चार्ल्स शोभराज आज रात भी काठमांडू की जेल में रहेंगे, शुक्रवार तक टली रिहाई
नेपाल के प्रत्यर्पण विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि वो जानेमाने सिरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रखने की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं जिसके बाद अब उन्हें एक और दिन जेल में बिताना पड़ेगा.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and शुभम किशोर
संसद में किस बात पर नाराज़ हुए अमित शाह?
वीडियो कैप्शन, संसद में किस बात पर नाराज़ हुए अमित शाह?
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह जब तृणमूल सांसद सौगात रॉय पर गुस्सा हो गए.
नियम 193 के तहत वो भारत में ड्रग्स की समस्या पर बोल रहे थे.
लोकसभा में नशे की समस्या पर हो रही चर्चा के दौरान जिस समय केंद्रीय गृहमंत्री सदन को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान सौगत राय लगातार टिप्पणी कर रहे थे, जिससे अमित शाह नाराज़ हो गए. उन्होंने झुंझलाते हुए जो कहा, उस पर अब चर्चा हो रही है.
लोकसभा में चीन के मुद्दे पर हंगामा, दो बार कार्यवाही हुई स्थगित
इमेज स्रोत, SANSAD TV
गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष ने चीन सीमा विवाद पर बहस की मांग को लेकर हंगामा किया. इस कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी
पहली बार स्थगित होने के बाद 12 बजे सदन की कार्रवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी. विपक्ष बार बार मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा था और पीएम मोदी को सदन में बुलाने की मांग कर रहा था.
शोर शराबे के बीच स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज़ सदन के पटल रखे गए.
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद पटेल ने सांसदों से सदन को सुचारू रूप से चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शीतकालीन सत्र सपाप्त हो जाएगा, और "बहुत सारी बहस" करनी बाकी है.
उन्होंने ये भी कहा कि पहले भी, यूपीए के दौर में इस तरह से संवेदनशील मुद्दों पर 'विस्तृत चर्चा' नहीं होती थी.
उन्होंने कहा कि सेना ने भी इस बारे में बयान दिया है और "विपक्ष को कम से कम सैेन्य अधिकारियों के बयान पर भरोसा होना चाहिए."
क्या आपने कृत्रिम कोख के बारे में सुना है?
वीडियो कैप्शन, क्या आने वाले दिनों में मां की कोख के बिना भी पैदा हो सकेंगे बच्चे?
आपने आर्टिफ़िशियल कोख के बारे में शायद ही सुना हो.
लेकिन बीते दिनों एक वीडियो सामने आने के बाद लोग इसके बारे में खूब बाते कर रहे हैं.
तो आइए समझते हैं कि ये तकनीक है क्या?
कश्मीर: हज़रतबल दरगाह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर वक़्फ़ बोर्ड ने प्रतिबंध लगाया
....में
Author, माजिद जहांगीर
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
इमेज स्रोत, Imran Ali
जम्मू और कश्मीर वक़्फ़ बोर्ड ने ऐतिहासिक हज़रतबल दरगाह में आने वाले लोगों से कहा है कि पवित्र दरगाह में किसी तरह की भी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने पर रोक है.
वक़्फ़ बोर्ड की चेयरमैन और बीजेपी नेता डॉक्टर दरख्शा अंद्राबी ने बुधवार को पोस्टर जारी कर इस बात की घोषणा की है.
बोर्ड की तरफ से जारी पोस्टर को दरगाह के मेन गेट और दरगाह के इर्द -गिर्द लगाया गया है.
इस पोस्टर में कहा गया है कि इजाजत लिए बिना दरगाह में किसी भी तरह की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की मनाही होगी.
बीबीसी ने इस बारे में वक़्फ़ बोर्ड की चेयरपर्सन दरक्शा अंद्राबी से उनकी टिप्पणी जानने की कोशिश की, लेकिन उनका फ़ोन बंद आ रहा था.
इमेज स्रोत, Imran Ali
कुछ दिनों पहले श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन औक़ाफ़ कमेटी ने भी मस्जिद के अंदर किसी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया है.
कमेटी ने अपने आदेश में ये भी कहा था कि महिलाएं और पुरुष एक साथ जामा मस्जिद की पार्क और लॉन में न बैठा करें.
कमेटी ने इस आदेश में ये भी कहा था कि प्रोफ़ेशनल मक़सद के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इजाजत ज़रूरी होगी.
कोरोना: चीन वाला वेरिएंट भारत में भी मिला, कितनी चिंता की बात
वीडियो कैप्शन, कोरोना: चीन वाला वेरिएंट भारत में भी मिला, कितनी चिंता की बात
कोरोना के जिस वेरिएंट के कारण चीन में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसी वेरिएंट के तीन मामलों का भारत में भी पता चला है.
इसके दो मामले गुजरात में और एक केस ओडिशा में सामने आया है.
ये ओमिक्रॉन का सबवेरिएंट BF.7 है.
इसराइल: बिन्यामिन नेतन्याहू रिकॉर्ड छठी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
इमेज स्रोत, Getty Images
इसराइल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वो अगले हफ़्ते पद की शपथ ले लेंगे.
इसराइल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ़ हो गया है और इसके साथ ही बिन्यामिन नेतन्याहू रिकॉर्ड छठी बार सत्ता में वापसी करेंगे.
उनकी गठबंधन सरकार को कट्टरपंथी यहूदी पार्टियों और धुर राष्ट्रवादी पार्टियों का समर्थन हासिल है.
वीडियो कैप्शन, इसराइल में नई संसद के लिए चुनाव, बिन्यामिन नेतन्याहू की होगी वापसी?
माना जा रहा है कि ये इसराइल के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक दक्षिणपंथी सरकार बनने जा रही है.
गठबंधन की योजना यहूदी बस्तियों के विस्तार और सुरक्षा बलों और न्यायपालिका पर नियंत्रण मजबूत करने की है.
'द जेविश पार्टी' के नेता इतामार बेन ग्वीर को नई सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बनाया जाएगा.
ऑडियो कैप्शन, चुनाव प्रचार के लिए बैनरों में नेतन्याहू के साथ नज़र आ रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र
अतीत में वे नस्लवाद के अपराध के लिए कसूरवार ठहराए जा चुके हैं.
गठबंधन की सहयोगी पार्टियों ने क़ानूनी सुधारों का भी प्रस्ताव रखा है जिससे नेतन्याहू के ख़िलाफ़ चल रहे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के मुक़दमे को ख़त्म किया जा सकेगा.
बिहार में ज़हरीली शराब का माफ़िया'राज़': 'कहां से मिली नहीं बताऊंगा'- ग्राउंड रिपोर्ट
इमेज कैप्शन, सत्येंद्र महतो
"उस दिन पार्टी में किसी ने दे दिया, हम हल्का सा पी लिए तो सर चक्कर देने लगा. काम छोड़कर चले आए. हम डॉक्टर के पास नहीं जा रहे थे, लेकिन फिर ये कांड हो गया तो मां रोने लगी, तब डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर बोले कि एकाध महीने में आंखों से थोड़ा-बहुत दिखने लगेगा."
सत्येंद्र महतो बिहार में छपरा के बहरौली गांव के हैं. उनकी आंखें आम इंसानों की तरह दिखती हैं, लेकिन ज़हरीली शराब की वजह से आंखों की रोशनी चली गई है.
सत्येंद्र 12 दिसंबर की शाम पड़ोस के एक गांव में एक जनेऊ (उपनयन) समारोह में काम करने गए थे.
वहां किसी ने शराब दी जिसे पीकर उनकी तबीयत बिगड़ गई और इधर सारण के कई इलाक़ों में ज़हरीली शराब ने मौत का तांडव मचा दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बहरौली में भी ज़हरीली शराब से कुछ लोगों की मौत हुई है.
''ये एक दिन पूरे देश को बिहार बना देंगे'', पीयूष गोयल ने वापस लिया ये बयान
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री पीयूष
गोयल ने बिहार को लेकर दिए बयान को वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य या
उसके लोगों का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था.
मंगलवार को पीयूष गोयल ने
राज्यसभा में राजद नेता मनोज झा के लिए कहा था कि अगर इनका बस चले तो ''ये एक दिन पूरे देश को बिहार बना देंगे''.
मनोज झा संसद में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे. उन्होंने कहा था कि सरकार
को गरीब और कॉरपोरेट हाउसेज को समान महत्व देना चाहिए.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खड़गे ने भी पीयूष गोयल के बयान का विरोध किया है.
इसके बाद गुरुवार को मनोज झा ने राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा था कि पीयूष गोयल ने बिहार के लोगों का अपमान किया है और उनको माफ़ी मांगनी चाहिए.
अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने अपना बयान वापस ले लिया है.
उन्होंने कहा, ''मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बिहार और बिहार के लोगों का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था. अगर इससे किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं उस बयान को तुरंत वापस लेता हूं. यह किसी दुर्भावना से बिल्कुल भी नहीं कहा गया था.''
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, उन्नाव रेप मामले में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई से
प्रतिक्रिया मांगी है.
कुलदीप सेंगर को उन्नाव
रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. ये मामला साल 2017 का है. उन पर
एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का आरोप था.
कुलदीप सेंगर ने कोर्ट से
अपनी बेटी की शादी के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत देने की अपील की थी. ये शादी
अगले साल आठ फरवरी को होनी है.
वीडियो कैप्शन, उन्नाव रेप केस: पीड़िता की बहन लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कोर्ट को बताया कि शादी की रस्में जनवरी से शुरू हो जाएंगी.
न्यायाधीश मुक्ता गुप्ता की अध्यक्षता में हाई कोर्ट की डिविज़न बेंच ने सीबीआई को नोटिस जारी किया है.
कोर्ट ने एजेंसी को कुलदीप सेंगर के बताए तथ्यों की जांच करने और स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई तक दायर करने के लिए कहा है.
वीडियो कैप्शन, उन्नाव रेप केस: बीजेपी नेता ने पार्टी विधायक पर क्या कहा?
मामले की सुनवाई अगले महीने 16 जनवरी को होगी.
दिल्ली कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दिसंबर 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सीबीआई कोर्ट ने भी उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.
अभियोजन पक्ष के अनुसार उन्नाव रेप पीड़िता का अपहरण किया गया था और फिर रेप के बाद 60 हज़ार रुपये में बेच दिया गया था.
रामानुजन: भारतीय गणितज्ञ अगर यूरोप में पैदा हुए होते तो...
इमेज स्रोत, Twitter/VPSecretariat
भारतीय गणितज्ञों में शायद सबसे ऊँचा स्थान रखने वाले श्रीनिवास रामानुजन को लोग कहीं न कहीं पूर्वी दर्शन, ख़ासकर भारतीय विचारों की एक फंतासी भरी दुनिया से जोड़ कर देखते हैं.
जो गणितज्ञ रामानुजन को याद करते हैं, वो भी इसी अंदाज़ में उनका ज़िक्र करते हैं.
हंगरी के गणितज्ञ पॉल इरोज़ पर दिलचस्प किताब 'द मैन हू लव्ड ओनली नंबर्स' लिखने वाले पॉल हॉफ़मैन लिखते हैं, "हार्डी और रामानुजन की साझेदारी जब तक चली, दोनों लोग विशुद्ध गणित की दुनिया को शीर्षासन कराते रहे. ये पूरब और पश्चिम का मेल था. आध्यात्म का औपचारिकता से मेल था और इसे रोकना मुश्किल था."
रामानुजन की जीवनी लिखने वाले रॉबर्ट कैनिगल ने अपनी किताब 'द मैन हू न्यू इन्फिनिटी' के पहले अध्याय में उस धार्मिक और सामाजिक परिवेश का ब्योरा दिया है जिसमें रामानुजन पले-बढ़े थे.
ज़ेलेंस्की का वॉशिंगटन दौरा: अमेरिका का एलान, यूक्रेन को मिलेगा पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम
इमेज स्रोत, Sipa USA/EPA-EFE/REX/Shutterstock
अमेरिका ने बुधवार को कहा है कि रूस की ओर से लगातार हो रहे हवाई हमलों से बचाव के लिए वो यूक्रेन को अपना आधुनिक पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम मुहैया कराएगा.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की वॉशिंगटन यात्रा में अमेरिका ने 1.85 बिलियन डॉलर की मदद का वादा किया है और पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम इसी सुरक्षा पैकेज का हिस्सा है.
फरवरी में रूस के हमले की शुरुआत के बाद से राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की ये पहली विदेश यात्रा है. कीएव के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है. वो अमेरिका पर लंबे समय से इसके लिए दबाव बना रहा था.
इमेज कैप्शन, अलास्का में तैनात पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की फ़ाइल फ़ोटो
अमेरिका के एलान को यूक्रेन के प्रति उसके समर्थन के मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, "आज की मदद में पहली बार पेट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को शामिल किया गया है. ये क्रूज़ मिसाइलों, कम दूरी तक मार करने वाली बैलस्टिक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को मार गिराने में सक्षम है. यूक्रेन को अब तक दिए गए एयर डिफेंस सिस्टम से ये उच्च क्षमता का है."
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, इस सुरक्षा पैकेज में एक पेट्रियट बैटरी शामिल है. ये एक कमांड सेंटर, आने वाले ख़तरों को भांपने के लिए रडार स्टेशन और मिसाइल लॉन्चर्स से लैस होगा. इसमें भारी मात्रा में गोलाबारूद, रॉकेट, मोर्टार सिस्टम और ग्रेनेड लॉन्चर्स शामिल है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पेट्रियट सिस्टम देने के अमेरिकी एलान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हमारा एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत होगा.
कुलदीप यादव को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर करने पर सवाल
इमेज स्रोत, Hagen Hopkins
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कुलदीप यादव को जगह नहीं मिल पाई है.
उनकी जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है.
भारत दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे है.
पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
भारत की इस बड़ी जीत के हीरो थे स्पिनर कुलदीप यादव.
पटना से LIVE: 'इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें', केंद्रीय मंत्री के इस बयान को कैसे देखते हैं बिहार के लोग, गांधी मैदान में आम लोगों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े
श्रद्धा वालकर मर्डर केस: आफ़ताब पूनावाला ने वापस ली अपनी जमानत याचिका
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आफ़ताब पूनावाला को पकड़कर ले जाती पुलिस
श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में अभियुक्त आफ़ताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है. आज
दिल्ली कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई होनी थी.
आफ़ताब पूनावाला कोर्ट
के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुए और जमानत याचिका वापस लेने की
इच्छा जताई. ये याचिका 15 दिसंबर को दायर की गई थी.
पूनावाला के वकील
एमएस ख़ान ने कोर्ट को बताया कि उनके और अभियुक्त के बीच गलतफहमी की वजह से जमानत
के लिए याचिका दायर की गई थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी ने कहा, ''जमानत याचिका वापस लेने के कारण इसे खारिज किया जाता है.''
श्रद्धा के पिता की वकील ने कहा, ''अभी चार्जशीट दायर नहीं की गई है लेकिन आफ़ताब की जमानत याचिका दायर हुई थी. आफ़ताब ने अपने वकील को जमानत याचिक दायर करने की अनुमति नहीं दी.''
''उनके वकील को पहले मानवता के साथ खड़ा होना चाहिए और उसके बाद एक अपराधी के साथ. हालांकि, आज उन्होंने याचिका वापस ले ली.''
वीडियो कैप्शन, श्रद्धा मर्डर केस: लिव-इन रिलेशन पर क्या कहना है कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां
दिल्ली के महरौली में रह रहे आफ़ताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करके लाश के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकने का आरोप है.
पुलिस के मुताबिक पूनावाला ने ये टुकड़े अपने घर के फ्रिज में रखे थे जिन्हें करीब दो महीने में धीरे-धीरे करके बाहर फेंका गया.
आफ़ताब पूनावाला के बयान के आधार पर पुलिस ने महरौली के जंगल से कई हड्डियां बरामद की थीं जिनकी डीएनए जांच में वो श्रद्धा वालकर के ही शव के टुकड़े साबित हुए हैं.
आफ़ताब पूनावाला ने इस समय न्यायिक हिरासत में हैं जिसे नौ दिसंबर को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था.
चीन में कोरोना के बढ़ते मामले: भारत के पक्ष में क्या है, किन बातों का ख़्याल रखना ज़रूरी
इमेज स्रोत, Getty Images
चीन में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामले के बीच भारत में भी इसकी चर्चा बीते दो-तीन दिनों से ज़ोरों पर है.
चीन में कोरोना संक्रमण अब तक की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ महीनों में वहां कोरोना वायरस से 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते हैं.
चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए संभावत: ओमिक्रॉन सबवेरिएंट BF.7 ज़िम्मेदार है.
स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी पर जयराम रमेश ने किया ट्वीट- क्रोनोलॉजी समझिए...
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता जयराम रमेश
भारत जोड़ो यात्रा में
कोरोना नियमों का ध्यान देने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर
कांग्रेस ने सवाल किया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस की यात्रा, स्वास्थ्य मंत्री
चिट्ठी और पीएम मोदी की समीक्षा बैठक के समय पर शंका जाहिर की है.
कांग्रेस के महासचिव
(संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''चीन में कोरोना के मामले
बढ़ाने वाले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट बीएफ.7 के चार मामले
गुजरात और ओडिशा में मिले. ये मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर
में पाए गए.''
उन्होंने कहा, ''स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र कल लिखा. पीएम आज स्थिति की
समीक्षा कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी. अब आप
क्रोनोलॉजी समझिए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया था.
उन्होंने कोविड नियमों का पालन ना करने की स्थिति में यात्रा को निलंबित करने की सलाह दी थी.
पत्र में लिखा था, ''राजस्थान के सांसदों पी.पी. चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने एक पत्र के ज़रिए 'भारत जोड़ो यात्रा' से फैल रही कोविड महामारी को लेकर चिंता व्यक्त की थी. उन्होंने कोविड से राजस्थान और देश को बचाने के संदर्भ में अनुरोध किया है.''
वीडियो कैप्शन, भारत जोड़ो यात्रा के रंग देखिए
लेकिन, कांग्रेस ने इस सलाह को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा था कि क्या पीएम ने गुजरात चुनाव में कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया था.
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना की स्थिति और देश की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी. आज पीएम मोदी भी दोपहर में एक समीक्षा बैठक करने वाले हैं.
केंद्र सरकार ने 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने को कहा तो कांग्रेस ने पूछा ये सवाल
इमेज स्रोत, Bharat Jodo@twitter
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनके नेतृत्व में जारी 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि ऐसा न होने की स्थिति में यात्रा स्थगित की जाए.
कांग्रेस पार्टी ने इस पर पलटवार करते हुए लिखा है कि क्या भारत सरकार को सिर्फ़ भारत जोड़ो यात्रा ही नज़र आ रही है.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि 'क्या इस तरह का पत्र राजस्थान में बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया को भेजा गया है क्योंकि वो 'जन आक्रोश यात्रा' निकाल रहे हैं. क्या इस तरह का पत्र कर्नाटक बीजेपी को भी भेजा गया है जो इसी तरह की यात्रा निकाल रही है."
कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक करेंगे पीएम मोदी
इमेज स्रोत, ANI
पीएम नरेंद्र मोदी देश में कोरोना
महामारी की स्थिति को लेकर आज दोपहर समीक्षा बैठक करेंगे.
चीन में कोरोना वायरस के
बढ़ते मामलों के बाद भारत में भी चिंताएं बढ़ गई हैं. वहीं, ब्राज़ील, जापान और अमेरिका
में भी कोविड-19 के मामले बढ़े हैं.
चीन में बढ़ते मामलों के
पीछे कोविड-19 के एक वेरिएंट ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट बीएफ़.7 को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है.
भारत में भी इस सबवेरिएंट
को चार मामले सामने आए हैं. दो मामले गुजरात और दो ओडिशा में मिले हैं.
ये मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर में पाए गए थे.
केंद्र सरकार ने कोरोना
वायरस को लेकर सभी राज्यों को दिशानिर्देश दिए हैं. वहीं, जीनोम
सिक्वेंसिंग तेज़ करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं.
बुधवार को केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें कोरोना महामारी
की स्थिति की समीक्षा की गई.
स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक
के बाद कहा था कि 'कोविड अभी ख़त्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित पक्षों को सर्तक
रहने और कड़ी निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए हैं. हम किसी भी स्थिति को संभालने
के लिए तैयार हैं.'
वहीं, भारत में दूसरे
देशों से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर रैंडम कोरोना टेस्ट करने का फ़ैसला
किया गया है.
इसके अलावा दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी
कोरोना की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बैठक बुलाई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
यूएनएससी में 74 साल बाद लाया गया म्यांमार को लेकर प्रस्ताव, भारत और चीन दिखे एक साथ
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा
परिषद में म्यांमार में हिंसा तुरंत ख़त्म करने के लिए लाए गए मसौदा प्रस्ताव से
भारत, चीन और रूस ने
दूरी बनाई है.
इस प्रस्ताव में म्यांमार
की सैन्य सरकार से राजनीतिक बंदियों को छोड़ने की मांग की गई है जिसमें
स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची का नाम भी शामिल है. म्यांमार के ख़िलाफ़ इस तरह का ये पहला मसौदा प्रस्ताव है.
इस महीने भारत 15 सदस्य देशों
वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य) की अध्यक्षता कर रहा है. बुधवार को सुरक्षा
परिषद में ये मसौदा प्रस्ताव लाया गया था.
इसके पक्ष में 12 सदस्य देशों ने
मतदान किया और एक भी देश इसके ख़िलाफ़ नहीं रहा. हालांकि, भारत, चीन और रूस ने इस
प्रस्ताव से दूरी बनाए रखी. उन्होंने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.
पिछले 74 सालों में
सुरक्षा परिषद में म्यांमार पर पहला प्रस्ताव है. इससे पहले 1948 में एक प्रस्ताव
लाया गया था. तब देश को ब्रिटेन से आज़ादी मिली थी और इसे बर्मा के नाम से जाना
जाता था.
इस मसौदा प्रस्ताव पर
भारत के पक्ष को लेकर संयुक्त राष्ट्र में देश की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, ''भारत का मानना है कि म्यांमार की जटिल स्थिति में "शांत
और धैर्यपूर्ण कूटनीति" के दृष्ठिकोण की ज़रूरत है.''
उन्होंने कहा कि लंबे समय
से चले आ रहे इस मसले को किसी और तरह से नहीं सुलझाया जा सकता. ये मसला देश में
शांति, स्थिरता, प्रगति और
लोकतांत्रिक शासन के लिए बाधा बना है.
हालांकि, कंबोज ने ज़ोर
देकर कहा कि भारत सभी पक्षों से दुश्मनी को तत्काल ख़त्म करने और लोकतंत्र की
बहाली के लिए तुरंत एक समावेशी राजनीतिक संवाद शुरू करने की अपील करता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कीर्ति आज़ाद ने पीएम मोदी के कपड़ों पर किया विवादित ट्वीट, भड़की बीजेपी
इमेज स्रोत, Vipin Kumar/Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, टीएमसी नेता कीर्ति आज़ाद
टीएमसी नेता कीर्ति आज़ाद की ओर से पीएम मोदी के कपड़ों पर टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.
बीजेपी नेता उनके ट्वीट को अपमानजनक बता रहे हैं.
मेघालय में कई परियोजनाओं
का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी ने रविवार को राजधानी शिलॉन्ग का दौरा किया था.
इस दौरान उन्होंने राज्य की स्थानीय पोशाक पहनी थी.
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने पीएम मोदी
की उन कपड़ों में तस्वीर के साथ एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का स्क्रीन शॉट भी डाला
जिसमें ये दिखाया गया था पीएम के कपड़े महिलाओं के हैं.
कीर्ति आज़ाद ने लिखा, ''न नर है न ही है
ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस ट्वीट पर बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए इसे मेघालय की संस्कृति का अपमान बताया है.
उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ''ये देखकर दुख होता है कि कैसे कीर्ति आज़ाद मेघालय की संस्कृति का अपमान कर रहे हैं और आदिवासी वेशभूषा का मज़ाक बना रहे हैं. टीएमसी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो उनके (कीर्ति आज़ाद) के विचारों से सहमत हैं. उनकी चुप्पी मौन समर्थन की तरह होगी और लोग उन्हें माफ़ नहीं करेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बीजेपी आदिवासी मोर्चा ने ट्वीट किया है कि 'ये हर तरह से अपमानजनक है. ये मेघालय की आदिवासी वेशभूषा है जिसे पहनकर पीएम मोदी जी ने सम्मान दिया है. कीर्ति आज़ाद के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए.'
बीजेपी के इन ट्वीट्स पर जवाब देते हुए कीर्ति आज़ाद ने दो ट्वीट किए.
एक में उन्होंने लिखा, ''अर्धनारीश्वर. हर हर महादेव''
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''मैंने वेशभूषा का अपमान नहीं किया था. मुझे ये पसंद है. मैं प्रधानमंत्री की फैशन को लेकर रुचि के बारे में बताने की कोशिश कर रहा था.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.