रोहित शर्मा: 'टी-20 फ़ॉर्मेट मैंने अभी छोड़ा नहीं है...'
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा है कि "टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने" का उनका कोई प्लान नहीं है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and शुभम किशोर
अभिनेता मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक
इमेज स्रोत, Getty Images
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शुक्रवार को बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है.
बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इसकी जानकारी दी और कहा कि इसे रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है.
इमेज स्रोत, INSTAGRAM
उन्होंने लिखा, "मेरा ट्विटर अकाउंट हैक को गया है. आपसे गुज़ारिश है कि मेरे प्रोफ़ाइल से आज कुछ भी आए तो उससे एंगेज न करे, जब तक इस समस्या का हल नहीं हो जाता. इसे सुलझाने की कोशिश हो रही है. मैं जानकारी देता रहूंगा. शुक्रिया."
चीन से चुनौती: भारत कैसे कर रहा है अपनी सरहदों को मज़बूत
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरुणाचल प्रदेश के सियांग में बना सौ मीटर लंबा 'क्लास-70' ब्रिज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों भारत-चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश के सियांग में सौ मीटर लंबे 'क्लास-70' ब्रिज का उद्घाटन किया. रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार राजनाथ सिंह ने 'क्लास-70' ब्रिज को भारत की सुरक्षा तैयारी बढ़ाने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया.
सियांग ज़िले के आलोंग-यिंगकियोंग रोड पर बना पुल 70 टन तक का वज़न बर्दाश्त कर सकता है. यानी इसके ज़रिए सेना की टुकड़ियों, भारी तोपों जैसे टी-90, ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और लड़ाई के दूसरे सामान को सीमा क्षेत्रों में तेज़ी से पहुंचाया जा सकेगा.
भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के पूर्व कमांडिंग इन चीफ़ लेफ़्टिनेंट जनरल दीपेंद्र सिंह हूडा कहते हैं, "लक्ष्य ये होता है कि सैनिक टुकड़ियों को जल्द से जल्द मूव किया जा सके."
पिछले महीने दोनों देशों के जवानों के बीच अरुणाचल के ही तवांग क्षेत्र में झड़प हुई थीं जिसमें कई सैनिक घायल हुए थे.
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले शख़्स ने मांंगी माफ़ी
इमेज स्रोत, Getty Images
एयर इंडिया की एक
फ्लाइट में एक बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख़्स ने अब
माफ़ी मांगी है.
उस शख़्स ने ये
कहते हुए महिला से शिकायत दर्ज ना कराने का अनुरोध किया है कि वह नहीं चाहता कि इस
घटना से उसकी पत्नी और बच्चे प्रभावित हों.
एयर इंडिया में
हुई शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने भी बुधवार को इस मामले में एफ़आईआर दर्ज की थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट में ये घटना 26 नवंबर को हुई थी.
इस पर नागरिक विमानन महानिदेशालय ने रिपोर्ट मांगी थी.
वहीं, एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एयरलाइन स्टाफ़ को यात्रा के दौरान होने वाले किसी भी गलत व्यवहार की जानकारी प्राधिकरण को देने की हिदायत दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा, ''प्रभावित होने वाले यात्री की परेशानी पूरी तरह समझ सकते हैं और हम उनके साथ हैं. इस घटना से हम कुछ सीख भी ले सकते हैं.''
''एयरलाइन स्टाफ़ को यात्रा में हुए किसी भी गलत व्यवहार की जानकारी जल्द से जल्द प्राधिकरण को देनी होगी. भले ही उन्हें ये क्यों लगे कि मामला पूरी तरह सुलझ गया है.''
जय शाह पर पीसीबी प्रमुख नजम सेठी का तंज़, 'पीएसएल भी देख लीजिए'
इमेज स्रोत, Getty Images
द बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी और एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने गुरुवार को एशिया कप 2023 का क्रिकेट कैलेंडर जारी किया.
जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. जय शाह ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''साल 2023 और 2024 के लिए एसीसी का ढांचा और क्रिकेट कैलेंडर! इससे इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयासों और जुनून का पता चलता है. कई देशों के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होंगे और कमाल का क्रिकेट खेला जाएगा."
इस कैलेंडर से पता चलता है कि जुलाई में होने वाले मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप, सितंबर में होने वाले मेन्स ओडीआई एशिया कप और दिसंबर में होने वाले मेन्स अंडर19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही ग्रुप में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, बैंक केवाईसी अपडेट के लिए अब ब्रांच जाने की ज़रूरत नहीं होगी, आरबीआई का एलान
इमेज स्रोत, Getty Images
बैंक के वो ख़ाताधारक जिन्होंने अपने सारे दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं और उन्होंने अपना पता नहीं बदला है तो उन्हें अब केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करने के लिए बैंक जाने की ज़रूरत नहीं होगी.
आरबीआई ने जानकारी दी है कि अब ख़ाताधारक ईमेल आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, एटीएम और दूसरे डिजिटल चैनल के ज़रिए केवाईसी अपडेट कर सकते हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरबीआई के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा है कि बैंक को अब केवाइसी अपडेट के लिए बैंक आने पर ज़ोर नहीं देना चाहिए.
वीडियो कैप्शन, पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए
गुरुवार को आरबीआई से इस से जुड़ी गाइडलाइन भी जारी की.
इसके मुताबिक, "अगर केवाईसी की जानकारी में कोई बदलाव नहीं है, तो एक सेल्फ़ डिक्लेरेशन फिर से केवाईसी के लिए पर्याप्त है. बैंकों को सलाह दी गई है कि बिना आमने-सामने आए इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए. इसके लिए ईमेल आईडी, रजिस्टर्ज मोबाइल नंबर, डिजिटल चैनल (जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल एप्लीकेशन) लेटर आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि बैंक आने की ज़रूरत नहीं पड़े."
वीडियो कैप्शन, बैंक में खाता खुलने से कैसे बदल गई इन औरतों की ज़िंदगी
अगर पते में कोई बदलाव है, तो ग्राहक ऐसे किसी भी चैनल से ये कर सकते हैं, बैंक इस पते का दो महीने के अंदर वेरिफ़िकेशन करेगा.
एक नई केवाईसी की प्रक्रिया की ज़रूरत तब पड़ेगी दस्तावेज़ जैसे कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार नंबर, वोटर कार्ड, नरेगा कार्ड या नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के लेटर पर दिया गया पता जब बैंक से पास मौजूद दस्तावेज़ के अनुरूप नहीं हैं.
इसकी ज़रूरत तब भी पड़ेगी, अगर केवाईसी दस्तावेज़ की वैलिडिटी ख़त्म हो गई हो.
जोशीमठ में अचानक क्या हुआ है कि घर छोड़कर भाग रहे हैं लोग
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले कुछ समय से लोग अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं. जो लोग ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, वो अपने घरों के बाहर खुले आसमान तले सोने को मजबूर हैं.
स्थानीय लोगों में राज्य सरकार के प्रति गुस्सा इतना ज़्यादा है कि गुरुवार सुबह आम लोगों ने बद्रीनाथ राजमार्ग जाम कर दिया और शाम को जलती मशालों के साथ जुलूस निकालते नज़र आए.
लेकिन सवाल ये उठता है कि जोशीमठ में एकाएक क्या हुआ है जिसके चलते प्रशासन को लोगों को उनके घरों से कहीं और शिफ़्ट करना पड़ रहा है.
यही नहीं, राज्य सरकार को आपदा प्रबंधन बलों से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहना पड़ा है.
सीएम योगी के सामने बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर बोले सुनील शेट्टी- आप पीएम मोदी से...
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ़
अभिनेता सुनील
शेट्टी ने फ़िल्मी हस्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में
फ़िल्मों के बायकॉट ट्रेंड पर बात की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई के दो दिन के दौरे पर हैं ताकि यूपी में निवेश को बढ़ावा
दे सकें. साथ ही यूपी को फ़िल्मों के लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर बढ़ावा दे
सकें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने बॉलीवुड का पक्ष रखते हुए कहा कि फ़िल्म उद्योग को लेकर बन रही गलत धारणाओं को ख़त्म करने और दर्शकों को थियेटर तक लाने की सख़्त ज़रूरत है.
सुनील शेट्टी ने कहा, ''कास्ट और सब्सिडी की नहीं बल्कि दर्शकों की तकलीफ़ हो रही है. दर्शकों को थियेटर में वापस बुलाना बहुत-बहुत ज़रूरी है. ये जो एक हैशटैग चल रहा है, हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड, आपके कहने से ही ये रुक भी सकता है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
''लोगों तक ये पहुंचाना बहुत ज़रूरी है कि हम अच्छा काम भी बहुत कर चुके हैं. एक गंदी मछली तो कहीं भी होती ही है लेकिन उसमें हम सबको नहीं गिन सकते. फिलहाल दर्शकों के दिमाग में यही है कि बॉलीवुड यानी हिंदी सिनेमा अच्छी जगह नहीं है.''
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की अच्छाई पर ज़ोर डालते हुए कहा, ''हमने अच्छी-अच्छी फ़िल्में भी की हैं. मैं बॉर्डर जैसी फ़िल्म में भी था. और भी काफ़ी अच्छी फ़िल्मों में मैं रहा हूं. ये जो बायकॉट बॉलीवुड की धारणा चल रही है, उसे कैसे मिलकर हटाया जा सकता है, ये जो ट्विटर पर ट्रेंड चलता है उसे कैसे रोका जा सकता है, इस पर अगर ध्यान दें तो बिल्कुल यूपी जैसी जगह ही है, हिंदी सिनेमा का दिल.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
''मैं अगर सुनील शेट्टी बना तो सिर्फ़ और सिर्फ़ यूपी की वजह से. उसी फैंस की वजह से. शुक्रवार को जब थियेटर में लोग भरते थे तो बाकी का भारत बोलता था कि हां ये फ़िल्म चलेगी.
उन्होंने सीएम योगी से अनुरोध किया, ''अगर आप लीड लेंगे तो ये बिल्कुल हो सकता है. हमारे ऊपर कलंक लगा हुआ है, वो हटना बहुत ज़रूरी है. हम सभी इससे सहमत होंगे. मेरी इससे गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. बहुत दुख होता है. जबकि 99 प्रतिशत लोग ऐसे नहीं है.''
इमेज स्रोत, ANI
''हम दिन भर ड्रग्स नहीं लेते, दिन भर गलत काम नहीं करते. अच्छे काम से भी हमेशा जुड़े हैं. भारत को अगर बाहर के देशों से और भारतीयों से किसी ने जोड़ा तो वो है संगीत, हमारा संगीत और कहानियां. अगर उस पर हम ध्यान दें और आदरणीय प्रधानमंत्री जी से अगर आप ये कहें तो बहुत फर्क पड़ सकता है. बस मेरा यही कहना है.''
बॉलीवुड की कुछ फ़िल्मों को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चलने लगा है. इस तरह के ट्रेंड में फ़िल्म को ना देखने के लिए लोगों से अपील की जाती है.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
इमेज स्रोत, Getty Images
नमस्ते. सबसे पहले तो नए साल की शुभकामनाएं. उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.
हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.
ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.
ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.
ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली मेयर चुनाव: 'आप' और बीजेपी पार्षदों के हंगामे के बीच स्थगित हुई एमसीडी की कार्यवाही
इमेज स्रोत, ANI
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच शुक्रवार को नवनिर्वाचित दिल्ली नगर निगम के परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.
शुक्रवार को दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर निगम की जैसे ही बैठक शुरू हुई, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच लेफ़्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा मनोनीत किए गए दस सदस्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
इन सदस्यों के मनोनयन पर हुए विवाद को लेकर एलजी हाउस की ओर से स्पष्टीकरण भी दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी कार्यालय ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के तहत ही दिल्ली के प्रशासक ने 10 सदस्यों का मनोनयन किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अर्शदीप की नो बॉल पर भड़के कई खिलाड़ी, हार्दिक पंड्या ने बताया 'गुनाह'
इमेज स्रोत, Getty Images
इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में एक गेंद पर 14 रन.
सुनने में ताज्जुब लगेगा, लेकिन ये हक़ीक़त है. पुणे में गुरुवार को श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुक़ाबले में भारत के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के हिस्से ये अनचाहा रिकॉर्ड आया.
दरअसल, कप्तान हार्दिक पंड्या ने पारी का पहला ओवर डालने के बाद गेंद अर्शदीप को थमाई. अर्शदीप की पहली गेंद पर निसांका ने मिडऑन क्षेत्र में ज़ोरदार बाउंड्री जड़कर 'आईसीसी के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी' के लिए नामांकित अर्शदीप को दबाव में ला दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़, एशिया कप को लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड फिर आमने-सामने
इमेज स्रोत, AFP CONTRIBUTOR
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी
एशिया कप 2023 का क्रिकेट कैलेंडर जारी करने को लेकर भारत और
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर आमने-सामने हैं.
बीसीसीआई और
एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को एसीसी कैलेंडर 2023-24 जारी कर दिया था.
इसमें बताया गया
था कि एशिया कप के मैच कब होंगे और किस ग्रुप में कौन-सी टीम खेलेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने नाराज़गी जाहिर करते हुए जय शाह पर तंज किया है.
उन्होंने लिखा, ''शुक्रिया जय शाह, एसीसी कैलेंडर 2023-24 को एकतरफ़ा रूप से पेश करने के लिए. ख़ासतौर से एशिया कप 2023 के संबंध में जिसका मेज़बान पाकिस्तान है. जब आप इससे जुड़े ही हैं तो आप हमारी पाकिस्तान सुपर लीग का कैलेंडर भी पेश कर सकते हैं.''
इससे पहले भी बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर बयानबाजी हो चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस साल होने वाले एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना है लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था.
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा ने कहा था कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आई तो पाकिस्तान भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
हालांकि, नजम सेठी ने आयोजन स्थल को लेकर हुए विवाद पर अब तक साफ़तौर पर कुछ नहीं कहा है.
वहीं, एशिया कप क्रिकेट कैलेंडर के मुताबिक इस साल जुलाई में मेन्स एमरजिंग टीम्स, सितंबर में मेन्स ओडीआई और दिसंबर में मैन्स अंडर19 के मैच होंगे.
इन सभी में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है.
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर विदेशी मीडिया में ये बातें कही जा रहीं
इमेज स्रोत, @INC
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' आज शुक्रवार छह जनवरी को हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है.
आने वाले दिनों में ये यात्रा हरियाणा से होती हुई पंजाब और फिर आख़िर में जम्मू-कश्मीर पहुँचेगी.
अब से 120 दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा के तहत अब तक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ राहुल गांधी दस राज्यों के 52 ज़िलों से होकर गुज़र चुके हैं. कांग्रेस पार्टी ने ये जानकारी इस यात्रा की वेबसाइट पर जारी की है.
पिछले चार महीनों में राहुल गांधी की इस यात्रा की वजह से भारतीय मीडिया में उनकी पार्टी से जुड़ी ख़बरें सुर्खियों में रहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़, एमसीडी मेयर चुनाव: 'आप' और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा, मनोज तिवारी बोले- डर गई है 'आप'
इमेज स्रोत, ANI
शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर निगम की जैसे ही बैठक शुरू हुई, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच लेफ़्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा नियुक्त किए गए दस सदस्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
बैठक की शुरुआत बीजेपी के पार्षद सत्य शर्मा के पीठासीन अधिकारी के तौर पर शपथ दिलाए जाने के साथ शुरू हुई. उनकी अध्यक्षता में ही दिल्ली नगर निगम के मेयर और उपमेयर का चुनाव होना है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सत्य शर्मा ने जैसे उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त सदस्य मनोज शर्मा को शपथ लेने के लिए बुलाया, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने उसका विरोध शुरू कर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
'आप' के पार्षदों ने नारेबाज़ी की जिसके बाद बीजेपी के पार्षदों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ नारे लगाए. इसके बाद 'आप' के पार्षदों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी शुरू कर दी.
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने 'आप' के पार्षदों के विरोध पर कहा, "आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि लेफ़्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने ऐसे बीजेपी नेताओं को नगर निगम के लिए मनोनीत कर रही है जो सिविक इशूज़ के विशेषज्ञ नहीं हैं.
गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस बारे में चिट्ठी लिखकर औपचारिक रूप से अपना विरोध जताया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
एमसीडी में 250 निर्वाचित सदस्य हैं.
बीजेपी के सात लोकसभा सदस्य और आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सदस्यों के अलावा दिल्ली विधानसभा के स्पीकर की ओर से मनोनीत किए गए 14 विधायक एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में हिस्सा लेंगे. स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का भी चुनाव किया जाना है.
कांग्रेस के नौ पार्षदों ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने का फ़ैसला किया है.
जुड़वा बच्चों में से एक को टर्मिनेट कराना कितना ख़तरनाक हो सकता है?
इमेज स्रोत, Ankit Sah/GettyImgaes
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
बॉम्बे हाई कोर्ट में एक महिला ने गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे को टर्मिनेट या ख़त्म करवाने के लिए याचिका डाली है.
भारत में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी (संशोधित) एक्ट 2021, एक महिला को 24 हफ़्ते तक गर्भपात कराने की इजाज़त देता है.
दरअसल, 1971 में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेग्नेंसी एक्ट को संशोधित करके गर्भपात कराने की मान्य अवधि को कुछ विशेष परिस्थितियों के लिए 20 हफ़्ते से बढ़ाकर 24 हफ़्ते कर दिया गया था.
इस महिला के गर्भ को 25 हफ़्ते से ज़्यादा का समय हो चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज़, कंझावला केस में दिल्ली पुलिस ने छठे अभियुक्त को गिरफ़्तार किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिल्ली पुलिस का कहना है कि छठा अभियुक्त व्यक्ति घटना में शामिल कार का मालिक है
दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस के छठे अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से कहा है कि गिरफ़्तार व्यक्ति ही उस कार का मालिक है जिससे मृतका को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया.
पुलिस को इनकी तलाश थी और इन पर अन्य अभियुक्तों को बचाने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि छठा अभियुक्त कार में बैठे एक व्यक्ति का भाई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, दिल्ली पुलिस गुरुवार को पांच अभियुक्तों को चिकित्सकीय जांच के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल लेकर भी गई थी. सावधानी बरतते हुए पुलिस रात को अस्पताल पहुंची थी.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि छठे अभियुक्त ने पुलिस को ग़लत जानकारी दी थी और मामले की आगे की जांच जारी है.
इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही पांच लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पुलिस का कहना है कि पहले गिरफ़्तार किए गए पांचों लोग घटना के वक़्त कार में सवार थे और उन्होंने छठे अभियुक्त से गाड़ी ली थी.
इस बीच दिल्ली पुलिस ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है कि प्रत्यक्षदर्शी महिला को गिरफ़्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है कि घटना के वक़्त मृतक लड़की के साथ मौजूद रही प्रत्यक्षदर्शी महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इस मामले में मृतका की एक जनवरी को तड़के मौत हो गई थी.
पुलिस के मुताबिक कृष्ण विहार इलाक़े में टक्कर के बाद उसका शरीर कार में फंस गया था और करीब 10-12 किलोमीटर तक घिसटता रहा.
पुलिस ने शुरुआत में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
पुलिस ने इस मामले में कुछ अहम बातें बताईं थीं-
कॉल डिटेल से सामने आया है कि अभियुक्तों और मृतका का कोई पुराना कनेक्शन नहीं है.
इसी तरह अभियुक्त और चश्मदीद लड़की का भी कोई कनेक्शन नहीं है.
पोस्टमॉर्टम में यौन अपराध से जुड़ी कोई चोट नहीं मिली है.
पीड़िता और चश्मदीद लड़की के बीच 29, 30 और 31 दिसंबर के बीच 25 से 30 कॉल हुई थीं.
भारत का टॉप ऑर्डर नाकाम, तेज़ गेंदबाज़ फेल, उठ रहे कई गंभीर सवाल
इमेज स्रोत, Getty Images
पुणे में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों से हरा दिया और 3 मैचों की सिरीज़ को 1-1 से बराबर कर लिया.
मैच के ज़्यादातर वक़्त में हालात पर कंट्रोल श्रीलंका के पास था, लेकिन सुर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए आख़िरी ओवर तक भारतीय जीत की उम्मीद को ज़िंदा रखा.
हालांकि आख़िरकार दासुन शनाका की ताबड़तोड़ पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी और टीम ने मैच गंवा दिया. एक नज़र डालते हैं मैच के उन पहलूओं पर जिसने भारत को उम्मीद दिलाई और जिसने भारत को हार की कगार पर खड़ा कर दिया.
इस मैच में वापसी कर रहे अर्शदीप सिंह शुरुआती ओवर्स में पूरी लय में नज़र नहीं आए. अर्शदीप ने अपने पहले ओवर मे एक या दो नहीं बल्कि तीन नो बॉल डाले, जिसकी वजह से उनका पहला ओवर बेहद खर्चीला रहा. इसमें उन्होंने 19 रन लुटाए.
मध्य प्रदेश के रीवा में मंदिर से टकराया विमान, पायलट की मौत
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश के रीवा में हुई एक विमान दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई है और दूसरे पायलट के घायल होने की सूचना है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने रीवा पुलिस के हवाले से बताया है कि घटना शुक्रवार सुबह हुई. ये विमान एक मंदिर से क्रैश कर गया.
रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त होने वाला विमान एक प्राइवेट कंपनी का था और ये एक ट्रेनिंग एयरक्राफ़्ट था
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
विमान ने चोरहटा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और रीवा के डुमरी गांव के एक मंदिर के ऊपरी हिस्से से जा टकराया.
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि घायल पायलट का इलाज संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है. माना जा रहा है कि ख़राब मौसम और कोहरे के कारण ये दुर्घटना हुई है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
पाकिस्तान के हाथों से क्या अब तालिबान निकल चुका है?
इमेज स्रोत, Getty Images
चरमराती अर्थव्यवस्था और सिर उठाता चरमपंथ पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता का सबब बना हुआ है.
पाकिस्तान के सामने ये संकट इतना गंभीर हो चुका है कि इससे निपटने के रास्तों पर विचार करने के लिए राजधानी इस्लामाबाद में दो दिनों तक मंथन चला. ये मीटिंग थी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की.
एनएससी पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य मसलों पर विचार विमर्श के लिए सबसे बड़ा फोरम है. इसकी मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने की, जिसमें वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और ख़ुफ़िया प्रमुख के साथ सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर भी शामिल हुए.
भारत ने 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' को घोषित किया चरमपंथी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा से बताया संबंध
इमेज स्रोत, zabelin
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
भारतीय गृह
मंत्रालय ने 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' को गुरुवार को चरमपंथी संगठन घोषित कर
दिया है. इस संगठन को चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही छद्म नाम बताया जा रहा है.
मंत्रालय की
अधिसूचना के मुताबिक़, 'द रेज़िस्टेंस फोर्स' ऑनलाइल माध्यमों से युवाओं को चरमपंथी
गतिविधियों के लिए संगठन में शामिल कर रहा है.
साथ ही ये संगठन
पाकिस्तान से जम्मू और कश्मीर में चरमपंथियों की घुसपैठ, हथियारों और ड्रग की तस्करी में भी शामिल रहा
है.
समाचार एजेंसी
पीटीआई के मुताबिक़, 'द रेज़िस्टेंस फोर्स' 2019 में बना था जो
प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक छद्म नाम है.
लश्कर-ए-तैयबा को
26/11 के मुबंई हमलों सहित कई चरमपंथी हमलों में
शामिल पाया गया है.
'द रेज़िस्टेंस फोर्स' पर आरोप है कि वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को संगठन में शामिल होने के लिए
सोशल मीडिया पर मनोवैज्ञानिक अभियान चलाता है.
गृह मंत्रालय का
कहना है कि शेख सज्जाद गुल इस संगठन का कमांडर है और इसे यूएपीए क़ानून के तहत
आतंकी घोषित किया गया है.
सरकार ने
जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद आमीन को भी आतंकी घोषित किया है. इस समय पाकिस्तान में
रहने वाले आमीन लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्चिंग कमांडर माने जाते हैं.
बख़मूत के लिए रूस-यूक्रेन में भीषण लड़ाई
वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन के बीच पिछले साल शुरू हुई जंग ख़त्म होती नहीं दिख रही.
रूस-यूक्रेन के बीच पिछले साल शुरू हुई जंग ख़त्म होती नहीं दिख रही.
दोनों देशों के सैनिक अब बख़मूत पर नियंत्रण के लिए ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं और इसकी वजह से दोनों ओर सैनिक मारे जा रहे हैं.
बख़मूत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है, जहां लड़ाई की वजह से अधिकतर नागरिकों को भागना पड़ा है.
बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये बख़मूत की फ्रंटलाइन पर पहुंची, जहां से उन्होंने ये रिपोर्ट भेजी है.