मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हराकर वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में पहुंचा
मोरक्को अरब दुनिया और अफ़्रीका का पहला देश है जो फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and दिलनवाज़ पाशा
मध्य प्रदेश: बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे की मौत
....में
Author, सलमान रावी
पदनाम, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, ANI
मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले में एक बोरवेल में 80 घंटे से फँसे आठ साल
के बच्चे तन्मय साहू की मौत हो गई है.
अदनैर थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार सोनी ने बच्चे की मौत
की पुष्टि की है.
बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मांडवी इलाक़े में बोरवेल में लड़के के गिरने के बाद से स्थानीय पुलिस, अग्निशमन कर्मी, होमगार्ड और डिज़ास्टर रिस्पॉन्स
की टीम सुबह से ही बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थीं. सुबह क़रीब 5.30 बजे बचाव टीम समानांतर गड्ढा खोदकर लड़के तक पहुंच सकी.”
उन्होंने कहा कि जब तक बचाव टीम बच्चे
तक पहुँची तब तक वह बच्चा अचेत हो चुका था.
जब बच्चे को लेकर बैतूल अस्पताल पहुंचे
तो उसे मृत घोषित कर दिया गया.
राज्य के मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान नेतन्मय के परिजनों को चार लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया
है.
इस घटना पर शोक जताते हुए उन्होंने लिखा है, “अत्यंत दुखद है कि बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में
गिरे नन्हे तन्मय को प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह
वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.“
“दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं
को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण
मध्यप्रदेश परिवार के साथ है. राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जायेगी. ईश्वर
दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें विनम्र श्रद्धांजलि.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बीते चार दिनों से राहत बचाव कर्मी बोरवेल के एक समांतर गढ्ढा खोद कर टनल बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें इसमें काफ़ी वक़्त लग गया.
होमगार्ड्स कमांडेंट एस आर आजमी ने मीडिया को बताया कि सतह के नीचे चट्टानी परतों के कारण बचाव अभियान और सुरंग की खुदाई में देरी हुई.
भारत में होने वाले G-20 समिट में क्या पुतिन आएंगे, जयशंकर ने दिया जबाव
इमेज स्रोत, EPA
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जी-20 की अध्यक्षता मिलने और
इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने को लेकर कहा है कि आज
के पोलराइज (बँटे हुए) समय मे सबका साथ और सबका विश्वास बनाए रखना आसान नहीं है.
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जी20 की ज़िम्मेदारी इस साल भारत को मिली है और सबको लेकर चलना है.
न्यूज़ चैनल आज तक के शो में एस. जयशंकर ये सवाल पूछा गया भारत में जी 20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति
वल्दिमीर पुतिन क्या आएँगे?
इस सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, “भविष्य तो भविष्य होता है लेकिन बाली में भी एक
समय था जब सबको (लीडर्स) के एक कमरे में रखना मुश्किल लग रहा था. भारत और भी कुछ
देश इस काम में लगे थे कि कैसे इंडोनेशिया को इतना सपोर्ट दें कि उनकी अध्यक्षता सफल
रहे. सफलता का पैमाना ये था कि जी 20 के सभी नेता आएं और सभी एक कमरे में बैठें और
हम ऐसा कर भी पाए लेकिन किस स्तर तक कर पाए वो एक अलग बात है.''
"आगे देखते हैं, जैसा
कि मैंने कहा था कि अगर दुनिया की स्थिति देखी जाए तो तनाव है, विवाद है. ऐसे में
भारत की ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है. लेकिन क्या होगा अभी कहना सही नहीं है.”
“दुनिया हमें सुनती
है. सभी ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की क्योंकि उन्होंने सभी देशों को साथ में लिया, उन पर सबका विश्वास था. इसका प्रभाव हमारी अध्यक्षता पर होगा.”
इमेज स्रोत, Reuters
बाली में नवंबर में हुए जी 20 सम्मेलन में पुतिन शामिल नहीं हुए थे, उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने रूस का प्रतिनिधित्व किया था.
रूस के साथ रिश्तों को लेकर भारत दबाव झेलता रहा है और यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे विवाद में भारत को तटस्थ रहना चाहिए?
इस सवाल पर जयशंकर कहते हैं, “हमने भारतीयों का पक्ष लिया है. हमें देखना पड़ा कि हमारे लोगों के लिए बेहतर क्या है.जब युद्ध शुरू हुआ तो स्वभाविक था कि रूस और पश्चिमी देश एक दूसरे के खिलाफ़ थे, लेकिन कुछ देश जिसमें हम भी हैं उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये युद्ध ख़त्म हो कर डायलॉग शुरू होना चाहिए. ताकि दुनिया के हालात बेहतर हों, तेल के दाम कम हो, अनाज के दाम कर हों, दुनिया में 200 देश हैं और कई देश यही चाहते हैं. ”
इन महिलाओं को सुनिए जिन्होंने सिंगल रहने की राह चुनी
दिल्ली: कांग्रेस के दो पार्षद पहले 'आप' में शामिल हुए फिर देर रात हुआ नया ड्रामा
इमेज स्रोत, Durgesh Pathak/Twitter
शुक्रवार शाम से लेकर देर रात तक दिल्ली कांग्रेस और दिल्ली आम आदमी पार्टी में बड़ी खींचतान देखी गई.
दिल्ली में हाल में संपन्न हुए एमसीडी चुनावों के बाद दिल्ली कांग्रेस के दो पार्षद समेत कुछ और नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया था.
हालांकि देर रात हुए ड्रामे के बाद इनमें से कुछ- दिल्ली कांग्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष अली मेहदी, मुस्तफ़ाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद चौधरी और नेहरू विहार से ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी ने कहा कि उनसे ग़लती हुई अब वो वापस कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
अली मेहदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल पर एक के बाद एक कई वीडियो जारी कर राहुल गांधी से माफी मांगी और कहा कि वो, जावेद चौधरी (नाज़िया ख़ातून के पति) और अलीम अंसारी हमेशा "कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे."
वीडियो में अली मेहदी ने कहा "मुझसे ग़लती हुई है जिसके लिए मैं हाथ जोड़ कर राहुल गांधी से, प्रियंका गांधी से, सभी क्षेत्रवासियों से और कांग्रेस से माफ़ी मांगता हूं."
उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस का कार्यकर्ता बने रहना चाहते हैं, उन्हें किसी पद को लालसा नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
साथ ही उन्होंने मुस्तफ़ाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष जावेद चौधरी और नेहरू विहार से ब्लॉक अध्यक्ष अलीम अंसारी (जो कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और कुछ वोटों से चुनाव में हार गए थे) के साथ भी एक वीडियो डाला.
इसमें वो कह रहे हैं कि उन्हें "आम आदमी पार्टी की तरफ से अप्रोच किया गया था और मुस्तफ़ाबाद विधानसभा के विकास के हित को देखते हुए हमसे बड़ी ग़लती हुई थी. लेकिन हम कांग्रेस पार्टी में रहेंगे."
उन्होंने दावा किया कि सबीला बेग़म भी वापस कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी कहा है कि कांग्रेस के टिकट पर मुस्तफ़ाबाद से जीते पार्षद आम आदमी पार्टी छोड़ कर एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
इमरान प्रतापगढ़ी ने शुक्रवार रात को एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वो जावेद चौधरी, अलीम अंसारी का स्वागत करते दिखे. वीडियो में उन्होंने कहा, "केजरीवाल के लोग इन्हें बरगला कर साथ रखना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके क्योंकि इन्हें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है."
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि "कांग्रेस के टिकट पर पर मुस्तफ़ाबाद से जीते पार्षद फिर से वापस कांग्रेस में लौट आए हैं. उन्हें धोखा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कराई गई थी लेकिन महज़ चंद घंटे में उन्होंने अपनी भूल सुधार ली और और फिर से कांग्रेस का हिस्सा बन गए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इससे पहले शुक्रवार शाम को दिल्ली आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो जारी किया जिसमें दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहदी, जावेद चौधरी, अलीम अंसारी, मुस्तफ़ाबाद से नव निर्वाचित पार्षद सबीला बेग़म और ब्रजपुरी के काउंसिलर नाज़िया ख़ातून के साथ दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक का एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो में दावा किया गया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया है.
वीडियो में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली को सुंदर बनाने की अपील से प्रभावित हो इन लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का फ़ैसला लिया है.
इससे संबंधित एक तस्वीर दुर्गेश पाठक ने भी ट्वीट की और लिखा कि उन्होंने केदरीवाल की नीतियों से प्रभावित हो कर उन्होंने अन्य साथियों के लाथ मिलकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए म्युनिसिपल चुनावों में 15 साल से सत्ता में रही बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
आम आदमी पार्टी को 250 वॉर्डों में से 134 में जीत मिली थी, वहीं बीजेपी को 104 में और कांग्रेस को केवल 9 वार्डों में जीत हासिल हुई थी.
लेकिन इसके तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर अपने नेताओं को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया. दूसरी तरफ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर अपने नेताओं को बहकाने का आरोप लगाया.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 09 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें -
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल के सभी 40 विधायकों ने प्रदेश के अगले सीएम के चुनाव का फ़ैसला पार्टी हाई कमान पर छोड़ने का फ़ैसला किया है.
गुजरात के गांधीनगर में आज नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बीजेपी विधायकों की अहम बैठक होगी.
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देना किसी मुल्क का हक़ नहीं हैं, पाकिस्तान पर दुनिया का दबाव होना ज़रूरी है.
केरल के गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि समान आचार संहिता से किसी भी धर्म की परंपरा का उल्लंघन नहीं होगा, बल्कि ये लोगों को न्याय देने में मदद करेगा.
रूस में सरकार के जानेमाने आलोचक इल्या यासिन को देश की सेना के बारे में 'फर्जी ख़बर' फैलाने के आरोप में साढ़े आठ साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है.
हाल में दिवालिया हुई क्रिप्टो कंपनी एफ़टीएक्स के मालिक सैम बैंकमेन फ्रायड ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वो नई कंपनी खोल सकेंगे और उन लोगों को पैसा चुका सकेंगे जिनके पैसे एफ़टीएक्स में डूब गए थे.
फ़ीफ़ा विश्व कप में कल हुए क्वार्टर फ़ाइनल के एक मैच में अर्जेन्टीना ने नीदरलैंड्स का 4-3 से हराया. वहीं क्रोएशिया ने ब्राज़ील को 4-2 से हराया.