साइबर हमले को लेकर एम्स का आया जवाब, डेटा रिस्टोर हुआ लेकिन...

कथित साइबर हमले को लेकर एम्स ने जानकारी दी है कि ई-हॉस्पिटल के सभी डेटा को रिस्टोर कर लिया गया है, और सभी नेटवर्क को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके बाद सभी सर्विस शुरू होंगी.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. सूरत से LIVE: गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आख़िरी दिन, सूरत से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य

  2. हिना रब्बानी खर मिलीं अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री से

    हिना रब्बानी खार

    इमेज स्रोत, Foreign Office, Pakistan

    पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खर ने अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री से मुलाकात की है.

    हिना रब्बानी खर आज अफ़ग़ानिस्तान की यात्रा पर काबुल पहुंचीं, जहां उन्होंने अंतरिम अफ़गान सरकार के विदेश मामलों के मंत्री अमीर खान मुत्तकी से मुलाकात की है.

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि दोनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश, क्षेत्रीय संबंध, लोगों के पारस्परिक संबंध और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं पर चर्चा की.

  3. बिहार में नहीं थम रहा बीपीएससी से जुड़ा विवाद, अभ्यर्थियों ने सीएम आवास को घेरा

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    बीपीएससी

    बिहार में 67वीं बीपीएससी की परीक्षा से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

    8 मई को हुई प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक आउट के सामने आने के बाद परीक्षा का रद्द किया जाना और फिर दोबारा दो पालियों में परीक्षा कराने के साथ ही पर्सेंटाइल सिस्टम का विरोध किया जा रहा है.

    अभ्यर्थियों में पटना में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को घेर लिया है. बड़ी संख्या में सुरक्षाबल मौक़े पर मौजूद हैं. एक प्रतिनिधिमंडल को सीएम हाउस में बुलाया गया है.

    आयोग को दोनों बार न सिर्फ़ पीछे हटना पड़ा, बल्कि प्रतिभागियों के पक्ष में फ़ैसले लेने पड़े.

    हालाँकि प्रतिभागी अब भी संतुष्ट नहीं हैं.

    बिहार के सासाराम ज़िले से आकर बीपीएससी के सामने प्रदर्शन कर रहे अभिलाष बीबीसी से बातचीत में कहते हैं, "देखिए आयोग ने इस बार जो प्री परीक्षा के रिज़ल्ट जारी किए हैं वो विवादित हैं."

    वो कहते हैं, "जैसे मेरे 108 नम्बर आए हैं और पिछड़े वर्ग के साथ ही ईडबल्यूएस का कट ऑफ़ 109 है. आयोग बार-बार रिज़ल्ट में संशोधन कर रहा है. जैसे उसने हाल-फ़िलहाल भी आंदोलन के दबाव में एक सवाल को हटा दिया और 15 प्रतिभागियों को प्री में पास कर दिया. आयोग पारदर्शिता बिल्कुल नहीं बरतता."

    बीपीएससी

    आयोग के पारदर्शी न होने का आरोप लगाते हुए बीपीएससी के सामने प्रदर्शन कर रहे एक और अभ्यर्थी हरि शंकर कहते हैं- देखिए बीपीएससी देने वाले अधिकांश प्रतिभागी सामान्य और मध्यम वर्ग से ताल्लुक़ रखने वाले होते हैं. बीपीएससी से उन्हें बहुत उम्मीद होती है लेकिन बीपीएससी के रवैए को देखकर बहुत निराशा होती है.

    "पहले पेपर का लीक होना और अब तो ऐसा लग रहा जैसे बिहार सरकार और न्यायिक सेवा के उच्च पदाधिकारी अपने परिवार से जुड़े लोगों को घुसाने की जुगत साफ़ तौर पर लगा रहे हैं. अब तो आयोग से दिल हटने सा लगा है."

    प्रदर्शनकारियों में से ही एक नेहा प्रिया कहती हैं कि "यह परीक्षा न हो गई न जाने क्या हो गया."

    बीपीएससी

    "हमारी यह स्पष्ट मांग है कि प्री परीक्षा के रिज़ल्ट को सही करके फिर से जारी किया जाए. पेपर लीक मामले के जाँच का ज़िम्मा सीबीआई को दिया जाए. महिला प्रतिभागियों को 35 प्रतिशत आरक्षण का फायदा दिया जाए और आयोग के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह त्याग पत्र दें."

    67वीं बीपीएससी की प्री परीक्षा और उसके रिज़ल्ट पर प्रदर्शनकारियों के विरोध के मद्देनज़र आयोग ने रिज़ल्ट में फेरबदल करते हुए 15 और प्रतिभागियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अहर्ता प्रदान की है.

    लेकिन प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार कहते हैं, "आयोग ने 9 सवाल के उत्तर ग़लत दिए हैं. उसका सुधार करते हुए हर कैटेगरी में कट ऑफ़ कम करते हुए अतिरिक्त रिज़ल्ट जारी करे. अन्यथा हमारा आंदोलन और तेज होगा."

    आयोग ने इस पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है.

  4. बिहारः कैमूर में नाबालिग से 'रेप के आरोप' में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ़्तार

      • Author, चंदन कुमार जजवाड़े
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पटना से
    बिहार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    बिहार के कैमूर ज़िले के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. अभियुक्त प्रिंसिपल को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    घटना अधौरा थाने के सिकरवार गांव की है. सिकरवार गांव ज़िला मुख्यालय भभुआ से क़रीब साठ किलोमीटर दूर एक पहाड़ी इलाक़ा है.

    पीड़ित के परिवार का आरोप है कि 14 साल की बच्ची बीते रविवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी. उसी के पड़ोस में मध्य विद्यालय, पिपरी के प्रिंसिपल का भी घर है. इसी दौरान प्रिंसिपल ने बच्ची को अपने साथ सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया.पीड़ित बच्ची अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही है लेकिन वह किसी और स्कूल की छात्रा है.

    पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त प्रिंसिपल और बच्ची का परिवार एक ही जाति से हैं और पड़ोस में होने के कारण दोनों का एक-दूसरे घर भी आना-जाना होता था. पुलिस ने बताया है कि दोनों घरों के बीच अच्छी बातचीत भी होती थी.

    अधौरा थाने के इंस्पेक्टर मनोज ने बीबीसी को बताया, “यह घटना रविवार शाम क़रीब चाढ़े चार बजे हुई और हमें शाम साढ़े सात बजे इसकी जानकारी दी गई. हमने सोमवार को अभियुक्त प्रिंसिपल को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.”

    यह मामला फ़िलहाल अधौरा महिला थाने के पास है और इसकी जांच की जा रही है.

  5. अजित डोभाल ने समझाया इस्लाम का मतलब

    अजित डोभाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस्लाम को लेकर कहा है कि ये शांति का मज़हब है.

    इंडोनेशिया और भारतीय उलेमा के बीच हो रहे इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हो रही खास मीटिंग के दौरान अजीत डोभाल ने इस्लाम को लेकर कहा है कि इस्लाम शांति का मज़हब है जो कहता है कि एक इंसान का कत्ल सारी इंसानियत के कत्ल के बराबर है.

    इस दौरान उन्होंने जिहाद को लेकर भी बड़ी बात कही. डोभाल ने कहा कि नफ़्स (अपनी मनोवृत्ति) खिलाफ जिहाद-ए-अफ़ज़ल (सबसे बड़ा जिहाद) है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अजित डोभाल ने कहा कि इस चर्चा का विषय भारतीय और इंडोनेशियाई उलेमा और विद्वानों को साथ लाना है जिससे वे सहिष्णुता, समृद्धि और शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व को बढ़ाएं. इससे हिंसक चरमपंथ, आतंकवाद और कट्टरता के ख़िलाफ़ लड़ाई को बल मिलेगा.

    उन्होंने कहा "किसी भी वजह से चरमपंथ, कट्टरता या फिर धर्म का दुरुपयोग को सही नहीं ठहराया जा सकता. ये किसी भी धर्म की छवि ख़राब करना है, जिसके ख़िलाफ़ हम सबको आवाज़ उठाने की ज़रूरत है. चरमपंथ और आतंकवाद इस्लाम के सही मायनों के विपरीत है क्योंकि इस्लाम का अर्थ शांति, सलामती है. इन नकारात्मक ताक़तों के ख़िलाफ़ किसी भी तरह की आवाज़ उठे तो उसे धर्म विशेष के विरोध के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए."

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अजित डोभाल ने कहा, "हमें धर्मों के असली संदेश पर ध्यान देना चाहिए, जो मानवता, शांति, समझदारी जैसे सिद्धांतों पर चलते हैं. पवित्र कुरान भी सिखाती है कि एक शख्स का कत्ल पूरी मावनता के कत्ल करने जैसा है और एक शख्स की जान बचाना पूरी मानवता को बचाने के बराबर है."

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, जनरल क़मर जावेद बाजवा ने पाकिस्तान की सेना प्रमुख के रूप में अंतिम संबोधन में क्या कहा?

    जनरल क़मर जावेद बाजवा ने जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तानी सेना की कमान सौंपी

    इमेज स्रोत, PTV

    जनरल क़मर जावेद बाजवा ने जनरल सैयद आसिम मुनीर को पाकिस्तान के सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप दी है.

    इससे पहले, जनरल क़मर जावेद बाजवा ने अपने अंतिम संबोधन में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और जवानों के बलिदान की सराहना की.

    उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान को आतंकवाद और बाहरी खतरों से सुरक्षित रखा है. जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि जनरल आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना का और विकास होगा.

    जनरल बाजवा ने इस मौके पर नए आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर को शुभकामनाएं दीं.

    जनरल बाजवा ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, 'क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं' वाले खड़गे के बयान पर बीजेपी भड़की

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है और कहा है कि गांधी परिवार मोदी से नफ़रत करता है. बीजेपी ने दावा किया कि खड़गे ने पीएम मोदी को 'रावण' कहा.

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर ये दावा किया कि खड़गे ने सोनिया गांधी के कहने पर पीएम मोदी का अपमान किया. गुजरात की जनता इन्हें आईना दिखाएगी.

    खड़गे ने क्या कहा?

    गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लेकर सवाल किया था, "तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें. पार्षद चुनाव में तुम्हारी सूरत देखें, एमएलए चुनाव में भी तुम्हारी सूरत देखें, एमपी चुनाव में भी तुम्हारी सूरत देखें. हर जगह आपका ही चेहरा देखें. कितने चेहरे हैं आपके? क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं?"

    एक अन्य चुनाव प्रचार के दौरान खड़गे ने पीएम मोदी को 'झूठों का सरदार' बताया था और कहा कि वो एक के बाद एक झूठ बोल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस बयान पर हमलावर रुख अपनाते हुए संबित पात्रा ने कहा कि मधुसूदन मिस्त्री ने पीएम मोदी की 'औकात' दिखाने की बात की थी, सोनिया गांधी ने मोदी को 'मौत का सौदागर' कहा था, अलका लांबा ने 'नालायक' होने की बात कही थी. पीएम मोदी को रावण कहना घोर अपमान है. खड़गे का बयान पूरे गुजरात का अपमान है.

  8. चीन: कोविड पाबंदियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन पर पुलिस का शिकंजा

    चीन विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जगह-जगह पुलिस ने की घेराबंदी

    कोरोना को रोकने के लिए सख़्त पाबंदियों के ख़िलाफ़ चीन में जारी विरोध प्रदर्शन पुलिस के शिकंजे के बाद अब थमने की कगार पर है.

    कई शहरों में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है और कुछ जगहों पर लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से पहले ही तितर-बितर कर दिया गया है.

    ऐसी भी ख़बरें आ रही हैं कि लोगों से पूछताछ हो रही है और उनके फ़ोन भी जांचे जा रहे हैं. पुलिस फ़ोन में टेलीग्राम और ट्विटर जैसे ऐप के साथ ही ये देख रही है कि क्या लोगों के फ़ोन में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) तो नहीं.

    लेकिन विदेशों में चीनी नागरिकों का प्रदर्शन अभी भी जारी है और करीब एक दर्जन से अधिक शहरों तक फैल गया है.

    बीते गुरुवार उरुमची में एक इमारत में आग लगने के बाद 10 लोगों की मौत के बाद शनिवार और रविवार को चीन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए. लोगों ने कोविड पाबंदियों को इन मौतों का ज़िम्मेदार बताया. हालांकि, प्रशासन ने इस दावे को खारिज किया.

    चीन विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हज़ारों लोगों ने सड़कों पर आकर कोविड पाबंदियों को हटाने की मांग की. कुछ जगहों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस्तीफ़ा भी मांगा गया.

    लेकिन मंगलवार को पुलिस उन इलाकों में पट्रोलिंग करती दिखी, जहां सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. हालांकि, लंदन, पेरिस और टोक्यो में चीनी दूतावासों के बाहर और यूरोप-अमेरिका की यूनिवर्सिटियों में लोगों का जुटना अभी भी जारी है.

    एक महिला ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि वो और उनके पांच दोस्त बीजिंग में एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उन्हें पुलिस का फ़ोन आया, जो उनका पता पूछ रही थी.

  9. चीन में कोविड को लेकर डर और गुस्सा कैसे बना शी जिनपिंग की मुसीबत?

    चीन प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, WILLIAM WEST, Getty

    कोविड का असर पूरी दुनिया पर हुआ और चीन को छोड़कर अब लगभग पूरी दुनिया ने मान लिया है कि इस वायरस के साथ ही जीना होगा. लेकिन चीन में बीते तीन साल में कई लॉकडाउन और कोविड टेस्टिंग अभियानों के साथ जी रहे लोग अब इससे शायद लाचार हो गए हैं और उनका धैर्य चूकता जा रहा है.

    कई शहरों में कोविड बंदिशों के ख़िलाफ़ हज़ारों लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं, लोग अब पूछ रहे हैं कि शी जिनपिंग की ज़ीरो कोविड पॉलिसी को कब तक सहना पड़ेगा.

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ये सबसे बड़ा राजनीतिक टेस्ट है.

    चीन के सबसे ताक़तवर नेता के ख़िलाफ़ ये ग़ुस्सा कैसे भड़का?

  10. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने किया सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने का एलान

    मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रियाद एयरपोर्ट को एक बड़े एविएशन हब में बदलने की घोषणा की है. इसके बाद एयरपोर्ट से 12 करोड़ यात्री सफ़र कर सकेंगे.

    सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी एसपीए के मुताबिक साल 2030 तक एयरपोर्ट की कायापलट का काम पूरा हो जाएगा. इस अतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बनाने के लिए सऊदी अरब के सॉवरिन वेल्थ फंड (पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड यानी पीआईएफ़) को ज़िम्मेदारी दी गई है.

    हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि इस एयरपोर्ट को बनाने में कितनी लागत आएगी.

    ये एयरपोर्ट 57 वर्गकिलोमीटर यानी 5700 हेक्टेयर के इलाके में बनेगा. इसमें मौजूदा किंग ख़ालिद एयरपोर्ट को भी शामिल कर लिया जाएगा.

    साल 2030 तक ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक हब बनने के लिए एविएशन सरकारी रणनीति का एक अहम हिस्सा है. रियाद एयरपोर्ट को नई एयरलाइन आरआईए के संचालन का केंद्र बनाया जाना है.

    दरअसल, सऊदी अरब अब अपनी अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता को कम करने के लिए अपने विज़न 2030 पर अरबों-खरब डॉलर निवेश कर रहा है. इस विज़न की शुरुआत प्रिंस मोहम्मद ने ही की है.

    एसपीए के अनुसार, "एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट रियाद को 2030 तक दुनिया की शीर्ष 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले शहर में शामिल करने की रणनीति का हिस्सा है." यहां से 250 जगहों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही का भी लक्ष्य है.

    किंग सलमान एयरपोर्ट से करीब एक लाख तीन हज़ार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार मिलने का दावा किया जा रहा है. साल 2050 तक इस एयरपोर्ट से 18.5 करोड़ यात्रियों के सफ़र करने और 35 लाख टन कार्गो प्रॉसेस करने का लक्ष्य है.

  11. झंडे के अपमान पर ईरान का बयान- 'अमेरिका को कीमत चुकानी होगी'

    ईरान का झंडा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान ने अपने राष्ट्रध्वज के 'अपमान' के बाद अमेरिका को 'कीमत चुकाने' की धमकी दी है.

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, राजनीतिक मामलों के उपाध्यक्ष मोहम्मद देहक़न ने कहा कि अमेरिकी फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन की वेबसाइट पर ईरान के राष्ट्रध्वज के साथ गड़बड़ करने के लिए अमेरिका को कीमत चुकानी होगी.

    दरअसल यूएस फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन ने ट्विटर, फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ ग्राफ़िक्स पोस्ट किए थे, जिनमें ईरान के झंडे से 'अल्लाह' शब्द हटा दिया गया था. ईरान के झंडे पर हरे और लाल रंग के बीच में सफ़ेद रंग पर अल्लाह लिखा है.

    अमेरिका ने कहा कि उन्होंने बुनियादी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही ईरानी महिलाओं के समर्थन में ईरान का आधिकारिक झंडा न इस्तेमाल करने का फ़ैसला लिया था.

    देहक़न ने अमेरिका के इस कदम को 'अनैतिक' और अंतरराष्ट्रीय नियमों के ख़िलाफ़ बताया है.

    उन्होंने कहा कि ईरानी प्रशासन ये मामला ऊपर ले जाएगा ताकि अमेरिका को अपने ग़ैर-कानूनी काम के लिए कीमत चुकानी पड़े.

    ईरान का फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन भी फ़ीफ़ा से इस मामले की शिकायत कर चुका है.

    वहीं, अमेरिका ने कहा कि उन्होंने बुनियादी अधिकारों की लड़ाई लड़ रही ईरानी महिलाओं के समर्थन में ईरान का आधिकारिक झंडा न इस्तेमाल करने का फ़ैसला लिया.

    ईरान में सितंबर महीने में 22 वर्षीय महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद पूरे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी है. अमीनी को ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने हिरासत में लिया था.

    हालांकि ईरानी पुलिस का कहना है कि महसा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.

    ईरान इससे पहले अमेरिका और अन्य देशों पर प्रदर्शन को हवा देने का आरोप लगाता रहा है. प्रदर्शनकारियों पर ईरान की कार्रवाई के बाद अमेरिका ने भी कई ईरानी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच साल 1980 से कूटनीतिक रिश्ते नहीं है.

  12. ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा- चीन के साथ रिश्तों का सुनहरा दौर गुज़र चुका है

    ऋषि सुनक

    इमेज स्रोत, ANI

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शंघाई में प्रदर्शन कवर करने के दौरान बीबीसी पत्रकार की पिटाई पर चीन की आलोचना की है और उसे ब्रिटेन के मूल्यों और हितों के लिए एक 'चुनौती' करार दिया है.

    विदेश नीति पर अपने पहले भाषण के दौरान सुनक ने ये भी कहा कि ब्रिटेन और चीन के बीच रिश्तों का तथाकथित 'सुनहरा दौर' गुज़र चुका है.

    पीएम सुनक ने कहा कि ब्रिटेन को 'चीन को लेकर अपने रुख को बदलने की ज़रूरत है.'

    लंदन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुँचे पीएम सुनक ने कहा, "हम मानते हैं कि चीन हमारे मूल्यों और हितों के लिए चुनौती पेश कर रहा है, एक ऐसी चुनौती जो धीरे-धीरे निरंकुशता की ओर बढ़ रही है."

    "हम आर्थिक स्थिरता या पर्यावरण के मुद्दों जैसे वैश्विक मामलों में चीन की भूमिका को सीधे दरकिनार नहीं कर सकते. अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और बाकी अन्य देश भी इसे समझते हैं. इसलिए साथ मिलकर हम कूटनीति और बातचीत से इस तेज़ी से बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का सामना कर सकते हैं."

  13. कॉलेजियम पर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट आमने-सामने, क्या है मामला?

  14. एलन मस्क ने एपल के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला, टिम कुक से पूछा सवाल

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सोमवार को एपल के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलते हुए दावा किया है कि एपल ने अपने एप स्टोर से ट्विटर को हटाने की धमकी दी है.

    मस्क ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके एपल पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लिखा, "एपल ने अपने एप स्टोर से ट्विटर को हटाने की धमकी दी है लेकिन हमें इसकी वजह नहीं बताई."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले उन्होंने लिखा कि एपल ने ट्विटर पर अपने अधिकांश विज्ञापन बंद कर दिए हैं. क्या वो अमेरिका में फ़्री स्पीच से नफ़रत करते हैं?

    मस्क ने एक पोल में सवाल भी किया है, जिसके अनुसार एपल को अपने उन सभी सेंसरशिप एक्शन की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिससे ग्राहकों पर असर हुआ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक को टैग करते हुए पूछा, "ये क्या चल रहा है?"

    मस्क ने ये भी कहा कि एपल अपने एप स्टोर से ख़रीदी जाने वाली हर चीज़ पर चुपके से 30 फ़ीसदी टैक्स लगाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  15. पाकिस्तान का दौरा करने से 17 साल तक क्यों कतराती रहीं क्रिकेट टेस्ट टीमें?

  16. 'कश्मीर फ़ाइल्स' पर इसराइली फ़िल्म मेकर के बयान के बाद क्या बोले विवेक रंजन अग्निहोत्री?

    विवेक रंजन अग्निहोत्री

    इमेज स्रोत, Getty Images

    गोवा में 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह (आईएफ़एफ़आई) के ज्यूरी चेयरमैन इसराइली फ़िल्म मेकर नदाव लपिड ने 'कश्मीर फ़ाइल्स' को प्रोपेगेंडा और भद्दा करार दिया.

    इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. लेकिन फ़िल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की ओर से अभी तक कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं दी गई है.

    हालांकि, विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को ऐसा ट्वीट किया है, जिसे इस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है.

    विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "सुप्रभात. सच सबसे ख़तरनाक चीज़ है. इससे लोग झूठ बोलने लगते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    'कश्मीर फ़ाइल्स' अपने रिलीज़ से ही विवादों के घेरे में रही है और कई फ़िल्म क्रिटीक इसे प्रोपेगेंडा फ़िल्म क़रार दे चुके हैं.

    यह फ़िल्म कथित रूप से 1990 के दशक में कश्मीर पंडितों के पलायन और हत्याओं पर आधारित है.

    यह फ़िल्म इसी साल 11 मार्च को रिलीज़ हुई. कई थियेटरों में फ़िल्म हाउसफ़ुल रही. देश के चार राज्यों ने फ़िल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया था.

  17. 'कपड़े-जूते साफ़ करवाए, नौकरों सा बर्ताव किया', वसीम अकरम ने इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाए आरोप

    वसीम अकरम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपने ही साथी रहे सलीम मलिक पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं और कहा है कि मलिक ने करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया.

    1984 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले वसीम अकरम ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी मलिक ने उनसे मालिश करवाई और अपने कपड़े और जूते साफ़ करवाए.

    अकरम ने ये बातें अपने जीवन पर आने वाली किताब 'सुल्तान: ए मेमॉयर' में लिखी हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अकरम की किताब के एक अंश के बारे में बताया जिसमें वो लिखते हैं, "वो मेरे जूनियर होने का फ़ायदा उठाते थे. वो नकारात्मक, स्वार्थी थे और मेरे साथ नौकर जैसा बर्ताव करते थे. उन्होंने मुझसे मालिश करने को कहा, अपने कपड़े और जूते साफ़ करने का ऑर्डर दिया."

    सलीम मलिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सलीम मलिक (फ़ाइल फ़ोटो)

    "रमीज़, ताहिर, मोहसिन, शोएब मोहम्मद जैसे टीम के कुछ युवा सदस्यों ने जब मुझे नाइटक्लब बुलाते थे तो मैं ग़ुस्से में रहता था."

    वसीम अकरम साल 1992 से 1995 तक मलिक की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे और उस समय ऐसी अफ़वाहें आम थी कि दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं.

    हालांकि, मलिक ने इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि अपनी किताब बेचने के लिए अकरम ने ये सब लिखा है.

    पाकिस्तानी मीडिया में मलिक के दिए बयान के अनुसार, "मैंने उन्हें कॉल करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. मैं उनसे ये सब लिखने की वजह पूछूंगा. अगर मैं छोटी सोच वाला रहता, तो मैंने उन्हें गेंदबाज़ी का मौका न दिया होता. मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने मेरे लिए ये सब क्यों लिखा."

    सलीम मलिक ने इस साल की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान वसीम अकरम और अपने बीच तनाव पर बोला था. उन्होंने कहा, "जब मैं वसीम के पास उन्हें गेंद देने जाता, तो वो मुझसे गेंद छीन लेते थे क्योंकि वो मुझसे बात नहीं कर रहे थे. वो ग़ुस्सा थे क्योंकि मैं कप्तान बन गया, जबकि वसीम और वक़ार (यूनुस) कैप्टन बनना चाहते थे. वो दोनों ही मुझसे बात नहीं कर रहे थे और फिर भी हमने सिरीज़ जीती."

    "मैं उन्हें अक़्सर कहता था कि वसीम आप दुनिया के नंबर एक बॉलर हैं, जबकि वो ग़ुस्से में आगे बढ़ जाया करते थे."

  18. अरविंद केजरीवाल का दावा- सूरत रोड शो में पथराव हुआ, पुलिस ने ख़ारिज किया

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात के सूरत में उनके रोड शो के दौरान पत्थर फेंके गए. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोमवार को अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

    वहीं, डीसीपी (ज़ोन-3) पिनाकिन परमार ने पीटीआई को बताया कि केजरीवाल को रोड शो के चार किलोमीटर के दायरे में जे़ड-प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी.

    उन्होंने कहा, "रैली शांतिपूर्वक हुई. कोई पथराव नहीं हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़प हुई लेकिन पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर ली थी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जब हम आगे बढ़ रहे थे तो उनके (बीजेपी) समर्थकों ने हमारे ऊपर एक पत्थर फेंका. मैं सोच रहा था कि अगर इन्होंने बीते 27 सालों में कोई काम किया होता तो आज उन्हें पत्थर फेंकने की ज़रूरत न होती. मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि सिर्फ़ केजरीवाल ही उनके बिजली बिल माफ़ कर सकता है, बच्चों को पढ़ा सकता है और पत्थर की जगह फूल दे सकता है."

    केजरीवाल ने कहा कि वो यहां गुंडागर्दी करने नहीं बल्कि एक अच्छा समाज बनाने आए हैं.

    उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी शरीफ़ों, देशभक्तों और ईमानदार लोगों की पार्टी है. मैं एक पढ़ा-लिखा आदमी हूं और आपके लिए स्कूल बनवाऊंगा. अगर आपको दूसरों को गाली देना है तो उनके साथ जाइए."

    गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी.

  19. क़तर: शेख़ के फार्म हाउस पर कैसी है ज़िंदगी? बीबीसी संवाददाता की आंखों देखी

  20. देर रात हुए मुक़ाबले में उरुग्वे को हराकर पुर्तगाल ने आख़िरी 16 में जगह बनाई

    मैच के दौरान रोनाल्डो और फ़र्नांडिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मैच के दौरान रोनाल्डो और फ़र्नांडिस

    पुर्तगाल ने सोमवार देर रात दोहा के लुसैल स्टेडियम में हुए मुक़ाबले में उरुग्वे को हराकर फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के आख़िरी 16 यानी नॉकआउट स्टेज में जगह पक्की कर ली है. ग्रुप एच के मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया.

    मैच का पहला हाफ़ गोलरहित रहा. 54वें मिनट में पुर्तगाल के ब्रूनो फ़र्नांडिस ने पहला गोल दागा और अतिरिक्त समय में उन्होंने दूसरा गोल किया. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया.

    इस जीत के बाद पुर्तगाल अब 6 अंको के साथ ग्रुप एच में पहले पायदान पर आ गया है. वहीं, उरुग्वे के लिए अब शुक्रवार को घाना से होने वाला मैच अहम है. अंतिम 16 में पहुंचने के लिए उरुग्वे को ये मैच जीतना ही होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले फ़्रांस और ब्राज़ील भी अंतिम-16 में जगह बना चुके हैं. पुर्तगाल की दो मैचों में ये दूसरी जीत है.

    वहीं, एक प्रशंसक के मैदान पर आ जाने की वजह से मैच कुछ देर तक बाधित भी रहा.