हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर की उतारी आरती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना की.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल

  1. जलवायु परिवर्तन: समुद्र में समाने की तैयारी कर रहा एक देश

    वीडियो कैप्शन, जलवायु परिवर्तन: समुद्र में समाने की तैयारी कर रहा एक देश

    जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र के जल स्तर में वृद्धि के कारण पहले से ही इन द्वीपों को ज़मीनी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

    जलवायु परिवर्तन के कारण अब इन द्वीपों पर लोगों को पीने के पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है.

    प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटे से द्वीप राष्ट्र तुवालु की मौजूदा परिस्थितियों का अध्ययन किया. तुवालु उन द्वीपीय राष्ट्रों में से एक है जिन पर जलवायु परिवर्तन का सीधा असर पड़ रहा है.

    एक द्वीप जो दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देशों से आग्रह कर रहा है कि वे ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कम करें.

    यह देश अपने सबसे बुरे वक़्त को लेकर तैयारी भी कर रहा है. सबसे बुरी स्थिति... यानी जब ये देश जलमग्न हो जाएगा.

  2. दिल्ली: वीज़ा ख़त्म होने के बाद नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ने पर हुआ हंगामा

    गिरफ़्तारी

    इमेज स्रोत, Subhakitnibhat Kewiko / EyeEm

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    दिल्ली पुलिस के नार्कोटिक्स सेल की टीम जब पांच नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लेने दिल्ली के नेब सराय इलाक़े में पहुंची तो वहां हंगामा हो गया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, वहां रहने वाले अन्य अफ़्रीकी नागरिक इकट्ठा हो गए और पुलिस को रोकने की कोशिश की.

    इन पांचों नाइजीरियाई नागरिकों के वीज़ा की सीमा कथित तौर पर ख़त्म होने के कारण इन्हें हिरासत में लिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस का कहना है कि उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    नार्कोटिक्स सेल की एक टीम वापस भेजने की कार्रवाई के लिए दिल्ली के राजू पार्क पहुंची थी.

    पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 2:30 बजे उन्होंने वीज़ा ख़त्म होने के चलते तीन नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुलिस ने कहा, ''टीम उन्हें पुलिस थाने लाना चाहती थी लेकिन तभी करीब 100 अफ़्रीकी नागरिक वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को रोकने लगे. इस बीच दो नाइजीरियाई नागरिक भाग गए और एक को पकड़ने में पुलिस सफ़ल हो गई.''

    ''नार्कोटिक्स सेल की संयुक्त टीम दोबारा रविवार सुबह 6:30 बजे उसी इलाक़े में पहुंची और चार अन्य नाइजीरियाई नागरिकों को वीज़ा ख़त्म होने के आरोप में हिरासत में लिया. इनमें एक महिला भी थीं. इस दौरान भी पुलिस को रोकने की कोशिशें हुईं.''

    हिरासत में लिए गए सभी विदेशी नागरिक नाइजीरिया के रहने वाले हैं.

  3. इंदौर से LIVE: इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है, यहां आए अमेरिकी प्रतिनिधियों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी

  4. कोहरे का रेल और हवाई यातायात पर असर, 480 से अधिक ट्रेनें हुईं प्रभावित

    ट्रेन

    इमेज स्रोत, Parveen Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    भारतीय रेलवे ने रविवार को बताया कि घने कोहरे के कारण 480 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. ट्रेनें ना सिर्फ़ देरी से पहुंच रही हैं बल्कि उन्हें रद्द भी करना पड़ा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेलवे के हवाले से कहा है, ''करीब 335 ट्रेनों को देरी हुई है, 88 रद्द हुई हैं, 31 का रूट बदला है और 33 को शॉर्ट टर्मिनेट (टिकट के पैसे वापस किए गए या वैकल्पिक ट्रेन दी गई) किया गया है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उत्तर भारत और जुड़े इलाक़ो में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड में घना कोहरा छाया हुआ है. इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है.

    दिल्ली के पालम में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास सुबह 5:30 बजे कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ट्वीट करके उड़ानों में देरी होने की जानकारी दी है. यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क करके नई सूचना लेने के लिए कहा गया है.

    मौसम विभाग के मुताबिक बेहद घना कोहरा तब माना जाता है जब दृश्यता ज़ीरो से 50 मीटर के बीच हो. 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा और 201 से 500 के बीच मध्यम स्तर का कोहरा माना जाता है.

  5. 'उमराव जान' बनाने वाले मुज़फ़्फ़र अली की कहानी

    वीडियो कैप्शन, 'उमराव जान' बनाने वाले मुज़फ़्फ़र अली की कहानी

    फ़िल्म 'उमराव जान' बनाने वाले फ़िल्मकार मुज़फ़्फ़र अली की आत्मकथा 'ज़िक्र' हाल में ही प्रकाशित हुई है.

    इस किताब में उनके फ़िल्मी करियर और ज़िंदगी के कई दूसरे दिलचस्प किस्सों का ज़िक्र है.

    बीबीसी संवाददाता रेहान फ़ज़ल ने उनसे उनकी किताब पर ख़ास बातचीत की.

  6. उत्तराखंड: जोशीमठ में घरों के साथ-साथ शंकराचार्य मठ में भी आई दरारें

    शंकराचार्य मठ

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शंकराचार्य मठ

    उत्तराखंड के जोशीमठ में ज़मीन धंसने के ख़तरे के बीच शंकराचार्य मठ में भी दरारें आ गई हैं.

    पिछले 15 दिनों में धार्मिक संस्था शंकराचार्य मठ में कई जगहों पर गहरी दरारें देखी गई हैं.

    जोशीमठ प्रशासन के मुताबिक 15 दिनों में दरारें बढ़ गई हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मठ प्रमुख स्वामी विश्वप्रियनंदा ने इसके पीछे जलवायु को वजह बताते हैं.

    उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''इस इलाक़े में विकास तबाही की वजह बन गया है. यहां बन रहे हाइड्रोइलैक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स और सुरंगों ने हमारे शहर को प्रभावित किया है. पहले कोई दरारें नहीं थीं पर अब मठ में दरारें बढ़ रही हैं.''

    जोशीमठ को हिंदुओं का पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यहां सर्दियों में भगवान बद्रीनाथ को मुख्य बद्रीनाथ मंदिर से जोशीमठ में वासुदेव मंदिर में लाया जाता है.

    लेकिन, इस इलाक़े में घरों में दरारें आने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

    लोग घरों के बाहर सो रहे थे और कई दिनों से प्रशासन से गुहार लगा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    फिलहाल प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन रिहैब सेंटर पहुंचा रहा है और इलाक़े में पावर प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए हैं.

    प्रधानमंत्री कार्यालय इस मामले पर आज दोपहर उच्च-स्तरीय बैठक करने वाला है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    ये बैठक पीएम के प्रधान सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा लेंगे.

    इस बैठक में कैबिनेट सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे.

  7. दर्शन सिंह धालीवाल: एयरपोर्ट से लौटाए गए थे, मोदी सरकार अब दे रही अवॉर्ड

    दर्शन सिंह धालीवाल

    इमेज स्रोत, SURJIT SINGH RAKHRA

    इमेज कैप्शन, सुरजीत सिंह धालीवाल को साल 2021 में किसान आंदोलन के समय एयरपोर्ट पर रोककर वापस अमेरिका भेज दिया गया था

    भारत सरकार मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 8 से 10 जनवरी, 2023 के बीच 17वां प्रवासी भारतीय दिवस मना रही है.

    इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान, चुनिंदा प्रवासियों को भारत और विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

    इस बार अधिवेशन के तीसरे दिन 10 जनवरी को 27 हस्तियों को प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

    इनमें से एक नाम मूल रूप से पटियाला के डॉ. दर्शन सिंह धालीवाल का है. मूल रूप से पटियाला के रखरा गांव के धालीवाल अमेरिका में कारोबार कर रहे हैं और अपने समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय हैं.

  8. LIVE: इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है, प्रवासी भारतीयों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी

  9. राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा- बड़े लोग हैं...

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, ANI

    चुनावी रणनीतिकार से एक्टिविस्ट बने प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज भरे लहजे में कहा कि वो बड़े लोग हैं, मेरी उनसे कोई तुलना नहीं है.

    प्रशांत किशोर भी बिहार में इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं. मोतिहारी में पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और अपनी 'जन सुराज यात्रा' में कोई समानता देखते हैं?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, "वे बड़े लोग हैं. उनकी तुलना में मैं तो कुछ भी नहीं हूं."

    कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाकाम बातचीत के बाद ही प्रशांत किशोर ने बिहार में 'जन सुराज यात्रा' की शुरुआत की है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    प्रशांत किशोर ने 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज भरे लहजे में कहा, "राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा पर हैं. मेरे लिए किलोमीटर मायने नहीं रखता है. मैं अक्टूबर से लगातार चल रहा हूं. लेकिन मैं अपने फिजिकल फिटनेस के सबूत के तौर पर इसका दिखावा नहीं करना चाहता हूं."

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी नहीं रहे

    केसरी नाथ त्रिपाठी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केसरी नाथ त्रिपाठी

    पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य दो राज्यों के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर केसरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित अपने घर में अंतिम सांसें लीं.

    उनकी बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया, "केसरी नाथ त्रिपाठी हाल ही में घर में गिर गए थे जिससे उनका कॉलरबोन टूट गया था. तीन दिन पहले ही वे अस्पताल से घर लौटे थे. रविवार को सुबह पांच बजे उनका देहांत हो गया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    10 नवंबर, 1934 को इलाहाबाद में पैदा हुए केसरी नाथ त्रिपाठी जुलाई, 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे.

    इस बीच उनके पास बिहार, मेघालय और मिज़ोरम का भी कुछ समय के लिए प्रभार रहा था.

    वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के छह बार सदस्य रहे और साल 1977 से 1979 के बीच उत्तर प्रदेश की जनता सरकार में मंत्री भी रहे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कवि और लेखक त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रैक्टिस भी की और वे कुछ समय के लिए बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. हार्दिक पांड्या ने क्यों कहा- 'मैं सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी से निराश होता अगर...'

    हार्दिक पंड्या

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    भारत-श्रीलंका टी20 मैच में शनिवार को सूर्यकुमाव यादव की धुआंधार बल्लेबाज़ी की कप्तान हार्दिक पांड्या ने जमकर तारीफ़ की है

    भारत ने टी20 सिरीज़ के अंतिम मैच में जीत हासिल कर 2-1 से सीरीज़ अपने नाम कर ली.

    राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में शतक जड़कर भारत की स्थिति को काफ़ी मजबूत कर दिया है.

    उन्होंने 51 गेंद में नाबाद 112 रन बनाए. टी-20 मैचों में सूर्यकुमार का ये तीसरा शतक था.

    उनकी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के दम पर भारत पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में कामयाब रहा. भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट के नुक़सान पर 229 रनों का लक्ष्य दिया था.

    वहीं, श्रीलंका ने इसके जवाब में 16.4 ओवर में 137 रन बनाये.

    सूर्यकुमार यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    सूर्यकुमार यादव के इस शानदार प्रदर्शन पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ''वो अपनी बल्लेबाज़ी से हर पारी में सभी को हैरान कर रहे हैं. एक तरह से वो कहते हैं कि बल्लेबाज़ी कितनी आसान है.''

    उन्होंने कहा, ''अगर मैं उन्हें गेंदबाज़ी कर रहा होता तो उनकी बल्लेबाज़ी, उनके शॉट देखकर मैं तो निराश हो जाता. उन्होंने अंधाधुंध खेला है.''

    भारतीय बल्लेबाज़ ईशान किशन ने एक रन, शुभमन गिल 46 रन, राहुल त्रिपाठी 35 रन, हार्दिक पांड्या 4 रन और दीपक हुड्डा 4 रन बनाकर आउट हो गए थे.

    इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने नए रिकॉर्ड भी बनाए-

    ओपिनंग बल्लेबाज़ ना होने पर भी टी20 मैच में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं.

    टी20 मैच में 1500 रन बनाने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़. उन्होंने 45 टी20 मैचों में 1578 रन बनाए हैं.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, हिमाचल की सुक्खू सरकार में सात मंत्रियों ने ली शपथ, किसे मिली जगह

    हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

    हिमाचल प्रदेश में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के मंत्रियों ने शपथ ली.

    दिसंबर में आए हिमाचल चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था. सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था.

    अब एक महीने बाद मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों का चुनाव किया गया है.

    शपथ ग्रहण समारोह में कुल सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इनमें धानी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं.

    मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह को भी जगह दी गई है.

    वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छा ज़ाहिर की थी. लेकिन, ना चुने जाने से उनमें नाराज़गी भी थी.

    शिमला में हुए इस समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे. राज्यपाल ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. चीन में यात्रा नियमों में ढील, अब नहीं रहना होगा क्वारंटीन

    चीन

    इमेज स्रोत, Kevin Frayer/Getty Images

    चीन रविवार से कोरोना महामारी संबंधी यात्रा नियमों के तहत क्वारंटीन की अनिवार्यता को ख़त्म कर रहा है.

    अब यात्रियों के लिए चीन में प्रवेश से पहले क्वारंटीन में रहना ज़रूरी नहीं होगा.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन विदेश यात्रा के लिए अपने नागरिकों को फिर से पासपोर्ट और वीज़ा देना भी शुरू कर रहा है.

    साथ ही विदेशियों के लिए सामान्य वीज़ा और परमिट भी जारी किए जा रहे हैं.

    चीन में लंबे समय से ज़ीरो कोविड नीति अपनाई जा रही थी लेकिन इसे लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था को हुए नुक़सान के चलते इसमें ढील दी गई है.

    निवेशकों का कहना है कि सीमाओं को फिर से खोलने से चीनी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी.

    चीन पिछले आधे दशक में अब तक की सबस कम आर्थिक वृद्धि का सामना कर रहा है.

    हालांकि, नियमों में ढील के साथ ही कोरोना के मामले बढ़ने की रफ़्तार भी तेज़ होने की आशंका है.

  14. इसराइल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे हज़ारों लोग

    इसराइल में विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, JACK GUEZ/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल में विरोध प्रदर्शन

    इसराइल में शनिवार को हज़ारों की संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की नई सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किए.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक नई सरकार को अब तक कि सबसे ज़्यादा दक्षिणपंथी झुकाव रखने वाली सरकार कहा जा रहा है.

    राजधानी तेल अवीव में हुए इन विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ''लोकतंत्र ख़तरे में'' और ''फ़ासीवाद और रंगभेद के ख़िलाफ़ एकजुटता'' के नारे लगाए.

    कुछ लोगों ने इसराइल का झंडा और समलैंगिकता की पहचान बना रेनबो झंडा हाथ में लिया हुआ था.

    कुछ के हाथ में ''क्राइम मिनिस्टर'' लिखे बैनर थे. पिछले कुछ सालों में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ होने वाले विरोध प्रदर्शनों में इस नारे का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

    इसराइल में विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Amir Levy/Getty Images

    एक नवंबर को हुए चुनाव के बाद नेतन्याहू ने पिछले महीने पदभार संभाला है.

    उनकी गठबंधन सरकार में धुर दक्षिणपंथी और अति-रूढ़िवादी यहूदी दल भी शामिल हैं. इन दलों के कुछ अधिकारियों को प्रमुख मंत्रालय भी दिए गए हैं.

    इनमें से एक नेता ने पिछले साल के अंत में कर चोरी की बात स्वीकार की थी.

    ऐसे नेता भी शामिल हैं जिनमें से एक ने अपने घर में ऐसे शख़्स की तस्वीर रखी है जिसने प्रार्थना करने वाले फ़लस्तीनियों की हत्या की थी. 73 साल के नेतन्याहू पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं.

    नेतन्याहू इसराइल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्होंने 1996-1999 और 2009 से 2021 तक देश का नेतृत्व किया है.

    नई सरकार की नीतियों की बात करें तो सरकार ने कब्जे़ वाले वेस्ट बैंक में बस्तियों के विस्तार की नीति को आगे बढ़ाने के इरादे की घोषणा की है.

    साथ ही सरकार ऐसे सामाजिक सुधारों पर भी काम कर सकती है जो समलैंगिक समुदाय के सदस्यों और समर्थकों को चिंतित करने वाले हैं.

    इसके अलावा नए न्याय मंत्री ने इस हफ़्ते जिन सुधार कार्यक्रमों की घोषणा की है उनके मुताबिक संसद सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को भी पलट सकती है.

  15. पाकिस्तान को पड़ोसी देशों से क्यों नहीं मिल रही मदद, गृह मंत्री ने बताया

    पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह

    पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि देश को मदद क्यों नहीं मिल रही है.

    उन्होंने इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) की कठिन शर्तों को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    राणा सनाउल्लाह ने कहा, "आईएमएफ़ ऐसी शर्तें रख रहा है कि बिजली की कीमतें, पेट्रोल की कीमतें और बढ़ाएं, लोगों को सहुलियत देने के लिए सब्सिडी ख़त्म करें. आईएमएफ़ की वजह से ये मामला लोगों के लिए महंगाई का कारण बन रहा है."

    "हमारे मित्र देश भी कहते हैं कि पहले आप आईएमएफ़ के साथ समझौता करें उसके बाद हम आपकी मदद कर सकते हैं."

    उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि देश डिफॉल्ट ना हो जाए. वो (इमरान ख़ान) देश को डिफॉल्ट कर रहे हैं. वो टीवी पर बैठकर देश के डिफॉल्ट होने का प्रोपेगैंडा चला रहे हैं. उस शख़्स को आधारहीन बयान देने में विशेषज्ञता हासिल है.

    सनाउल्लाह ने कहा कि प्रोपेगैंडा ऐसी चीज़ है कि अगर आज आप कहें की चीनी की कमी है तो ये वाकई लोगों में घबराहट पैदा कर देगा.

    पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुज़र रहा है और उस पर डिफॉल्ट होने का ख़तरा बना हुआ है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने शनिवार को आईएमएफ़ से मदद का अनुरोध किया था.

    उन्होंने कहा था कि आईएमएफ़ ने उनके देश के लिए जो शर्तें तय की हैं उनकी सरकार उन्हें पूरा करने को प्रतिबद्ध है, ताकि जल्द एक इमरजेंसी लोन जारी करवाया जा सके.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक का रिज़र्व छह अरब डॉलर से भी कम रह गया है, जो एक महीने के आयात के भुगतान के लिए भी काफी नहीं होगा.

    आईएमएफ़ पिछले साल पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का कर्ज़ देने के लिए तैयार हुआ था, लेकिन उसके लिए आईएमएफ़ ने कुछ शर्ते रखी थीं. इनमें पाकिस्तान सरकार के खर्च में कटौती करना भी शामिल था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. अमेरिका को 'सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंचाने वाली' क्यूबा की जासूस को मिली रिहाई

    क्यूबा की जासूस एना मोटेंस

    इमेज स्रोत, FBI

    इमेज कैप्शन, क्यूबा की जासूस एना मोटेंस

    अमेरिका ने क्यूबा की एक जासूस एना मोटेंस को 20 साल से ज़्यादा समय की जेल के बाद छोड़ दिया है.

    एना को अमेरिका की पकड़ में आने वालीं शीत युद्ध की सबसे बेहतरीन जासूस माना जाता है.

    65 साल की एना मोंटेस ने करीब दो दशकों तक क्यूबा के लिए जासूसी की है. वो अमेरिका में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी में एनालिस्ट के तौर पर काम करती थीं.

    साल 2001 में उनकी गिरफ़्तारी के बाद अधिकारियों ने बताया था कि एना ने अमेरिका के पूरे खुफ़िया अभियानों को लगभग पूरी तरह से उजागर कर दिया था.

    एक अधिकारी ने कहा कि वो 'सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंचाने वालीं जासूसों में थीं.'

    अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में काउंटर इंटेलिजेंस के प्रमुख मिशेल वैन क्लीव ने साल 2012 में संसद में बताया था कि एना मोंटेस ने उन सभी जानकारियों में सेंध लगा दी थी जो अमेरिका क्यूबा के बारे में जानता था और जिस तरह वो क्यूबा में अभियान चलाता था.

    एना की गिरफ़्तारी के बाद उन पर चार अमेरिकी जासूसों की पहचान और क्लासिफाइड जानकारी बाहर देने का आरोप लगा था.

    उन्हें 25 साल जेल की सज़ा दी गई थी और न्यायाधीश ने उन पर पूरे देश को ख़तरे में डालने का आरोप लगाया था.

  17. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 07 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें–

    • भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 मैच में 91 रनों से हराकर जीती सीरीज़.
    • अमेरिका ने शीत युद्ध की सबसे बेहतरीन जासूसों में से एक क्यूबा की एना मोटेंस को 20 साल से ज़्यादा समय की जेल के बाद छोड़ दिया है.
    • चीन ने एक हज़ार से ज़्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगा दी है जिन्होंने सरकार की कोविड नीतियों की आलोचना की थी.
    • अमेरिका के वर्जीनिया में शिक्षिका पर गोली चलाने वाले छह साल के बच्चे को हिरासत में ले लिया गया है.