चार्ल्स शोभराज आज रात भी काठमांडू की जेल में रहेंगे, शुक्रवार तक टली रिहाई

नेपाल के प्रत्यर्पण विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि वो जानेमाने सिरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रखने की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं जिसके बाद अब उन्हें एक और दिन जेल में बिताना पड़ेगा.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and शुभम किशोर

  1. चार्ल्स शोभराज आज रात भी काठमांडू की जेल में रहेंगे, शुक्रवार तक टली रिहाई

    चार्ल्स शोभराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    नेपाल के प्रत्यर्पण विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा है कि वो सिरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रखने की व्यवस्था नहीं कर पाए हैं जिसके बाद अब उन्हें एक और दिन जेल में बिताना पड़ेगा.

    भारत और वियतनामी माता-पिता के बेटे चार्ल्स शोभराज फ़िलहाल नेपाल की एक जेल में हैं जहां से उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद डिपोर्ट किया जाना था.

    नेपाल सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और जस्टिस तिलक श्रेष्ठ की साझा बेंच ने बुधवार को चार्ल्स शोभराज को जेल से छोड़ने का आदेश दिया था.

    कोर्ट ने छोड़े जाने के 15 दिनों के अंदर उनके प्रत्यर्पण के आदेश दिए हैं.

    शोभराज के वकील गोपाल शिवकोटी चिंतन ने कहा है, "उन्हें जेल से छोड़ने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें प्रत्यर्पण विभाग को सौंप दिया गया है. लेकिन विभाग ने कहा उन्हें शोभराज को रखने की व्यवस्था करने के लिए अभी थोड़ा वक्त चाहिए इसलिए उन्हें एक और दिन जेल में ही रखने की गुज़ारिश की है."

    चार्ल्स शोभराज

    इमेज स्रोत, Getty Images

    'द सर्पेंट' और 'बिकनी किलर' जैसे उपनामों से प्रसिद्ध रहे चार्ल्स शोभराज साल 2003 से काठमांडू की एक जेल में बंद हैं. 1975 में नेपाल में दो अमेरिकी सैलानियों के हत्या के दोष में उन्हें उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी.

    2014 में उन्हें कनाडाई बैकपैकर की हत्या के लिए दूसरी बार नेपाल की एक कोर्ट ने उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई. नेपाल में उम्रक़ैद की सीमा 20 साल होती है.

    भेष बदलने में माहिर चार्ल्स शोभराज पर्यटकों और युवा महिलाओं को निशाना बनाते थे. चार्ल्स शोभराज पर भारत, थाईलैंड, नेपाल, तुर्की और ईरान में हत्या के 20 से ज़्यादा आरोप लगे. उन्हें सीरियल किलर कहा जाने लगा लेकिन अगस्त 2004 के पहले उन्हें ऐसे किसी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया.

  2. पीएम मोदी ने कहा- कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ, टेस्टिंग बढ़ाने के दिए आदेश

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी के हालात का जायज़ा लेने के लिए गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. चीन समेत दूसरे देशों में कोरोना बढ़ते मामलों के बीच पीएम ने ये बैठक बुलाई थी.

    पीएमओ की तरफ से जारी एक रिलीज़ में कहा गया, "पीएम ने कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी है. उन्होंने ज़ोर दिया कि कोविड अभी ख़त्म नहीं हुआ है और अधिकारियों से निगरानी बढ़ाने को कहा है, ख़ासतौर पर हवाई अड्डों पर."

    पीएम ने राज्यों से कहा है कि वो सुनिश्चित करें की अस्पताल, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट और स्वास्थ्य सेवा के जुड़े हुए लोग तैयार रहें.

    पीएम ने जीनोम सिक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं. राज्यों से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए ज़्यादा सैंपल देने को कहा गया है.

    पीएम ने लोगों से कोविड के अनुरूप बर्ताव करने के निर्देश दिए हैं. पीएम ने कहा कि प्रिकॉशन डोज़ के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना होगा, साथ ही दवाइयों की सप्लाई पर नज़र रखनी होगी.

    इससे पहले आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है लेकिन भारत में बीते एक साल में कोविड-19 के मामलों में कमी दर्ज की जाती रही है.

    उन्होंने कहा कि सरकार की नज़र चीन में बढ़ते मामलों पर भी है.

  3. ज़ेलेस्की का दौरा बताता है कि यूक्रेन और अमेरिका को शांति नहीं चाहिए- रूस

    ज़ेलेंस्की और बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के अमेरिकी दौरे को लेकर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया है कि अमेरिका उसके साथ अप्रत्यक्ष युद्ध छेड़ रहा है.

    अमेरिका में मौजूद रूसी राजदूत एनातोली एंटोनोव ने कहा है कि ये "उकसाने वाली कार्रवाई है" और इसके परिणाम भयंकर हो सकते हैं.

    एनातोली एंटोनोव ने रूसी सरकारी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि "रूस चाहता है कि लोग अपने कदम पर सोच-विचार करें लेकिन यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेन्स सिस्टम देने की ख़बर परेशान करने वाली है."

    वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव में कहा है कि ज़ेलेंस्की के अमेरिका दौरे के दौरान शांति की बात कहीं सुनने में नहीं आई. उन्होंने कहा कि ये इस बात का सबूत है कि अमेरिका रूस के साथ प्रॉक्सी युद्ध कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि "यूक्रेन का ये कदम रूस को अपने स्पेशल सैन्य अभियान के लक्ष्य को हासिल करने से रोक नहीं सकेगा."

    • अमेरिका पहुँचे ज़ेलेंस्की को आख़िर क्या हासिल हुआ?
    ज़ेलेंस्की और बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इधर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ख़ारोवा ने कहा, "वॉशिंगटन में यूक्रेनी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाक़ात ये बताती है कि न तो यूक्रेन और न ही अमेरिका शांति चाहता है. उनका इरादा जंग जारी रखने का है."

    इस साल फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार ज़ेलेंस्की ने अमेरिका का दौरान किया है. इस दौरान उन्होने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने मुलाक़ात की और अमेरिकी संसद को भी संबोधित किया.

    बाइडन ने इस मौक़ै पर यूक्रेन को 1.7 अरब डॉलर का नया राहत पैकेज देने की घोषणा की है जिसमें इसके साथ ही और 45 अरब डॉलर देने का भी वादा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी मज़बूती से यूक्रेन के साथ खड़ा है.

    पेट्रियट मिसाइल महंगे तो हैं ही, अधिक कारगर और प्रभावी भी हैं. व्हाइट हाउस का कहना है कि "रूस के बर्बर हमलों से अपने ज़रूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का बचाव करने में ये यूक्रेन की मदद करेंगे."

    • अमेरिकी पेट्रियट मिसाइल से यूक्रेन को सुकून पर मॉस्को में ख़तरे की घंटी
  4. डीएमके नेता ए राजा की 55 करोड़ की 'बेनामी' संपत्ति ईडी ने की 'ज़ब्त'

    A राजा

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने कहा है कि उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में डीएमके सांसद ए राजा की 45 एकड़ की ज़मीन को ज़ब्त कर लिया है. ई़डी के अनुसार ये 55 करोड़ की इस 'बेनामी' संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिग क़ानून के तहत अस्थायी तौर पर ज़ब्त किया गया है.

    एक बयान जारी कर ई़डी ने कहा है 2004 से 2007 के बीच जिस वक्त ए राजा पर्यावरण और वन मंत्री थे उस दौरान गुरुग्राम में एक रियल इस्टेट कंपनी को पर्यावरण क्लियरेंस देने के बदले ये ज़मीन एक कंपनी ने ख़रीदी थी. निदेशालय के अनुसार कथित तौर पर इस कंपनी का नाता ए राजा से है.

    ईडी ने कहा है कि ये ज़मीन ए राजा की एक "बेनामी कंपनी" के नाम पर है. बेनामी संपत्ति का मतलब होता है 'बिना नाम के' संपत्ति, इस तरह के मामले में संपत्ति का असली मालिक कोई और होता है लेकिन संपत्ति किसी और के नाम पर खरीदी गई होती है.

    बयान में ईडी ने कहा है कि "बीएसई इंडेक्स में लिस्टेड इस कंपनी को 2007 में ए राजा में पर्यावरण क्लियरेंस मिला था. इस बात का पता चला है कि इसी साल ए राजा ने अपने परिवार के सदस्यों और अपने क़रीबी दोस्त के नाम पर एक कंपनी बनाई थी. इसका एक ही मकसद था, इस गुनाह से मिल रहे फ़ायदे का इस्तेमाल करना."

    ईडी का कहना है कि "अस्तित्व में आने के बाद से ये कंपनी कभी भी किसी तरह के बिज़नेस में नहीं रही है और कंपनी को जो भी पैसा मिला वो रियल इस्टेट कंपनी से मिला है और उसका इस्तेमाल कोयंबटूर में ज़मीन खरीदने के लिए किया गया था."

  5. अफ़ग़ानिस्तान: यूनिवर्सिटी में बैन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही महिलाएं गिरफ़्तार

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, AFP

    तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में पांच महिलाओं को गिरफ़्तार किया है. वो महिलाओं के यूनिवर्सिटी में दाखिल होने पर लगे बैन का विरोध कर रही थीं.

    इसके अलावा तीन पत्रकारों को गिरफ़्तार किया गया है. तख़र प्रांत के भी विरोध प्रदर्शन होने की ख़बरें हैं.

    मंगलवार को एलान के बाद बैन तत्काल प्रभाव से सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर लागू कर दिया गया है. बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की.

    इससे पहले लड़कियों के सेकेंडरी स्कूलों में जाने पर रोक लगाई गई थी.

    शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जानकारों ने यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम और माहौल का मूल्यांकन किया है और "जब एक माकूल माहौल" तैयार नहीं हो जाता, लड़कियों के यूनिवर्सिटी जाने पर रोक लगी रहेगी.

  6. सीमा विवाद: कर्नाटक ने प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के दावों को ख़ारिज किया

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए
    बसवराज बोम्मई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कर्नाटक विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जो सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के सभी दावों को प्रभावी ढंग से ख़ारिज करता है.

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को दोनों विपक्षी दलों, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने पूरी तरह से समर्थन दिया था.

    प्रस्ताव में कहा गया है, "कर्नाटक की भूमि, जल, भाषा और कन्नडिगा के हितों से संबंधित मामलों पर कोई समझौता नहीं होगा. कर्नाटक के लोगों और सदस्यों (विधानसभा के) की भावनाएं इस विषय में एक हैं और हम सभी एकजुट होकर राज्य के हित में संवैधानिक और क़ानूनी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

    कर्नाटक ने हमेशा कहा है कि महाजन आयोग की रिपोर्ट के बाद सीमा विवाद एक बंद अध्याय है. इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन ने की थी.

    इसी तरह के प्रस्ताव पहले भी कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदनों द्वारा पारित किए जा चुके हैं.

    दोनों राज्यों के बीच बेलगाम में सीमा विवाद को लेकर कुछ दिनों पहले हिंसा हुई थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति गठित की है. समिति में दोनों राज्यों के मंत्री शामिल हैं.

  7. दिनभर पूरा दिन पूरी ख़बर मोहन लाल शर्मा और अंजुम शर्मा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में BF.7 वेरिएंट नहीं, लोग प्रिकॉशन डोज़ लें...

    केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के BF.7 वेरिएंट के मरीज़ फ़िलहाल नहीं है, लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं हैं लोकिन साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज़ ले.

    गुरुवार को केजरीवाल ने कहा, "सिर्फ़ 24 प्रतिशत लोगों ने प्रिकॉशन डोज़ ली है. लोगों से अपील है कि वो प्रिकॉशन डोज़ लें. हमारे पास 380 एंबुलेंस हैं, हमने और ऑर्डर दिया है. हम केंद्र की गाइडलाइन का इंतज़ार करेंगे. जब वो ऑर्डर देंगे हम उसे लागू करेंगे."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी आठ हज़ार कोविड बेड हैं, और 36 हज़ार बेड का लक्ष्य है, इसके अलावा 928 मिट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर करने की कैपेसिटी है.

    उन्होंने कहा, "दिल्ली में अभी एक भी केस वेरिएंट (BF.7) का नहीं है. इसलिए चिंता की ज़रूरत नहीं है. हम जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहे हैं. फ़िलहाल दिल्ली में XBB वेरिएंट के मामले आ रहे हैं."

  9. ज़ेलेंस्की की अमेरिकी कांग्रेस में स्पीच, क्यों याद आया चर्चिल का वो 81 बरस पुराना भाषण

    विंस्टन चर्चिल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    एक निर्मम युद्ध ने यूरोप को अपनी गिरफ़्त में ले रखा था. पड़ोसी देश एक दूसरे पर बम और गोलियां बरसा रहे थे, और ऐसा लग रहा था कि ये सिलसिला अंतहीन है.

    इसी जंग के बीच में एक बहुचर्चित नेता ने अटलांटिक महासागर पार का एक ख़तरनाक सफ़र किया था, ताकि वो अमेरिका के सबसे ताक़तवर नेताओं से सीधे अपील कर सके.

    ये बात दिसंबर 1941 की है. जब विंस्टन चर्चिल ने अमेरिकी संसद में खड़े होकर 30 मिनट तक वो भाषण दिया था, जिसे इतिहास में वॉशिंगटन आने वाले किसी विदेशी नेता का सबसे अहम दौरों में से एक माना जाता है.

    81 साल बाद, लगभग उसी तारीख़ के आस-पास, अमेरिकी संसद ने युद्ध के बीच में एक और चर्चित नेता का स्वागत किया है. वो हैं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की, जिनका देश पिछले 10 महीनों से रूस की बमबारी झेल रहा है.

  10. राजस्थान हाई कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील मामले में याचिका ख़ारिज की

    रॉबर्ट वाड्रा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दमाद रॉबर्ट वाड्रा की अपील को ख़ारिज कर दी जिसमें उन्होंने बीकानेर में उनसे जुड़ी एक कपंनी के लैंड डील से संबंधित एक केस को ख़ारिज करने की अपील की थी.

    हालांकि कोर्ट ने उनकी गिरफ़्तारी पर लगी रोक को दो हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया है ताकि वो उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकें.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वाड्रा पर बिकानेर में स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी द्वारा एक ज़मीन ख़रीदने के मामले जांच चल रही है.

    आरोप है कि ज़मीन एक मीडिएटर के ड्राइवर के नाम पर ख़रीदी गई थी, और इसके लिए वाड्रा के दिए चेक का इस्तेमाल किया गया था.

    ईडी ने 2018 में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा के ख़िलाफ़ समन जारी किया था. दोनों कथित तौर पर स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी एलएलपी में पार्टनर है. लेकिन दोनों में से कोई भी पेश नहीं हुआ. वो दोनों "डंडात्मक कार्रवाई न करने" और गिरफ़्तारी पर रोक की मांग लेकर हाईकोर्ट गए थे.

  11. कार्टून: 'अन डू' की सुविधा

    कार्टून

    नेताओं के अपने बयां वापस लेने पर आज का कार्टून.

  12. जैकलीन फर्नांडीस ने बहरीन जाने की अर्ज़ी वापस ली, कोर्ट ने कहा- केस अहम मोड़ पर है...

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    जैकलिन फर्नांडीस

    इमेज स्रोत, ANI

    अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने दिल्ली के एक कोर्ट से बहरीन जाने की अपनी याचिका वापस ले ली है. उन्होंने कोर्ट से 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की इजाज़त मांगी थी.

    जैकलीन फर्नांडीस के वकील प्रशांत पाटिल ने बीबीसी से कहा कि कोर्ट ने उनके ख़िलाफ़ कुछ नहीं कहा. हमने अपनी अर्ज़ी वापस ले ली है.

    उन्होंने कहा, "कोर्ट ने कहा कि केस अभी महत्वपूर्ण मोड़ पर है. कोर्ट ने पहले भी हमारी विदेश जाने की गुज़ारिश स्वीकार की थी."

    37 वर्षीय अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के ख़िलाफ़ मनी लॉड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है. ये एजेंसी वित्तीय अपराधों की तफ़्तीश करती है.

    जैकलीन फर्नांडीस पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं. उन पर सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ़्ट लेने और मनी लॉड्रिंग करने के आरोप लगे हैं.

  13. पंजाब, नशे और भगवंत मान पर सांसद हरसिमरत कौर ने क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, पंजाब, नशे और भगवंत मान पर सांसद हरसिमरत कौर ने क्या कहा?

    लोकसभा में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर करारा हमला बोला.

    उन्होंने कुछ साल पहले का वाक़या याद किया जब मान ने संसद में वीडियोग्राफ़ी की थी. वो भारत में नशे से जुड़ी समस्या के विषय पर बोल रही थीं.

  14. कोरोना को लेकर राज्यों को केंद्र का संदेश- अलर्ट रहें, पीएम मोदी ने की रिव्यू मीटिंग

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की.

    इस वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, गृह मंत्री अमित शाह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

    इस मीटिंग से पहले लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में कहा कि आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को देखते हुए राज्यों को अलर्ट रहने, मास्क पहनने के लिए जागरूकता अभियान, हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

    इमेज स्रोत, ANI

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर रैंडम आरटी-पीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है.

    उन्होंने कहा, "दूसरे देशों से आने वाले के का हमने आरटी-पीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है. हम महामारी से निपटने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

    मांडविया ने कहा कि "राज्य सुनिश्चित करें कि त्योहारों और नए साल के जश्न के दौरान लोग मास्क पहन रहे हैं, सैनेटाइज़र का इस्तेमाल कर रहे हैं और समाजिक दूरी का ख़्याल रख रहे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्थिति की समीक्षा की थी. इस बीच चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट का रैंडम आधार पर कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

    वहीं विदेश के मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग्ची ने कहा कि वो चीन की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं.

    इस बीच कुछ विपक्षी नेताओं और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने भारत-चीन के बीच उड़ान सेवाओं को बंद करने की मांग की है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं है.

  15. हवाई अड्डों पर विदेशियों की सैंपलिंग शुरू, सरकार ने की कोविड प्रोटोकल के पालन की अपील

    मनसुख

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन में फैल रहे कोरोना संक्रमण के बाद सारी दुनिया एक बार फिर अलर्ट पर है. चीन में इस बीएफ़.7 नाम का कोविड सब-वेरिएंट क़हर ढाता दिख रहा है. चीन की तरफ़ से भले है संक्रमण की असर को कमतर दिखाया जा रहा हो लेकिन वहां से आ रही तस्वीरें भयावह हैं.

    भारत में कल बीएफ़.7 सबवेरिएंट के कुछ मामले मिले हैं जिसके बाद से भारत सरकार की सक्रियता बढ़ गई है. एक बार भी पुरानी कोविड गाइडलाइन्स चर्चा शुरू हो गई है.

    इसी सिलसिले में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है लेकिन भारत में बीते एक साल में कोविड-19 के मामलों में कमी दर्ज की जाती रही है.

    उन्होंने कहा "मौजूदा वक्त में पूरे देश में रोज़ाना औसतन कोरोना के 153 मामले दर्ज हो रहे हैं, इसकी तुलना में पूरे विश्व में रोज़ाना क़रीब 5.87 लाख कोरोना के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं."

  16. भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर हुई बातचीत, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    सेना

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और चीन के बीच 20 दिसंबर को सैन्य स्तर की हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसका फ़ोकस पूर्वी लद्दाख में बचे हुए मुद्दे को सुलझाना था.

    समाचार एजेंसी पीटाआई के मुताबिक एक संयुक्त बयान में इसकी जानकारी दी गई.

    बयान में कहा गया कि बातचीत दोनों देशों के नेताओं की तय गई गाइडलाइन के अनुसार "खुलकर और विस्तार" से हुई.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "17वें राउंड की भारत-चीन कॉर्प्स कमांडर लेवल की मीटिंग चुशुल-मोल्डो सीमा पर चीनी इलाके के मीटिंग पॉइंट पर 20 दिसंबर में हुई."

    संयुक्त बयान

    इमेज स्रोत, MEA

    पूर्वी लद्दाख इलाके को सरकार वेस्टर्न सेक्टर कहती है.

    बयान में कहा गया, "इस बीच दोनों पक्ष वेस्टर्न सेक्टर में सुरक्षा और स्थायित्व बनाए रखने पर सहमत हुए."

    बयान में कहा गया दोनों देश सैन्य और राजनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनाई.

  17. चीन में कोरोना: श्मशान के बाहर लंबी क़तारें, कितने ख़राब हैं हालात?

    चीन में कोविड

    इमेज स्रोत, Kevin Frayer

    दुनिया में एक बार फिर तेज़ी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. खास कर चीन में जिस रफ़्तार से ये नया वायरस फ़ैल रहा है उस तरह का संक्रमण वहां इससे पहले नहीं देखा गया.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भारत में तीन नए मामले ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 के पाए गए हैं. ये वही वेरिएंट है जिसका संक्रमण चीन में अब तक की सबसे तेज़ रफ़्तार से बढ़ रहा है.

    चीन, अमेरिका, जापान , दक्षिण कोरिया और पेरिस में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की.

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि " कोविड अभी ख़त्म नहीं हुआ है. हमने सभी ज़रूरी अधिकारियो को अलर्ट रहने और सर्विलांस मज़बूत करने को कहा है."

  18. मनसुख मांडविया की चिट्ठी पर बोले राहुल गांधी- सच्चाई से ये लोग डर गए हैं...

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल पर ध्यान देने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी को लेकर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.

    राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में कहा, "ये यात्रा कश्मीर तक जाएगी. अब उन्होंने एक नया आइडिया निकाला है. मुझे चिट्ठी लिखी है कि कोविड आ रहा है. यात्रा बंद करो. अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बनाए जा रहे हैं."

    "मास्क पहनो, यात्रा बंद करो. कोविड फैल रहा है. ये सब बहाने हैं. हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं. ये सच्चाई है. यात्रा में हम सौ दिन से ज़्यादा चले हैं. इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सभी ने हिस्सा लिया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की तरफ आ रहा ये जनसैलाब, महंगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के ख़िलाफ़ है."

    "हम जनता का दर्द समझते हैं, तभी 500 रुपये का गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरी और मुफ़्त इलाज दे रहे हैं. आज देश के 100 में 42 युवा बेरोज़गार हैं. क्या 'हर घर बेरोज़गारी और गरीबी' ही आपका 'विकास' है?"

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इससे पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने स्वास्थ्य मंत्री चिट्ठी और पीएम मोदी की समीक्षा बैठक के समय पर शंका जाहिर करते हुए कहा था कि "चीन में कोरोना के मामले बढ़ाने वाले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट बीएफ.7 के चार मामले गुजरात और ओडिशा में मिले."

    "ये मामले जुलाई, सितंबर और नवंबर में पाए गए. स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र कल लिखा. पीएम आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी. अब आप क्रोनोलॉजी समझिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी.

    इस चिट्ठी में 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने कोविड नियमों का पालन ना करने की स्थिति में यात्रा को निलंबित करने की सलाह दी थी.

    इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है.

  19. यहाँ पड़ी हैं सैकड़ों लावारिस लाशें, भटक रहे परिवार

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: यहां पड़ी हैं सैकड़ों लावारिस लाशें, भटक रहे परिवार

    रूस के हमलों के बाद यूक्रेन कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. कुछ मोर्चे साफ़-साफ़ नज़र आते हैं, जबकि कुछ को सिर्फ़ महसूस किया जा सकता है.

    लोगों ने अपनों को इस जंग में खोया है, पर कई शव अब तक उनके परिवार को सुपुर्द नहीं किए गए है, क्योंकि उनकी शिनाख़्त ही नहीं हो पाई है.

  20. भारत के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की पारी 227 रन पर सिमटी

    भारत और बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN/AFP via Getty Images

    भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम पहली पारी में 227 रन पर ऑलआउट हो गई है.

    टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

    84 रन बनाने वाले मोमिनुल के अलावा कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका.

    भारत की ओर से उमेश यादव और आर आश्विन ने चार-चार विकेट लिए.

    भारत सिरीज़ में 1-0 से आगे चल रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त