टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी भंग की

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचने में नाकाम रही भारतीय टीम के प्रदर्शन की गाज सेलेक्शन कमेटी पर गिरी है.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and विभुराज

  1. अमेरिका सीनेटरों ने बाइडन को चीन के ख़तरे से किया आगाह, व्यापक रणनीति बनाने की मांग

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के दो प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से चीन के खतरे से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने की अपील की है.

    सीनेटर जिम रिश और मिट रोमनी ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, ''हम आपके प्रशासन से मांग करते हैं कि चीन के संबंध में बिना देरी किए एक व्यापक रणनीति बनाने की शुरुआत करें.''

    गुरुवार को सौंपे गए इस पत्र की एक प्रति मीडिया को भी दी गई है. इस पत्र में कहा गया कि अमेरिका को चीन की आक्रामकता का तेज़ी से सामना करना होगा.

    दोनों सीनेटर ने पत्र में कहा कि वीगर मुसलमानों और हॉन्ग कॉन्ग के लोगों का दमन, दक्षिण चीन सागर में सैन्य ताकत बढ़ाना और चीन की आक्रामक आर्थिक नीतियों के चलते एक ऐसे रणनीतिक माहौल की ज़रूरत है जो चीन के लगातार बढ़ते संघर्ष के ख़िलाफ़ संतुलन बनाए रखे.

    "लेकिन, अभी तक चीनी रणनीतिक पहलों पर अमेरिका ने एक सुस्त और काफी हद तक अप्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त की है."

    इससे पहले जी-20 सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया की राजधानी बाली में राष्ट्रपति बाइडन की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात हुई थी.

    इस मुलाक़ात को लेकर उन्होंने लिखा कि अमेरिका चीन के साथ जोरदार प्रतिस्पर्धाजारी रखेगा जिसमें घरेलू स्तर पर मजबूती देने वाले स्रोतों में निवेश करना और वैश्विक सहयोगियों और भागीदारों के साथ प्रयास करना शामिल है.

  2. क़रीब दो दशकों से अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की अगुवाई के बाद नैंसी पेलोसी ने कहा अलविदा

    नैंसी पेलोसी

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी

    अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव) में पार्टी नेता का पद छोड़ दिया है.

    82 साल की नैंसी पेलोसी कांग्रेस में सबसे ताकतवर डेमोक्रेट नेता और संसद की स्पीकर बनने वालीं पहली महिला हैं.

    वो कांग्रेस के नीचले सदन में कैलिफॉर्नियां ज़िले की अपनी सीट का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी.

    मध्यावधि चुनाव के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत हासिल कर लिया है. इसके बाद जल्द ही स्पीकर का पदभार भी किसी और के पास होगा.

    रिपब्लिकन नेता केविन मैक्रार्थी को नई कांग्रेस में स्पीकर के लिए नामित किया गया है. वो नैंसी पेलोसी की जगह ले सकते हैं.

    पेलोसी ने कहा, ''मैं अगली कांग्रेस में डेमोक्रेट्स का नेतृत्व नहीं करूंगी. नई पीढ़ी के लिए समय आ गया है कि वो डेमोक्रेट्स का नेतृत्व करें.''

    नैंसी पेलोसी अगले साल जनवरी तक स्पीकर के पद पर बनी रहेंगी.

    डेमोक्रेट नेता हकीम जेफरीज़ के सदन में डेमोक्रेट्स के नेता चुने जाने की संभावना है. वो अमेरिकी इतिहास में इस पद पर चुने वाले पहले ब्लैक नेता होंगे.

  3. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 17 नवंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें –

    • अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा में पार्टी नेता का पद छोड़ा.
    • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी मिसाइल के ताजा हमलों के बाद यूक्रेन के एक करोड़ लोग बिना बिजली के हैं.
    • इसरो आज निजी कंपनी द्वारा बनाया गया देश का पहला रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च करने जा रहा है.
    • भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुक़ाबला आज.
    • सपा नेता आजम खान की विधायकी रद्द होने के बाद मतदाता सूची से भी उनका नाम काट दिया गया है.