1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़ का निधन

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीएसएफ के हीरो रिटायर्ड नाइक भैरों सिंह राठौड़, जो लोंगेवाला पोस्ट अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध हुए और जिनका किरदार सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर' में निभाया था, सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया. वे 81 साल के थे.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे, अनंत प्रकाश and शुभम किशोर

  1. एलन मस्क ने ट्विटर यूज़र्स से पूछा, ‘मैं सीईओ रहूं या नहीं, आप बताएं...’

    अमेरिकी टेक व्यवसायी एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी टेक व्यवसायी एलन मस्क

    अमेरिकी टेक व्यवसायी एलन मस्क ने बीते रविवार ट्विटर यूज़र्स से पूछा है कि उन्हें ट्विटर का प्रमुख बने रहना चाहिए या नहीं.

    एलन मस्क ने कुछ हफ़्ते पहले 44 अरब डॉलर की डील में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को ख़रीदा है. इसके बाद से उनकी ओर से ट्विटर में बदलाव किए जा रहे हैं.

    इनमें भारी संख्या में कर्मचारियों को निकालने के साथ ही साथ ट्विटर की नीतियों और बिज़नेस में भी बदलाव लाया जाना शामिल है.

    एलन मस्क ट्विटर के साथ-साथ टेसला और स्पेसएक्स के भी प्रमुख हैं. और मस्क के ट्विटर ख़रीदने के बाद टेसला की शेयर क़ीमतों में गिरावट देखी गयी है.

    मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है – ‘क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से हट जाना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा’

    अब तक एलन मस्क के इस ट्वीट के पोल में एक करोड़ लोग अपना मत दे चुके हैं.

    इससे पहले ट्विटर ने दूसरी सोशल मीडिया साइट्स के प्रमोशन को ट्विटर पर प्रतिबंधित कर दिया है. इसमें फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और मास्टोडॉन शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. नीतीश कुमार से बीजेपी ने पूछा, 'खजुरबानी में मुआवज़ा दिया तो सारण में क्यों नहीं'

    सुशील कुमार मोदी, बीजेपी सांसद

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी

    बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने ज़हरीली शराब के मुद्दे पर नीतीश कुमार और उनकी सरकार को आड़े हाथों लिया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बीजेपी सारण ज़हरीली शराब हादसे में मरने वालों के परिवारों को मुआवज़ा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी.

    उन्होंने कहा, “मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, साल 2018 में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर मौत की वजह शराब हुई तो मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने ज़हरीली शराब की वजह से मरने वालों को चार लाख रुपये का मुआवज़ा देने का एलान किया था. खजुरबानी में ज़हरीली शराब पीकर मरने वालों के परिवारों को मुआवज़ा दिया गया था तो फिर सारण में क्यों नहीं?”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बता दें कि नीतीश कुमार ने दो दिन पहले कहा है कि शराब पीकर मरने वालों को (परिवारों) किसी तरह का मुआवज़ा नहीं दिया जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीजेपी नीतीश कुमार को इसी मुद्दे पर घेर रही है.

    सुशील कुमार मोदी ने यहां तक कहा है, “एक्साइज़ और प्रोवीज़न एक्ट के मुताबिक़, नीतीश कुमार सरकार को सारण ज़हरीली शराब त्रासदी के पीड़ितों को मुआवज़ा देना होगा. और बीजेपी इन परिवारों के लिए किसी भी हद तक जाएगी.”

  3. जब मायूस एमबापे को सांत्वना देने ख़ुद मैदान में आए फ्रांस के राष्ट्रपति

    एमबापे

    इमेज स्रोत, Reuters

    रविवार रात क़तर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच दिल थाम देने वाला मुकाबला रहा.

    अर्जेंटीना ने ये मैच 4-2 पेनल्टी शूटआउट से जीता.

    लेकिन 80 मिनट तक एकतरफ़ा दिख रहे मैच में फ्रांस के स्टार स्टाइकर किलियन एमबापे ने दो मिनट में दो गोल करके गेम पलट दिया.

    पहला गोल 80वें मिनट में पेनल्टी शूट और दूसरा गोल 81 मिनट पर हुआ. इसके बाद 118वें मिनट पर तीसरा गोल भी एमबापे ने किया.

    लेकिन एमबापे की ये हैट्रिक भी फ्रांस को इस बार विश्व चैंपियन नहीं बना सकी.

    जीत के बाद जब अर्जेटीना की टीम जीत से झूम रही तो एमबापे मायूस होकर मैदान पर ही बैठ गए.

    उन्हें साहस और सांत्वना देने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ख़ुद मैदान पर आए और एमबापे की पीठ थपथपाई लेकिन एमबापे शांत खड़े रहे.

    इसके बाद मैक्रों ने उन्हें गले लगाया और सर सहला कर कुछ कहते रहे लेकिन एमबापे मायूसी में खड़े रहे.

    एमबापे को सांत्वना देता मैक्रों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग फ्रांस और एमबापे के प्रदर्शन की तारीफ़ कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मैक्रों के मैदान पर आने से पहले अर्जेंटीना के कीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ एमबापे का हाथ थामे उन्हें सांत्वना देते नज़र आए.

    फ़ुल-टाइम और एक्स्ट्रा मिनट में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए और मुकाबला बराबरी का रहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    छोड़िए X पोस्ट, 3

    पोस्ट X समाप्त, 3

    अर्जेंटीना की ओर से दो गोल लियोनल मेसी और एक गोल एंजेल डी मारिया ने किया.

    ऐसा लग रहा था कि विश्व कप फ़ाइनल फ्रांस की ओर सिर्फ़ एमबापे ही खेल रहे हों, इस मुकाबले में ना फ्रांस की ओऱ से ओलिवियर जिरार्ड चले और ना ही चुआमेनी और ग्रिज़मैन.

    एमबापे ने इस विश्वकप में 8 गोल किए और उन्हें टूर्नामेंट का गोल्डन बूट अवॉर्ड दिया गया.

    जब ये अवार्ड लेने एमबापे मंच पर पहुंचे तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज़ में विश्व विजेता की ट्रॉफ़ी को देखा और आगे बढ़ गए.

  4. चीन में इस ठंड के दौरान आएगी कोरोना की तीन लहर- स्वास्थ्य अधिकारी का दावा

    कोरोना, चीन

    इमेज स्रोत, EPA

    चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि इस ठंड के दौरान चीन में कोविड-19 की लहर लाएगी और उनमें से पहली लहर अभी आ चुकी है.

    इस महीने की शुरुआत से, जब से चीन ने अपनी कड़ी कोविड नीतियों में ढील दी है तब से देश में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं.

    हालिया आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि प्रतिदिन सामने आने वाले सक्रिय मामलों में अपेक्षाकृत थोड़ी कमी ज़रूर आई है. लेकिन ये भी माना जा रहा है कि सामने आने वाले संक्रमण के मामले कम हैं क्योंकि देश में टेस्टिंग कम हो रही है.

    रविवार को जारी हुए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ चीन में 2097 नए केस सामने आए हैं.

    एपिडेमियोलॉजिस्ट वू ज़ुन्यो ने कहा है कि उनका मानना ​​है कि संक्रमण में आया उछाल जनवरी के मध्य तक चलेगा, जबकि दूसरी लहर 21 जनवरी से शुरू होने वाली लूनर न्यू ईयर के कारण होगी. इस दौरान सप्ताह भर में बड़े पैमाने पर लोग यात्रा करते हैं, लाखों लोग इस दौरान दोस्त-परिवार वालों के साथ छुट्टियों पर जाते है.

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने शनिवार को एक कॉन्फ़्रेंस में कहा कि वर्तमान टीकाकरण ने कई स्तरों पर संक्रमण को रोकने का काम किया है और इसके परिणामस्वरूप गंभीर मामलों की संख्या में कमी आई है.

    चीन का कहना है कि उसकी 90% से अधिक आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण किया जा चुका है. हालांकि, 80 और उससे अधिक उम्र के आधे से भी कम लोगों को टीके की तीन ख़ुराक़ें मिली हैं. जबकि बुज़ुर्ग लोगों में कोविड के गंभीर लक्षण होने की संभावना अधिक होती है.

  5. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 18 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • फ़ीफ़ा विश्व कप: बेहद रोमांचक मुक़ाबले में फ़्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा कर अर्जेंटीना बना विश्व विजेता, 36 साल का इंतेज़ार हुआ ख़त्म
    • फ़्रांस के स्ट्राइकर किलियन एमबापे की हैट्रिक भी फ़्रांस को नहीं दिला सकी जीत की ट्रॉफ़ी
    • भारत और बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन है.
    • ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर पर पोल करके पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए, उन्होंने कहा- जो नतीजा होगा वही करूंगा.
    • इस ठंड में चीन में तीन कोविड-19 की लहर लाएगी और उनमें से पहली लहर अभी आ चुकी है- चीनी स्वास्थ्य अधिकारी