टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी भंग की
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचने में नाकाम रही भारतीय टीम के प्रदर्शन की गाज सेलेक्शन कमेटी पर गिरी है.
लाइव कवरेज
कमलेश मठेनी and विभुराज
यूक्रेन- जंग के बीच ज़िंदगियां बचा रहे गुमनाम चेहरे
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: यूक्रेन- जंग के बीच ज़िंदगियां बचा रहे गुमनाम चेहरे
रूस-यूक्रेन जंग में दोनों ओर के हज़ारों सिपाही मारे जा चुके हैं.
सैनिकों के अलावा भी कुछ लोग होते हैं, जो मैदान-ए- जंग में नहीं उतरते लेकिन उनका योगदान बेहद अहम होता है.
आज कवर स्टोरी में इन्हीं गुमनाम जांबाज़ों की बात.
एलन मस्क: ट्विटर का एलान, स्टाफ़ के लिए 20 नवंबर तक बंद रहेगा ऑफ़िस
इमेज स्रोत, Reuters
ट्विटर ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि कंपनी के दफ़्तर को तत्काल प्रभाव और अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है.
बीबीसी ने कंपनी स्टाफ़ को भेजे गए ट्विटर के मेल को देखा है. इसमें बताया गया है कि ऑफ़िस 21 नवंबर, सोमवार को खोला जाएगा.
कंपनी ने इस फ़ैसले की कोई वजह नहीं बताई है.
ट्विटर की ओर से ये घोषणा उन रिपोर्टों के बाद हुई है जिनमें ये कहा जा रहा था कि नए मालिक एलन मस्क की ओर से ये कहे जाने के बाद कि उन्हें ज़्यादा देर तक कड़ी मेहनत करनी होगी अन्यथा वे जा सकते हैं, बड़ी संख्या में स्टाफ़ कंपनी छोड़ कर जा रहे हैं.
इस मैसेज में कहा गया है, "कृपया कंपनी की नीतियों का पालन करते रहें. कंपनी की गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया या प्रेस या कहीं और चर्चा करने से परहेज करें."
ट्विटर की इस जानकारी के बाद बीबीसी को कंपनी की तरफ़ से फौरन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है. इस हफ़्ते ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि एलन मस्क ने कंपनी के स्टाफ़ को कहा है कि उन्हें अधिक घंटों तक काम करने की प्रतिबद्धता देनी होगी और उन्हें ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है, नहीं तो लोग कंपनी छोड़कर जा सकते हैं.
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के नए मालिक ने स्टाफ़ से कहा है कि अगर वे रुकना चाहते हैं तो उन्हें इसका वादा करना होगा.
एलन मस्क ने कहा है कि जो लोग 17 नवंबर तक इसका इकरारनामा नहीं दे पाएंगे, उन्हें तीन महीनों का वक्त और कंपनी छोड़ने का मुआवजा दिया जाएगा. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि वो अपने कुल स्टाफ़ में लगभग 50 फ़ीसदी तक की कटौती करने जा रही है.
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अमेरिका से मिली ये राहत
इमेज स्रोत, JACQUELYN MARTIN
अमेरिका ने कहा है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के मुक़दमे में संरक्षण हासिल है.
सऊदी अरब की सरकार के आलोचक जमाल ख़ाशोज्जी की अक्तूबर 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी.
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसियों का दावा है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ही जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या का आदेश दिया था.
लेकिन कोर्ट में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब के प्रधानमंत्री की नई भूमिका के कारण मोहम्मद बिन सलमान को छूट हासिल है.
डेटा प्रोटेक्शन बिल का उल्लंघन होने पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार को जारी किए गए डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2022 के मसौदे में सरकार ने इसके प्रस्तावित प्रावधानों का उल्लंघन पर जुर्माने की रकम 500 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी है.
साल 2019 में इस क़ानून का जो मसौदा जारी किया गया था, उसमें 15 करोड़ रुपये या कंपनी के ग्लोबल टर्न ओवर के चार फ़ीसदी तक के जुर्माने का प्रस्ताव रखा गया था.
इस विधेयक के मसौदे में एक डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ़ इंडिया के गठन का प्रस्ताव दिया गया है जो बिल के प्रावधानों के तहत अपना काम करेगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बिल के मसौदे में कहा गया है, "किसी व्यक्ति द्वारा क़ानून का अनुपालन न किए जाने की सूरत में जांच के बाद अगर बोर्ड ये पाता है कि मामला गंभीर है तो वह उस व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद उस पर ऐसी पेनाल्टी लगा सकता है जो हरेक मामले में 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा नहीं होगा."
मसौदे में ग्रेडेड पेनाल्टी सिस्टम का भी प्रस्ताव रखा गया है. यानी वो कंपनी जो लोगों की निजी जानकारी को इकट्ठा करती है और दूसरा वो जो उसकी तरफ़ से डेटा प्रोसेस करेगी, दोनों कंपनियों की डेटा ब्रीच होने पर अलग-अलग जिम्मेदारी होगी.
मसौदे में डेटा फिडुसियरी और डेटा प्रोसेसर कंपनी दोनों पर 250-250 करोड़ रुपये जुर्माना लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है.
जब भारतीय फ़ुटबॉल टीम को मिला था वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौक़ा, लेकिन क्यों नहीं खेली टीम
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, 1948 के लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय फ़ुटबॉल टीम के दो खिलाड़ी एस महालाल और एस नंदी नंगे पांव अभ्यास करते हुए
क़तर में 20 नवंबर से फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है.
दुनिया भर में फ़ुटबॉल खेलने वाली 32 सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच इस घमासान के बाद यह तय होगा कि फ़ुटबॉल की दुनिया का बादशाह कौन है.
पूरे विश्व में फ़ुटबॉल के खेल को संचालित करने वाली संस्था फ़ीफ़ा के मुताबिक़ 20 नवंबर से शुरू हो कर 18 दिसंबर तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप को क़रीब पाँच अरब लोग देखेंगे.
ये 2018 के वर्ल्ड कप के चार अरब की दर्शकों की तुलना में एक अरब ज़्यादा होगा.
क़तर में होने वाला वर्ल्ड कप, कुल मिलाकर 22वाँ वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल का आयोजन है. लेकिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए इसमें कोई उत्साह की बात नहीं है, क्योंकि अब तक भारत इस टूर्नामेंट में एक बार भी हिस्सा नहीं ले पाया है.
सीएम केसीआर की बेटी की शह पर टीआरएस समर्थकों ने मेरे घर पर हमला किया: बीजेपी सांसद
इमेज स्रोत, TWITTER@Arvindharmapuri
इमेज कैप्शन, भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरविंद धर्मपुरी
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरविंद धर्मपुरी ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के समर्थकों ने उनके घर पर तोड़-फोड़ की है.
अरविंद धर्मपुरी ने आरोप लगाया है कि राज्य विधान परिषद की सदस्य कविता कल्वाकुंतल की शह पर टीआरएस समर्थकों ने उनके घर पर ये हमला किया.
कविता कल्वाकुंतल राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं.
ये हमला शुक्रवार सुबह को हुआ. अरविंद धर्मपुरी ने ट्विटर पर इस घटना के बारे में जानकारी दी है और आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके घर पर तोड़-फोड़ की जिसकी वजह से घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
उन्होंने ये भी कहा है कि हमलावरों ने उनकी मां को धमकी भी दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने गुरुवार को ये कहा था कि कविता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन करके पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है.
हैदराबाद में बीजेपी की राज्य इकाई के दफ़्तर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद धर्मपुरी ने ये भी कहा था कि कविता कल्वाकुंतल ने पिता से नाराज़ होकर ये फ़ैसला लिया है.
उन्होंने ये भी कहा कि केसीआर को इस घटनाक्रम के बारे में पता है.
एमएलसी कविता कल्वाकुंतल ने अरविंद धर्मपुरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बयान के लिए अरविंद धर्मपुरी से माफी मांगने की भी मांग की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए
नमस्ते. उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे, खुश होंगे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे होंगे.
हम जानते हैं कि रोज़मर्रा की आपा-धापी के बीच आपके लिए देश-दुनिया की हर ख़बर पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.
ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.
ये पाँच ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.
महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी शामिल हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं.
महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी इस आज यात्रा में शामिल हो गए हैं.
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में तुषार गांधी शामिल हुए. वैसे भी इतिहास गवाह है संकट में घिरे देश को बचाने गांधी-नेहरू हमेशा साथ आए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
कल ही राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर टिप्पणी की थी और तबसे ही राहुल गांधी बीजेपी और शिवसेना के निशाने पर हैं.
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत हुई थी. महाराष्ट्र में इस यात्रा का आज आख़िरी दिन है.
बीजेपी ने स्टिंग करके 'आप' नेता पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
इमेज स्रोत, Twitter/@sambitswaraj
बीजेपी ने आम
आदमी पार्टी के नेता मुकेश गोयल को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया है.
बीजेपी का आरोप है कि इस स्टिंग में गोयल एमसीडी चुनाव के लिए रिश्वत के ज़रिए
पैसा इकट्ठा कर रहे हैं.
हालांकि, मुकेश गोयल ने इन आरोप को सिरे के खारिज किया
है और मानहानि का केस करने की बात कही है.
बीजेपी नेता
संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस कथित स्टिंग ऑपरेशन को जारी किया.
संबित पात्रा ने
कहा, ''मुकेश गोयल एमसीडी के एक घाघ नेता हैं. जो
पुराने समय से एमसीडी को जानते और पहचानते हैं. वह आम आदमी पार्टी के शीर्ष 10
नेताओं में शामिल हैं. अरविंद केजरीवाल उनकी सलाह के बिना एमसीडी को लेकर कोई
फ़ैसला नहीं लेते. अभी जो एमसीडी के टिकट बंटे हैं उसकी प्रक्रिया में इस नेता का
अहम योगदान रहा है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद संबित पात्रा ने वीडियो जारी किया. इस वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग बातचीत कर रहे हैं.
बीजेपी का आरोप है कि दोनों में से एक मुकेश गोयल और दूसरे कोई जूनियर इंजीनियर हैं. इसमें एक शख़्स दूसरे से परोक्ष रूप से पैसे मांगते सुनाई दे रहे हैं. इसमें 'दिवाली गिफ़्ट', 'जो हो सकता है वो भिजवा दे' जैसे शब्द सुनाई दे रहे हैं.
हालांकि, वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. इसमें शामिल लोग कौन हैं ये भी साफ़तौर पर सामने नहीं आया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पार्टी से बर्ख़ास्त करने की मांग
संबित पात्रा ने कहा, ''मुकेश गोयल ने जूनियर इंजीनियर से कहा कि 20-25-50 लाख ले आएगा तो अपने पास ही रख लेना. हम अठन्नी-चवन्नी के आदमी नहीं है. मैंने तो पहले कह दिया है कि हमारे पास कमी नहीं है. पेड़ की जिस टहनी को हमने लगाया, उस से ही फल ले लेंगे. हमारी तो कई पेड़ और टहनियां हैं. हमारे पास हर पेड़ पर फल लग रहा है.''
पात्रा ने कहा, ''ये जितने एमएलए हैं, वो पेड़ हैं और वो अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया जी को जो पैसे देते हैं, वो फल है. एमसीडी के नेता टहनियां हैं. ''
''गोयल सिर्फ़ टिकट बांटने वाले नहीं हैं वो आदर्श नगर वार्ड नंबर 15 से उम्मीदवार भी हैं. पहली बार मैंने मिनिमम करप्ट प्राइज़ देखा है जो एक करोड़ का है. अरविंद जी सत्येंद्र जैन जी की बेल फिर से रद्द हुई है. जज ने बोला है कि प्रथम दृष्टया पता चला है सत्येंद्र जैन ने कंपनियों को हवाले का पैसा दिया है.''
संबित पात्रा ने मांग की कि मुकेश गोयल को तुरंत पार्टी से बर्ख़ास्त किया जाए. अरविंद केजरीवाल खुद प्रेस कांफ्रेंस करें. 'कट्टर भ्रष्ट पार्टी' के आप प्रमुख हैं इसलिए कांफ्रेंस करें."
इन आरोपों को मुकेश गोयल ने सिरे खारिज किया है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी ने अपने 15 साल के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मेरी फ़र्ज़ी क्लिप चलाई. 25 वर्ष तक निगम के कई पदों पर मैंने काम किया लेकिन कोई आरोप नहीं लगा.''
''बीजेपी 15 सालों का एमसीडी के भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी को चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रहे हैं. वो हमारी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे. मेरी फेक/एडिटेड ऑडियो/ वीडियो चला कर आरोप लगाने वाले संबित पात्रा पर मानहानी का केस करेंगे. मैं किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हूं.
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आज होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है.
ये मैच न्यूज़ीलैंड के वैलिंग्टन में होने वाला था लेकिन बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो पाया.
टी20 विश्व कप की दोनों सेमी फ़ाइनलिस्ट टीम रहीं भारत और न्यूज़ीलैंड को तीन टी 20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं.
रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल इस दौरे पर नहीं गए हैं.
दोनों टीमों के लिए अंतिम 11 का चयन इन खिलाड़ियों में से होना था -
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिरीज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक.
संजय राउत की सावरकर पर कांग्रेस को चेतावनी, कह दी गठबंधन में दरार की बात
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
कांग्रेस नेता
राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ही नहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना भी नाराज़गी जाहिर कर रही है.
शिवसेना (उद्धव
ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने तो अघाड़ी गठबंधन में दरार तक की चेतावनी दे
दी है.
उन्होंने कहा, ''वीर सावरकर पर ऐसा आरोप लगाना ना महाराष्ट्र को
और ना शिवसेना को मंजूर है. महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता भी समर्थन नहीं
करेंगे. यह मुद्दा लाने की जरूरत नहीं थी. इससे एमवीए (महाविकास अघाड़ी) में भी
दरार आ सकती है.''
राहुल गांधी ने
महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में आयोजित एक रैली में वीर सावरकर को लेकर बीजेपी और
आरएसएस पर निशाना साधा था.
उन्होंने कहा कि
एक ओर बिरसा मुंडा जैसी महान शख्सियत हैं, जो अंग्रेज़ों के
सामने झुकी नहीं और दूसरी ओर सावरकर हैं, जो अंग्रेज़ों से
माफ़ी मांग रहे थे.
उन्होंने एक
चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि सावरकर को दो-तीन साल अंडमान में बंद कर दिया तो
उन्होंने चिट्ठी लिखनी शुरू कर दी कि हमें माफ़ कर दो, जो भी हमसे चाहते हो ले लो. बस मुझे जेल से
निकाल दो.
संजय राउत ने इस
मामले में बीजेपी पर भी निशाना साधा है और भारत रत्न देने का मसला उठाया.
उन्होंने ट्वीट
किया, ''हम 10 साल से उनको भारत रत्न देने की बात कर
रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह
उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या उनका सावरकर
प्रेम नकली है? बीजेपी और आरएसएस के लिए
वह आदर्श पुरुष कभी नहीं रहे. उनका सावरकर प्रेम नकली है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
फ़ारूख़ अब्दुल्लाह ने छोड़ा पार्टी का अध्यक्ष पद, चुनाव की तारीख बताई
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
इमेज कैप्शन, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूख़ अब्दुल्लाह
जम्मू-कश्मीर के
पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूख़ अब्दुल्लाह ने अपनी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस का अध्यक्ष पद
छोड़ने की घोषणा की है.
पार्टी ने बताया
कि नए अध्यक्ष के लिए दिसबंर में चुनाव कराने का फ़ैसला लिया गया है.
नेशनल कांफ्रेंस
ने ट्विटर पर इस फ़ैसले की जानकारी देते हुए बताया, ''डॉक्टर फ़ारूख़ अब्दुल्लाह ने अपने सहकर्मियों को
पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की जानकारी दी है. पार्टी में वरिष्ठ सहयोगियों की
कोशिशों के बावजूद फ़ारूख़ अब्दुल्लाह अपने फ़ैसले पर कायम हैं कि वो अपने फ़ैसले पर
विचार नहीं करेंगे.''
पार्टी ने कहा,
''सभी को हैरान करने वाली इस घोषणा को देखते हुए पार्टी
संविधान के मुताबिक महासचिव को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने की ज़िम्मेदारी दी गई
है. ये चुनाव पांच दिसंबर को पूरे होंगे. तब तक फ़ारूख़ अब्दुल्लाह अध्यक्ष पद पर
बने रहेंगे.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
भीमा कोरगांव मामले में आनंद तेलतुंबडे को मिली ज़मानत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, मानवाधिकार कार्यकर्ता और प्रोफ़ेसर आनंद तेलतुंबड़े
भीमा कोरगांव
मामले में गिरफ़्तार मानवाधिकार कार्यकर्ता और प्रोफ़ेसर आनंद तेलतुंबडे को
बॉम्बे हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है.
उन्हें ज़मानत के
लिए एक लाख रुपये जमा कराने होंगे.
हालांक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुरोध पर हाईकोर्ट
ने आदेश पर एक हफ़्ते तक रोक लगा दी है ताकि एजेंसी सुप्रीम कोर्ट में अपील कर
सके.
आनंद तेलतुंबडे को साल 2020 में गिरफ़्तार
किया गया था. उनके साथ मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा ने भी एनआईए के सामने
सरेंडर किया था.
प्रोफेसर तेलतुंबडे के ख़िलाफ़ मुख्य आरोप थे कि वह नक्सलियों से पैसे ले रहे थे और उनकी विचारधारा को फैलाकर उनके लिए नए सिपाही तैयार कर रहे थे.
आत्मसमर्पण करने
से पहले आनंद तेलतुंबडे ने एक खुला खत भी लिखा था और अपनी गिरफ़्तारी पर सवाल
उठाए थे.
हाल ही में
सुप्रीम कोर्ट ने गौतम नवलखा को हाउस अरेस्ट में रखने का आदेश दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उत्तर कोरिया ने फिर दागी अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल
....में
Author, जेन मेकेंज़ी
पदनाम, बीबीसी सोल संवाददाता
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को बताया है कि उत्तर कोरिया ने एक बार फिर आईसीबीएम श्रेणी की मिसाइल दागी है. ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने के लिहाज़ से तैयार की गयी हैं.
जापान के कोस्ट गार्ड विभाग ने बताया है कि ये मिसाइल जापानी द्वीप होक्काइदो के पश्चिम में लगभग 210 किलोमीटर दूर समुद्र में गिरी है.
इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री च्वे सन ही ने कहा था कि अगर अमेरिका ने इस क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की योजनाओं को अंजाम दिया तो इसकी कड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी.
उत्तर कोरिया ने इसी दिन ने शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी.
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
ये मिसाइल कंबोडिया में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, दक्षिण कोरियाई नेता यून सुक-योल और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच मुलाक़ात के बाद दागी गयी थी.
बाइडन ने इससे पहले उत्तर कोरिया की भड़काऊ गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि तीनों सहयोगियों के बीच इस समय सबसे ज़्यादा तारमेल है.
पिछले दो महीनों में उत्तर कोरिया ने 50 से ज़्यादा मिसाइलें दागी हैं जिनमें से ज़्यादातर शॉर्ट रेंज की मिसाइलें हैं. लेकिन इन लंबी दूरी वाली मिसाइलों का दागा जाना आम नहीं हैं.
ये मिसाइलें अमेरिका के लिए सीधा ख़तरा पैदा करती हैं क्योंकि ये अमेरिका कहीं परमाणु बम गिराने में सक्षम हैं.
दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारियों के मुताबिक़, सबसे हालिया आईसीबीएम स्थानीय समयानुसार सुबह 10:15 मिनट पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग से दागी गयी थी.
इस मिसाइल ने छह हज़ार किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही एक हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की है. इस मिसाइल की स्पीड 22 मैक थी.
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/Shutterstock
जापान के रक्षा मंत्री यासुकाज़ू हमादा ने कहा है कि इस मिसाइल की रेंज अमेरिका तक पहुंचने के लिए पर्याप्त थी और यह पंद्रह हज़ार किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.
वहीं, जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने थाइलैंड में मीडिया को बताया है, “हमने (उत्तर कोरिया को) स्पष्ट कर दिया है कि हम इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं कर सकते.”
उत्तर कोरिया पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के जवाब में कोरियाई प्रायद्वीप में मिसाइलें दाग रहा है.
इसके साथ ही उत्तर कोरिया एक नये तरह की आईसीबीएम ह्वासॉन्ग 17 तैयार कर रहा है जो इससे पहले टेस्ट की गयी आईसीबीएम से बड़ी है.
विशेषज्ञ मानते हैं कि ह्वासॉन्ग दागने के पिछले कई प्रयास विफल रहे हैं और उत्तर कोरिया अब तक इसे दागने में सक्षम नहीं हुआ है.
दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक़, पिछले महीने एक आईसीबीएम उड़ान के दौरान ही असफल हो गए थी. इससे पहले अक्तूबर में उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर पांच सालों में पहली बार बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी.
उत्तर कोरिया तमाम आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद 2006 से 2017 तक छह परमाणु परीक्षण कर चुका है और माना जा रहा है कि वह सातवें परीक्षण की तैयारी कर रहा है. और इसके साथ ही वह लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.
भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट Vikram-S की लॉन्चिंग लाइव
भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम एस' की लॉन्चिंग, देखें लाइव
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
पीएम मोदी ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को विदेश नीति का हिस्सा बना रहे हैं
इमेज स्रोत, Twitter/@PMOIndia
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने आज आतंकी फंडिंग के ख़िलाफ़ 'नो मनी फॉर टेरर' अंतरराष्ट्रीय मंत्री स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन
किया. आतंकी फंडिग के ख़िलाफ़ ये अब तक का तीसरा सम्मलेन है.
इस दौरान पीएम
मोदी ने भारत पर हुए आतंकी हमलों, विश्व के समक्ष
चुनौती और आतंक से निपटने के तरीक़ों तक पर बात की.
पीएम मोदी ने कहा,
''ये महत्वपूर्ण है कि ये
सम्मेलन भारत में हो रहा है. जब दुनिया ने आतंक को गंभीरता से लेना शुरू किया उससे
पहले से हमारे देश ने आतंक की भयावहता झेली है.''
''दशकों के दौरान
आतंकियों ने अलग-अलग नामों और रूपों में भारत को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश की है.
हमने हज़ारों कीमती जानें खो दी हैं. हमने आतंक का साहस के साथ मुक़ाबला किया है.''
''हम मानते हैं कि
एक हमला भी बहुत ज़्यादा है. यहां तक कि एक ज़िंदगी का जाना भी बहुत ज़्यादा है.
तो आतंक के जड़ से उखड़ने तक हम रुकने वाले नहीं हैं.
पीएम ने इस दौरान
परोक्ष तौर पर ये बात भी उठाई की सभी आतंकी हमलों को लेकर देशों की प्रतिक्रिया एक
जैसी नहीं होती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पीएम ने कहा, ''आतंक का खासतौर से गरीबों पर और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर लंबे समय में बहुत बुरा असर पड़ता है. वैसे तो दुनिया को आंतकवाद के ख़तरे याद दिलाने की ज़रूरत नहीं है. फिर भी कुछ हलकों में आतंकवाद को लेकर गलत धारणाएं हैं.''
''अलग-अलग हमलों को लेकर प्रतिक्रिया की गंभीरता इस बाद पर निर्भर नहीं हो सकती कि हमला किस जगह हुआ है. सभी आतंकी हमलों का समान तरह से विरोध और उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. सिर्फ़ एकसमान, एकीकृत और ज़ीरो-टॉलेरेंस का नज़रिया ही आतंकवाद को हरा सकता है.''
उन्होंने कहा, ''हमें आतंकियों के पीछे लगे रहना चाहिए, उनके सहयोगी नेटवर्क को तोड़ना और वित्त स्रोतों पर हमला करना चाहिए. हम जानते हैं कि आतंकी संगठनों को कई स्रोतों से पैसे मिलते हैं. एक स्रोत किसी देश से मिलने वाली मदद है. कुछ देश अपनी विदेशी नीति के तौर पर आतंक का समर्थन करते हैं. वो उन्हें राजनीतिक, वैचारिक और वित्तीय सहयोग प्रदान करते हैं. आतंक के विरुद्ध लड़ाई में संगठित अपराध के ख़िलाफ़ कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है.''
''ये अहम है कि हम कट्टरता और अतिवाद की समस्या के ख़िलाफ़ एकजुट हों. जो भी कट्टरता का समर्थन करता हो उसके लिए देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.''
इस सम्मेलन में कई देशों ने हिस्सा लिया है. हालांकि, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान इसमें शामिल नहीं हुए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अमेरिका के नेता ने भारत की जमकर की तारीफ़, संसद में दिया बयान
इमेज स्रोत, Bill Clark/CQ Roll Call
इमेज कैप्शन, अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉन कार्टर
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी
के नेता जॉन कार्टर ने भारत की तारीफ़ करते हुआ कहा कि उन्हें गर्व है कि
भारत के लोग आमेरिका के दोस्त हैं.
उन्होंने कहा कि
वो भारत के साथ अमेरिका के संबंधों के फलने-फूलने को लेकर उत्साहित हैं, जैसा कि पिछले 75 सालों से हो रहा है.
जॉन कार्टर ने ये
बातें बुधवार को अमेरिकी संसद में कहीं. वो टेक्सास 31वें ज़िले का प्रतिनिधित्व करते हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में लोकतंत्र
और स्वशासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता अटूट रही है और आज उसका भविष्य ''पहले से ज़्यादा उज्ज्वल है''.
उन्होंने कहा, ''मैं अमेरिका के भारत के साथ रिश्तों के लगातार
फलने-फूलने से उत्साहित हूँ और मैं भारतीयों को अपना दोस्त कहने में गर्व महसूस
करता हूँ.''
"मैं
ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए आज खड़ा
हुआ हूँ. 15 अगस्त, 1947 को, संसद ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित किया
और भारत को 90 सालों के शासन के बाद एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित
किया."
कार्टर ने कहा, "संसद के इस अधिनियम ने इतिहास के सबसे बड़े
लोकतंत्र के निर्माण की शुरुआत की जिससे एक अरब से अधिक लोगों वाला मज़बूत देश
संचालित होता है."
श्रद्धा मर्डर केस: क्राइम सीन देखकर चौंक गई फ़ोरेंसिक टीम
श्रद्धा हत्याकांड: डेटिंग ऐप बंबल ने पुलिस की मदद करने को लेकर क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पुलिस की गिरफ़्त में अभियुक्त आफ़ताब पूनावाला
दिल्ली के
श्रद्धा हत्याकांड मामले में डेटिंग ऐप बंबल ने कहा है कि वो भारतीय जांच
एजेंसियों की पूरी तरह मदद करेगा.
ऐप ने कहा वो
भारतीय जांच एजेंसियों के लिए ''उपलब्ध'' रहेगा.
बंबल ऐप का नाम
श्रद्धा हत्याकांड में सामने आया है. इस मामले में श्रद्धा वालकर के प्रेमी आफ़ताब
पूनावाला को अभियुक्त बनाया गया है.
श्रद्धा और
आफ़ताब दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाक़े में रहते थे.
आफ़ताब पूनावाला
पर आरोप है कि उन्होंने श्रद्धा की हत्या करके शव के कई टुकड़े कर दिए और उन्हें
जंगल में अलग-अलग जगह फेंकता रहा. फिलहाल आफ़ताब पुलिस कस्टडी में है.
भारतीय मीडिया
में पिछले कुछ दिनों से यही मामला छाया हुआ है.
पुलिस का कहना है
कि श्रद्धा और आफ़ताब की पहचान साल 2019 में बंबल डेटिंग ऐप पर ही हुई थी.
समाचार एजेंसी
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि दिल्ली पुलिस ने बंबल ऐप से आफ़ताब के
प्रोफाइल से जुड़ी जानकारियां मांगी थी ताकि ये भी पता लगाया जा सके कि वो डेटिंग
ऐप के ज़रिए और कौन सी महिलाओं से मिला था.
बंबल के प्रवक्ता
ने कहा, ''हम इस मामले पर
करीब से नज़र रख रहे हैं और हमसे मदद मांगने पर जांच एजेंसियों के लिए उपलब्ध
रहेंगे. हमारे सदस्यों की सुरक्षा और सलामती हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है. इस
अपराध के बारे में सुनकर टीम सकते में है.''