष्ट नहीं था.
घने कोहरे के कारण रेलवे ने रद्द की 260 से भी अधिक ट्रेनें
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय रेलवे ने बताया कि ख़राब मौसम के कारण 260 से अधिक ट्रेनें रद्द सोमवार को रद्द की गई हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में विजिबिलिटी काफी कम हो जाने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा है.
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "कुल 267 ट्रेनें जिनमें 82 एक्सप्रेस गाड़ियां, 140 पैसेंजर ट्रेन और 40 उपनगरीय ट्रेनें शामिल हैं, रद्द की गई हैं."
इमेज स्रोत, ANI
रविवार को ख़राब मौसम के कारण 335 ट्रेनों पर असर पड़ा था.
इनमें 88 ट्रेनें रद्द की गई थीं, 31 गाड़ियों का रूट बदला गया और 33 गाड़ियों को किसी रूट विशेष के लिए रद्द किया गया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सोमवार को आगरा और बठिण्डा में दृश्यता का स्तर ज़ीरो किलोमीटर रह गया जबकि पटियाला, चंडीगढ़, अंबाला, भिवानी, सफ़दरजंग, रिज, गंगानगर, वाराणसी, फुरसतगंज और भागलपुर में दृश्यता स्तर 25 मीटर रह गया था.
हिसार, करनाल, पालम, मेरठ, लखनऊ, बहराइच और पटना में दृश्यता स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक़ अगर दृश्यता का स्तर शून्य से 50 मीटर हो तो उसे 'बेहद सघन कोहरे' के अंतर्गत रखा जाता है.
जुड़वा बच्चों में से एक को टर्मिनेट कराना कितना ख़तरनाक हो सकता है?
वीडियो कैप्शन, जुड़वां बच्चों में से एक को टर्मिनेट कराना कितना ख़तरनाक हो सकता है?
बॉम्बे हाई कोर्ट में एक महिला ने गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे को टर्मिनेट या ख़त्म करवाने के लिए याचिका डाली है.
भारत में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी (संशोधित) एक्ट 2021, एक महिला को 24 हफ़्ते तक गर्भपात कराने की इजाज़त देता है.
दरअसल, 1971 में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी एक्ट को संशोधित करके गर्भपात कराने की मान्य अवधि को कुछ विशेष परिस्थितियों के लिए 20 हफ़्ते से बढ़ाकर 24 हफ़्ते कर दिया गया था.
इस महिला के गर्भ को 25 हफ़्ते से ज़्यादा का समय हो चुका है.
वरुण गांधी ने चीनी मिल मालिकों को क्यों दी चेतावनी
इमेज स्रोत, Getty Images
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने चीनी मिल के मालिकों को कहा है कि वे किसानों का बकाया लौटाए नहीं तो विरोध प्रदर्शन झेलने के लिए तैयार रहें.
अपने लोकसभा क्षेत्र पिलीभीत के अंदर आने वाले अर्सियाबोज गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर चीनी मिलों ने किसानों को जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान शुरू नहीं किया तो गन्ना उत्पादक उनके दरवाज़े पर धरना देंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने इस दौरान ख़ासतौर पर दो चीनी मिलों का नाम लिया. वरुण गांधी पिछले काफ़ी समय से बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ बयान देते आ रहे हैं.
वरुण गांधी ने देश में बेरोज़गारी का भी मुद्दा उठाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को इन पदों पर भर्ती करनी चाहिए. हम मदद के लिए तैयार हैं."
वरुण गांधी ने ये भी कहा कि उन्हें पुलिसिया अत्याचार से जुड़ी भी कई शिकायतें मिल रही हैं.
ब्राज़ील की संसद में घुसे बोलसोनारो के समर्थक
वीडियो कैप्शन, ब्राज़ील की संसद में घुसे बोलसोनारो के समर्थक
ब्राज़ील की संसद में रविवार को धुर-दक्षिणपंथी नेता जायर बोलसोनारो के हज़ारों समर्थकों ने धावा बोल दिया इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति आवास को भी घेर लिया.
ब्राज़ील की फ़ुटबॉल टीम की जर्सी पहने हज़ारों प्रदर्शनकारी हाथों में झंडा लिए संसद के अंदर घुस गए.
कुछ लोग स्पीकर के मंच पर चढ़कर प्रदर्शन करते दिखे.
प्रदर्शनकारी संसद की छत पर चढ़ गए और खिड़कियां तोड़ दीं.
जोशीमठ के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी याचिका में क्या कहा
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
जोशीमठ के मुद्दे पर फौरन दखल देने की मांग को लेकर याचिका दायर करने वाले वकील से सुप्रीम कोर्ट ने आज ये कहा कि वे 10 जनवरी को सर्वोच्च अदालत के समक्ष अपनी बात रखें.
जानोमाल के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ के लोगों को फौरन मदद पहुंचाने की मांग को लेकर इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट से जल्द दखल देने की मांग की गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मंगलवार को अपनी याचिका पेश करें.
ये याचिका धार्मिक नेता स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से दायर की गई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने अपनी याचिका में जोशीमठ की आपदा को नेशनल डिजास्टर घोषित किया जाए और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय लोगों की सक्रिय रूप से मदद करने का निर्देश दिया जाए.
याचिका में कहा गया है कि बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले जोशीमठ के सैकड़ों मकानों में दरारें उभर आई हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
याचिका में प्रभावित लोगों को फौरन वित्तीय मदद और मुआवाजा दिए जाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है.
दिल्ली में छाया ऐसा कोहरा, कुछ दिखाई नहीं दिया
वीडियो कैप्शन, दिल्ली में छाया ऐसा कोहरा, कुछ दिखाई नहीं दिया
उत्तर भारत में ज़बरदस्त सर्दी का कहर जारी है.
सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा छाया रहा.
मौसम विभाग के मुताबिक़, सुबह के समय दिल्ली में 25 मीटर विज़िबिलिटी रही.
कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है.
दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का असर दिखा.
दिल्ली पांचवें दिन भी उत्तराखंड और हिमाचल से ज़्यादा सर्द, कोहरे से विमान-रेल यातायात पर असर
इमेज स्रोत, ANI
राजधानी दिल्ली में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर जारी है.
घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह यहां विज़िबिलिटी 25 मीटर तक रह गई थी जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात तक बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शीतलहर की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों से कम रहा.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम में विज़िबिलिटी 25 मीटर तक रही.
इमेज स्रोत, ANI
एयरपोर्ट अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि खराब मौसम के कारण आज करीब 15 उड़ाने देरी से चलीं और एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा.
एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण अभी तक 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे देरी से चल रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सैटलाइट तस्वीरों में पंजाब और राजस्थान से लेकर बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक घने कोहरे की चादर दिख रही हैं.
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री तक लुढ़क गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कंपकंपाने वाली ठंड की वजह दिल्ली सरकार ने स्कूल में 15 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी है.
मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच बड़े अंतराल की वजह से दिल्ली का पारा गिर रहा है.
हालांकि, अगले कुछ दिनों में दिल्लीवालों को शीतलहर से राहत मिलने के आसार हैं.
ईरान में दो युवाओं को फांसी, अमेरिका समेत कई देश कर रहे निंदा
इमेज स्रोत, 1500TASVIR
इमेज कैप्शन, मोहम्मद महदी करीमी
ईरान सरकार ने हाल ही में हुए सरकार विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहे दो युवाओं को फांसी की सज़ा दी है. इनके ख़िलाफ़ ईरानी सुरक्षाबल के एक अधिकारी की हत्या करने का अभियोग था.
मोहम्मद महदी करीमी और सैयद मोहम्मद होसैनी नामक इन दो युवाओं ने अपनी सज़ा के ख़िलाफ़ कोर्ट में अपील दायर की थी.
इस याचिका में इन्होंने कहा था कि उन्हें प्रताड़ित करके उनसे गुनाह करने का कबूलनामा लिया गया है.
ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक चार लोगों को फांसी की सज़ा दी जा चुकी है.
तमिलनाडु: अभिभाषण पर हंगामे के बाद विधानसभा छोड़कर निकल गए गवर्नर
इमेज कैप्शन, राज्यपाल आरएन रवि
नए साल में तमिलनाडु विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरएन रवि के पारपंरिक अभिभाषण को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया.
मुख्यमंत्री एमके स्तालिन के स्पीकर को ये कहने के बाद कि केवल राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए भाषण को ही रिकॉर्ड पर लिया जाए, राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा से बाहर निकल गए.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मुख्यमंत्री एमके स्तालिन
मुख्यमंत्री एमके स्तालिन ने स्पीकर से कहा कि राज्यपाल के भाषण के वो हिस्से सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिए जाएं जो उन्होंने खुद जोड़े हैं.
विधानसभा में उस प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया जिसमें राज्य सरकार द्वारा तैयार अभिभाषण को ही रिकॉर्ड पर लेने की बात कही गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस दौरान सत्तारूढ़ डीएमके और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस, वाम दलों और अन्य पार्टियों के सदस्यों ने राज्यपाल की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.
इन पार्टियों ने गवर्नर के भाषण का बहिष्कार किया और सदन की कार्यवाही छोड़ कर चले गए. इन सदस्यों ने राज्यपाल पर तमिलनाडु के लोगों के ख़िलाफ़ काम करने का आरोप लगाया.
मुग़ल साम्राज्य की सबसे ताक़तवर महिला माहम अनगा का पतन कैसे हुआ
इमेज स्रोत, Victoria and Albert Museum
इमेज कैप्शन, माहम अनगा और मुग़ल बादशाह अकबर
माहम अनगा मुग़ल सम्राट हुमायूं के दूध-शरीक़ भाई (एक ही महिला का स्तनपान करने वाले) नदीम ख़ान की बीवी थीं और इस रिश्ते से उनकी भाभी थीं.
शेरशाह सूरी से पराजय के बाद हुमायूं और उनकी बीवी हमीदा बानो बेगम राजनीतिक समर्थन के लिए फ़ारस यानी ईरान गए तो नदीम ख़ान उनके साथ थे. अपने दो बेटों क़ुली ख़ान और अधम ख़ान के साथ उनकी बीवी के ज़िम्मे मुग़ल साम्राज्य के दुधमुंहे वारिस अकबर की देखभाल भी थी.
हालांकि माहम अनगा ने अकबर को अपना दूध नहीं पिलाया, मगर वह उनको दूध पिलाने और उनकी देखभाल करने वाली 10 महिलाओं की प्रमुख थीं. उनमें जीजी अनगा भी शामिल थीं जिनके पति शम्सउद्दीन मोहम्मद ख़ान उर्फ़ अतगा ख़ान (दूध-शरीक भाई के बाप) ने एक बार हुमायूं की जान बचाई थी.
'अकबरनामा' में उल्लेख है कि कैसे, "पाकी (निश्छलता) के गुंबद में बैठने वाली जीजी अनगा, पाकदामनी का नक़ाब बांधने वाली माहम अनगा और दूसरी औरतों के विरोध के कारण दुखी थीं और हुमायूं से यह कहने पर दिल छोटा किए हुए थीं कि वह जादू करती हैं कि शहज़ादे उनके सिवा किसी के दूध की तरफ़ ध्यान नहीं देते."
दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ़्लाइट के दो यात्री गिरफ़्तार, गलत व्यवहार का आरोप
....में
Author, चंदन कुमार जजवाड़े
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ़्लाइट में दो यात्रियों को गलत व्यवहार के बाद पटना पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.
पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक़, इंडिगो की फ़्लाइट रविवार रात क़रीब साढ़े नौ बजे पटना एयरपोर्ट पहुँची थी.
उड़ान के लैंड होने के पहले उन्हें जानकारी दी गई कि दो यात्री फ़्लाइट में गलत व्यवहार कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उसके बाद स्थानीय पुलिस को यह जानकारी दी गई.
फ़्लाइट लैंड होने के बाद दोनों ही मुसाफिरों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया.
एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक इस मामले में आगे की कार्रवाई फ़्लाइट ऑपरेटर और स्थानीय पुलिस करेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
एयरपोर्ट पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि फ़्लाइट मैनेजर ने लिखित में शिकायत दी कि फ़्लाइट के अंदर दो लोग नशे में हैं, उसके बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
ये दोनों ही युवा हैं और हाजीपुर बिहार के रहने वाले हैं.
एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक फिलहाल इन्हें एयरपोर्ट थाने में रखा गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अब इनकी कोरोना की जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एक्साइज़ कोर्ट भेजा जाएगा और वहां से एक्साइज़ एक्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.
बिहार में शराब पीने पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है.
यहां बाहर से भी कोई शराब पीकर नहीं आ सकता इसलिए इन दोनों ही युवकों पर शराबबंदी कानून को तोड़ने के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
हल्द्वानी: सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, लेकिन कई बाशिंदे अभी भी डरे हुए हैं ?- ग्राउंड रिपोर्ट
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में चार हज़ार से ज़्यादा घरों को तोड़ने पर रोक लगा दी है. इन घरों में 50 हज़ार से ज़्यादा लोग रहते हैं, जिनमें से ज़्यादातर मुसलमान हैं.
रेलवे का दावा है कि अतिक्रमण की हुई ज़मीन उसकी है.
उत्तराखंड हाई कोर्ट के घरों को तोड़ने के आदेश के बाद कथित अतिक्रमित ज़मीन पर रहने वालों के बीच प्रदर्शनों और दुआओं का दौर शुरू हो गया.
लेकिन सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद बनभूलपुरा की सड़कें बधाई देने वालों से भर गईं.
भारतीय मूल की मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनीं
इमेज स्रोत, FB/MONICA SINGH
इमेज कैप्शन, मोनिका सिंह
भारतीय मूल की मोनिका सिंह अमेरिका में पहली महिला सिख जज बन गई हैं. उन्होंने हैरिस काउंटी के जज के तौर पर शपथ ली.
मोनिका सिंह का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन में हुआ और वो वहीं पली-बढ़ीं. फिलहाल वो अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलै में रहती हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मोनिका सिंह ने शुक्रवार को टेक्सस के हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट में जज के तौर पर शपथ ली. मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक में अमेरिका जाकर बस गए थे.
बीते 20 साल से वकालत कर रहीं मोनिका सिंह अमेरिका के कई नागरिक अधिकार संगठनों से जुड़ी हुई हैं.
शपथग्रहण समारोह में मोनिका सिंह ने कहा कि ये उपलब्धि मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं, मैं इसके लिए खुश हूं.
अमेरिका में अनुमान के अनुसार सिखों की आबादी करीब पांच लाख है. इनमें से 20 हज़ार ह्यूस्टन में रहते हैं.
मोनिका सिंह की उपलब्धि को ह्यूस्टन मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने सिख समुदाय के लिए गर्व का दिन बताया.
जोशीमठ में हर घंटे बिगड़ रहे हैं हालात, एनडीआरएफ़ की टीमें तैनात, बीते 48 घंटों में ज़मीन धसकने से टूटे मकानों की संख्या 561 से बढ़कर 603 हो गयी है, पढ़िए आज के अख़बारों में छपी अहम सुर्खियां.
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड के जोशीमठ शहर पर ज़मीन में समाने का ख़तरा हर घंटे के साथ बढ़ता जा रहा है. इस पूरे क्षेत्र को 'सिंकिंग ज़ोन' करार दिया गया है. बीते 48 घंटों में ज़मीन धसकने से टूटे मकानों की संख्या 561 से बढ़कर 603 हो गयी है.
तेज़ी से बदलते हालात की वजह से आपदा प्रभावित इलाकों में रहने वाले हज़ारों परिवारों को पुनर्वास केंद्रों में ले जाया जा रहा है. चमोली के ज़िलाध्यक्ष हिमांशु खुराना ने ख़ुद लोगों के घर जाकर उनसे रिलीफ़ कैंप में जाने की अपील की है.
चमोली ज़िला प्रशासन ने जोशीमठ स्थित अपनी सरकारी इमारत में दरारें आने के बाद उसे खाली करना शुरू कर दिया है.
वहीं, पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की है जिसके बाद केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय होती दिख रही हैं.