नमस्कार,बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 13 नवंबर के अपडेट्स के लिए आपयहां क्लिककर सकते हैं.
आज की अहम ख़बरें –
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को इंडोनेशियाई के शहर बाली के लिए रवाना होंगे.
- नतासा पिर्क मुसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं. वह पेशे से एक पत्रकार और वकील हैं.
- तुर्की के बड़े शहर इंस्ताबुल में एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में हुए धमाके में छह लोग मारे गए और 53 लोग घायल हुए हैं.
- कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की. अब तक कांग्रेस 142 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है.