कांग्रेस ने आतंकवादियों की जगह मुझे निशाना बनायाः नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा, "सूरत और अहमदाबाद में हुए धमाकों में गुजरात के लोग मारे गए थे. तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. हमने उनसे आतंकवाद पर निशाना लगाने के लिए कहा तो उन्होंने मुझे निशाना बनाया."

लाइव कवरेज

दिलनवाज़ पाशा

  1. रमीज़ राजा के बयान पर अनुराग ठाकुर का जवाब- भारत को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत खेल जगत में एक बहुत बड़ी ताकत बन गई है और उसे दुनिया का कोई देश अनदेखा नहीं कर सकता.

    दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनावों प्रचार के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा सही समय का इंतज़ार कीजिए. भारत खेल जगत में एक बहुत बड़ी ताकत है. भारत को आज शायद दुनिया का कोई देश अनदेखा नहीं कर सकता.”

    माना जा रहा है कि खेल मंत्री ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

    इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज़ राजा ने शुक्रवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशियाकप में शामिल नहीं होता है, तो 2023 में भारत में होने वाले विश्वकप में पाकिस्तान हिस्सा नहीं लेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मामला क्या है?

    ये मामला बीते महीने से शुरू हुआ था, जब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर ऐतराज़ जताया था और कहा कि एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन किसी दूसरी जगह पर आयोजित होना चाहिए.

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज़ राजा ने उर्दू न्यूज़ को शुक्रवार को दिए गए इंटरव्यू में इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि “अगर अगले साल भारत में होने वाले ओडीआई विश्वकप में पाकिस्तान नहीं खेलेगा तो इसे कौन देखेगा. हमारा रुख़ साफ़ है, अगर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान आएगी तो ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम भरत विश्वकप के लिए जाएगी. हम एक अग्रेसिव रास्ता अपानएंगे.हमारी टीम इस समय फॉर्म में है.”

    उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था में सुधार करने की ज़रूरत है और यह तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें. 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हमने भारत को हराया. टी20 एशिया कप में हमने भारत को हराया. एक साल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाली टीम को दो बार हराया.”

  2. ईरान : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वाली बासिज सेना की ख़ामेनेई ने की तारीफ़

    अयातुल्लाह ख़ामेनेई

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अयातुल्लाह ख़ामेनेई

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई ने बासिज मिलिशिया की तारीफ़ की है. ख़ामनेई ने कहा है कि हाल के दंगों में मिलिशिया के लड़ाकों ने जान गंवाई हैं.

    ख़ामेनेई देश में हिजाब के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान लोगों को काबू करने की कोशिश में मिलिशिया के लोगों की मौतों का हवाला दे रहे थे.

    ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबंधित बासिज सेना पिछले कुछ हफ्तों के दौरान हिजाब के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारियों को क़ाबू करने में आगे रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ ख़ामेनेई ने टीवी पर दिए गए एक भाषण में कहा, "उन्होंने (बासिज) दंगाइयों से लोगों को बचाने के लिए बलिदान दिया है. बासिज की मौजूदगी दिखाती है कि इस्लामी क्रांति जिंदा है."

    ईरान में सितंबर में हिजाब न पहनने पर पुलिस की सख्ती से 22 वर्षीय ईरानी-कुर्दिश महिला महसा अमीन की मौत के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

    ईरान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ईरान में हिजाब के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

    हिरासत में महसा अमीनी की मौत के ख़िलाफ़ प्रदर्शनकारी गुस्से में हैं. कई शहरों में ख़ामेनेई को सत्ता से हटाने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन हो रहे हैं.

    प्रदर्शनकारियों ने इस्लामी गणराज्य की वैधता के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान खामेनेई के पुतले भी जलाए थे.

    हालांकि ईरान सरकार का कहना है कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश उसके यहां लोगों को भड़का रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शनिवार को सोशल मीडिया में पोस्ट किए जा रहे वीडियो में प्रदर्शनकारी तेहरान स्थित कई विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन करते और नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं.

    एक और शहर इस्फाहन में भी प्रदर्शन हो रहे हैं. हालांकि रॉयटर्स इन वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकी है.

    न्यूज़ वेबसाइट सोबहमा और सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट के मुताबिक़ ईरान में आंखों के 140 डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षाबलों की ओर प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल की गई बर्डशॉट और पेंटबॉल गोलियों से लोगों की एक या दोनों आंखें खत्म हो गई हैं

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, गणतंत्र दिवस पर कौन होगा चीफ़ गेस्ट, विदेश मंत्रालय ने बताया नाम

    अब्दुल फतह अल-सिसि

    इमेज स्रोत, Bandar Algaloud/Saudi Royal Court/REUTERS

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसि 2023 में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर होने वाली परेड में चीफ़ गेस्ट होंगे.

    विदेश मंत्रालय ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये पहली बार होगा जब देश के गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मिस्र के राष्ट्रपति चीफ़ गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे.

    बयान में कहा गया है कि भारत और मिस्र के बीच गहरे संबंध हैं और दोनों मुल्क इस साल कूटनीतिक संबंध बनने की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं.

  4. दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु ताक़त बनेगा उत्तर कोरिया: किम जोंग-उन

    किम जोंग-उन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, किम जोंग-उन

    उत्तर कोरिया के सुप्रीम शासक किम जोंग-उन ने कहा है कि उनके देश का उद्देश्य दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत बनना है.

    उत्तर कोरिया की सरकारी एजेंसी केसीएनए ने रविवार को ख़बर दी है कि इस महीने की शुरूआत में इंटरकॉन्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण में शामिल सैन्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों को पदोन्नति देने के लिए आयोजित समारोह में किम जोंग-उन ने ये बात कही.

    किम जोंग-उन से इसे दुनिया का सबसे ताकतवर रणनीतिक हथियार बताया है और कहा है कि "ये हथियार दिखाता है कि ये देश दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनने का हौसला रखता है."

    उन्होंने कहा कि सेना को अपना काम आगे बढ़ाना जारी रखना चाहिए.

    इस मौक़े पर वो अपनी बेटी के साथ नज़र आए. ये दूसरी बार था जब सार्वजनिक तौर पर उनकी बेटी उनके साथ दिखाई दी थीं.

    लंदन में मौजूद बीबीसी संवाददाता आयना असलम के अनुसार 18 नवंबर को ह्वासांग-17 मिसाइल के परीक्षण के मौक़े पर किम जोंग-उन अपनी बेटी के साथ नज़र आए थे.

    किम जोंग-उन

    इमेज स्रोत, KCNA via REUTERS

    जानकार कहते हैं कि उत्तर कोरिया संदेश देना चाहता है, ये सांकेतिक क़दम है और इस बात की तरफ इशारा है कि उत्तर कोरिया इस रास्ते से पीछे नहीं हटेगा.

    उत्तर कोरिया ने इस मिसाइल को राष्ट्रीय हीरो कहा है. वहीं देश की सरकारी मीडिया ने कहा है कि ये मिसाइल साबित करता है कि उत्तर कोरिया परमाणु शक्ति बनने केवल लिए पूरी तरह तैयार है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के इस तरह के परीक्षण करने पर पाबंदी लगाई है. हालांकि इसके बावजूद उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करता रहा है.

  5. रामदेव के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र महिला आयोग का नोटिस

    रामदेव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    महिलाओं को लेकर दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर योग गुरू रामदेव को महाराष्ट्र महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है.

    ये नोटिस उन्हें महिलाओं को लेकर दिए गए उनके विवादस्पद बयान को लेकर जारी किया है, आयोग ने रामदेव को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है.

    शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा था, “महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं, महिलाएं सलवार सूट में अच्छी लगती हैं और मेरी नज़रों में तो महिलाएं कुछ ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं.”

    आयोजन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे मौजूद थे.

    इस मामले में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही.

    तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने रामदेव के बयान पर चुटकी लेते हुए लिखा है, “अब मुझे पता चला की पतांजलि बाबा क्यों रामलीला मैदान से महिलाओं के कपड़े पहन कर भागे थे, क्योंकि उन्हें साड़ी और सलवार पसंद है और...”

    “यक़ीनन उनके दिमाग में स्ट्रैबिज़्मज़ (एक तरह का विकार) हो गया है जो वो इस तरह के बयान दे रहे हैं.”

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मलिवाल ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है.“

    उन्होंने कहा, “इस बयान से सभी महिलाएँ आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफ़ी माँगनी चाहिए.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. चीन में लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    चीन में कोविड

    इमेज स्रोत, REUTERS/Aly Song

    चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि देश में लगतार चौथे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि शनिवार को देश में संक्रमण के 39,791 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

    इनमें से 3,709 मामलों में संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे हैं जबकि 36,082 मामलों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे.

    इससे एक दिन पहले, शुक्रवार को देश में संक्रमण के 35,183 नए मामले दर्ज किए गए थे.

    राजधानी बीजिंग और चोंगकिंग और गांगज़ू जैसे बड़े शहरों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं.

    बीजिंग में शनिवार को 4,307 मामले नज़र आए थे जबकि एक दिन पहले 2,595 मामले दर्ज किए गए थे. चोंगकिंग में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 8,861 मामले और शुक्रवार को 7,721 मामले दर्ज किए गए थे.

    वहीं गांगज़ू में शनिवार को 7,412 और शुक्रवार को 7,419 मामले रिकॉर्ड किए गए थे.

  7. स्क्विड गेम के 78 साल के अभिनेता ओ योन्ग-सु पर यौन हिंसा के आरोप

    ओ येऑन्ग-सु

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, ओ येऑन्ग-सु

    दक्षिण कोरिया के न्यायिक अधिकारियों ने बताया है कि जानेमाने नेटफ़्लिक्स शो ‘स्क्विड गेम’ के अभिनेता ओ योन्ग-सु यौन हिंसा के एक मामले में अभियुक्त बनाए गए हैं.

    अधिकारियों ने बताया है कि 78 साल के अभिनेता पर साल 2017 में एक महिला को ग़लत तरीके से छूने का आरोप है.

    स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ ओ योन्ग-सु ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.

    इस साल की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई अभिनेता ओ योन्ग-सु को स्क्विड गेम के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था. वो ये सम्मान पाने वाले पहले दक्षिण कोरयाई अभिनेता हैं.

    योनहाप न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, कथित पीड़िता ने ओ के ख़िलाफ़ शिकायत बीते साल दिसंबर में दर्ज कराई थी, लेकिन इस केस को इस साल अप्रैल में बिना ओ ख़िलाफ़ आरोपों की जांच किए ही बंद कर दिया गया था.

    समाचार एजेंसियों का कहना है कि अभियोजन पक्ष ने ‘पीड़िता की अपील पर’ इस केस को दोबारा खोला और मामले की जांच एक बार फिर शुरू हुई.

    अब इस मामले में ओ अभियुक्त हैं लेकिन अब तक उनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

    समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ये आरोप सामने आने के बाद दक्षिण कोरिया के संस्कृति मंत्रालय ने ओ योन्ग-सु वाले एक सरकारी विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाने का फ़ैसला किया है.

    स्क्विड गेम नेटफ़्लिक्स पर अब तक की सबसे ज़्यादा देखी गई सीरिज़ है. ये एक थ्रिलर सीरिज़ है जिसमें कर्ज़ में डूबे कई प्रतियोगी पैसों के लिए एक ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, जिसमें उन्हें ज़िंदगी और मौत के बीच लड़ते रहना है.

  8. गुजरात चुनाव में तैनात सुरक्षाबलों के बीच झड़प, दो की मौत की ख़बर

    गुजरात चुनाव

    इमेज स्रोत, Ajay Sheelu/BBC

    गुजरात के पोरबंदर में विधानसभा चुनाव के लिए तैनात भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी) के सैनिकों के बीच झड़प के बाद हुई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए.

    पोरबंदर के कलेक्टर और ज़िला चुनाव अधिकारी ए.एम शर्मा ने बीबीसी गुजराती सेवा से इस घटना की पुष्टि की और बताया कि “यह घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे हुई.”

    उन्होंने बताया, ”पोरबंदर के चुनाव केंद्र पर आईआरबी के जवानों के रहने की व्यवस्था की गई थी जो मणिपुर से गुजरात में चुनाव के लिए यहां आए हैं.”

    “यहां मौजूद जवानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक बढ़ गया. एक जवान ने एके-47 से फायरिंग कर दी जिसमें दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो घायल जवानों का इलाज जामनगर के अस्पताल में चल रहा है.”

    घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस और चुनाव अधिकारी अस्पताल पहुंचे. ये विवाद किस बात पर शुरू हुआ इसका पता अब तक नहीं चला है.

  9. स्थानीय चुनाव में करारी हार के बाद ताइवान की राष्ट्रपति ने पार्टी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने स्थानीय चुनावों में अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक पीपल्स पार्टी (डीपीपी) के ख़राब प्रदर्शन के बाद शनिवार को इसके अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    इन चुनावों में विपक्षी पार्टी कुओमिन्तांग (केएमटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और राजधानी ताइपेई सहित कई मुख्य शहरों में जीत हासिल की है.

    ताइवान में हो रहे इन चुनावों पर दुनियाभर की नज़र थी. ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका हालिया वक्त में आमने-सामने रहे हैं और ये द्वीप वैश्विक राजनीति में चर्चा का केंद्र रहा है.

    चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र राष्ट्रपति साई इंग वेन ने इस चुनाव में ‘लोकतंत्र के लिए वोट’ का नारा दिया था.

    शनिवार को नतीजे आने के बाद साई ने मीडिया से बात करते हुए कहा,“चुनावी परिणाम वैसे नहीं हैं जिसकी हमें उम्मीद थी. इस नतीजे की ज़िम्मेदारी मैं लेती हूं और तत्काल प्रभाव से डीपीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देती हूं.”

    स्थानीय परिषदों और शहर के मेयर के चुनावों का केंद्र घरेलू मुद्दे थे, जिसमें अपराध, आवास और सामाजिक कल्याण जैसे मुद्दे को केंद्र में रखा गया था. इन चुनावों का सीधा संबंध किसी भी तरह से चीन या विदेशी नीतियों से नहीं था, लेकिन डीपीपी ने ने लोगों से वोटों की अपील करते हुए कहा था कि वो देश के लोकतंत्र के बारे में सोच कर वोट करें.

  10. चीन के शिनजियांग में कोरोना लॉकडाउन के ख़िलाफ़ लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन

    चीन कोविड

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, चीन कोविड

    सोशल मीडिया पर चीन में कोविड लॉकडाउन के कड़े नियमों के ख़िलाफ़ आम लोगों के विरोध प्रदर्शन के वीडियो सामने आ रहे हैं.

    ये प्रदर्शन तब हो रहे हैं जब गुरूवार को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई. लोगों का आरोप है कि कोविड के कारण लगाए गए कड़े नियमों के कारण लोग आग से जान नहीं बचा सके.

    चीन के उरूमची में लोग सुरक्षाबलों से भिड़ते नज़र आए. ये लोग नारेबाज़ी कर रहे थे- ‘कोविड लॉकडाउन ख़त्म करो.’

    चीन में लागू कड़े ज़ीरो-कोविड पॉलिसी के बावजूद वहां कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से फैल रहा है.

    उरूमची प्रशसान ने कहा है कि वह अब पाबंदियों को धीरे-धीरे कम करेंगे. हालांकि प्रशासन ने लोगों के इस आरोप से इनकार किया है कि लॉकडउन के नियमों के कारण लोग आग से बचकर भाग नहीं पाए.

    कोविड

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अगस्त की शुरुआत से पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र की राजधानी उरूमची में कोविड के कारण कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं.

    गुरुवार को हुई दुर्घटना के बाद इमारत में रहने वाले एक निवासी ने बीबीसी से कहा था कि जिस कम्पाउंड में आग लगी थी लेकिन उसमें रहने वाले लोगों को लॉकडाउन के कड़े नियमों के कारण अपने घरों से निकलने से रोका गया.

    इस दावे को चीन के सरकारी मीडिया ने खारिज किया है.

    हालांकि, उरूमची के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात एक माफ़ीनामा जारी किया और कहा कि, “जिसने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया उसे को भी दंडित किया जाएगा.”

  11. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 26 नवंबर केअपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकतेहैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    • चीन के शिनजियांग में कोविड लॉकडाउन के कड़े नियमों के खिलाफ़ आम लोगों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हुई थी.
    • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ़ के चेयरमैन इमरान ख़ान ने सभी असेंबली सीटें छोड़ने का फ़ैसला लिया है.
    • मानवाधिकारों के पक्षधर लेखक और शिक्षक प्रोफ़ेसर आनंद तेलतुंबडे जेल से रिहा हुए. बीते 31 महीने से तजोला जेल में थे बंद.
    • फ़ीफ़ा विश्वकप: अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हराया. सऊदी अरब से पहले मैच में अर्जेंटीनाको मिली थी करारी हार.