कंझावला मामला: गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
कंझावला मामला: गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
इमेज स्रोत, ANI
गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन और जल्द से जल्द एक जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है. रिपोर्ट तैयार होते ही गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी.
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि रविवार (1 जनवरी) को कार हादसे में मारी गई युवती का जिस्म कार के साथ करीब 10-12 किलोमीटर तक घिसटता रहा.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने आज (सोमवार) मीडिया को बताया, “(पीड़िता) लगभग 10-12 किलोमीटर तक घिसटती रही.”
दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये हादसा रविवार को तड़के ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच हुआ.
पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि हादसे के बाद युवती का शरीर गाड़ी में फंस गया था और वो 'कुछ किलोमीटर' तक गाड़ी के साथ घिसटती रही थी. इस वजह से उसके सिर का पिछला हिस्सा और शरीर का पिछला भाग बुरी तरह से छिल गया.
तिहाड़ जेल में यौन उत्पीड़न का मामला, मानवाधिकार आयोग ने नोटिस भेजा
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Getty Images
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तिहाड़ जेल में साथी कैदियों द्वारा 22 साल के कैदी के कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है.
पीड़ित क़ैदी का इलाज़ चल रहा है.राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव और तिहाड़ जेल के महानिदेशक को इस बाबत नोटिस भेजा है और 4 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है.
आयोग ने अपनी टीम मौके पर जांच के लिए भेजने का फ़ैसला भी किया है.
आयोग ने आगे कहा कि रिपोर्ट में पीड़ित क़ैदी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, दोषी अधिकारियों और अभियुक्तों के ख़िलाफ की गई कार्रवाई की जांच की जानी चाहिए.
आयोग ने ये भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं फिर न हों.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 30 दिसंबर को तिहाड़ जेल में 22 साल के एक कैदी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था. बताया जा रहा है कि पीड़ित अभी अस्पताल में है.
हार्दिक पंड्या ने बताया, क्या है उनका नए साल का सबसे बड़ा संकल्प
इमेज स्रोत, Getty Images
श्रीलंका सिरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा है कि उनके लिए नए साल का संकल्प विश्व कप जीतना है.
ऑलराउंडर पंड्या को रोहित शर्मा की जगह श्रीलंका के साथ टी20 दौरे के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है. टीम में इस दौरान विराट कोहली भी शामिल नहीं होंगे.
हालांकि दोनों ही तीन वनडे मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे. श्रीलंका सिरीज़ से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंड्या ने कहा, "इस नए साल का सबसे बड़ा संकल्प वर्ल्ड कप जीतना है."
साल 2023 का विश्व कप भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा.
नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस और ओवैसी ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
नोटबंदी के फ़ैसले की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सही बताए जाने के बाद कांग्रेस ने फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है.
जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा, "इस निर्णय में नोटबंदी के असर पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, जो कि एक नितांत विनाशकारी निर्णय था."
उन्होंने कहा, "इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है कि नोटबंदी अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रही या नहीं."
जयराम रमेश ने कहा, "प्रचलन में मुद्रा को कम करना, कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ना, नकली मुद्रा पर अंकुश लगाना, आतंकवाद को समाप्त करना और काले धन का पर्दाफ़ाश करना जैसे किसी उद्देश्य को प्राप्त करने में कोई भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकी."
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय "प्रक्रिया के मुद्दे तक सीमित है और नोटबंदी के परिणाम से इसका कोई संबंध नहीं है."
उन्होंने कहा कि इसलिए ये दावा करना ग़लत होगा कि "माननीय सर्वोच्च अदालत ने नोटबंदी के निर्णय को सही ठहराया है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मेरा सुझाव है कि पीएम मोदी 'नोटबंदी दिवस' मनाएं, वे क्यों नहीं मनाते? ऐसा इसलिए है क्योंकि वे जानते हैं कि नोटबंदी के कारण प्लंबर, ड्राइवर, कलाकार, बिजली मिस्त्री त्रस्त हो गए हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं बीजेपी की ओर से कहा गया कि आतंकवाद की रीढ़ को तोड़ने में डिमोनेटाइजेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया है. इसके अलावा गरीबों के कल्याण और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद की है.
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह फैसला देशहित में किया गया था और आज कोर्ट ने इस निर्णय को सही पाया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर, मोहम्मद शाहिद और प्रेरणा के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
उद्धव ने छुरा भोंका और ‘डीबीडी’ में लगे रहे: जेपी नड्डा
इमेज स्रोत, TWITTER/BJP
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे पर पीठ
में ‘छुरा भोंकने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने की चाहत में उन्होंने (उद्धव ठाकरे ने) ‘विचारधारा से समझौता’ कर लिया.
नड्डा ने महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी जमकर हमला बोला और आरोप
लगाया कि वो सरकार डीबीटी (डीलरशिप, ब्रोकरेज और ट्रांसफर) में ही लगी रहती थी.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में नड्डा ने
बीजेपी के पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “उस समय की उद्धव की शिवसेना ने मुख्यमंत्री की कुर्सी
के लालच के कारण पीठ में छुरा भोंककर के उन लोगों का साथ दे दिया जिनके ख़िलाफ़ स्वर्गीय बाला साहेब सारी ज़िंदगी लड़ते रहे.(वो) उनके साथ जाकर
मिल गए.”
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के
पहले बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में द्रेवेंद्र फणनवीस को मुख्यमंत्री बनाने पर
सहमति हुई थी.
नड्डा ने कहा, “जब नतीजे आए.
नतीजे अच्छे आए तो मन में लड्डू फूटने लगे. मन में इच्छा हो गई कि अब मुख्यमंत्री
बनना है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
JAM और DBT
उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ.
नड्डा ने कहा, “भ्रष्टाचार ऐसे करने लग गए. तीन तीन दुकानें खुल गईं. पहले शिवसेना को दो, यानी उद्धव को दो. उनके यहां जाइए, वहां माथा टेकिए. फिर कांग्रेस के सामने माथा टेकिए. फिर एनसीपी में माथा टेकिए.”
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, “बीजेपी का है डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर. उनका डीबीटी है डीलरशिप, ब्रोकरेज और ट्रांसफर. यही करते थे. डीलरशिप लो, दलाली करो और ट्रांसफर में कमाओ.”
नड्डा ने कहा, “मैं अपनी बात करूं तो एक तरफ हमारा जैम (JAM) है, जनधन, आधार और मोबाइल. जैम से हम डिजिटल स्वच्छता ला रहे हैं राजनीति में.एक उनका जैम है, ज्वाइंटली एक्वायरिंग मनी.”
ब्रेकिंग न्यूज़, पंजाब: चंडीगढ़ में सीएम आवास के करीब मिला संदिग्ध सामान, पुलिस कर रही है जांच
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास एक संदिग्ध वस्तु मिली है जिसे बम शेल (बम का खोल) बताया जा रहा है.
चंडीगढ़ में मौजूद बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने बताया है, "अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए हैं."
छाबड़ा ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध वस्तु को 'बम शेल' बताया है.
इसकी जांच की जा रही है. अधिकारियों ने ये भी बताया है कि संदिग्ध सामान मिलने की सूचना पर बम स्क्वैयड भी मौके पर
पहुंच गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चंडीगढ़ के डिजास्टर मैनेजमेंट के नोडल अधिकारी संजीव कोहली ने मीडिया को बताया कि जांच में सेना की भी मदद ली गई है.
उन्होंने बताया, "पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है. सेना की एक टीम को भी बुलाया गया है. इस मामले में जांच जारी है. "
निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर मंजूर की यूपी सरकार की याचिका, बुधवार को सुनवाई
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है. यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ याचिका दाखिल की है.
इस मामले में चीफ़ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की खंडपीठ सुनवाई करेगी.
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जारी ड्राफ्ट नोटिफ़िकेशन को रद्द कर दिया और ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने का आदेश दिया.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा, ‘हम बुधवार को इस मामले में सुनवाई करेंगे.’
यूपी सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले की सुनावाई जल्द से जल्द करने की मांग की.
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा, "हमसे सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए बिना आरक्षण के चुनाव कराने को कहा गया हैं."
उन्होंने कोर्ट से मामले को मंगलवार को सूचीबद्ध करने की मांग की. इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि वो इस मामले को परसों यानी बुधवार को सुनेंगे.
इमेज स्रोत, ANI
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश सरकार की ओर से जारी निकाय चुनाव के ड्राफ्ट नोटिफ़िकेशन को रद्द कर दिया था और ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराने का आदेश दिया था.
नोटिफ़िकेशन में उत्तर प्रदेश सरकार ने ओबीसी आरक्षण को लेकर जो फार्मूला लागू किया था, उस पर कोर्ट सहमत नहीं हुआ.
कोर्ट का कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्धारित ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक आरक्षण नहीं माना जाएगा.
इमेज स्रोत, ANI
क्या है ट्रिपल टेस्ट
नगर निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण तय करने से पहले एक आयोग का गठन किया जाता है, जो निकायों में पिछड़ेपन का आकलन करता है. इसके बाद सीटों के लिए आरक्षण को प्रस्तावित किया जाता है.
दूसरे चरण में ओबीसी की संख्या पता की जाती है.
तीसरे चरण में सरकार के स्तर पर इसे सत्यापित किया जाता है
छत्तीसगढ़ में चर्च पर हमला: भीड़ ने पुलिसकर्मियों को भी बनाया निशाना, पुलिस अधीक्षक घायल
....में
Author, सलमान रावी
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, Raja Rathore
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िला मुख्यालय स्थित एक चर्च पर आज (सोमवार को) भीड़ ने हमला कर दिया. भीड़ ने वहां मौजूद पुलिस बल पर भी हमला किया जिसमें पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों के घायल होने की ख़बर है.
पुलिस अधीक्षक को सर पर गहरी चोट आयी है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया.
ये घटना बस्तर संभाग के नारायणपुर ज़िला मुख्यालय के बखरूपाड़ा की है जहां सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले आदिवासियों का एक बड़ा संमूह ‘धर्मांतरण के खलाफ़’ प्रदर्शन करने इकठ्ठा हुआ था.
भीड़ उग्र हो गयी और उसने चर्च पर हमला भी कर दिया. इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की.
उपचार के बाद अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए सदानंद कुमार ने कहा कि आदिवासी समाज की बैठक में ज़िला कलक्टर ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की थी.
उन्होंने कहा, “इससे पहले कलक्टर साहब के चेम्बर में हमने समाज के लोगों को समझाया भी था. हमने उनसे कहा भी था कि अपने आन्दोलन को शांतिपूर्ण रखें. तभी कुछ लोग नेतृत्व विहीन होकर चर्च पर हमला करने चले गए थे. मैं भी वहाँ पहुंचा. हम फिर भी समझाने की कोशिश कर रहे थे. लोग मान भी गए थे . मगर इसी बीच किसी ने मेरे सर पर पीछे से आकर हमला कर दिया”.
उनका कहना था कि चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश की और उन्हें वहां से हटाया.
इमेज स्रोत, Raja Rathore
तनाव की स्थिति
बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं.
धर्मातरण के मामले पर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पिछले कई दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इस दौरान हमलों और झड़पों की घटनाएं भी हुईं हैं. रविवार को भी दो समुदायों के बीच हुई झड़प में भी स्थानीय एडका थाना के प्रभारी भुनेश्वर जोशी घायल हो गए थे.
इससे पहले 18 दिसंबर को इसाई धर्म अपनाने वाले अदिविसियों को उनके गावों से निकाल दिया गया था जिसके बाद से तनाव जैसे हालात बने हुए हैं.
कंझावला मामला: पुलिस ने बताया, कार के साथ 10-12 किलोमीटर घिसटती रही पीड़िता
इमेज स्रोत, ani
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि रविवार (1
जनवरी) को कार हादसे में मारी गई युवती का जिस्म कार के साथ करीब 10-12 किलोमीटर
तक घिसटता रहा.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (कानून
व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने आज (सोमवार) को मीडिया को बताया, “(पीड़िता) लगभग 10-12 किलोमीटर तक घिसटती रही.”
दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये हादसा रविवार
को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच हुआ.
पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि हादसे
के बाद युवती का शरीर गाड़ी में फंस गया था और वो 'कुछ किलोमीटर' तक गाड़ी के साथ
घिसटती रही थी. इस वजह से उसके सिर का पिछला हिस्सा और शरीर का पिछला भाग बुरी तरह
से छिल गया.
जांच से संतुष्ट नहीं परिजन
पुलिस की थ्योरी पर पीड़िता की मां और
बाकी परिजन सवाल उठा रहे हैं. पीड़ित की मां ने आरोप लगया, "उनकी बेटी के साथ पांच लोगों ने
ग़लत काम किया है और उसे मारकर गाड़ी के नीचे घसीटा है.‘’
पुलिस की जांच को लेकर स्थानीय लोगों
ने आज (सोमवार को) सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
स्पेशल सीपी ने क्या कहा?
हालांकि, पुलिस अभी घटना को एक्सीडेंट ही मान रही है.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी हुड्डा ने बताया, “इस मामले में एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ और सेक्शन जोड़े जा सकते हैं.”
उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच अभियुक्त गिरफ़्तार हैं. पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर ले जाएगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टाइमलाइन बनाई जाएगी. अभियुक्तों ने जो बताया है, उसकी पुष्टि की जाएगी.
स्पेशल सीपी हुड्डा ने पुलिस की जांच पर उठ रहे सवालों को ख़ारिज किया.
उन्होंने कहा कि पुलिस के पास गाड़ी का सही नंबर नहीं था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नंबर पता करने के बाद अभियुक्तों को पकड़ा गया.
स्कूटी के जरिए पीड़िता के बारे में जानकारी जुटाई गई.
उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और पुलिस पीड़िता के रिश्तेदारों के भी संपर्क में है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
घटना पर राजनीति
पीड़िता के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों के अलावा आम आदमी पार्टी भी इस मामले को लेकर आक्रामक है.
आम आदमी पार्टी दिल्ली पुलिस पर की जांच पर सवाल उठा रही है. इसे लेकर पार्टी ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के घर को घेरने की कोशिश भी की.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वो अपराधियों की 'राक्षसी असंवेदनशीलता' देख हैरान हैं.
पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए जुटी हज़ारों की भीड़
इमेज स्रोत, Franco Origlia/Getty Images)
वेटिकन के सेंट पीटर्स बेसिलिका में पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हज़ारो लोग जमा हुए हैं.
गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार से पहले दस हज़ार लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए आने की संभावना है. दिवंगत पोप एमेरिटस को एक खुले ताबूत में रखा गया है उन्हें लाल वस्त्र और पादरी का ताज पहनाया गया है
कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु (पोप) रह चुके पोप बेनेडिक्ट XVI का वेटिकन स्थित अपने घर में शनिवार को निधन निधन हो गया था. वे 95 साल के थे.
साल 2013 में ख़राब सेहत के चलते पोप का पद छोड़ देने वाले बेनेडिक्ट XVI ने अप्रैल 2005 से फरवरी 2013 के बीच कैथोलिक चर्च के पोप की ज़िम्मेदारी निभाई थी. साल 1415 में ग्रेगरी XII के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने वाले वे पहले पोप थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वेस्ट बैंक में गोलीबारी, दो की मौत, एक मकान गिराने पहुंचे थे इसराइली सैनिक
इमेज स्रोत, JAAFAR ASHTIYEH/AFP via Getty Image
फ़लस्तीन के सूत्रों के मुताबिक इसराइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में इसराइली सैनिकों की कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है.
रिपोर्टों में बताया गया है कि गोलीबारी दोनों ओर से हुई.
ख़बरों के मुताबिक, जेनिन शहर में इसराइली सैन्य टुकड़ियों को एक मकान गिराने के लिए भेजा गया था. ये मकान उस व्यक्ति का है जिन पर सेना के एक अधिकारी की जान लेने का आरोप है. ये मामला सितंबर का है.
इसराइली सेना की ओर से जारी बयान में मकान के गिराए जाने की पुष्टि की गई लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी उनकी तरफ़ से नहीं दी गई.
पिछला साल वेस्ट बैंक के लिए कई दशकों में सबसे बुरे साल में से एक रहा. वहां 150 फ़लस्तीनी और 12 इसलाइली मारे गए.
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 10 जनवरी को पेश करेंगे विश्वासमत
इमेज स्रोत, PRAKASH SINGH
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दाहाल प्रचंड 10 जनवरी को विश्वासमत
पेश करेंगे. प्रचंड को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने बीते रविवार (25
दिसंबर) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था और उन्होंने बीते सोमवार (26 दिसंबर) को शपथ
ली थी.
नेपाल की संसद के सचिवालय के प्रवक्ता
रोजनाथ पांडेय ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने इस बारे में एक पत्र भेजा है और कहा
है कि 10 जनवरी के शिड्यूल में इसे शामिल किया जाए.
प्रचंड की पार्टी सीपीएन माओवादी सेंटर संसद में तीसरी
सबसे बड़ी पार्टी है.
उनके साथ केपी ओली की सीपीएन यूएमएल
के अलावा राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, आरपीपी, जेएसपी, जनमत पार्टी, सिविल लिबर्टीज़ पार्टी और कुछ निर्दलीय सांसदों
का समर्थन है.
बीते रविवार को सरकार बनाने का दावा पेश करते समय उन्होंने कहा
था कि उनके साथ 169 सांसदों का समर्थन है.
चुनाव से पहले
प्रचंड की पार्टी का नेपाली कांग्रेस के साथ गठजोड़ था. प्रचंड ने सत्ता साझीदारी में पहले
प्रधानमंत्री बनने का दावा किया था.
लेकिन
नेपाली कांग्रेस के शेर बहादुर देउबा ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया, तब प्रचंड ने सीपीएन यूएमएल
अध्यक्ष केपी ओली के साथ गठबंधन कर लिया.
गठबंधन में इस बात को लेकर
सहमति बनी है कि प्रचंड और ओली बारी-बारी से सरकार का नेतृत्व करेंगे जिसमें पहली
बारी प्रचंड को मिली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुप्रीम कोर्ट ने किस आधार पर नोटबंदी को सही फ़ैसला ठहराया
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, EPA
देश की सर्वोच्च अदालत ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के ख़िलाफ़ दायर 58 याचिकाओं पर अपना फ़ैसला सुना दिया है.
अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बीते सात दिसंबर को अपना फ़ैसला सुरक्षित कर लिया था.
याचिकाकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस फ़ैसले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने अपने फ़ैसले में नोटबंदी के फ़ैसले को सही ठहराया है. हालांकि, जस्टिस नागरत्ना ने अपने फ़ैसले में इसे ग़ैर-क़ानूनी बताया है.
पाकिस्तान: लगातार बढ़ते हमलों के बीच सुरक्षा परिषद की बैठक, रणनीति पर होगी चर्चा
इमेज स्रोत, @MARRIYUM_A
लगातार बढ़ते चरमपंथी हमलों से चिंतित पाकिस्तान में नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल की आज बैठक होगी. पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार ये बैठक हो रही है.
ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि तहरीक-ए-तालिबान गुट नवंबर में सीज़फ़ायर ख़त्म होने के बाद से आक्रमक हो गया है.
रविवार को उन्होंने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की हत्या कर दी. रविवार को सिक्युरिटी काउंसिल ने 'आतंकवाद' से पूरी तरह निबटने की प्रतिज्ञा की थी.
पाकिस्तान का कहना है कि हमले के लिए अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान लीडरशिप इस आरोप से इनकार करती है.
पाकिस्तान में होने वाली सिक्युरिटी काउंसिल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.
आईएमएफ़ चीफ़ ने कहा- मुश्किल भरा होगा 2023, एक तिहाई दुनिया झेलेगी मंदी की मार
इमेज स्रोत, Reuters
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख ने आगाह किया है कि इस साल दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था मंदी झेलेगी.
क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा ने कहा कि अमेरिका, यूरोपिय संघ और चीन की अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती की वजह से 2023 पिछले साल से 'मुश्किल' भरा होगा.
यूक्रेन में जारी युद्ध, तेज़ी से बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज़ दरें और चीन में कोरोना के प्रसार ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाया है.
जॉर्जिएवा ने सीबीएस के प्रोग्राम फ़ेस द नेशन में कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि दुनिया की एक तिहाई अर्थव्यवस्था मंदी में रहेगी."
उन्होंने ये भी कहा, "जो देश मंदी की चपेट में नहीं रहेंगे वहां भी लाखों-करोड़ों लोगों के लिए मंदी होगी."
आईएमएफ़ ने 2023 के लिए अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को भी यूक्रेन युद्ध और दुनिया भर के देशों में ब्याज़ दरें बढ़ने की वजह से बीते साल अक्टूबर में घटा दिया था.
जॉर्जिएवा ने आगाह किया कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के लिए 2023 की शुरुआत मुश्किलों से भरी रहने वाली है.
उन्होंने कहा, "अगले कुछ महीने चीन के लिए कठिन होने जा रहे हैं और चीन की विकास दर पर इसका असर नकारात्मक होगा, इस पूरे क्षेत्र में इसका असर नकारात्मक होगा, वैश्विक विकास दर पर इसका असर नकारात्मक होगा."
आईएमएफ़ 190 सदस्य देशों वाला संगठन है. ये सभी देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने की दिशा में काम करते हैं.
LIVE: दिल्ली के कंझावाला में युवती की मौत से गुस्से में हैं स्थानीय लोग
LIVE:दिल्ली के कंझावाला में युवती की मौत से गुस्से में हैं स्थानीय लोग. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा.
पंत आईसीयू से बाहर आए, डीडीसीए ने बताया संक्रमण से बचाने को किया गया शिफ़्ट
इमेज स्रोत, Getty Images
सड़क दुर्घटना में घायल विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को आईसीयू से प्राइवेट
सुइट में शिफ़्ट कर दिया गया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा के हवाले से
ये जानकारी दी है.
पंत की कार बीते शुक्रवार (30 दिसंबर) को रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त
हो गई थी. उसके बाद से वो देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं.
शर्मा ने बताया, “पंत की तबीयत सुधर रही है. इन्फेक्शन के डर से उन्हें
प्राइवेट सुइट में शिफ़्ट किया गया है.”
पंत से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
धामी, अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर समेत कई लोग मुलाकात कर चुके हैं.
हालांकि, शर्मा ने कहा है कि पंत से ज़्यादा
लोगों को मुलाकात नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे इन्फेक्शन का ख़तरा बढ़
सकता है.
शर्मा ने कहा, “जो लोग पंत से मिलने जा रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए. ऐसा करने में
इन्फेक्शन का ख़तरा हो सकता है.”
कंझावला मामला: पीड़िता की मां ने उठाए दिल्ली पुलिस की थ्योरी पर सवाल, नाराज़ लोगों का थाने पर प्रदर्शन
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दिल्ली में रविवार तड़के सड़क हादसे में युवती की मौत से नाराज़
रिश्तेदार और पड़ोसियों ने आज पुलिस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस जांच को लेकर सवाल उठाए और नारेबाज़ी की.
पीड़िता के रिश्तेदारों के साथ कई लोगों ने दिल्ली के सुल्तानपुरी
थाने का घेराव किया.
पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के कार टक्कर के बाद युवती का जिस्म कार
में फंस गया और वो कुछ किलोमीटर घिसटती रही. ये मामला दिल्ली के कंझावला इलाके का
है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है.
बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक "ये सिर्फ़ एक्सीडेंट का मामला है. पीड़ित
के साथ यौन दुर्व्यवहार नहीं हुआ."
इमेज स्रोत, ANI
पीड़िता की मां के आरोप
लेकिन, पीड़िता की मां, बाकी रिश्तेदार और पड़ोसी पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं.
उनका आरोप है कि पीड़िता के साथ ग़लत व्यवहार किया गया और फिर इसे हादसे का रूप दे दिया गया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीड़ित की मां ने आरोप लगाया, “मेरी बेटी के साथ पांच लोगों ने ग़लत काम किया है और उसे मारकर गाड़ी के नीचे घसीटा है.”
उन्होंने कहा, “उसके तन पर एक कपड़ा नहीं था. एक्सीडेंट होता तो क्या ऐसा होता?”
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी अपनी बेटी से आखिरी बार बात शनिवार रात को हुई थी.
उन्होंने बताया, “ मेरी उससे आठ से नौ बजे बात हुई थी. मैंने पूछा कि बेटा अभी तो घर नहीं आई तो उसने कहा कि अभी मेरा काम ख़त्म नहीं हुआ. सुबह चार बजे तक काम ख़त्म होगा.”
पीड़िता की मां ने बताया, “सुबह सात बजे पुलिस वालों ने कॉल किया था कि एक्सीडेंट हुआ था.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
‘अकेला सहारा थी’
पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी परिवार का अकेला सहारा थी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीड़िता की मां ने बताया, “वो शादियों में इवेंट प्लानर के तौर पर काम करती थी. मेरी बेटी हमारे घर की अकेली कमाने वाली थी.”
पीड़िता की मां के साथ मौजूद दूसरी महिलाओं ने बताया कि पिता की मौत के बाद वो ही इस परिवार का इकलौता सहारा थी.
कंझावला मामले में हमलावर आम आदमी पार्टी, एलजी पर लगाया आरोप, बीजेपी नेता अभियुक्त इसलिए लीपापोती
इमेज स्रोत, ANI
सुल्तानपुरी-कंझावला मामले में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने केंद्र सरकार से एलजी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है.
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर आरोप लगाया, "इस मामले में पांचवे नंबर के अभियुक्त बीजेपी के नेता हैं. उन्होंने कहा कि वो फिलहाल सुल्तानपुरी जेल में बंद हैं.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुरी इलाके में रविवार तड़के कार की टक्कर के बाद एक युवती का जिस्म कई किलोमीटर तक गाड़ी के साथ घिसटता रहा. इस हादसे में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने इसे एक्सीडेंट का मामला बताया है.
सौरभ भारद्वाज ने सुल्तानपुरी पुलिस थाने की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें बीजेपी नेता का एक पोस्टर है.
इसके साथ उन्होंने कहा, "इस सुल्तानपुरी के पुलिस थाने में मनोज मित्तल बंद है. दिल्ली पुलिस और एलजी ने ये नहीं बताया कि इस मामले में लीपापोती क्यों की जा रही है. क्योंकि इस पुलिस थाने के बाहर जिसका होर्डिंग लगा है, उसके ऊपर लिखा है मनोज मित्तल, जो पांचवें नंबर का अभियुक्त है, इसी थाने में बंद है."
आम आदमी पार्टी के इस आरोप पर अभी भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "एलजी और दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी ने ये बताने की हिम्मत नहीं की कि ये आदमी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष है, इनके मंडल का सह-संयोजक है. इस केस में लीपापोती इसलिए की जा रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हैं. मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि उन अभियुक्तों की कॉल डिटेल निकालवाकर सार्वजनिक करें. वो अभियुक्त लगातार पुलिस के ऑफिसरों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ संपर्क में थे. चश्मदीद गवाह पौने घंटे तक उस गाड़ी के पीछे-पीछे गाड़ी चलाता रहा. तीन पीसीआर वैन रास्ते में दिखीं, उन्होंने इशारे से दिखाया कि देखो लाश जा रही है लेकिन किसी पीसीआर वैन की हिम्मत नहीं हुई की गाड़ी को रोके."
सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 304ए (लापरवाही की वजह से मौत) के तहत मुक़दमा दर्ज किया, जो कमज़ोर धारा है. इसमें पुलिस थाने में ही ज़मानत मिल जाती है.
आप विधायक ने सवाल किया कि डीसीपी हरेंद्र सिंह कहते हैं कि अभियुक्तों ने शराब पी है या नहीं, ये मेडिकल से तय होगा लेकिन लड़की का रेप नहीं हुआ, इसकी पुष्टि कर देते हैं.
इसके पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस घटना पर दुख जाहिर किया था. उन्होंने कहा था कि वो अपराधियों की 'राक्षसी असंवेदनशीलता' देख हैरान हैं.