प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'न्यूट्रल' लोगों पर किया तंज़, क्या बोले?

गुजरात, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां इन राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन पर बोले वहीं उन्होंने 'न्यूट्रल' लोगों पर तंज़ किया.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and अभिजीत श्रीवास्तव

  1. हिमाचल प्रदेश: बाग़ियों ने बढ़ाया बीजेपी-कांग्रेस का सिरदर्द

    HIMACHAL ELECTION BJP CONGRESS

    इमेज स्रोत, Pankaj Sharma/BBC

    कभी प्रधानमंत्री की बाग़ियों से चुनाव में बैठने की अपील, कभी केंद्रीय मंत्री का भावुक होकर आंसू बहाना, तो कहीं मंच पर स्थानीय नेताओं का अपना दर्द बयान करना और कहीं 'मुझे याद रखना' जैसे पोस्टर से सियासत करना. बाग़ियों को रिझाने वाले ऐसे तमाम पल पिछले एक महीने में हिमाचल की राजनीति में देखने को मिले.

    2022 विधानसभा चुनाव लंबे समय बाद ऐसा पहला चुनाव है जिसमें हिमाचल प्रदेश की राजनीति के बड़े नाम, बीजेपी के सबसे बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने हिस्सा नहीं लिया, वहीं कांग्रेस की तरफ़ से भी छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुखराम के ना होने से सियासी माहौल एकदम अलग था.

    असल में हिमाचल का ये चुनाव दोनों दलों की दूसरी पीढ़ी ने लड़ा. इनमें राष्ट्रीय स्तर के और प्रदेश के बड़े कई नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है. लेकिन चुनावी नतीजे से पहले कोई भी ज़ोर शोर से जीत का दावा नहीं कर रहा है.

    इसकी सबसे बड़ी वजह दोनों पार्टियों के बाग़ी उम्मीदवार हैं जिनकी ज़मीन पर मज़बूत पकड़ है. बीजेपी के 21 और कांग्रेस के क़रीब सात बाग़ी उम्मीदवार ऐसे हैं जो अपनी अपनी पार्टी का खेल बिगाड़ सकते हैं.

  2. गुजरात चुनाव: बीजेपी को सत्ता में बने रहने का भरोसा, आप को मजबूत शुरुआत की उम्मीद

    गुजरात चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    मोदी फ़ैक्टर के सहारे भारतीय जनता पार्टी को ये भरोसा है कि वो गुजरात की सत्ता में बरकरार रख पाएगी जबकि आम आदमी पार्टी को वहां मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रही है.

    दूसरी तरफ़, चुनाव प्रचार अभियान में अपेक्षाकृत कम सक्रिय दिखी कांग्रेस भी अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रही है. गुजरात में विधानसभा चुनावों की मतगणना का काम आठ बजे से शुरू हो जाएगा.

    मतगणना के लिए राज्य में 37 केंद्र बनाए गए हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    गुजरात के चीफ़ इलेक्टोरल ऑफ़िसर लपी भारती ने बताया कि 182 मतगणना पर्यवेक्षकों, 182 चुनाव अधिकारियों और 494 सहायक चुनाव अधिकारियों को मतगणना ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है.

    गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए- पहली और पांच दिसंबर.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण की वोटिंग के बाद गुजरात में 59.11 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि पहले चरण की वोटिंग में 63.14 फ़ीसदी वोट पड़े थे.

    वीडियो कैप्शन, बेसन की कहानी, जिसके बिना गुजरातियों का दिन नहीं गुजरता

    चुनाव बाद हुए सर्वेक्षणों में भारतीय जनता पार्टी को चुनावी जीत मिलने की संभावना जताई गई है.

    गुजरात की सत्ता में बीजेपी पिछले 27 साल से बरकरार है. प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

    साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी लेकिन इस बार माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाकर उसकी संभावनाओं को नुक़सान पहुंचाया है.

  3. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 07 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    -भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि संसद में विपक्षी पार्टियों को सरकार बोलने नहीं देती है.

    -दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बीजेपी पर पार्षदों की ख़रीद-फ़रोख़्त का आरोप लगाया है.

    -बांग्लादेश के साथ एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ में कुलदीप सेन, दीपक चाहर के बाद अब तीसरे मुक़ाबले से कप्तान रोहित शर्मा भी बाहर.

    -हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज.