कोविड को रोकने के लिए राज्य बढ़ाएं टेस्टिंग: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
मनसुख मांडविया ने कहा है कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट और प्रोटोकॉल का पालन ही कोविड के रोकथाम की विश्वसनीय रणनीति है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and संदीप राय
झारखंड के कई गाँवों में पेंशन का 'आधार' हुआ गड़बड़, पाई-पाई को तरसते बुज़ुर्ग
इमेज स्रोत, Sartaz/BBC
इमेज कैप्शन, डोरसोना जोंकी व उनकी पत्नी जिंगी कुई
"मैं बुढ़ापे में 14 साल का हूँ, आप हाई स्कूल में मेरा दाख़िला करवा दीजिए..."
ये शब्द 75 वर्षीय डोरसोना जोंको के हैं, जिनका जन्म आधार कार्ड के मुताबिक़ एक जनवरी, 2008 को हुआ है.
आधारकार्ड में उनकी ग़लत उम्र दर्ज होने की वजह से डोरसोना जोंको को कथित रूप से वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
स्थानीय ज़िला प्रशासन ने उनके आधार कार्ड में त्रुटियाँ होने की बात स्वीकार की है.
#INDvBAN :दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश पर भारत की 87 रनों की बढ़त
इमेज स्रोत, ANI
ढाका में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने बांग्लादेश पर 87 रनों की बढ़त बना ली है.
एक समय भारत का स्कोर 94 रनों पर चार विकेट हो गया.
इसके बाद बल्लेबाजी छोर पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 159 रनों की साझेदारी की.
भारत ने 86.3 ओवरों में कुल 314 रन बनाए. इससे पहले खेल के पहले दिन बांग्लादेश ने 227 रन बनाए थे.
बांग्लादेश की तरफ़ से कप्तान शाक़िब और तेजुल ने 4-4 विकेट झटके.
संसद में किस बात पर नाराज़ हुए अमित शाह?
वीडियो कैप्शन, संसद में किस बात पर नाराज़ हुए अमित शाह?
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जब तृणमूल सांसद सौगात रॉय पर गुस्सा हो गए.
नियम 193 के तहत वो भारत में ड्रग्स की समस्या पर बोल रहे थे.
लोकसभा में नशे की समस्या पर हो रही चर्चा के दौरान जिस समय केंद्रीय गृहमंत्री सदन को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान सौगत राय लगातार टिप्पणी कर रहे थे, जिससे अमित शाह नाराज़ हो गए.
उन्होंने झुंझलाते हुए जो कहा, उस पर अब चर्चा हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़, सिक्किम में खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, 16 जवानों की मौत
इमेज स्रोत, PINAKI DAS
सिक्किम के उत्तरी इलाके में भारतीय सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया है जिससे 16 जवानों की मौत हो गई है.
भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि घटना उत्तरी सिक्किम के ज़ेमा में हुई.
बयान में कहा गया है, "दुर्घटनाग्रस्त होने वाली गाड़ी तीन गाड़ियों के काफिले का हिस्सा थी. काफिला चैट्टेन से थांगु की ओर जा रही थी. ज़ेमा के पास एक मोड़ पर गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमेज स्रोत, PINAKI DAS
घटना स्थल पर बचाव दल को भेज दिया गया है. चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से वहां से निकाला गया है.
सेना ने कहा है कि इस दुर्घटना में तीन जूनियर कमिशंड ऑफ़िसर, 13 जवानों की मौत हुई है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुर्घटना पर दुख जाहिर किया है और उन्होंने शोकाकुल परिजनों के लिए संवेदना प्रकट की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
यूनिवर्सिटी जाने पर पाबंदी, क्या कहती हैं अफ़ग़ानिस्तान की महिलाएं?
वीडियो कैप्शन, यूनिवर्सिटी जाने पर पाबंदी, क्या कहती हैं अफ़ग़ानिस्तान की महिलाएं?
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने सैकड़ों महिलाओं के यूनिवर्सिटी जाने पर पाबंदी लगा दी है.
इस फ़रमान के एक दिन पहले ही तालिबान ने छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के दरवाज़े बंद कर दिए थे.
तालिबान की इस पाबंदी पर अमेरिका और ब्रिटेन ने आपत्ति जताते हुए आलोचना की है.
ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल की नीलामी: सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में खरीदा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा है.
मयंक अग्रवाल का शुरुआती बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये रखा गया था लेकिन कई टीमें उन्हें लेना चाह रही थीं.
मयंक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई थी.
इससे पहले सन राइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के लिए 13.25 करोड़ की बोली लगा कर उन्हें अपने लिए रिज़र्व कर लिया.
दाहिने हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल चार अलग-अलग टीमों के साथ खेल चुके हैं.
कोरोना: चीन वाला वेरिएंट भारत में भी मिला, कितनी चिंता की बात
वीडियो कैप्शन, कोरोना: चीन वाला वेरिएंट भारत में भी मिला, कितनी चिंता की बात
कोरोना के जिस वेरिएंट के कारण चीन में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसी वेरिएंट के तीन मामलों का भारत में भी पता चला है.
इसके दो मामले गुजरात में और एक केस ओडिशा में सामने आया है.
ये ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट BF.7 है.
ब्रेकिंग न्यूज़, नेपाल की जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहे चार्ल्स शोभराज हुए रिहा
इमेज स्रोत, Getty Images
नेपाल में दो विदेशी नागरिकों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे चार्ल्स शोभराज को 19 साल तीन महीने बाद सुंदरा की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है.
सेंट्रल जेल के जेलर ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने बीबीसी को बताया, "हमने उसे आप्रवासन विभाग भेज दिया है. अब प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया आप्रवासन द्वारा की जाएगी."
वीडियो कैप्शन, चार्ल्स शोभराज ने नेपाल की जेल से विदेशी मीडिया को इंटरव्यू कैसे दिया?
पांडेय के मुताबिक़, शोभराज ने कहा है कि वो मीडिया के सामने नहीं आएंगे और कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे. उन्हें जेल के अंदर से कालीकस्थान स्थित आव्रजन विभाग ले जाया गया.
अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें फ्रांस वापस भेजने की तैयारी की जा रही है.
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने 'बिकनी किलर', 'सीरियल किलर' और 'द सर्पेंट' जैसे विभिन्न उपनामों से पहचाने जाने वाले फ्रांसीसी नागरिक शोभराज को रिहा करने और 15 दिनों के भीतर फ्रांस भेजने का आदेश दिया था.
मेसी और अर्जेंटीना फ़ुटबॉल टीम के स्वागत में इतने लोग आ गए कि हेलिकॉप्टर बुलाना पड़ा
वीडियो कैप्शन, मेसी और अर्जेंटीना फ़ुटबॉल टीम के स्वागत में इतने लोग आ गए कि हेलिकॉप्टर बुलाना पड़ा
वीडियो में दिख रहे इस हेलिकॉप्टर में कथित तौर पर अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी सवार हैं.
ये अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के ऊपर से उड़ान भर रहा है.
फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम खुली बस में सवार होकर परेड कर रही थी लेकिन भारी भीड़ की वजह से इसे बीच में रोकना पड़ा और खिलाड़ियों को हेलिकॉप्टर की मदद से उनकी मंज़िलों तक पहुंचाया गया.
ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल की नीलामी: सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रितानी बल्लेबाज़ हैरी ब्रुक को सनराइज़र्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के लिए 13.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हालिया टेस्ट सिरीज़ में ब्रुक ने सबसे अधिक रन बनाए थे.
इस सिरीज़ में उन्होंने 93.60 के औसत से 468 रन जोड़े जिसमें तीन शतक और एक अर्ध शतक शामिल था.
इस टेस्ट सिरीज़ में वे मैन ऑफ़ द सिरीज़ भी रहे.
सितबंर-अक्टूबर के दौरान पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ही खेले गए सात मैचों की टी-20 सिरीज़ में भी वे अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से मैन ऑफ़ सिरीज़ रहे.
सात पारियों में 79.33 के औसत से उन्होंने 238 रन बनाए जिसमें एक अर्ध शतक और 81 रनों का बेस्ट स्कोर शामिल था.
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
इमेज स्रोत, Getty Images
नमस्ते. उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.
हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.
ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.
ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए
कैम्ब्रिज एनालिटिका केस में फेसबुक ने किया 725 मिलियन डॉलर का समझौता
इमेज स्रोत, SOPA IMAGES VIA GETTY IMAGES
फेसबुक ने थर्ड पार्टी के साथ यूजर डेटा शेयर करने से जुड़े मुक़दमे को सुलझाने के लिए 725 मिलियन डॉलर का समझौता किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में फ़ेसबुक पर ये आरोप था कि फेसबुक ने अपने यूजर्स की निजी जानकारी थर्ड पार्टी के साथ शेयर की थी.
थर्ड पार्टी में ब्रिटेन की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका भी शामिल थी.
म्यांमार पर संयुक्त राष्ट्र में दशकों बाद लाए गए प्रस्ताव से भारत ने क्यों बनाई दूरी?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया जिसमें म्यांमार में चल रही हिंसा को तत्काल प्रभाव से रोकने और सैन्य सरकार से आंग सान सू ची को रिहा करने की मांग की गई थी.
15 देशों के सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत कर रहा है जो इस महीने पूरी होगी. परिषद ने बुधवार को ये प्रस्ताव पारित किया जिसमें 12 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया और तीन देश-भारत, चीन और रूस ने इसमें हिस्सा नहीं लिया.
बीते 74 सालों में म्यांमार पर पहली बार प्रस्ताव पेश किया गया. इससे पहले 1948 में जब म्यांमार यानी तत्कालीन बर्मा को ब्रितानी हुक़ूमत से आज़ादी मिली थी तब परिषद ने आम सभा में बर्मा को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनाने का सुझाव देते हुए प्रस्ताव पेश किया था.
भारत का तर्क क्या है
भारत के इस क़दम को विस्तार से बयां करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बताया कि भारत मानता है कि म्यांमार में जिस तरह के जटिल हालात हैं उसमें शांत, धैर्यपूर्ण कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वहां चल रहे लंबे गतिरोध का कोई और हल नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत बॉयोटेक की नेज़ल कोविड वैक्सीन को सरकार से मिली मंज़ूरी
इमेज स्रोत, Twitter@PIBMumbai
भारत बॉयोटेक की नेज़ल कोविड वैक्सीन को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दे दी है.
नेज़ल वैक्सीन बीबीवी154 को भारतीय औषधि महानियंत्रक ने नवंबर में सीमित इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी दे दी थी. इसे आपात स्थिति में 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए एक बूस्टर डोज़ के तौर पर मंज़ूरी मिली थी.
नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन के लिए इंजेक्शन की ज़रूरत नहीं होगी. ये प्राइवेट क्लीनिक्स पर उपलब्ध होगी और जल्द ही इसे कोविन प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च कर दिया जाएगा.
माना जा रहा है कि कोविड टीकाकरण अभियान में भी इसे शामिल किया जा सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भारत में भी कोरोना महामारी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
भारत सरकार महामारी से निपटने के लिए तैयारियां कर रही है. लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी जा रही है.
साथ ही सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज़ लेने पर भी ज़ोर दे रही है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर को कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं.
इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने लोगों से भीड़ वाले इलाक़ों में मास्क पहनने अपील की थी. साथ ही अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने (खासतौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर) के लिए कहा था.
अरुणाचल में झड़प के बाद चीन-भारत के बीच पहली बैठक, कांग्रेस ने पूछे सवाल
इमेज स्रोत, Getty Images
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प होने के लगभग दो हफ़्ते बाद बीते मंगलवार दोनों पक्षों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है.
अंग्रेजी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, सेना के कोर कमांडर स्तर की इस बैठक का मक़सद लद्दाख में चीन से लगती सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाना था.
इसके बाद बीते गुरुवार इस बारे में साझा बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया है कि दोनों पक्ष प्राथमिक तौर पर पश्चिमी सेक्टर पर सुरक्षा और स्थिरता का माहौल बनाए रखने के लिए तैयार हो गए हैं.
बता दें कि भारत और चीनी सैनिक बीते सितंबर में गोगरा - हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में पीछे हट गए हैं. इससे पहले जुलाई में हुई 16वें दौर की कमांडर स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी और बीते मंगलवार इसी सिलसिले में 17वें दौर की वार्ता हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शैली ओबरॉय को बनाया मेयर पद का उम्मीदवार
इमेज स्रोत, Twitter/@AtishiAAP
इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय
आम आदमी पार्टी
ने दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी के
राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने शैली ओबरॉय को मेयर पद का
उम्मीदवार बनाया है.
साथ ही पार्टी ने
डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार के तौर पर आले मोहम्मद इकबाल को उतारा है. नगर निगम के मेयर
और डिप्टी मेयर पद का चुनाव छह जनवरी 2023 को होने वाला
है.
संभव है कि शैली
ओबरॉय निर्विरोध रूप से मेयर पद के लिए चुनी जाएं क्योंकि बीजेपी ने उम्मीदवार नहीं उतारने के संकेत दिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि 'आप' को बहुमत मिलने के कारण अगला मेयर भी पार्टी से ही होगा. बीजेपी एमसीडी में एक मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करेगी.
इसे बीजेपी के रुख में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी ने कहा था कि 'आप' एमसीडी जीत गई है लेकिन अभी मेयर का चुनाव बाकी है.
शैली ओबरॉय पूर्वी पटेल नगर से पार्षद हैं. उनके ट्विटर प्रोफ़ाइल के मुताबिक वो दिल्ली विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, इग्नू और एनएमआईएमएस में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रह चुकी हैं. उन्होंने अपना परिचय लेखक के तौर पर भी दिया है.
दिसंबर में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी. नगर निगम में बीजेपी 15 सालों से सत्ता में थी. लेकिन, इन चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर और बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थी.
क़तर में क़ैद से कब छूटेंगे रिटायर्ड भारतीय नौसेना अधिकारी, मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल
इमेज स्रोत, Hindustan Times
इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी और क़तर के अमीर की वर्ष 2015 की मुलाक़ात
सौ दिन से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन क़तर में काम कर रहे भारतीय नौसेना के आठ रिटायर्ड अधिकारियों के परिवारों को आज भी उनके घर लौटने का इंतज़ार है.
कमांडर (रिटायर्ड) पूर्नेंदु तिवारी, कैप्टेन (रिटायर्ड) नवतेज सिंह गिल, कमांडर (रिटायर्ड) बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टेन (रिटायर्ड) सौरभ वशिष्ठ, कमांडर (रिटायर्ड) सुग्नाकर पकाला, कमांडर (रिटायर्ड) अमित नागपाल, कमांडर (रिटायर्ड) संजीव गुप्ता, और सेलर रागेश क़तर में दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलजीज़ एंड कंसल्टेंसी नाम की निजी कंपनी में काम करते थे.
दो परिवारों के मुताबिक़ उन्हें बताया गया कि 30 अगस्त को क़तर के अधिकारी सभी आठ भारतीयों को ले गए और उन्हें सॉलिटरी कन्फ़ाइनमेंट में भेज दिया.
ऐसा करने की क्या वजह थी, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: इस्लामाबाद में आत्मघाती धमाका, एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत
इमेज स्रोत, SOCIAL MEDIA
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक पुलिस चौकी पर हुए आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी और हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि छह लोग घायल हो गए हैं.
इस्लामाबाद पुलिस के डीआईजी सोहेल ज़फ़र चट्टा के मुताबिक, ये घटना I-14 सेक्टर में उस समय हुई जब ईगल स्क्वॉड ने चेक प्वॉयंट पर एक संदिग्ध टैक्सी को तलाशी के लिए रोका.
डीआईजी सोहेल ज़फ़र चट्टा के मुताबिक, जब तलाशी चल रही थी, तभी कार में सवार एक व्यक्ति ने विस्फोट कर दिया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विस्फोट में एक महिला और हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तलाशी अभियान में लगे एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. ये भी बताया गया है कि घटनास्थल पर दो नागरिक घायल हो हुए हैं.
मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल आदिल हुसैन के रूप में हुई है, जबकि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस घटना की निंदा की है और अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट करने को कहा है. विस्फोट के परिणामस्वरूप कार में आग लग गई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इलाके को सील कर दिया गया है.
घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है और नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.
डीआईजी के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है जिसके बाद और जानकारी साझा की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कल एक बयान में कहा था कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही हाई अलर्ट पर है और गुरुवार को भी खुफिया एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया था जिसमें भारी मात्रा में हथियार बरामद करने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था.
चीन में कोरोना से कितने ख़राब हालात हैं?
वीडियो कैप्शन, चीन में कोरोना से कितने ख़राब हालात हैं?
चीन की ज़ीरो-कोविड पॉलिसी ख़त्म हो चुकी है और वायरस तेजी से फैल रहा है. चीन के चीफ़ एपिडेमियोलॉजिस्ट चेतावनी दे रहे हैं कि ये तीन वेव्स में से पहली है.
चीन की सरकारी मीडिया ने एक डॉक्टर को कोट किया है, जिसमें वो इस स्थिति को पैनडेमिक सुनामी कहते हैं.
ये कितना बड़ा आउटब्रेक है, ये बता पाना इतना आसान नहीं है.
वीडियो: प्रेरणा और मनीष जालुई
ब्रेकिंग न्यूज़, संसद का शीतकालीन सत्र तय समय से छह दिन पहले ही हुआ ख़त्म
इमेज स्रोत, ANI
संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को तय समय से छह दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.
लोकसभा और राज्यसभा में सत्र की शुरुआत
सात दिसंबर को हुई थी जिसे 29 दिसंबर को पूरा
होना था.
समाचार एजेंसी
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक
में सर्वसम्मति से शीतकालीन सत्र को छह दिन पहले ही स्थगित करने का फ़ैसला लिया
गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विपक्ष दलों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाई बार-बार स्थगित हो रही थी. गुरुवार को ही लोकसभा पांच बार स्थगित हुई.
विपक्ष अरुणाचल में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर चर्चा की मांग कर रहा था.
गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल में जब विपक्ष भारत-चीन सीमा मसले पर चर्चा के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा था तब संसदीय कार्य मंत्री प्रलहाद जोशी ने सदन को पहले ही स्थगित करने की घोषणा कर दी.