बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज, विवादित बयान देने का है मामला

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ विवादित बयान देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and शुभम किशोर

  1. असम: तेंदुए ने किया हमला, तीन वनकर्मियों समेत 13 घायल

    सांकेतिक चित्र तेंदुआ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    असम के जोरहाट में एक तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल हो गए. इनमें वनकर्मचारी भी शामिल हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा के हवाले से बताया है कि तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों में से सभी ख़तरे से बाहर हैं.

    उन्होंने बताया, “तेंदुए के हमले में कुल 13 लोग घायल हुए हैं. इनमें तीन वनकर्मी शामिल हैं.”

    एसपी मीणा ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. अमेरिका से कनाडा तक बर्फ़ीले तूफ़ान का कहर

  3. दक्षिण कोरिया ने हटाई 'सेक्स डॉल' आयात पर लगी पाबंदी

    सेक्स डॉल

    इमेज स्रोत, S3STUDIO

    दक्षिण कोरिया की सरकार ने एक लंबी बहस के बाद सेक्स डॉल आयात करने पर लगे प्रतिबंधों को हटा दिया है.

    कोरियाई कस्टम सर्विस ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए वयस्क इंसानों के बराबर ऊंचाई वाली सेक्स डॉल को आयात करने की अनुमति दे दी है.

    हालांकि, अभी भी बच्चों के आकार वाली सेक्स डॉल के आयात की अनुमति नहीं दी गयी है.

    दक्षिण कोरिया में सेक्स डॉल प्रतिबंधित नहीं हैं. लेकिन साल 2018 के बाद से हज़ारों सेक्स डॉल्स को ज़ब्त किया गया है.

    इसके साथ ही सेक्स डॉल के आयात को उस कानून के ज़रिए प्रतिबंधित किया गया था जो दक्षिण कोरियाई परंपराओं और नैतिक मूल्यों का हनन करती हुई देखी जाती हैं.

    लेकिन जो लोग सेक्स डॉल आयात करना चाहते थे, उन्होंने प्रतिबंध लगने के बाद कोर्ट का रुख किया.

    अदालत में इन पक्षों ने कहा कि ये उत्पाद मानवीय गरिमा का हनन नहीं करते हैं.

    सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में एक पुराने फ़ैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि सेक्स डॉल निजी इस्तेमाल की चीजें हैं, ये उसी श्रेणी में आती हैं जिसमें पोर्नोग्राफ़ी आती है; इस श्रेणी पर कड़े नियम लागू हैं लेकिन ये क़ानूनी है.

  4. रवीश कुमार: 'लोकसभा तो कोई नहीं ख़रीद सकता'

    रवीश कुमार

    जाने-माने पत्रकार और एनडीटीवी के पूर्व एंकर रवीश कुमार ने कहा है कि एनडीटीवी से इस्तीफ़ा देना सही समय पर लिया गया सही फ़ैसला है. उन्हें इस बात का कोई अफ़सोस नहीं हैं.

    बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में रवीश कुमार ने अदानी-अंबानी, रॉय दंपति और मोदी सरकार से लेकर राजनीति में आने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की.

    रवीश कुमार ने कहा कि एनडीटीवी का ख़रीदा जाना एक सामान्य व्यापारिक फ़ैसला नहीं है.

    इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि उनको निशाना बनाने के लिए एनडीटीवी को ख़रीदा गया है.

  5. उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी, घने कोहरे के चलते ट्रेन लेट, यात्री परेशान

    उत्तर भारत में शीत लहर जारी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उत्तर भारत में शीत लहर जारी

    उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है.

    उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, बिहार, हरियाणा और दिल्ली में शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है.

    घने कोहरे की वजह से सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया है.

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक़, फिलहाल दो तीन दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं.

    राजस्थान के चुरु में कल तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया था. आज चुरु का तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है.

    शीतलहर की वजह से राजस्थान के भरतपुर में स्कूलों को आगामी पांच जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

    इसके साथ ही उत्तर भारत में कई जगहों पर ट्रेनें रद्द हो गयी हैं.

    पटना रेलवे स्टेशन के अधिकारी बबलू कुमार ने कहा, “कोहरे के कारण आज कुछ गाड़ियां लेट हुई हैं, 2-3 ट्रेनें लेट हैं. और 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.”

  6. कोरोना: पूरे देश में मॉक ड्रिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- पुख्ता रहे तैयारी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (मंगलवार को) देश भर के अस्पतालों में कोविड से जुड़ी तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल किया.

    इस दौरान दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक देश के कई अस्पतालों में टेस्टिंग और दूसरी तैयारियां परखी जा रही हैं.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया.

    उन्होंने कहा, “आज देशभर के कई अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ, मैंने कोविड वार्ड निरीक्षण किया. जैसी व्यवस्था यहां है, वैसी ही व्यवस्था बाकी के अस्पतालों की है. आने वाले दिनों में कोरोना केस अगर बढ़े तो उसके लिए हमें पूरी तरह से तैयार होना चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्र के साथ-साथ राज्यों में राज्य सरकारों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया.

    उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ स्थित अस्पतालों में तैयारियों का जायज़ा लिया.

    उन्होंने कहा, “पूरे प्रदेश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. दूसरे देशों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. फिलहाल चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हमारे देश में स्थिति सामान्य है. इसके बावजूद हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम हर स्थिति के लिए तैयार रहें.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 157 नए मामले दर्ज किए गए.

    इसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3421 हो गयी है. इसके साथ ही कोविड की वजह से मरने वालों की संख्या 5,30,696 हो गयी है.

  7. अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति: पूर्व रूसी राष्ट्रपति

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के साथ मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, Twitter/MedvedevRussiaE

    इमेज कैप्शन, रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के साथ मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पुतिन के क़रीबी दिमित्री मेदवेदेव ने अब से कुछ घंटे पहले साल 2023 के लिए हैरतअंगेज़ कर देने वाली आशंकाएं जताई हैं.

    उन्होंने कहा है कि अमेरिकी टेक व्यवसायी एलन मस्क साल 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं.

    मेदवेदेव ने इसके साथ ही कई अन्य टिप्पणियां भी की हैं. मस्क ने उनके ट्वीट्स को शानदार थ्रेड क़रार दिया है.

    दिमित्री मेदवेदेव की भविष्यवाणी –

    • तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचेंगे और गैस के दाम पांच डॉलर प्रति क्यूबिक मीटर के पार जाएंगे.
    • ब्रिटेन एक बार फिर यूरोपीय संघ में शामिल होगा
    • ब्रिटेन की वापसी के साथ ही यूरोपीय संघ का विघटन होगा, यूरो का ईयू की मुद्रा के रूप में इस्तेमाल बंद होगा
    • पोलेंड और हंगरी यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र पर क़ब्ज़ा करेंगे
    • फोर्थ रीख बनाया जाएगा जिसमें जर्मनी के मौजूदा क्षेत्रफल के साथ-साथ पोलेंड, बाल्टिक स्टेट्स, चेकिया, स्लोवाकिया, कीएफ़ गणराज्य आदि शामिल होंगे.
    • फ्रांस और फोर्थ रीख के बीच युद्ध होगा जिसमें यूरोप बंट जाएगा और पोलैंड का एक बार फिर विभाजन होगा.
    • उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग होकर आयरलैंड गणराज्य में शामिल होगा.
    • अमेरिका में गृह युद्ध छिड़ेगा जिसके बाद अमेरिका, कैलिफोर्निया और टेक्सस स्वतंत्र राज्य बनेंगे
    • टेक्सस और मेक्सिको एक दूसरे के सहयोगी राज्य बनेंगे
    • गृह युद्ध ख़त्म होने के बाद एलन मस्क कई राज्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे
    • दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट और आर्थिक गतिविधि अमेरिका और यूरोप छोड़कर एशिया में शिफ़्ट होगी
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आईसीसी पर क्यों भड़के

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (बाएं)

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के प्रति नाराज़गी जताते हुए कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को पर्याप्त अहमियत नहीं दी जा रही है.

    हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सिरीज़ में 3-0 से हराने वाले बेन स्टोक्स ने बीबीसी के एक कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इयन बॉथम के साथ बातचीत में ये बात कही.

    उन्होंने कहा, ‘जिस तरह टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात की जाती है, वो मुझे पसंद नहीं है. नए फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट की वजह से फैन्स का ध्यान इससे हट रहा है. हम मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट से इतर खिलाड़ियों के पास बहुत से अवसर हैं. लेकिन मेरे लिए ये बहुत ख़ास है.’

    स्टोक्स ने इस बातचीत में आईसीसी से आग्रह किया कि टेस्ट क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कुछ अलग कदम उठाए जाने चाहिए.

    उन्होंने कहा, “मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है और मुझे लगता है कि हम कुछ अलग कदम उठा सकते हैं."

    वहीं, इयन बॉथम ने कहा कि फ्रेंचाइज़ क्रिकेट एक अच्छा विचार है लेकिन डोमेस्टिक लीग और टेस्ट मैचों में संतुलन होना चाहिए.

    उन्होंने कहा, “टेस्ट मैच को ‘टेस्ट मैच’ कहने की एक ख़ास वजह है. ये किसी भी खिलाड़ी की क्षमताओं की परीक्षा लेता है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. सलमान ख़ुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना 'भगवान राम' से की

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    पूर्व विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना 'भगवान राम' से की है.

    ख़ुर्शीद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के तहत उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को महामानव और योगी भी बताया है.

    उन्होंने कहा, "आप तो जानते हैं कि भगवान राम की खड़ाऊं बहुत दूर तक जाती है. कभी-कभी खड़ाऊं लेकर भी चलना पड़ता है. हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में उनकी खड़ाऊं लेकर चलना पड़ता है, भरत उनकी खड़ाऊं लेकर चलते हैं. खड़ाऊं लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं. उत्तर प्रदेश में खड़ाऊं पहुंच गयी है तो राम जी भी पहुंचेंगे, ये हमारा विश्वास है."

    राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' दिल्ली पहुंच गयी है. लेकिन ये यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर नहीं गुज़री है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सलमान ख़ुर्शीद इसी मुद्दे पर मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे.

    सलमान ख़ुर्शीद ने इसी बातचीत में राहुल गांधी के भारी सर्दी में भी टी-शर्ट पहनने पर जवाब दिया.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा है कि 'वो (राहुल गांधी) अलौकिक हैं. हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर निकल रहे हैं. वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं.'

  10. कोरोना: चीन विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन की शर्त ख़त्म करेगा

    चीन में मास्क लगाए एक महिला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने एलान किया है कि आगामी आठ जनवरी से चीन पहुंचने वाले विदेशी यात्रियों को क्वारंटीन में नहीं रहना होगा.

    चीन ने ये क़दम अपनी ज़ीरो-कोविड नीति में ढील देते हुए उठाया है.

    चीनी सरकार पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दे रही है.

    इसी बीच चीन में कोरोना मामलों में एक बड़ा उछाल देखा जा रहा है.

    स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों ने कहा है कि बदली हुई स्थितियों को संभालने में वे काफ़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों से कहा है कि वे लोगों की ज़िंदगियां बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें.

    इसके साथ ही चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, जिनपिंग ने कहा है कि बदली हुई परिस्थितियों से निपटने के लिए ज़्यादा प्रभावशाली उपायों की ज़रूरत है.

    चीन ने पिछले दिनों कोविड से जुड़े आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है. लेकिन चीन में हर दिन हज़ारों लोगों की मौत होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

    साल 2020 के मार्च महीने के बाद से चीन पहुंचने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य था.

  11. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 26 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात करेंगे
    • भारत सरकार आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए मॉक ड्रिल करेगी
    • इलाहाबाद हाई कोर्ट आज यूपी शहरी निकाय चुनाव में ओबीसी कोटे पर फ़ैसला सुनाएगी
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में सुजलाम अंतर्राष्ट्रीय जल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे