हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर की उतारी आरती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना की.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल

  1. हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर की उतारी आरती

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर पूजा अर्चना की.

    यहां वे पूजा वेदी पर बैठे और जल चढ़ाया. इसके बाद ब्रह्मसरोवर के किनारे आरती की.

    एक्टर और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को क्रांतिकारी बताया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “राहुल की पर्सनालिटी अब युवाओं के आज़ाद ख़्याल का प्रतीक बन चुकी है. देश ने इससे पहले ऐसी कोई यात्रा नहीं देखी है. उनकी मंशा अच्छी है और मैं उन्हें शुभकामना देता हूं.”

    दिल्ली पहुंचने पर नौ दिन के विश्राम के बाद तीन जनवरी को दूसरे चरण में शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' ने उत्तर प्रदेश से होते हुए हरियाणा में प्रवेश किया है.

    यह यात्रा कुरुक्षेत्र से पंजाब होते हुए कश्मीर में संपन्न होगी.

  2. जब हम सोते हैं तो बिस्तर से क्यों नहीं गिरते, जानिए ऑक्सफोर्ड के प्रोफेसर का क्या कहना है?

    सोते हुए आप क्यों नहीं गिरते

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऐसा बहुत ही कम होता है कि व्यक्ति सोते हुए बिस्तर से गिर जाए. आप अगर एक छोटे बेड पर भी सोएं तो बिस्तर से नहीं गिरते हैं, भले आपकी रात कितनी भी बुरी क्यों न हो?

    रात को सोते समय हम खर्राटे लेते हैं, नींद में बात करते हैं, हंसते हैं, चिल्लाते हैं, लात मुक्के चलाते हैं और बिस्तर पर इधर से उधर करवटें बदलते हैं लेकिन बिस्तर से नहीं गिरते.

    क्या कहते हैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रसेल फोस्टर ने बीबीसी को बताया, "यह दिलचस्प है क्योंकि हमें लगता है कि जब हम सोते हैं तो हम अपने आसपास की दुनिया से पूरी तरह से अलग हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर पास में कोई चिल्लाता है, तो हम जाग जाते हैं."

    उन्होंने बताया, "हमारा शरीर रिसेप्टर्स की मदद से जानकारी एकत्र करना जारी रखता है और एक ऐसा भाव है जो तय रूप से सोता नहीं है."

    प्रोफेसर रसेल ने कहा, "यह किसी छठी इंद्रीय की तरह है. जब हम बच्चे होते हैं तो यह उतनी अच्छी तरह से काम नहीं करती. यही वजह है कि बचपन में हम बिस्तर से गिर जाते हैं. उम्र बढ़ने के साथ यह बेहतर काम करने लगती है."

    उन्होंने बताया कि जब हम सोते हैं तो पूरी तरह से ब्लैक आउट नहीं होते हैं.

    लोकप्रिय संस्कृति में छठी इंद्रीय एक ऐसे ख्याल से जुड़ी है जो दूरदर्शिता, अंतर्ज्ञान या कहें कि स्वर्गदूतों द्वारा बसाई दुनिया से संवाद करने का काम करती है.

    सोते हुए आप क्यों नहीं गिरते

    इमेज स्रोत, Getty Images

    क्या आप ऐसा कर सकते हैं?

    पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में काइनेसियोलॉजी और न्यूरोलॉजी के प्रोफेसर के रॉबर्ट सैनबर्ग इसके पीछे 'प्रोप्रियोसेप्शन' को भी एक वजह मानते हैं.

    वे कहते हैं, "प्रोप्रियोसेप्शन, हमारे शरीर की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम का एक प्रमुख घटक है, रोजमर्रा के जीवन में हमें इसकी जरूरत पड़ती है."

    आसान भाषा में समझें तो प्रोप्रियोसेप्शन वह है कि हमारे पास यह समझ है कि हमारे शरीर का प्रत्येक भाग कहां पर है.

    हमारी मांसपेशियों, जोड़ों और त्वचा में रिसेप्टर्स सेन्यूरो फिजियोलॉजिकल सिग्नल मिलते हैं जिससे प्रोप्रियोसेप्शन संभव है.

    उदाहरण के लिए अगर आपसे कहें कि आप दाएं हाथ की अंगुली से बाएं हाथ की कोहनी को छुएं.

    देखिए आपने ऐसा बिना देखे कर लिया, क्योंकि आपके दिमाग को पता है कि आपके बाएं हाथ की कोहनी कहां पर है.

  3. रिकॉर्ड तोड़ सर्दी: दिल्ली में सभी निजी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने की सलाह

    स्कूली बच्चे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, स्कूली बच्चे

    रिकॉर्ड सर्दी और शीतलहर के चलते दिल्ली सरकार ने राज्य में 15 जनवरी तक सभी निजी स्कूलों को बंद किए जाने की सलाह जारी की है.

    रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 से 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की थी.

    कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है. आईजीआई एयरपोर्ट पर रात 2.30 से सुबह 11.30 बजे तक कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में ठंड की यही स्थिति बनी रह सकती है.

    सर्दी के कारण बुज़ुर्ग और दिल की बीमारी वाले लोगों में अटैक का ख़तरा बढ़ गया है.

    फ़ोर्टिस हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर मनोज कुमार के अनुसार, "आजकल दिल के दौरे की समस्या युवाओं में भी होने लगी है, इसलिए सूरज उगने से पहले मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए."

    उनके मुताबिक़, उन लोगों को ख़ास ध्यान रखने की ज़रूरत है जिन्हें किसी किस्म की दिल की बीमारी पहले से है.

  4. अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में लगातार तूफ़ान से बाढ़ के हालात, एक की मौत

    कैलिफ़ोर्निया में लगातार तूफ़ान से कहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भारी बारिश, बर्फ़बारी और तेज़ हवाओं ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है.

    कैलिफ़ोर्निया के लाखों घरों में बिजली गुल है और लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं.

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक इसे ‘लगातार जारी रहने वाला तूफ़ान’ बता रहे हैं.

    नेशनल वेदर प्रिडिक्शन सेंटर ने और बड़े तूफ़ान की चेतावनी जारी की है. तूफ़ान का सबसे अधिक असर प्रांत के उत्तरी हिस्से और सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी वाले इलाक़े में हुआ है, हालांकि दक्षिणी इलाके में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं.

    प्रांत की राजधानी सैक्रामेंटो में एक महिला की मौत हो गई और भूस्खलन की आशंका के चलते सैन फ़्रांसिस्को से एक व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

    यहां दिसंबर से जो तूफ़ान आने का सिलसिला शुरू हुआ है उसकी वजह से इन इलाक़ों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है.

  5. क्या मछली खाने के बाद दूध पी सकते हैं? जानें डॉक्टरों की राय

    बीमारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सर्दियों में जहां मछली खाने का चलन बढ़ जाता है, वहीं घरों के डाइनिंग टेबल पर यह बहस फिर से लौट आती है कि क्या मछली खाने के बाद दूध पीने से विटिलिगो या फिर मोतियाबिंद हो सकता है?

    विटिलिगो में त्वचा पर सफेद निशान दिखाई देने पड़ते हैं. ट्विटर पर उजैर रिज़वी नाम के एक यूजर ने लिखा कि मेरी मां मछली खाने के बाद दूध पीने की बात से अभी भी घबरा जाती है.

    उन्होंने पूछा कि क्या सिर्फ पाकिस्तान में है या भारत में भी माएं घबरा जाती हैं?

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस सवाल का जवाब जानने के लिए बीबीसी उर्दू ने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ उर्मिला जावेद से बात की.

    उन्होंने कहा कि यह एक परिकल्पना है. मछली और दूध का सेवन एक साथ करने से कोई नुकसान नहीं है और इनका कोई संबंध भी नहीं है.

    विटिलिगो को लेकर डॉ उर्मिला ने कहा, "यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है, यानी आपका इम्यून सिस्टम मेलेनिन (त्वचा को रंग देने वाली कोशिकाएं) के खिलाफ एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है."

    "उससे उस खास जगह पर मेलेनिन की कमी हो जाती है, जहां वे एंटीबॉडीज हमला करते हैं, ऐसे में ये हमारी त्वचा पर साफ रूप से दिखाई देने लगते हैं.

    इस सवाल के जवाब में न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. जैनब ने कहा, "हमारी यह धारण है लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है."

    उन्होंने कहा, "दोनों चीजों को एक साथ खाने की वजह से त्वचा पर सफेद निशान नहीं बनते हैं."

  6. इमरान ख़ान को सत्ता से बेदखल करने में पूर्व आर्मी चीफ ने रची साजिश- फवाद चौधरी

    पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी

    पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी ने आरोप लगाया है कि इमरान ख़ान को सत्ता से बेदखल करने की साजिश में पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ कई जनरल शामिल थे.

    बीबीसी के कार्यक्रम हार्ड टॉक के होस्ट स्टीफ़न सेकर से बात करते हुए उन्होंने ये आरोप लगाए हैं.

    फवाद चौधरी ने कहा, "सेना ने पीटीआई (इमरान ख़ान की पार्टी) को सत्ता में आने में मदद की, लेकिन हमें एक साजिश के तहत सत्ता से बेदखल कर दिया गया, जिसमें सेना के कुछ जनरल शामिल थे."

    फवाद चौधरी से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के डीजी नदीम अंजुम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में भी पूछा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया था कि अविश्वास मत के दौरान इमरान ख़ान ने सेना को 'असंवैधानिक काम' करने के लिए कहा था.

    इसके जवाब में फवाद चौधरी ने कहा, "हमने पिछले आर्मी चीफ जनरल बाजवा को तटस्थ रहने के लिए कहा था जो वे नहीं रह पाए."

    जनरल बाजवा नवंबर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए हैं.

  7. सेनेगल में दो बसों के बीच भीषण टक्कर, 40 लोगों की मौत

    सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल

    पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल में रविवार को दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

    ये जानकारी सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने बयान जारी कर दी है.

    दुर्घटना राजधानी डकार से करीब 220 किलोमीटर दूर कैफरीन शहर के पास हुई है. इतना भीषण हादसा पश्चिमी अफ्रीका में हाल के सालों में नहीं हुआ है.

    हादसे पर राष्ट्रपति मैकी सॉल ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोमवार से तीन दिन के शोक की घोषणा भी की है.

    बताया जा रहा है कि हादसा यात्री बस के टायर फटने की वजह से हुआ है. टायर फटने से बस अपनी दिशा से फिसल कर दूसरी दिशा में चली गई और सामने से आ रही है बस से टकरा गई.

    इससे पहले साल 2017 में दो बसों की टक्कर में 25 लोगों की मौत हुई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. जोशीमठ में ज़मीन धंसने को मामला: पीएम मोदी ने सीएम धामी को किया फोन, जानिए क्या हुई बात

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    जोशीमठ में ज़मीन धंसने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक की.

    इस बैठक में उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बैठक के बाद उत्तराखंड के डीजीपी और सेक्रेटरी आरके मीनाक्षी सुंदरम ने लैंडस्लाइड एरिया का जाकर जायजा लिया.

    मकानों में दरार

    चीफ सेक्रेटरी एसएस संधू ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनके लिए सबसे जरूरी है और स्थानीय प्रशासन लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर स्थिति की जानकारी ली है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने जानकारी ली कि लैंडस्लाइड की स्थिति में लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.

    मुख्यमंत्री ऑफिस के मुताबिक प्रधानमंत्री खुद जोशीमठ में लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कामों पर निगरानी रख रहे हैं. उन्होंने जोशीमठ के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सरकार के काम पर उठे सवाल?

    जोशीमठ में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सरकार ने एनटीपीसी के ताबड़तोड़ कंस्ट्रक्शन को लेकर उनकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया.

    इस क्षेत्र का अध्ययन करने वाले भूगर्भशास्त्री एसपी सती बताते हैं कि साल 2013 में चिंताएं जताई गई थीं कि हाइड्रोपावर परियोजना से जुड़ी सुरंगे उत्तराखंड में तबाही ला सकती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उस साल ये प्रोजेक्ट रोक दिए गए थे. जोशीमठ नगर पालिका ने बीते दिसंबर में कराए अपने सर्वे में पाया है कि इस तरह की आपदा से 2 हजार 882 लोग प्रभावित हो सकते हैं.

    नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि अब तक 550 मकान असुरक्षित पाए गए हैं, जिनमें से 150 मकान ऐसे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं.

  9. प्रवासी भारतीय सम्मेलनः इंदौर में सौंदर्यीकरण के नाम पर ढके जा रहे हैं ग़रीबों के घर?

    वीडियो कैप्शन, प्रवासी भारतीय सम्मेलनः इंदौर में सौंदर्यीकरण के नाम पर ढके जा रहे हैं ग़रीबों के घर

    भारत के सबसे स्वच्छ शहर (मध्य प्रदेश के) इंदौर में 17वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेश दौरे के दौरान इसकी ब्रैंडिंग की थी.

    आठ, नौ और 10 जनवरी 2023 को आयोजित हो रहे इस सम्मेलन के लिए इंदौर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

    इस आयोजन के मद्देनज़र इंदौर नगर निगम शहर के उन इलाकों के सौन्दर्यीकरण का काम कर रहा है जिन सड़कों और कॉरिडोर से प्रवासी भारतीय गुज़रेंगे.

    लेकिन इस सौन्दर्यीकरण में एयरपोर्ट रोड से लेकर सुपर कॉरिडोर तक की जो बस्तियां और कॉलोनियां हैं, उन्हें छिपाने के लिए दीवारें उठाई जा रही हैं और उन पर लोहे की जालियां लगाई जा रही हैं.

  10. जर्मनी में केमिकल अटैक करने की तैयारी में था ईरानी व्यक्ति, पुलिस ने पकड़ा

    पुलिस

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    जर्मनी में 32 साल के एक ईरानी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति पर 'इस्लाम से प्रेरित होकर' हमला करने का आरोप है.

    नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया पुलिस ने एक बयान में कहा, "व्यक्ति बड़ा हमला करने के लिए साइनाइड और रिकिन के इस्तेमाल करने की साजिश रच रहा था."

    पुलिस ने व्यक्ति के उस घर पर छापा मारा जहां वह रह रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह पदार्थ बरामद किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    रिकिन को बेहद जहरीला जैविक हथियार माना जाता है.

    पुलिस ने संदिग्ध के भाई को भी गिरफ्तार किया है.

    जर्मनी के डॉयचे-प्रेस ने बताया कि मौके पर सुरक्षा सूट पहने कई इमरजेंसी कर्मचारी पहुंचे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

    हमले की योजना कितनी आगे तक बढ़ चुकी थी, यह अभी कहना जल्दबाजी होगा.

    ऐसी गंभीर मामलों में व्यक्ति को छह महीने से लेकर दस साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

    हाल के सालों में जर्मनी में कई हमले हुए हैं, जिनके पीछे इस्लाम से प्रेरित लोगों का हाथ बताया गया था.

  11. मोदी से 'दोस्ती' और राहुल के आरोपों पर ऐसा क्या कहा अदानी ने, जिस पर हो रही चर्चा

    गौतम अदानी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अदानी समूह के प्रमुख गौतम अदानी ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों और नरेंद्र मोदी से 'दोस्ती' को लेकर जो कहा सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है.

    अदानी ने कहा, "उन्हीं (राहुल गांधी) की वजह से लोग अदानी नाम जानने लगे हैं."

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते काफ़ी समय से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए 'अदानी समूह' के साथ प्रधानमंत्री की 'दोस्ती' का ज़िक्र करते हैं और उन्हें 'कठघरे' में खड़ा करने की कोशिश करते हैं.

    इन आरोपों पर गौतम अदानी ने कहा कि वो राहुल गांधी का 'सम्मान करते हैं' और उनके बयान को 'राजनीतिक बयानबाज़ी' मानते हैं.

  12. गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट से दो विदेशी नागरिकों को उतारा गया, क्या है मामला?

    गो फर्स्ट एयरलाइन

    इमेज स्रोत, @GoFirstairways

    गोवा से मुंबई जा रही गो फर्स्ट एयरलाइन में दो विदेशी नागरिकों के क्रू मेंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गो फर्स्ट एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि छह जनवरी को जी8-372, गोवा से मुंबई जा रही फ्लाइट में उड़ान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर दो विदेशी नागरिकों को उतार दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एजेंसी के मुताबिक दोनों यात्रियों ने क्रू मेंबर्स के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और कुछ यात्रियों को भी परेशान किया.

    फ्लाइट के पायलट इन कमांड ने तुरंत दोनों विदेशियों को फ्लाइट से उतारने का फैसला किया और उन्हें हवाई अड्डा की सुरक्षा देख रहे जवानों को सौंप दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    गो फर्स्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए को मामले की सूचना दे दी गई है.

  13. नागरिकता और पाकिस्तान से मिली धमकियों के बारे में क्या बोले अदनान

    वीडियो कैप्शन, नागरिकता और पाकिस्तान से मिली धमकियों के बारे में क्या बोले अदनान

    एक ऐसा गायक जो सिर्फ़ अपने गाने से लोकप्रिय नहीं है, उसकी ज़िंदगी बहुत से लोगों के लिए एक नज़ीर है.

    नब्बे के दशक में रील वाले कैसेट पर जिनके गाने हर नुक्कड़, चौराहे पर बजा करते थे वो आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं.

    लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अदनान अपने ख़ानदान के वो पहले शख़्स हैं, जिन्होंने गायकी में करियर बनाया.

    पाकिस्तान के अदनान ने जब भारत की नागरिकता ली, तो भूचाल सा ही आ गया. अदनान की ज़िंदगी के वो किस्से, जो कम लोगों को ही पता हैं. देखिए उनसे ये ख़ास बातचीत.

  14. एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला: टाटा समूह के चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी

    टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

    बीते नवंबर में एयर इंडिया की फ़्लाइट में कथित तौर पर बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने कहा कि इस मामले में एयर इंडिया की प्रतिक्रिया काफी तेज होनी चाहिए थी.

    चंद्रशेखरन ने कहा, "हमें इस स्थिति को जिस तरह से निपटना चाहिए था, उसमें हम विफल रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस घटना में अभियुक्त शंकर मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया था.

    ये फ्लाइट पेरिस से दिल्ली को आ रही थी.

    शनिवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट अभियुक्त शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फ़ैसला आने के बाद अभियुक्त शंकर मिश्रा के वकील ने जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी.

    पुलिस का कहना है कि अभियुक्त जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

    अभियुक्त को गिरफ़्तार करते समय दिल्ली पुलिस के साथ बेंगलुरु पुलिस भी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अभियुक्त का कहना है कि वो अपनी बहन के यहां ठहरा हुआ था.

    इससे पहले ​अभियुक्त के पिता ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया था.

  15. किन किन मुसीबतों से जूझ रहा है पाकिस्तान?

    वीडियो कैप्शन, किन किन मुसीबतों से जूझ रहा है पाकिस्तान?

    पाकिस्तान इस दौरान चारों ओर से मुश्किलों का सामना कर रहा है. आर्थिक हालात दिन पर दिन ख़राब होते जा रहे हैं.

    आईएमएफ़, चीन और सऊदी अगर मदद करते भी हैं तो हालात पूरी तरह पटरी पर आ जाएंगे, ये तय नहीं है.

    देश में राजनीतिक गतिरोध अभी भी बना हुआ है. इमरान ख़ान लगातार हमालावर बने हुए हैं और सबसे बढ़कर तालिबान के हमले बढ़ते जा रहे हैं. बीते कुछ हफ़्तों में ही हुए हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. पाकिस्तान के आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक हाल पर वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान का व्लॉग.

  16. 'जब प्यार किया तो जेंडर क्या...', तस्वीरों में देखिए दिल्ली क्वीयर प्राइड परेड

      • Author, अभिनव गोयल
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता
    दिल्ली में रविवार को एलजीबीटी कम्युनिटी प्राइड परेड कर रही है. ये प्राइड परेड बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन से जंतर मंतर तक जाएगी.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में रविवार को LGBTQ+ कम्युनिटी, प्राइड परेड कर रही है. ये प्राइड परेड बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन से जंतर मंतर तक जाएगी. दिल्ली का पहला क्वीयर गर्वोत्सव मार्च, 30 जून 2008 को मनाया गया था.
    बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग आए हुए थे.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग आए हुए थे.
    LGBTQ+ कम्युनिटी का कहना है कि समाज में अपनी कम्युनिटी के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, LGBTQ+ कम्युनिटी का कहना है कि समाज में अपनी कम्युनिटी के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है.
    युवाओं ने हाथों में अलग अलग पोस्टर पकड़े हुए थे, जिसमें से एक पर लिखा था, "स्माइल इफ यू आर गे."

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, युवाओं ने हाथों में अलग अलग पोस्टर पकड़े हुए थे, जिसमें से एक पर लिखा था, "स्माइल इफ यू आर गे."
    LGBTQ+ का मतलब लेज़्बीयन, गे, बाइसेक्शूअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर है. अंत में मौजूद प्लस पैनसेक्सुअल, टू-स्पिरिट, एसेक्शूअल और ऐली सहित अन्य यौन पहचानों का प्रतिनिधित्व करता है.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, LGBTQ+ का मतलब लेज़्बीयन, गे, बाइसेक्शूअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर है. अंत में मौजूद प्लस पैन सेक्सुअल, टू-स्पिरिट, एसेक्शुअल और ऐली सहित अन्य यौन पहचानों का प्रतिनिधित्व करता है.
    एक पोस्टर पर लिखा था, "जब प्यार किया तो जेंडर क्या?"

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, एक पोस्टर पर लिखा था, "जब प्यार किया तो जेंडर क्या?"
    प्राइड परेड में ढोल पर नाचते हुए

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, प्राइड परेड में ढोल पर नाचते हुए
    जून के महीने को 'प्राइड मंथ' की तरह मनाया जाता है. इस दिन 28 जून, 1969 के दिन अमेरिका के मैनहट्टन में पुलिस ने समलैंगिक समुदाय के पर छापेमारी शुरू की थी. इसमें पुलिस ने मारपीट कर उन्हें जेल कर दिया था.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, जून के महीने को 'प्राइड मंथ' की तरह मनाया जाता है. इस दिन 28 जून, 1969 के दिन अमेरिका के मैनहट्टन में पुलिस ने समलैंगिक समुदाय के पर छापेमारी शुरू की थी. इसमें पुलिस ने मारपीट कर उन्हें जेल कर दिया था.
    'प्राइड मंथ' एक तरह से LGBTQ+ समुदाय के उन लोगों की याद का महीना होता है जिन्‍हें हेट क्राइम या HIV/AIDS के चलते खो दिया गया.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, 'प्राइड मंथ' एक तरह से LGBTQ+ समुदाय के उन लोगों की याद का महीना होता है जिन्‍हें हेट क्राइम या HIV/AIDS के चलते खो दिया गया.
    पहला प्राइड मार्च न्‍यूयॉर्क सिटी में 28 जून, 1970 को हुआ था.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, पहला प्राइड मार्च न्‍यूयॉर्क सिटी में 28 जून, 1970 को हुआ था.
    प्राइड परेड में अलग अलग जगहों से युवा आए हुए थे

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, प्राइड परेड में अलग अलग जगहों से युवा आए हुए थे
    लोगों ने हाथ में प्राइड का झंडा भी लिया हुआ था. लोग इस दौरान गले मिलते भी देखे गए.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, लोगों ने हाथ में प्राइड का झंडा भी लिया हुआ था. लोग इस दौरान गले मिलते भी देखे गए.
    युवाओं के हाथ में अलग-अलग पोस्टर थे.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, युवाओं के हाथ में अलग-अलग पोस्टर थे.
    परेड में शामिल हरमन ने बताया कि वह LGBTQ+ कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए आई है.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, परेड में शामिल हरमन ने बताया कि वह LGBTQ+ कम्युनिटी को सपोर्ट करने के लिए आई है.
    इंटरनेट पर भी इस परेड को लेकर खूब चर्चा हो रही है. लोग इस रैली को सपोर्ट करते हुए भी देखे गए.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, इंटरनेट पर भी इस परेड को लेकर खूब चर्चा हो रही है. लोग इस रैली को सपोर्ट करते हुए भी देखे गए.
    प्राइड परेड में ढोल पर जमकर नाचते हुए.

    इमेज स्रोत, BBC/ABHINAV_GOEL

    इमेज कैप्शन, प्राइड परेड में ढोल पर जमकर नाचते हुए.
  17. ओल्ड पेंशन स्कीम पर अहलूवालिया ने जो कहा, क्या वो आपने सुना?

    वीडियो कैप्शन, ओल्ड पेंशन स्कीम पर अहलूवालिया ने जो कहा, क्या वो आपने सुना?

    योजना आयोग के पूर्व डिप्टी चेयरमैन और अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने ओल्ड पेंशन स्कीम को 'बेतुका' और 'भविष्य में कंगाली लाने' वाला बताया है.

    अहलूवालिया ने शुक्रवार को कहा, "जो लोग इसे आगे बढ़ा रहे हैं, उसका नतीजा ये होगा कि 10 साल बाद वित्तीय कंगाली आएगी. मेरा मानना है कि ये कदम बेतुका है और वित्तीय कंगाली का कारण बन सकता है."

    अहलूवालिया ने ये बयान ऐसे वक़्त दिया है, जब हिमाचल समेत कुछ राज्यों में हुए चुनावों में 'ओल्ड पेंशन स्कीम' को राजनीतिक दलों ने मुद्दा बनाया. कई राज्य सरकारों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल भी किया है.

    अहलूवालिया के हालिया बयान को लेकर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की है.

  18. लखनऊ: अखिलेश यादव ने ठुकराई यूपी पुलिस की चाय, कहा-ज़हर दे दोगे तब...?

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अखिलेश यादव

    लखनऊ में रविवार सुबह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव यूपी पुलिस के मुख्यालय पहुँच गए और वहां पर अपनी पार्टी के मीडिया सेल के सदस्य मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध जताया.

    वो पुलिस के आला अधिकारियों से मिलने पहुंचे और वहां की कैंटीन में इंतज़ार करने लगे.

    जब वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय की पेशकश की तो अखिलेश यादव ने उसे ठुकराते हुए कहा, "चाय बाहर से ले आना. हम यहाँ नहीं पिएंगे चाय. यहाँ की चाय नहीं पिएंगे, बहार की पिएंगे. हम नहीं पी सकते हैं, ज़हर दे दोगे तब? हमें भरोसा नहीं है. सच में भरोसा नहीं है. हम बहार से मंगवा लेंगे चाय, आप अपनी पीजिये, हम अपनी पिएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अखिलेश यादव का यह बयान वायरल हो रहा है.

    पुलिस मुख्यालय से रवाना होने के बाद अखिलेश यादव मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल भी पहुंचे.

    मनीष जगन अग्रवाल से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा की सरकार में न्याय की उम्मीद मत करिए. पुलिस प्रशासन उसके साथ है, जो अन्याय कर रहा है, झूठ बोल रहा है. जो सच बोलेगा वो सजा पाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "भाजपा जानबूझकर गलत भाषा इस्तेमाल करवाती है, गलत भाषा लिखवाती है है सोशल मीडिया पर जिससे दुसरे लोग भी उन्हें जवाब दें. भाजपा को अपने लोगों को भाषा सही इस्तेमाल करें, और उनका दूसरों के प्रति अगर गलत भाषा का इस्तेमाल होगा, तो दूसरे ने भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया है."

    "पुलिस प्रशासन से लेकर सब भाजपा के कार्यकर्ता बन कर काम कर रहे हैं. उन्हें नियम, कानून न्याय से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है. पुलिस मुख्यालय खाली पढ़ा हुआ था. कोई सुनने वाला है तो उम्मीद करो की उत्तर प्रदेश में किसकी सुनवाई हो रही होगी. पुलिस मुख्यालय पर कोई भी दिखाई नहीं दिया. जो जिम्मेदार अधिकारी थे एक भी नहीं था."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कौन है मनीष जगन अग्रवाल?

    मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी के मीडिया सेल में काम करते है.

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि मनीष जगन अग्रवाल के ख़िलाफ़ लखनऊ के हज़रतगंज थाने में दो मामले दर्ज हैं जिसमे उनके ख़िलाफ़ आईटी एक्ट के अलावा आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.

    पुलिस के मुताबिक़ एक मामले में उनके खिलाफ चार्ज शीट भी दायर हो चुकी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    मनीष अग्रवाल के ख़िलाफ़ मुख्य आरोप आईपीसी की धारा 153(अ) के तहत दर्ज है जिसमे उन पर "धर्म, मूलवंश, जन्मस्थान, निवासस्थान, भाषा इत्यादि के आधार के बीच शत्रुता पैदा करने और सौहार्द बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले कार्य करने" का आरोप है.

    क्या है पुलिस का कहना?

    उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मीडिया सेल के खिलाफ दो और अभियोग पंजीकृत हैं. जिसकी विस्तृत विवेचना इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट तथा सर्विस प्रोवाइडर से सभी सूचना एकत्रित करने के बाद से उसकी गिरफ्तारी की गई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    पुलिस ने कहा कि उन्होंने विधिक और नियमानुसार कार्रवाई की है. उनके मुताबिक़ मनीष जगन अग्रवाल द्वारा समय समय पर मर्यादाओं की सीमाओं को लांघते हुए भी ट्वीट किए गए हैं.

    एडीजी लॉ एंड आर्डर ने कहा कि, "यहाँ तक कि पत्रकार बंधुओं के खिलाफ अशोभनीय, अभद्र और जातिगत विद्वेष से भी ट्वीट किए गए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    लखनऊ पुलिस द्वारा मनीष अग्रवाल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

    अखिलेश यादव के "चाय में ज़हर" वाले बयान के बारे में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, "जो अधिकारी यहाँ मौजूद थे सबके सामने उन्होंने चाय पी."

  19. पाकिस्तान में हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में चार गिरफ़्तार

    दया भील

    इमेज स्रोत, Anees Leghari

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    ये मामला दिसंबर का है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दायर किया था. तब महिला के परिजन ने कहा है कि उनकी किसी से साथ कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन अब इस मामले में जो चार लोग गिरफ़्तार किए गए हैं, उनमें पीड़िता का भाई भी है.

    पुलिस ने शनिवार (7 जनवरी) को बताया कि महिला की हत्या काला जादू के शक में की गई.

    ये घटना सेंट्रल सिंध के संघार ज़िले के सिंझोरो इलाक़े में हुई. सिंझोरो कराची से करीब 250 किलोमीटर दूर है. 40 साल की दया भील विधवा थीं. उनके पुत्र सुमेर चंद भील ने बताया कि परिवार खेती-बाड़ी करता है.

  20. प्रवासी भारतीय सम्मेलन शुरू, विदेश मंत्री बोले- दुनिया का सबसे बड़ा...

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय दिवस का 17वां संस्करण रविवार को शुरू हो गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस बार की थीम है 'डायस्पोरा: रिलायबल पार्टनर्स फ़ॉर इंडियाज़ प्रोग्रेस इन अमृत काल.'

    सम्मेलन में भाग लेने वालों में मलेशिया सरकार के मानव संसाधन मंत्री शिवकुमार वरराराजू नायडू भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इंदौर में आयोजित युवा भारतीय प्रवासी दिवस पर विदेश मंत्री डॉ. जय शंकर ने कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा डायस्पोरा भारतीयों का है और कई लोग कहेंगे कि सबसे प्रतिभाशाली हैं. लेकिन हमारे बारे में सबसे अनोखी बात यह है कि विदेशों में समुदाय और मातृ भूमि के बीच संबंध बहुत गहरा है."

    उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास प्रवासी भारतीयों के लिए अपने समर्थन को अधिक से अधिक करना है. हमारा लक्ष्य ऑनलाइन तंत्र के माध्यम से शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित करना है. मुझे विश्वास है कि देश और विदेश में भारतीय युवा इस देश के विकास को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    भारतीय प्रवासी दिवस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "युवा देश की सबसे अधिक उत्पादक और गौरवशाली संपत्ति है. युवाओं में ऊर्जा है, नवप्रवर्तन का जुनून है. हम रोजाना युवा पीढ़ी की प्रेरक कहानियों से रूबरू होते हैं जो कुछ नवोन्मेषी लाते हैं और क्रियान्वित करते हैं."

    "महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से 108 साल पहले वापस आए थे. पूरे विश्व में हर 6 में से 1 व्यक्ति भारतीय है. यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि भारतीय मूल के प्रतिभाशाली दिमागों ने दुनिया भर के टेक पावर हाउसों में अपनी प्रतिभा के साथ एक रणनीतिक भूमिका निभाई."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण 16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था लेकिन इस बार लोग इसमें पहले की तरह हिस्सा ले रहे हैं.

    तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 70 देशों के 3500 से भी अधिक प्रवासी भारतीय इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.

    प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    इसी दिन साल 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचे थे.

    विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के लोगों का राष्ट्र के विकास में योगदान की सराहना के लिए ये सम्मेलन साल 2015 के बाद से प्रत्येक दो साल पर आयोजित किया जाता है.

    17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश मिलकर कर रहे हैं.