ब्रेकिंगः महान फ़ुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन

अभी अभी ख़बर आ रही है कि ब्राज़ील के महान फ़ुटबाल खिलाड़ी पेले की मौत हो गई है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. अनंत अंबानी संग होंगी राधिका मर्चेंट

    राधिका

    इमेज स्रोत, reliance PR

    राधिका मर्चेंट उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी करेंगी.

    राजस्थान के नाथद्वारा में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका समारोह हुआ.

    अनंत और राधिका एक दूसरे को पिछले कुछ सालों से जानते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अनंत ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है और उसके बाद से रिलायंस इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं.

    वो जियो प्लैटफ़ॉर्म और रिलायंस रिटेल वेंचर के बोर्ड के सदस्य हैं. वो देश में आरआईएल का नेतृत्व करते हैं.

    राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और वो एंकोर हेल्थकेयर में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर हैं.

    राधिका

    इमेज स्रोत, reliance PR

  2. चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    चंदा कोचर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीबीआई की एक स्पेशल अदालत ने आईसीआईसीआई लोन फ़्रॉड मामले में चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    अपने आदेश में सीबीआई ने तीन अभियुक्तों - आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमेन वेणुगोपाल धूत को 10 जनवरी 2023 तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उन्हें फ़िलहाल इन तीन लोगों की कस्टडी की ज़रूरत नहीं है, और उन्होनें तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की.

    इससे पहले, कल (बुधवार) को सीबीआई ने एक दिन के लिए कस्डटी बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंज़ूर कर दिया था.

    आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रहीं चंदा कोचर पर पद का ग़लत इस्तेमाल कर वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने और फिर अनुचित तरीके से निजी लाभ लेने का आरोप है.

    सीबीआई चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के ख़िलाफ़ आपराधिक साज़िश रचने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

  3. पुतिन ने पश्चिमी देशों के ख़िलाफ़ ऐसे खोला मोर्चा, भारत का कितना फ़ायदा

    रूस और भारत

    इमेज स्रोत, ANI

    रूस ने उन देशों और कंपनियों को तेल बेचने से मना कर दिया है, जो पश्चिमी देशों के तेल के दाम नियंत्रित करने के फ़ैसले को मान रहे हैं.

    जी-सात देशों, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ ने रूसी तेल का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल निर्धारित किया था और ये दाम 5 दिसंबर से लागू हो गया.

    इन देशों की कोशिश है कि एक तरफ़ जहाँ यूक्रेन के ख़िलाफ़ जारी रूसी लड़ाई की मशीनरी को उपलब्ध राजस्व में कटौती हो, तेल के दाम इतने भी न बढ़ जाएं जिससे कोविड से तबाह हुई अर्थव्यवस्थाओं की धीमी रिकवरी को चोट पहुँचे.

  4. उज़्बेकिस्तान में कफ़ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में भारत में जांच शुरू

    उज़्बेकिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images)

    उज़्बेकिस्तान के समरकंद में 18 बच्चों की मौत को नोएडा स्थित मेरियन बायोटेक में बनाए गए कफ़ सिरप से जोड़ने के दावे के बाद भारत सरकार ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

    भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी विस्तृत जानकारी दी है.

    इसमें बताया गया है कि मेरियन बायोटेक के नोएडा उत्पादन केंद्र पर मामले की जांच सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) और यूपी ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी कर रही है.

    नोएडा स्थित इसके प्लांट से कफ़ सिरप का सैंपल लेकर चंडीगढ़ के रिजनल ड्रग्स टेस्टिंग लैबोरेटरी (आरडीटीएल) में भेजा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के निर्देश पर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) इस मामले को लेकर 27 दिसंबर 2022 से उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रीय ड्रग्स नियामक संस्थान के साथ संपर्क में है.

    इसमें बताया गया है कि मेरियन बायोटेक एक लाइसेंस प्राप्त उत्पादक है और उसके पास डॉक 1 मैक्स (Dok 1 Max) के उत्पादन का लाइसेंस मौजूद है.

    उज़्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को भारत के इसी डॉक 1 मैक्स सिरप को बच्चों की मौत का कारण बताया था.

  5. अपने घर से दूर रह रहे वोटर भी डाल सकेंगे वोट- चुनाव आयोग

    मतदान

    इमेज स्रोत, Hindustan Times / Contributor

    चुनाव आयोग ने प्रवासी मतदाताओं की सुविधा के लिए रिमोट वोटिंग की सुविधा देने की घोषणा की है. इसके लिए आयोग ने एक नई वोटिंग मशीन विकसित की है.

    ये सुविधा ऐसे मतदाताओं को दी जा रही है जो अपने घर से दूर रहते हैं और उन्हें मतदान देने के लिए अपने गृह प्रदेश जाना पड़ता है.

    लेकिन, चुनाव आयोग की नई मशीन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) से लोग जहां रह रहे हैं उसी राज्य से अपने राज्य में मतदान दे सकेंगे.

    चुनाव आयोग ने प्रेस नोट में कहा, ''भारत निर्वाचन आयोग ने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से गृह नगर से देश में कही ओर बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया है. देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा.''

    ''प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए वापस अपने गृह राज्य/नगर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की, यह एक रिमोट पोलिंग बूथ से ही 72 निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान करा सकती है.''

    चुनाव आयोग ने इस मशीन के प्रदर्शन के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित भी किया है.

    चुनाव आयोग का प्रेस नोट
  6. पठान फ़िल्म पर चलेगी कैंची- सेंसर बोर्ड

    पठान फ़िल्म

    इमेज स्रोत, CREDIT - YRF PR

    'पठान' फ़िल्म पर विवाद के बाद केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफ़सी) ने निर्माताओं को फ़िल्म में बदलाव के निर्देश दिए हैं.

    बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गुरुवार को बताया कि इन बदलावों में फ़िल्म के गाने भी शामिल होंगे.

    सीबीएफ़सी ने प्रोडक्शन हाउस यश राज फ़िलम्स को फ़िल्म का नया संस्करण देने के लिए कहा कहा है जो बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुरूप हो.

    हालांकि, फ़िल्म में क्या बदलाव किए जाएंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

    पठान फ़िल्म के गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर विवाद हो गया था. आलोचक इसका बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे.

    विरोध करने वालों ने इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नारंगी रंग की बिकनी को केसरिया रंग और हिंदू धर्म का अपमान बताया गया था.

    निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फ़िल्म में अभिनेता शाहरुख ख़ान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं.

    प्रसून जोशी ने बताया कि फ़िल्म हाल ही में सीबीएफ़सी के पास प्रमाणन के लिए आई थी. उन्हें बदलावों के लिए कहा गया है.

    उन्होंने कहा कि सीबीएफ़सी का मक़सद निर्माताओं की क्रिएटिविटी और दर्शकों की भावनाओं के बीच संतुलन बैठाना और उसके अनुसार समाधान ढूंढना है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, रूस ने हवा और समुद्र से दागीं 100 मिसाइलें - यूक्रेन

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेन के कई बड़े शहरों में ताज़ा रूसी हमलों के बाद पूरे देश में हवाई हमलों की चेतावनी जारी की गई है.

    राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 100 से ज़्यादा मिसाइलें यूक्रेनी शहरों की ओर लॉन्च की गईं.

    राजधानी कीएव में कम से कम दो धमाकों की आवाज़ सुनी गई, लेकिन यह साफ़ नहीं है कि ये मिसाइल हमले थे या हवाई हमले.

    खारकीएव, ओडेसा और ज़ाइटॉमिर शहरों में भी धमाकों की आवाज़ सुनी गई.

    ओडेसा के स्थानीय नेता मैक्सिम मार्चेंको ने कहा है कि यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हुए हैं.

    हाल के हफ्तों में लगातार रूसी हमलों ने यूक्रेन को तबाह कर दिया है, जिससे पूरे यूक्रेन में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.

  8. दो दिनों तक समुद्र में फ्लोटिंग सिग्नल पर शरण लिए मछुआरे को बचाया गया

    फ्लोटिंग सिग्नल

    इमेज स्रोत, TWITTER/@DISANGERMANO

    ब्राजील के तट पर अपनी नाव से समुद्र में गिरे एक मछुआरे को दो दिन बाद बचा लिया गया है.

    43 साल डेविड ने दो दिन तक समुद्र की सतह पर तैर रहे सिग्नल पर शरण ले रखी थी.

    दो दिन बाद एक स्थानीय मछुआरे ने उन्हें बचा लिया. उनकी मछली पकड़ने वाली नाव अटलांटिक महासागर में बह गई.

    बचाए जाने के बाद डेविड ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपनी नाव से गिर गए थे और चार घंटे तक तैरने के बाद वह पानी में तैर रहे एक सिग्नल तक पहुंचे और उस पर चढ़ने में कामयाब रहे.

    डेविड 25 दिसंबर को रियो डी जनेरियो के उत्तर में एटाफुना बीच पर अकेले मछली पकड़ने गये थे.

    उन्होंने ब्राजील की एक समाचार वेबसाइट को बताया, "पहले 10 मिनट मेरे लिए सबसे कठिन थे क्योंकि मैं वैसे भी नाव पर चढ़ना चाहता था, लेकिन लहरें बहुत तेज़ थीं और मेरे लिए यह संभव नहीं था."

    एक बार जब उन्होंने महसूस किया कि वे नाव में नहीं चढ़ पाएंगे, तो उन्होंने अपनी शर्ट और पैंट उतार दी क्योंकि गीले कपड़े में तैरना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.

    "लहरें बहुत तेज़ थीं और हवा बहुत तेज़ थी, इसलिए मैंने अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए खुद को लहरों की दया पर छोड़ दिया."

    चार घंटे के बाद उन्होंने पानी पर तैर रहे निशान को देखा और उस पर चढ़ गए.

    "मुझे लगा कि मदद आने से पहले मैं जम कर मर जाऊँगा."

    जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार ने अन्य लोगों को सूचित किया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और आखिरकार वह मिल गए.

  9. भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामलों में हुई थोड़ी बढ़ोतरी

    वायरस

    इमेज स्रोत, DrPixel

    भारत में पिछले एक दिन में यानी बुधवार को कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले मंगलवार को 188 मामले आए थे.

    एक दिन में कोरोना के दो लाख़ 36 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट किए गए थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की जानकारी दी है.

    नए मामलों के साथ ही देश भर में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 3552 हो चुके हैं.

    देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो मौतें हुई हैं. ये मौतें केरल और महाराष्ट्र से रिपोर्ट की गई हैं.

    इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,30,698 पर पहुंच गया है.

    देश में कोरोना का दैनिक पॉज़िटिविटी रेट 0.11 प्रतिशत और साप्ताहिक 0.17 प्रतिशत है.

    कोविड 19 वैक्सीन की बात करें तो अब तक देश में 220.08 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.

  10. साल 2022: अपराध की पांच घटनाएं जो लोगों के ज़ेहन में दर्ज हो गईं

    अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने के बाद उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे
    इमेज कैप्शन, अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने के बाद उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे

    कुछ अपराध जुनून में होते हैं और कुछ के पीछे तर्क होता है. लेकिन इनके बीच का फ़र्क़ स्पष्ट नहीं है. फ़्रांसीसी दार्शनिक अल्बेयर कामू के इस विचार को इस तरह भी कहा जा सकता है कि 'अपराध सिर्फ़ अपराध होता है.'

    अपराध रोकने के लिए एक पूरा सिस्टम है जिसे लॉ एंड ऑर्डर कहा जाता है. अपराधियों को सज़ा देने के लिए भी एक व्यवस्था है जिसे न्याय व्यवस्था कहते हैं.

    बावजूद इस सिस्टम और व्यवस्था के अपराध होते हैं और कई अपराध तो ऐसे होते हैं जो सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है. ये अपराध सनसनी और डर पैदा करते हैं और कई बार राजनीति का मुद्दा भी बन जाते हैं.

    साल 2022 के जाते-जाते एक नज़र अपराध की ऐसी घटनाओं पर जो सिर्फ़ इस साल में ही नहीं बल्कि लोगों के ज़ेहन में भी हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं.

  11. रमीज़ राजा का नजम सेठी पर विवादित बयान, पीसीबी ने की आलोचना

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा

    इमेज स्रोत, ARIF ALI/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा के मौजूदा अध्यक्ष नजम सेठी को लेकर दिए बयान की आलोचना की है.

    पीसीबी ने कहा है, ''रमीज़ राजा ने नजम सेठी के लिए जो बयान दिए और जिस भाषा का इस्तेमाल किया उस पर बोर्ड निराशा ज़ाहिर करता है.''

    ''पीसीबी का मानना है कि रमीज़ राजा का बयान नजम सेठी की प्रतिष्ठा को नुक़सान पहुंचाने के लिए था.''

    पीसीबी ने कहा कि उसके पास अपने अध्यक्ष और संस्थान की छवि और साख की सुरक्षा और बचाव करने का क़ानूनी अधिकार है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रमीज़ राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक यूज़र के सवाल का जवाब देते हुए पीसीबी पर नजम सेठी को लाने के लिए मनमाने ढंग से संविधान बदलने का आरोप लगाया था

    उन्होंने कहा था, ''क्रिकेट बोर्ड में बिल्कुल सियासत नहीं होनी चाहिए. यहां जब बाहर से आकर लोग हमला करते हैं और समझते हैं कि आपका काम ठीक नहीं है. नजम सेठी को लाने के लिए आपने पूरा संविधान बदल दिया. ये मैंने दुनिया में कहीं होते नहीं देखा.''

    ''वो रात को 2:15 बजे ट्वीट कर रहे हैं कि रमीज़ राजा बाहर हो गए हैं, मुझे मुबारकबाद देना शुरू करते हैं. मैंने टेस्ट क्रिकेट खेला हुआ है, ये मेरा प्लेइंग फ़ील्ड है. आपको चुभन और दुख होता है कि जैसे कोई मसीहा आ गए हैं जो क्रिकेट को कहां से कहां ले जाएंगे. हालांकि, हमें पता है कि ये क्रिकेट को आगे बढ़ाने नहीं बल्कि चौधराहट के लिए आए हैं. इन किसी भी तरह तवज्जो पाने का शौक है. ना कभी बैट उठाया और इन्हें अध्यक्ष बना दिया.''

    इस पर पीसीबी ने कहा कि पीसीबी संरक्षकों, क्रिकेट फैंस, प्रशासकों, पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों की मांग पर पीसीबी का 2014 का संविधान लागू किया गया.

    पीसीबी ने रमीज़ राजा के उन आरोपों को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने अपना सामान ना ले जाने देने की बात कही थी.

    पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर सलमान नासीर बता चुके हैं कि रमीज राज़ा का सामान उन्होंने खुद लेकर उन्हें प्रक्रिया के तहत वापस किया था.

    हाल ही में रमीज़ राजा को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाकर नजम सेठी को अध्यक्ष बनाया गया है. तब से दोनों के बीच टकराव बना हुआ है.

  12. राहुल गांधी ने किया सुरक्षा दिशा निर्देशों का उल्लंघन: सीआरपीएफ़

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होने के कांग्रेस के आरोपों पर अब सीआरपीएफ़ ने जवाब दिया है.

    कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर चिंता जताई थी.

    चिट्ठी में लिखा है, ''24 दिसंबर को जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में थी तो कई मौकों पर सुरक्षा में चूक हुई थी. दिल्ली पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में और राहुल गांधी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने में असफल थी जबकि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है.''

    अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) ने कहा, ''24 दिसंबर के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा के दिल्ली चरण में सभी पक्षों को शामिल करते हुए 22 दिसंबर को ही अग्रिम सुरक्षा की जांच कर ली गई थी. सभी सुरक्षा नियमों का सख़्ती से पालन किया गया और दिल्ली पुलिस ने सूचित किया है कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.''

    सीआरपीएफ़ ने कहा, ''राहुल गांधी के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. यह बताया जा सकता है कि सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के दौरे में सीआरपीएफ़ राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था करती है.''

    केंद्रीय सुरक्षा बल ने कहा कि राहुल गांधी ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया.

    सीआरपीएफ़ ने कहा, ''ये भी देखा गया कि कई मौकों पर राहुल गांधी ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया और बार-बार उन्हें इसके बारे में जानकारी भी दी गई थी.''

    ''साल 2020 से 113 बार उल्लंघन किया गया जिसके बारे में बताया गया था. भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण के दौरान सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति (राहुल गांधी) ने सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है और सीआरपीएफ़ इस मामले को अलग से देखेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर एक होटल में लगी आग, 10 लोगों की मौत

    कंबोडिया के एक होटल-कसीनो ग्रैंड डायमंड सिटी में लगी आग

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, कंबोडिया के एक होटल-कसीनो ग्रैंड डायमंड सिटी में लगी आग

    कंबोडिया के एक होटल-कसीनो ग्रैंड डायमंड सिटी में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है.

    ये होटल-कसीनो कंबोडिया और थाईलैंड के सीमांत शहर पोइपेट में है.

    होटल में बुधवार शाम क़रीब 4:30 बजे आग लगी थी.

    पुलिस के मुताबिक़ उस समय होटल में क़रीब 400 लोग मौजूद थे.

    सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में दिख रहा है कि लोग ऊपर की मंज़िलों से कूद रहे हैं या गिर रहे हैं.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, थाईलैंड के कई लोग होटल में मौजूद थे.

    आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

    थाई विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफ़पी समाचार एजेंसी को बताया कि कुछ घायलों को थाईलैंड के सा एओ प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

    पोइपेट शहर दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सीमांत इलाक़ा है. यहां कई जाने-माने कसीनो हैं जहां थाई नागरिक आते रहते हैं क्योंकि थाईलैंड में जुआ ज़्यादातर अवैध है.

  14. भारत से 2-0 से टेस्ट सिरीज़ हारने के बाद बांग्लादेश के हेड कोच ने दिया इस्तीफ़ा

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे रसल डोमिंगो

    इमेज स्रोत, Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images

    इमेज कैप्शन, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे रसल डोमिंगो

    भारत के साथ दो मैचों की टेस्ट सिरीज़ में हार के बाद बांग्लादेश के हेड कोच रसल डोमिंगो ने इस्तीफ़ा दे दिया है.

    उन्होंने बीते मंगलवार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपने फ़ैसले के बारे में बताया था.

    इससे ठीक दो दिन पहले भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सिरीज़ ख़त्म हुई थी जिसमें भारत ने 2-0 से जीत हासिल की थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन जलाल युनुस ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बुधवार को कहा, ''उन्होंने तुरंत प्रभाव से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार को बोर्ड के सीईओ को इस्तीफ़ा भेजा था.''

    डोमिंग के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में जीत हासिल की थी.

    रसल डोमिंगो सितंबर 2019 में हेड कोच बने थे. लेकिन, भारत और बांग्लादेश की सिरीज़ के बाद डोमिंगो क्रिसमस ब्रेक के लिए दक्षिण अफ़्रीका चले गए थे. तब से उनके इस्तीफ़े के कयास लगाए जा रहे थे.

    जलाल युनुस ने दूसरे टेस्ट मैच के बाद कहा था, ''हमें एक ऐसे कोच की ज़रूरत है जिनका टीम पर प्रभाव हो. आप जल्द ही कुछ बदलाव देखेंगे. हम कोशिश कर रहे हैं. हमें एक मजबूत टीम चाहिए. हम भारत को हराने वाले थे लेकिन इस टीम को हराना मुश्किल है. हमने इस ग्राउंड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को हराया है लेकिन इन स्थितियों में भारत को हारना कठिन होता है.''

    ''इस स्तर पर खिलाड़ियों में सिखाने की ज़रूरत उतनी ज़्यादा नहीं होती लेकिन कोच को सिरीज़ के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने की ज़रूरत है.''

  15. हेट स्पीच मामले में प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज, लगीं ये धाराएं

    प्रज्ञा ठाकुर

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    कर्नाटक के शिवमोगा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ हेट स्पीच के मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है.

    अधिकारियों के मुताबिक़, शिवमोगा ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एचएस सुंदरेश की शिकायत पर कोटे पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया है कि प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ किन-किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

    उन पर आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, जाति के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) लगाई गई हैं.

    प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कर्नाटक में 'हिंदू जागरण' कार्यक्रम में कहा था, "लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो."

    उन्होंने शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्षा की हत्या का ज़िक्र करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले चाकुओं को तेज़ करना होगा.

    उन्होंने कहा था, "अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्ज़ी काटने वाला चाकू तेज़ रखो. पता नहीं कब कैसे हालात सामने आ जाएं. सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है. अगर कोई हमारे घर में दाखिल होता है और हमला करता है तो उसे जवाब देने का हमें अधिकार है."

  16. चीन से आने वाले यात्रियों के लिए अमेरिका ने कड़े किए नियम, क्या-क्या होगा ज़रूरी

    हॉन्ग कॉन्ग चीन

    इमेज स्रोत, Miguel Candela/SOPA Images/LightRocket via Getty I

    अमेरिका ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव कोरोना टेस्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

    अमेरिका ने कहा है कि पांच जनवरी से चीन, हॉन्ग-कॉन्ग और मकाउ से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोरोना का नेगेटिव टेस्ट दिखाना अनिवार्य होगा ताकि कोविड के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके.

    अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा करने वालों को कोरोना का नेगेटिव टेस्ट दिखाना होगा जो दो दिन से ज़्यादा पुराना ना हो.

    साथ ही कहा कि जो लोग फ़्लाइट लेने से 10 दिन पहले कोरोना पॉज़िटिव रहे हों, उन्हें ठीक होने का प्रमाण दिखाना होगा.

    चीन ने अगले हफ़्ते से अपनी सीमाएं खोलने की घोषणा की है. इसके साथ ही चीन में लोग विदेश यात्रा के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग करा रहे हैं.

    लेकिन, चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं.

    अमेरिका के अलावा इटली, जापान, मलेशिया, ताइवान और भारत ने भी नियमों में बदलाव किए हैं.

    तीन साल की पाबंदियों के बाद चीन ने आठ जनवरी से यात्रा नियमों में ढील देने की घोषणा की है.

    चीन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से जुड़े नियम ''वैज्ञानिक आधार'' पर लिए गए थे. उसने कुछ देशों और उनके मीडिया पर स्थिति बढ़ाचढ़ा कर दिखाने का आरोप लगाया है.

    इस बीच ब्रिटेन ने कहा है कि यात्रियों के लिए टेस्टिंग शुरू करने या कोई अन्य नियम बनाने की उसकी कोई योजना नहीं है.

  17. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 27 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.