कोविड को रोकने के लिए राज्य बढ़ाएं टेस्टिंग: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

मनसुख मांडविया ने कहा है कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट और प्रोटोकॉल का पालन ही कोविड के रोकथाम की विश्वसनीय रणनीति है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and संदीप राय

  1. कोविड को रोकने के लिए राज्य बढ़ाएं टेस्टिंग: स्वास्थ्य मंत्री

    कोविड टेस्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कोविड टेस्ट

    पड़ोसी देश चीन में तेज़ी से बढ़ते कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि पहले की तरह ही राज्यों और केंद्र सरकार को साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट और कोविड प्रोटोकॉल का पालन ही कोविड के रोकथाम की विश्वसनीय रणनीति है.

    आधिकारिक बयान के मुताबिक़, राज्यों से कहा गया है कि वे सावधानी बरतें और पहले से जारी किए गए एहतियाती कदमों का पालन करना जारी रखें.

    मनसुख मांडविया ने कहा, “इंडियन सार्स कोविड-2 जेनोमिक्स कंसोर्टियम के ज़रिए नए मामलों में कोविड के नए वैरिएंट की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाए ताकि समय रहते इसके प्रसार की पहचान की जा सके. इसके लिए समुदाय के स्तर पर निगरानी के साथ-साथ अस्पतालों, सीवेज और सांस से फ़ैलने वाले वायरस की निगरानी ज़रूरी है.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस मीटिंग में राज्यों को केंद्रशासित प्रदेशों से टेस्टिंग को बढ़ाने की अपील की गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 22 दिसम्बर तक देश में कोविड टेस्ट की दर दस लाख में 79 है जिसे बढ़ाने की ज़रूरत है.

    राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रधान सचिवों, एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी और इनफ़ार्मेशन कमिश्नर की एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने कोविड मैनेजमेंट के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है.

    चीन, जापान, ब्राज़ील और अमेरीका में कोविड के बढ़ते मामलों के चलते देश में कोविड-19 से निपटने की तैयारियों और वैक्सिनेशन की प्रगति को लेकर ये समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी.

    इस बैठक में राज्य मंत्री (स्वास्थ्य) भारती प्रवीन पवार और नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल भी मौजूद थे.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, ICICI की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को सीबीआई ने किया गिरफ़्तार

    चंदा कोचर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वीडियोकॉन ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लगातार नौ सालों तक आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रहीं चंदा कोचर पर वीडियोकॉन समूह को लोन दिए जाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

    आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ रहते हुए उन्होंने अपने पद का ग़लत इस्तेमाल किया.

    मीडिया में यह मामला सबसे पहले एक व्हिसल ब्लोअर अरविंद गुप्ता की शिकायत के बाद उजागर हुआ. अरविंद गुप्ता वीडियोकॉन समूह में एक निवेशक थे.

    2018 में इससे जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों पर मीडिया में एक रिपोर्ट छपी जिसके बाद ये मामला राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया.

    रिपोर्ट में दावा किया गया कि वीडियोकॉन ग्रुप की पांच कंपनियों को आईसीआईसीआई बैंक ने अप्रैल 2012 में 3,250 करोड़ रुपये का लोन दिया.

    चंदा कोचर पर कथित रूप से अपने पति को आर्थिक फ़ायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग के आरोप लगे.

  3. चीन एकमात्र प्रतिद्वंदी जो बदलना चाहता है दुनिया के समीकरण: अमेरिका

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, Reuters

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शक्ति संतुलन के मामले में चीन अमेरिका का एकमात्र प्रतिद्वंद्वी है.

    पत्रकारों से ब्लिंकन ने कहा कि मुक्त और खुले अंतरराष्ट्रीय सिस्टम के लिए रूस ने फौरी ख़तरा पैदा किया है, जबकि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना अंतरराष्ट्रीय शक्ति संतुलन और आर्थिक, कूटनीतिक, सैन्य और तकनीकी शक्ति के मामले में अमेरिका का एकमात्र प्रतिद्वंद्वी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस साल के अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के संकट का हल केवल कूटनीति ही है.

    वीडियो कैप्शन, चीन और अमेरिका की नज़र इस देश के चुनावों में क्यों है?

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोहराया है कि अमेरिका ताइवान की खाड़ी में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

    उन्होंने कहा कि हम चीन के शिन्जियांग और तिब्बत में मानवाधिकार उल्लंघन, हांग कांग में बोलने की आज़ादी और प्रेस की स्वतंत्रता के हनन के सवाल उठाते रहेंगे.

    चीन ताइवान को एक स्वशासित द्वीप के रूप में देखता है, जिसे आज नहीं तो कल वो चीन में मिले लेगा. चीन कई बार ये बात कह चुका है.

    उत्तर कोरिया के परमाणु अभियान और मिसाइल टेस्टिंग के मुद्दे पर ब्लिंकन ने कहा कि इस मामले को हल करने में चीन की अहम भूमिका है.

    उन्होंने कहा, "दुनिया में किसी भी देश के मुक़ाबले उत्तर कोरिया के साथ चीन के गहरे रिश्ते हैं. मुझे लगता है कि ये चीन के ही हित में है कि ऐसी उकसावे वाली कार्रवाई न हो. इस बारे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बात हुई है."

    वीडियो कैप्शन, चीन और अमेरिका के मिलकर काम करने के क्या हैं मायने?

    चीन विवादित दक्षिणी चीन सागर पर पूरा दावा करता है जबकि इसके कुछ हिस्सों पर ताइवान, फ़िलिपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम का दावा है.

    दक्षिण चीन सागर में चीन के कई कृत्रिम द्वीप बनाए हैं और वहां सैन्य संरचनाएं खड़ी की हैं. पूर्वी चीन सागर में जापान और चीन के बीच विवाद है.

    कहा जाता है कि दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में प्रचुर मात्रा में खनिज पदार्थ, तेल और और प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं. इसके अलावा ये क्षेत्र वैश्विक व्यापार के लिए काफ़ी अहम है.

    हालांकि इस विवादित क्षेत्र में अमेरिका का कोई दावा नहीं है लेकिन दक्षिणी चीन सागर में चीन के बढ़ते दबदबे और दावे को चुनौती देने के लिए अमेरिका ने अपने लड़ाकू युद्धपोत और लड़ाकू जेट यहां भेजता रहता है.

    उसका कहना है कि समंदर में व्यापार के रास्तों को स्वतंतर रखने के लिए और रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाक़े पर हवाई निगरानी के अधिकार के लिए वो ऐसा कर रहा है.

  4. अहम फ़ैसले के बाद एनडीटीवी की 65% हिस्सेदारी अडानी ग्रुप के पास जाना तय

    एनडीटीवी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एनडीटीवी

    एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव रॉय और राधिका रॉय ने कहा है कि उन्होंने अपने शेयरों को अरबपति गौतम अडानी को बेचने का फ़ैसला किया है.

    इस तरह अडानी ग्रुप को एनडीटीवी के 65% शेयरों के साथ पूर्ण नियंत्रण भी हासिल हो जाएगा.

    एनडीटीवी में राधिका रॉय और प्रणव रॉय की 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे वे अडानी की स्वामित्व वाली कंपनी को ट्रांसफ़र कर देंगे.

    अडानी ग्रुप पहले ही अपने ओपन ऑफ़र और पूर्व में किए गए अधिग्रहण के जरिए एनडीटीवी में 37 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर चुका है.

    प्रणाव रॉय और राधिका रॉय ने अपने एक बयान में कहा है, “हालिया ओपन ऑफ़र के बाद एएमजी मीडिया नेटवर्क अब एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया है. आपसी समझौते के मुताबिक हमने फ़ैसला किया है कि हम एनडीटीवी में अपनी हिस्सेदारी को एमएजी मीडिया नेटवर्क को बेच देंगे.”

    बयान में कहा गया है कि ”जब से ओपन ऑफ़र लॉन्च किया गया है, हमारे और गौतम अडानी के बीच बातचीत सकारात्मक रही है और हमारे सुझावों को उन्होंने सकारात्मक रूप से स्वीकार कर लिया है.”

  5. सोनिया गांधी को लेकर धनखड़ की टिप्पणी पर कांग्रेस का ऐतराज़

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनिया गांधी

    'न्यायपालिका की वैधता ख़त्म' करने वाले सोनिया गांधी के बयान को लेकर राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ की टिप्पणी पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया है.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को चिट्ठी लिख कर सोनिया गांधी पर उनकी टिप्पणी का विरोध किया.

    अपनी चिट्ठी में कांग्रेस वर्किंग कमिटी के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि "श्रीमती गांधी का बयान लोकतंत्र में अविश्वास को नहीं बल्कि जो आज इसके चैंपियन बन रहे हैं उनके प्रति अविश्वास को दिखाता है."

    जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि "बीजेपी सरकार की तरह पहले किसी भी सरकार ने इतने अधिक और व्यापक रूप से न्यायपालिका में हस्तक्षेप की कोशिश नहीं की थी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    धनखड़ ने सोनिया गांधी के उस बयान को ‘अनुचित’ करार दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सरकार न्यायपालिका की वैधता को ख़त्म करना चाहती है.'

    उन्होंने कहा था कि "नेताओं को देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था को पार्टी हितों के लिए निशाना नहीं बनाना चाहिए."

  6. नेपाल सरकार समेत कई लोगों पर केस करना चाहते हैं चार्ल्स शोभराज

    चार्ल्स शोभराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    'द सर्पेंट' और 'बिकनी किलर' जैसे उपनामों से जाने जाने वाले फ्रांसीसी सिरीयल किलर चार्ल्स शोभराज को शुक्रवार को नेपाल से फ्रांस प्रत्यर्पित कर दिया गया.

    नेपाल के अधिकारियों ने चार्ल्स शोभराज पर नेपाल आने को लेकर 10 साल का प्रतिबंध भी लगाया है.

    उन्हें जेल से सीधे काठमांडू हवाई अड्डे ले जाया गया जहां उन्हें पेरिस की एक फ्लाइट में बिठाया गया.

    पत्रकारों से बात करते हुए चार्ल्स शोभराज ने कहा कि 'वो बेगुनाह हैं और न्याय के लिए लड़ते रहेंगे.'

    उन्होंने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और भविष्य की तरफ देख रहा हूं. मुझे काफी कुछ करना है. मुझे नेपाल सरकार समेत कई लोगों के ख़िलाफ़ केस करना है."

    1975 में नेपाल में दो अमेरिकी सैलानियों के हत्या के दोष में चार्ल्स शोभराज को उम्रक़ैद की सज़ा हुई थी.

    इसके बाद 2014 में कनाडाई बैकपैकर की हत्या के लिए दूसरी बार नेपाल की एक कोर्ट ने उन्हें उम्रक़ैद की सज़ा दी.

    78 साल के चार्ल्स शोभराज को स्वास्थ्य के आधार पर शुक्रवार को नेपाल की जेल से रिहा किया गया. वो अब तक 19 साल की सज़ा काट चुके हैं.

  7. अब्दुल बारी सिद्दीक़ी के बयान पर पटना से दिल्ली तक हंगामा

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, बिहार से
    अब्दुल बारी सिद्दीक़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता अब्दुल बारी सिद्दीक़ी के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है.

    अब्दुल बारी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि "देश में जो माहौल है उसमें हमने अपने बच्चों को विदेश में बस जाने के लिए कहा है."

    सिद्दीक़ी के इस बयान पर पहले बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रतिक्रिया दी.

    निखिल आनंद ने कहा कि "अगर अब्दुल बारी सिद्दीक़ी को इस देश में इतनी ही तक़लीफ हो रही है तो वो सपरिवार पाकिस्तान चले जाएं, उनको कोई रोकेगा नहीं."

    फिर निखिल आनंद के इस बयान पर अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “आजकल ये सबसे सस्ती गाली हो गई है पाकिस्तान चले जाओ. पाकिस्तान में तुम्हारा बाप दादा होगा. हमारा बाप दादा हिन्दुस्तान में रहा है, लड़ा है और हम भी यहीं रहेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अब्दुल बारी सिद्दीक़ी आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं. वो राज्य सरकार में भी मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का क़रीबी माना जाता है.

    ख़बरों के मुताबिक़, अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने यह बयान कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में दिया था. लेकिन गुरुवार से उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

    अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने कहा था, "हमने अपने बेटे-बेटी को कहा कि नौकरी उधर (विदेश में) ही कर लो. अलग सिटिज़नशीप मिल जाए तो वो भी ले लो. अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया कि तुम लोग झेल पाओगे."

    सिद्दीक़ी के मुताबिक़, उनका बेटा हॉर्वर्ड में पढ़ाई कर रहा है जबकि बेटी ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है.

    बिहार का यह सियासी हंगामा यह ख़त्म नहीं हुआ है, यह राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है.

    समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीकुर्रहमान बर्क ने मीडिया से बातचीत में कहा है, "ये हमारा मुल्क है हम यहीं रहना चाहते हैं. मुसलमानों पर तरह तरह से ज़ुल्म हो रहा है. हम माहौल बदलने की कोशिश कर रहे हैं. हम बदल देंगे. हम चाहते हैं कि देश ठीक हो."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मुद्दे पर जब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला से सवाल किया गया तो उन्होंने एक गाना गुनगुना दिया, “जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां.”

    इस मुद्दे पर बीबीसी ने आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी से बात की. शिवानंद तिवारी ने अब्दुल बारी सिद्दीक़ी का बचाव किया और कहा कि ये "अकेले अब्दुल बारी सिद्दीक़ी की बात नहीं है, लेकिन सब लोग कहने की हिम्मत नहीं करते."

    उन्होंने बीबीसी से कहा, "जिस तरह से अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ घृणा और नफ़रत फैलाई जा रही है, वो भी सत्ताधारी पार्टी की ओर से.सिद्दीक़ी कोई देशविरोधी आदमी नहीं हैं, वो 1974 छात्र आंदोलन के प्रोडक्ट हैं. उनकी पत्नी हिन्दू हैं और शादी के बाद भी उन्होंंने धर्म परिवर्तन नहीं कराया."

    शिवानंद तिवारी के मुताबिक़, "अब्दुल बारी सिद्दीक़ी ने ये बयान क्यों दिया इस पर कोई विचार नहीं करेगा. सिद्दीक़ी जी से कह रहे हैं पाकिस्तान चले जाओ. जबकि देश में जो डर का माहौल बना है, उसे ख़त्म करना सरकार का काम है."

    इससे पहले फ़िल्म अभिनेता आमिर ख़ान ने साल 2015 में देश में इन्टॉलरेंस यानी असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था. इसमें उन्होंने देश में ‘डर के माहौल’ की बात की थी.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: हाई कोर्ट ने परवेज़ इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर बहाल करने का दिया आदेश

    परवेज़ इलाही

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा भंग नहीं किए जाने के आश्वासन के बाद लाहौर हाईकोर्ट ने परवेज़ इलाही को पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है.

    इससे पहले पंजाब के गवर्नर ने परवेज़ इलाही को समय पर विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के कारण पंजाब कैबिनेट भंग करने का आदेश जारी किया था.

    इस मामले में लाहौर हाई कोर्ट ने पंजाब के गवर्नर और अटॉर्नी जनरल समेत कई लोगों को नोटिस जारी किया है.

    परवेज़ इलाही ने हाई कोर्ट में एक हलफ़नामा दाखिल कर कोर्ट को आश्वासन दिया था कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बहाल किया जाता है तो वो विधानसभा भंग करने की सलाह नहीं देंगे.

    कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रहे इमरान ख़ान ने ऐलान किया था कि 23 दिसंबर को पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख़्वा की विधानसभाओं को भंग कर दिया जाएगा.

  9. सिक्किम में जवानों की मौत पर पीएम, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने जताया शोक

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Ani

    इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी

    सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है.

    राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया है, “सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों की जान जाने का गहरा दुख है. पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी सहानुभूति है. मैं ईश्वर से घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.”

    भारतीय सेना के मुताबिक़ तीन गाड़ियों का एक काफिला चैट्टेन से थांगु की ओर जा रहा था. ज़ेमा के पास एक तीखे मोड़ पर एक गाड़ी फिसल कर खाई में जा गिरी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है.

    ट्वीट में पीएमओ ने लिखा है, “सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के हमारे बहादुर जवानों की जान जाने का हमें दुख है. मृतकों के परिजनों के प्रति हमारी सहानुभूति है. हम कामना करते हैं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों.”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जवानों की मौत पर दुख प्रकट किया है और घायलों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है.

    सेना ने कहा है कि इस दुर्घटना में तीन जूनियर कमिशंड ऑफ़िसर, 13 जवानों की मौत हुई है.

    घटनास्थल पर बचाव दल को भेज दिया गया है. चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के ज़रिए वहां से निकाला गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन की रिहाई का रास्ता साफ़, सुप्रीम कोर्ट के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली बेल

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन

    इमेज स्रोत, @SANAMWAZIR

    इमेज कैप्शन, केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन को प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट से जुड़े एक मामले में आज जमानत दे दी है.

    उनके वकील मोहम्मद दानिश केएस ने बीबीसी को बताया कि "हम इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऑर्डर की कॉपी का इंतज़ार कर रहे हैं."

    ये मामला सिद्दीक़ कप्पन के ख़िलाफ़ प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज कराया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की बेंच ने कप्पन को जमानत देने का फ़ैसला सुनाया.

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस बेल ऑर्डर के बाद कप्पन की रिहाई का रास्ता साफ़ हो गया है.

    तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ दर्ज अन्य मामलों में उन्हें जमानत दे दी थी.

    कप्पन की रिहाई के बारे में पूछे जाने पर उनके वकील ने बताया, "मुमकिन है कि वे सोमवार तक रिहा हो जाएंगे."

    लखनऊ हाई कोर्ट से बेल पिटीशन खारिज हो जाने के बाद कप्पन ने अक्टूबर में इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसी साल 9 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस द्वारा दर्ज किए मामले में कप्पन को ज़मानत दे दी थी और आदेश दिया था कि उन्हें छह महीने तक दिल्ली में रखा जाए और फिर केरल शिफ़्ट किया जाए.

    ये आदेश तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट बेंच ने दिया था, तब कप्पन को जेल में रहते हुए दो साल हो गए थे.

    कप्पन समेत सभी आरोपियों पर यूपीए की धारा 17 और 18, सेक्शन 124ए (देशद्रोह). सेक्शन 153 ए (धार्मिक आधार पर विभिन्न समूहों में अशांति फैलाना), सेक्शन 295 ए (जानबूझ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करना) और, आईटी एक्ट के सेक्शन 65,72 और 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

  11. कोविड पर ताज़ा चिंताएं, चीन जैसे हालात से बचने के लिए क्या करे भारत?

    भारत में कोरोना

    इमेज स्रोत, Hindustan Times vis Getty Images

    चीन के बारे में कई प्रश्न पूछे गए हैं. विशेषकर ये कि चीन में हो रही है घटनाओं का भारत पर क्या असर पड़ा है. इसके अलावा कोरोना महमारी की तीसरी लहर, ट्रेवल बैन और वैक्सीन बूस्टरों पर भी सवाल पूछे जा रहा हैं.आइए जानते हैं ताज़ा स्थिति का सारांश -

    शुरूआत चीन से करते हैं. चीन इस समय बड़ी तेज़ी से कोविड की पाबंदियों को हटा रहा है. लेकिन वहां की आबादी में नेचुरल इंफ़ेक्शन से एक्सपोज़र बहुत कम है. इस वक्त जो वेरिएंट फैल रहे हैं वो ऑमिक्रोन के वेरिएंट हैं. जिस आबादी में टीकाकरण पूरा हो गया है वहां ये वेरिएंट्स इवॉल्व हो गए हैं. इस वजह से ये वेरिएंट अधिक संक्रामक हो गए हैं.

    आसान शब्दों में इसका अर्थ है कि चीन में बहुत से लोगों को संक्रमण होगा. आपको अप्रैल-मई 2021 और जनवरी 2022 याद होगा. इस दौरान भारत में सैकड़ों लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था. अगर जल्द ही चीन ने कुछ नहीं किया तो वहां भी यही स्थिति हो सकती है. जितने अधिक संक्रमण उतने अधिक बीमार लोग.

    चीन की अधिकतर आबादी को वैक्सीन के दो डोज़ मिल चुके हैं. अधिकतर संक्रमित लोग घर के भीतर ही ठीक जाएंगे लेकिन चूंकि चीन की आबादी बहुत है इसलिए जनसंख्या का बहुत छोटे हिस्सा भी अगर गंभीर रूप से बीमार पड़ा तो मरने वालों की संख्या बहुत होगी.

  12. दिल्ली हाई कोर्ट में जब रेप के अभियुक्त को ज़मानत दिलाने लड़की खुद आई आगे

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बलात्कार और पोक्सो ऐक्ट के एक मामले में क़रीब दो साल जेल में बंद एक व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट से तब राहत मिली जब लड़की ने खुद को 'ज़मानत' के तौर पर लेने की पेशकश कर दी.

    कोर्ट का आब्ज़र्वेशन था कि किशोरवय रोमांस की वजह से 20 साल के युवक पर ये मुकदमे लादे गए और लड़की खुद उसकी ज़मानत के लिए आगे आई है. लड़की की मां की अपील पर लड़के के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी.

    जस्टिस अनूप जैराम भंबानी ने कहा कि 'प्रथम दृष्टया ये सहमति से संबंध बनाने वाली घटना लगती है और उस समय लड़के और लड़की उम्र क्रमशः 18 और 17 साल थी.'

    दिल्ली हाई कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लड़के की ओर से दलील देते हुए वकील ने कहा कि 'ये किशोरवय प्रेम का मामला है और लड़की याचिकाकर्ता को अपना पति मानती है और उसके साथ रहने की इच्छुक है.'

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत के आदेश पर 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर लड़के को ज़मानत दी गई. लड़का बिहार का रहने वाला है और स्थानीय स्तर पर कोई ऐसा नहीं है जो उसकी ज़मानत दे सके.

    ऐसे में लड़की ने कोर्ट से अपील की कि अगर उसे ज़मानत दी जाती है तो वो उसकी गारंटी लेने को तैयार है. लड़के पर धारा 363 (किडनैपिंग), 366 (किडनैप करके शादी का दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

    लड़की ने ये स्वीकार किया था कि वो अपनी इच्छा से लड़के के साथ रहना चाहती है और शादी करना चाहती है.

  13. आज का कार्टून: देने के लेने पड़ गए

    कार्टून

    किसान दिवस पर आज का कार्टून

  14. ब्रेकिंग न्यूज़, फ्रांस: पेरिस में खुलेआम फ़ायरिंग में दो लोगों की मौत, कई घायल

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, REUTERS/Sarah Meyssonnier

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग की है जिससे दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. गोलीबारी की ये घटना पेरिस के एक कुर्द सांस्कृतिक केंद्र के करीब हुई है.

    ये जगह पेरिस के ग्याह द लेस्त रेलवे स्टेशन से ज़्यादा दूर नहीं है.

    पुलिस ने घटना के फौरन बाद संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया. संदिग्ध की उम्र 69 साल बताई जा रही है

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के इलाके में जाने से बचें.

    एक महिला दुकानदार ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "यहां लोग घबराए हुए हैं. हमने खुद को घरों में बंद कर लिया है."

    उन्होंने बताया कि सात या आठ बार गोली चलने की आवाज़ उन्होंने सुनी थी.

    फ्रांस

    इमेज स्रोत, REUTERS/Sarah Meyssonnier

    रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से हमले के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है. अभियोजन विभाग ने जानकारी दी है कि उन्होंने हत्या की जांच शुरू कर दी है.

    हालांकि संदिग्ध व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह पता नहीं चल पाई है. सांस्कृतिक केंद्र के पास के इस इलाके में कई रेस्तरां और दुकानें हैं.

  15. केंद्र सरकार ने संसद में कहा रामसेतु होने के अब तक पुख़्ता प्रमाण नहीं

    जितेंद्र सिंह

    इमेज स्रोत, Sansad TV

    इमेज कैप्शन, 22 दिसंबर 2022 को राज्यसभा में प्रश्न काल के दौरान जितेंद्र सिंह ने सासंद कार्तिकेय शर्मा के सवाल का जवाब दिया.

    पृथ्वी विज्ञान मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा है कि भारतीय सैटलाइटों को राम सेतु की उत्पत्ति से संबंधित कोई सबूत नहीं मिले हैं.

    राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में गुरुवार कोजितेंद्र सिंह ने कहाकि "भारतीय सैटेलाइटों ने भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले रामसेतु वाले इलाक़े की हाई रिज़ोल्यूशन तस्वीरें ली हैं. हालांकि इन सैटेलाइट तस्वीरों से अब तक सीधे तौर पर रामसेतु की उत्पत्ति और वो कितना पुराना है इससे संबंधित कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं."

    जवाब में ये भी लिखा है कि समंदर के नीचे डूबे शहर द्वारका की तस्वीरें रिमोट सेन्सिंग सैटलाइट के ज़रिए नहीं ली जा सकती क्योंकि ये सतह के नीचे की तस्वीरें नहीं ले सकते.

    लेकिन विपक्ष सरकार के इस जवाब पर सवाल उठा रहा है. उसका कहना है कि जब यही बात मनमोहन सिंह सरकार ने कही थी तो बीजेपी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया था.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, #IPL2023Auction : कैमरन ग्रीन 17.5 करोड़ में और बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ में बिके

    कैमरन ग्रीन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कैमरन ग्रीन

    आगामी आईपीएल सीज़न के लिए शुक्रवार को कोच्चि में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें पंजाब किंग्स ने ख़रीदा.

    इस दौड़ में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन, जिन्हें मुंबई इंडियंस 17.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाने में सफल रहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की बोली में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स तीसरे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा.

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने वेस्ट इंडीज़ के निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में खरीदा.

    सन राइज़र्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में ख़रीदा. हालांकि ब्रुक 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइज़ के साथ बोली में उतरे थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पाकिस्तान में टेस्ट सिरीज़ में वो इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे.

    ब्रुक के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद कड़ी प्रतिस्पर्द्धा देखी गई.

    सन राइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को भी खरीदा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में न्यूज़ीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियम्सन को अपने नाम किया.

    भारतीय खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे को उनके बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा, जो इस नीलामी में उनके लिए बोली लगाने वाली अकेली टीम थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    वेस्ट इंडीज़ के ऑल राउंडर खिलाड़ी जैसन होल्डर को 5.75 करोड़ में राजस्थन रॉयल्स ने ख़रीदा.

    दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ रिली रोसोव और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शेख़-अल-अल-हसन के लिए कोई ख़रीदार नहीं मिला.

  17. ट्रांसजेंडर्स के लिए ख़ास भरतनाट्यम स्कूल

    वीडियो कैप्शन, क्योंकी कला सबके लिए है

    एक ऐसा ख़ास डांस स्कूल जो ट्रांसजेंडर्स को अपने सपने पूरे करने का मौक़ा दे रहा है.

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का ये डांस स्कूल है जो ट्रांसजेंडर्स को मुफ़्त में भरतनाट्यम सिखाता है.

    बीबीसी के लिए हेमा राकेश की ये खास रिपोर्ट.

  18. कोविड की आशंका से शेयर मार्केट गिरा, सेंसेक्स 60 हज़ार से नीचे

    शेयर बाज़ार

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन में कोरोना महामारी के विस्फ़ोट ने शेयर मार्केट को हिला कर रख दिया है. शुक्रवार को सेंसेक्स 1.61 प्रतिशत यानी 980.93 अंक की भारी गिरावट के साथ 59,845.29 पर बंद हुआ.

    जबकि एनएसई निफ़्टी में 320.55 प्वॉइंट यानी 1.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये 17,806.80 अंक पर बंद हुआ. जिन्हें अधिक झटका लगा है, उन बड़े शेयरों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, विप्रो, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी और मारुति सुजुकी शामिल हैं.

    चीन में कोविड के नए वैरिएंट से मची तबाही के बीच एशियाई शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी जा रही है. एशिया के अन्य बाज़ार सिओल, टोक्यो, शांघाई और हांग कांग में नेगेटिव ट्रेंड बना हुआ है.

    भारत में विदेशी संस्थागत निवेशकों में तेज़ी से बिकवाली का ट्रेंड देखा जा गया है.

    शेयर मार्केट के डेटा के अनुसार, गुरुवार को एफ़आईआई ने भारतीय बाज़र से 928.23 करोड़ रुपए निकाल लिए. हालांकि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 1.89 प्रतिशत की तेज़ी आई है और प्रति बैरल 82.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

  19. चीन में फिर बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता?

    वीडियो कैप्शन, चीन में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद कैसे हैं हालात, भारत के लिए कितनी चिंता?

    चीन में कोविड ने एक बार फिर कहर बरपा रखा है. उससे भी बड़ी मुश्किल ये है कि वहां कोरोना संक्रमण अब तक की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है.

    पिछले हफ्ते वहां लगभग 10 लाख कोविड के नए मामले आए और अब तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि वहां आने वाले वाले दिनों में कोरोना का संक्रमण पीक पर पहुंच सकता है.

    चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि देश में आने वाले कुछ महीनों में कोविड 19 से 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते है. कई जानकार तो ये भी डर जता रहे हैं कि कोरोना की इस लहर से चीन की लगभग 60 फ़ीसदी आबादी प्रभावित हो सकती है.

    अमेरिकी मीडिया संस्था एनपीआर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इसका मतलब है कि धरती की 10 फ़ीसदी आबादी आने वाले 90 दिनों में कोरोना से संक्रमित हो सकती है.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, आईपीएल की नीलामी: सैम करन अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    आईपीएल के आगामी सीज़न के लिए पंजाब किंग्स ने सैम करन को रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये की बोली लगा कर खरीदा है.

    सैम इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं. साथ ही वो मध्यम और तेज़ गति से गेंदबाज़ी कर सकते हैं. सैम को बेहतरीन ऑलराउंडर कहा जाता है, शायद यही वजह रही होगी कि उनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए छह टीमों ने बोली लगाई थी.

    सैम को लेने के लिए जिन दो टीमों के बीच फैसला हुआ उसमें एक मुंबई इंडियंस थी. सैम करन ने टी 20 मैचों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है.

    वो इससे पहले दो अन्य आईपीएल टीमों के साथ खेल चुके हैं. टी-20 के 145 मैचों में 1731 रन और 149 विकेट के साथ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए हैं. उनका बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट 136 है.