रोहित शर्मा: 'टी-20 फ़ॉर्मेट मैंने अभी छोड़ा नहीं है...'

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा है कि "टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने" का उनका कोई प्लान नहीं है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. दिल्ली में मेयर का चुनाव आज, क्या बीजेपी करेगी उलटफेर?

    बीजेपी नेता रेखा गुप्ता और आप नेता शैली ओबरॉय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता रेखा गुप्ता और आप नेता शैली ओबरॉय

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आज निगम की पहली बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होगा.

    साथ ही स्थायी समिति के लिए के लिए छह सदस्यों को भी चुना जाएगा.

    आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और बीजेपी की रेखा गुप्ता मेयर पद के लिए आमने-सामने हैं.

    शैली ओबेरॉय ईस्ट पटेल नगर वॉर्ड से और रेखा गुप्ता शालीमार बाग वॉर्ड से पार्षद हैं.

    वहीं, आप ने डिप्टी मेयर पद के लिए चांदनी महल से पार्षद आले मोहम्मद को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने रामनगर से पार्षद कमल बागड़ी को इस पद के लिए उतारा है.

    आम आदमी पार्टी ने आशु ठाकुर को मेयर और जलज कुमार को डिप्टी मेयर पद के बैकअप उम्मीदवार के तौर पर उतारा है.

    आकंड़ों के लिहाज से बहुमत आप के पास नज़र आ रहा है लेकिन बीजेपी भी पूरा ज़ोर लगा रही है.

    पहले बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार ना उतारने की घोषणा कर दी थी लेकिन बाद ने पार्टी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना दिया.

    पिछले महीने दिल्ली के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी और बीजेपी को 15 साल के शासन के बाद हार का सामना करना पड़ा था.

    चुनाव में आप को 134 सीटें और बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं.

    250 सदस्यों वाली निगम की पहली बैठक में नए निगम पार्षद शपथ भी लेंगे.

    कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है.

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के नौ पार्षद जीतकर आए हैं.

    कांग्रेस के इस फ़ैसले का आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ''इससे बीजेपी को फ़ायदा होगा. कांग्रेस का चुनाव में हिस्सा ना लेना बीजेपी को मदद करेगा. गणित कीजिए, इससे स्थायी समिति में बीजेपी को मदद मिलेगी.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. ड्रग माफ़िया अल चापो के बेटे की गिरफ़्तारी के बाद मेक्सिको में भड़के दंगे

    ड्रग माफ़िया अल चापो के बेटे ओवीडियो गूसमैन लोपेज़

    इमेज स्रोत, US STATE DEPARTMENT

    इमेज कैप्शन, ड्रग माफ़िया अल चापो के बेटे ओवीडियो गूसमैन लोपेज़

    मेक्सिको के सिनालोआ में ड्रग माफ़िया अल चापो के बेटे की गिरफ़्तारी के बाद दंगे भड़क गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

    ओवीडियो गूसमैन लोपेज़ खुद को अपने पिता के ड्रग कार्टल के मुखिया बताते हैं.

    ओवीडियो को छह महीने की निगरानी के बाद सिनालोआ राज्य के कुलियाकान शहर में गिरफ़्तार किया गया है.

    गिरफ़्तारी के बाद गैंग के लोगों ने सड़कें ब्लॉक कर दीं, गाड़ियों में आग लगी और स्थानीय एयरपोर्ट पर हमले शुरू कर दिए

    उड़ाने की तैयारी करते एक पैसेंजर प्लने पर गोलियां चला दीं.

    सिनालोआ के तीन हवाई अड्डों पर 100 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं. राज्य के गवर्नर ने बताया था कि 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक ओवीडियो गूसमैन लोपेज़ पर सिनालोआ ड्रग कार्टल को चलाने का आरोप है. ये दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग तस्करी करने वाला संगठन है.

    ओवीडियो के पिता अल चापो गूसमैन अमेरिका में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. उन्हें साल 2019 में ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दोषी पाया गया था.

  3. सबा करीम अर्शदीप की पाँच नो बॉल पर क्या बोले

    अर्शदीप सिंह

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सिरीज़ के दूसरे मैच में भारत की हार के लिए अर्शदीप सिंह की पांच नो बॉल को भी ज़िम्मेदार बताया जा रहा है.

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने समाचार चैनल इंडिया न्यूज़ से हुए बातचीत में भारतीय टीम की गेंदबाज़ी पर सवाल उठाए और अनुशासन की कमी की बात कही.

    उन्होंने कहा, गेंदबाज़ी और अच्छी होनी चाहिए थी. अंतिम के तीन ओवर में हमने बहुत सारे रन दिए. अंतिम ओवर में शिवम मावी ने 20 रन दिए. इस पर चर्चा होनी चाहिए. लेकिन, सबसे बड़ी गलती हुई जो हमने इतने सारे नो बॉल डाले.''

    ''टी20 में अगर आप नो बॉल डाल रहे हैं तो इससे बड़ी गलती आप कुछ नहीं कर सकते. यही भारत ने आज किया है. नो बॉल में एक तो फ्री हिट देनी पड़ रही है. उस पर भी भारत ने 20-25 रन अतिरिक्त दिए. अनुशासन की कमी देखने को मिली.''

    उन्होंने अर्शदीप सिंह की फिटनेस को लेकर भी बात की और कहा, ''अर्शदीप सिंह वैसे तो नो बॉल करते नहीं हैं. वो बहुत दिनों के बाद खेलने के लिए आ रहे थे. उनमें प्रैक्टिस की थोड़ी कमी लगी जिसके कारण उन्होंने नो बॉल डाली.''

    सबा करीम ने कहा, ''बात फिर वही आती है कि जब वो खिलाड़ी फिट हो रहा है तो उसे कुछ और मैच खेलने के बाद मैदान में आना चाहिए था. ये कहना बड़ा मुश्किल है पर ऐसा सिस्टम होना चाहिए कि अगर खिलाड़ी चोटिल होने के बाद आ रहा है तो कुछ मैचों के बाद ही उसे टीम में जगह मिलनी चाहिए.''

    ''पहले मैच में वो बीमार हो गए थे इसलिए खेल नहीं पाए. दूसरे मैच में पहले ओवर से ही ऐसा लग रहा था कि वो उतने ज़्यादा फिट नहीं हैं. उनको फिट होने में थोड़ा समय लगेगा.''

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम

    इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम

    गुरुवार को हुए इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से मात दे दी.

    श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 206 रन बनाए. जवाब में भारत 8 विकेट पर 190 रन ही बना सका और मैच 16 रनों से हार गया.

    अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवर में ही पांच नो बॉल दे दिए. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में लगातार तीन नो बॉल देकर हैट्रिक बना दी.

    इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें गेंदबाज़ी से हटा दिया. लेकिन 19वें ओवर में अर्शदीप फिर गेंदबाज़ी करने लौटे.

    इस ओवर में भी उनकी एक नो बॉल पर कैच आउट हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी दासुन शनाका को जीवनदान मिल गया. इससे हार्दिक पंड्या भी खासे निराश दिखे.

    अर्शदीप ने दो ओवर में बिना विकेट लिए 37 रन दिए. इसी तरह शिवम मावी ने चार ओवर में बिना विकेट के 53 रन दिए.

  4. चीन में कई सिलेब्रिटी की मौत से और बढ़ा कोरोना का डर

    चीन की ओपेरा सिंगर चू लैनलैन

    इमेज स्रोत, STATE TV

    इमेज कैप्शन, चीन की ओपेरा सिंगर चू लैनलैन

    चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जाने-माने लोगों की मौत होने से लोगों में आधिकारिक आंकड़ों को लेकर संदेह बढ़ रहा है.

    पिछले महीने 40 साल की उम्र में ओपेरा सिंगर चू लैनलैन की मौत ने सभी को हैरान कर दिया था.

    परिवार ने इस पर दुख तो ज़ाहिर किया लेकिन मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया.

    इसी तरह नए साल पर अभिनेता कुंग जिनटैंग की मौत ने चीन में इंटरनेट यूज़र्स को हिलाकर रख दिया था.

    83 साल के जोंग चीन की एक लोकप्रिय टीवी सीरीज़ 'इन-लॉज़, आउट-लॉज़' के ज़रिए घर-घर में जाने जाते थे. उनके किरदार का नाम 'फादर खांग' था.

    उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स इसे अन्य बुज़ुर्गों की मौत से जोड़कर देख रहे हैं.

    एक यूज़र ने वीबो पर लिखा, ''फादर खांग की आत्मा को शांति मिले. ये लहर कई बुज़ुर्गों की जान ले रही है. अपने बुज़ुर्गों का पूरा ध्यान रखें.''

    हाल ही में हुई मौतों में जाने-माने स्क्रिप्टराइटर नी ज़ेन (84 साल) और पूर्व पत्रकार हू फ्यूमिंग (87 साल) की मौत चर्चा का विषय बनी थी.

    चीनी मीडिया के मुताबिक 21 से 26 दिसंबर के बीच देश में विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े शीर्ष 16 लोग मारे गए थे.

    किसी भी मौत को कोविड से नहीं जोड़ा गया लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा ज़ोरों पर थी.

    चीनी अभिनेता कुंग जिनटैंग

    इमेज स्रोत, GUANGDONG TV

    इमेज कैप्शन, चीनी अभिनेता कुंग जिनटैंग

    चीन की ज़ीरो कोविड नीति

    चीन ने दिसंबर में अपनी ज़ीरो कोविड नीति ख़त्म कर दी थी. इसके बाद देश में कोरोना के मामलों की रफ़्तार काफ़ी बढ़ गई है.

    चीन में अस्पताल और श्मशानों में भीड़ होने की कई रिपोर्ट्स आ रही हैं.

    लेकिन, चीन ने कोरोना के दैनिक आंकड़े जारी करने बंद कर दिए हैं. चीन ने अपने मापदंड के अनुसार बताया है कि दिसंबर में कोरोना के सिर्फ़ 22 मामले आए थे.

    अब सिर्फ़ उन मौतों की गिनती की जा रही है जिसमें लोग निमोनिया जैसी किसी श्वास संबंधी बीमारी से मरते हैं.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि चीन कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों को लेकर सही जानकारी नहीं दे रहा है.

  5. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 05 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • चीन में हाल ही में कई जानीमानी हस्तियों की मौतें हुई हैं जिसके चलते चीन के कोरोना संबंधी आंकड़ों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
    • ड्रग कारोबारी अल चैपो के बेटे की गिरफ़्तारी के बाद मैक्सिको के सिनालोआ राज्य में दंगे भड़कने से दो लोगों की मौत हो गई.
    • रूस की यूक्रेन में 36 घंटों का युद्धविराम करने की घोषणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तंज किया है.
    • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से निकलकर अब हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है.
    • दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव के बाद आज राजधानी के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होना वाला है.