साइबर हमले को लेकर एम्स का आया जवाब, डेटा रिस्टोर हुआ लेकिन...

कथित साइबर हमले को लेकर एम्स ने जानकारी दी है कि ई-हॉस्पिटल के सभी डेटा को रिस्टोर कर लिया गया है, और सभी नेटवर्क को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके बाद सभी सर्विस शुरू होंगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 28 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

आज की अहम ख़बरें-

  • फिल्म 'कश्मीर फ़ाइल्स' को इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल इंडिया के जूरी हेड ने बताया 'वल्गर प्रॉपगेंडा'.
  • दिल्ली एम्स अस्पताल का सर्वर एक सप्ताह से ठप, हैकरों ने मांगे 200 करोड़ रुपये.
  • श्रद्धा मर्डर केस में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद. अभियुक्त आफ़ताब पूनावाला को लेकर जा रही दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर हमला.
  • पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ सीज़फ़ायर ख़त्म किया, अपने चरमपंथियों को हमले करने के लिए कहा.
  • ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि चीन में विरोध प्रदर्शन लोगों की नाख़ुशी का सबूत हैं.