रोहित शर्मा: 'टी-20 फ़ॉर्मेट मैंने अभी छोड़ा नहीं है...'
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा है कि "टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने" का उनका कोई प्लान नहीं है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and शुभम किशोर
वंशवाद को लेकर उद्धव का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- मुझे परिवार पर गर्व
इमेज स्रोत, FACEBOOK
इमेज कैप्शन, अपनी पार्टी की दशहरा रैली को संबोधित करते उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व
मुख्यमंत्री और शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी
पार्क में अपनी पार्टी की दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वंशवाद को लेकर निशाना
साधा.
उद्धव ने पीएम
मोदी द्वारा परिवारवाद को लेकर उन्हें निशाने पर लेने को लेकर कहा कि 'मुझे अपने
परिवार पर गर्व है.'
उद्धव ठाकरे ने कहा, “मोदी ने परिवारवाद पर बात की. हां, मैं परिवारवाद का समर्थक हूं क्योंकि मुझे अपने परिवार पर गर्व है. जो लोग
परिवार की व्यवस्था में विश्वास नहीं रखते, वे वंशवाद की बात क्यों
करते हैं?”
आगे उन्होंने कहा, “वंशवाद की बात करने से पहले उस वंशवाद को उतारो जो आपने अपने सिर पर चढ़ा रखा है.”
एकनाथ शिंदे का उद्धव पर तंज
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम
एकनाथ शिंदे ने मुंबई के आज़ाद मैदान में अपनी पार्टी की दशहरा सभा का आयोजन किया. इसमें बाला साहेब ठाकरे के लिए एक कुर्सी छोड़ी गई थी.
यह कार्यक्रम मुंबई नगर
निगम मुख्यालय के सामने आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शिवसेना नेता आनंद दिघे
की तस्वीर भी लगाई गई थी.
इस कार्यक्रम के दौरान
शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बाला साहेब ने जिस कांग्रेस की
निंदा की थी, अब उसी के गीत गाए जा रहे
हैं.'
शहबाज़ शरीफ़ चाहते हैं भारत से हो बात, पर पाकिस्तान में बरपा हंगामा
इमेज स्रोत, Getty Images
अभी कुछ हफ़्ते पहले की ही बात है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच तीख़ी ज़ुबानी जंग हुई थी.
पाकिस्तान ने भारत के सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के प्रस्ताव में अड़ंगा लगा दिया था. लेकिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अमन का हाथ बढ़ाया और प्रधानमंत्री मोदी को 'गंभीर और ईमानदार' बातचीत करने का न्यौता दे डाला.
हालांकि, शहबाज़ शरीफ़ के बयान के कुछ घंटों के भीतर ही पाकिस्तान इससे पलट भी गया.
शहबाज़ शरीफ़ के दफ़्तर की तरफ़ की तरफ़ से सफ़ाई देते हुए कहा गया कि भारत से बातचीत तभी हो सकती है, जब भारत कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने 'अवैध फ़ैसले' को पलटे और वहां दोबारा पुराने प्रावधान लागू करे.
यूक्रेन का दावा, रूस अपने ही सीज़फ़ायर का उल्लंघन कर रहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के एक प्रांत के गवर्नर ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना अपने ही सीज़फ़ायर का उल्लंघन कर रही है.
लुहान्स्क के गवर्नर शेरी हेडे ने कहा है कि रूस की तरफ़ से हमले जारी हैं, वो थोड़ी देर रुके थे लेकिन फिर हमले और तेज़ हो गए.
वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने इस दौरान सिर्फ़ जवाबी कार्रवाई की है, उन इलाकों में जहां यूक्रेन ने रूसी ठिकानों पर हमला किया.
गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रक्षा मंत्रालय से कहा है कि वो शुक्रवार से शनिवार की आधी रात तक यूक्रेन की सीमा पर युद्ध विराम रखें.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, रूस के पेट्रिएक किरिल ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के मौके पर युद्ध विराम का आह्वान किया था.
वहीं यूक्रेन ने कहा है कि रूस इस समय का इस्तेमाल नई सप्लाई लाने के लिए कर रहा है.
उत्तराखंड के सीएम ने जोशीमठ में पुनर्वास सेंटर बनाने का दिया आदेश
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड के जोशीमठ में घरों और सड़कों में दरार पड़ने और लोगों के प्रदर्शन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां एक अस्थायी पुनर्वास सेंटर बनाने का आदेश दिया है.
सचिवालय में एक हाई लेवल मीटिंग के बाद उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.
उन्होंने लिखा, "आज सचिवालय में जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव से संबंधित बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल, सचिव आपदा प्रबंधन एवं जिलाधिकारी चमोली से ग्राउंड रिपोर्ट लेकर अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने व डेंजर जोन को तत्काल खाली करवाने हेतु निर्देशित किया."
"साथ ही सेक्टर और ज़ोनल वार योजना बनाने एवं अविलंब आपदा कंट्रोल रूम एक्टिवेट करने हेतु निर्देश दिए. सरकार पूरी गहनता के साथ इस समस्या के निष्कर्ष हेतु कार्य कर रही है. नागरिकों की सुरक्षा व क्षेत्र में हो रही समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले कुछ समय से लोग अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं. जो लोग ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, वो अपने घरों के बाहर खुले आसमान तले सोने को मजबूर हैं.
स्थानीय लोगों में राज्य सरकार के प्रति ग़ुस्सा इतना ज़्यादा है कि गुरुवार सुबह आम लोगों ने बद्रीनाथ राजमार्ग जाम कर दिया और शाम को मशाल जुलूस निकाला.
जोशीमठ शहर के कई घरों की दीवारों और इमारतों में दरारें लगातार चौड़ी होती जा रही हैं और ऐसा पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहा है. पिछले कुछ समय में यहां की सड़कों में भी दरारें दिखने लगी हैं.
जोशीमठ नगर निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने गुरुवार को बताया कि 'स्थिति अब चिंताजनक हो गयी है क्योंकि ये दरारें हर घंटे बड़ी होती जारही हैं.'
जोशीमठ में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सरकार ने एनटीपीसी के ताबड़-तोड़ कंस्ट्रक्शन को लेकर उनकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया.
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने सवाल किया है, 'सरकार ने अब कंस्ट्रक्शन का काम क्यों बंद कर दिया है जब हम ज़मीन में समाने की कगार पर हैं. लेकिन उन्होंने हम पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया.'
अतुल सती नेडाउन टू अर्थ के साथ बातकरते हुए दावा किया है कि तपोवन विष्णुगढ़ परियोजना के तहत बनायी गयी सुरंग ने ज़मीन को खोखला कर दिया है.
स्थानीय लोगों की चिंताएं तब और बढ़ गयीं जब उन्होंने जोशीमठ के मारवाड़ी वॉर्ड और वॉर्ड 2 की ज़मीन से कीचड़ बाहर आते देखा गया. लोगों को शक़ है कि ये कीचड़ पहाड़ पर बनाई जा रही सुरंग से रिसता हुआ आ रहा है.
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में हज़ारों लोगों ने किया प्रदर्शन
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में हज़ारों लोगों ने इलाक़े में बढ़ती हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया.
सफ़ेद झंडे और तख्तियों के साथ वज़ीरिस्तान के दक्षिण में स्थित वाना शहर में लोगों ने शांति क़ायम करने के लिए जुलूस निकाला.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान गुट ने पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबलों पर कई हमले किए हैं. ज़्यादातर हमले नवंबर में सीज़फ़ायर ख़त्म होने के बाद किए गए हैं.
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने 11 इस्लामी चरमपंथियों को मारा है.
ईरान में भूख हड़ताल पर बैठीं महिला कैदी, क्या हैं मांगें
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान की राजधानी तेहरान की एक जेल में महिला क़ैदी भूख हड़ताल कर रही हैं.
उनकी शिकायत जेल की कठिन परिस्थितियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर है. भूख हड़ताल के माध्यम से वो इन्हें दूर करने की मांग उठा रही हैं.
तेहरान की कचौई जेल में चल रही भूख हड़ताल में जो क़ैदी भाग ले रही हैं, उनमें अर्मिता अब्बासी भी एक हैं.
उन्हें महसा अमीनी की हिरासत में हुई मौत के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था.
इस जेल में बंद एक और चर्चित शख़्सियत हैं ईरानी पेंटर इलहाम मोदारेसी. इलहाम मोदारेसी का कहना है कि उन्हें खुद पर लगे आरोपों को कुबूल करने के लिए यंत्रणा दी गई थी.
उन्होंने कहा था कि ईरानी अधिकारियों ने उन पर सरकारी प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुंचाने का जुर्म कुबूल करने के लिए दबाव डाला था.
माना जाता है कि पिछले साल सितंबर में महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के आरोप में कम से कम 14 हज़ार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को कंपनी ने नौकरी से निकाला
इमेज स्रोत, Getty Images
एयर इंडिया की फ़्लाइट में कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने करने वाले व्यक्ति पर उनकी नियोक्ता कंपनी ने कार्रवाई की है. कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी है.
अमेरिकी फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी 'वेल्स फ़ार्गो' ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने शंकर मिश्रा को नौकरी ने निकाल दिया है.
वेल्स फ़ार्गो ने एक बयान में कहा, "उस व्यक्ति को बर्ख़ास्त कर दिया गया है."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंपनी ने कहा, " (उन पर लगे) आरोप परेशान करने वाले हैं."
कंपनी ने कहा कि वो जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है.
इससे पहले मिश्रा ने घटना पर माफ़ी मांगी थी और महिला से शिकायत दर्ज न कराने का अनुरोध किया. मिश्रा ने कहा कि वो नहीं चाहते कि इस घटना से उनकी पत्नी और बच्चे प्रभावित हों.
एयर इंडिया में हुई शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने भी बुधवार को इस मामले में एफ़आईआर दर्ज की थी.
मिश्रा ने 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ़्लाइट पर कथित तौर एक बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था.
दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर, मोहन लाल शर्मा और प्रेरणा के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
मनोनीत एमसीडी पार्षदों से वोट करवाने की बीजेपी की कोशिश असंवैधानिक: अरविंद केजरीवाल
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा है कि मेयर चुनाव से पहले नॉमिनेट किए गए पार्षदों को शपथ लेने के लिए बुलाना संविधान के ख़िलाफ़ है.
उन्होंने एक स्क्रीनशॉट के साथ ट्विटर पर लिखा, "संविधान का अनुच्छेद 243आर स्पष्ट रूप से मनोनीत सदस्यों को सदन में मतदान करने से रोकता है. भाजपा द्वारा उन्हें नगर निगम सदन में वोट करवाने की कोशिश असंवैधानिक और शर्मनाक है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इससे पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच शुक्रवार को नवनिर्वाचित दिल्ली नगर निगम के परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.
शुक्रवार को दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर निगम की जैसे ही बैठक शुरू हुई, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच लेफ़्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना द्वारा मनोनीत किए गए दस सदस्यों को लेकर विवाद खड़ा हो गया.
इन सदस्यों के मनोनयन पर हुए विवाद को लेकर एलजी हाउस की ओर से स्पष्टीकरण भी दिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
क्यूबा की सरकार ने कैसे बदली महिला मुक्केबाज़ों की ज़िंदगी
वीडियो कैप्शन, क्यूबा में महिला मुक्केबाज़ों को ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लेने की अनुमति मिली.
भारत में एक ओर जहां मैरी कॉम, निख़त ज़रीन जैसी पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज़ हैं, तो वहीं सात समंदर पार एक ऐसा देश भी है, जहां हाल के दिनों तक महिलाओं के लिए किसी बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेना मुमकिन नहीं था.
लेकिन क्यूबा में पहली बार सरकार ने महिला मुक्केबाज़ों को ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति दी है.
राजौरी हमले पर बोले ग़ुलाम नबी आज़ाद- ग़ैर मुसलमान को मारने से सबसे ज़्यादा नुक़सान मुसलमानों का है
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि गैर मुसलमान को मारने से सबसे ज़्यादा नुकसान मुसलमानों का होता है.
वे राजौरी में हुए चरमपंथी हमले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "पहले भी ऐसा हुआ है, मारने वालों को यह इल्म नहीं है कि गैर मुसलमान को मारने से सबसे ज़्यादा नुकसान मुसलमानों का ही होता है. कश्मीर के लाखों बच्चे हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों में पढ़ते हैं ऐसे हमलों का उनपर बहुत असर पड़ता है."
पिछले दिनों जम्मू और कश्मीर के राजौरी में चरमपंथियों ने हिंदू परिवारों को निशाना बनाया था.
पाकिस्तान के फ़ौजी जनरल पद संभालते ही क्यों जाते हैं सऊदी अरब
इमेज स्रोत, SPA
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पद संभालने के लगभग पांच सप्ताह बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं. उनकी सऊदी रक्षा मंत्री शहज़ादा ख़ालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से मुलाक़ात भी हुई है.
उनके दौरे का कार्यक्रम 10 जनवरी तक है. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर का कहना है, "बिरादर मुल्क की सीनियर लीडरशिप से मुलाक़ातों में आपसी दिलचस्पी के मामले, फ़ौजी मदद और द्विपक्षीय संबंधों पर बात होगी."
सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार सऊदी रक्षा मंत्री ने जनरल आसिम मुनीर को आर्मी चीफ़ का पद संभालने पर बधाई दी. इस मुलाक़ात में सऊदी अरब के चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ैयाज़ बिन हामिद अलरुवैली भी शामिल थे.
आसिम मुनीर पहले आर्मी चीफ़ नहीं हैं जो पद संभालते ही सऊदी अरब पहुंचे हों लेकिन सवाल है कि क्या कारण है कि पाकिस्तान का हर सेना प्रमुख पद संभालते ही सऊदी अरब का दौरा करता है?
एयर इंडिया की फ़्लाइट में कंबल में पेशाब करने का मामला, डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
डीजीसीए ने टाटा समूह की एयर इंडिया के विमान में कथित तौर पर एक व्यक्ति के कंबल में पेशाब करने की घटना पर रिपोर्ट मांगी है.
इस मामले में आरोप है कि पेरिस से नई दिल्ली आ रही फ़्लाइट में एक व्यक्ति ने एक महिला के कंबल में पेशाब कर दिया था.
एयर इंडिया के मुताबिक ये घटना छह दिसंबर की है. एयर इंडिया के विमान से जुड़ा ये इस तरह का दूसरा मामला है. 26 नवंबर को एक व्यक्ति ने एक बुज़ुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
हादसे की जानकारी डीजीसीए को नहीं दी गई.
इस पर डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी से कहा कि ये 'रवैया पेशेवर' नहीं है और उन्हें 'शो कॉज़ नोटिस' भेजकर जवाब मांगा गया.
डीजीसीए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "एयर इंडिया ने एक यात्री के कंबल में पेशाब करने की घटना की रिपोर्ट नहीं दी. हमने उनसे रिपोर्ट मांगी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद एयर इंडिया पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि "ये फ़्लाइट 6 दिसंबर की सुबह 9:40 बजे दिल्ली में लैंड की थी और सिक्योरिटी को बताया गया था कि एक पुरुष "शराब के नशे में है और केबिन क्रू के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था और इसके बाद उन्होंने एक महिला पैसेंजर के कंबल में पेशाब कर दिया."
ख़तने पर पाकिस्तानी महिलाओं की सुनिए
वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान की महिलाएं खतने पर क्या सोचती हैं?
पाकिस्तान में महिलाओं का ख़तना करना एक पुरानी परंपरा रही है.
इसमें लड़कियों के गुप्तांग के बाहरी हिस्से को काट दिया जाता है.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक तकरीबन 31 देशों में यह परंपरा जारी है.
दुनियाभर में करीब 20 करोड़ महिलाएं ख़तने की प्रक्रिया से गुज़र चुकी हैं.
पाकिस्तान के कुछ समुदायों में भी यह परंपरा जारी है.
पाकिस्तान में इससे जुड़ा कोई क़ानून नहीं बनाया गया है.
देखिए, पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता एलिफ़िया इसके बारे में क्या बता रही हैं.
अमेरिका: तीन दिन और 11 बार वोटिंग के बाद भी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, रिपबल्किन सांसद केविन मैकाथी
अमेरिका में तीन दिन लगातार 11 बार वोटिंग होने के बावजूद भी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष को नहीं चुना जा सका है.
अमेरिकी संसद की
प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को हुए मतदान में रिपबल्किन सांसद केविन मैकाथी फिर से
अध्यक्ष नहीं चुने जा सके.
उन्हें अपनी ही पार्टी
के सांसदों का समर्थन नहीं मिल रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नवंबर में हुए चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी के लिए प्रतिनिधि सभा में अध्यक्ष पद पाना आसान माना जा रहा था.
कैलिफॉर्निया से सांसद केविन मैकाथी को जीत के लिए 218 वोटों की ज़रूरत थी.
वैसे तो रिपब्लिकन पार्टी के पास 222 सीटें थीं लेकिन पार्टी के लगभग 20 धुर दक्षिणपंथी नेता उनके ख़िलाफ़ हो गए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
केविन मैकाथी को वोट ना देने वाले रिपल्बिकन राल्फ़ नोरमैन ने कहा कि वो मैकाथी पर भरोसा नहीं करते हैं.
कोई फ़ैसला ना होने की स्थिति में सदन को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
सन 1860 के बाद ये पहली बार है जब अमेरिकी संसद के नीचले सदन में अध्यक्ष पद के लिए इतनी बार मतदान हुआ हो. तब अध्यक्ष पद के लिए 44 बार मतदान हुआ था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
संसद में बनी इन स्थितियों को लेकर अमेरिका की आलोचना भी हो रही है.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था, ''इसका इतना लंबा खिंचना थोड़ा शर्मिंदा करने वाला है. पूरी दुनिया हमें देख रही है. कहां हम साथ में काम कर सकते हैं.''
नोएडा हिट एंड रन केस: यूपी पुलिस खाली हाथ, चंदा जुटाकर परिवार की मदद कर रहे दोस्त
बिहार के शिव नंदन पाल (47 साल) इन दिनों नोएडा में चंदा जुटा रहे हैं, ताकि उनकी बेटी का इलाज हो सके.
खेत में मज़दूरी करने वाले शिव नंदन लोन लेकर अपनी इकलौती बेटी स्वीटी कुमारी (22) को बीटेक करा रहे हैं.
उन्हें उम्मीद थी कि बेटी इंजीनियर बन जाएगी तो घर के हालात सुधर जाएंगे, लेकिन करीब सात दिन पहले (31 दिसंबर को) इस उम्मीद पर मानो ग्रहण लग गया.
"31 दिसंबर की रात में 11 बजे स्वीटी के दोस्त का फ़ोन आया कि स्वीटी की तबीयत ख़राब है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. आप आ जाइए. हम ट्रेन पकड़कर यहां आ गए. यहां आए तो मेरी बच्ची..." इतना कहकर शिव नंदन का गला भर आता है और आंखों में आंसू छलक आते हैं.
अग्निपथ स्कीम से लेकर जीएसटी तक, भारत जोड़ो यात्रा में बीजेपी पर फिर बरसे राहुल गांधी
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की बीजेपी सरकार की जीएसटी और अग्निपथ स्कीम समेत कई मुद्दों पर आलोचना की.
पानीपत में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां दो भारत हैं - एक किसानों और मज़दूरों का, छोटे दुकानदारों और बेरोज़गारों युवाओं का और दूसरा 200-300 देश के अमीर लोगों का.
राहुल मे हरियाणा में बेरोज़गारी को लेकर वहां की बीजेपी सरकार को भी घेरा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "21वीं सदी में, हरियाणा बेरोज़गारी में चैंपियन है, आपने सब कुछ पीछे छोड़ दिया है."
राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी पॉलिसी नहीं बल्कि छोटे और मंझोले उद्योगों को बर्बाद करने का हथियार है.
अग्निपथ स्कीम पर सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "पहले मुझे समझाएं कि अग्निपथ स्कीम क्या है. बीजेपी के लोग कहते हैं कि वो देश भक्त हैं, मुझे उनकी देशभक्ति समझाएं."
वेस्ट बैंक में इसराइली सेना पर उठते सवाल
वीडियो कैप्शन, इसराइली सेना के बल प्रयोग की वजह से पिछले साल 150 फ़लस्तीनियों की मौत हुई.
मानवाधिकार समूह और संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में रहने वाले फ़लीस्तीनी बच्चों के लिए साल 2022 सबसे घातक साबित हुआ है.
यूएन का कहना है कि इसराइली सेना के बल प्रयोग की वजह से पिछले साल 150 फ़लस्तीनियों की मौत हुई, जिसमें 33 बच्चे शामिल हैं.
पिछले साल इसराइली नागरिकों पर फ़लस्तीनी लड़ाकों के हमले बढ़े, जिसके बाद जवाब में इसराइल ने अपनी सैन्य कार्रवाई शुरू की.
इसराइल में अब तक की सबसे धुर दक्षिणपंथी सरकार आने के बाद ये तनाव कम होता नहीं दिख रहा.
समलैंगिकों की शादियों को क़ानूनी मान्यता देने का मामला, केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Himanshu Bhatt/NurPhoto via Getty Images
समलैंगिक लोगों की शादियों को क़ानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर देश भर के अलग-अलग उच्च न्यायालयों में लंबित याचिकाओं पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेपी पार्दीवाला की सुप्रीम कोर्ट बेंच ने इस मसले पर केंद्र सरकार को सभी याचिकाओं पर अपना ज्वॉयंट रिप्लाई फ़ाइल करने के लिए कहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए केंद्र 15 फरवरी तक की मोहलत दी है और कहा है कि सभी याचिकाओं पर मार्च में सुनवाई होगी.
बेंच ने कहा कि अगर कोई याचिकाकर्ता अदालत में भौतिक रूप से अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित न हो तो वो वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बात रख सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बेंच ने केंद्र सरकार और याचिकाकर्ताओं के वकीलों से कहा है कि वो इस मुद्दे पर पक्ष लिखिति में रहें जिसमें वो क़ानूनों और कोर्ट के पहले दिए गए फ़ैसलों का जिक्र कर सकते हैं.
बेंच ने केंद्र सरकार से ये भी कहा है कि कोई याचिकाकर्ता इस प्रक्रिया में छूटना नहीं चाहिए.
सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने क्या-क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, सुनील शेट्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने क्या-क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर थे.
इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से मुलाकात की.
इस बैठक में मौजूद लोगों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी बात रखी.
लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हुई सुनील शेट्टी के इस बयान की.