मोरक्को ने रचा इतिहास, पुर्तगाल को हराकर वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में पहुंचा
मोरक्को अरब दुनिया और अफ़्रीका का पहला देश है जो फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचा है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and दिलनवाज़ पाशा
चुनाव में कामयाबी के बाद क्या बोलीं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा
वीडियो कैप्शन, चुनाव में कामयाबी के बाद क्या बोलीं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही हैं. इस अवसर पर उन्होंने अपने पति रवींद्र जडेजा की भी तारीफ़ की.
उन्होंने कहा कि इस पूरे सफ़र में उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया और हर समय मोटिवेट करते रहे.
वहीं दूसरी ओर गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है और कहा है कि गुजरात में बीजेपी ने इतिहास रचने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि इस जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं.
पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं
भारत की चर्चित एथलीट पीटी उषा को शनिवार को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष चुन लिया गया है. 58 वर्षीय उषा ने एशियन गेम्स में कई बार गोल्ड मेडल जीता है और 1984 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में वो 400 मीटर बाधा दौड़ में चौथे नंबर पर रही थीं.
उषा को निर्विरोध भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एल नागेश्वर राव की देखरेख में इस पद के लिए चुनाव हुआ है. भारतीय ओलंपिक संघ कई गुटों में बंटा था और पीटी उषा के चुनाव के बाद ये माना जा रहा है कि गुटबाज़ी समाप्त होगी.
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने कहा था कि आईओए में अगर इस महीने के अंत तक चुनाव नहीं हुए तो उसे निलंबित किया जा सकता है. पिछले महीने ही उषा का इस पद के लिए चुना जाना लगभग तय हो गया था क्योंकि इस पद की दौड़ में वो एकमात्र उम्मीदवार थीं.
कोई भी उषा के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था. इसी साल जुलाई में ही भाजपा ने उषा को राज्यसभा भेजा है. पीटी उषा को आईओसी के चुनावों में भी बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में ही देखा जा रहा था.
चीन और सऊदी अरब की बढ़ती क़रीबी के मायने
वीडियो कैप्शन, क्या चीन और सऊदी अरब की नज़दीकियां बढ़ रही हैं?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सऊदी अरब की तीन दिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई सामरिक समझौतों पर दस्तख़त हुए हैं, जिनमें चीन की बड़ी टेक कंपनी ख़्वावे भी शामिल है.
शी जिनपिंग और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने निवेश के 34 समझौतों का एलान किया.
जिसमें हाइड्रोजन एनर्जी से हाउसिंग तक काफी कुछ शामिल है. चीन, सऊदी अरब का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है.
पिछले साल दोनों देशों के बीच सतासी अरब डॉलर्स से ज़्यादा का व्यापार हुआ. शी जिनपिंग ने आज राजधानी रियाद में गल्फ़ और अन्य अरब नेताओं से भी मुलाकात की है.
हैदराबाद में सगाई के दिन युवती को घर से अगवा किए जाने का मामला, कई गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, ANI
हैदराबाद के बाहरी इलाक़े आदिबटला में शुक्रवार को 50 से अधिक युवाओं के एक समूह ने सगाई के दिन 24 साल की एक लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया.
इस सनसनीखेज़ घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पीड़ित युवती डेंटिस्ट है.
चार कारों और एक ट्रक में आई युवाओं की भीड़ ने पीड़िता के परिवार पर हमला भी किया.
ये घटना रचाकोंडा थानाक्षेत्र की है. पुलिस ने शुक्रवार देर रात पीड़ित युवती को छुड़ा लिया.
पीड़ित परिवार ने नवीन के रेड्डी नाम के एक युवक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई है.
परिवार का आरोप है कि ये युवक पीड़िता से छेड़छाड़ करता था और उसका पीछा करता था.
पुलिस ने अभियुक्त और अन्य के ख़िलाफ़ अपहरण, हत्या की कोशिश और ज़बरदस्ती घर में घुसने का मुक़दमा दर्ज किया है और अभी तक 8 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है.
राचकोंडा के एडिशनल सीपी सुधीर बाबू ने बताया है कि 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुख्य आरोपी नवीन रेड्डी समेत अन्य फरार हैं.
शुक्रवार को घटना के दिन पीड़ित परिवार युवती की सगाई की तैयारी कर रहा था. घर के बगल के ही एक हॉल में सगाई कार्यक्रम होना था.
उससे कुछ घंटे पहले ही युवाओं की भीड़ ने घर पर हमला कर दिया और ज़बरदस्ती लड़की को उठाकर ले गए.
ईशान किशन का सुपर शो, सचिन, गेल, सहवाग, रोहित को छोड़ा पीछे
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय ओपनर ईशान किशन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के आखिरी मैच में ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की नुमाइश करते हुए सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया.
ईशान किशन ने अपनी तूफ़ानी पारी के दौरान बल्लेबाज़ी और स्ट्रोक प्ले का गज़ब क्लास दिखाया. दूसरे छोर पर उनके साथ बल्लेबाज़ी कर रहे वनडे के धुरंधर बल्लेबाज़ विराट कोहली भी उनके सामने फीके नज़र आ रहे थे.
ईशान किशन ने पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ों को बांधकर रख देने वाले बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की धार कुंद कर दी. उन्हें ईशान किशन के बल्ले से बरसते रनों को रोकने का कोई तरीका ही नहीं सूझ रहा था.
ईशान के 210 और विराट कोहली के 113 रनों की मदद से भारतीय टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाने में कामयाब रही.
ब्रेकिंग न्यूज़, गुजरात: भूपेंद्र पटेल को चुना गया बीजेपी विधायक दल का नेता, दूसरी बार बनेंगे सीएम
इमेज स्रोत, @Bhupendrapbjp
भूपेंद्र पटेल को गुजरात में बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.
भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
शनिवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक की थी. जिसके बाद भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया.
पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में पटेल को एकमत से नेता चुना गया.
इस बैठक में राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए.
भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपनी समूची कैबिनेट के साथ पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
अब उनके नेतृत्व में ही बीजेपी की नई सरकार का गठन होगा.
गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है.
पार्टी ने राज्य की कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है. पिछले साल सितंबर में गुजरात में बीजेपी ने अपनी पूरी सरकार को बदल दिया था.
तब पटेल को विजय रूपाणी की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था.
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे.
गुजरात के मुसलमानों ने भी बीजेपी को वोट दिया, कितना सही है ये दावा?
इमेज स्रोत, Hindustan Times/GettyImages
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद इस बात को लेकर दिलचस्प चर्चा हो रही है कि पार्टी ने उन इलाक़ों में कैसे जीत दर्ज की जहाँ अच्छी-ख़ासी मुसलमान आबादी है.
बीजेपी ने उन इलाकों में भी प्रदर्शन बेहतर किया है जहाँ मुसलमानों की आबादी 20-30 प्रतिशत है, जबकि पार्टी ने इन चुनावों में भी किसी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया था.
राज्य में पार्टी के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने बीबीसी से बातचीत में दावा किया कि उनकी पार्टी को ट्रिपल तलाक ख़त्म करने और यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा उठाने की वजह से बड़ी तादाद में मुसलमानों को वोट मिले हैं.
इन चुनाव में कांग्रेस ने छह और आम आदमी पार्टी ने चार मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट दिया था.
भारत ने बांग्लादेश को दी 410 रन की चुनौती, ईशान किशन ने 210 और विराट कोहली ने 113 रन बनाए
इमेज स्रोत, ANI
ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश के सामने तीसरे वनडे में जीत के लिए 410 रन की चुनौती दी है.
चटगांव में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाज़ी का न्योता दिया था.
ओपनर शिखर धवन सिर्फ़ तीन रन बना सके लेकिन दूसरे ओपनर ईशान किशन और विराट कोहली ने पिच का भरपूर फायदा उठाया.
इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 190 गेंदों में 290 रन की साझेदारी की
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ईशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रन बनाए. ये वनडे में उनका पहला दोहरा शतक है.
उन्होंने वनडे में सबसे तेज़ दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया. ईशान किशन ने 24 चौके और 10 छक्के जमाए.
विराट कोहली ने भी वनडे में शतकों का सूखा खत्म कर दिया. उन्होंने 91 गेंदों में 113 रन बनाए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने 11 चौके और दो छक्के जमाए. भारतीय बल्लेबाजों में वाशिंगटन सुंदर ने 37 और अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए.
भारतीय टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए. आज के मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं.
उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं.
रवि किशन जनसंख्या नीति पर कांग्रेस को घेरने में क्यों होने लगे ट्रोल
इमेज स्रोत, AFP
इमेज कैप्शन, रवि किशन ने संसद में जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट बिल पेश किया
फ़िल्म अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन जनसंख्या नीति पर अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनसे सवाल किए जा रहे हैं. कई यूज़र उन्हें 'ट्रोल' भी कर रहे हैं.
रवि किशन ने ये बयान एक निजी समाचार चैनल के एक कार्यक्रम में दिया. उनसे पूछा गया था, "आप जनसंख्या नियंत्रण बिल ला रहे हैं और सोशल मीडिया पर सवाल पूछा जा रहा है कि आपके चार बच्चे हैं,"
इस पर उनका जवाब था कि अगर ये बिल कांग्रेस पहले लेकर आती तो वो 'रुक जाते और चार बच्चे नहीं पैदा करते.'
दरअसल, सासंद रवि किशन और निशिकांत दुबे ने जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाने के लिए प्राइवेट बिल पेश किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद विराट कोहली ने भी लगाई सेंचुरी
इमेज स्रोत, Aamir QURESHI / AFP
बांग्लादेश के चटगांव में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए कई रिकॉर्ड बना दिए हैं.
भारत की तरफ़ से इशान किशन ने 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. ये वनडे क्रिकेट इतहिास का सबसे तेज़ दोहरा शतक है.किशन 131 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, विराट कोहली ने भी इस मैच में अपना 44वां वनडे शतक जड़ दिया है. विराट ने तीन साल से अधिक समय बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया है.
विराट कोहली 85 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं. उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया है.
भारत ने 38.4 ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर 329 रन बना लिए हैं. विराट ने इससे पहले अगस्त 2019 में वनडे में शतक बनाया था.
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ भारत पहले ही 2-0 से हार गया है.
लेकिन अंतिम मैच में भारत के बल्लेबाज़ों ने फार्म में वापस लौट कर प्रसंशकों को कुछ राहत की सांस दी है. इस सीरीज़ में भारतीय बल्लेबाज़ अभी तक अपना प्रभाव छोड़ेने में नाकाम रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज़, ईशान किशन ने जड़ा वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक
इमेज स्रोत, ANI
भारत के सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ शानदार 210 रन बनाए.
ये उनका वनडे में पहला दोहरा शतक है. ईशान ने वनडे में सबसे तेज़ दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ईशान के पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा वनडे में दोहरा शतक बना चुके हैं.
ईशान ने अपनी तूफ़ानी पारी में 131 गेंदों का सामना किया. उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जड़े.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सुरक्षा परिषद में इस प्रस्ताव पर वोटिंग से बाहर क्यों रहा भारत
इमेज स्रोत, Getty Images
संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले देशों और संगठनों को मानवीय सहायता दिए जाने के लिए छूट से संबंधित सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत ने हिस्सा नहीं लिया है.
अमेरिका और आयरलैंड ने एक प्रस्ताव पेश किया किया जिसके मुताबिक़
प्रतिबंधित देशों और संगठनों को मानवीय सहायता की छूट देने का प्रावधान किया गया
है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ प्रस्ताव
पर वोटिंग के दौरान भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए कहा कि
प्रतिबंधित देश खासकर पड़ोसी देश इस प्रस्ताव से फंड इकट्ठा कर चरमपंथी संगठनों की
वित्तीय सहायता करते हैं और इससे प्रतंबिधित देशों को और लड़ाकों को तैयार करने में
मदद मिलेगी.
वर्तमान
में भारत की अध्यक्षता वाली 15 देशों की परिषद ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग की. शुक्रवार
को अमेरिका और आयरलैंड ने इस प्रस्ताव के ज़रिए कहा कि प्रतिबंधित देशों/संगठनों को भी मानवीय सहायता में छूट मिलनी चाहिए. अ
मेरिका ने ज़ोर देकर कहा कि इस
प्रस्ताव से "अनगिनत ज़िंदगियां बच पाएंगी."
भारत
को छोड़ कर सभी 14 देशों ने इस वोटिंग में भाग लियाऔर प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया.
प्रस्ताव
के मुताबिक़ समय पर मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पेमेंट फंड, वित्तीय स्रोत और
अन्य तरह की वित्तीय सहायता मिलती रहनी चाहिए भले ही काउंसिल ने देशों या संगठनों की संपत्ति
को फ्रीज़ कर दिया हो या प्रतिबंध लगाया हो लेकिन मानवीय सहायता उस प्रतिबंध से
परे होगी.
रूस ने पाकिस्तान को भारत वाला 'भाव' देने से किया इनकार
इमेज स्रोत, Getty Images
रूस जिस क़ीमत पर भारत को तेल निर्यात करता है, उस छूट के साथ पाकिस्तान को तेल बेचने से मना कर दिया है.
रूस ने इसकी वजह पहले की प्रतिबद्धता बताई है.
इकॉनमिक टाइम्सकी ख़बर के अनुसार, मॉस्को में दोनों मुल्कों की एक बैठक हुई थी जिस दौरान रूस ने पाकिस्तान को भारत वाली क़ीमत पर तेल देने से इनकार कर दिया.
अख़बार के अनुसार, पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक और पेट्रोलियम सचिव रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद महमूद के साथ एक प्रतिनिधिमंडल बैठक के लिए रूस गया हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़, बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ईशान किशन की शतकीय पारी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, ईशान किशन
बांग्लादेश के चिटगांव में खेले जा रहे तीसरे अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में ईशान किशन ने मेजबान टीम के ख़िलाफ़ शतकीय पारी खेली है.
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ ईशान किशन और शिखर धवन ने भारत की पारी की शुरुआत की थी लेकिन पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर मेहदी हसन मिराज़ ने शिखर धवन को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
जिसके बाद क्रिच पर विराट कोहली आए.
ईशान किशन उस वक़्त 11 रन बना कर खेल रहे थे और भारत का स्कोर 15 रनों पर था.
संभल कर खेलते हुए ईशान किशन ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 24वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने शनिवार को खेले जा रहे तीसरे अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था.
तीन मैचों की ये वनडे सिरीज बांग्लादेश ने पहले ही जीत ली है. बुधवार को मेजबान बांग्लादेश की टीम ने भारत को पांच रनों से हराकर सिरीज़ में 2-0 से अपराजेय बढ़त ले ली थी.
चिटगांव में खेले जा रहे आज के मैच के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं.
मोदी क्या नहीं जाएंगे रूस और पुतिन क्या नहीं आएंगे भारत, चर्चा गर्म
इमेज स्रोत, Mikhail Svetlov/Getty Images
भारतीय और विदेशी मीडिया में यह ख़बर सुर्खियों में है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक बैठक के लिए रूस नहीं जाएंगे.
पिछले साल पुतिन इस बैठक के लिए दिल्ली आए थे और इस साल पीएम मोदी को रूस जाना था. हालाँकि इसे लेकर रूस और भारत की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि संभव है कि भारतीय प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के साथ सालाना बैठक के लिए रूस ना जाएं.
समाचार एजेंसीरॉयटर्सके मुताबिक़ नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली सालाना बैठक इस साल नहीं होगी.
पंजाब: तरन तारन में संदिग्ध आरपीजी धमाका
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मई के महीने में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस यूनिट के मुख्यालय में आरपीजी से हमला किया गया था
पंजाब के तरन तारन ज़िले में शनिवार सुबह धमाके की रिपोर्ट है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, तरन तारन के एक पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया किया है.
अधिकारियों का कहना है कि सांझ केंद्र सेंटर पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक बजे रात के क़रीब आरपीजी से हमला किया.
ये जगह अमृतसर-बठिण्डा हाईवे पर सरहली पुलिस स्टेशन से लगी हुई है.
सांझ केंद्र में एफ़आईआर कॉपी, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं.
इससे पहले मई के महीने में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस यूनिट के मुख्यालय में आरपीजी से हमला किया गया था.
अर्जेंटीना-नीदरलैंड्स मैच की कवरेज के दौरान अमेरिकी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट की मौत
इमेज स्रोत, GrantWahl/Twitter
अमेरिकी फ़ुटबॉल जर्नलिस्ट ग्रैंट वाल की क़तर में चल
रहे वर्ल्ड कप की कवरेज के करते हुए मौत हो गई. शनिवार को अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच हुए मैच के
दौरान उन्हें ‘एक्यूट डिस्ट्रेस’ हुआ जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.
रॉयटर्स के मुताबिक़ अमेरिकी सॉकर
असोसिएशन ने ग्रैंट की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाल की मौत की ख़बर “ दिल तोड़ने वाली है.”
उनकी पत्नी ने भी प्रतिक्रिया
देते हुए ट्विटर पर कहा है कि वह ‘शॉक’ में हैं.
वाल अमेरिकी मैगज़ीन स्पोर्ट्स
इलस्ट्रेटेड के पत्रकार थे लेकिन उसके बाद
उन्होंने अपना सबस्टैक ऑनलाइन पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया. शुक्रवार को वह
नीदरलैंड-अर्जेंटीना मैच के बारे में फ़र्स्ट-हाफ़ तक ट्वीट कर रहे थे.
उनके एजेंट, टिम स्केनलन ने
रॉयटर्स को बताया कि क्वार्टर फ़ाइनल मैच में वाल को "एक्स्ट्रा मिनट की
शुरुआत में किसी तरह का अक्यूट डिस्ट्रेस हुआ."
स्केनलन ने कहा कि प्रेस बॉक्स में वाल को बचाने की कोशिश
की गई,इससे पहले कि उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंच
जा पाता उनकी मौत हो गई.
रियाद समिट: सऊदी अरब और चीन ने फ़लस्तीन, इस्लामोफोबिया और चरमपंथ पर क्या कहा...
इमेज स्रोत, EPA
रियाद में हुए अरब-चीन समिट
में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि अरब देशों और चीन के
बीच साझेदारी का एक नया पड़ाव शुरू होने जा रहा है.
क्राउन प्रिंस ने अरब नेताओं और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
के सामने कहा, "किंगडम अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए चीन के साथ सहयोग
बढ़ाने पर काम कर रहा है."
चीनी राष्ट्रपति शी
जिनपिंग ने कहा कि ये समिट "उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगा." साथ ही
उन्होंने चीनी-अरब पारस्परिक हितों की "व्यापक
सहयोग" की बात कही.
अरब देश और चीन के बीच हुई इस बैठक के बाद दोनो ही पक्षों
की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है.
इमेज स्रोत, EPA
राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्षेत्र की स्थिरता को बनाए रखने के महत्व को दोहराया. उन्होंने कहा कि चीन क्षेत्र में महत्वपूर्ण मामलों के "राजनीतिक समाधान" तक पहुंचने के अरब के प्रयासों का समर्थन करता है.
शी जिनपिंग ने ये भी कहा कि इस्लामोफ़ोबिया और चरमपंथ का कड़ाई से मुकाबला करना होगा और ‘आतंकवाद’ को एक धर्म विशेष से नहीं जोड़ा जा सकता.
इसके अलावा अरब देशों ने ज़ोर देकर कहा कि फ़लस्तीन मध्य-पूर्व का मुख्य मुद्दा है और रहेगा. जिसमें दोनों-देशों (इसराइल और फ़लस्तीन) की ओर से बेहतर और टीकाऊ समाधान निकालने की ज़रूरत है जिससे इसराइली कब्ज़े से फ़लस्तीन को बाहर निकाला जा सके. ये समाधान यूएन के रिजॉल्यूशन के मुताबिक़ होना चाहिए.
इस पर शी ने कहा कि "ऐतिहासिक अन्याय" जिसे फ़लस्तीनी लोगों ने सहा है "आगे नहीं बढ़ना चाहिए." चीन फलस्तीनी राज्य की स्थापना का समर्थन करता है.
भारत के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया
इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN/AFP via Getty Images
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने शनिवार को खेले जा रहे तीसरे अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है.
तीन मैचों की ये वनडे सिरीज बांग्लादेश ने पहले ही जीत ली है.
बुधवार को मेजबान बांग्लादेश की टीम ने भारत को पांच रनों से हराकर सिरीज़ में 2-0 से अपराजेय बढ़त ले ली थी.
चिटगांव में खेले जा रहे आज के मैच के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं.
समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, तस्कीन अहमद और यासिर अली को नसूम अहमद और नजमुल हुसैन की जगह पर लिए गए हैं.
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दीपक चाहर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हैं. आज के मैच में केएल राहुल के कंधे पर कप्तानी का भार है.
मैंडूस तूफ़ान चेन्नई पहुंचा, भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी
इमेज स्रोत, ANI
मैंडूस तूफ़ान तमिलनाडु के तटीय इलाक़ों को पार कर चेन्नई पहुंच चुका है. इस कारण यहां 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलीं, हालांकि अब ये तूफ़ान कमज़ोर हो रहा है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने
कहा कि चक्रवाती तूफान मैंडूस के लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ये चक्रवात अब कमज़ोर हो रहा है.
चेन्नई के मौसम विज्ञान विभाग के
अधिकारी एस बालचंद्रन ने कहा है, "यह उत्तर-पश्चिम दिशा
की ओर बढ़ रहा है, इसलिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में 55-65
किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी, जो शाम तक घटकर 30-40
किमी प्रति घंटे हो जाएंगी."
चक्रवात शुक्रवार रात
करीब 11.30 बजे शुरू हुआ और तमिलनाडु में महाबलीपुरम के तट से लगभग 1.30 बजे आगे बढ़ा, इस दौरान
हवा की गति इतनी तेज़ थी कि चेन्नई के चेंगलपट्टू और पड़ोसी इलाके में सैकड़ों
पेड़ उखड़ गए. एहतियातन चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.
चेन्नई में मैंडूस
चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है और कई इलाक़ों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा
रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
तमिलनाडु में चक्रवात के लैंडफॉल के बाद पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश में भी इसका असर दिख रहा है जहां बारिश तेज हो गई है. ये चक्रवात अब आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ रहा है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने चक्रवात को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
उन्होंने नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या ज़िलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और जहां जरूरत हो वहां राहत शिविर खोलने का निर्देश दिया है. जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि लोग उन क्षेत्रों में बाहर न निकलें जहां भारी बारिश की संभावना है.