आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू की रैली में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत

ये रैली टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आयोजित की थी, जिसमें सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू की रैली में बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत

    आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू

    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की एक रैली में बड़ा हादसा होने की ख़बर आ रही है.

    भगदड़ में तेलुगु देशम पार्टी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है. ये रैली टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आयोजित की थी.

    बीबीसी तेलुगु रिपोर्टर वी शंकर के अनुसार, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ लोगों की हालत काफ़ी गंभीर है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भगदड़ तब हुई जब नायडू रोड शो कर रहे थे और उनकी गाड़ी के आस पास हज़ारों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

    पार्टी ने मृतकों के परिवार के लिए दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

    भगदड़
  2. कांग्रेस ने कहा प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अदालत जाएंगे

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पुलिस से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "बेंगलुरु में हेट स्पीच देने वालीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ, हमारेसहयोगियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. अगर पुलिस इसे नज़रअंदाज़ करती है तो हम इस मामले को अदालत में ले जाएंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कर्नाटक में 'हिंदू जागरण' कार्यक्रम में कहा था, "लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो."

    उन्होंने शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्षा की हत्या का ज़िक्र करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घर में इस्तेमाल होने वाले चाकुओं को तेज़ करना होगा.

    उन्होंने कहा था, "अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू तेज़ रखो. पता नहीं कब कैसे हालात सामने आ जाएँ. सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है. अगर कोई हमारे घर में दाखिल होता है और हमला करता है तो उसे जवाब देने का हमें अधिकार है."

  3. रूसी राजनेता की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज किया

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    रूसी नेता

    इमेज स्रोत, Twitter/olex_scherba

    ओडिशा में रूसी राजनेता समेत दो यात्रियों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज किया है.

    रूसी राजनेता पावेल एंटव की ओडिशा के एक होटल में हुई मौत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल उठाए हैं.

    मानवाधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट में वकील राधाकांत त्रिपाठी की याचिका पर आयोग ने केस दर्ज किया है.

    बीबीसी से बात करते हुए त्रिपाठी ने कहा, "मैंने मानवाधिकार आयोग से अपील की है कि वो अधिकारियों और होटल के मालिक के भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्रवाई हो."

    65 वर्षीय पावेल एंटव की बीते शनिवार ओडिशा के एक होटल में मौत हो गयी थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रूसी सांसद एंटव अपने कुछ दोस्तों के साथ भारत आए हुए थे.

    हाल ही में उन्होंने कथित रूप से यूक्रेन पर रूस के हमले की आलोचना की थी. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था. इस बयान को लेकर ही उन्हें पुतिन का आलोचक माना जाने लगा था.

    एंटव बीती 21 दिसंबर से ओडिशा के रायगडा ज़िले के एक होटल में अपने कुछ दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे.

    पुलिस के मुताबिक़, शनिवार को एंटव को होटल के बाहर मृत पाया गया. इससे दो दिन पहले इसी होटल में उनके साथी व्लादिमीर बिदेनोव की मौत हो गयी थी.

    वह होटल के पहली मंजिल पर बेहोश पाए गए थे और उनके आसपास वाइन की खाली बोतलें पाई गयी थीं.

    इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि रूसी राजनेता पावेल एंटव ने संभवत: आत्महत्या की है, वह अपने मित्र की मौत के बाद से काफ़ी परेशान चल रहे थे.’

    हालांकि, पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले की जांच सभी कोणों से कर रही है जिसमें दुर्घटनावश छत से गिरना भी शामिल है. 22 दिसंबर को रूसी यात्री व्लादिमीर बाइडानोव ने इसी होटल में कथिक तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

  4. अर्दोआन ने कहा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो को मिली फ़लस्तीन के समर्थन की सज़ा

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, REUTERS/FLORION GOGA

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैय्यप अर्दोआन ने कहा है कि फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में रोनाल्डो पर 'राजनीतिक बैन' लगा था कि क्योंकि वो फ़ल़स्तीन का समर्थन करते हैं.

    तुर्की की सरकारी अनादोलू एजेंसी के मुताबिक एक कार्यक्रम में अर्दोआन कहा, "उन्होंने रोनाल्डो को 'वेस्ट' किया. दुर्भाग्य से उन्होंने उनपर राजनीतिक बैन लगा दिया. रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी मैच में 30 मिनट बचे हों तब भेजना, उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करना है, जिससे उनकी सारी एनर्जी ख़त्म हो गई."

    उन्होंने कहा, "रोनाल्डो वो व्यक्ति है जो फ़लस्तीन के लिए खड़े रहते हैं."

    वर्ल्ड कप क्वाटर फ़ाइनल मुकाबले में 37 के रोनाल्डो को एक सब्सिट्यूट के तौर पर दूसरे हाफ़ में भेजा गया था.

    ये मैच पुर्तगाल मोरोक्को से 1-0 से हार गया था.

  5. साल 2023 में होने वाले महिलाओं के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

    रेणुका सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीसीसीआई ने अगले साल फ़रवरी में होने वाले महिला टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है.

    यही टीम पहले दक्षिण अफ़्रीका में होने वाली भारत, वेस्ट इंडिज़ और दक्षिण अफ़्रीका के बीच ट्राई-सीरीज़ में भी हिस्सा लेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    टीम की कप्तानी अब भी हरमनप्रीत कौर के पास ही रहेगी और साथ स्मृति मंधाना उप-कप्तान बनी रहेंगी.

    महिलाओं का वर्ल्ड कप दस फ़रवरी से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच 12 फ़रवरी को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शाम साढ़े छह बजे खेलेगा.

  6. भारतीय रेल ने डेटा लीक होने की ख़बरों को ग़लत बताया

    भारतीय रेलवे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय रेलवे ने उन ख़बरों को गलत बताया है जिनमें केटरिंग और ऑनलाइन टिकट जारी करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी से लोगों का डेटा के लीक होने का दावा किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर रहा, "सैंपल डेटा की जांच के बाद, ये पता कला है कि 'सैंपल डेटा की पैटर्न' आईआरसीटीसी के एपीआई से मेल नहीं खाता. डेटा ब्रीट आईआरसीटीसी के सर्वर से नहीं हुआ है."

    प्रवक्ता ने कहा, "आईआरसीटीसी के सभी बिज़नेस पार्टनर को कहा गया है कि वो जांच करे कि उनके तरफ़ से कोई डेटा लीक तो नहीं हुआ है और इसके लिए उठाए गए कदमों से आईआरसीटीसी को इससे अवगत कराएं"

    एक ऑनलाइन पोर्टल ने मंगलवार को दावा किया था कि आईआरसीटीसी से डेटा लीक हो गया है और तीन करोड़ लोगों का डेटा बेचा जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. सीरम इंस्टीट्यूट ने सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ ड़ोज मुफ़्त देने की पेशकश की

    कोविशील्ड वैक्सीन

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार को कोविशील्ड वैक्सीन की दो करोड़ ड़ोज मुफ्त में देने की पेशकश की है.

    समाचार एजेंसी पीटीईआई के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी ने सरकार को 410 करोड़ मूल्य के ड़ोज मुफ्त में देने की पेशकश की है.

    डिलीवरी कैसे की जा सकती है इस बारे में प्रकाश कुमार सिंह ने मंत्रालय से जानकारी मांगी है.

    कोविड -19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ लें. इसके अलावा सरकार ने अलग-अलग स्तर पर अस्पतालों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.

  8. ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर’, शाहिद और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. राजस्थान में बीजेपी नेता ने कहा, मैंने खूंटा गाड़ दिया तो मोदी भी नहीं हिला सकते

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    प्रकाश माथुर

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान में बीजेपी की जनाक्रोश यात्रा के दौरान नागौर के परबतसर में बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर का दिया एक बयान चर्चा में है. इसका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है.

    बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर ने मंगलवार को मंच से संबोधन के दौरान कहा, "कोई गलतफहमी मत पाल लेना. अब मैं केंद्रीय चुनाव समिति का मेंबर हूं. यह जयपुर वाले कैसी भी लिस्ट भेजें, मैं हर गांव की एक एक नस जानता हूं. ध्यान रखना."

    उन्होंने कहा, "मैंने खूंटा गाढ़ दिया तो मोदी भी नहीं हिला सकते."

    ओम प्रकाश माथुर वर्तमान में केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी हैं.

    वह गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभारी रहने के साथ ही राज्यसभा सांसद और राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं. राज्य में 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि, "चेहरा कोई भी हो सकता है. लेकिन, चेहरा कौन होगा यह पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा."

    इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की.

  10. छत्तीसगढ़: सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर ने की 'खुदकुशी'

    लीना नागवंशी

    इमेज स्रोत, Instagram/leena_nagwansh

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले से एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस ने जानकारी दी है कि 22 वर्षीय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर लीना नागवंशी रायगढ़ ज़िले के चक्रधर नगर पुलिस स्टेशन इलाक़े की रहने वाली थी.

    उनके इंस्टाग्राम उनके 11000 फॉलोअर्स है, वो लगातार वीडियो पोस्ट किया करती थीं.

    पुलिस के मुताबिक घटना के समय लीना घर पर अकेली थीं. घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

    पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया.

    महत्वपूर्ण जानकारी

    मानसिक समस्याओं का इलाज दवा और थेरेपी से संभव है. इसके लिए आपको मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए, आप इन हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं-

    समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में उपलब्ध)

    इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमूनबिहेवियरएंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820

    हितगुजहेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000

  11. पाकिस्तान: इस्लामाबाद तक कैसे पहुँचा चरमपंथी हमले का ख़तरा?

    तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)

    इमेज स्रोत, EPA

    पाकिस्तान में कई दूतावास ने एक एलर्ट जारी कर अपने नागरिकों से अपील की है कि वो राजधानी इस्लामाबाद में अत्यधिक सावधान रहें और ख़ासकर मैरियट होटल बिल्कुल ना जाएं.

    रविवार कोअमेरिकीऔर ब्रितानी दूतावास ने बयान जारी किया था. सोमवार को सऊदी अरब और ऑस्टेलियाई दूतावास ने भी इसी तरह का एक बयान जारी किया.

    बयान में मुख्य तौर पर यही कहा गया है कि चरमपंथी संगठन इस्लामाबाद में हमले कर सकते हैं और मैरियट होटल पर ख़ास तौर पर चरमपंथी हमले की आशंका जताई गई है.

    कई और दूतावास ने बयान जारी कर अपने नागरिकों से अपील की है कि वो राजधानी में कम से कम बाहर निकलें और ख़ासकर एक जनवरी, 2023 तक बहुत ज़रूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें.

  12. लालू यादव के ख़िलाफ़ सीबीआई जांच को लेकर नीतीश ने दिया बयान

    लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ सीबीआई फिर से जांच शुरू होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आरजेडी उनके साथ सत्ता में आ गई है, इसलिए ये जांच शुरू हुई है.

    नीतीश कुमार ने कहा, "यही सोच लीजिए आप लोग, यही अब समझ लीजिए कि क्या हो रहा है. अब हम फिर साथ आ गए इसलिए हो रहा है और क्या हो रहा है."

    रेलवे प्रोजेक्ट के आवंटन से जुड़े एक मामले की जांच सीबीआई फिर से शुरू कर रही है. ये जांच 2018 में शुरू हुई थी और 2021 में जांच बंद कर दी गई थी.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख साल भर बाद जेल से बाहर आए

    देशमुख

    इमेज स्रोत, ANI

    महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख एक साल बाद जेल से रिहा हो गए हैं.

    उन्हें मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से रिहा किया गया.

    इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें सीबीआई ने देशमुख की ज़मानत याचिका पर स्टे को आगे बढ़ाने की मांग की थी.

    मामला

    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और वो इस मामले में जेल में बंद थे. मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

    बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस एमएस कार्णिक की सिंगल बेंच ने 12 दिसंबर को इस मामले में ज़मानत दे दी थी.

    लेकिन कहा था यह आदेश 10 दिनों के बाद प्रभावी होगा, क्योंकि सीबीआई ने इसे शीर्ष अदालत में चुनौती देने के लिए समय मांगा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  14. टीवीएफ़ फाउंडर अरुणाभ कुमार यौन शोषण मामले में बरी

    अरुणाभ कुमार

    इमेज स्रोत, Twitter/@ArunabhKumar

    द वायरल फीवर (टीवीएफ़) के फाउंडर अरुणाभ कुमार को यौन शोषण के मामले में बरी कर दिया गया है.

    2017 में उन पर उनकी कंपनी की पू्र्व कर्मी ने उनके ख़िलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि एफ़आईआर दायर करने में "अस्पष्ट और अकारण" देरी हुई.

    कोर्ट ने कहा कि मुमकिन है शिकायत "बदला लेने" या बिज़नेस प्रतिद्वंदता के मकसद से की गई हो.

    अरुणाभ के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए और धारा 509 के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था. कोर्ट ने अरुणाभ को बरी करते हुए कहा कि अभियोजक पक्ष के एफ़आईआर में विरोधाभास है और प्राथमिकी दर्ज करने में भी अकारण और अस्पष्ट देरी हुई है.

    कोर्ट ने कहा है कि अरुणाभ कुमार के ख़िलाफ सारे गवाह एक ही पेशे से हैं, इसलिए ऐसा मुमकिन है कि वे अपने स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हों.

    अरुणाभ ने हाल ही में आई सिरीज़ 'पिचर्स-2' में अभिनय और लेखन किया है.

  15. जब बीबीसी के नेत्रहीन रिपोर्टर ने चोर को पकड़ा

    सीन

    बीबीसी के एक नेत्रहीन रिपोर्टर ने बताया कि वो एक चोर पर झपट पड़े जिसने उनका मोबाइल फ़ोन छीन लिया था और वो मोबाइल वापस पाने में कामयाब रहे.

    मंगलवार की रात लंदन के न्यू ब्रॉडकास्टिंग हाउस में नाइट शिफ्ट में काम से ब्रेक के दौरान सीन डिल्ले ( बीबीसी रिपोर्टर) को निशाना बनाया गया. मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उनका फ़ोन छीन लिया, लेकिन डिल्ले आसानी से हार नहीं मानें और उन्होंने हमलावर को पकड़ने का दूसरा प्रयास किया.इसमें वो सफल रहे.

    बीबीसी रिपोर्टर को जैसे ही इस बात का अंदेशा हुआ कि हमलावर उनके पास खड़ा है, वो हमलावर के ऊपर झपट पड़े और उसे ज़मीन पर पटक दिया. फिर उन्होंने उसके हाथों को पकड़ लिया और अपना फोन वापस लेने में सफल रहे. इस घटना में डिल्ले की कोहनी और कई हिस्सों में चोटें आई.

    ये घटना सुबह के 6 बजे से पहले की है. उन्होंने वॉयस असिटेंट की मदद से 999 डायल किया. पुलिस के आने से पहले भी एक व्यक्ति ने उन्हें मदद देने की पेशकश की. जब हमलावर खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था, तो डिल्ले ने उन्हें ये कह कर छोड़ दिया वो जल्द से जल्द वहां से चले जाएं.

    सीन डिल्ले ने कहा कि, ''उन्होंने ग़लत दिन, ग़लत नेत्रहीन इंसान को चुन लिया.''

    लेकिन उन्होंने अपनी एक्शन को ग़ैर-जिम्मेंदाराना बताते हुए लोगों को सलाह दिया कि अगर कोई और ऐसी स्थिति में फंसता है तो उसे संपत्ति की वजह से अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

  16. राहुल गांधी बीजेपी की 'संकीर्ण' राजनीति का 'जवाब' हैं - एम के स्टालिन

    एम के स्टालिन

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि राहुल गांधी बीजेपी की 'संकीर्ण' राजनीति का 'जवाब' हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुनरुत्थान के पथ पर है और राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है.

    उन्होंने कहा, कि 'भाई' राहुल गांधी ने लोगों के बीच सनसनी पैदा कर दी है.

    उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस के संगठन को मज़बूत करने के लिए बहुत मेहनत की है, जिसके परिणाम अब दिखने लगे हैं.

    राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को दिल्ली पहुंचने के बाद विराम दिया गया है. ये यात्रा फिर से 3 जनवरी 2023 से शुरू होगी. कांग्रेस ने कई विपक्षी दलों को भी यात्रा से जुड़ने का निमंत्रण दिया है.

  17. मां हीराबेन को देखने गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं, बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागडेकर छारा

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन पर राहुल गांधी का ट्वीट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती हैं.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, bbc

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. बिहार: हवाई जहाज़ और हेलिकॉप्टर की ख़रीद पर सरकार-विपक्ष आमने सामने

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    बिहार सरकार

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार सरकार के हवाई जहाज़ और हेलिकॉप्टर ख़रीदने के फ़ैसले पर राजनीति गर्म होती जा रही है.

    बिहार सरकार ने 12 सीटों वाला जेट इंजन विमान और दस सीटों वाला एक हेलिकॉप्टर ख़रीदने का फ़ैसला किया है.

    मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस फ़ैसले पर मुहर लगाई गई थी. सरकार के इस फ़ैसले पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.बीजेपी इसे चुनाव प्रचार करने के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग बता रही है.

    राज्य बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट किया है, “नीतीश कुमार 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं. 17 साल के बाद उनको एहसास हुआ है कि बिहार सरकार को एक दस सीटों वाला जेट इंजन विमान ख़रीदना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि वो प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. वो इस विमान से सरकारी ख़र्च पर अपने सहयोगियों के साथ अलग अलग राज्यों का दौरा करेंगे और ख़ुद को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस आरोप पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बीजेपी पर तीख़ा हमला बोला है. नीरज कुमार ने बीबीसी से कहा, “फिर तो ये प्रधानमंत्री जी पर भी लागू होती है. इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्रसंघ का अध्यक्ष बनना चाहते थे कि उन्होंने मंहगे हैलिकॉप्टर ,महंगा कार लिया. बीजेपी जब गठबंधन में हेलिकॉप्टर से उतर गई तो हर फ़ैसले का राजनीतिक मतलब ढूंढ रहे हैं. ये ओछी राजनीति है. अगर पीएम को ज़रूरत हो और केंद्र सरकार ख़रीदे तो ऐसे सवाल पर कोई राजनीति नहीं होती.”

    नीरज कुमार के मुताबिक़ पुराने हेलिकॉप्टर की सेवाएं बीजेपी नेताओं ने भी ली है. नई ख़रीददारी की ज़रूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि पुराने वालों की स्पीड कम है, उसमें समय ज़्यादा लगता था और वो पुराने हो गए थे.

    उन्होंने कहा, "नई ख़रीददारी पूरे पारदर्शी तरीके से की जा रही है. इससे पहले साल 2005 में राज्य सरकार ने विमान ख़रीदा था, जो कि टर्बो प्रॉप इंजन वाला विमान है और इसकी स्पीड 400 से 450 किलोमीटर प्रति घंटा है. जबकि सरकार ने इस बार जो विमान ख़रीदने का फ़ैसला किया है वह जेट इंजन विमान होगा और इसकी स्पीड 800 से 900 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. बिहार सरकार ने इससे पहले 33 साल पहले कोई हेलिकॉप्टर ख़रीदा था."

  20. एप्पल और टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट की ये है वजह

    एप्पल और टेस्ला

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    चीन में प्रोडक्शन लाइन में देरी के कारण एप्पल और टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

    एप्पल के शेयर जून 2021 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. टेस्ला के शेयर जो नवंबर 2021 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, उनमें 73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

    चीन में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण कंपनियों के लिए के प्रोडक्शन की गति बरकरार रखना मुश्किल हो गया है.

    चीन ने एलान किया है यात्रियों के लिए 8 जनवरी से कड़े क्वारंटीन के नियम ख़त्म कर दिए जाएंगे. निवेशक इसके एक सकारात्मक कदम की तरह देख रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि 2023 से सप्लाई चेन बेहतर होगी.