कंझावला मामला: पीड़िता के साथ मौजूद होने का दावा करने वाली लड़की ने दी ये जानकारी

खुद को हादसे का चश्मदीद बताने वाली एक लड़की सामने आईं और उन्होंने दावा किया जब गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी, तो पीड़िता के साथ वो भी स्कूटी पर बैठी थीं.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and शुभम किशोर

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश में बोले, 'भारत शांति और शक्ति दोनों का उपासक'

    राजनाथ सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा है कि भारत ‘शांति और शक्ति’ दोनों का उपासक है.

    राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत ने कभी भी कोई युद्ध अपनी तरफ से प्रारंभ नहीं किया और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कभी कब्ज़ा किया. लेकिन यदि कोई हमारी सदाशयता या शांतिप्रियता को हमारी कमज़ोरी समझने लगे तो मैं उसे बताना चाहूंगा कि हम शांति के उपासक तो हैं ही हम शक्ति के भी उपासक हैं.”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश में सियोम ब्रिज और दूसरी परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे.

    बीते महीने अरुणाचल प्रदेश के तंवाग सेक्टर में ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी.

    केंद्र सरकार के मुताबिक़, इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिक घायल भी हुए थे.

    राजनाथ सिंह ने आज (मंगलवार को) कहा, “दुनिया में आए दिन किसी न किसी प्रकार के संघर्ष की स्थिति पैदा होती दिखाई देती है. हालांकि, भारत हमेशा युद्ध के ख़िलाफ़ रहा है. यही हमारे भारत की नीति रही है. ये कोई आज की बात नहीं है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जिसने पूरे विश्व को 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया. भगवान श्री राम ने हमें सिखाया है कि शस्त्र धारण किया जाता है तो शास्त्र अथवा धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए धारण किया जाता है. भगवान बुद्ध ने भी हमें अहिंसा का मार्ग दिखाया.”

    रक्षा मंत्री ने भारत की तैयारियों की भी बात की और कहा, “बदलती दुनिया, बदलते समय और राष्ट्रों के बदलते इंट्रेस्ट (हितों) के मद्देनज़र किसी भी राष्ट्र को अपने आप को सतर्क रखना एक बहुत बड़ी आवश्यकता है.”

  2. ओडिशा में 15 दिन के अंदर रूस के तीसरे शख़्स की रहस्यमय ढंग से मौत

      • Author, संदीप साहू
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भुवनेश्वर से
    पाराद्वीप बंदरगाह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के तटवर्ती राज्य ओडिशा में रूस के नागरिक का शव मिला है. बीते 15 दिनों में ये रूस के तीसरे नागरिक हैं, जिनकी ओडिशा में मौत हुई है.

    पुलिस के मुताबिक उनकी मौत की वजह की जानकारी अब तक नहीं हुई है. इसके पहले एक सांसद समेत दो लोगों की मौत पर भी 'रहस्य का घेरा' बना हुआ है.

    ओडिशा पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को एक रूसी शख़्स का शव बरामद हुआ है जिनकी पहचान मिल्याकोव सर्गेइ के रूप में हुई है.

    इस शख़्स का शव जगतसिंहपुर ज़िले के पाराद्वीप बंदरगाह में खड़े एक शिप पर मिला है. 51 वर्षीय सर्गेइ एमबी अलदनाह शिप के मुख्य इंजीनियर थे.

    ये शिप पाराद्वीप बंदरगाह से होते हुए मुंबई से बांग्लादेश के चितगौंग बंदरगाह जा रही थी.

    सर्गेइ को इस जहाज़ में उनके चैंबर में सुबह 4:30 बजे मृत पाया गया था. पुलिस अब तक सर्गेइ की मौत की वजह का पता नहीं लगा सकी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाराद्वीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष पीएल हरनंद ने रूसी इंजीनियर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस मामले में जांच जारी है.

    इससे पहले दिसंबर के आख़िरी दिनों में दो रूसी पर्यटकों की रहस्यमयी स्थितियों में ओडिशा के रायगडा शहर में मौत हो गयी थी.

    इनमें से एक शख़्स सांसद पावेल एंटोव (65 वर्षीय) थे जिन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन का आलोचक बताया जाता है. इनकी मौत बीती 24 दिसंबर को होटल की तीसरी मंजिल से गिरने की वजह से हुई थी.

    पावेल एंटोव की मौत से ठीक दो दिन पहले ही 22 दिसंबर को उनके मित्र व्लादिमीर बिदेनोव की मौत हो गयी थी. इन दोनों मामलों की ओडिशा पुलिस जांच कर रही हैं.

  3. सुप्रीम कोर्ट ने अभिव्यक्ति की आज़ादी मामले पर ये कहा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने कहा है कि किसी नागरिक की अभिव्यक्ति की आज़ादी के मामले में संविधान के आर्टिकल 19(2) में उल्लखित पाबंदियों के अतिरिक्त कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आर्टिकल 19 (2) के तहत व्यापक पाबंदियां लगाई गई हैं.

    जस्टिस बीवी नागरत्ना ने इस मामले में भी बहुमत से अलग राय रखी.

    जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि ‘हेट स्पीच’ समानता और भाईचारे की जड़ पर प्रहार करती है. उन्होंने कहा कि मूलभूत दायित्व के जरिए अपमानजक बयानों पर रोक लगाई जा सकती है और नागरिकों के बीच मेलजोल बढ़ाया जा सकता है.

    उन्होंने कहा कि अगर कोई मंत्री बयान देते हैं तो इसे सरकार की बात माना जा सकता है बशर्ते वो सरकार सार्वजनिक तौर पर उस मंत्री बात का विरोध न करे.

  4. कंझावला मामले में 'दिल्ली पुलिस एक बड़ी बात छुपा रही है'-AAP का आरोप

    आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता सौरभ भारद्वाज

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता सौरभ भारद्वाज

    आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

    आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों का एक दल इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त से मिलने उनके दफ़्तर पहुंचा था.

    इसके बाद आतिशी मारलेना और सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात की है.

    सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मुझे कल कुछ फ़ोन आए जिसमें ये बताया गया कि अभी तक दिल्ली पुलिस एक बड़ी बात छुपा रही है और वो ये है कि पुलिस अपने बयानों में अब तक ये बता रही है कि इस मामले से जुड़ी पहली कॉल रात 3:22 पर आई है."

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे किसी ने बताया है कि उसके अपने भाई ने 112 नंबर पर कॉल करके इस हादसे की शिकायत रात 2:18 पर की थी. और उसके पांच मिनट के बाद उसके पास पीसीआर से फोन भी आया जिसमें उन्होंने बताया कि सारी पुलिस चौकियों और पीसीआर पर ये मैसेज़ फ़्लैश कर दिया गया है कि ग्रे रंग की गाड़ी एक लड़की को घसीटती हुई ले जा रही है."

    उन्होंने आगे कहा, "मैंने आज जब कमिश्नर साहब से पूछा कि क्या ये सही बात है कि पहली पीसीआर कॉल आप जो अब तक बता रहे थे, उससे एक घंटे पहले आई थी. इस पर कमिश्नर साहब ने हां या नहीं में जवाब नहीं दिया.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस के मुताबिक़, सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार इलाक़े में स्कूटी सवार एक लड़की का कार से एक्सीडेंट हुआ, उनका शरीर कार में ही फंसा रह गया और 12 किलोमीटर तक घिसटता रहा. इस हादसे में उनके शरीर का एक हिस्सा घिस गया था.

    नए साल की पहली सुबह यानी 1 जनवरी को लड़की का शव दिल्ली के जौंती गांव इलाक़े में मिला था. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि उनके कपड़े भी घिसकर फट गए होंगे.

    दिल्ली पुलिस ने आज बताया कि इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है. पीड़ित के साथ उस वक़्त एक और लड़की थी और अब वो पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रही है.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, कंझावला केस: पीड़ित के साथ थी एक और लड़की, दिल्ली पुलिस ने और क्या बताया

    दिल्ली पुलिस

    इमेज स्रोत, ani

    दिल्ली पुलिस ने बताया है कि राजधानी के कंझावला में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 'एक नया अध्याय' सामने आया है.

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने आज (मंगलवार को) मीडिया को जांच में सामने आए नए तथ्यों की जानकारी दी.

    स्पेशल सीपी हुड्डा ने बताया, "सुल्तानपुरी की घटना में एक नया चैप्टर सामने आया है.जो घटना हुई थी, उसमें मृतका के साथ एक और लड़की थी."

    उन्होंने बताया कि जो दूसरी लड़की पीड़ित के साथ मौजूद थी, उसे 'कोई चोट नहीं लगी.'

    स्पेशल सीपी हुड्डा ने बताया, "जब घटना घटी तो वो (दूसरी लड़की) साथ थी. उसे चोट नहीं लगी. वो वहां से चली गई थी."

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी के मुताबिक ये इस केस में एक 'अहम कामयाबी' है.

    बामुश्किल एक मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पेशल सीपी ने सिर्फ़ जांच से जुडे अपडेट दिए. उन्होंने मीडिया के सवाल नहीं लिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रत्यक्षदर्शी के बारे में क्या बताया?

    उन्होंने बताया, "अब हमारे पास घटना की प्रत्यक्षदर्शी है जो पुलिस से सहयोग कर रही है. उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. ये एक अहम बात है."

    स्पेशल सीपी हुड्डा ने दावा किया, " ये अभियुक्तों को सज़ा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. इस मामले में जांच जारी है. जल्दी ही दिल्ली पुलिस जांच पूरी कर लेगी. अपराधियों को सख्त सज़ा दिलाई जाएगी."

    इसके पहले दिल्ली पुलिस ने बताया था कि रविवार तड़के टक्कर के बाद युवती का जिस्म गाड़ी में फंस गया था और 10-12 किलोमीटर तक कार के साथ घिसटता रहा.

    पीड़ित की मां और बाकी परिजन 'पुलिस की थ्योरी' पर सवाल उठा रहे हैं.

    गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है.

  6. कंझावला मामले का ‘होटल रूम’ कनेक्शन, मैनेजर ने क्या-क्या बताया?

    होटल रूम मैनेजर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के कंझावला में नए साल की पहली सुबह बीस वर्षीय महिला की कथित सड़क हादसे में मौत को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

    इस मामले में एक निजी होटल के मैनेजर के हवाले से कई जानकारियां सामने आई हैं.

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के टक्कर के बाद युवती का जिस्म गाड़ी में फंस गया था और 10-12 किलोमीटर तक कार के साथ घिसटता रहा. पीड़ित की मां और बाकी परिजन 'पुलिस की थ्योरी' पर सवाल उठा रहे हैं.

    गृह मंत्रालय ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है.

    इस बीच, सोशल मीडिया पर इस केस से जुड़े कई सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहे हैं.

    इनमें से एक वीडियो में मृतका के साथ एक लड़की दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस सीसीटीवी फुटेज़ में मृतका के साथ एक दूसरी लड़की भी नज़र आ रही है जो स्कूटी पर सवार थी.

    इसके साथ ही मीडिया की एक होटल रूम मैनेज़र से बात हुई है जिसने मृतका की मौत से कुछ घंटे पहले का वाकया बयां किया है.

    इस होटल मैनेजर ने बताया है कि ‘वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं. नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं.’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    फुटेज में दिखे कुछ लड़के

    इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक नयी जानकारी मिली है जिसके मुताबिक़ होटल में इन लड़कियों के साथ कुछ लड़के देखे गए थे.

    दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया था.

    लेकिन नई जानकारी सामने आने के बाद एएनआई ने ख़बर दी है कि ‘पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे. लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था.’

  7. रोनाल्डो 1773 करोड़ रुपये के क़रार पर सऊदी अरब पहुंचे

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    दुनिया के सबसे चर्चित फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो मंगलवार सुबह सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे हैं.

    रोनाल्डो ने सऊदी अरब के फ़ुटबॉल क्लब अल-नसर के साथ 177 मिलियन पाउंड (1773 करोड़ रुपये) की डील साइन की है जिसके तहत रोनाल्डो अल-नसर के साथ 2025 तक रहेंगे.

    रोनाल्डो का मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ क़रार ख़त्म होने के बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

    सोशल मीडिया में यहां तक लिखा जा रहा था कि ये रोनाल्डो के करियर का सूरज ढलने जैसा वक़्त है.

    लेकिन सऊदी अरब के फ़ुटबॉल क्लब के साथ इतनी महंगी डील होने के बाद इन अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है.

    रोनाल्डो के शामिल होने के बाद नौ सऊदी प्रो लीग जीत चुके इस क्लब की टीम में मज़बूती आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

  8. राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने राहुल गांधी को किस बात पर आशीर्वाद दिया?

    राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर ‘देश जोड़ने की उनकी कोशिशों’ के लिए आशीर्वाद दिया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दास ने अपने पत्र में लिखा है – ‘मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि आप जिस मिशन में लगे हैं, उसमें आपको सफलता मिले. मैं आपकी लंबी उम्र का आशीर्वाद भी देता हूं.’

    इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि ‘आप एक पुण्य कर्म ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के लिए काम कर रही हैं. भगवान करे, राम जी की कृपा आप पर बनी रहे.’

    बता दें कि राहुल गांधी पिछले तीन महीनों से भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए भारत के नौ राज्यों और तमाम ज़िलों से होकर गुज़रे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस यात्रा में राहुल गांधी भारतीय समुदाय के अलग-अलग तबकों से बातचीत करने के साथ-साथ लोगों को संबोधित कर रहे हैं.

    इस यात्रा में तमाम फ़िल्मी हस्तियों के साथ-साथ शीर्ष कांग्रेसी नेता और रघुराम राजन जैसे अर्थशास्त्री भी शामिल हुए हैं.

    दक्षिण भारत के कन्या कुमारी से शुरू हुई ये यात्रा बीते 108 दिनों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र से होती हुई 46 ज़िलों और नौ राज्यों से होकर गुज़र चुकी है.

  9. कंझावला मामला: 'स्कूटी पर अकेली नहीं थी मृतका', दिल्ली पुलिस ने बताया

    सुल्तानपुरी स्टेशन

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह कंझावला मामले में एक नयी जानकारी दी है जिसके मुताबिक़, घटना के समय मृतका स्कूटी पर अकेली नहीं थी.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि "जब हमने मृतका के रूट की छानबीन की तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी."

    हादसे के वक़्त उनके साथ एक महिला मौजूद थीं, जो घायल होने के बाद मौके से भाग गयी. लेकिन मृतका का पैर गाड़ी में फंस गया जिसकी वजह से वह गाड़ी में घिसटती चली गयी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस ने ये भी बताया है कि युवती का शरीर 'कुछ किलोमीटर' तक गाड़ी के साथ घिसटने की वजह से उसके सिर का पिछला हिस्सा और शरीर का पिछला भाग बुरी तरह से छिल गया था.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

    इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन करके जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है.

  10. राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज फिर शुरू होगी, पहुंचेगी उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होगी. इसके बाद ये यात्रा गाजियाबाद से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी.

    कांग्रेस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के भव्य स्वागत के लिए तमाम तैयारियां कर रही है. इसके लिए यूपी के अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस कार्यकर्ता मवी कलां में जुटना शुरू हो गए हैं.

    बता दें कि राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं समेत ढाई सौ मेहमानों के भी पहुंचने की बात की जा रही है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राहुल गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले से होते हुए मवी कलां गांव पहुंचेंगे जहां वह रात भर रुकेंगे.

    कांग्रेस पार्टी की ज़िला इकाई के अध्यक्ष यूनुस चौधरी ने इन तैयारियों का ज़िक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी और दूसरे शीर्ष नेताओं के रात भर ठहरने के लिए मवी कलां गांव के हरी कासल फ़ार्म पर बंदोबस्त किया गया है.”

    उन्होंने ये भी बताया है कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के सोने के लिए एक पंडाल में गद्दों और कंबलों की व्यवस्था की गयी है.

    ये यात्रा बुधवार सुबह मवीं कला से शुरू होकर एक स्थानीय मंदिर पहुंचेगी जिसके बाद यह यात्रा बड़ौत पहुंचेगी. और राहुल गांधी बड़ौत की छपरौली चुंगी में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे जिसके बाद यात्रा शामली ज़िले में प्रवेश करेगी.

    दक्षिण भारत के कन्या कुमारी से शुरू हुई ये यात्रा बीते 108 दिनों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र से होती हुई 46 ज़िलों और नौ राज्यों से होकर गुज़र चुकी है.

  11. रूसी ड्रोन हमले बढ़ने पर ज़ेलेंस्की ने अपनी सेना से कही ये बात

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी ड्रोन हमलों पर अपनी सेना से कहा है कि जो लोग यूक्रेनी आसमान देख रहे हैं, वे और सतर्क हो जाएं.

    उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन का मनोबल तोड़ने के लिए लंबे समय तक ड्रोन हमले करने की योजना बना रहा है.

    इसके साथ ही ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें ख़ुफ़िया रिपोर्ट्स मिली हैं जिनसे पता चला है कि रूस ईरान में बने शाहेद ड्रोन इस्तेमाल करके हमले करेगा.

    ज़ेलेंस्की का ये बयान यूक्रेन के उस हमले के बाद आया जिसमें उसने डोनबास क्षेत्र में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है.

    रूस ने भी जंग के मैदान पर हुए नुक़सान को स्वीकार करते हुए बताया है कि इस हमले में उसके 63 सैनिकों की मौत हुई है.

    वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कीएफ़ से अपने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि रूस लगातार ड्रोन हमले करके यूक्रेन को थका देना चाहता है.

    उन्होंने कहा, “हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि हम इसे असफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करें और आतंकवादियों का ये मंसूबा भी दूसरे मंसूबों की तरह असफल हो जाए. अब वो समय आ गया है जब हवाई क्षेत्र की निगरानी में लगे लोग विशेष रूप से सावधान हो जाएं.”

    पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन पर रूसी ड्रोन हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है. बीते तीन दिनों से रूस की ओर से किए जा रहे इन हमलों में यूक्रेनी शहरों और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया गया है.

  12. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 02 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के राजभवन में ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ के सदस्यों से मिलेंगी
    • पीएम नरेंद्र मोदी आज से नागपुर में शुरू होने वाली पांच दिवसीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र को संबोधित करेंगे
    • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे
    • राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) से फिर शुरू होकर दोपहर में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रवेश करेगी
    • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20, वानखेड़े, स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे शुरू होगा