1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला के हीरो भैरों सिंह राठौड़ का निधन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीएसएफ के हीरो रिटायर्ड नाइक भैरों सिंह राठौड़, जो लोंगेवाला पोस्ट अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध हुए और जिनका किरदार सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर' में निभाया था, सोमवार को जोधपुर में निधन हो गया. वे 81 साल के थे.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे, अनंत प्रकाश and शुभम किशोर
अर्जेंटीना की जीत पर पेले ने कहा, डिएगो अब मुस्कुरा रहे होंगे
इमेज स्रोत, Getty Images
फु़टबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक पेले ने अर्जेंटीना को विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि डिएगो माराडोना अब मुस्कुरा रहे होंगे.
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पेले ने लिखा, "आज फ़ुटबॉल
फिर अपनी कहानी बता रहा है, हमेशा की तरह, रोमांचक तरीके से, मेसी ने अपना पहला विश्व
कप जीता है, और जिस तरह से वो आगे बढ़ रहे थे, वो इसके हकदार थे."
"मेरे दोस्त एमबापे
ने फ़ाइनल में चार गोल दागे. खेल के भविष्य को देखना किसी तोहफ़े जैसा है. और मैं मरोक्कों
को उनके शानदार कैंपेन पर बधाई देने से पीछे नहीं हटना चाहता. अफ्रीका को चमकते
देखना शानदार है. बधाई अर्जेंटीना. डिएगो यकीनन अब मुस्कुरा रहे होंगे."
इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट Instagram समाप्त
1977 में खेल से रिटायरमेंट लेने वाले पेले, आज भी दुनिया के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक हैं.
पेले तीन फ़ुटबॉल विश्व कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे हैं.
ऐसा करने वाले वो दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. अपने करियर में 1363 मैच खेलने वाले पेले ने रिकॉर्ड 1281 गोल किए.
क़तर में वर्ल्ड कप के दौरान अरब और इस्लाम को लेकर क्या हुआ?
इमेज स्रोत, Getty Images
क़तर में आयोजित फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप अर्जेंटीना की जीत के साथ ही ख़त्म हो गया. अर्जेंटीना तीसरी बार चैम्पियन बना और लियोनेल मेसी की सबसे बड़ी भूमिका रही.
अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप जीता था. इस बार का वर्ल्ड कप जैसा हुआ, वैसा पहले कभी नहीं हुआ, ऐसा जानकार मानते हैं.
यह पहली बार था कि वर्ल्ड कप का आयोजन एक मुस्लिम देश में हुआ. क़तर ने इस आयोजन को अरब और इस्लामिक टच देने के लिए लंबा सफ़र तय किया. क़तर ने फ़ीफ़ा के आयोजन के लिए 220 अरब डॉलर का निवेश किया था.
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी जब वर्ल्ड कप उठाने जा रहे थे तभी क़तर के शासक शेख़ तामिन बिन हमाद अल-थानी ने उनके कंधे पर एक ब्लैक कपड़ा डाल दिया. यह अरब के पुरुषों का पारंपरिक चोगा होता है.
थाईलैंड में जंगी जहाज़ डूबा, 31 नौसैनिक लापता
इमेज स्रोत, Twitter/@prroyalthainavy
थाईलैंड की नौसेना का कहना है कि उनके एक जंगी जहाज़ के डूब जाने
के बाद 31 नाविक अभी भी लापता हैं.
100 क्रू वाला एचटीएमएस सूखोथाई एक तूफ़ान में
फंस गया था, रविवार को इसके पावर कंट्रोल में पानी भर गया और ये डूब गया. सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने क्रू के 75 लोगों को
बचा लिया है, लेकिन 31 लोग लापता हैं.
नौसेना के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "12
घंटे
के ज़्यादा का समय हो गया है लेकिन हम तलाश जारी रखेंगे."
वायुसेना की मदद से पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलता रहा. नौसेना
ने हादसे की वजह समझने के लिए जांच शुरू कर दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
नौसेना के प्रवक्ता एडमिरल पॉगक्रॉन्क मोनथार्डपलिन ने बीबीसी से कहा, "ऐसा हमारे इतिहास में शायद कभी नहीं हुआ, ख़ासतौर पर ऐसे जहाज़ के साथ जो एक्टिव था और इस्तेमाल में था."
अधिकारियों का कहना है कि जहाज़ में पानी भर जाने के कारण उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया. बिजली गुल हो गई और क्रू ने उसपर कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन रविवार को स्थानीय समयानुसार 23.30 बजे वो डूब गया.
जहाज़ जब तूफ़ान में फंसा तब ये प्राचुप खीरी खान प्रांत में बंग सफ़ान से 32 किमी पूर्व में एक गश्त पर था. अपने ट्विटर आकाउंट पर थाई नौसेना ने राहत कार्य की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मेसी को पहनाई गई काली पोशाक क्या है जिसकी चर्चा हो रही है
इमेज स्रोत, Getty Images
रविवार की रात लियोनेल मेसी और उनके चाहने वालों का वो सपना सच हुआ जिसका इंतज़ार कई दशकों से किया जा रहा था.
36 सालों के लंबे इंतजार के बाद अर्जेंटीना ने एक बार फिर फुटबॉल के मैदान पर अपनी बादशाहत कायम की. इससे पहले अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था.
अर्जेंटीना की जीत के बाद कई मिनटों तक कैमरा लगातार लियोनेल मेसी को ही फ़ॉलो करता रहा. उनके चेहरे के भावों को देखकर कुछ लोगों की आंखों में आंसू आए तो कुछ लोग जश्न में झूमने लगे. जीत के नायक मेसी एक के बाद एक खिलाड़ियों को गले लगाते हुए दिखाई दिए.
जीत के बाद मेसी ने दो बार स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए मंच पर क़दम रखा जिसमें से एक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल-जवाब कर रहे हैं.
बिहार विधानसभा के सत्र के आख़िरी दिन छपरा जहरीली शराब कांड पर जमकर हंगामा
इमेज स्रोत, ANI
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन छपरा ज़हरीली शराब
कांड को लेकर जमकर हंगामा हुआ.
बीजेपी ने विधानसभा में ज़बरदस्त विरोध जताया.
बढ़ते हंगामे को
देखकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए टाल दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
11 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा को सदन के पटल पर बयान देने का मौका दिया गया.
उन्होंने छपरा में ज़हरीली शराब से हुई मौत के मामलों की न्यायिक जांच कराने की मांग की साथ ही मृतकों के मुआवज़े की बात कही.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस दौरान जहरीली शराब कांड को लेकर शोर और हंगामा बढ़ता रहा और स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
बिहार के सारण ज़िले में बीते मंगलवार शाम कथित रूप से ज़हरीली शराब पीने की वजह से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी है.
वर्ल्ड कप: धड़कनें बढ़ाने वाला फ़ाइनल, मेसी की अर्जेंटीना के हाथ ट्रॉफ़ी, एमबापे की टीम के हिस्से मायूसी
इमेज स्रोत, PA Media
ये एक सपने की जीत है. फ़ुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब सच कर दिखाया.
ये वो सपना था जिसे लिए मेसी बार-बार वर्ल्ड कप खेलने उतरे लेकिन रविवार की रात उनके पास इसे सच करने का 'आखिरी मौका' था. आखिरकार मेहनत और किस्मत के मेल ने बरसों से संजोया ख्वाब पूरा कर दिया और मेसी के हाथों में वर्ल्ड कप आ गया.
अर्जेंटीना ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता है. इसके पहले अर्जेंटीना ने 1986 और 1978 में फ़ुटबॉल के मैदान पर बादशाहत कायम की थी.
लेकिन, ये मैच सिर्फ़ अर्जेंटीना के लिए याद नहीं किया जाएगा.
वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के बधाई संदेश पर क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति एलबर्टो
फ़र्नांडेज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अर्जेंटीना की जीत पर दी गई
बधाई का जवाब दिया है.
फ़र्नांडेज़ ने ट्वीट किया, "आपका और भारत के उन तमाम लोगों का शुक्रिया जो लोग हमारी इस खुशी
में शामिल हो रहे हैं."
अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा था, "ये एक बेहद यादगार और रोमांचक फ़ुटबॉल मैच था, अर्जेंटीना को विश्व विजेता
बनने की बधाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेला, लाखों भारतीय फ़ैन अर्जेंटीना
और मेसी की इस शानदार जीत से बेहद खुश हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रविवार रात क़तर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच हुए मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से पेनल्टी शूटआउट में विश्व विजेता का ख़िताब जीत लिया. 36 साल बाद अर्जेंटीना फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप चैंपियन बना है.
वर्ल्ड कप: मेसी के नाम फ़ाइनल की रात, एमबापे और ग़ज़ब का रोमांच रहेगा याद
इमेज स्रोत, PA Media
लियोनेल मेसी फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के क़रीब पहुंचे. थोड़ा झुके और बहुत अहिस्ता से ट्रॉफ़ी को चूम लिया.
और जब वर्ल्ड कप हाथ में आया तो बोले, "मैं इसे बहुत शिद्दत से चाहता था. मुझे लग रहा था कि गॉड मुझे ये देंगे. ये मेरा लम्हा है."
क़तर के लुसैल स्टेडियम में रविवार को जो कहानी लिखी गई, वो किसी 'परी कथा' जैसी मालूम होती है. लेकिन सिर्फ़ मेसी के लिए नहीं.
दिल में कोई मुराद लिए इस कहानी के प्लॉट में दाख़िल हुए हर किरदार के हिस्से कामयाबी, शोहरत और ख़ुशियां आईं. किसी के हिस्से थोड़ी ज़्यादा तो किसी के हिस्से थोड़ी कम.
वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की जीत पर क्या बोले शाहरुख ख़ान, अभिषेक बच्चन, सुष्मिता सेन
इमेज स्रोत, Getty Images
अर्जेंटीना
ने रविवार की शाम क़तर के लुसैल स्टेडियम में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप का ख़िताब
अपने नाम कर लिया.
भारत में पीएम मोदी से लेकर शाहरुख ख़ान और मनीष मल्होत्रा समेत अलग-अलग क्षेत्रों की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.
शाहरुख
ख़ान ने ट्वीट करके लिखा है, "हम सबसे बेहतरीन वर्ल्ड कप फाइनल्स में से एक फाइनल के दौर में जी रहे हैं. मुझे
याद है कि मैं अपनी माँ के साथ छोटी सी टीवी पर वर्ल्ड कप देखा करता था. अब मेरे
बच्चों के साथ भी यही हो रहा है. मेसी टैलेंट, मेहनत और सपनों में विश्वास कराने
के लिए आपका शुक्रिया..."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
सुष्मिता सेन ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा है, "आख़िरकार...क्या बेहतरीन वर्ल्डकप फाइनल रहा. अर्जेंटीना आपको बधाई, लियोनल मैसी आप पर गर्व है. क्या शानदार अंदाज़ में वर्ल्डकप पूरा किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अर्जुन रामपाल ने लिखा है कि 'सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ने विश्वकप की अपनी दौड़ सबसे बेहतरीन फाइनल मुकाबले में पूरी की.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
अभिषेक बच्चन ने लिखा है, 'क्या बेहतरीन विश्वकप फाइनल है! अर्जेंटीना को बधाई.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति सेठ ने लिखा है कि उन्होंने आज तक इतना बेहतरीन बर्थडे नहीं मनाया और ये वैश्विक स्तर पर मनाया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
मनीष मल्होत्रा ने लिखा है कि 'ऐतिहासिक मैच, ये मेरा पहला वर्ल्डकप अनुभव है और काफ़ी यादगार रहेगा. विश्वकप शुरू होने से पहले मैं काफ़ी कम जानता था. और वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद मैं बहुत कुछ जानता हूं.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 6
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने इसे सबसे बेहतरीन फुटबॉल मैच बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 7
चीन: तीन माह में कोरोना की तीन लहर की आशंका, शंघाई के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश
इमेज स्रोत, AFP
चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि चीन में सर्दी के मौजूदा सीज़न के दौरान कोरोना की तीन लहर आ सकती है. देश अभी इनमें से पहली लहर का सामना कर रहा है.
महामारी विशेषज्ञ वू ज़ुन्यो ने कहा है कि संक्रमण में हो रही ताज़ा बढ़ोतरी जनवरी के मध्य तक चलेगी. उनके अनुसार, दूसरी लहर के जनवरी अंत में आने की आशंका है.
दूसरी लहर 21 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह भर के चीनी नव वर्ष समारोह के आसपास शुरू हो सकती है. असल में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए देश में आमतौर पर लाखों लोग इस समय यात्रा करते हैं.
डॉक्टर वू ने कहा कि संक्रमण में तीसरी वृद्धि फ़रवरी अंत से मार्च के मध्य तक होने की आशंका है क्योंकि छुट्टी बिताने के बाद लोग काम पर लौट आएंगे.
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित
इमेज स्रोत, @HARISHRAWATCMUK
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना संक्रमित हो गए हैं. सीएम सुक्खू की रविवार देश शाम को
रिपोर्ट आई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव
पाए गए हैं.
सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं और सोमवार
को उन्हें शिमला लौटना था लेकिन अब वह तीन दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटीन
रहेंगे. माना जा रहा है कि इससे हिमाचल
प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में देरी हो सकती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोमवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी थी.
समाचार एजेसी पीटीआई के मुताबिक़ सीएम के प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री से मिलने से पहले ज़रूरी नियमित जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाए गए थे."
इससे पहले 16 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 40 विधायकों समेंत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे.
हिमाचल प्रदेश में अदानी के दो सीमेंट प्लांट बंद, क्या है वजह
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, अदानी समूह के मालिक गौतम अदानी
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद अदानी समूह के दो सीमेंट प्लांट बंद हो गए हैं. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की दरें बढ़ गयी हैं.
हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमर उजाला के साथविशेष बातचीतमें इसकी वजह बयां की है.
उन्होंने कहा, "ये मामला क़ानून व्यवस्था से जुड़ा है. फ़ैक्ट्री यूनियन और अदानी समूह के बीच विवाद है. सरकार चाहती है कि समझौता हो जाए, लेकिन न यूनियन का नुक़सान हो और न फ़ैक्ट्री का, लेकिन एक बात साफ़ कर दूं कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करने ही होंगे. ऐसा क़तई न हो कि पंजाब में सीमेंट सस्ते में बिके और हिमाचल में मंहगा.'
इस इंटरव्यू में सुक्खू ने ये भी बताया है कि उनकी सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को वापस लाने के लिए क्या कोशिशें करने जा रही है.
महाराष्ट्र से सीमा विवाद के बीच बेलगावी में कर्नाटक विधानसभा का दस दिनों का सत्र शुरू
इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र से सीमा विवाद के बीच कर्नाटक विधानसभा का शीतकालीन सत्र बेलगावी शहर में सोमवार से शुरू हुआ. दस दिनों तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र के लिए बेलगावी शहर में सुरक्षा व्यवस्था के सख़्त इंतज़ाम किए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र से सीमा विवाद और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पूरा शहर छावनी जैसा लगने लगा है.
इमेज स्रोत, ANI
बेलगावी स्थित विधानसभा की इमारत जिसे 'सुवर्ण विधान सौधा' भी कहते हैं, में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है. शहर में कानून और व्यवस्था की देखरेख के लिए लगभग 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनमें छह एसपी, 11 एडिश्नल एसपी, 43 डिप्टी एसपी, 95 इंस्पेक्टर और 241 सब-इंस्पेक्टरों की तैनाती शामिल है.
शहर के वैक्सीन डिपो ग्राउंड में भी बड़ी संख्या में पुलिस वालों को तैनात किया गया है जहां 'मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति' बेलगावी को महाराष्ट्र में विलय करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
महाराष्ट्र के कुछ नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी जिनमें महाराष्ट्र के सांसद धैर्यशील माने ने बेलगावी के ज़िला प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी थी लेकिन ज़िला प्रशासन ने उनके आने पर ये कहते हुए पाबंदी लगा दी है कि उनके आने से कानून और व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है.
मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति के अलावा बेलगावी में किसान संगठन भी अपनी मांगे मंगवाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा का चुनाव चार महीनों के भीतर होना है और मौजूदा विधानसभा का ये आख़िरी सत्र है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव जैसे तमाम कलाकारों को मौका देने वाले से मिलिए
इमेज स्रोत, Mukesh Chabra
इमेज कैप्शन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ मुकेश छाबड़ा
हर दशक में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में बदलाव आते हैं. ऐसा ही एक बड़ा बदलाव पिछले दशक में आया, जब हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को कई प्रतिभाशाली कलाकार मिले.
इन कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा, हुमा क़ुरैशी, फ़ातिमा सना शेख़, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार सिंह, श्रेया धन्वन्तरी जैसे नाम शामिल हैं.
क्या आप जानते हैं कि इन कलाकारों को किसने ढूंढा और फ़िल्मों में इन्हें किसने मौका दिया? ये हैं कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा. बीबीसी से ख़ास बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने अपने सफ़र को साझा किया.
क्या होती है कास्टिंग?
एक फ़िल्म की कहानी या पटकथा में कई किरदार होते हैं, उसके लिए निर्देशक और कहानी के नज़रिए के अनुसार कलाकारों को चुनना और कहानी में पिरोना होता है. ऐसा इसलिए कि कहानी कहने के लिए निर्देशक को कलाकारों की ज़रूरत होती है.
बिहार: बेगूसराय में 13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन पुल ढहा
....में
Author, विष्णु नारायण
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
बिहार के बेगूसराय ज़िले में एक निर्माणाधीन पुल रविवार को ढह गया. अभी इस पुल का औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हो पाया था.
हालांकि कुछ दिनों से छोटी गाड़ियाँ जैसे टेम्पू-कार, मोटरसाइकिल चालक और पैदल चलने वाले लोग इस पुल का आवाजाही के लिए इस्तेमाल ज़रूर कर रहे थे.
यह निर्माणाधीन पुल ज़िले के साहेबपुर कमाल विधानसभा और ब्लॉक में स्थित है.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
बूढ़ी गंडक पर निर्माणाधीन इस पुल की लम्बाई 206 मीटर है और इसके निर्माण का कुल बजट 13 करोड़ रुपये था.
पुल के दो और तीन नंबर के बीच के पाए रविवार को नदी में गिर पड़े.
यह पुल बेगूसराय को खगड़िया ज़िले से जोड़ने के लिए बन रहा था.
इमेज स्रोत, VISHNU NARAYAN
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पुल के ढहने से पहले ही इस तरह की शिकायतें की थीं कि पुल के निर्माण में दोयम दर्जे का मैटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन किसी ने नहीं सुनी.
तीन दिन पहले स्थानीय विधायक सतानंद शंभू उर्फ़ ललन यादव ने पुल में दरार के संदर्भ में सम्बंधित विभाग को पत्र लिखा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
LIVE: दिल्ली में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, रामलीला मैदान से बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली
दिल्ली में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन. रामलीला मैदान से बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
कर्नाटक: सावरकर की पोर्ट्रेट पर विवाद, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पूछा- किनके पोस्टर लगाए जाएं, दाऊद इब्राहिम के?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बेलगावी में कर्नाटक विधानसभा की इमारत 'सुवर्ण विधान सौधा' में विनायक दामोदर सावरकर की पोर्ट्रेट के अनावरण को लेकर विवाद छिड़ गया है.
कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध किया और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल और अन्य नेताओं के पोर्ट्रेट लगाए जाने की मांग की.
हालांकि सिद्धारमैया ने बाद में मीडिया से कहा, "ये कोई विरोध नहीं है. हमारी मांग है कि सभी राष्ट्रीय नेताओं और समाज सुधारकों के पोर्ट्रेट कर्नाटक विधानसभा हॉल में लगाए जाएं. स्पीकर ने एकतरफ़ तरीके से विधानसभा में वीर सावरकर का पोर्ट्रेट लगाने का फ़ैसला किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "मैं किसी का पोर्ट्रेट लगाए जाने के ख़िलाफ़ नहीं हूं. सरकार क़ानून और व्यवस्था जैसे वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है."
कांग्रेस के इस विरोध को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकते हैं लेकिन वीर सावरकर एक स्वतंत्रता सेनानी थे. सिद्धारमैया से ये पूछा जाना चाहिए कि वहां किनके पोस्टर लगाए जाएं, दाऊद इब्राहिम के?"
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. वे स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका और बलिदान को लेकर बात करते रहते हैं लेकिन वो कांग्रेस और ये कांग्रेस एक नहीं हैं. हमारे सामने अब एक डुप्लिकेट कांग्रेस है."
कर्नाटक विधानसभा का साल एक सत्र बेलगावी स्थित 'सुवर्ण विधान सौधा' में आयोजित किया जाता है.
हरियाणा: मेवात के नूह में ट्रक से टकराई स्कूल बस
इमेज स्रोत, ANI
हरियाणा के
नूंह में सोमवार सुबह स्कूल बस से एक ट्रक की टक्कर होने की ख़बरें आ रही हैं.
समाचार
एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, इस मामले में कुछ बच्चे घायल हुए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वर्ल्ड कप: मेसी के नाम फ़ाइनल की रात, एमबापे और ग़ज़ब का रोमांच रहेगा याद
इमेज स्रोत, PA Media
लियोनेल मेसी फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के क़रीब पहुंचे. थोड़ा झुके और बहुत अहिस्ता से ट्रॉफ़ी को चूम लिया.
और जब वर्ल्ड कप हाथ में आया तो बोले, "मैं इसे बहुत शिद्दत से चाहता था. मुझे लग रहा था कि गॉड मुझे ये देंगे. ये मेरा लम्हा है."
क़तर के लुसैल स्टेडियम में रविवार को जो कहानी लिखी गई, वो किसी 'परी कथा' जैसी मालूम होती है. लेकिन सिर्फ़ मेसी के लिए नहीं.
दिल में कोई मुराद लिए इस कहानी के प्लॉट में दाख़िल हुए हर किरदार के हिस्से कामयाबी, शोहरत और ख़ुशियां आईं. किसी के हिस्से थोड़ी ज़्यादा तो किसी के हिस्से थोड़ी कम.
पुतिन यूक्रेन से लड़ते रूसी सैनिकों के लिए भेजेंगे संगीतकार
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस ने कहा
है कि वह यूक्रेन से लड़ रहे अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोर्चे पर संगीतकारों
और गायकों को भेजेगा.
रूसी रक्षा
मंत्रालय ने ये भी कहा है कि वह फ़्रंट-लाइन क्रिएटिव ब्रिगेड बनाएगी जिसमें सर्कस
में काम करने वाले भी शामिल होंगे.
ब्रितानी
रक्षा मंत्रालय ने बीते रविवार अपनी इंटेलिजेंस अपडेट में ये ब्रिगेड बनाए जाने का
ज़िक्र किया है.
इससे पहले
ब्रितानी रक्षा अधिकारियों ने कहा था कि रूसी सुरक्षाकर्मियों में मनोबल का कम होना
एक बड़ा जोख़िम है.
ब्रिटेन ने
कहा है कि ‘लोगों से अपने संगीत वाद्य यंत्रों को सेना को
दान करने के लिए कहा गयाहै और ऐतिहासिक रूप से सैन्य संगीत को सैन्य
टुकड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.
रूसी
न्यूज़ समूह आरबीसी के मुताबिक़, पुतिन की हालिया रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत भर्ती
हुए नए सैनिक इस ब्रिगेड में शामिल होंगे.