यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच फ़ोन पर हुई बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की.
लाइव कवरेज
अनंत प्रकाश and शुभम किशोर
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच फ़ोन पर हुई बात

इमेज स्रोत, Getty Images
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की.
ज़ेलेंस्की के मुताबिक उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि जी-20 के अध्यक्ष होने के नाते भारत को उनके द्वारा निर्धारित 'शांति सूत्र' को लागू करने के लिए काम करना चाहिए.
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "मैंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की और एक सफल जी-20 अध्यक्षता की कामना की. इसी मंच पर मैंने शांति सूत्र की घोषणा की थी और अब मैं इसके लागू करने में भारत की भागीदारी पर भरोसा करता हूं. मैंने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच इससे पहले भी फोन पर बात हुई थी. पीएम मोदी ने तब कहा था कि यूक्रेन में युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है.
रमीज़ राजा ने बताया उन्हें क्यों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया?

इमेज स्रोत, ANI
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज़ राजा ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को उन्हें अध्यक्ष पद से हटाए जाने की वजह बताई है.
उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम कर रहे थे और उन्हें बीच कार्यकाल में हटाना ठीक नहीं है, इससे पाकिस्तान क्रिकेट अंधेरे में चला जाएगा.
रमीज़ राजा ने कहा, "इस साल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर ध्यान देना था. कुर्सियां लगनी थी, वो करीब करीब ऑर्डर हो गई हैं. अब वो लगती हैं या नहीं लगती हैं?"
"उसके बाद 70 कमरे हमने नेशनल स्टेडियम में बनाने हैं. उसकी सारी प्लानिंग हो चुकी है, मगर अब वो पूरा होगा या नहीं? साल के अंदर तो आप बिल्डिंग खड़ी नहीं कर सकते हैं. फिर लीज की दिक्कते हैं."
उन्होंने कहा, "गद्दाफी स्टेडियम के बाहर हमारी लीज़ नहीं है. लोग कहते हैं कि आउटफील्ड बेकार है, उसका पवेलियन ठीक नहीं है. हम पवेलियन गिराकर दोबारा बनाने चाहते हैं लेकिन हमारे पास लीज नहीं है, बहुत दिक्कतें आई लेकिन फिर भी लगे रहे."
"नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हमने चालीस कमरे हमने कर दिए हैं. इस तरह से बीच में कोई व्यक्ति आकर आपके प्रोग्राम को डिरेल कर देता है, तो फिर से सवाल शुरू हो जाते हैं कि आपने बड़े बड़े नारे मारे थे, कि उनका क्या हुआ? नारे मारे थे तो तीन साल के बाद जज करें ना."
"ये क्रिकेट अंधेरे में चला जाएगा. अभी भी लाइन हाजरी कर रहे हैं. अभी भी लोग मुझे बताते हैं कि तीन लोग बैठ जाते हैं और कहते हैं कि बताएं क्या क्या गलतियां हुई हैं क्रिकेट बोर्ड में. ऐसे लगता है जैसे क्रिकेट बोर्ड में कोई एफआईए की टीम आई हुई है."
"इन लोगों ने क्रिकेट खेला नहीं है.इनको आइडिया ही नहीं है कि क्रिकेटर की इज्जत कैसे करनी है. मोहम्मद वसीम था, अच्छा था बुरा था. उसने अपने हिसाब से काम किया. रात डेढ़ बजे ई-मेल के जरिए उसकी छुट्टी कर दी. टेस्ट प्लेयर, कोई इज्जत होती है? इसलिए मैंने साल-साल के कॉन्ट्रेक्ट दिए थे कोच को, ताकि मेरे लिए भी कोच को जज करना आसान हो जाए."
हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घरेलू मैदान पर तीन-जीरो से हराया था. इस हार के बाद रमीज राजा की जगह नजम सेठी को अपने पद से जाना पड़ा.
उनकी जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नजीम सेठी को नियुक्त किया गया है.
इससे पहले उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा था कि वे इस पूरे मामले पर चुप नहीं बैठेंगे और इंटरनेशनल फोरम में उठाएंगे.
उन्होंने पीसीबी में राजनीतिक दखल की बात की थी और कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए.
ताइवान ने कहा चीन समुद्री और आसमानी सीमाओं का कर रहा है उल्लंघन

इमेज स्रोत, REUTERS
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक ताइवान के आसपास समुद्र और आसमान में चीन अब तक की अपनी सबसे बड़ी घुसपैठ कर रहा है.
उसके मुताबिक अभी तक 71 चीनी वायुसेना के जहाज़, जिनमें लड़ाकू जहाज़ और ड्रोन शामिल हैं, ताइवान के कथित एयर डिफे़ेंस आइडेंटिफ़िकेशन ज़ोन में घुस चुके हैं.
ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है लेकिन चीन उसे अपना एक विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है.
हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है. अगस्त में अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे से नाराज़ चीन ने ताइवान के आसपास समुद्र में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था.
ताइवान के इसकी निंदा की थी, चीन ने ऐसा कभी नहीं कहा है कि वो ताकत के बल पर ताइवान पर कंट्रोल करना चाहता है.
सोमवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 43 चीनी एयरक्राफ्ट ने कथित 'मीडियन लाइन' को पार किया. ये दोनों देशों के बीच एयर डिफेंस ज़ोन में एक अनाधिकारिक बफ़र है.
रविवार को चीन ने कहा कि वो ताइवान के आसपास 'स्ट्राइक ड्रिल' की है. उन्होंने कहा ये अमेरिका के उकसावे के जवाब में की गई कार्रवाई थी.
कोरोना: दिल्ली सरकार ने दवाइयों के लिए 104 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी

इमेज स्रोत, ANI
चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दवाइयां ख़रीदने के लिए 104 करोड़ के बजट को मंज़ूरी दी है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.
इसके साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक रिव्यू मीटिंग में सभी सरकारी अस्पतालों से बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन समेत स्वास्थ्य अधिकारियों की संख्या से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए कहा है.
सिसोदिया ने कहा, "104 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी गई ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि दवाइयों की सरकारी अस्पतालों में कमी नहीं हो और वो किसी भी हालात के लिए तैयार रहें."
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कई एक्सपर्ट्स से तैयारियों को लेकर चर्चा की. साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार को अस्पतालों में तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल किया जाएगा.
तुनिषा शर्मा की मौत: सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की एसआईटी बनाने का मांग

इमेज स्रोत, INSTAGRAM/TUNISHA.SHARMA
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोमवार को मांग की कि महाराष्ट्र सरकार अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन करे.
AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक चिट्टी लिखकर कहा, "हम मांग करते हैं कि सरकार तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित करे ताकि खुदकुशी के सच बाहर आ सके."
उन्होंने कहा, “ये हैरान करने वाली बात है कि एक अभिनेत्री ने सेट पर आत्महत्या कर ली. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. जहां पर ये घटना हुई, वहां भीड़भाड़ रहती है और उस समय भी वहां कई लोग मौजूद थे. ऐसे में किसी का आत्महत्या करना आम बात नहीं है और इसकी जांच होनी चाहिए."
उन्होंने लिखा कि आत्महत्या की घटनाओं बढ़ रही हैं और इनके पीछे के कारणों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है.
उन्होंने लिखा, "पूरी इंडस्ट्री पर ख़तरा है और इसके लिए ज़िम्मेदार लोग, जो आत्महत्या के लिए मजबूर करते हैं उनको सामने लाना चाहिए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके."
तुनिषा शर्मा शनिवार को शूटिंग की जगह पर मृत पाई गई थीं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
26 दिसंबर 2022 का ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर’, मोहम्मद शाहिद और प्रेरणा के साथ
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
कोविड: देशभर के अस्पतालों में कल होगा मॉकड्रिल

इमेज स्रोत, ANI
चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने कल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों का मॉक ड्रिल कराने का फ़ैसला किया है.
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कई एक्सपर्ट्स से तैयारियों को लेकर चर्चा की.
उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "आज देशभर के करीब 100 पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और क्लिनिक के लोगों से कोविड-19 प्रबंधन के संदर्भ में बातचीत की."
"कल देश में कोविड सम्बंधित अस्पतालों में मॉक ड्रिल होंगे. सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने स्तर पर इसमें भाग लेंगे."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
सरकार की तरफ़ से जारी एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "महामारी के अपने पुराने अनुभव से सीखते हुए, हम कई अभ्यास कर रहे हैं, एक मॉक ड्रिल है कल देश भर में होगा. ये अभ्यास हमें तैयार होने में मदद करेगा और अगर कोई कमी होगी तो हम उसे दूर कर पाएंगे. इसके साथ ही इससे हमारी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी."
वीर बाल दिवस: औरंगजेब पर क्या बोले पीएम मोदी?
ब्रेकिंग न्यूज़, अफ़ग़ानिस्तान में बम धमाका, तालिबान पुलिस चीफ़ समेत तीन की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान के उत्तर पूर्वी इलाक़े में हुए एक बम धमाके में तालिबान पुलिस के बदख़्शान के पुलिस चीफ़ की मौत हो गई, तालिबान के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.
साल 2021 में तालिबान के अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में आने के बाद से इस तरह के हमले में जान गंवाने वाले वो तालिबान के सबसे ऊंची रैंक के अधिकारी हैं.
मंत्रालय के प्रवक्ता के प्रवक्ता अब्दुल नफ़े तकूर ने बीबीसी पश्तो को बताया धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो घायल हुए हैं.
धामाका पुलिस चीफ़ मौलवी अब्दुल हक़ के बदख़्शान प्रांत के फैज़ाबाद ज़िले स्थित दफ़्तर के करीब हुआ.
मारे गए बाकी दो लोग पुलिस चीफ़ हक़ के बॉडीगार्ड थे.
पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ़्तार किया है.
ये हमला किसने किया, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. किसी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी भी नहीं ली है.
श्रद्धा वालकर मर्डर केस: आफ़ताब की आवाज़ के नमूने का होगा मिलान

इमेज स्रोत, ANI
श्रद्धा वालकर मर्डर केस में अभियुक्त आफ़ताब अमीन पूनावाला को सोमवार को सेंट्रल फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (सीएफ़एसएल) में आवाज़ का सैंपल देने के लिए ले जाया गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस को वालकर और पूनावाला के बीच कथित तौर पर हुई बहस की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है.
पूनावाला अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं, और उन्हें सीएफ़एसएल ले जाया गया ताकि आवाज़ के सैंपल मैच किए जा सकें.
सूत्रों ने ये भी बताया है कि पुलिस को पूनावाला एक वीडियो भी मिला है जिसकी सत्यता वो साबित करना चाहती है.
दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में आफ़ताब पूनावाला ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या की थी.
कोर्ट के सामने अपना अपराध मानते हुए आफ़ताब ने कहा था “जो भी मैंने किया वो गलती से किया. गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की.”
संयुक्त अरब अमीरात ने कहा, पाकिस्तानियों को वीज़ा देने पर कोई रोक नहीं

इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कुछ ख़ास शहरों के लोगों को वीज़ा देने पर रोक नहीं लगाई है.
यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने कई रिपोर्ट देखी है जिनमें ऐसा दावा किया गया था.
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा, "हम कंफ़र्म करते हैं कि यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा जारी करने को लेकर किसी तरह का बैन नहीं लगाया है."
मुमताज ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में ये कहा. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि कुछ चुनिंदा शहरों के लोगों को वीज़ा नहीं दिया जा रहा.
मदर डेयरी का दूध कल से होगा दो रुपये महंगा, साल में पांचवीं बार बढ़े दाम

इमेज स्रोत, ANI
मदर डेयरी का दूध कल (मंगलवार) से प्रति लीटर दो रुपये महंगा हो जाएगा.
समाचार एजेंसी एएनआई ने मदर डेयरी की ओर से जारी बयान के आधार पर बताया है कि दाम में बढ़ोतरी फुलक्रीम वाले दूध में होगी.
मंगलवार से एक लीटर फुलक्रीम दूध की कीमत 66 रुपये होगी. अभी एक लीटर का दाम 64 रुपये है. गाय के दूध और टोकन के जरिए मिलने वाले दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं होगा.
मदर डेयरी ने इस साल (2022 में) पांचवीं बार दूध की कीमतें बढ़ाई हैं. इसके पहले मार्च, अगस्त, अक्टूबर और नवंबर में दूध के दाम बढ़ाए गए थे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका में कड़ाके की सर्दी, बर्फीला तूफान
प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विवाद, बोलीं- 'हिंदुओं को घर पर हथियार रखना चाहिए'

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने एक बायन को लेकर फिर विवादों में हैं.
कर्नाटक के शिवमोगा में उन्होंने हिंदुओं से अपील की कि उन्हें अपने घरों में हथियार रखने चाहिए और हथियार नहीं रख पाएं तो "सब्ज़ी काटने वाले चाकुओं को तेज़ रखना चाहिए."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दक्षिण क्षेत्र के 'हिंदू जागरण' कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो, अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो."
शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्षा की हत्या का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए घर के चाकू को तेज़ रखना होगा.
उन्होंने कहा, "अपने घर में हथियार रखो, कुछ नहीं तो सब्जी काटने वाला चाकू तेज़ रखो. पता नहीं कब कैसे हालात सामने आ जाएं...सभी को अपनी सुरक्षा का अधिकार है. अगर कोई हमारे घर में दाखिल होता है और हमला करता है तो उसे जवाब देने का हमें अधिकार है."
प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है.
कई लोग इस पर टिप्पणी भी कर रहे हैं. कुछ ने उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग भी की है.
प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं.
चीन की भाषा बोलने वाले राहुल अपनी पार्टी पर दें ध्यान: अनुराग ठाकुर

इमेज स्रोत, Getty Images
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘चीन की भाषा बोलने’ का आरोप लगाया है. उन्होंने राहुल गांधी को अपनी पार्टी (कांग्रेस) पर ध्यान देने की नसीहत भी दी है.
उन्होंने कहा है कि इस तरह कांग्रेस की विचारधार पर सवाल खड़े होते हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी जैसे लोग सेना पर सवाल उठाते हैं और उनका अपमान करते हैं.”
राहुल गांधी और कांग्रेस चीन को लेकर केंद्र सरकार को लगातार घेरती रही है. राहुल गांधी ने रविवार को यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था और चीन के ख़तरे को लेकर सवाल उठाए थे.
अनुराग ठाकुर ने चीन से जुड़े सवालों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया.
अनुराग ठाकुर ने कहा, “जब डोकलाम हुआ था तब राहुल गांधी चीन के अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे? ”
साल 2017 में डोकलाम में भारत और चीन के बीच 72 दिन तक विवाद की स्थिति बनी रही थी. अनुराग ठाकुर उसी दौर के घटनाक्रम को याद दिला रहे थे.
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक की और डोकलाम में माकूल जवाब दिया.”
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त

इमेज स्रोत, YouTube/Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
रविवार को यूट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन और पाकिस्तान अब एक हो गए हैं, इसलिए यदि इन दोनों में से किसी के साथ भी युद्ध होगा, तो वो दोनों देशों से होगा. इससे देश को बहुत नुक़सान होगा.
उन्होंने कहा, "पहले हमारी नीति इन दोनों देशों को एक दूसरे से अलग रखने की होती थी. पहले कहा जाता था कि 'टू फ्रंट वॉर' नहीं होना चाहिए. फिर लोग कहते हैं कि ढाई मोर्चों पर लड़ाई चल रही है- चीन, पाकिस्तान और आतंकवाद से."
गांधी के अनुसार, "लेकिन अब एक ही फ्रंट है, क्योंकि चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं. ऐसे में यदि कोई युद्ध होता है तो दोनों के साथ होगा. वे दोनों न केवल सैन्य मामलों में बल्कि आर्थिक मामलों में भी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं."
अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया आगाह, इस्लामाबाद के मैरियट होटल में न रूकें

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के इस्लामाबाद के मैरियट होटल में रुकने पर रोक लगा दी है, दूतावास ने आगाह किया है कि आतंकवादी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं.
दूतावास ने जानकारी दी है कि ये रोक तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
दूतावास ने रविवार को एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को जानकारी मिली है कि कुछ अज्ञात लोग संभावित तौर पर इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकी नागरिकों पर हमले का प्लान बना रहे हैं.
इसके अलावा दूतावास ने कहा है कि इस्लामाबाद को सुरक्षा के लिहाज़ से 'रेड अलर्ट' पर रखा गया है और नागरिकों को किसी भी तरह की पब्लिक मीटिंग और ग़ैर ज़रूरी और अनाधिकारिक यात्राओं से बचने के लिए कहा है.
अमेरिका की ओर से ये चेतावनी तहरीके तालिबान (टीटीपी) के ताज़ा हमले के बाद आई है. नवंबर महीने से ही टीटीपी की गतिविधियां बढ़ गई है.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय डेटा के मुताबिक, पाकिस्तान में अगस्त 2021 से 420 चरमपंथी हमले हुए हैं. इसमें से 141 हमलों की ज़िम्मेदारी टीटीपी ने ली है.
20 सितंबर 2008 को मैरियट होटल के सामने एक ट्रक में हुए धमाके में 54 लोगों की मौत हो गई थी.
कोरोना: कर्नाटक में नए साल के जश्न के दौरान रेस्तरां, पब में मास्क बिना 'नो एंट्री'

इमेज स्रोत, ANI
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सुधाकर के. ने कहा है कि नए साल का जश्न पब रेस्तरां और बार में मनाने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही इन जगहों पर नए साल का जश्न रात एक बजे के पहले ख़त्म हो जाएगा.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुधाकर ने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं हैं और ये कदम एहतिहात के तौर पर उठाए जा रहे हैं.
उन्होंने अपने ट्विटर पर जानकारी दी कि 24 तारीख को बेंगलूरू एयरपोर्ट पर 2867 यात्रियों का टेस्ट किया था जिनमें से 12 लोग पॉज़िटिव पाए गए हैं. सभी के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पश्चिम बंगाल- बिहार में नए मामले
इसके अलावा कोलकाता एयरपोर्ट पर 24 दिसंबर को दो यात्री पॉज़िटिव पाए गए हैं. इसमें से एक दुबई और दूसरे कुआलालंपुर से आए थे.
वहीं बिहार के गया एयरपोर्ट पर तीन विदेशी यात्री कोविड पॉज़िटिव पाए गए. गया के सिविल सर्जन रंजन कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इनमें से तीम म्यांमार और एक बैंकॉक से आए थे.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
चीन समेत कई दूसरे देशों में कोरोना के मामलों में आई तेज़ी को देखते हुए सरकार ने हवाई अड्डों पर कोविड टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
कोरोना के बढ़ने मामलों के पीछे BF.7 वैरिएंट को वजह बताया जा रहा है, इसलिए सरकार ने सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के लिए कहा है.
आज शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आईएमए के साथ कोरोना के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले पर क्या बोले ओवैसी

इमेज स्रोत, ANI
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह को लेकर मथुरा की कोर्ट के हालिया आदेश पर सवाल उठाया है.
ओवैसी ने दावा किया है कि सिविल कोर्ट ने ‘1991 के एक्ट का उल्लंघन किया है.’
उन्होंने कहा, कोर्ट ने सर्वे को फर्स्ट रिज़ॉर्ट (पहले उपाय) के तौर पर आजमाया है जबकि क़ानून के जानकार मानते हैं कि सिविल मामलों में सर्वे लास्ट रिज़ार्ट (आखिरी उपाय) होना चाहिए.
मथुरा की एक कोर्ट ने आठ दिसंबर को एक हिंदू संगठन की तरफ़ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए संपत्ति की अमीन रिपोर्ट मांगी है.
हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि ये एक तरह से 'मस्जिद परिसर के सर्वे का आदेश है.'
जबकि इस विवाद से जुड़े मुस्लिम पक्ष का दावा है कि ये 'एकतरफा आदेश है' जो उनका पक्ष सुने बिना ही पारित किया गया है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
'आदेश को देंगे चुनौती'
ओवैसी ने कहा, “मेरी राय में ये ऑर्डर सही नहीं है. मुझे भरोसा है कि शाही ईदगाह ट्रस्ट इसके ख़िलाफ़ अपील करेगा और ऊपरी अदालतें इस मामले का संज्ञान लेंगी.”
विवाद से जुड़े मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो इस आदेश को दो जनवरी को चुनौती देंगे.
उत्तर कोरिया के ड्रोन ने पार की सीमा, दक्षिण कोरिया ने भेजे फ़ाइटर जेट

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के ड्रोन ने उनके वायु क्षेत्र में प्रवेश किया और इसे लेकर सेना ने जवाबी कार्रवाई की.
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ड्रोन के सीमा पार करने पर उन्होंने वार्निंग शॉट फ़ायर किए. इसके बाद उन्हें मार गिराने के लिए फ़ाइटर जेट और हेलीकॉप्टर भेजे.
समाचार एजेंसी एएफ़पी ने योनहॉप एजेंसी के हवाले से बताया कि इस दौरान एक लड़ाकू विमान केए-1 दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
हालांकि उन ड्रोन को गिराया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं दी गई.
इससे पहले उत्तर कोरिया के ड्रोन ने पांच साल पहले सीमा पार की थी.
साल 2017 में दक्षिण कोरिया ने फ़ायरिंग की थी जब डिमिलिट्राराइज़्ड ज़ोन से सीमा एक ड्रोन सीमा में घुसा था. इसके एक साल पहले भी उत्तर कोरिया के ड्रोन के सीमा पार करने की ख़बर आई थी.
बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया अपनी ड्रोन क्षमता में इज़ाफ़ा कर रहा है, हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है. उत्तर कोरिया का आरोप है कि दक्षिण कोरिया सबूतों को तोड़मोड़ कर जानकारी दे रहा है.
